ड्यूटी से लौटते वक्त आरक्षक की तबीयत खराब, हार्ट अटैक से मौत
उज्जैन। मध्यप्रदेश के नागझिरी थाने में तैनात सिपाही कमल सिंह चौहान की रविवार देर रात दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई। शाम को वह ड्यूटी करके घर लौटे थे। रात में तबीयत बिगड़ी। सीने में तेज दर्द उठने, उल्टी होने के बाद आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी और दो बच्चे है। चक्रतीर्थ श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह मूलत: गुना के रहने वाले थे। उज्जैन में महालक्ष्मी नगर में परिवार के साथ रहते थे। नागझिरी थाना प्रभारी जेएस बर्डे ने बताया कि कमल चौहान को सूचना संकलन में लगाया गया था। पुलिस महकमे को उनकी कमी खलेगी।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment