ब्रेकिंग न्यूज़

 तीन युवकों ने की आत्महत्या!

नोएडा (उप्र) । गौतमबुद्ध नगर जिले के दो थाना क्षेत्रों में एक युवक समेत तीन लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव निवासी रवि शर्मा के मकान में योगेश कुमार शर्मा (24) किराए पर रहता था, वह मैनपुरी का रहने वाला था और नोएडा में एक फैक्ट्री में काम करता था। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार तड़के योगेश ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि योगेश ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगते हुए इसके लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र के भंगेल गांव के जीत राम कॉलोनी में रहने वाले राम कुमार उर्फ छोटे लाल (55) ने बुधवार देर रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना फेस-2 क्षेत्र के ही गेझा गांव में रहने वाले ध्रुव कुमार नामक युवक ने बुधवार रात अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या ली उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english