ब्रेकिंग न्यूज़

 देश ने दस लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाने का महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया

नई दिल्ली।  देश ने कोविड टीकाकरण अभियान में दस लाख से अधिक स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के महत्वपूर्ण पड़ाव को पार कर लिया है। कल ही दो लाख तीस हजार से अधिक लोगों को टीके लगाए गये।
 स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट संदेश में बताया कि देश में अब तक दस लाख चालीस हजार 14 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के सबसे बड़े कोविड टीकाकरण अभियान की शुरुआत की थी।  टीकाकरण शुरू होने के बाद गुरुवार को सर्वाधिक संख्या में लोगों को टीका लगाया गया। इससे पहले कोविड टीकाकरण अभियान के पहले दिन दो लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया गया था।
 ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा एकत्र किये गये आंकड़ों के अनुसार दस लाख लोगों को टीका लगाने के मामले में भारत ने अमरीका को पीछे छोड़ दिया है। अमरीका में दस लाख लोगों को टीका लगाने में नौ दिन का समय लगा, जबकि भारत ने छह दिन में यह आंकड़ा पार कर लिया।
 अधिकारियों ने कोविन ऐप में किये गये बदलाव और सुधार को इसका श्रेय दिया है। अब इस ऐप के माध्यम से टीका लगाने वाले कर्मियों की पहुंच स्वास्थ्य कर्मियों  तक सुनिश्चित हो गई है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार ऐप में बदलाव किये गये है इसके बाद अधिक सत्र, प्रत्येक केन्द्र के अनुसार सत्र आयोजित किये जा सकते हैं साथ ही टीका स्थल में भी परिवर्तन किया जा सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपर सचिव मनोहर अगनानी ने कहा कि प्रतिदिन योजना बनाने के स्थान पर, अब संबंधित अधिकारी पूरे सप्ताह के लिए सत्रों को तय कर योजना बना सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english