देश में 13 लाख 90 हजार से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन दी गई
-कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.82 प्रतिशत पर पहुंची
नई दिल्ली। देश में अब तक 13 लाख 90 हजार 592 लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में तीन लाख 47 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया है।
देश में टीका लगाने के मामले में कर्नाटक का स्थान पहला है जहां अब तक एक लाख 84 हजार लोगोां को कोविड टीका लगाया जा चुका है। दूसरे स्थान पर आंध्रप्रदेश है, उसके बाद ओडीसा, उत्तरपद्रेश और तेलंगाना का स्थान है। इस बीच, कोविड से स्वस्थ होने की दर बढकर 96.82 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में कोविड से 17 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि अब तक कुल एक करोड तीन लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। इस समय देश में एक लाख 85 हजार 662 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल संक्रमित हुए मरीजों का एक 1.74 प्रतिशत है।
---


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment