राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने बजट सत्र के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई
नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र के सुचारू संचालन के लिए राज्यसभा सभापति एम वेंकैया नायडू ने 31 जनवरी को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 29 जनवरी को सर्वदलीय बैठक बुला सकते हैं। सरकार ने भी लोकसभा और राज्यसभा के सुचारू संचालन के लिए 30 जनवरी को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की बैठक बुलाई है। संसद का बजट सत्र 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक के संबोधन के साथ शुरू हो रहा है।
पहली फरवरी को केन्द्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा। कोविड महामारी को देखते हुए राज्यसभा की कार्यवाही सुबह नौ बजे से दिन में दो बजे तक और लोकसभा कार्यवाही शाम चार बजे से रात्रि नौ बजे तक चलेगी। बजट सत्र का पहला भाग 15 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा सत्र 8 मार्च से 8 अप्रैल तक चलेगा।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment