देवर ने भाभी के साथ 8 महीने तक किया दुष्कर्म; बड़े भाई से बोला- अब मैं इससे शादी करूंगा, केस दर्ज
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी में एक बार फिर देवर-भाभी का रिश्ता शर्मसार हुआ है। यहां आरोपी युवक ने करीब 8 महीने तक अपनी भाभी से दुष्कर्म किया। इसके बाद बड़े भाई के सामने जाकर बोला कि अब मैं इसे अपने पास रखूंगा। तुम इसे छोड़ दो। मैं इससे शादी करूंगा। इसे लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ। उसके बाद मामला थाने पहुंचा, तो महिला ने दुष्कर्म की बात बताई। देर रात महिला ने पति के साथ टीटी नगर थाने पहुंचकर देवर के खिलाफ शिकायत की। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
टीटी नगर पुलिस के अनुसार मूलत: पन्ना की रहने वाली 25 वर्षीय महिला टीटी नगर इलाके में रहती है। उसका पति दुकान चलाते हैं। पीडि़त ने बताया कि लॉकडाउन के पहले वह पति और बच्चों के साथ पन्ना गई थी। लॉकडाउन लगने के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ा। इस दौरान मई माह में उनके बड़े ससुर का लड़का आरोपी अभिषेक ने खेत पर उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर आरोपी अभिषेक ने उसे बदनाम करने ओर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया, इसके बाद आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। अगस्त में लॉकडाउन खुलते ही वह पति और बच्चों के साथ भोपाल आ गई, लेकिन बदनामी के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद, आरोपी अभिषेक ने भोपाल आकर भी पति की गैरमौजूदगी में उससे दुष्कर्म किया। हर बार बदनाम करने की धमकी देकर ज्यादती करता रहा। महिला ने आरोप लगाया कि गत 24 जनवरी को आरोपी अभिषेक फिर भोपाल आया। इस दौरान वह पति के साथ दुकान पर थी। वह वहां पहुंचा और पति से झगड़ा करते हुए कहने लगा कि वह उसे अपने साथ रखेगा। इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। इसके बाद आरोपी अभिषेक चला गया। पति के पूछने पर उसने पूरी घटना बता दी। देर रात थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।


.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
Leave A Comment