स्कूल से लौटते समय गायब हुआ, नाले से निकाल अस्पताल ले जाते समय मासूम की मौत
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी में एक 5 साल के मासूम की कर दी गई। शुक्रवार देर रात 11 बजे नाले में वह बेहोशी की हालत में मिला था। इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना रीगा थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव की है। बॉडी की पहचान सुधीर मंडल के 5 वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर स्कूल से निकलने के बाद वह गायब हो गया था। परिवार को आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। रात को उसकी लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रीगा थानेदार अशोक कुमार ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की वजह की भी पड़ताल की जा रही है।
परिजनों का कहना है कि रोजाना की तरह ही प्रीतम शुक्रवार को भी गांव के ही प्राथमिक विद्यालय गया था। वह पहली कक्षा में पढ़ता था। दोपहर को आसपास के बच्चे आए लेकिन वह घर नहीं आया तो चिंता होने लगी। स्कूल में जानकारी ली तो पता चला कि वह स्कूल आया था और बच्चों के साथ ही छुट्टी में निकल गया। इसके बाद हमलोग उसकी खोजबीन करने लगे। देर शाम तक ढूंढ़ा लेकिन उसका पता नहीं चला। रात 11 बजे ग्रामीणों ने प्रीतम को बेहोशी की हालत में देखा। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।


.jpg)
.jpg)





.jpg)
Leave A Comment