व्यापारी की गोली मार कर हत्या
गोरखपुर (उप्र) । गोरखपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने 30 वर्षीय एक व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने शनिवार को बताया कि बस्ती जिले के रहने वाले वेदप्रकाश मोबाइल फोन का कारोबार करते थे और चार माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद परिवार के लोग वेदप्रकाश को बीआरडी मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले के सिलसिले में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-file photo










Leave A Comment