कच्चे आम तोडऩे पर युवक को पेड़ से बांधा! दो आरोपी गिरफ्तार
मुंबई। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में कथित तौर पर एक युवक को कच्चे आम तोडऩे के लिए पेड़ से बांधने पर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह कोई ऐसी घटना नहीं है जिस पर मामला बनता हो। घटना शनिवार को अंजनविहिरे गांव में हुई थी। शिकायत के अनुसार, बारहवीं में पढऩे वाले 17 वर्षीय एक लड़के ने कथित तौर पर आरोपी विवेक रविंद्र पाटिल के खेत से गुजरते हुए दो कच्चे आम तोड़ लिए। खेत में काम कर रहे आरोपी प्रवीण पवरिया ने पाटिल को बुलाया और दोनों ने लड़के को रस्सी से पेड़ से बांध दिया। शिकायत के अनुसार लड़के को दो घंटे बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने बताया कि खेत के मालिक ने घटना को मोबाइल पर रिकॉर्ड किया जिसे विभिन्न वाट्सऐप समूहों में साझा किया गया। आरोपियों पाटिल और पवरिया पर प्राथमिकी दर्ज की गई और उन्हें मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया।



.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment