राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक हैं: केंद्र
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 2.87 करोड़ से अधिक खुराक अब भी मौजूद हैं तथा उन्हें अगले तीन दिन में 52.26 लाख से अधिक खुराक और मिल जाएंगी।
मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के जरिए और केंद्र की ओर से मुफ्त मुहैया कराई गई खुराकों के जरिए कुल 28 करोड़ 50 लाख 99 हजार 130 खुराक मुहैया कराई गई हैं, जिनमें से 25 करोड़ 63 लाख 28 हजार 45 खुराक की खपत हो चुकी है। इनमें बर्बाद हुई खुराक भी शामिल हैं। उसने बताया कि राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 2 करोड़ 87 लाख 71 हजार 85 खुराक हैं। इसके अलावा 52 लाख 26 हजार 460 से अधिक खुराक राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को आगामी तीन दिन में मुहैया कराई जाएंगी।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment