शक्की पति ने पत्नी को पिला दी जहरीली चाय...! पुलिस के पास पहुंच बेहोश हुई महिला...!
बिहारशरीफ। बिहार में अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने चाय में जहर मिलाकर पत्नी की कथित तौर पर हत्या करने का प्रयास किया। कुछ देर में तबीयत बिगडऩे पर महिला को अहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है। इसके बाद वह सीधे महिला थाने पहुंच गई। महिला ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया। दारोगा को आपबीती सुनाते-सुनाते वह बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया। सदर अस्पताल से भी उसे रेफर कर दिया गया। घटना बिहारशरीफ शहर के सोहसराय के आशानगर की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
महिला थानाध्यक्ष अनीता गुप्ता के अनुसार पीडि़त महिला ने बताया कि उसका ससुराल नूरसराय थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा है। शुक्रवार के दिन आरोपी पति उसे मायके से विदा कराकर अपने घर ले गया। वह टेंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। पति उस पर अक्सर नाजायज संबंधों का आरोप लगाकर मारपीट करता है। उसकी प्रताडऩा की वजह से वह एक वर्ष से मायके में रह रही थी।
महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह पति ने सामान्य तरीके से बात की तो लगा कि अब शायद उसका आरोपी पति बदल गया है। उसने चाय पीने के लिए दिया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। चाय पीने के कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द होने लगा। उसने पेट दर्द की दवा ली लेकिन कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद उसे चक्कर आने लगे। तब उसे कुछ अनहोनी का अहसास हुआ। उसके बाद वह सीधे थाने पहुंच गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए महिला को सदर अस्पताल से रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
महिला थानाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि महिला शिकायत लेकर पहुंची थी पर वह कुछ बताने के पहले ही बेहोश हो गई। उसे अस्पताल भेज दिया गया है। आरोप की बाबत पूछताछ जांच की जा रही है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)

Leave A Comment