ब्रेकिंग न्यूज़

हाईवे पर बड़ा हादसा, 4 महिलाओं की मौत

देव दर्शन करके गांव जा रहे 18 लोगों से भरी बोलेरो को बस ने मारी टक्कर, पिछला हिस्सा 200 फीट दूर गिरा, कई घायल
बाड़मेर। बाड़मेर में शुक्रवार देर रात कुशल वाटिका से पहले गोलाई में रोडवेज बस और बोलरो की भिडंत में चार महिलाओं की मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। भिड़ंत इतनी तेज थी बोलेरो का पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा और बाकी हिस्सा पेड़ में जा घुसा। दुर्घटन में घायल 10 लोगों में से एक गंभीर घायल को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि शुक्रवार की रात को सुदाबेरी निवासी बोलेरो से लोहावट देवी-देवता के दर्शन कर अपने गांव जा रहे थे। चौहटन चौराहे से कुछ ही किलोमीटर की दूर सामने से आ रही रोडवेज बस की गोलाई में आमने-सामने से भिड़ गई। बस से टकराने के बाद बोलेरो के हिस्से टूट-टूटकर गिर गए। बस में चार-पांच लोग ही सवार थे उनको मामूली चोटे आई हैं। बोलेरो कैंपर में बच्चे, महिलाओं सहित 18 लोग सवार थे। जिन चार महिलाओं की मौत हुई है, वे सभी बोलेरो में सवार थीं।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो में सवार महिला के अनुसार हम सब लोहावट जात (धार्मिक रीतियां) देने के लिए गए हुए थे। वहां से वापस अपने गांव जा रहे थे। सब लोग राजी-खुशी थे। गाड़ी में बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान जोर से धमाका हुआ फिर कुछ पता ही नहीं चला, जब होश आया तो अस्पताल में थे। पता नहीं कैसे हादसा हो गया।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि बोलेरो के पीछे का हिस्सा करीब 200 फीट दूर जाकर गिरा। इसमें करीब 10 लोग बैठे थे। इसमे अधिकांश महिलाएं थी। पीछे बैठी महिलाओं में से ही 4 महिला सरिता (20) पत्नी ओमप्रकाश निवासी सदराम की बेरी, वालीदेवी (45) पत्नी मोहनराम, भंवरीदेवी (22) पत्नी श्रवण निवासी सांवा, पप्पू देवी (40) पत्नी बाबूलाल की मौके पर मौत हो गई। 10 लोग बाबूलाल पुत्र जगमाल, ओमप्रकाश (21) पुत्र सुजानाराम, प्रवीण (22) पुत्र सुजानाराम, सिणगारी (45) पत्नी मालाराम, हीरादेवी (40) पत्नी सुजानाराम, बुधाराम (40) पुत्र केसाराम, रामेश्वरी (30) पत्नी बाबूलाल, मीरा (70) पत्नी अन्नाराम, भजनलाल (35) पुत्र सुखराम, श्रवण (25) पुत्र सुजानाराम निवासी सांवा घायल हो गए।
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर एडीएम ओपी विश्नोई, एएसपी नरपतसिह जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद कलेक्टर लोक बंधु और एसपी आनंद शर्मा भी मौके पर पहुंचे। उन्होने घायलों से मिले और डॉक्टरों से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि हादसा बड़ा ही दर्दनाक हुआ है। शनिवार को सुबह हम लोग घटनास्थल देखेंगे कि कहीं रोड़ में कोई डिफॉल्ट या कोई कमी तो नहीं है। कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि मरीजों का सीटी स्केन भी करवाया गया है। सीनियर डॉक्टरों को बोला है कि घायलों का अच्छा इलाज करें।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english