उत्तराखंड के चमोली में 4.7 तीव्रता का भूकंप
गोपेश्वर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले में शनिवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी। केंद्र ने बताया कि भूकंप तड़के पांच बजकर 58 मिनट पर आया और इसका केंद्र गोपेश्वर से 13 किलोमीटर दूर पांच किलोमीटर की गहराई में था। अधिकारियों ने बताया कि लोग घबराहट में अपने घरों से निकल आए। अब तक जान-माल की क्षति की कोई खबर नहीं है।

.jpg)







.jpg)
Leave A Comment