दोस्त की पत्नी के साथ संबंध बनाना चाहता था...! ऐसे रची हत्या की साजिश...!
बरेली। यूपी के बरेली जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की गला रेतकर मर्डर कर दिया। शीशगढ़ थाना पुलिस ने महफूज हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते हुई हत्या के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि उसका दोस्त मृतक महफूज मेरी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था। यही वजह है कि आरोपी शमशुल ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी और हत्या के बाद फरार हो गया लेकिन कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी दोस्त शमशुल को गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते 6 सितंबर की रात में हाईवे के किनारे एक 30 वर्षीय युवक की डेड बॉडी मिली थी। प्रथम दृष्टया घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रही थी लेकिन परिजन हत्या का भी आरोप लगा रहे थे। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो संज्ञान में आया कि मृतक महफूज आलम के एक महिला से संबंध है और वह वीडियो और फोटो के जरिए महिला को शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। इस बिंदु पर जांच करते हुए पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर शीशगढ़ निवासी आरोपी शमसुल को पूछताछ के लिए बुलाया तो हत्याकांड की गुत्थी सुलझ गई।
एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पुलिसिया पूछताछ में आरोपी शमसुल ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2017 में हुई थी। शादी से पहले उसकी पत्नी के संबंध मृतक महफूज आलम से थे। उसी दौरान महफूज ने उसकी पत्नी से अश्लील फोटो खींच लिए थे। शादी के बाद भी मृतक आरोपी शमशुल की पत्नी से संबंध बनाने का दबाव बना रहा था लेकिन शादी के बाद आरोपी शमशुल की पत्नी ने इनकार कर दिया तो मृतक महफूज ने अपने दोस्त की जरिये महिला के पति आरोपी शमशुल से दोस्ती कर ली और घर आना जाना शुरू कर दिया। अब जब आरोपी शमसुल को यह जानकारी हुई उसका ही दोस्त उसके साथ चैटिंग कर रहा है तो उसमें महफूज की हत्या की प्लानिंग कर ली और 6 सितंबर की रात को बहेडी रोड पर हत्या कर दी। हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए मृतक की बाइक भी मौके पर ही गिरा दी थी।









.jpg)
Leave A Comment