ब्रेकिंग न्यूज़

 एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान तकनीकी खामी की वजह से उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद लौटा

तिरुवनंतपुरम। एअर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान यहां से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह के लिए सोमवार सुबह उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद तकनीकी खामी के चलते हवाईअड्डे पर लौटा। विमान में 170 यात्री सवार थे। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि विमान में चालक दल के छह सदस्य भी थे और यह तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डा पर सुरक्षित उतरा। उन्होंने बताया कि शारजाह जाने के लिए यात्रियों के लिए दूसरी उड़ान की व्यवस्था की गई। यात्रियों में छह शिशु भी शामिल थे। हवाई अड्डा के एक अधिकारी के मुताबिक घटना सुबह सात बजे हुई। एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि पायलटों ने उड़ान भरने के करीब आधे घंटे बाद तकनीकी खामी पाई और तुरंत तिरुवनंतपुरम लौटने का फैसला लिया।
-file photo

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english