छत गिरने की घटना में बच्चे की मौत के बाद मां ने भी तोड़ा दम
नयी दिल्ली । उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में छत गिरने की घटना में नौ महीने के एक बच्चे की मौत के कुछ दिनों बाद उसकी मां की भी यहां एक अस्पताल में चोटों के कारण मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि मृतक की पहचान आंचल (20) के रूप में हुई है। उसकी सोमवार रात को मौत हुई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को स्वरूप नगर पुलिस थाने को सूचना मिली कि एक मकान की छत गिर गयी है और एक महिला तथा उसका बच्चा मलबे में दब गए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला। उन्हें बुराड़ी में स्थित कपिल अस्पताल ले लाया गया, जहां से उन्हें एनएलजेपी ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। एनएलजेपी में नक्श को मृत घोषित कर दिया गया। उसकी मां आंचल को गंभीर चोटें आयी थीं, लेकिन उसकी हालत स्थिर थी। सिद्धि (9) को भी कुछ चोटें आयी थीं। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
-file photo











Leave A Comment