पंजाब के नए सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी ....दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ शपथ ली
चंडीगढ़। चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ डिप्टी सीएम के तौर पर सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी शपथ ली। पंजाब में पहली बार 2 डिप्टी सीएम बनाए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह 11 बजे होना था लेकिन राहुल गांधी के इंतजार में 22 मिनट की देरी हुई। इसके बाद शपथ ग्रहण शुरु कराया गया।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। चरणजीत चन्नी अब पंजाब के इतिहास में पहले दलित मुख्यमंत्री बन गए हैं। वहीं, जट्ट सिख कम्युनिटी से सुखजिंदर सिंह रंधावा और हिंदू नेता के तौर पर ओपी सोनी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। चरणजीत सिंह चन्नी के शपथ लेने के बाद अब पंजाब के नए मंत्रिमंडल पर नजर रहेगी।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)

.jpg)

.jpg)

Leave A Comment