- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर. राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों के समुचित उपचार एवं पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजकिशोर नगर में पोषण किट का वितरण किया गया। इस अवसर पर 12 टीबी मरीजों को एसईसीएल कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रोटीन युक्त पोषण किट प्रदान किए गए।सीएमएचओ डॉ शुभा गरेवाल ने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी में दवाइयों के साथ पौष्टिक आहार अत्यंत आवश्यक होता है। पोषण किट मरीजों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है, जिससे उपचार की प्रभावशीलता बढ़ती है और मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की संभावना भी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि टीबी मरीजों में कुपोषण एक बड़ी चुनौती है, जिसे दूर करने में इस प्रकार की पहल अहम भूमिका निभा रही है। एसीसीएल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किया गया यह सहयोग मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने मरीजों को नियमित दवा सेवन, संतुलित आहार और स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता और संस्थाओं के सहयोग से ही टीबी मुक्त समाज के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
- 0- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की0- अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबिलासपुर. छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियां जोरों पर है। राज्य के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में आगामी 25 मार्च से 3 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जा रहा है। सभी व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने तीनों शहरों में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में खेलो इंडिया नेशनल ट्रायबल गेम्स में शामिल खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हाॅकी, फुटबाॅल, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती एवं दो डेमो गेम्स मलखंब एवं कबड्डी के मैदानों में सभी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आयोजन में भाग लेने विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के आवास, परिवहन एवं भोजन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मानकों के अनुरूप आवास व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने को कहा।श्री साव ने सभी खिलाड़ियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, इन्जरी मैनेजमेंट, वेन्यू पर मेडिकल किट तथा पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खेल स्थलों पर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स के इंस्टालेशन, शुभारंभ एवं समापन समारोह तथा संपूर्ण आयोजन के प्रचार-प्रसार व जन सहभागिता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सक्रियता, गंभीरता तथा निष्ठा के साथ करने को कहा। उन्होंने ट्राइबल गेम्स में भागीदारी के लिए देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। दस दिनों तक चलने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में 32 राज्यों के 3000 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियां एवं विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
- बिलासपुर. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला बिलासपुर में एनएबीएल (राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशांकन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड) के तहत ऑनसाइट सर्विलांस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह सर्विलांस सीएसआईआर-राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली की असेसर टीम द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को किया गया। इस दौरान प्रयोगशाला में किए जा रहे पेयजल नमूनों के परीक्षण की गुणवत्ता, सटीकता तथा ISO/IEC 17025:2017 मानकों के अनुरूपता का गहन मूल्यांकन किया गया।निरीक्षण के दौरान टीम ने प्रयोगशाला की कार्यप्रणाली, उपकरणों के कैलिब्रेशन, गुणवत्ता नियंत्रण प्रणाली, रिकॉर्ड संधारण एवं परीक्षण प्रक्रियाओं की विस्तार से समीक्षा की। साथ ही तकनीकी सुधार हेतु आवश्यक सुझाव भी दिए गए, जिससे भविष्य में परीक्षण कार्य और अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय हो सके।दो दिवसीय सर्विलांस के दौरान गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया गया। यह प्रक्रिया प्रयोगशाला की विश्वसनीयता बढ़ाने तथा परीक्षण परिणामों की प्रमाणिकता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण साबित होगी। कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के मार्गदर्शन में संपूर्ण प्रक्रिया का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
- 0- पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्रसूता माताओं को हरियाली की भेंटरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रतिबद्धता के अनुरूप रायपुर जिला प्रशासन द्वारा “प्रोजेक्ट ग्रीन पालना” अभियान को प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। इस अभिनव पहल के तहत शासकीय अस्पतालों में प्रसव उपरांत माताओं को फलदार पौधे भेंट स्वरूप दिए जा रहे हैं, ताकि एक नई ज़िंदगी के आगमन के साथ एक नया वृक्ष भी धरती पर जन्म ले।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज ग्रीन पालना में एमसीएच कालीबाड़ी में 08, हीरापुर में 01, मंदिर हसौद 02, आज दिनांक में कुल 11 प्रसुताओं को 55 पौधे भेंट किए गए।यह प्रयास मातृत्व के साथ प्रकृति से जुड़ाव को भी बढ़ावा देता है। प्रोजेक्ट ग्रीन पालना न सिर्फ नवजात के जीवन की शुरुआत को यादगार बनाता है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए हरियाली और शुद्ध वातावरण की नींव भी रखूता है।
-
बिलासपुर/आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी के नये भवन के व्यवसाय मेकेनिक ट्रेक्टर में 19 मार्च को सबेरे 10 बजे से प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। कैम्प में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से सभी व्यवसाय के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी जो 10वीं की नियमित परीक्षा पास हो एवं उक्त दिवस को जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के मध्य हो अपने दस्तावेजों के साथ शामिल हो सकते है। इस संबंध में अधिक जानकारी हेतु आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, कोनी में संपर्क कर सकते है।
-
- भिलाई की सुंदर विहार कॉलोनी में सीवरेज समस्या से लोग परेशान, सड़क पर बह रहा गंदा पानी
- जनदर्शन में आज 128 आवेदन प्राप्त हुए
दुर्ग/ जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचे जनसामान्य लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवं निराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने को कहा। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम ध्रुव भी उपस्थित थे। जनदर्शन में अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन कराने, सीसी रोड निर्माण, ऋण पुस्तिका सुधार, आर्थिक सहायता राशि दिलाने सहित विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आज 128 आवेदन प्राप्त हुए।
जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने प्राप्त अनेक आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर प्रकरणों की जानकारी ली और तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी कड़ी में चंदखुरी ग्राम के वार्ड क्रमांक 6 एवं 7 के निवासियों ने हर घर नल-जल योजना के तहत पाइप-लाइन कार्य न होने पर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि अमृत मिशन योजना के तहत गांव के कई वार्डों में पाइप-लाइन बिछाकर घर-घर कनेक्शन दिए जा रहे हैं, लेकिन उनके वार्ड को अब तक इस योजना से वंचित रखा गया है। गर्मी के मौसम में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाती है, जिससे उन्हें आस-पास के वार्डों से पानी लाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने पीएचई विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
सेवानिवृत्ति शिक्षिका ने छह माह बाद भी जीपीएफ का भुगतान नही होने की शिकायत की। धमधा विकासखंड से 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने के पश्चात भी उच्च श्रेणी शिक्षिका को उनकी सामान्य भविष्य निधि की राशि का भुगतान नहीं किया गया है। इस संबंध में उन्होंने कई बार संबंधित विभागों को लिखित एवं मौखिक आवेदन दिया, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। शिक्षिका का कहना है कि महालेखाकार रायपुर से स्वीकृति मिलने के बावजूद भुगतान लंबित है। इस कारण उन्हें अपने पति के इलाज के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना पड़ रहा है। उनके पति की बायपास सर्जरी हो चुकी है और वर्तमान में रायपुर के अस्पताल में इलाज जारी है। इस पर कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को परीक्षण कर तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।
इसी प्रकार भिलाई की सुंदर विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 22 स्थित प्रीत पैलेस के समीप कई वर्षों से सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने और जमा होने की समस्या बनी हुई है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार नगरीय प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। नगरीय प्रशासन द्वारा अस्थायी रूप से मशीन के जरिए पानी हटाया जाता है, किंतु स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इसके चलते समस्या बार-बार उत्पन्न हो रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर ने नगर निगम भिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। -
दुर्ग। घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति एवं वितरण को निर्बाध रूप से बनाये रखने के लिए जिले में निरंतर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। जांच के क्रम में ग्राम पंचायत रसमड़ा के बोरई इंडस्ट्रीयल ग्रोथ सेंटर में स्थित पापुशा गैसेस प्रा.लि. की आकस्मिक जांच जिला खाद्य कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा की गई। उक्त सेंटर में कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा 02 विभिन्न ब्रांडों गो गैस एवं गैस प्वाइंट के नाम से गैस सिलेंडरों की सप्लाई डीलर के माध्यम से उपभोक्ताओं को की जाती है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से भिन्न समानांतर विपणन प्रणाली के रूप में पापुशा गैसेस प्रा.लि. तथा कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा कार्य किया जाना पाया गया।
खाद्य नियंत्रक श्री अनुराग भदौरिया से मिली जानकारी अनुसार फर्म की जांच में कुल 599 गैस सिलेंडर पाये गये। गैस सिलेंडरों में रिफिलिंग के लिए 03 बुलेट भी पाये गये जिसमें 2841 कि.ग्रा. एलपीजी भंडारित होना पाया गया। जांच के समय फर्म में विभिन्न सिलेंडरों में पेंटिंग का काम किया जा रहा था तथा सिलेंडरों के नेट वेट, टेयर वेट तथा सिलेंडरों की एक्सपायरी डेट अंकित की जा रही थी। मांगे जाने पर उक्त कार्य से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नही किया गया। फर्म के द्वारा प्रस्तुत स्टाक पंजी तथा भौतिक सत्यापन में अंतर पाया गया। फर्म के मैनेजर द्वारा जानकारी दी गई कि अतुल रबर को डीलर के रूप में उनके द्वारा सप्लाई की जाती है किन्तु उक्त डीलर के वैधता अथवा करार किये जाने आदि के संबंध में कोई भी दस्तावेज नही दिया गया। इस प्रकार उक्त फर्म का समानांतर विपणनकर्ता के रूप में कार्य करना पाया गया किन्तु फर्म के द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नही दी गई और न ही रेटिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया। फर्म के द्वारा कलेक्टर दुर्ग को किसी प्रकार की जानकारी नही दी जा रही है। इस प्रकार पापुशा गैस प्रा.लि. रसमड़ा तथा कान्फिडेंस पेट्रोलियम इंडिया लिमिटेड के द्वारा द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 की विभिन्न कंडिकाओं जैसे- एलपीजी के विक्रय का अप्राधिकृत कारोबार करने, द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस उपस्करों के कब्जा, कार्यस्थल पर स्टाक और कीमत को प्रदर्शित नही करने, रजिस्टर का सही लेखा नही रखने, रेटिंग प्रमाण पत्र प्रस्तुत नही करना आदि का उल्लंघन पाये जाने पर 599 नग गैस सिलेंडर तथा 2841 किग्रा एलपीजी जप्त किया गया। -
- 05 अस्पतालों का लायसेंस निरस्त
दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अभिजीत के निर्देशानुसार नर्सिंग होम अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत तथा आयुष्मान योजना के अंतर्गत एम्पेनल्ड दुर्ग जिले के सभी निजी अस्पतालों का एक माह के भीतर भौतिक निरीक्षण कर यथा निर्धारित चेक लिस्ट अनुसार निरीक्षण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु 04 निरीक्षण टीम का गठन किया गया था। प्रत्येक टीम में स्थानीय नगरीय निकाय, जिला आयुष कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य सदस्य शामिल थे। सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी से मिली जानकारी अनुसार जिले में संचालित 124 निजी अस्पतालों के निरीक्षण उपरांत टीम द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट अनुरूप 48 अस्पतालों में कमी पाई गई, जिसके लिए 48 अस्पतालों को छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 के तहत स्पष्टीकरण 30 दिवस के भीतर प्रस्तुत किये जाने हेतु कलेक्टर द्वारा नोटिस जारी किया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दानी के अनुसार अस्पतालों से प्राप्त जवाब की जॉच हेतु गठित टीम द्वारा 48 अस्पतालों का पुनः निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत 05 निजी अस्पतालों में पाई गई कमियों की पूर्ति किया जाना नहीं पाया गया जो छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी अनुज्ञापन अधिनियम 2010 एवं नियम 2013 की अनुसूची 1 का भाग ङ (अस्पताल एवं नर्सिंग होम) में विहित मानकों का स्पष्ट उल्लंघन होना पाया गया, नर्सिंग होम एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाना पाये जाने पर 05 निजी अस्पतालों क्रमशः दाउजी मेमोरियल हॉस्पिटल जामगाँव आर पाटन, प्राची हॉस्पिटल, पुलगाँव, जीवन ज्योति हॉस्पिटल, वार्ड नं 05 जामुल भिलाई, आई. एम. आई. हॉस्पिटल, न्यू खुर्सीपार भिलाई, आर्शीवाद नर्सिंग होम, जी.ई. रोड, भिलाई को नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदत्त लायसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने जोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर - 2 में स्थित फुटबाल ग्राउण्ड और विवेकानंद स्कूल के पास ओपन जिम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निगम आयुक्त ने फुटबाल ग्राउण्ड निरीक्षण करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। वहीं ओपन जिम के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने इसे नागरिकों के स्वास्थ्य लाभ के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इसे जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए। उन्होने नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं की सुनिश्चितता और निर्माण कार्य में गति लाने पर जोर दिया। नगर निगम भिलाई के इस प्रयास से नागरिकों को बेहतर खेल और स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा और क्षेत्र में खेल और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, उप अभियंता दीपक देवांगन, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
-
यातायात व्यवस्था सुधारने अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
बालोद। जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज संयुक्त जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस और सतत कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने वाहनों के अव्यवस्थित पार्किंग, शराब पीकर वाहन चलाने तथा बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर अभियान चलाकर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन दोनों बढ़े। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर सुझाव भी लिए। उन्होंने शहर के प्रमुख स्थानों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता होर्डिंग्स लगाने, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
यातायात प्रभारी ने बैठक में जानकारी दी कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने, शराब सेवन कर ड्राइविंग करने और अव्यवस्थित पार्किंग करने वालों पर नियमानुसार चालानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, सहित लोक निर्माण विभाग, नगर पालिका, विद्युत विभाग, यातायात पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। -
लगभग 2325 उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर वोल्टेज और निर्बाध बिजली आपूर्ति
बालोद/ छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र (सीएसपीडीसीएल) के अंतर्गत बालोद विद्युत संभाग के खपरी वितरण केंद्र अंतर्गत 33/11 केवी कोचेरा उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। सीएसपीडीसीएल दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय खंडेलवाल ने कहा कि उपकेंद्र में पहले से स्थापित 3.15 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक को बदलकर 05 एमवीए का नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसे 10 मार्च 2026 को ऊर्जीकृत किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि उक्त कार्य के पश्चात् सबस्टेशन की कुल क्षमता बढ़कर 8.15 एमवीए हो गई है। इस कार्य को लगभग 46.63 लाख रुपये की लागत से पूर्ण किया गया है।
उल्लेखनीय है कि विद्युत उपकेंद्र की क्षमता बढ़ने से खपरी वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रायपुरा, बिजोरा, नारगी, डारागांव, खरथुली, देवरी, पार्री, कोचेरा, सेमहरडीह, कोसमी और पारसाडीह के लगभग 2325 घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। अब क्षेत्र में ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी और उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।
उक्त कार्य को निर्धारित समय पर सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए मुख्य अभियंता ने अधीक्षण अभियंता श्री आर.के.मिश्रा, कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. राय, श्री एस.के. बंड, श्री सहायक अभियंता अजय विश्वकर्मा, श्री एच.के. हिरवानी, श्री डी.के. साहू एवं कनिष्ठ अभियंता श्रीमती नेहा साहू सहित तकनीकी टीम की सराहना की। -
बालोद पुलिस द्वारा विशेष अभियान
शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने और हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने की जा रही अपील
बालोद। पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बालोद श्री बोनीफॅास एक्का एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री रविशंकर पाण्डेय के नेतृत्व में यातायात बालोद एवं सभी थाना, चैकी प्रभारियों द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम जनों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले एवं दोपहिया वाहन में बिना हेलमेट वाहन चलाने पर विशेष अभियान चलाकर लगातार जागरूकता अभियान एवं कार्यवाही की जा रही है।
इस विशेष अभियान के दौरान विगत ढ़ाई माह में यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले 8009 वाहन चालकों से 34,81,800 रूपए चालानी कार्यवाही की गई है। जिसमें मुख्य रूप से शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले 186 वाहन चालकों पर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर 20,13,500 का अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। बिना हेलमेट के वाहन चलाने वाले 275 वाहन चालकों पर 1,40,500 रूपए की चालानी कार्यवाही की गई है। ज्ञातव्य हो कि शराब सेवन कर वाहन चलाने पर प्रथम अपराध में 10,000 रूपए जुर्माना एवं 06 माह की कारावास एवं द्वितीय अपराध पर 15,000 रूपए जुर्माना एवं 02 साल तक की सजा का प्रावधान है।
बालोद पुलिस द्वारा शहर यातायात व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन हेतु बालोद शहर में नेशनल हाईवे में खतरनाक ढंग से जीवन सकंट उत्पन्न करने के लायक अवैधानिक रूप खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही की जा रही है, इन वाहन चालकों के विरूद्व धारा 285 बीएनएस के तहत् अपराध दर्ज कर प्रकरण तैयार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाना है। साथ ही नो पर्किंग में खड़े वाहनों पर भी लगातार लॉक लगाकर मोटरयान अधिनियम के धाराओं के तहत् सख्त से सख्त कार्यवाही की गयी है। नो पर्किंग में खडे 145 वाहनों पर कार्यवाही कर 45,500 रूपए की कार्यवाही की गयी है।
यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है की नेशनल हाईवे में बड़ी वाहनों को अवैधानिक रूप संकटापन्न स्थिति में खड़ी न करे, शहर में व्यस्तम मार्ग में सड़क किनारे अवैधानिक रूप से नो पार्किंग में वाहन खड़ी न करे, शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले हमेशा यातायात नियमों का पालन करे आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, संयमित गति से वाहन चलाएं। -
कोरबा। कोरबा जिले में अलग-अलग हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के पाली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की तथा जटगा चौकी क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग नौ बजे जिले के पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नुनेरा-दीपका मार्ग पर कोयले से लदा एक ट्रेलर मोटरसाइकिल के उपर पलट गया, जिसकी वजह से पोटापानी गांव के निवासी तीन युवक बृजपाल सिंह कंवर (26), मंगल सिंह (28) और ओमप्रकाश (24) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दीपका खदान की ओर से कोयला लेकर एक ट्रेलर बिलासपुर के लिए रवाना हुआ था, जब वह नुनेरा गांव के करीब पहुंचा तो वाहन चालक को झपकी आ गई और ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक मोटरसाइकिल के उपर पलट गया। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक नीचे दब गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों को बाहर निकाला गया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने ट्रेलर को जब्त करके वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद परिजनो और ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया और प्रशासन की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को सवा-सवा लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा किए जाने के बाद लोग शांत हुए। घटना के बाद इस मार्ग पर करीब चार घंटे तक आवागमन बंद रहा।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर जटगा चौकी क्षेत्र में जामपानी पहाड़ के करीब सड़क हादसे में खरंजी गांव की निवासी ननकी बाई (60) और उनकी नातिन मनीषा कुमारी (नौ) की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ननकी बाई मनीषा को लेकर किसी रिश्तेदार के विवाह में शामिल होने गई थी। जब वह अपने एक रिश्तेदार जयसिंह टेकाम के साथ मोटर साइकल से अपने घर लौट रही थीं तभी जामपानी पहाड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिसकी वजह से ननकी बाई और मनीषा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने शवों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में जयसिंह को भी चोट पहुंची है। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -
-रिंग रोड 01 एवं 02 से शहर में आने वाले 18 मार्गों पर सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक रोक
रायपुर । रायपुर एवं बीरगांव नगर निगम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था एवं लोक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। पुलिस कमिश्नर, रायपुर द्वारा मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए रिंग रोड 01 एवं रिंग रोड 02 से शहर के भीतर आने वाले 18 प्रमुख प्रवेश मार्गों पर मध्यम एवं भारी मालवाहक वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध प्रतिबंध लगाया गया है। यह प्रतिबंध प्रतिदिन प्रातः 05:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा तथा आदेश जारी होने की तिथि से आगामी 01 माह तक लागू रहेगा।प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, शहर में दिनभर जन सामान्य का आवागमन बना रहने के कारण यातायात का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करना आवश्यक है, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना कम हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।प्रतिबंध जिन प्रमुख मार्गों पर लागू किया गया है, उनमें तेलीबांधा चौक, केनाल रोड, महावीर नगर चौक, राजेंद्र नगर चौक, पचपेड़ीनाका चौक, संतोषीनगर चौक, भाठागांव चौक, कुशालपुर चौक, रायपुरा चौक, डीडी नगर, अरिहंत नगर, टाटीबंध, हीरापुर टर्निंग, गोगांव तिराहा, गोंदवारा तिराहा, भनपुरी (पाटीदार भवन के सामने तक), विधानसभा रोड (व्हीआईपी तिराहा) तथा एक्सप्रेस-वे ब्रिज के नीचे रिंग रोड-01 शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने वाहन चालकों एवं परिवहन व्यवसायियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। -
रायपुर - आज रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 अंतर्गत गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 4 स्थानों वार्ड 48 में जिला खनिज संस्थान न्यास मद अंतर्गत शताब्दी नगर उत्कल भवन शिव मन्दिर के पास 11 लाख 69 हजार रूपये की लागत से आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य , 5 लाख रूपये की लागत से काशीराम नगर में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, रायपुर उतर विधायक निधि से 3 लाख रूपये में काशीराम नगर शिव मन्दिर के पास सामुदायिक भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना निधि से 12 लाख 55 हजार रूपये की लागत से तेलीबाँधा में श्मशानघाट निर्माण कार्य शीघ्र करने गुरू घासीदास वार्ड क्रमांक 48 के पार्षद श्री महेश ध्रुव सहित नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, उपअभियंता श्री अक्षय भारद्वाज सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, आमजनों, नवयुवकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करते हुए नगरवासियों को शानदार सौगात दी.
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर कंपनीज के केन्द्रीय क्रीडा एवं कला परिषद के तत्वाधान में आयोजित अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2025-26 के समापन समारोह में ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री आर.के.शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किये। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रिज प्रतियोगिता मानसिक चेतन्य और एकाग्रता का खेल है। हमारे खिलाड़ी ब्रिज प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर कंपनी का नाम रौशन कर रहे है। हमे उम्मीद है आगे भी पाॅवर कंपनी के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता बनेंगे।इस अवसर पर रायपुर सेंट्रल 42 अंक के साथ विजेता का खिताब अपने नाम करने में कामयाब हुये एवं रायपुर रीजन 29 अंकों के साथ उपविजेता रहे। सांत्वना पुरस्कार दुर्ग क्षेत्र को दिया गया। मास्टर पेयर में पूर्व-पश्चिम से 05 टीमों ने खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री डी.एल.साहू एवं श्री पंकज चैधरी रहे। द्वितीय स्थान पर श्री हरीश चैहान एवं श्री रेखराज साहू रहे। इसी प्रकार उत्तर-दक्षिण से 04 टीमों ने इस स्पर्धा में प्रतिनिधित्व किया, जिसमें प्रथम स्थान पर श्री प्रशांत उराव एवं श्री हितेश महानंद रहे। द्वितीय स्थान पर श्री दिनेश देवांगन और श्री कृष्णा कुमार यादव की जोड़ी उपविजेता रही।केन्द्रीय कार्यालय खेल क्षेत्र रायपुर के मेजबानी में इस 2 दिवसीय प्रतियोगिता में 3 रीजन के कुल 18 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायपुर सेंट्रल से श्री डी.एल. साहू, श्री पंकज चैधरी, श्री अमित देवांगन, श्री कमलेश ठाकुर, श्री शीवेश मिश्रा, श्री जीतेन्द्र चैधरी ने भाग लिये। रायपुर रीजन से श्री रेखराज साहू, श्री प्रशांत उराव, श्री दिनेश देवांगन, श्री हितेश महानंद, श्री कृष्णा कुमार यादव, श्री एच.के.चैहान ने भाग लिये। दुर्ग रीजन से श्री डी.के.डूमरे, श्री लालजी चैधरी, श्री डी. श्रीवास्तव, श्री बी.एस.राजपूत, श्री राजेश देशमुख, श्री जयंत देशमुख ने अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (वित्त) श्री एम.एस. चैहान, कार्यपालक निदेशक (पी.सी एण्ड आर.ए.) श्री के.एस. मनोठिया, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) श्री ए.एम.परियल, उपमहाप्रबंधक श्री पंकज सिंह परमार, अधीक्षण अभियंता श्री पंकज चैधरी एवं सहायक अभियंता श्री रजनीश चैबे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मंडावी द्वारा किया गया।
-
- महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी
रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को मांस - मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी। - -बुलडोजर चलाकर मलबा हटाया, संयुक्त टीम की कार्रवाईरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में टिकरापारा पचपेड़ी नाका क्षेत्र में शासकीय तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण को हटाया गया।तालाब में मलबा डालकर अवैध रूप से अतिक्रमण किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर की सहायता से तालाब में डाले गए मलबे को हटवाकर अतिक्रमण को समाप्त किया गया।इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार सुश्री ज्योति सिंह की उपस्थिति में राजस्व एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि एवं जलस्रोतों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
- रायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में धरसीवां तहसील के ग्राम परसुलीडीह में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं।जानकारी के अनुसार, खसरा नंबर 54 के एक हिस्से में 17 मार्च 2026 को अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद 18 मार्च को उसी स्थान पर बोरिंग का कार्य किया जा रहा था।मौके पर धरसीवां तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे सहित राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो बोरिंग मशीन और चार वाहन (KA 01 MN 9866, KA 01 MN 9776, KA 01 MK 6333, KA 01 MK 6355) जब्त किए। जब्त वाहनों को थाना विधानसभा, रायपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
- -मतदाता सूची तैयार करने रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्तबिलासपुर /छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय बिलासपुर के वार्ड क्र. 29 संजय गांधी नगर में रिक्त पार्षद पद के चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची तैयार करने के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिलासपुर को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया गया है। तहसीलदार बिलासपुर सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी होंगे। अपर कलेक्टर बिलासपुर को पदाभिहित अपीलीय अधिकारी बनाया गया है।जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इस दिन से ही सूची पर दावे एवं आपत्तियां भेजने का काम होगा। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली उपलब्ध कराया जाएगा। 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक दावा-आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। दावा-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 23 अप्रैल होगी। 24 अप्रैल तक प्रारूप 1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीरकण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि होगी। प्रारूप 1 में दावा का निराकरण करने की अंतिम तारीख 27 अप्रैल होगी। निराकरण आदेश पारित होने के पांच दिवस के भीतर दावा आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करना होगा। 29 अप्रैल तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि करनी होगी। 2 मई तक चेक लिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना एवं पीडीएफ मुद्रण हेतु जिला कार्यालय को सौंपना होगा। 4 मई तक अनुपूरक सूची का मुद्रण कराना और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न करना होगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 5 मई 2026 को होगा।
- -एलपीजी की जिले में पर्याप्त उपलब्धता, खाद्य विभाग द्वारा नियमानुसार बुकिंग की अपीलबिलासपुर / जिले में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण के विरुद्ध खाद्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी कार्रवाई की गई। शहर के मधुबन, दयालबंद क्षेत्र में मुक्तिधाम के पास की गई इस छापामार कार्रवाई में भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर एवं संबंधित उपकरण जप्त किए गए। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि अवैध भंडारण के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी, उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिले में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है और बुकिंग नियमानुसार करें।आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में मौके पर पहुंचकर जांच के दौरान 14.2 किलोग्राम के 100 घरेलू गैस सिलेंडर , 5 किलोग्राम के 263 गैस सिलेंडर,चूल्हा बर्नर,8 बोरियों में रेगुलेटर,6 कार्टून एवं 25 नग खुले में, प्रेशर वॉल 25 नग (5-5 के बंडल में) जप्त किए गए। यह पूरी सामग्री अवैध रूप से भंडारित कर कालाबाजारी के उद्देश्य से रखी गई थी। विभाग द्वारा मौके पर ही सभी वस्तुओं को जप्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।खाद्य विभाग द्वारा जिले में एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अब तक 8 प्रकरणों में 310 से अधिक सिलेंडर जप्त किए जा चुके हैं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से अवैध कारोबारियों में हड़कंप है। खाद्य नियंत्रक श्री अमृत कुजूर ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 35 गैस एजेंसी में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता है,उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे घबराएं नहीं और नियमानुसार बुकिंग कर निर्धारित दरों पर ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या अवैध भंडारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की टीमें लगातार निगरानी एवं जांच कर रही हैं। शिकायत मिलने पर तत्काल छापामार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग के नियंत्रक द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी,अधिक मूल्य पर बिक्री या अवैध भंडारण की जानकारी मिलने पर प्रशासन को इसकी सूचना दें।
- रायपुर । मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम खड़गवां की निवासी लीलावती आज आत्मनिर्भरता और संघर्ष से सफलता की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभरी हैं। कभी एक साधारण गृहिणी के रूप में सीमित संसाधनों में जीवन यापन करने वाली लीलावती ने अपने दृढ़ संकल्प, मेहनत और सही मार्गदर्शन के बल पर खुद को एक सफल उद्यमी के रूप में स्थापित किया है।लीलावती का शुरुआती जीवन आर्थिक चुनौतियों से भरा रहा। उनके पति श्री गजराज सिंह नेटी पेंटिंग का कार्य करते थे, जिनकी मासिक आय 30 से 40 हजार रुपए के बीच थी। सीमित आय में परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना कठिन होता था, जिससे उन्हें कई बार आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ता था। लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी लीलावती ने हार नहीं मानी।लीलावती के जीवन में सकारात्मक मोड़ तब आया, जब गांव में सीआरपी दीदी के माध्यम से स्व-सहायता समूह का गठन हुआ। उनके मार्गदर्शन में लीलावती ‘गुलाबी स्व सहायता समूह’ से जुड़ीं, जो कल्पना महिला संकुल संगठन बरदर के अंतर्गत कार्यरत है। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बैंक लिंकेज के माध्यम से 40 हजार रुपए की पहली आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसने उनके लिए आत्मनिर्भरता की राह खोल दी।प्राप्त राशि का उपयोग करते हुए लीलावती ने चार बकरियों से अपने व्यवसाय की शुरुआत की। मेहनत और लगन से उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाया और बाद में अतिरिक्त सहायता मिलने पर बकरियों की संख्या बढ़ाकर आठ कर ली। इस छोटे से प्रयास ने उन्हें नियमित आय का स्रोत प्रदान किया और उनके आत्मविश्वास को नई ऊंचाई दी।अपने उद्यम को और सशक्त बनाने के लिए लीलावती ने बैंक लिंकेज के माध्यम से मिक्सचर मशीन भी खरीदी। इस पहल से उनकी आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और आज वे प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख से 1.8 लाख रुपए तक की आय अर्जित कर रही हैं। अब उनका परिवार आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो चुका है और वे आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर रही हैं।लीलावती की सफलता के पीछे उनकी नियमित समूह बैठकों में भागीदारी, वीओ स्तर पर सक्रियता और बिहान कार्यालय से प्राप्त निरंतर मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी कहानी यह दर्शाती है कि यदि महिलाओं को सही अवसर, सहयोग और प्रेरणा मिले, तो वे न केवल अपने जीवन को बदल सकती हैं, बल्कि समाज के लिए भी प्रेरणा बन सकती हैं। लीलावती की यह यात्रा केवल एक व्यक्ति की सफलता नहीं, बल्कि ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की एक सशक्त तस्वीर है, जो यह संदेश देती है कि हौसले और मेहनत से हर मुश्किल को पार किया जा सकता है।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष (नव संवत्सर) एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। उन्होंने इस मंगल अवसर पर प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति की कामना की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चैत्र मास के प्रथम दिन से प्रारंभ होने वाला हिंदू नववर्ष नव ऊर्जा, नव संकल्प और नव चेतना का प्रतीक है। इसी पावन अवसर से शक्ति उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि का भी शुभारंभ होता है, जो श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक आस्था के साथ पूरे देश में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि गुड़ी पड़वा विशेष रूप से महाराष्ट्र सहित देश के विभिन्न हिस्सों में नववर्ष के स्वागत का उत्सव है, जो आशा, उत्साह और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नव शुरुआत और उत्सवधर्मिता का संदेश देता है।मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध देवी परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि मां शीतला, मां दंतेश्वरी, महामाया, बम्लेश्वरी, कंकाली, बिलईमाता और चंद्रहासिनी देवी जैसे विविध स्वरूपों में प्रदेश की आस्था और संस्कृति गहराई से रची-बसी है। यह आध्यात्मिक विरासत प्रदेश की पहचान को सशक्त बनाती है।उन्होंने कहा कि नवरात्रि के इन पावन दिनों में छत्तीसगढ़ की धरती भक्ति, साधना और शक्ति आराधना से आलोकित हो उठती है। देवी उपासना केवल आध्यात्मिक ऊर्जा ही नहीं देती, बल्कि सामाजिक समरसता, सकारात्मक सोच और आंतरिक चेतना का भी संचार करती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुशासन सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए विकास और विश्वास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने मां भगवती से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी कृपा से छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे और प्रदेश के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास बना रहे।
- -उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की-अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशरायपुर ।छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की तैयारियां जोरों पर है। राज्य के तीन शहरों रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में आगामी 25 मार्च से 3 अप्रैल तक इसका आयोजन किया जा रहा है। सभी व्यवस्थाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वरूप देने तीनों शहरों में युद्धस्तर पर तैयारियां चल रही हैं। उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में खेलो इंडिया नेशनल ट्रायबल गेम्स में शामिल खेलों एथलेटिक्स, तीरंदाजी, हाॅकी, फुटबाॅल, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती एवं दो डेमो गेम्स मलखंब एवं कबड्डी के मैदानों में सभी इंतजामों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आयोजन में भाग लेने विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ियों के आवास, परिवहन एवं भोजन संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने मानकों के अनुरूप आवास व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण भोजन सुनिश्चित करने को कहा।श्री साव ने सभी खिलाड़ियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं, इन्जरी मैनेजमेंट, वेन्यू पर मेडिकल किट तथा पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खेल स्थलों पर स्पोर्ट्स इक्विपमेंट्स के इंस्टालेशन, शुभारंभ एवं समापन समारोह तथा संपूर्ण आयोजन के प्रचार-प्रसार व जन सहभागिता संबंधी गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन सक्रियता, गंभीरता तथा निष्ठा के साथ करने को कहा। उन्होंने ट्राइबल गेम्स में भागीदारी के लिए देशभर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ ही आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। दस दिनों तक चलने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में 32 राज्यों के 3000 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव श्री यशवंत कुमार, संचालक श्रीमती तनूजा सलाम और उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर सहित आयोजन से जुड़ी विभिन्न एजेंसियां एवं विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
- -प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवालरायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल आज विकासखंड धरसींवा अंतर्गत सरोना, रायपुर में 100 बिस्तर वाले नवीन अस्पताल भवन के निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अस्पताल के स्थापित होने से क्षेत्र के नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। अस्पताल के निर्माण से आसपास के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें दूरस्थ स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी दिशा में लगातार नए स्वास्थ्य संस्थानों की स्थापना और सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं सहज रूप से मिल सकें।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि नए अस्पतालों के निर्माण एवं सुविधाओं के विस्तार से आमजन को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण इलाज मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार होगा। इस अवसर पर विधायक श्री राजेश मूणत, श्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा तथा रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सीजीएमएससी के अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।














.jpg)


.jpg)









