- Home
- छत्तीसगढ़
- -नई दिल्ली में 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में केंद्रीय जलमंत्री श्री सीआर पाटिल ने किया पुरस्कृतरायपुर / जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए कांकेर जिले की ग्राम पंचायत मासुलपानी को 5वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार समारोह में श्रेष्ठ पंचायत की श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय जलमंत्री श्री सीआर पाटिल द्वारा ग्राम पंचायत मासुलपानी की सरपंच श्रीमती रमिया नेताम को पुरस्कृत किया।गौरतलब है कि जल संरक्षण के क्षेत्र में मासुलपानी पंचायत ने उल्लेखनीय कार्य किया है। इस ग्राम पंचायत में 161 जल शेड संरचनाएं बनाई गई हैं, जिनमें 99 फार्म तालाब शामिल हैं। इसके अलावा, वर्ष 2023 के दौरान पंचायत द्वारा 39 नंबर ब्रशवुड, एक सामुदायिक तालाब डी-सिल्टिंग, 02 कुएं, 02 भूमिगत बांध, 03 गेबियन और अन्य संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इसके चलते लोगों ने सिंचाई के लिए सतही जल का उपयोग करना शुरू कर दिया है। जल संरक्षण और इसके समुचित उपयोग की दिशा में इस नवाचार के लिए मासुलपानी ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया गया है।जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्तर पर जल प्रबंधन और जल संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने और लोगों को सर्वाेत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्युए) देश भर में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा ’जल समृद्ध भारत’ के सरकार के विज़न को प्राप्त करने में किए गए अच्छे काम और प्रयासों पर केंद्रित है। ये पुरस्कार लोगों में जल के महत्व के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने और उन्हें सर्वाेत्तम जल उपयोग प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं।
-
जशपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरगुजा क्षेत्र के आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने के लिए मयाली नेचर कैम्प के निकट स्थित हैलीपेड पहुंचे।यहां मुख्यमंत्री श्री साय का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला से आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, श्री राम प्रताप सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद भी मयाली पहुंचे। इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, सांसद रायगढ़ श्री राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत सहित कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री जीआर चुरेन्द्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। - बिलासपुर/ जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर.पी. चौहान द्वारा जिला पंचायत सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं अनुविभागीय अधिकारी ग्रा. या. सेवा, कार्यक्रम अधिकारी (मनरेगा) समस्त जनपद पंचायत, समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), ग्रामीण विकास विस्तार अधिकारी समस्त जनपद पंचायत की समीक्षा बैठक ली गई।बैठक में प्राधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत स्वीकृति हेतु शेष हितग्राहियो से आवश्यक दस्तावेज संकलित करते हुए सात दिवस के भीतर के समस्त हितग्राहियों के शत प्रतिशत स्वीकृति जारी किये जाने हेतु संबंधितों को निर्देशित किया गया। समय सीमा में स्वीकृति नही हो पाने की दशा में संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2016-23 तक जिले में स्वीकृत प्रगत्तिरत आवासों को जल्द से जल्द पूर्ण कराने, विशेष पिछडी जनजाति (पीएम-जनमन) योजनांतर्गत जिले में स्वीकृत 694 आवासों को यथाशीघ्र पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया।स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रगतिरत् कार्य ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन व सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य, सभी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन यूनिट को संचालित करने के निर्देश दिये गये। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत सर्वसंबंधितों को प्रधानमंत्री आवास निर्माण में अधिक से अधिक श्रमिक नियोजित करते हुए कार्य पूर्ण कराये जाने, योजना अंतर्गत स्वीकृत तालाब निर्माण / गहरीकरण एवं डबरी निर्माण कार्य जिनमें वर्तमान में जल भराव हो उसमें मत्स्य विभाग से समन्वय करते हुए मछली पालन की गतिविधि कराये जाने, योजना अंतर्गत कृषि आधारित कार्यों पर 60 प्रतिशत से अधिक व्यय किये जाने, सामाजिक अंकेक्षण के तहत् कार्ययोजना के अनुरूप अंकेक्षण कराते हुए निकासी बैठक में लिये गये निर्णय अनुरूप प्रकरणों को निराकृत किये जाने तथा पूर्व वित्तीय वर्षों के समस्त कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करते हुए सी.सी लगाये जाने के निर्देश दिये गये है।बैठक में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना, सांसद/विधायक निधि, जिला/जनपद पंचायत विकास निधि, गौण खनिज, जिला खनिज न्यास निधि, विभिन्न प्राधिकरण, महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, सर्व शिक्षा अभियान इत्यादि योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की कार्यवार समीक्षा कर उक्त योजनाओं से स्वीकृत समस्त निर्माण कार्यों को जल्द पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश दिये गये है एवं अप्रारंभ कार्यों को शीघ्र ही प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
-
*उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों के कार्यों की समीक्षा की*
*कहा ठोस कार्ययोजना के साथ संवारे शहरों को, कार्यालय में स्वच्छता रखें, कार्य पद्धति में सकारात्मक बदलाव लाएं*
बिलासपुर/. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में संभाग के सभी नगरीय निकायों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर कलेक्टोरेट में आयोजित बैठक में अधिकारियों को शहरों के सुनियोजित और सुव्यवस्थित विकास के लिए कार्ययोजना बनाकर उसके अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगमों के आयुक्तों तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को इंजीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल से काम करते हुए गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सभी कार्यों को पूर्ण करने को कहा। उन्होंने विकास और जन सुविधाएं विकसित करने के कामों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और सरगुजा के कलेक्टर श्री भोसकर विलास संदिपान भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में बताया कि सरगुजा संभाग के विभिन्न नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए पिछले दस महीनों में अधोसंरचना मद में कुल 141 करोड़ 99 लाख रुपए जारी किए गए हैं। वहीं 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 44 करोड़ 34 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विगत दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को विकास कार्यों के लिए करीब 600 करोड़ रुपए तथा 15वें वित्त आयोग मद में 1450 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। उन्होंने बैठक में पिछले माह रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों के संचालन, कार्य पद्धति में बदलाव और कार्यालय के रखरखाव पर दिए निर्देशों पर अमल की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आयुक्त और सीएमओ अपनी जिम्मेदारी समझें और शहरों के हित में गंभीरता से कार्य करें। शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाएं। उन्होंने बैठक में स्थानांतरण आदेशों के पालन और जनसमस्या निवारण पखवाड़ा के दौरान प्राप्त अनिराकृत आवेदनों के निराकरण की भी जानकारी ली।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को सख्ती से निर्देशित किया कि वे अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से समझें, काम में अरुचि और लापरवाही बिल्कुल अक्षम्य होगी। काम नहीं करने वालों पर कार्यवाही अवश्य ही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य शासन द्वारा निकायों के विकास के लिए पूरा सहयोग किया जा रहा है। अधिकारी उदासीन न रहें, उत्साह के साथ काम करें। काम में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इंजीनियरों से दो टूक शब्दों में कहा कि कार्य में लेट-लतीफी न करें। फील्ड पर भी समय बिताएं और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करें। शासन द्वारा मांगी गई जानकारियों और प्रस्तावों को व्यवस्थित रूप से भेजें।
श्री साव ने बैठक में अधिकारियों से सरगुजा संभाग के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसर के निर्माण के लिए स्थल चिन्हांकन की जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए सभी सीएमओ को अपना प्रस्ताव शीघ्र संबंधित कलेक्टर को भेजने को कहा। उन्होंने दीपावली के तुरंत बाद इस पर काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सीएमओ को स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी भी जोर-शोर से करने को कहा। श्री साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों में हर विभाग के बेहतर समन्वय से सुव्यवस्थित और सुनियोजित विकास तथा स्वच्छता एवं सुंदरता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक श्री पुलक भट्टाचार्य और अंबिकापुर क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री एस.के. सुंदरानी सहित सरगुजा संभाग के सभी नगर निगमों के आयुक्त, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
-
दुर्ग/ मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजनांतर्गत वर्ष 2024-2025 में शासन द्वारा अनुमोदित निर्धारित लागत दर अनुसार अधोसंरचना निर्माण कार्यों की अनुशंसा प्राप्त हुई है। इसके आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धमधा को 4 ग्राम पंचायतों में सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन एवं निर्मलाघाट निर्माण हेतु 29 लाख 90 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड धमधा के ग्राम अहेरी एवं ग्राम पंचायत बागडूमर में सी.सी. रोड निर्माण हेतु क्रमशः 10 लाख 40 हजार रूपए एवं 5 लाख 20 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति की गई है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मेड़ेसरा में सीसी रोड निर्माण हेतु 5 लाख 20 हजार रुपए और निर्मलाघाट निर्माण हेतु 2 लाख 60 हजार रूपए तथा ग्राम पंचायत लिमतरा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। कार्याे के संपादन का दायित्व कार्यकारी एजेन्सी संबंधित ग्राम पंचायत की होगी।
-
-नगर पालिक निगम भिलाई, सीबीडीए एवं भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड के मध्य हुआ त्रिपक्षीय एग्रीमेंट*
*-लगभग 150 मिट्रिक टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट से जैव ईंधन का होगा उत्पादन*
दुर्ग/ प्रदेश में सतत् एसएटीएटी- सस्टेनेबल अल्टरनेटिव टूवर्ड्स अर्फोडेबल ट्रांसपोर्टेशन योजना के अंतर्गत नगरीय ठोस अपशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) से जैव ईंधन जैसे कि कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) उत्पादन की आपार संभावनाओं को देखते हुये छत्तीसगढ़ बायोफ्यूल विकास प्राधिकरण (सीबीडीए) द्वारा निरंतर प्रयास के फलस्वरूप भारत सरकार के उपक्रम भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) द्वारा नगर पालिक निगम भिलाई में 100-150 टन प्रतिदिन एमएसडब्ल्यू आधारित कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र की स्थापना की जाएगी। 13 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उप-मुख्यमंत्री श्री अरूण साव की गरिमामय उपस्थिति में नगर पालिक निगम, रायपुर/भिलाई, सीबीडीए एवं बीपीसीएल के मध्य 02 कम्प्रेस्ड बायोगैस (सीबीजी) संयंत्रों की स्थापना हेतु त्रिपक्षीय एमओयू निष्पादित किया गया था। इसी क्रम में आज कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोक निर्माण विभाग के सभागार में नगर पालिक निगम भिलाई, सीबीडीए एवं भारत पेट्रोलियम कार्पाेरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के मध्य त्रिपक्षीय कंसेशन एग्रीमेंट (सीए) में हस्ताक्षर किया गया। इस एग्रीमेंट के तहत् नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत ट्रेचिंग ग्राउड जामुल में बीपीसीएल द्वारा स्वयं के निवेश से सीबीजी संयत्र की स्थापना की जायेेगी, जिससे विभिन्न लाभ होंगे। इससे नगर पालिक निगम भिलाई एवं दुर्ग जिले के आसपास के नगर निगमों के लगभग 150 मिट्रिक टन प्रतिदिन नगरीय ठोस अपशिष्ट (एम एस डबल्यू) का उपयोग जैव ईंधन उत्पादन में किया जायेगा। उक्त संयंत्र में लगभग 60.00 करोड़ रूपए की राशि का निवेश शत-प्रतिशत बीपीसीएल द्वारा किया जायेगा। प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 0.30 लाख मानव दिवस प्रतिवर्ष रोजगार सृजित होंगे। संयंत्र निर्माण के दौरान भी बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे। कम्प्रेस्ड बायोगैस संयंत्र में पूर्ण क्षमता के उत्पादन एवं विक्रय होने पर प्रतिवर्ष लगभग राशि 1 करोड़ रूपये का जीएसटी प्राप्त होगा। संयंत्र में सह उत्पाद के रूप में प्राप्त जैविक खाद से जैविक खेती को प्रोत्साहन मिलेगा। इसके अलावा संयंत्र की स्थापना से ग्रीन हाऊस गैस के उत्सर्जन में कमी आयेगी तथा पर्यावरण स्वच्छ होगा। सीबीजी के उपयोग से राज्य नेट जीरो एमिशन प्राप्ति की दिशा में अग्रसर होगा। इस एग्रीमेंट हस्ताक्षर कार्यक्रम में सीबीडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमित सरकार, हेड बायोफ्यूल्स बीपीसीएल मुम्बई श्री अनिल कुमार पी, आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई श्री बजरंग दुबे, बीपीसीएल एवं ऊर्जा विभाग के प्रमुख अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहें।
- -उप मुख्यमंत्री ने की लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा-परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश-सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहारायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण विभाग के सरगुजा संभाग में कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अंबिकापुर विश्रामगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों को परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों का निरीक्षण करने और विभागीय अभियंताओं को फील्ड में भेजकर रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए। उन्होंने परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों पर पूरी जानकारी प्रदर्शित करते हुए डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा। उन्होंने सड़कों की नियमित रिपोर्टिंग के लिए पुख्ता कार्यप्रणाली विकसित करने के साथ ही सड़कों के संधारण के लिए निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह और प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव बैठक में कहा कि सड़कों का रखरखाव शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। राज्य में सड़कों के संधारण के लिए राशि स्वीकृत करने से लेकर निविदा स्तर तक की पूरी कार्यवाही हो चुकी है। जल्दी ही सड़कों के संधारण से प्रदेश में सड़कों की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बेहतर कार्य पद्धति अपनाते हुए आज की जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड होने को कहा। उन्होंने काम को व्यवस्थित कर अपने नियंत्रण में रखने के निर्देश दिए जिससे समय पर काम पूर्ण होंगे और लोगों को लाभ मिलेगा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैठक में अधिकारियों को खुद फील्ड में जाकर परफॉर्मेंस गारंटी वाली सड़कों के निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों की स्थिति की वास्तविक जानकारी के लिए ऐसी कार्यप्रणाली विकसित करने को कहा जिससे नियमित रूप से सड़कों की स्थिति की रिपोर्टिंग मिलती रहे। श्री साव ने सड़कों के संधारण के लिए राज्य शासन द्वारा निर्धारित एसओपी का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए, अन्यथा शासन की छवि खराब होती है। उन्होंने सड़क मरम्मत के कार्यों में पूर्ण गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संधारण के बाद गड्ढामुक्त सड़कों की जानकारी पब्लिक फोरम पर प्रदर्शित करने को कहा।श्री साव ने अधिकारियों को सभी कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने की हिदायत देते हुए कहा कि लंबित कार्यों से काफी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने ठेकेदारों पर नियंत्रण रखने के साथ ही लापरवाह और लेट-लतीफ कार्य करने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। श्री साव ने वर्षा ऋतु के बाद सड़कों और सेतु के संधारण की कार्ययोजना, वार्षिक कार्ययोजना, विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सड़क, सेतु एवं भवन निर्माण कार्य की प्रगति तथा लंबित भू अर्जन प्रकरणों की भी समीक्षा की।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ के प्रथम कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प में ITM विश्वविद्यालय रायपुर के होटल मैनेजमेंट में अध्ययन रत विद्यार्थियों का एक समूह वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों से मिलकर आज उन्हें भोजन करवाया और मिठाई का वितरण किया गया , साथ ही सूखा अनाज भी प्रदान किया गया।विद्यार्थियों ने दीपावली के पूर्व सामाजिक सरोकार के दृष्टिकोण से असहाय निराश्रित बुजुर्गो से मिलकर उन्हें कुछ पल की खुशियां बाटी। इस अवसर पर अनीश बैनर्जी, डॉ अमिय जानी, गुंजन सिंहा छात्र छात्राओं का समूह वृद्धाश्रम की वार्डन पारूल चक्रवर्ती लीला यादव उपस्थित रहे।
- निरंतर कड़ी मेहनत और अभ्यास के लिए हौसला आफजाई कीमहासमुंद। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह से आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में शूटिंग खिलाड़ी कु. मेघा तिवारी ने मुलाकात की। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मेघा तिवारी ने हाल ही में महासमुंद में सम्पन्न हुए ’27वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट’ में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते। उन्होंने ’प्रोन 50 मीटर महिला ओपन राइफल शूटिंग’ में ’गोल्ड मेडल’ तथा ’एवीएम राइफल शूटिंग 50 मीटर महिला ओपन’ में ’सिल्वर मेडल’ हासिल किया।इससे पहले, कु. मेघा तिवारी ने 26वें ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2023 में जो पंचकुला हरियाणा में आयोजित हुआ था, राइफल शूटिंग में ’एक गोल्ड’ और ’एक सिल्वर मेडल’ जीती थी। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। कलेक्टर ने उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए भविष्य में जिले का नाम रोशन करने कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व अभी हाल ही में पेरिस ओलम्पिक में शूटिंग में दो पदक जीतने वाली मनु भाकर से बारनवापारा प्रवास के दौरान मुलाकात कर उनसे जरूरी मार्गदर्शन भी लिए। ओलम्पिक विजेता कु. मनु भाकर ने भी कु. मेघा की हौसला आफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत और अभ्यास करने के सुझाव दिए। कु. मेघा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही शूटिंग का शौक था । वे लगातार राज्य और राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं में शामिल हो रही है। इसका श्रेय उन्होंने अपने पिता श्री सुरेश तिवारी, परिवारजनों और कोच एवं साथी खिलाड़ियों को दिए हैं।
- कोरिया। पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले में भी आज पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने पुलिस के अमर शहीदों को बैकुंठपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में श्रद्धांजलि अर्पित की गई और इन शहीद वीर जवानों को याद किया गया।प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बैकुंठपुर के विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विनय प्रधान, कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार, मनेंद्रगढ़ -चिरमिरी-भरतपुर जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी।सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, कोरिया एवं एमसीबी जिले के वरिष्ठ अधिकारियों, पत्रकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन जवानों की शौर्यता को याद किया गया, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुती दे दी। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों का सम्मान भी किया गया।बता दें 27 अप्रैल 2013 को श्री संतोष एक्का, थाना- तकोड़ी, जिला- कांकेर, 11 मई 2011 को श्री हसनैन अंसारी, ग्राम भेजी, जिला दन्तेवाड़ा सी.आर.पी.एफ. दूसरी वाहिनी, 15 मार्च 2007 को श्री बृजभूषण लाल श्रीवास्तव नौवीं वाहिनी रानी बोदली, जिला- दन्तेवाड़ा, श्री हरकेश प्रसाद 1 फरवरी 2016 को 122वी वाहिनी सीमा सुरक्षा बल, पखांजूर ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते व नक्सलियों से बहादुरी से सामना करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। इसी तरह 19 अगस्त 2011 को श्री राजेश कुमार पटेल, दूसरी वाहिनी छ.ग. सशस्त्र बल ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए भद्रकाली, जिला बीजापुर में अपने प्राण न्यौछावर कर दिए, इन्हें मरणोपरान्त राष्ट्रपति वीरता पदक प्राप्त हुआ है।कोरिया पुलिस अधीक्षक श्री सूरज सिंह परिहार ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष मनाया जाता है, इस दिन पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद किया जाता है। गौरतलब है कि आज से 64 वर्ष पहले अक्टूबर 1959 लद्दाख के दुर्गम क्षेत्र में भारतीय पुलिस की एक छोटी टुकड़ी के जवानों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे, तभी से प्रति वर्ष 21 अक्टूबर को देश के कोने-कोने में दिवंगत शूरवीरों की स्मृति में यह पुलिस परेड का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद से अब तक राष्ट्र की अखण्डता और देशवासियों की सुरक्षा में अनेक पुलिस कर्मियों ने अपना बलिदान दिया है। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान 216 पुलिस के अधिकारी, कर्मचारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए है।
- पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जागरूकता कार्यक्रम भी..रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में 23 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय तीनों कंपनियों के लिये चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जागरुकता सामग्री का विमोचन एवं हितग्राहियों के घर पर लगने वाली नाम-पट्टिकाओं का वितरण भी करेंगे।छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के 229 तथा जनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यंत्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा से किया गया है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रदेश में वर्ष 2027 तक 5 लाख घरों में रूफ टॉप पावर प्लांट लगाने का लक्ष्य है। इस अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय जनजागरूकता बढ़ाकर लक्ष्य हासिल करने पर जोर दे रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश में विद्युत विकास पर प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। इस प्रकार इस बहुआयामी आयोजन की रूपरेखा बनाई गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल करेंगे। क्षेत्रीय एवं रायपुर-पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत, रायपुर-उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर - ग्रामीण विधायक श्री मोतीलाल साहू तथा धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम बुधवार, 23 अक्टूबर को शाम 4 बजे,छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय प्रांगण, डंगनिया, रायपुर में होगा ।

-
योजना से जरूरतमंद परिवारों का बना पक्का आशियाना
बिलासपुर/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से कोटा ब्लॉक के अमने गांव के कई परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। कच्चे घर की दिक्कतों से मुक्ति मिलने पर हितग्राहियों ने सरकार का आभार जताया है।
कोटा ब्लॉक के अमने गांव की महिलाएं अब निश्चिंतइहैं। अब उन्हें कच्चे घर की दिक्कतों से मुक्ति जो मिल गई है। कच्चे घर की देखरेख और मरम्मत के कामों में लगने वाले उनके समय और श्रम की बचत हो रही है, और अब वे अपना समय अन्य कार्यों में दे पा रही हैं। महिलाओं ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास मिलने से पहले उनका घर कच्चा था, जिसमें उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर का निर्माण होने से अब वे अपने पक्के घरों में आराम से जीवन यापन कर रही हैं। अमने गांव की श्रीमती पुष्पा पाटले ने बताया कि सरकार से पक्का घर मिलने के बाद उन्हें कच्चे घर में होने वाली असुविधा से अब मुक्ति मिल गई है, अब कच्चे घर की देखभाल में लगने वाले समय का उपयोग वो सब्जी भाजी उगाने में करती हैं जिससे उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलता है। इसी तरह अमने की बेना बाई बंजारे ने बताया कि सरकार से मिली मदद से उनका घर पक्का बन पाया है, वह सरकार की आभारी है। कोटा के करगीकला के श्री शहरिया मरकाम को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए स्वीकृति मिली है। उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त प्राप्त होने के बाद घर का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने पक्का घर देने के लिए सरकार के प्रति आभार जताया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले के जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हो रहा है।
- रायपुर /राज्यपाल श्री रमेन डेका पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने यहां अमर जवान स्तंभ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के नामों की पट्टिका पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।
- सुकमा. जिले में नक्सलियों ने एक व्यक्ति की पुलिस मुखबिर होने के संदेह में हत्या कर दी। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान किस्टाराम थाना क्षेत्र के मेटागुड़ा गांव के निवासी मरकाम आंदा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, "पुलिस मुखबिर होने के संदेह में आंदा की हत्या की गई। शनिवार रात को घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम इलाके में पहुंची। हत्यारों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
- -नक्सलियों के लगाए बारूदी सुरंग में हुआ था विस्फोटरायपुर / खेलकूद, युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले में शनिवार को हुए एक बारूदी सुरंग विस्फोट के कारण शहीद हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के दो जवानों को आज माना स्थित चौथी बटालियन परिसर पहुंचकर छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से श्रद्धांजलि दी। मंत्री टंकराम वर्मा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि हमारी सरकार राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए काम कर रही है। बीते 9 महीने में नक्सलियों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित अभियान के चलते नक्सलियों के हौसले पस्त हो गए हैं और अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इस तरीके की कायराना हरकत कर रहे हैं।गौरतलब है कि नारायणपुर जिले में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से आईटीबीपी के जवान श्री अमर पंवार और श्री के. राजेश शहीद और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। शहीद हुए जवान 53वीं बटालियन के थे। शहीद जवान श्री अमर पंवार महाराष्ट्र के सतारा और श्री के. राजेश आंध्र प्रदेश के कडप्पा के रहने वाले थे। उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से उनके पैतृक स्थानों पर ले जाया गया है।
- -प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का किया रिमोट दबाकर वर्चुअल उद्घाटन-प्रधानमंत्री का विज़न, देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना:-राज्यपाल श्री रमेन डेका-हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर हुआ शामिल, क्षेत्रवासियों के बरसों का सपना हुआ साकार :- मुख्यमंत्री श्री साय-आमजन का हवाई जहाज से सफर करने का सपना होगा साकारअंबिकापुर /प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अंबिकापुर का वाराणसी से रिमोट दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया। वे शाम 5 बजे से बनारस से लाइव जुड़े थे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में 70 एयरपोर्ट थे, अब 150 से ज्यादा एयरपोर्ट हैं। जो पुराने एयरपोर्ट हैं, उनका भी रिनोवेशन हो रहा है। श्री मोदी ने कहा कि कनेक्टिविटी से स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यवसाय, पर्यटन आदि को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा विगत दस सालों में निवेश से नागरिक सुविधाओं में बढोत्तरी हुई है, अधोसंरचना विकास के साथ नवजवानों को नए नौकरी के अवसर भी मिले हैं। इस अवसर पर एयरपोर्ट स्थल से सांकेतिक रूप से 19 सीटर विमान ने रायपुर के लिए उड़ान भरी।राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिये एक महत्वपूर्ण क्षण है, मां महामाया एयरपोर्ट से विमान अपनी गति प्राप्त करेगा और उड़ान भरेगा, जिससे सरगुजा संभाग में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के माध्यम से इस क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर संचार सिस्टम स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा प्रदेश का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। एयरपोर्ट सेवा से यहां के अंचल का विकास होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को नई दिशा की ओर ले जायेगी, सरगुजा प्रदेश ही नहीं अपितु पूरे देश में विकास की एक नई उड़ान तय करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विज़न, देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना है और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रवासियों का बरसों का सपना अब साकार हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश मे हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज का सफर करेगाl यह सपना साकार हो रहा है, हवाई सेवा के नक्शे में अंबिकापुर को शामिल करने के लिए उन्होंने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा आमजन के हवाई जहाज से सफर करने का सपना साकार हुआ है जिससे उनका आर्थिक दर्जा भी बढ़ेगा। मां महामाया एयरपोर्ट ना केवल राज्य की राजधानी को बल्कि अन्य राज्य को जोड़ने का कार्य भी करेगी।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर के बाद आज अंबिकापुर में हवाई सेवा का शुभारंभ हो रहा है। आम नागरिक भी उड़ान के अपने सपनों को साकार कर सकेंगें। एयरपोर्ट से कनेक्टीविटी की सुविधा में विस्तार होगा जिससे पर्यटन, व्यापार इत्यादि में क्षेत्र के स्थानीय लोगों और व्यापरियों को लाभ होगा।कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने अपने उद्बोधन में कहा कि उड़ान योजना के तहत देश के 100 एयरपोर्ट को चिह्नित कर देशवासियों के आवश्यकता अनुरूप अंबिकापुर को भी इसमें शामिल किया गया। जिससे सरगुजा संभाग के क्षेत्रवासियों रोजगार को मिलेगा और क्षेत्र के पर्यटन में विकास होगा।स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि कई सालों के बाद यह अवसर आया है। प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर को एयरपोर्ट की सौगात प्राप्त हुआ है। जिससे क्षेत्र के लोगों के लिये रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी आर्थिक विकास की रफ्तार में तेज़ी आयेगी।कार्यक्रम में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणी महाराज ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि आज अंबिकापुर मे नया इतिहास लिखा जा रहा है, आराध्य देवी माँ महामाया के नाम से एयरपोर्ट को जाना जायेगा। शीघ्र ही यहां से हवाई सेवा की शुरुआत होगी। शासन के सार्थक प्रयास से क्षेत्र को हवाई सेवा की सौगात मिली है। यहां से विमान सेवा शुरू होगी, जिससे निःसंदेह यहां के क्षेत्रवासियों को लाभ होगा।माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, अम्बिकापुर लगभग 365 एकड़ में फैला हुआ है, एयरपोर्ट के सिविल एवं विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि रू. 48.25 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें रनवे सुधार एवं विस्तार व एप्रन तथा टैक्सी-वे निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 35.19 करोड, ड्रेनेज निर्माण कार्य हेतु राशि रू. 1.80 करोड, बाउण्ड्रीवाल के कार्य हेतु राशि 1.98 करोड़ , टर्मिनल बिल्डिंग का उन्नयन कार्य हेतु राशि रू. 1.15 करोड़ , फायर स्टोर व ट्रेनिंग सेंटर, मौसम विभाग एवं ग्राउण्ड स्टॉफ,पेनल रूम व सी.सी.आर. रूम एंटी हाईजेकिंग रूम हेतु राशि 0.61करोड़ , एप्रोच रोड हेतु राशि . 0.61 करोड़,सी.एन.ए सत्र, एटीसी स्टोर, 6 नग वॉच टॉवर, फायर शेड रिपेयर एवं पापी लाईट केबलिंग हेतु राशि 0.91 करोड एवं अन्य विद्युतीकरण कार्य हेतु राशि 2.14 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। उपरोक्त सभी कार्य डीजीसीए (DGCA) मानक अनुरूप कराया गया है। मां महामाया एयरपोर्ट का उन्नयन वर्ष 2012-13 में उड़ान योजना अंतर्गत लिया गया, जिसके तहत हवाई अड्डे का विकास 3 सीवीआरएफ (CVFR) के मानक के अनुरूप किया गया। विशेष रूप से रनवे की लम्बाई 1500 मीटर से बढ़ाकर 1800 मीटर किया गया है। टर्मिनल भवन का उन्नयन 72 यात्रियों के अनुरूप कराया गया। हवाई अड्डे में लगभग 100 वाहन की पार्किंग की व्यवस्था के साथ टर्मिनल भवन तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया गया। एयरपोर्ट में उच्च गुणवत्ता एटीसी, मेट ऑफिस, एंटी हाइजैक रूम, फायर स्टोर एंड ट्रेनिंग सेंटर जीडी इलेक्ट्रिक पेनल रूम का निर्माण किया गया है। सरगुजा संभाग में एयरपोर्ट के संचालन से अंचल वासियों को सीधा लाभ मिलेगा। हवाई सेवा प्रारंभ होने से संभाग की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी , यहां के पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा एवं स्थानीय लोगों को रोजगार का पर्याप्त अवसर मिलेगा। मां महामाया एयरपोर्ट बनकर तैयार है, जहां से शीघ्र ही नागरिक उड़ान का आनंद ले पायेंगे।लोकार्पण एवं वर्चुअल शुभारंभ पर आयोजित समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक लुण्ड्रा श्री प्रबोध मिंज, विधायक अम्बिकापुर श्री राजेश अग्रवाल, विधायक सीतापुर श्री रामकुमार टोप्पो, प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मराबी, अध्यक्ष राज्य युवा आयोग छत्तीसगढ़ श्री विश्वविजय सिंह तोमर एवं संचालक विमानन छ.ग. शासन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त जीआर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर विलास भोसकर व पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा संबंधित अधिकारी गण उपस्थित थे।
- -जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-21 शिकायत सेल में अधिकारी कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटीदुर्ग / नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आगामी आम/उप निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार/पुनरीक्षण का कार्य जिले में प्रभावशील है तथा नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन होना प्रस्तावित है। आगामी निर्वाचन से संबंधित शिकायत पर त्वरित कार्यवाही हेतु जिला स्तरीय शिकायत सेल का गठन किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय कक्ष क्रमांक-21 शिकायत सेल में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती लता युगल उर्वशा डिप्टी कलेक्टर दुर्ग प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। श्रीमती सुवर्षा राव सहायक ग्रेड-02, श्रीमती रीतु राजपूत सहायक ग्रेड-02 एवं श्रीमती कृति रामटेके सहायक ग्रेड-03 को सहायक एवं श्री नन्दु निर्मलकर भृत्य को डाक रनर का दायित्व सौंपा गया है। नियुक्त किए गए सभी कर्मचारीगणों को प्रभारी अधिकारी के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करने कहा गया है।
- दुर्ग / जिला प्रशासन द्वारा अग्निवीर निःशुल्क आवासीय शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण हेतु माह नवम्बर 2024 में आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। जो आवेदक माह अप्रैल 2024 में थल सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा में सफल हुए है, उन आवेदकों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिन आवेदकों ने 17 अक्टूबर 2024 तक आवेदन किया है किन्तु शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित नहीं हो पाये है एवं जिन आवेदकों ने किसी कारणवश उक्त तिथि तक आवेदन नहीं किया है वे भी 25 अक्टूबर शुक्रवार प्रातः 11 बजे शारीरिक मापदण्ड के परीक्षण हेतु जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग में उपस्थित हो सकते हैं। आवेदक अपने साथ सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी प्रवेश पत्र की छायाप्रति एवं आवेदन पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग में उपिस्थत होना आवश्यक है।
- - मुख्यमंत्री एवं उद्योग मंत्री ने किया क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का किया शुभारंभ- लघु उद्योग भारती के लिए नया रायपुर में भूमि एवं मध्यप्रदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी एमएसएमई (माइक्रो एंड स्माल मिडियम इंटरप्राइजेस) मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का दिया आश्वासनदुर्ग / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने आज अग्रसेन भवन खुर्सीपार में आयोजित क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर लघु उद्योग के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरूषोत्तम पटेल, प्रदेश अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश सिंघानिया, लघु उद्योग भारती के म.प्र. अध्यक्ष श्री राजेश मिश्रा सहित अन्य उद्यमी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में उद्यमी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस्पात नगरी भिलाई में क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 में शामिल हुए मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सभी उद्यमियों का अभिनंदन है। उद्यमिता के विकास और प्रदेश में नये निवेशकों को आकर्षित करने के लिए लघु उद्योग भारती द्वारा सम्मेलन आयोजन की महत्वपूर्ण पहल की है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के हित में काम करने वाला एक विशाल संगठन है। देश में इस संगठन की करीब 1000 इकाइयां और 65000 सदस्य होना सचमुच गौरव की बात है। सरगुजा और बस्तर जैसे जनजातीय क्षेत्रों में भी संगठन ने अपना विस्तार किया है। इससे निश्चित ही इन क्षेत्रों में भी लघु और सूक्ष्म उद्योगों को ताकत मिल रहा है और उद्यमिता का विकास हो रहा है। हमारा प्रदेश में खनिज सम्पदा का भंडार है। यहां 44 प्रतिशत प्रदेश का भू-भाग वनों से आच्छादित है। हमारे प्रदेश में मेहनतकश किसान है, इसलिए छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है। यहां पर उद्योग की बहुत अच्छी संभावना है।मुख्यमंत्री श्री साय ने अवगत कराया कि नवम्बर माह में प्रदेश की नई उद्योग नीति 2024-29 लांच करने की तैयारी है, इस नीति में छोटे और मझोले उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष रूप से प्रावधान किये जा रहे हैं। उद्यमियों की मांग पर मुख्यमंत्री श्री साय ने लघु उद्योग भारती के लिए नया रायपुर में भूमि एवं मध्यप्रदेश के समान छत्तीसगढ़ में भी एमएसएमई (माइक्रो एंड स्माल मिडियम इंटरप्राइजेस) मंत्रालय के अधीन स्थापित करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उद्योग मंत्री ने लघु उद्योग भारती की ’छत्तीसगढ़ उद्योग दर्पण 2024’ पुस्तक का विमोचन किया।उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि हमारा प्रदेश उद्योग के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारी सरकार उद्योग को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने अवगत कराया कि उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली 2.0 लागू की गई है। उद्यमियों को अब विभिन्न विभागों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। सभी आवश्यक अनुमतियां और लाइसेंस इसी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ ही उद्योगों में उत्पादित होने वाले माल की बिक्री हेतु विदेश से एमओयू किया गया है।श्री देवांगन ने कहा कि उद्योगों के विस्तार के लिए राज्य शासन के मार्गदर्शन में कार्य किया जा रहा है। सरकार द्वारा इस्पात उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई नीतियां लागू की जा रही है जो इस उद्योग के विकास को गति देगी।इस अवसर पर दुर्ग शहर विधायक श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी सहित बड़ी संख्या में म.प्र.एवं छत्तीसगढ़ के उद्यमी उपस्थित थे।
- दुर्ग / छत्तीसगढ़ प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका भिलाई आयेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल श्री डेका 21 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3.20 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 4 बजे कला मंदिर सिविक सेंटर भिलाई पहुंचेंगे। वे यहाँ पर स्वच्छता वीर सम्मान समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका अपरान्ह 4.45 बजे कला मंदिर भिलाई से सड़क मार्ग द्वारा रायपुर प्रस्थान करेंगे।
- - एस.ए.एफ. बटालियन में दायरा बस्तर की लाइव प्रस्तुति कलदुर्ग / जिला रेड क्रॉस समिति की अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित जम्बूरी रेड क्रॉस 2024 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर लगातार विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जा रही है। जिनमें एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी। इस प्रस्तुति का सभी को इंतजार था। 21 अक्टूबर को शाम 7 बजे कार्यक्रम स्थल पर जादू बस्तर की लाइव प्रस्तुति होगी। "जादू बस्तर" बस्तर की जीवन शैली, कला और संस्कृति का एक नया फ्यूजन रॉक-लोक एल्बम है। जो छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक एवं पारंपरिक सुंदरता को प्रदर्शित करने का प्रयास करता है। यह एल्बम रॉक संगीत को छत्तीसगढ़ के बस्तर के लोक संगीत के साथ जोड़ता है। इस बैंड का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता को उजागर करते हुए एक और पक्ष प्रदर्शित करना है। छत्तीसगढ़ के संगीतकार श्री लखेश्वर खुदाराम और बैंड 'दायरा' के प्रमुख गायक पीयूष कपूर इसके प्रमुख कलाकार है। यह बैंड बस्तर क्षेत्र में हिंसा की भयानक कहानियों के बीच यहां के घने जंगलों की प्राकृतिक सुंदरता, सुंदर परिदृश्य और दंडकारण्य जंगल के शानदार झरने का बखान करता है। बस्तर का लोक संगीत अपने आदिवासी समुदायों से अपनी पहचान प्राप्त करता है, इसने स्थानीय परिदृश्य के प्रति श्रद्धा को जीवित रखा है। यह लोक-रॉक बैंड बस्तर के मनमोहक जादू को बयां करता है, जो हल्बी और हिंदी भाषा में स्थानीय आदिवासियों द्वारा गाया गया हैं।
- - कलेक्टर ने जारी किया नियुक्ति आदेशदुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत 03 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार श्रीमती मधुबाला यादव पिता स्व. संतोष कुमार यादव ग्राम परसुली पोस्ट तुमाकला तहसील धमधा जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में तथा श्री हिमांशु यादव पुत्र स्व. प्रकाश कुमार यादव 75/2 पचरी पारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अभय राज भगत पिता स्व. सिकंदर राम भगत ग्राम दमगड़ा पोस्ट केराडीह तहसील कुनकुरी जिला जशपुर, वर्तमान पता ब्लाक नंबर 14 मकान नंबर 95 तीसरी बटालियन छ.ग.स.ब. अम्लेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कर्त्तव्य पर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।
- रायपुर । उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 21 अक्टूबर को सरगुजा संभागीय मुख्यालय अंबिकापुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 21 अक्टूबर को सवेरे दस बजे रायपुर से हेलीकॉप्टर से अंबिकापुर के लिए रवाना होंगे। वे सवेरे 11:10 बजे अंबिकापुर कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित बैठक में सरगुजा संभाग में नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव दोपहर 12 बजे अंबिकापुर सर्किट हाउस में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सरगुजा संभाग में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर तीन बजे सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
- अंबिकापुर। मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा अंबिकापुर के लोकार्पण समारोह में शामिल होने अंबिकापुर पहुंचे राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का एयरपोर्ट स्थल पर पुष्प भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका का यह प्रथम जिला आगमन है। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी अंबिकापुर पहुंचे। स्वागत की कड़ी में आदिम जाति कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाडे़, संसदीय क्षेत्र सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्वविजय सिंह तोमर, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, अम्बिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, संचालक, एविएशन श्री संजीव झा, सरगुजा संभागायुक्त श्री जीआर चुरेंद्र, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल उपस्थित रहे।
- -राज्यपाल श्री डेका, मुख्यमंत्री श्री साय, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे शामिलरायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका की विशेष उपस्थिति में 21 अक्टूबर को ‘पुलिस स्मृति दिवस परेड’ कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम प्रातः 8.50 बजे से 10.21 बजे तक चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर माना में होगा।पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में अतिथिगणों का श्रद्धांजलि उद्बोधन होगा। इस मौके पर सम्पूर्ण भारत में एक सितम्बर 2023 से 31 अगस्त 2024 तक कर्तव्य की बेदी पर शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों की नामावली का वाचन तथा अतिथिगणों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। राज्यपाल श्री रमेन डेका इस अवसर पर शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों से मुलाकात करेंगे। file photo























.jpg)

.jpg)

