- Home
- छत्तीसगढ़
- -शहीद नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा में मल्यार्पण कर किया नमनरायपुर / जिला मुख्यालय कवर्धा में शहीद कप सॉफ्ट बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने सोमवार को विधिवत शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता शहीदों की स्मृति में आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए उन्होंने कहा कि देश में सुरक्षा में लगे भारत के लाखों वीर सपूतों की वजह से आज हम सब अमन और चौन की जिंदगी जी रहे हैं। देश की रक्षा के लिए मर मिटने वाले वीर सपूतों के बलिदान आने वाले पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणा के स्रोत हैं।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा की प्रतिमा पर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित की और वर्ष 1971 में बांग्लादेश को लेकर हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा के साहसिक कार्य का स्मरण किया। उपमुख्यमंत्री ने शहीद श्री नरेन्द्र शर्मा के परिवारजनों से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि 1971 में बांग्लादेश को लेकर भारत-पाकिस्तान में युद्ध हुआ था। इस युद्ध में कबीरधाम जिले के ग्राम दुल्लापुर (रबेली) निवासी नरेन्द्र शर्मा ने 20 वर्ष की छोटी सी उम्र में मातृभूमि के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया। उनका जन्म 12 दिसम्बर 1951 को दुल्लापुर में हुआ था। वे राम स्नेही शर्मा व केवरा बाई के लाडले सुपुत्र थे। 11 जनवरी 1971 को राजस्थान रेजिमेंट अंतर्गत भारतीय सेना में शामिल होकर वे देश की सेवा करने लगे। इसी बीच भारत पाकिस्तान का युद्ध छिड़ गया। 1971 का युद्ध पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण व बांग्लादेश के विभाजन से समाप्त हुआ, इस लड़ाई में गांव के गौरव श्री नरेन्द्र शर्मा मातृभूमि के लिए बलिदान हो गये।
- -कवर्धा के बैगा परिवारों के लिए बनेगा पक्का मकान: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा-बोड़ला के मेगा शिविर में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 47 सड़क निर्माण के लिए 135 करोड़ रूपए के कार्यों का शिलान्यास-कवर्धा जिले के 256 बैगा बाहुल्य गांवों में मूलभूत सुविधाओं का लाभ दिलाने चलेगा विशेष अभियानरायपुर / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को कबीरधाम जिले के प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना के मेगा शिविर में वचुअर्ल माध्यम से जुड़े और बोड़ला विकासखंड में निवास करने वाली बैगा जनजाति के परिवारों से जनमन योजना के तहत मिल रहे लाभ के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पीएम जनमन योजना महाभियान उद्देश्य सरकार की योजनाएं पिछड़ी जनजाति के लोगों के बीच आसानी से पहुंचे।प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि हमारे अति पिछड़े जनजातीय भाई-बहनों तक सरकार की हर योजना जल्द से जल्द पहुंचे। मेरा कोई अति पिछड़ा भाई-बहन अब सरकार की योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि सिर्फ दो महीने में ही पीएम-जनमन अभियान ने वह लक्ष्य हासिल करना शुरू कर दिए हैं जो पहले कभी कोई नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय की भावी पीढ़ियों को अब किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े, इसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।बोड़ला में आयोजित पीएम जनमन योजना के मेगा शिविर को सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि देश के अलग-अलग राज्यों में निवासरत् विभिन्न विशेष पिछड़ी जनजातियों के समग्र विकास और मुलभूत सुविधाओं के साथ उन्हें बुनियादी सुविधाएं देने के लिए केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री जनमन योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना से कबीरधाम जिले के बोड़ला और पंडरिया विकासखंड में निवासरत् विशेष पिछड़ी जनजाति भाईयों को लाभ मिलेगा।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद पिछड़ी जनजाति का सुध लेने वाला और उनके जीवन को बेहतर बनाने के संकल्पों के साथ यह योजना बनाई है, तो वह प्रधानमंत्री श्री मोदी जी है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के संकल्पों को पूरा करते हुए मोदी जी के सभी गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कबीरधाम जिले में प्रत्येक विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवार का पक्का मकान बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 8 हजार 500 पक्का मकान बनाने के लिए 170 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि अब आवास के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार इसकी व्यवस्था कर रही है।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस मौके पर हितग्राहियों के साथ प्रधानमंत्री श्री मोदी का सम्बोधन भी सुना और लोगों को विकसित भारत बनाने के लिए संकल्प भी दिलाया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाएं गए स्टॉलों का भी उन्होंने अवलोकन किया। मेगा शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला रामकुमार भट्ट, भारत सरकार के पंचायती राज के अतिरिक्त सचिव श्री सीएस चंद्रशेखर कुमार सहित नगरीय एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और बैगा बाहुल्य क्षेत्र से आए ग्रामवासी उपस्थित थे।135 करोड़ रूपए की लागत से स्वीकृत कार्याे का शिलान्यासउप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने इस अवसर पर कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति विकासखंड बोड़ला और पंडरिया के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत स्वीकृत 47 सड़क, 186 किलोमीटर के निर्माण के लिए 135 करोड़ 72 लाख 84 हजार रूपए की स्वीकृत कार्याे का शिलान्यास किया।मिला गैस कनेक्शन, नल कनेक्शन सहित योजनाओं का लाभमेगा शिविर में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत 10 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन के तहत 03 नल कनेक्शन, 25 बैगा जाति के व्यक्तियों को जाति प्रमाण पत्र, सामुदायिक निस्तार के लिए कटगो ग्राम पंचायत को सामुदायिक वन अधिकार पट्टा, बैगा जनजाति के छात्रों को कौशल विकास प्रशिक्षण के अंतर्गत मशरूम प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए 22 छात्रों को बैच प्रदान किया। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 5-5 हितग्राहियों का अन्नप्राशन और गोद भराई कार्यक्रम किया गया।जिले के 256 बैगा बाहुल्य ग्राम में मिलेगी 11 प्रकार की मूलभूत सुविधा-पीएम जनमन योजना के तहत बैगा बाहुल्य 256 गांवों में रहने वाले बैगा परिवारों को 11 प्रकार की बुनियादी और मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। बोडला विकासखण्ड के 179 ग्राम और पंडरिया विकासखण्ड के 77 गांवों में बैगा परिवार के लोग निवाासरत् है। पीएम जनमन योजना के तहत 11 प्रकार की बुनियादी एवं मूलभूत सुविधाओं जैसे- गावांे में पक्के घर का प्रावधान, संपर्क सड़के, नल से जल, समुदाय आधारित पेयजल, मोबाईल मेडिकल यूनिट, छात्रावासों का निर्माण, आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से पोषण, बहु-उद्देशीय केन्द्रों का निर्माण, घरों का विद्युतीकरण तथा सोलर पावर माध्यम से वनधन केन्द्रों की स्थापना, इंटरनेट तथा मोबाईल सर्विस की उपलब्धता, आजीविका संवर्धन के लिए कौशल विकास के काम किए जाएंगे।
-
बालोद। छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के द्वारा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अधीनस्थ स्थापनाओं में अनुवादक के 01, वाहन चालक के 01 भृत्य के 30 रिक्त पदों की भर्ती हेतु जारी विज्ञापन एवं प्राप्त आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में चयन समिति के द्वारा आवेदनों की संवीक्षा उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर वेबसाईट सीजीएसएलएसए डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अपलोड कराई गई। अनुवादक एवं वाहन चालक के अपात्र अभ्यर्थी 17 जनवरी 2024 की अवधि में दावा आपत्ति प्राधिकरण के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकेंगे।
प्राधिकरण के सदस्य सचिव एवं चयन समिति के अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश वारियाल ने बताया कि विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया जाकर अर्हताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। अभ्यर्थी छत्तीसगढ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की वेबसाईट सीजीएसएलएसए डाॅट जीओवी डाॅट इन पर अपलोड सूची का अवलोकन कर सकते हैं। अपात्र पाये गये अभ्यर्थीगण सूची के अंतिम रिमार्क काॅलम में दर्शित किये गये कारणों के संबंध में अपना स्पष्टीकरण/मूल दस्तावेज एवं उसकी सत्यापित छायाप्रतियां या आपत्ति के निराकरण हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पुराना उच्च न्यायालय भवन, बिलासपुर के समक्ष 17 जनवरी 2024 तक की अवधि मंे कार्यालयीन समय पर स्वतः उपस्थित होकर दावा आपत्ति प्रस्तुत करते हुए निराकरण करा सकते हैं। यदि अपात्र अभ्यर्थी उपरोक्त निर्धारित अवधि में उपस्थित नहीं होते हैं, तो यह माना जावेगा कि उनके पास रिमार्क काॅलम में दर्शित कारण, दस्तावेज/प्रमाण पत्र का अभाव है, और उस अभ्यर्थी को आगामी परीक्षा हेतु अपात्र मानते हुए परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जावेगी। इसके अतिरिक्त अनुवादक एवं वाहन चालक हेतु जिन अभ्यर्थियों को पात्र होना इस स्तर तक पाया गया है। उन्हें आयोजित आगामी परीक्षा में बैठने की अनुमति प्राविधिक तौर पर इस निर्देश के साथ दिया जाना उपयुक्त पाया गया है कि अंतिम चयन के पूर्व विज्ञापन में उल्लेखित निर्धारित अर्हता का यदि वे अभाव रखते हैं तो उन्हें चयनित नहीं किया जाएगा। सदस्य सचिव श्री वारियाल ने यह भी बताया कि भृत्य/आदेशिका वाहक के कुल 30 पदों के परिप्रेक्ष्य में अधिकांश अपात्र पाए गए अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने अपना फोटो या दस्तोवज अथवा फोटो और दस्तावेज दोनों को स्वअभिप्रमाणित नहीं किये या कोई अन्य कारण भी हैं। ऐसे में भृत्य पद के सभी पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों को इस निर्देश के साथ आगामी आयोजित होने वाली परीक्षा में बैठने की अनुमति दिया जाना उपयुक्त पाया गया है कि वे अंतिम चयन के पूर्व रिमार्क काॅलम में दर्शित कारण के त्रुटि/अभाव का निराकरण करेंगे, और यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो उन्हें अपात्र मानते हुए उनका अंतिम चयन नहीं किया जावेगा। -
बालोद। बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के अंतर्गत धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 01 लाख 49 हजार 164 किसानों ने धान विक्रय हेतु पंजीयन कराया है। जिसमें से अब तक 01 लाख 24 हजार 132 किसानों द्वारा कुल 05 लाख 86 हजार 208 मेट्रिक टन धान विक्रय किया गया है। जिसकी कुल राशि 1283 करोड़ 67 लाख रूपए है। उन्होंने बताया कि अब तक 04 लाख 88 हजार 993 मेट्रिक टन धान हेतु डीओ जारी किया गया है, जिसमें से 03 लाख 66 हजार 352 मेट्रिक टन का धान उठाव कर लिया गया है। उपार्जन केन्द्रों में 02 लाख 19 हजार 856 मेट्रिक टन धान शेष है। उन्होंने बताया कि आगामी खरीदी दिवस हेतु 5623 किसानों के लिए टोकन जारी किया गया है, जिसमें कुल 20 हजार 631 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी।
-
बालोद। कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों के मांगो और समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संयुक्त जिला कार्यालय में प्रत्येक कार्य दिवसों में कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रारंभ हो गया है। इसके अंतर्गत पहले दिन विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए है। जनदर्शन के प्रभारी अधिकारी जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री अनुराग त्रिवेदी द्वारा आवेदकों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री चन्द्रवाल के निर्देशानुसार संबंधित विभागों के द्वारा आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का समुचित निराकरण हेतु 30 दिनों के भीतर कार्यवाही सुनिश्चित कर इसकी सूचना आवेदक एवं जनदर्शन के प्रभारी अधिकारी को प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
जनदर्शन में ग्राम पंचायत खेरूद के ग्रामवासियों द्वारा ग्राम खेरूद में किशुन यदु के घर से महेश यदु के घर तक मुख्य नाली में पानी की उचित निकासी की प्रबंध करने की मांग की गई। इसी तरह जनदर्शन में आज संत कुमार साहू, मनोज कुमार साहू, फगनी बाई, सालिक राम एवं अन्य आवेदकों के द्वारा भी अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। -
बालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत मंगलवार 16 जनवरी 2024 को डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम बड़गांव तथा खैरा में सुबह 10 बजे एवं भेड़ी लो और कोबा में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कसोंदा, बोरगहन फू और सलोनी में 10 बजे तथा ग्राम सुखरी, भूसरेंगा और चैरेल में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह जनपद पंचायत गुरूर के कन्हारपुरी में 10 बजे तथा ग्राम सोनईडोंगरी में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जनपद पंचायत डौण्डी के ग्राम धोतिमटोला में 10 बजे तथा ग्राम टेकाढोड़ा में 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-
बैठक में तैयारियाें को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास के साथ भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बैठक में उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र यादव, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिले में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह गरिमा के अनुरूप बेहतर ढंग से आयोजन करने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र यादव ने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बैठक में बताया कि जिले में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियों के संबंध में जानकारी दी गई।
बैठक में बताया गया कि गणतंत्र दिवस समारोह स्थल स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, शहीद परिवारों एवं आमंत्रित लोगों को निर्धारित स्थानों में बैठक व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद एवं तहसीलदार बालोद को दी गई है। इसी तरह परेड सलामी व्यवस्था, कानून व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं पार्किंग व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक बालोद को दी गई है। कार्यक्रम में ध्वजारोहण की सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र बालोद को दी गई है। समारोह स्थल पर आमंत्रित लोगों की बैठक, मंच निर्माण व्यवस्था, वीआईपी बैठक, वाटर प्रूफ शामियाना बैरिकेटिंग, परेड मैदान में अतिथि एवं गणमान्य नागरिक, प्रेस, स्वतंत्रता सेनानी, शहीद परिवार के लिए अलग- अलग सेक्टर निर्माण की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग को दी गई है। इसी तरह बैरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की आपूर्ति की जिम्मेदारी वनमण्डलाधिकारी बालोद तथा मुख्य अतिथि व अन्य विशिष्ट हेतु फूलमाला एवं गुलदस्ता की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, माईक, सांउड सिस्टम, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग एवं अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (विद्युत यांत्रिकी) को दी गई है। इसी तरह आमंत्रण कार्ड छपाई की जिम्मेदारी सचिव कृषि उपज मण्डी बालोद एवं प्रशस्ति पत्र की छपाई की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी गई है। आमंत्रण कार्ड वितरण की जिम्मेदारी जिला सत्कार अधिकारी बालोद एवं कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी अनुविभागीय दण्डाधिकारी बालोद को दी गई है। मीडिया/प्रेस को आमंत्रण कार्ड वितरण एवं समारोह में बिठाने की व्यवस्था, मुख्यमंत्री जी के संदेश को राज्य से प्राप्त कर मुख्य अतिथि को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सहायक संचालक जनसपंर्क विभाग को दी गई है। कार्यक्रम में गुब्बारों की व्यवस्था की जिम्मेदारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं 02 सफेद कबूतर की व्यवस्था की जिम्मेदारी उप संचालक पशु चिकित्सा विभाग को दी गई है। समस्त कार्यक्रम हेतु मंच संचालन, विडियोग्राफी की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी को दी गई है। वीआईपी एवं विशिष्ट अतिथियों हेतु पेयजल जलपान की व्यवस्था की जिम्मेदारी जिला खाद्य अधिकारी तथा कार्यक्रम स्थल पर भृत्यों की पर्याप्त व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है।कार्यक्रम स्थल में रंगोली बनाने की जिम्मेदारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा 16 जनवरी से सरयू प्रसाद स्टेडियम में परेड रिहर्सल की तैयारी हेतु चिकित्सा व्यवस्था, पानी टेंकर व साफ-सफाई की व्यवस्था की जिम्मेदारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दी गई है। इसी तरह कार्यक्रम स्थल में फायर ब्रिगेड की जिम्मेदारी जिला सेनानी, होम गार्ड को दी गई है। कार्यक्रम स्थल में स्वागत द्वार की व्यवस्था की जिम्मेदारी कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालोद को दी गई है।
- रायपुर / सड़क सुरक्षा की गंभीरता और चुनौती के संबंध में जन-जागरूकता के लिये प्रदेश के सरगुजा से लेकर बीजापुर, दंतेवाड़ा एवं कबीरधाम से लेकर रायपुर, महासमुंद सहित समस्त जिलों में सड़क सुरक्षा माह-2024 का आगाज किया गया।प्रदेश में आज उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के द्वारा कबीरधाम, राजधानी रायपुर में विधायक रायपुर ग्रामीण श्री मोतीलाल साहू, दंतेवाड़ा में विधायक श्री चौतराम अटामी के मुख्य आतिथ्य एवं संबधित जिला कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य विशिष्ट जनों की गरिमामय उपस्थिति में ‘हेलमेट/बाईक रैली’ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।विधायक धरसींवा श्री अनुज शर्मा ने यूनिसेफ के सहयोग से सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश को सोशल मीडिया पर जनजागरूकता हेतु प्रसारित किया गया। इसी क्रम में अध्यक्ष, अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) श्री संजय शर्मा द्वारा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरण किया गया। लीड एजेसीं द्वारा जारी निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा माह के दौरान जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों यथा सड़क सुरक्षा पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वास्थ्य परीक्षण, आंखो की जांच, स्कूल दिवस, स्कूली बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने स्लोगन, निबंध, चित्रकला, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन, ई-रिक्शा, ऑटो, बस वाहन चालकों का प्रशिक्षण का कार्यक्रम रखा गया है।इसी तरह गणतंत्र दिवस समारोह में सड़क सुरक्षा पर झांकी एवं बैनर पोस्टर फ्लैक्स, एम्बुलेंस ड्रायविंग टेªनिंग, वाहनों का फिटनेस, रेडियम स्ट्रीप्स आदि जांच/संधारण, शराब सेवन कर वाहन चालन से नुकसान पर रैली, ग्राम चौपाल में जन जागरूकता, गंभीर सड़क दुर्घटना स्थलों के चिन्हित सड़क सुरक्षा मितानों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। युवाओं के लिये एरोबिक्स जुम्बा के माध्यम से स्वस्थ शरीर रखे स्वस्थ मन, स्वस्थ मन रखे सुरक्षित जन कार्यक्रम, हेलमेट धारी वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप टाफी वितरण सहित स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही घायल व्यक्तियों के समय-सीमा पर उपचार हेतु सड़क सुरक्षा मितान के रूप में स्वयंसेवी सेवाए देने के लिये प्रेरित करने संबंधी कार्यों के संपादन के लिये राज्यस्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ ड्रायविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च ग्राम तेन्दुआ नवा रायपुर में 16 तथा 17 जनवरी 2024 को किया गया है। उक्त प्रशिक्षण में समस्त जिलों से 04-04 प्रतिभागी भाग लेगें।
- रायपुर, / केंद्रीय मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बसाहटों को जोड़ने के लिए महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में सोमवार को 12 सड़कों का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, सरपंच यशवंत साहू व मिशन संचालक श्री विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक मौजूद थे।इन बसाहटों में कुल 13.800 किलोमीटर लम्बाई की बनने वाली सड़कों की लागत 9 करोड़ 64 लाख 20 हजार रुपए है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान पीएम जनमन के अंतर्गत महासमुंद जिला में कुल 12 कमार बसाहट को जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 12 सड़कों की स्वीकृत दी गई है। इसमें टी-01 झालखमहरिया से कमार डेरा तक 1.60 किमी लंबाई का सड़क शामिल है। जिसकी लागत 1 करोड़ 31 लाख रुपए है। इसके अतिरिक्त साल्हेभाठा, धनसूली, जीवतरा, बांसकुड़ा, मरौद, खरसा, अमलोर और बंदोरा के मुख्य बसाहट से कमार बसाहटों को जोड़ा गया।
- -विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों के रहन-सहन, आजीविका और योजनाओं की ली जानकारी-कमार परिवारों ने आत्मीयता से खिलाया तिल का लड्डू, अनरसा और पपीता-श्री शेखावत ने घर में लगे नल जल का पिया पानीरायपुर / भारत सरकार के केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत सोमवार को महासमुंद जिले के ग्राम झालखम्हरिया में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार बस्ती पहुंचे। कमारों के बीच में पहुंचकर उन्होंने केन्द्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। उनके साथ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव मौजूद थे। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत कमारों के बीच जाकर उनके जीवन शैली, आजीविका सहित योजनाओं की जानकारी ली। इस बीच कमार परिवार की महिला सदस्यों ने फूल छिड़ककर उनका आत्मीय स्वागत किया।केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही श्री रामसिंग कमार से चर्चा करते हुए उनके रहन-सहन व कामकाज के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उन्हें वर्ष 2016-17 में ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल गया था। अब अपने पक्के आवास में परिवार सहित खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे बांस की टोकरी, सुपा बनाने का काम करते हैं। चर्चा के दौरान दीवार में टंगे तीर कमान के बारे में जब केन्द्रीय मंत्री के पूछने पर रामसिंग ने बताया कि पहले वे इससे शिकार करते थे आज भी शादी के पूर्व इनकी पूजा की जाती है। उनकी मां फुलबाई कमार से श्री शेखावत ने आत्मीय चर्चा की। फुलबाई ने कहा कि पहले पास में ही स्थित तालाब का पानी पीने मजबूर रहते थे। लेकिन अब हमारे घर में नल से पानी आता है। फुलबाई के आग्रह पर श्री शेखावत ने घर में लगे नल जल कनेक्शन का अवलोकन करते हुए नल चालू कर पानी पिया।श्री राम सिंग कमार के परिवार ने प्रधानमंत्री आवास, नल-जल और उज्ज्वला गैस कनेक्शन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद भी दिया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने श्री शेखावत को तिल की लड्डू, अनरसा और बाड़ी का पपीता खिलाया। तत्पश्चात उन्होंने उज्ज्वला गैस योजना के हितग्राही विमला बाई कमार से चर्चा की। विमला बाई ने बताया कि पहले वे चूल्हा जलाने के लिए लकड़ी लाना पड़ता था। लेकिन अब गैस मिलने से गैस चूल्हा में खाना बनाना प्रारम्भ किए है। अब धुंआ सहने की आवश्कता नहीं और न ही जंगल से लकड़ी काटने की जरूरत है, यह सम्भव हुआ हैं उज्जवला गैस से।केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत ने विमला बाई कमार, पुन्नी बाई, सुनील कमार, राकेश और लोकेश्वरी से योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मोदी जी की गारंटी को आप तक पहुंचाने इतनी दूर से पहुंचे हैं। आप सभी उनका अवश्य लाभ लेवें। ग्राम झालखम्हरिया में उन्होंने जलवाहिनी टीम से भी मुलाकात की और पानी टेस्टिंग की जानकारी भी ली।उल्लेखनीय है कि ग्राम झालखम्हरिया के कमार डेरा के कुल 16 परिवारों के 13 घरों में जल जीवन मिशन के तहत स्वच्छ पेयजल प्राप्त हो रहा है। इसी तरह गांव के पूरे 244 घरों में घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री जीवन ज्योति एवं सुरक्षा बीमा योजना के तहत शत प्रतिशत परिवारों को लाभ मिल रहा है। सभी परिवारों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड और प्राथमिकता वाले राशन कार्ड मिला है।कार्यक्रम में मौजूद सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, जनपद अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती स्मिता चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अलका चंद्राकर, सरपंच श्री यशवंत साहू एवं मिशन संचालक श्री विकासशील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक व कलेक्टर श्री प्रभात मलिक मौजूद थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड अंतर्गत पमशाला में सोमवार को आगमन पर कंवर समाज के लोगों के द्वारा गर्मजोशी से स्वागत कर मुख्यमंत्री के अपने क्षेत्र में आने की खुशियां मनाई गई।उत्साह से भरे इस पूरे कार्यक्रम के दौरान कंवर समाज की अद्भुत सांस्कृतिक छटा देखने को मिली। इस मौके पर कंवर समुदाय के लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ी व्यंजन ऐल्सा (अनरसा) रोटी से तुलादान कर मंच पर मुख्यमंत्री श्री साय का भव्य स्वागत हुआ। ऐल्सा रोटी चावल आटे और गुड़ से बना एक मीठा पकवान है। जिसे कंवर समाज द्वारा त्यौहारों, उत्सवों और शुभ कार्यों के अवसर पर बनाया जाता है।
- -मनेंद्रगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल-अयोध्या में प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर दिवाली मनाने लोगों से किया आग्रहरायपुर / स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल सोमवार को अपने गृह जिले मनेन्द्रगढ़ में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सपनों के भारत को बनाने बहुत बड़ा अभियान है, इसमें सबका योगदान जरूरी है। जिसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी तुरंत मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 38 करोड़ खातों का खुलवाना एक ऐतिहासिक कदम है। माता एवं बहनों के नाम से निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर देना। अब माताओं और बहनों की आंखे धुएं से नहीं जलती। आम आदमी ने कभी सोचा नहीं था कि वह भी पक्के मकान में रह सकेगा। पर उनके लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया कि हर गरीब परिवार को पक्का का मकान मिले। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के 18.50 लाख अधूरे आवास को पूर्ण करने निर्णय लिया है।श्री जायसवाल ने सभी क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि 22 जनवरी 2024 को 500 सालों के बाद प्रभु श्रीराम की अपने अयोध्या धाम में प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। आप लोग भी इसके सहभागी बने अपने शहर, मंदिर और घर को साफ-सफाई रखते हुए खूब सजाये, दिये जलाये, दिवाली की तरह मनाएं। उन्होंने लोगों से योजनाओं में शामिल होने के लिए पंजीयन कराने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान खेलो इंडिया और खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। महमूद अन्सारी ने प्रधानमंत्री आवास, श्रीमती मिनल मिश्रा में मातृत्व वंदना के तहत अपने अनुभव को मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत लाभार्थी ने साथ के साझा किया।ऑन स्पॉट सर्विस- स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के आने पर लोगों में बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिला। स्वास्थ्य विभाग के योजना का लाभ लेते हुए 80 लोगों का ओपीडी हुआ, जिसमें 38 सिकलसेल के मरीज पाये गये। इसी प्रकार टी.बी. के 40 मरीज पाये गये। उज्ज्वला योजना के 170 आवेदन जमा किये गये। खाद्य विभाग से 588 राशन कार्ड बनाने के आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना हेतु 77 आवेदन जमा हुये। प्रधानमंत्री स्वनिधि के 67 आवेदन जमा किये गये। प्रधानमंत्री आवास के लिए 583 आवेदन जमा किये गये। इसी प्रकार पेंशन के कई आवेदन जमा किये गये।हितग्राहियों को किया श्री जायसवाल ने किया चेक का वितरणविकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के पात्रताधारी हितग्राहियों को श्री जायसवाल द्वारा चेक वितरित किए गए। जिसमें श्रीमती कौशल्या देवी को 2 हजार, श्री विनोद कुमार, श्रीमती पुष्पा यादव, श्रीमती सावित्री, श्री संदीप, श्री दिनेश गुप्ताको 10-10 हज़ार, श्री अरविंद अग्रवाल को 20 हजार रूपये, श्री अजय प्रताप,मो. सफी श्री दीप चन्द गुप्ता को 50-50 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए।
- -मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की- मंदिर परिसर में किया रुद्राक्ष पौधे का रोपणरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सोमवार को फरसाबहार स्थित पमशाला पहुंचकर शिव जी व राधा-कृष्ण मंदिर में दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने नारियल, पान, सुपारी अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में रुद्राक्ष पौधे का रोपण भी किया।
- -उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का दिया आश्वासनरायपुर /उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में रविवार को देर रात्रि घर में आग लगने से पति, पत्नी व उनके 12 वर्षीय पुत्र के निधन होने पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक से ली। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटनाक्रम की बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा सोमवार को ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर पीड़ित परिवार जनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर परिवारजनों को हर संभव मदद करने आश्वस्त किया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के निर्देश के बाद कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव संयुक्त रूप से घटना स्थल ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहंुचे और घटना की बारिकी से जानकारी ली।
- -रायपुर के ऊर्जा शिक्षा उद्यान मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनरायपुर /पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 26वाँ संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) में विश्व के समक्ष मिशन लाईफ का परिचय दिया। सभी को अपने दैनिक जीवन में सरल एवं पर्यावरण अनुकूल कार्य करने के उद्देश्य से मिशन लाईफ मुहिम भारत सरकार द्वारा व्यापक रूप से देशभर में चलाया जा रहा है। इस क्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के निर्देशानुसार उक्त महत्वकांक्षी मुहिम को छत्तीसगढ़ राज्य में वृहद् स्तर पर क्रियान्वित किया जाना है।छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा रविवार को ऊर्जा शिक्षा उद्यान, रायपुर में मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण के विषय पर आगंतुको हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मिशन लाईफ विषय पर क्वीज का भी आयोजन किया गया। क्वीज प्रतियोगिता में शासकीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं एवं आगंतुकों द्वारा बहुत ही उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर दिये गये तथा प्रतिभागियों से सुझाव भी दिए।क्रेडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा द्वारा छात्र-छात्राओं को मिशन लाईफ के विषय पर जानकारी दी गयी तथा उनके द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। क्रेडा द्वारा संचालित जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लाभ लिये जाने हेतु प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया एवं इस मुहिम को गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम को आने वाले समय में व्यापक रूप से छत्तीसगढ़ के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में आयोजित किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया।इस कार्यक्रम को श्री निहार रंजन साहू, परियोजना समन्वयक, क्रेडा द्वारा संचालित किया गया तथा उनके द्वारा मिशन लाईफ एवं ऊर्जा संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में क्रेडा के श्री जे.एन- बैगा, कार्यपालन अभियंता, श्री सिद्धार्थ कमाविसदार, सहायक अभियंता, डॉ. प्रियंका पचौरी, परियोजना समन्वयक एवं विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- -किसानों को 23,448 करोड़ रूपए का भुगतान-कस्टम मीलिंग के लिए 69.95 लाख मीट्रिक टन धान का उठावरायपुर /छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत एक नवंबर 2023 से धान खरीदी का अभियान निरंतर जारी है। राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष मोदी जी की गारंटी के अनुरूप किसानों से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 108.06 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 20 लाख 49 हजार 472 किसानों से 108 लाख 6 हजार 659 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 90 लाख 40 हजार 649 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 69 लाख 95 हजार 876 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इस साल राज्य में 130 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी लक्ष्य रखा गया है।
- -प्रदेश सरकार कर्मचारी वर्ग के साथ: केबिनेट मंत्री श्री देवांगन-अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के नववर्ष और अभिनंदन समारोह में हुए शामिलरायपुर /वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। राज्य के अधिकारियों व कर्मचारी वर्ग को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। राज्य सरकार समय-समय पर इस दिशा में सार्थक पहल करेगी। इस आशय का विचार केबिनेट मंत्री श्री देवांगन द्वारा रविवार को कोरबा के अंधरीकछार स्कूल में छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा आयोजित नव वर्ष मिलन और अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होकर व्यक्त किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण की दिशा में उचित कदम उठाएगी। हम संवाद सेतु स्थापित कर अधिकारियो और कर्मचारियों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलेंगे।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शिक्षकों के पदोन्नति का मार्ग सुगम होगा और वेतन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बहुत जल्द राज्य सरकार अपने वादे को पूरा करते हुए जितने भी पदोन्नति के मामले अटके हुए थे, उन पर शीघ्र पहल करेगी।फेडरेशन की और से केबिनेट मंत्री का गजमाला से स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, पूर्व एल्डरमेन राधे यादव, लक्ष्मण श्रीवास, दीपक जायसवाल समेत अन्य उपस्थित रहे। फेडरेशन के (प्रांतीय सलाहकार) बीपी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अपाक्स संघ पंकज पांडे, सत्येंद्र देवांगन, प्रदेश अध्यक्ष छग प्रदेश लिपिक संघ रोहित तिवारी, प्रदेश महामंत्री सुनील यादव, सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे
- रायपुर। सोमवार देर शाम कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह अन्य अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण करने दौरे पर निकले हुए थे, इसी दौरान रायपुर रेलवे स्टेशन के पास किसी दुपहिया वाहन की ठोकर से कराहते एक अधेड़ व्यक्ति पर उनकी नजर पड़ी, तुरंत उन्होंने अपनी गाड़ी रूकवाई और उनका हाल जानने पहुंच गए। दर्द से कराहते रफीक नामक इस व्यक्ति ने जब पैर पर चोट होने की जानकारी उन्हें दी तो अपने वाहन से फर्स्ट एड बॉक्स निकाल कर उसे दवाई दी और उनसे एंबुलेंस या अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत के बारे में पूछा। मरहम पट्टी के बाद रफीक ने अपने साधन से घर जाने की बात कहीउसके बाद कलेक्टर अपने अगले पड़ाव की ओर रवाना हुए। कलेक्टर की संवेदनशीलता को रफीक व स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।ज्ञात हो कि आज ही कलेक्टर के निर्देश पर सभी अधिकारियों के वाहन पर फर्स्ट एड बॉक्स रखने की शुरुआत स्वास्थ विभाग ने की है ।
- -हितग्राहियों को बांटे प्रमाण-पत्र-दो मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना-विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकनरायपुर / विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों पीव्हीटीजी के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाभियान योजना (पीएम जनमन) के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम जनमन के हितग्राहियों से चर्चा की। महासमुंद जिले में जिला पंचायत के सभाकक्ष में वर्चुअल कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव, सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, विधायक द्वय श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं श्री सम्पत अग्रवाल शामिल हुए।प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन के पश्चात पीएम जनमन के तहत विभिन्न हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी कमार एवं श्री संतराम कमार को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। सिकल सेल जेनेरिक कार्ड ममता कमार, शांति पहाड़िया, कमार जनजाति के दो महिला स्व सहायता समूहों को 15-15 हजार रूपए की राशि, श्रीमती कुमारी कमार एवं सीमा कमार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृति प्रमाण-पत्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय से कमार जनजाति के खेल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पूर्ण रूप से शासकीय योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।अतिथियों द्वारा विभिन्न शासकीय स्टॉलों का अवलोकन किया गया। जिसमें वन विभाग, पंचायत, कृषि विकास केन्द्र, जल जीवन मिशन, कौशल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पशुधन विकास आदि विभागों द्वारा केन्द्रीय योजनाओं को प्रदर्शित किया गया। केन्द्रीय मंत्री ने स्टॉल अवलोकन के दौरान किए जा रहे कार्यां की सराहना की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री शेखावत एवं उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा पीएम जनमन अंतर्गत दो मोबाईल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकार, पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा एवं श्रीमती रूप कुमारी चौधरी, मिशन संचालक श्री विकास शील और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव श्री मोहम्मद कैसर अब्दुलहक एवं कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक मौजूद थे।
- रायपुर / वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन आज कोरबा स्थित कमला नेहरू महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अभी मेरी उम्र 60 वर्ष है पर जब कमला नेहरु महाविद्यालय खुला था, तब मैं आठ साल का था। हम चारपारा में रहते थे और नदी पर पुल भी नहीं बना था। गर्मी का मौसम आने पर उस पार के लोगों के लिए कोरबा शहर आने-जाने रपटा बनता था। तब के दौर में ऐतिहासिक रानी महल और जिले के पहले कॉलेज को सिर्फ देखने की ललक में हम लोग नाव से नदी पारकर आते थे। भले ही संख्या कम हो गई, हो पर क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी बच्चों की उच्च शिक्षा की राह प्रशस्त करने में कमला नेहरु कॉलेज दशकों से महत्वपूर्ण योगदान अर्पित कर रहा है। समाज को उच्च शिक्षित युवाओं की भेंट दे रही इस संस्था को बेहतर पायेदान पर ले जाने में उचित योगदान अर्पित कर सकूं, इस दिशा में शत-प्रतिशत प्रयास करुंगा।इस आशय के उद्गार आज सोमवार को आयोजित कमला नेहरु महाविद्यालय कोरबा के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और छत्तीसगढ़ के राजकीय अरपा-पैरी के धार की सुमधुर प्रस्तुति दी। संगीतमय स्वागत गीत के मध्य कमला नेहरु महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने मुख्य अतिथि श्री देवांगन का पुष्पगुच्छ और तुलसी का पौधा भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया। उनके अतिरिक्त समिति के उपाध्यक्ष डॉ आरसी पांडेय, सचिव सुरेंद्र लाम्बा, सहसचिव उमेश लाम्बा व प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने भी गुलदस्ता भेंटकर मुख्य अतिथि का आत्मीय स्वागत किया। कोहड़िया के पार्षद श्री नरेंद्र देवांगन, श्री प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद श्रीमती धनश्री साहू, श्री परविंदर सिंह, श्री नरेंद्र पाटनवार, राधे यादव का आत्मीय स्वागत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय समिति के सदस्य व बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष मनीष शर्मा, नानजीभाई पटेल, लोकेश्वर सिंह तोमर, जसराज जैन, घनश्याम बोंदिया, डॉ जेपी चंद्रा, अरविंद साहू, रमेश जायसवाल उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष किशोर शर्मा ने कहा कि वर्ष 1971 से प्रारंभ होकर कमला नेहरु कॉलेज ने समाज के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होंने 52 वर्षों का इतिहास समेटे इस ऐतिहासिक प्रांगण में आतिथ्य स्वीकार करने पर श्री देवांगन का आभार जताया। प्राध्यापकों की ओर से उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों से उबरने-संभलने महाविद्यालय को शासकीयकरण किए जाने की मांग कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखी। कमला नेहरु कॉलेज को न केवल जिले के पहले महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है, इस प्रांगण से पढ़कर निकले युवा प्रदेश और देश की सेवा कर रहे हैं। कोरबा को गौरवान्वित कर रहे हैं और कई सेवानिवृत्त भी हो गए।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव 16 जनवरी को विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे 16 जनवरी को सवेरे नौ बजे से नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। वे दोपहर दो बजे रायपुर के नीर भवन में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे। दोनों विभागों के सचिव, प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता एवं वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद रहेंगे।
- -पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय-इब नदी पर एनीकट निर्माण, पमशाला में कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की घोषणारायपुर /हमारी सरकार बने हुए एक महीने हुए हैं और हम हर दिन मोदी जी की गारंटी पूरा करने संकल्पित होकर काम कर रहे हैं। हमने 18 लाख से अधिक जरूरतमंदों के लिए आवास की स्वीकृति पहले ही कैबिनेट में दी। अटल जी की जयंती सुशासन दिवस के दिन हमने 12 लाख से अधिक किसानों को 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। यह बात सोमवार को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पमशाला कंवर धाम में आयोजित तीन दिवसीय महासम्मेलन और संक्रांति मेला में कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इब नदी पर एनीकट निर्माण की घोषणा की। साथ ही पमशाला में कंवर समाज के सामाजिक भवन के जीर्णोंद्धार के लिए 50 लाख रूपए की राशि की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने सामाजिकजनों को संक्रांति की बधाई देते हुए कहा कि कल ही भगवान सूर्य का पर्व मकर संक्रांति मनाया गया। पूरे देश में यह पर्व अलग नाम और विधियों से मनाया जाता है। कंवर धाम में प्रतिवर्ष यह आयोजन होता रहा है। हर वर्ष तीन दिनों तक यहां उपस्थिति देता रहा हूं। इस बार पूरे प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है तो समापन पर ही आ सका हूं। लेकिन विश्वास है पिछले तीन दिनों में यहां बहुत से सामाजिक विमर्श हुए हैं। यहां सामूहिक विवाह भी हुआ है। सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने में ऐसे आयोजनों की महती भूमिका है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी की गारंटी पर आप सभी ने भरोसा किया है। जो विश्वास पूरे प्रदेश के लोगों ने हम पर किया, उस पर खरा उतरने की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री का पद एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। आप लोगों का साथ और सहयोग मिलेगा और इससे यह जिम्मेदारी बखूबी निभाऊँगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं करेंगे। पीएससी 2021 में भ्रष्टाचार की जांच हमने सीबीआई को सौंपी है। किसानों के लिए की गई घोषणा पर अमल करते हुए 31 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना प्रारंभ की जा रही है उन्हें साल में 12 हजार रुपए की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में घोषित करते हुए पीएम जनमन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजाति को शासन की सभी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जिससे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्य विकास की मुख्य धारा से जुड़ सकें।इस मौके पर विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, अखिल भारतीय कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भरत साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, पूर्व सांसद श्री नंद कुमार साय, सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी श्री एमएस पैंकरा एवं आरपी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
- रायपुर / प्रदेश के शिक्षा, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को राजधानी रायपुर के समृद्धि बाजार स्थित संस्कृति शोध संस्थान के कार्यालय में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड से सम्मानित पुरातत्वविद् स्व. डॉ. हेमू यदु की कृति ‘ओम लिपि की रहस्यमय खोज’ का विमोचन किया। इस अवसर पर स्व. डॉ. यदु की स्मृति में शोक सभा भी आयोजित की गई, जिसमें कैबिनेट मंत्री सहित अन्य आगंतुकों ने पुरातत्वविद् डॉ. यदु को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने कहा कि, स्व. डॉ. यदु की राम वनगमन पथ पर की गई शोध अभूतपूर्व एवं अविस्मरणीय हैं।
- नई वैज्ञानिक तकनीकों के जरिए किसान बढ़ा सकते हैं फसलों की पैदावार : बृजमोहन अग्रवालरायपुर / हम अपने भौतिक संसाधनों के लिए धीरे-धीरे प्रकृति का विनाश कर रहे हैं। ऐसे में अपने घरों और उसके आस-पास फल-फूल के पौधे लगा कर न केवल हम अपने पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं, बल्कि आर्थिक रूप से सशक्त भी बन सकते हैं। ये बातें शिक्षा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर के गांधी उद्यान में चल रही 3 दिवसीय प्रदेश स्तरीय वृहद फल-फूल सब्जी प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर कही। प्रदर्शनी का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी, उद्यानिकी विभाग, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, नगर निगम रायपुर और जिन्दल स्टील व पॉवर लिमिटेड के सहयोग से किया गया था।समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न किस्म के फलों, फूलों और सब्जियों के साथ ही बागवानी से संबंधित स्टॉल्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। श्री अग्रवाल ने किसानों से नई वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर फसलों की उत्पादकता को बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खाद्यान्न, फलों, फूलों और सब्जियों की मांग देशभर में बढ़ रही है, जिसको देखते हुए हमारी सरकार किसानों को कृषि और बागवानी के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने का हर संभव प्रयास कर रही है।श्री अग्रवाल ने कहा कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण शुद्ध हवा तक मिलने में परेशानी होती है, ऐसे में हम अपने घर और आस-पास पेड़ पौधे लगाकर अपने आने वाली पीढ़ी के लिए स्वच्छ पर्यावरण और शुद्ध हवा की व्यवस्था कर सकते हैं। हमने देखा है कि कोरोना काल के बाद से लोगों को ऑक्सीजन की महत्ता और उपयोगिता का अहसास हो चुका है कि उनके लिए प्रकृति से बढ़कर और कुछ नहीं हो सकता। प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोग चिड़चिड़े होते जा रहे हैं और दिन प्रतिदिन स्वास्थ्य बिगड़ते जा रहा है, ऐसे में प्रकृति के माध्यम से ही लोगों के चेहरे पर मुस्कान और जिंदगी में सुकून, खुशहाली लाई जा सकती है। हम पेड़-पौधे लगाकर ही अपने आसपास के पर्यावरण और वातावरण को स्वच्छ बना सकते हैं।इस अवसर पर श्री बृजमोहन अग्रवाल ने फूलों की हांडी प्रतियोगिता की विजेता बालाजी नर्सिंग कॉलेज, सलाद प्रतियोगिता की विजेता रूबी शुक्ला, फ्लावर डेकोरेशन में राजहंस कौर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया। प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, उद्यानिकी विभाग समेत विभिन्न संगठनों ने अपने स्टॉल लगाए और विभिन्न प्रकार के फलों, फूलों, सब्जियों और उनसे संबंधित उत्पाद प्रदर्शित किए। प्रदर्शनी में सलाद मेकिंग, फ्लावर डेकोरेशन समेत कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कुलपति डॉ गिरीश चंदेल, वाइस प्रेसिडेंट जिंदल स्टील एंड पावर श्री यू पी सिंह, उपसंचालक उद्यानिकी विभाग सर्वश्री भूपेंद्र पांडे, मोहन वलरियानी, निर्भय धाडीवाल, जितेंद्र त्रिवेदी, प्रदीप टंडन, के एस पैकरा, नीरज शुक्ला, दलजीत बग्गा, मोहन बंजारे, समेत अधिकारी और बड़ी संख्या में प्रकृति प्रेमी उपस्थित रहे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सोमवार को जशपुर जिले के प्रवास के दौरान अपने बगिया निवास में आमजनों से भेंट-मुलाकात की। इस दौरान बगिया समेत आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे आमजनों से भेंटकर उनकी बातें भी सुनी। बड़ी संख्या में निवास पहुंचे आमजनों से श्री साय से बारी-बारी भेंट कर उनकी मांगों और समस्याओं से अवगत भी हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने निवास में पहुंचे कई समाज के प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों से भी भेंट की।














.jpg)












