- Home
- छत्तीसगढ़
- -छत्तीसगढ़ को विकसित बनाने के लिए विभिन्न विभाग बनाएं कार्ययोजना: डॉ गौरव सिंहरायपुर /विकसित छत्तीसगढ़ विजन 2047 की संकल्पना को साकार करने के लिए शुक्रवार को कलेक्टर ड गौरव सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश वर्ष 2047 में कैसा हो, इस पर विचार करे । इसके लिए विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाले एनजीओ समाजिक संस्था विशेषज्ञ से चर्चा कीजिए, एक कार्ययोजना बनाया जाए। कलेक्टर ने कहा कि हमें शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, अन्य क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ कों वर्ष-2047 में किस स्थान पर पहंुचाना है और छत्तीसगढ़ के विकास पर मंथन करें।कलेक्टर ने कहा कि महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य सहित अन्य विभाग विशेष विशेषज्ञों कों बुला गोष्ठी आयोजन करें और यह विजन तैयार करें कि आने वाले समय में हमारे राज्य को नए स्वरूप में कैसे देखना चाहते हैं। विभाग क्या-क्या करना चाहते हैं इसके लिए सभी विभागों को पत्र प्रेषित किए जा चुके हैं। 26 जून तक ऑनलाईन क्यूआर के माध्यम से या फिर कार्यालय मेें उपस्थित होकर भी जमा कर सकते हैं।बैठक में योजना अधिकारी सुश्री प्राची मिश्रा ने बताया कि विकसित छत्तीसगढ़ 2047 की संकल्पना को मूर्त रूप देने के लिए कार्योजना बनाई जानी है। इसके लिए प्रमुख नौ विभाग द्वारा निर्धारित इंडीकेटर को आधार बनाकर 5 वर्ष 10 वर्ष और 25 वर्ष जैसे लघु, मध्यम और दीर्घकालीन योजनाएं बनाई जानी हैं। आम जनता के लिए नागरिक पोर्टल मोर सपना मोर विकसित छत्तीसगढ़ भी लांच किया जा चुका हैं। जिसमें 30 जुलाई तक विभिन्न नागारिक आम जनता अपने सुझाव सीधे साझा कर सकते है।उल्लेखनीय है कि स्वस्थ छत्तीसगढ़, सुखी छत्तीसगढ़, फ्यूचर रेडी प्रतिभाशाली छत्तीसगढ़, स्थायी समुदाय-सतत उत्पादन और उपभोग, कला और संस्कृति की नई पहचान, सुपरफूड्स शक्ति, उद्योग की नई परिभाषा, प्राकृतिक औषधालय, स्थानीय उत्पाद वैश्विक पहचान, आईटी का नया गढ़, प्रकृति से संस्कृति तक, जुड़ता छत्तीसगढ़, बदलता छत्तीसगढ़, सरल सुरक्षित छत्तीसगढ़ इत्यादि बिंदुओं को आधार बनाकर कार्ययोजना बनाई जानी है। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
- *कलेक्टर ने ली बैठक, मास्टर ट्रेनर तैयार करने के दिए निर्देश*महिला समूहों को मिलेगा प्रशिक्षण, गांव-गांव में जल संरक्षण के लिए करेंगे प्रेरितरायपुर। कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कल शुक्रवार को नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान से लेकर बैठक ली। उन्होने कहा कि यह अभियान जल को संरक्षित करने के लिए शुरू किया जाएगा। इसमें महिला शक्तियों को जोड़ा जाना चाहिए, जो आमजनों को जल संरक्षित करने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने कहा कि इसमें जल जागरूकता रैली निकाली जाएगी और जितने भी पंचायतों में जल स्त्रोत हैं उनके साफ-सफाई के कार्यक्रम होगें। वर्षा के जल को कैसे संरक्षण किया जाना है उसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाना होगा। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे।कलेक्टर डॉ सिंह नेे मास्टर ट्रेनर तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा सिंचाई विभाग के सभी उप अभियंता और नरेगा के तकनीकी सहायक है उन सभी को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाए। जो वे गांव में जाकर महिला समूहों को प्रशिक्षित कर जल वाहिनी दीदियाँ को तैयार करेंगे।बैठक में बताया गया कि इसके अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों को सभी पंचायतों में जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। विशेष रूप से उन पंचायतों में फोकस किया जाएगा, जहां पर हमारा जल स्तर बहुत ही नीचे है। जहां पर ज्यादा वाटर रिचार्ज की आवश्यकता है। इस अभियान में विशेष रूप से जो स्व-सहायता समूह की महिलाएं है गांव की महिलाएं है। उनको हमे प्रेरित करके आगे लाना है। उनके द्वारा ही जल शक्ति जल संरक्षण का कार्य ग्राम पंचायतों में किया जाना है।
-
-सभी बैंक शासकीय योजनाओं के लक्ष्य 31 दिसंबर के भीतर पूर्ण करें: डॉ गौरव सिंह
-डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और डिजिटल जिला बनाने के निर्देशरायपुर । कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में डीएलसीसी की बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने शासन की योजनाओं एवं बैंकिंग आकड़ों की समीक्षा की। उन्होंनेे कहा कि सभी बैंक नए वर्ष में संजीदगी के साथ कार्य करें। शासन की सभी योजनाओं में लक्ष्य प्राप्ति दिसंबर तक पूर्ण किया जाए। डॉ सिंह बैंकों को डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देते हुए रायपुर को डिजिटल जिला बनाने के लिए निर्देश दिया।कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक अपने परिसर में दस-दस पौधे का रोपण करें। साथ ही बिल्ंिडग में वाटर हारवेस्टिंग प्रणाली लागू करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य से जुडी योजनाओं का संवेदनशीलता के साथ क्रियान्वित करने में सहयोग करें। नागरिकों विशेषकर महिला समूहों को लोन प्रदान करते समय प्रक्रियाओं को सरल करें। महिला समूहों के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाकर जल्द से जल्द लोन प्रदान करें। यह काफी छोटी राशि की ऋण होते हैं इनको प्रक्रियाओं मे ना उलझाएं। डॉ सिंह ने कहा कि लोन निरस्त करने के पहले प्रकरणों का संवेदनशीलता और बारीकि से जांच करें। जिला प्रशासन द्वारा रिजेक्टेड किए गए प्रकरणों का फीडबैक लेकर परीक्षण किया जाएगा। साथ ही एसीपी के लिए नाबार्ड, आरबीआई व लीड बैंक को समन्वय स्थापित कर नए वित्त वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप उपस्थित थे। - -मरीजों को मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं-दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें, मरीजों को सहूलियत का रखें ध्यानरायपुर / लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ तथा संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं उनके टीम ने शुक्रवार को महासमुंद जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों, ड्रग वेयर हाउस एवं ग्रामों का आकस्मिक निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखें, मरीजों की सहूलियत का भी ध्यान रखें।अपर मुख्य सचिव एवं उनके टीम द्वारा सर्वप्रथम सीजीएमएससी ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर दवाईयों के रखरखाव व उपलब्धता हेतु इंडेट की जानकारी ली गई। ड्रग वेयर हाउस के साईनेज बोर्ड प्रदर्शित करने, रंग रोगन करने एवं विभिन्न दवाईयों व सामग्रियों को व्यवस्थित रखने तथा परिसर की उचित साफ-सफाई रखने तथा दवाईयों के वितरण में नियर एक्यपायरी दवाईयों का पहले वितरित किया जावे तथा वितरण नहीं हो पाने की स्थिति में राज्य कार्यालय को अवगत कराते हेतु निर्देशित किया गया।मितानिन की नेम प्लेट पर मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने के निर्देशअपर मुख्य सचिव ने उसके उपरांत ग्राम कोहरी का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ पर मितानीन श्रीमती डोमेश्वरी चक्रवती से भेंट किया गया, उनके घर के सामने नेम प्लेट प्रदर्शित पाया गया है, जिसमें मोबाईल नम्बर भी अंकित करने हेतु निर्देशित किया गया। उनकी मितानीन दवाई पेटी का निरीक्षण किया गया तथा तथा मितानीन दीदी से ग्राम की जनसंख्या, समस्त का स्वास्थ्य जाँच, सिकलिन जॉच एवं ग्राम में किसी प्रकार की अन्य स्वास्थ्यगत समस्याओं पर जानकारी ली गई।ओपीडी, लाइन टेस्ट, दवाइयों की उपलब्धता की ली जानकारीतदुपरांत अपर मुख्य सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झलप वि.ख. महासमुन्द का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर ऑनलाईन ओपीडी पर्ची एवं संबंधित पोर्टल की जानकारी ली गई। लैब टेस्ट, दवाईयों की उपलब्धता, एंटी स्नेक वेनम की उपलब्धता, संस्थागत प्रसव व आईपीडी की जानकारी ली गई। संस्था के नेत्र सहायक अधिकारी से उक्त क्षेत्र में स्कूलों में किये गये नेत्र जाँच तथा निःशुल्क चश्मा वितरण की जानकारी ली गई। आईपीडी के विरूध्द शत् प्रतिशत् आयुष्मान क्लेम करने तथा विगत वर्ष आयुष्मान क्लेम से प्राप्त राशि एवं इस वर्ष उक्त राशि में वृध्दि आदि की जानकारी लेते हुए मरीजों को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हेतु निर्देशित किया गया।आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) टेका का निरीक्षणइसके उपरांत आयुष्मान आरोग्य मंदिर (उप स्वास्थ्य केन्द्र) टेका वि.ख. पिथौरा का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) से स्वास्थ्य सुविधाओं व उपलब्ध दवाईयों तथा गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाले सुविधाओं की जानकारी लेते उच्च जोखिम वाली महिलाओं की सूची बोर्ड में प्रदर्शित करते हुए उनका नियमित फॉलोअप करने हेतु निर्देशित किया गया।मरीजों से स्वास्थ्य सुविधा की गुणवत्ता तथा प्रदाय किये जा रहे भोजन के बारे में जानकारी ली गईअपर मुख्य सचिव ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झलप एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र टेका को NQAS हेतु तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना का निरीक्षण किया गया, उक्त संस्था के एक्स-रे कक्ष, ओपीडी आईपीडी कक्ष एवं लैब आदि का निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बसना में पोषण पुर्नवास केन्द्र प्रारंभ करने हेतु प्रस्ताव भेजने तथा सिजेरियन प्रसव प्रारंभ करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश सीएमएचओ महासमुन्द को दिया गया। आईपीडी के विरूध्द शत् प्रतिशत् आयुष्मान क्लेम करने हेतु निर्देशित किया गया। मरीजों से स्वास्थ्य सुविधा की गुणवत्ता तथा प्रदाय किये जा रहे भोजन के बारे में जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली का भी निरीक्षण किया गया, जहाँ पर सर्वप्रथम ओपीडी कक्ष में ऑनलाईन पर्ची एवं संबंधित पोर्टल की जानकारी ली गई। उसके उपरांत फार्मेसी कक्ष में दवाई वितरण प्रणाली की जानकारीलेते हुए संस्था में उपलब्ध दवाईयों की जानकारी ली गई। इसी कड़ी में लैब का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर लैब रिपोर्ट के ऑनलाईन एंट्री एवं मरीजों को व्हाट्सअप व हार्ड कॉपी में दिये जाने की जानकारी प्रदाय किया। इसके उपरांत एक्स-रे कक्ष, स्टोर रूम का भ्रमण किया गया। पोषण पुर्नवास केन्द्र सरायपाली के निरीक्षण के दौरान भर्ती बच्चे के मॉ से संस्था द्वारा दिये जा रहे भोजन व नास्ता व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा उन्हें डिस्जार्च होने के उपरांत शासन की ओर से मरीजों को दिये जाने वाले राशि की जानकारी दी गई। इसके उपरांत लेबर रूम में भर्ती मरीजों से प्रदाय स्वास्थ्य सुविधा की गुणवत्ता व प्रसव उपरांत कितने दिनों तक भर्ती रखे जाने आदि के संबंध में चिकित्सकों से जानकारी ली गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरायपाली में सिजेरियन प्रसव प्रारंभ करने हेतु निश्चेतना विशेषज्ञ की पदस्थापना एवं अन्य आवश्यक सुविधा हेतु प्रस्ताव प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, सीएमएचओ महासमुन्द, डीपीएम महासमुन्द एवं राज्य स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
- रायपुर / राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सलाह पर श्री बृजमोहन अग्रवाल का 20 जून को मंत्री पद से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 20 जून 2024 को ही इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी गई है।उल्लेखनीय है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 19 जून को ही राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन को मंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपा था। ज्ञातव्य है कि श्री बृजमोहन अग्रवाल लोकसभा निर्वाचन 2024 में रायपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद के रूप में निर्वाचित हुए हैं। file photo
- = पर्यावरण के बीच आंतरिक शांति के लिये हुए इकट्ठा, योग के महत्व को समझा*रायपुर । 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में नया रायपुर के नंदनवन जंगल सफारी में 21 जून को पर्यटन मंत्रालय (भारत सरकार), छत्तीसगढ़ नोडल कार्यालय, रायपुर, नंदनवन जंगल सफारी, नया रायपुर, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड और नया रायपुर विकास प्राधिकरण (एनआरडीए) के संयुक्त तत्वाधान में योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की 2024 थीम थी "स्वयं और समाज के लिए योग". जंगल सफारी में सुबह 6:30 से 8 बजे तक इस उपक्रम का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान तथा राज्य लघु वनोपज संघ के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार साहु, मुख्य अतिथी के रुप में उपस्थित थे।इस अद्भुत उपक्रम में योग, ध्यान और विश्राम जैसी विभिन्न गतिविधियां शामिल थी। जिसे विश्व रेकॉर्ड में शामिल करने हेतु 'Yogasana In Jungle' की थीम के साथ 'International Yoga Book of records' में व्हिडीओ के माध्यम से भेजा जाएगा।इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूक करना, जंगल सफारी और इसके प्राकृतिक परिवेश को बढ़ावा देना, युवाओं को वन संरक्षण और वन्यजीव संवर्धन से जोड़ना साथ ही पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। साथ ही नागरिकों को योग के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें प्रकृति से जुड़ने के लिए प्रेरित करता है।जंगल सफारी के संचालक श्री धम्मशील गणवीर ने इस कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, यह आयोजन न केवल लोगों को योग के स्वास्थ्य लाभों से अवगत कराने का एक शानदार तरीका था, बल्कि यह जंगल सफारी और इसके प्राकृतिक परिवेश को बढ़ावा देने का भी एक अवसर था।पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, छत्तीसगड नोडल कार्यालय के प्रबंधक श्री मयंक दुबे ने कहा, हम इस कार्यक्रम की सफलता से अभिभूत हैं। यह देखकर खुशी हुई कि इतनी बड़ी संख्या में लोग योग के प्रति उत्साहित थे।योग दिवस समारोह में शामिल होने वाले एक आगंतुक ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा, यह एक अविस्मरणीय अनुभव था। जंगल के शांत वातावरण में योग करना एक अद्भुत अनुभव था।जंगल सफारी में विविध उपक्रमों का आयोजनजंगल सफारी, नया रायपुर में पर्यावरण के साथ-साथ इको टुरिज्म, वन-वन्यजीव संवर्धन संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरुक तथा शिक्षित करने हेतु विविध उपक्रम, गतिविधियों का आयोजन समय समय पर किया जाता है. इसमें ज्यादा से ज्यादा नागरिकों और युवाओं को जोडने के लिए 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जंगल सफारी, नया रायपुर और फाउंडेशन फॉर इकोलॉजिकल सर्वे के संयुक्त तत्वाधान में 'युवान' नामक वालंटियर अभियान की शुरुआत की गई. युवान याने 'युवा+वन' जिसके माध्यम से युवा वन संरक्षण, वन्यजीव संवर्धन से जुडकर पर्यावरण की प्रति सजग हो सके और अधिक से अधिक लोगों को विविध उपक्रमों के माध्यम से जागरुक कर सकें.
-
बालोद । वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने हेतु परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य के लिए ’अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047’ तैयार किया जा रहा है। राज्य नीति आयोग द्वारा इस संबंध में आम जनता से वेबसाइ टhttps://sdgspc.cg.gov.in/viksiteg/#/home के माध्यम से 31 जुलाई 2024 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की परिकल्पना को साकार करने में छत्तीसगढ़ राज्य की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में भी वर्ष 2047 तक सभी सेक्टरों के त्वरित विकास को सुनिश्चित करने हेतु राज्य नीति आयोग के द्वारा ’अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047’ डाक्यूमेंट तैयार करने का कार्य किया जा रहा है। बालोद जिला प्रशासन द्वारा जिले के आम नागरिकों से वर्ष 2047 तक छत्तीसगढ़ राज्य के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने हेतु तथा विभिन्न सेक्टरों में चँहुमुखी विकास हेतु अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की है। इसके लिए जिले के आम नागरिकांे को 31 जुलाई 2024 तक राज्य नीति आयोग द्वारा जारी किए गए लिंक के माध्यम से अनिवार्य रूप से सुझाव पे्रषित करने को कहा गया है। file photo
-
-जरूरतमंद महिलाओं के अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की सराहना
बालोद । छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य में लागू की गई महतारी वंदन योजना राज्य के महिलाओं को आर्थिक संबलता प्रदान करने तथा उन्हे आत्मनिर्भर कारगर माध्यम बन गया है। समाज के सभी वर्गो के महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होने के कारण यह योेजना राज्य में महिला सशक्तिकरण की दिशा में अत्यंत निर्णायक साबित हो रहा है। इस योजना की प्रासंागिकता एवं महत्व का आंकलन इस बात से किया जा सकता है कि योजना की सराहना अनेक जरूरतमंद महिलाओं केे अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र के कर्मचारियों ने भी मुक्त कंठ से की है।इस योजना की सराहना करते हुए जिले के बालोद विकास खण्ड के आंगनबाड़़ी केन्द्र क्रमांक 02 झलमला की कार्यकर्ता चन्द्रिका सिन्हा ने इस योजना से मिलने वाली राशि को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल वक्त का सहारा बताया। उन्होने कहा कि समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग के अनेक महिलाएं जिन्हे अपने जरूरी तथा अनेक छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परिवार के मुखिया के उपर आश्रित रहना पड़ता है। जिसके कारण महिलाओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन राज्य सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना लागू हो जाने से प्रतिमाह उनक खाते मे 1000 रू. जमा हो जाने से अब महिलाओं को अपनी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए आसानी से पैसा उपलब्ध हो जाता है। उन्होने कहा कि राज्य की महिला महतारी वंदन योजना से मिले राशि का उपयोग अपने एवं अपने परिवार की इलाज-पानी करने के अलावा बच्चों के पढ़ाई-लिखाई तथा उनके लिए पौष्टिक भोजन के प्रबंध करने में कर रही है। चन्द्रिका सिन्हा ने बताया कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रतिमाह उनके खाते में 1000 रू. की राशि जमा होने से उसमें आत्मविश्वास जागृत होने के साथ-साथ सुरक्षा का भी बोध हो रहा है। जिससे वे प्रसन्नचित होकर हंसी-खुशी के साथ अपनी ड्यूटी कर पा रही है।इस योजना की सराहना आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 ग्राम झलमला की सहायिका श्रीमती रेणुका साहू ने की है। उन्होने कहा कि इस योजना की राशि सीधे संबंधित महिला हितग्राही के खाते में जा रही है। जिसके कारण वे इस राशि का उपयोग अपने जरूरत के कार्यो के लिए कर पा रही है। जिसके कारण हम महिलाओं को आत्म विश्वास एवं सुरक्षा का भी बोध हुआ है। उन्होने इस योजना को राज्य के महिलाओं के लिए हर दृष्टि से उपयोगी एवं लाभप्रद बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति विनम्र आभार व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से आभार व्यक्त किया है।
- -सॉइल हेल्थ मैनजमेंट, न्यूट्रिएंट्स मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट, सीड मैनेजमेंट, मल्चिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चल रहा प्रशिक्षणदुर्ग / जनपद पंचायत पाटन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) अंतर्गत 51 कृषि सखी दीदीयों का नेचुरल फार्मिंग पर पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण चल रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 जून 2024 से 22 जून 2024 तक चलेगा। जिसमें प्रशिक्षण कृषि विभाग एवं प्रदान संस्था द्वारा दिया जा रहा है। जिसमें दीदीयों को सॉइल हेल्थ मैनजमेंट, न्यूट्रिएंट्स मैनेजमेंट, वाटर मैनेजमेंट, सीड मैनेजमेंट, मल्चिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की आवश्यकता व महत्व पर जानकारी दी जा रही हैं।
- - जल संरक्षण को बढ़ावा देने हार्वेस्टिंग पॉड बनायी जाए- अमृत सरोवर योजनान्तर्गत निर्मित तालाबों को बनाये सुन्दर सरोवर- राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देवें- किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से हितग्राही किसानों को लाभान्वित करें- जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने ली समीक्षा बैठकदुर्ग / प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य और केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जिले में पूरी पारदर्शिता और दक्षता के साथ बेहतर ढंग से क्रियान्वयन हो। योजनाओं से सभी हितग्राही लाभान्वित होना चाहिए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अधिकारियों के विभागीय काम-काज की समीक्षा करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समीक्षा बैठक में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक सर्वश्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, ललित चन्द्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन और डीपेश साहू भी मौजूद थे।उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि खरीफ मौसम में किसानों को समय पर खरीफ, बीज और खाद उपलब्ध करायी जाए। किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सभी पात्र हितग्राही किसानों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण को प्राथमिकता देने कहा। विशेषकर नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन प्रकरण निराकरण की जिम्मेदारी संबंधित तहसीलदार एवं एसडीएम की होगी। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने शासकीय भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तथा नालों में हार्वेस्टिंग पॉड बनाकर जल संचय करने कहा। उन्हांेने अमृत सरोवर योजना अंतर्गत निर्मित तालाबों को सुन्दर सरोवर बनाने पाथवे बनाकर पीपल, बरगद और नीम का पौधरोपण कराने तथा ओपन जीम और सार्वजनिक शौचालय बनाने कहा। उन्हांेने ग्राम पंचायतों में कम्प्यूटर, इन्टरनेट, वाई-फाई कनेक्शन की जानकारी लेते हुए जिले के सभी पंचायतों को उक्त सुविधा से शीघ्र जोड़ने कहा है। पंचायतों को अपनी आमदनी कैसी बढ़ानी है, इस संबंध में अधिकारी आवश्यक पहल करना सुनिश्चित करें। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए जिले के स्कूल, छात्रावासों की आवश्यक मरम्मत कराने कहा है। शाला प्रवेश उत्सव में विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विद्यार्थियों को गणवेश, पुस्तकें, सायकले एवं अन्य सामग्रियां वितरण करना सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा संचालित योजनाओं मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मल्टी एक्टिविटी सेंटर की गतिविधियां, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, छत्तीसगढ़ ग्रामीण विकास अभिकरण, नगरीय निकायों में सॉलिड बेस्ट प्रबंधन, राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य, पीडीएस व्यवस्था, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आदि की विभागवार गहन समीक्षा की। बैठक में उपस्थित विधायकों ने संबंधित क्षेत्र में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय समस्याओं की ओर प्रभारी मंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किये।कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में विभागों द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रभारी मंत्री जी को अवगत कराया। साथ ही अधिकारियों की ओर से आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में इसका और बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने जुआ, सट्टा एवं अवैध शराब के प्रकरणों, आबकारी एक्ट व एनपीडीएस एक्ट पर कार्यवाही और सड़क दुर्घटनाओं व चालानी कार्यवाही आदि के संबंध में जानकारी दी। बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा यादव, एडीएम श्री अरविन्द एक्का, सभी एसडीएम एवं समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
- दुर्ग / जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के तत्वाधान में तथा प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग श्री सुधीर कुमार के मार्गदर्शन में 21 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर समय प्रातः 7.30 बजे से जिला न्यायालय दुर्ग के न्यू सभागार स्थल पर योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त आयोजित कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री सुधीर कुमार तथा कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग की प्रधान न्यायाधीश श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के अलावा जिला न्यायालय दुर्ग एवं कुटुम्ब न्यायालय दुर्ग के अन्य न्यायिक अधिकारीगण न्यायिक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम दुर्ग के कौंसिल तथा जिला अधिवक्ता संघ की अध्यक्ष नीता जैन, सचिव श्री रविशंकर सिंह सहित अन्य पदाधिकारीगण व अधिवक्तागण सम्मिलित हुए।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित उक्त योग कार्यक्रम में सम्मिलितजनों को योगासन सिखाए जाने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई के श्री खुशहाल चंद्र चौहान एवं श्रीमती चंद्रकला चौहान मास्टर ट्रेनर को योग प्रशिक्षक के रूप में जिला न्यायालय परिसर, दुर्ग में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। मास्टर ट्रेनर के द्वारा उपस्थितजनों को योग के विभिन्न योगासन सिखाते हुए योग से होने वाले लाभों की जानकारी देकर तकनीक के साथ योगासन का अभ्यास करना सिखाया गया व उक्त सिखाये गये अभ्यास का नित-प्रतिदिन अभ्यास नियमित रूप से करने से स्वस्थ व निरोगी शरीर प्राप्त कर सकते हैं योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक रूप से भी उपयोगी है इससे शरीर लचीला बना रहता है संबंधी सलाह देते हुए इस तनाव भरे जीवन में तनाव से रहित जीवन जीने की कला योग से ही संभव है बताया गया। इन्होंने आगे बताया कि योग आज केवल भारत का ही नहीं वरन पूरे विश्व में किया जाता है और हमें गर्व है कि सारी दुनिया को योग जैसी जीवनदायिनी विचारधारा देने में भारत देश का अतुलनीय योगदान रहा है।जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में उपस्थितजनों को योगासन सिखाने आमंत्रित आर्ट ऑफ लिविंग भिलाई के उक्त मास्टर ट्रेनर श्री खुशहाल चंद्र चौहान एवं श्रीमती चंद्रकला चौहान को योगा के क्षेत्र में उनके योगदान / कार्यों के लिए एवं 21 जून 2024 को तत्संबंध में जिला न्यायालय परिसर दुर्ग में आयोजित योग कार्यक्रम में उपस्थितजनों को योगा सिखाए जाने पर माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा इन्हें धन्यवाद् ज्ञापित किया गया। साथ ही योगा दिवस पर योग प्रशिक्षक के द्वारा तकनीक के साथ सिखाये गये योगासन का अभ्यास नियमित रूप से करने की सलाह उपस्थितजनों को दी गयी।
- दुर्ग / एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा श्री रमेश देशलहरे पटवारी प.ह.नं. 5 ग्राम भेड़सर तहसील व जिला दुर्ग के विरुद्ध 3000 रूपए रिश्वत लेने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किए जाने एवं अपराध कायम किए जाने पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के उपनियम (1)(ख) के अधीन प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए श्री रमेश देशलहरे पटवारी पहन 5 ग्राम भेड़सर तहसील एवं जिला दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री रमेश देशलहरे सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति प्राप्त किए बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार देय होगा।
- -रागी डोसा एवं पास्ता के स्वाद का लुफ्त उठायादुर्ग, /उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री विजय शर्मा आज दुर्ग प्रवास के दौरान दुर्ग स्थित मिलेट कैफे का अवलोकन किया। उन्होंने कोदो-कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के बारे में जानकारी ली और मिलेट्स कोदो, कुटकी और रागी आदि से बने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया और खुलकर सराहना की तथा स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी बताया।इस मौके पर कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में मिलेट मिशन के अंतर्गत मिलेट उत्पादों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लोगों में मिलेट की मांग अब तेजी से बढ़ रही है। मिलेट्स कैफे के माध्यम से तैयार उत्पादों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो रहा है। यह महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। जिला पंचायत सीईओ श्री अश्वनी देवांगन ने बताया कि स्व सहायता समूह द्वारा मिलेट्स कैफे का संचालन किया जा रहा है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षित भी किया गया है, ताकि लोग मिलेट्स से तैयार स्वादिष्ट पकवान का आनंद ले सकें। मिलेट्स से विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन दोसा, इडली, चाउमीन, नूडल्स, पास्ता इत्यादि बनाया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस मौके पर कोदो, कुटकी एवं रागी से बने कुकीज बिस्कुट और बेल एवं जामुन से बने शरबत का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि क्वालिटी अच्छी होनी चाहिए, पैकिंग पर ध्यान न दे। साथ ही उन्होंने वन विभाग के पुस्तकालय का भी अवलोकन किया और वहां उपस्थित छात्राओं से चर्चा की।इस दौरान विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, विधायक गजेन्द्र यादव, वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन, एडीएम श्री अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, डिप्टी कलेक्टर श्री लवकेश धु्रव, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
- दुर्ग /छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती किरणमयी नायक एवं सदस्य के द्वारा 4 जुलाई को दुर्ग के प्रेरणा सभाकक्ष बालगृह परिसर 5 बिल्डिंग महिला बाल विकास कार्यालय में प्रातः 11 बजे से महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित दुर्ग जिले के 41 प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी।
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी अंतर्गत ग्राम किरारी, लावर एवं ओखर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 1-1 रिक्त पद तथा ग्राम आंकडीह, लोहर्सी, सरगवां, जोंधरा, कुकुर्दीकला, बिनौरी, किसान परसदा, पाराघाट एवं बहतरा में आंगनबाड़ी सहायिका के 1-1 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 5 जुलाई तक किये जा सकते है। इच्छुक आवेदिका अधिक जानकारी के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तुरी में संपर्क कर सकती है।
- -राज्य के विभिन्न बुनकर संस्थाएं ले रही है भाग, उपभोक्ताओं को मिलेगी 20 प्रतिशत की छूटदुर्ग / राज्य के बुनकरों द्वारा हाथकरघों पर उत्पादित कलात्मक वस्त्रों के प्रचार-प्रसार एवं विक्रय के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन ग्रामोद्योग विभाग के सौजन्य से सहायक संचालक जिला हाथकरघा कार्यालय दुर्ग द्वारा अग्रसेन भवन स्टेशन रोड दुर्ग में कोसा एवं कॉटन हाथकरघा वस्त्रों की प्रदर्शनी का आयोजन 24 जून 2024 से 30 जून 2024 तक किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग एवं धीरज बाकलीवाल महापौर नगर पालिक दुर्ग की अध्यक्षता में 24 जून को शाम 5.30 बजे किया जा रहा है। जिला हथकरघा कार्यालय के सहायक संचालक से मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनी में राज्य के लगभग 25 बुनकर संस्थाएं भाग ले रही है। राज्य के विभिन्न बुनकरों द्वारा हाथकरघो पर उत्पादित कलात्मक वस्त्र जैसे कोसा शर्टिंग, साड़ियां, साल, दुपट्टा, जाकेट, ड्रेस मटेरियल एवं कॉटन बेडशीट, पीलो कव्हर, टावेल, गमछा आदि वस्त्रों का प्रदर्शन सह विक्रय किया जाएगा। उपभोक्ताओं को 20 प्रतिशत छूट का लाभ भी मिलेगा। बुनकरों के कला कौशल को प्रोत्साहित करने दुर्ग-भिलाई के निवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है।
- -कलेक्टर सुश्री चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजादुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में बाढ़ आपदा से बचाव की आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने के लिए शिवनाथ नदी में आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ़) द्वारा जिला स्तर पर उपलब्ध समस्त बाढ़ बचाव सामग्रियों का मॉकड्रिल किया गया। मॉकड्रिल में अतिवृष्टि के दौरान शिवनाथ नदी में ग्रामीण जन लकड़ी या छोटे-छोटे बोट के माध्यम से नदी पार करते समय बोट पलटी हो जाने एवं गांव में पानी भर जाने की स्थिति में किस प्रकार से जिले में उपलब्ध मोटर बोट, स्क्यूबा डायविंग, अंडरवाटर कैमरा, लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय आस्का लाइट, पेलिकन लाइट, सर्च लाइट विभिन्न प्रकार के वस्तुओं का प्रयोग कर बाढ़ बचाव कार्य का लाइव डेमो (मॉकड्रिल) का आयोजन किया गया। मॉकड्रिल के दौरान, एसडीआरएफ़ की टीम ने कई महत्वपूर्ण बचाव अभियानों का अभ्यास किया। इनमें नदी में डूबने वाले व्यक्तियों का बचाव, तेज बहाव में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, और बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे लोगों को निकालना शामिल था। इस अभ्यास में आधुनिक बचाव उपकरणों और तकनीकों का भी प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम को वास्तविक आपदा के समय इन उपकरणों का सही और प्रभावी उपयोग करने का अनुभव प्राप्त हो सके। मॉकड्रिल के दौरान स्थानीय प्रशासन और नागरिकों को भी शामिल किया गया, ताकि उन्हें आपदा के समय सही कदम उठाने और एसडीआरएफ़ की सहायता करने की जानकारी मिल सके।जिले में शिवनाथ नदी के आस-पास के बहुत से गांव प्रभावित होते है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के ग्रामीणों को घरों में उपलब्ध होने वाले सामग्रियों जैसे टीपा, भगोना, ड्रम, मटका, ट्यूव इत्यादि सामग्रियों का राप्ट बनाना एवं पीने वाले 1 लीटर वाटर बॉटल को ऐयर टाईट कर लाईफ जैकेट बनाकर डूबते हुये व्यक्ति को बचाया जा सकता है का डेमो एसडीआरएफ के जवान और जिले के बाढ़ बचाव दल के जवान द्वारा दिखाया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, एडीएम श्री अरविंद एक्का, प्रशिक्षु कलेक्टर श्री एम भार्गव, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती उर्वशा, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, पुलिस, स्वास्थ्य, राज्य आपदा मोचन बल और नगर सेना के दल एवं ग्रामीणजन उपस्थिति थे।
- रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संत कबीर साहेब जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि कबीर साहेब जी न सिर्फ एक आध्यात्मिक संत थे, बल्कि वे एक समाज सुधारक और युग-प्रवर्तक भी थे। कबीर साहेब ने अपने दोहों और भजनों के माध्यम से समाज को एकता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचारों ने भारत समेत पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सत्य, अहिंसा, दया, करुणा, परोपकार और सामाजिक समरसता के उनके संदेश को छत्तीसगढ़ के लोगों ने भी आत्मसात किया है। कबीरधाम से लेकर दामाखेड़ा तक उनके अनुयायियों ने आज भी उनके विचारों की अलख जगा रखी है। कबीर साहेब जी ने हमेशा सामाजिक कुरीतियों को प्रहार किया और मानवतावादी समाज की रचना के लिए प्रेरित किया। उनके विचार आज भी प्रासंगिक बने हुए हैं।
- -सुकमा में योग दिवस पर लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यासरायपुर / बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेश कश्यप ने कहा है कि योग हमारी सांस्कृतिक विरासत है। योग के जरिए शरीर और मन को स्वस्थ और ऊर्जावान रखा जा सकता है। श्री कश्यप आज जिला मुख्यालय सुकमा में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।सांसद श्री कश्यप ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग की परंपरा अत्यंत प्राचीन है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए सदियों से योगाभ्यास किया जा रहा है। निरोग और स्वस्थ शरीर के लिए योग को जीवन शैली में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विशेष पहल पर आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, योग इसका उदाहरण है। योग को आज पूरी दुनिया ने अंगीकार किया। कलेक्टर श्री हरिस एस. ने कहा कि शरीर स्वस्थ रहे, इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। योग ऐसा सशक्त माध्यम है जिससे शारीरिक, बौद्धिक विकास संभव है। योग मनुष्य को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य करता है। जो लोग योग करते हैं, वे मानसिक व शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। योग से मन को शांति मिलती है।सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक श्री रामनारायण मिश्रा के निर्देशन में वज्रासन, अर्ध उसथरासन, मकरासन, भुजंगासन, कपालभाति एवं ध्यान आदि का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी सहित आश्रम-छात्रावास एवं एकलव्य आवासीय विद्यालयों के बच्चे योगाभ्यास शामिल हुए।
- ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर मुंगेली जिले की मंडी परिसर में हुआ जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजनविधायक, कलेक्टर सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यासरायपुर,/ ‘‘दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ के अवसर पर आज मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘स्वयं और समाज के लिए योग’’ की थीम पर जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातः 07 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर श्री राहुल देव की उपस्थिति में गणमान्य नागरिकों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल मुंगेली विधायक श्री मोहले ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग से तनाव, रोग एवं विकारों से मुक्त होने में मदद मिलती है। नियमित योग एवं व्यायाम से स्वस्थ तन-मन एवं मस्तिष्क का विकास होता है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमित रूप से योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई दी और समस्त जिलेवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी।जिला कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि हमें बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित रूप से योगाभ्यास अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सभी लोगों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योग एवं व्यायाम के लिए हम सभी को समय जरुर निकालना चाहिए, ताकि अनावश्यक बीमारियों से मुक्त रहें।योग दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं, खिलाड़ियों, योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री डी. के. सोलंकी, रामगढ़ के वृद्धाश्रम संचालक श्री कमल यादव, पतंजली योग समूह से श्री विजय केशरवानी और श्री सुरेश खुसरो, स्टार ऑफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी से श्री महावीर सिंह एवं श्री रामशरण यादव, प्रयास अ स्माल स्टेप सोसायटी से श्री रामकिंकर सिंह, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री राजकुमार वाधवा और रोट्रेक्ट क्लब से श्री रितेश अग्रवाल एवं श्री विनोद गोयल को उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसी तरह शिक्षा विभाग से ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 64 खिलाड़ियों, खेलो इंडिया के 30 बालक-बालिकाओं एवं 31 व्यायाम शिक्षकों को सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सबेरे जगह-जगह पर उत्साह के साथ लोग योगाभ्यास करते हुए दिखे। शासन के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय के साथ जनपद पंचायत मुख्यालयों, नगर पालिका एवं नगर पंचायतों और ग्राम पंचायतों में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत मुंगेली के उपाध्यक्ष श्री पवन पाण्डेय, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, डीएफओ श्री संजय यादव, अपर कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वय श्री विवेक शुक्ला एवं श्री पंकज पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री गिरीश रामटेके एवं श्री अजीत पुजारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और अधिकारी-कर्मचारियों ने किया सामूहिक योगरायपुर / दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के स्टेडियम ग्राउंड में जिला स्तरीय सामूहिक योग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधायक श्री भूलन सिंह मरावी सम्मिलित हुए। जिला कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. अहिरे, जिला पंचायत सीईओ, जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली बच्चे भी शामिल हुए।विधायक श्री भूलन सिंह मरावी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे परंपरा और संस्कृति का हिस्सा रहा है। ऋषि मुनिगण भी योग से सिद्धि प्राप्त करते थे और समाज के कल्याण में अपनी ऊर्जा को लगाते थे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्व पटल पर एक नया रूप दिया। आज सम्पूर्ण विश्व योग कर रहा है। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी योग का संदेश दिया है। इस अवसर पर सभी आयु वर्ग के लोग योग कर रहे हैं, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहता है। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन एवं नागरिकों को बधाई दी है और प्रतिदिन योग के लिए कहा। योग दिवस के अवसर पर आज प्रतापपुर में भी योगाभ्यास का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापपुर विधायक श्रीमती शंकुन्तला सिंह पोर्ते उपस्थित थी।कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। शरीर स्वस्थ रहे इसलिए दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। उन्होंने जिला स्तरीय सामूहिक योग दिवस पर उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य व नागरिकों सहित स्कूली बच्चों को योग दिवस की बधाई दी।
- बेमेतरा में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रमरायपुर, / लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल ने कहा है कि योग विश्व को भारत की देन है। योग के बिना हम स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। निरोग और स्वस्थ जीवन के लिए योग हमारी पहली आवश्यकता है। योग की महत्ता को पूरे विश्व में स्वीकारा है। सांसद श्री बघेल आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय बेमेतरा के कृषि उपज मंडी प्रागंण में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।सांसद श्री बघेल ने कहा कि शरीर को चुस्त दुरूस्त और मन को शांत रखने के लिए लोग योग का सहारा ले रहे हैं। योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है। दुनियाभर में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए आज के दिन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के निरोगी हुए बिना स्वस्थ जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। योग को हमें अपनी जीवन शैली में शामिल करना चाहिए।साजा विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम् के उद्देश्य के साथ देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व को निरोगी करने की दिशा में ऐतिहासिक पहल की। इसी तरह विधायक श्री दिपेश साहू ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। नियमित योग करने से मानसिक और शारीरिक तनाव से मुक्ति मिलती है। तन-मन को स्वस्थ रखने के लिए योगाभ्यास जरूरी है। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कहा कि सदियों से स्वस्थ तन मन के लिए योगाभ्यास किया जा रहा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।योगाभ्यास कार्यक्रम में योग के अनेक आसनों का अभ्यास किया गया। साथ ही इसे जीवनशैली अपनाने की भी शपथ ली गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता साहू, अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, युवाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चे शामिल हुए। बेमेतरा जिला मुख्यालय के अलावा सभी जनपद, नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायतों में भी योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन @2047 : ’कृषि एवं वानिकी’’ वर्किंग समिति ने लघु, मध्यम एवं दीर्घकालिक लक्ष्य पर की चर्चारायपुर, /छत्तीसगढ़ को देश में कृषि एवं प्रसंस्कृत सुपरफूड का पावर हाऊस बनाने पर आज नवा रायपुर स्थित राज्य नीति आयोग में कृषि एवं वानिकी विषय पर गठित की गई वर्किंग गु्रप की बैठक हुई। कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी फसलों, कृषि के क्षेत्र में बुनियादी ढ़ाचे में सुधार सहित अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में कृषि एवं वानिकी से संबंधित लक्ष्य, चुनौतियां एवं सामर्थ्य विषय पर विस्तार से चर्चा की गई तथा वर्किंग समिति के सदस्यों द्वारा सुझाव दिए गए।’’अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047’’ डॉक्यूमेंट तैयार करने का सिलसिला जारी है। ”कृषि एवं वानिकी” विषय पर गठित वर्किंग समिति की द्वितीय बैठक में वानिकी उत्पादों के साथ मजबूत ब्रांड का निर्माण करने, खाद्य प्रसंस्करण तकनीकों का कार्यान्वयन, कौशल उन्नयन और बुनियादी ढांचे में निवेश, फसलों का पैदावार बढ़ाने ,मूल्य वर्धित उत्पादों के उत्पादन के लिए बागवानी पर ध्यान केंद्रित करनेे पर भी विचार-विमर्श हुआ।बैठक में कृषि सेवा केेन्द्र को बढ़ाने, किसानों के लिए पर्याप्त ऋण सुविधा उपलब्ध कराने, मृदा जांच तथा छत्तीसगढ़ को जड़ी बूटी और वनोपज के केंद्र के रूप में विकसित करने, वनोपज व्यापार केंद्र बनाने, भंडारण प्रसंस्करण और परिवहन के लिए बुनियादी ढांचा बनाने, किसानों को सक्षम बनाने राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल, लघु वन उपजों की मजबूती, जल और सिंचाई की पर्याप्त उपलब्धता सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष श्री अजय सिंह ने विभागों द्वारा बनाए गए लघु, मध्यम एवं दीर्घकालीन विजन एवं रणनीतियों के निर्धारण हेतु अपना सुझाव दिए। श्री अजय सिंह ने कृषि भूमि के बेहतर उपयोग एवं बहु फसल प्रथाओं को बढ़ाने की क्षमता, प्रति कृषि परिवार की औसत मासिक आय में बढ़ोतरी, किसानों के लिए बेहतर ऋण की सुविधा, उन्नत तकनीकी की आवश्यकता, उत्पादकता एवं क्षमता बढ़ाने के लिए सटीक खेती जैसे विषयों को डाक्यूमेंट में शामिल करने की बात की।सदस्य सचिव श्री अनुप श्रीवास्तव ने कृषि अनुसंधान एवं विकास में बड़ा निवेश करने, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर जोर देने, जैविक खेती, फसल चक्र, खाद्य वितरण प्रणाली और कोल्ड स्टोरेज को मजबूत करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपना सुझाव दिए।बैठक में उपस्थित वर्किंग ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि प्रत्येक फसल में अधिकतम मूल्य वर्धन करना, कृषि से संबंधित गतिविधियों में आय में वृद्धि, देश और विदेशों में नए बाजार खोलने, स्टोरेज और कोल्ड स्टोरेज के लिए भूमि की आवश्यकता, निर्यात केंद्र, प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं, नर्सरी, डिजिटल और वित्तीय साक्षरता अभियान चलाने की आवश्यकता, अनुसंधान और विकास में निवेश, वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने, वन धन शक्ति के तहत क्षमता निर्माण और सरकारी समितियां के माध्यम से जनजातीय समाज को सशक्त बनाने, सरकारी बाजार, पीपीओ और सरकारी समितियां को बढ़ावा देने जैसे अन्य महत्वपूर्ण विषयों का समावेश डॉक्यूमेंट में होना चाहिए।इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. प्रियंका शुक्ला, विशेष सचिव कृषि श्री सारांश मित्तर, संयुक्त संचालक डॉ. नीतू गौरडिया सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, कृषि किसान कल्याण एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग, सहकारिता, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग, मार्कफेड, नाबार्ड, लघु वनोपज सहकारी संघ के अधिकारी उपस्थित थे।
- -खैरागढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास का हुआ आयोजनरायपुर, / खैरागढ़ जिला मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि योग विश्व को भारत की अमूल्य देन है। इसकी महत्ता को देखते हुए पूरी दुनिया ने इसे अपनाया है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, निरोग और दीर्घायु बनें। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग करने की शपथ दिलाई।विधायक श्रीमती बोहरा ने कहा कि योग का अर्थ होता है ‘जोड़ना‘। विशेषकर महिलाएं जो परिवार को जोड़ने में माहिर होती हैं, उन्हें भी अपने स्वास्थ्य के लिए योग को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है, जो हमारी आयु को लंबा करने का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आज योग के महत्व को पूरी दुनिया ने पहचाना है।खैरागढ़ विधायक श्रीमती यशोदा नीलाम्बर वर्मा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और धैर्य की वृद्धि होती है, जो उनके शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता की कुंजी है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह ने कहा कि सबसे सुखी वही है जिसकी काया पूरी तरह से निरोग है। सुखी जीवन बिताने के लिए हमें कुछ पल योग के लिए समय देना चाहिए। पूर्व विधायक श्री कोमल जंघेल ने योग के महत्व को बताते हुए सभी को नियमित योग करने की अपील की। कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि योग की अहमियत हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य संतुलन स्थापित करता है। शरीर को निरोग रखने के साथ ही यह ऊर्जा से भर देता है।इंदिराकला संगीत विश्वविद्यालय प्रांगण खैरागढ़ में आयोजित किए गए जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम में योगाचार्यों के द्वारा लोगों को सामूहिक योगाभ्यास कराते हुए प्रत्येक आसनों के महत्व एवं उपयोगिता के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सूक्ष्म व्यायाम, ग्रीवा चालन, हस्त चालन, स्कंध संचालन के पश्चात् ताड़ आसन, वृक्षासन, वज्रासन, उत्तानमंडूकासन, भुजंगासन, शलभासन, पवनमुक्तासन, शवासन के साथ-साथ प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, कपाल भांती, भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। जिले के सभी ग्राम पंचायतों, अमृत सरोवरों के साइटों, स्कूलों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों में सामूहिक योगाभ्यास किया गया। इस मौके पर अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिकों और स्कूली बच्चों ने सामूहिक योग किया।
- -एक माह में बर्न यूनिट प्रारंभ करने के दिए निर्देश,हॉस्पिटल की साफ सफाई की प्रशंसारायपुर,। बलौदाबाजार जिला के जिला प्रभारी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज सुबह ओपीडी के समय जिला हॉस्पिटल में पहुँचकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पूरे हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती हुए मरीजों एवं चेकअप कराने आये मरीजो से बातचीत कर उनका हाल चाल जाना एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में भी जानकारी हासिल किया। इस दौरान श्री जायसवाल ने जिला अस्पताल की क्षमता 100 बेड से बढ़ाकर 200 बेड करने एवं एमआरआई जांच मशीन लगाने का प्रस्ताव संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें में प्रेषित करने के निर्देश प्रशासन को दिए है। निर्माणधीन बर्न यूनिट की कार्य 1 माह में पूर्ण कर शीघ्र ही प्रारंभ करने के निर्देश संबधित अधिकारियों को दिए है।भर्ती हुए मरीज ग्राम परसाभदेर निवासी बेनीबाई से मंत्री ने पूछा कि कब से भर्ती हो एवं खाना मिलता है कि नही जिस पर उसके परीजनों ने बताया कि बेनीबाई कल शाम से सांस लेने में हो रहे दिक्कतों चलते भर्ती हुई है एवं हमें समय पर खाना मिला है। इसी तरह ग्राम भवानीपुर से आये मरीज श्यामबाई वर्मा नेत्र जांच के लिए पहंुचे थे मंत्री ने उनसे भी आने का कारण पुछते हुए उनके हाल-चाल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उल्टी दस्त के मरीज भी मिले जिस पर मंत्री ने सभी डॉक्टरों को बरसात के मौसम में सतर्क रहने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही सीएचएमओ को सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने एवं निचले के अमले को सक्रीय करने के निर्देश दिए है। मंत्री श्री जायसवाल ने इस दौरान ओपीडी,मेडिकल स्टोर, आपात कालीन वार्ड,मेल वार्ड,आयुष विंग, स्टोर, फिजियोथेरेपी,नेत्र वार्ड, हमर लैब, ब्लड बैंक,आरटीपीसीआर,लैब, एमसीएच सहित अन्य कक्षो का भी निरीक्षण किया।उन्होंने हॉस्पिटल मे संचालित डायलिसिस यूनिट एवं सिटी स्कैन मशीन का भी अवलोकन किया। साथ ही समय में बाथरूमों की नियमित साफ सफाई पर जोर देने के निर्देश सिविल सर्जन को दिए है। मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस पूरे निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की प्रशंसा भी की है एवं सफाई कर्मियों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन भी किया।







.jpg)






.jpg)












