ब्रेकिंग न्यूज़

Ind Vs Afg: टी20 सीरीज की तारीखों में बदलाव चाहता है एसीबी, बीसीसीआई संग बातचीत जारी

 नई दिल्ली। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों में बदलाव करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से बातचीत कर रहा है।तय कार्यक्रम के अनुसार, सीरीज के तीनों टी20 मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में क्रमशः 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने हैं। हालांकि, एसीबी इन मैचों को क्रमशः 11, 13 और 14 सितंबर को कराने पर विचार कर रहा है। यह कदम स्टेडियम में दर्शकों की संख्या और टीवी पर मैच देखने वालों की संख्या बढ़ाने के मकसद से उठाया जा रहा है, खासकर इसलिए क्योंकि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी है।

अफगानिस्तान पुरुषों की द्विपक्षीय टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत की मेजबानी करेगा। हालांकि, इस बार मैच का स्थान भारत की राजधानी दिल्ली है। आईटीडब्ल्यू यूनिवर्स के सह-संस्थापक भैरव शांत ने बताया, “एसीबी ने यह प्रस्ताव रखा है और बीसीसीआई के साथ बातचीत कर रहा है। हमें सोमवार तक औपचारिक मंजूरी मिल जानी चाहिए। तीन मैचों में से एक मैच 14 तारीख को होने की पूरी संभावना है। बाकी शेड्यूल डीडीसीए, बीसीसीआई और एसीबी के बीच प्लानिंग और संचालन पर निर्भर करेगा। जब अंतिम संशोधित शेड्यूल आ जाएगा, तो हम आधिकारिक तौर पर जानकारी देंगे, क्योंकि बातचीत अभी भी चल रही है।”दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें प्रस्तावित बदलावों के बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं थी, वहीं बीसीसीआई ने पुष्टि की कि शेड्यूल में बदलाव के बारे में कोई भी अंतिम निर्णय एसीबी को ही लेना है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “यह फैसला अफगानिस्तान का है, हमारा नहीं। वे मैचों की मेजबानी कर रहे हैं क्योंकि उनके देश में अभी अंतरराष्ट्रीय मैच कराने के लिए कोई मैदान नहीं है। इसीलिए वे इस सीरीज की मेजबानी करने के लिए भारत आए हैं।”

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english