- Home
- छत्तीसगढ़
- बिलासपुर/राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु आज एक दिवसीय प्रवास पर न्यायधानी बिलासपुर पहुंची। पंडित सुन्दर लाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, केंद्रीय जनजाति विकास राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने किया। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, नगर निगम के महापौर श्री रामशरण यादव, कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह ने भी राष्ट्रपति का आत्मीय स्वागत किया।
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा
दुर्ग/ दुर्ग जिले के गौरवशाली इतिहास को समर्पित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का नामकरण एवं सम्मान सम्मारोह कार्यक्रम विगत 29 अगस्त को संपन्न हुआ। अब उक्त शाला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला के नाम से जाना जाएगा। दुर्ग शहर विधायक श्री अरूण वोरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद श्रीमती नजहत, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा, संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल एवं प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा व शाला परिवार द्वारा नामकरण एवं सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के सुपुत्र श्री घनश्याम जोशी, श्री संतोष जोशी एवं श्री सुनील जोशी, श्री राजेन्द्र शर्मा, सुमन जोशी विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री अरूण वोरा ने स्वतंत्रता सेनानी स्व. बालाराम जोशी के बताए मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने का आह्वान किया। महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने अपने उद्बोधन में स्व. जोशी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि आदर्श कन्या शाला का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के नाम पर समर्पित करते हुए बड़ा गर्व की अनुभूति हो रही है। स्वागत भाषण संस्था प्रमुख डॉ. कृष्णा अग्रवाल ने दिया। पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में सातवां स्थान प्राप्त करने वाली शाला की गौरव कु. सानिया मरकाम का सम्मान अतिथियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों के द्वारा किया गया। खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले माही गुप्ता, देविका बंछोर का सम्मान एवं पुस्तक व गणवेश वितरण मिडिल के छात्राओं एवं कक्षा नवमी के छात्राओं को किया गया। इस अवसर पर छात्र संघ के पदाधिकारियों शपथ के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालाराम जोशी के अतुल्य योगदान को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संघ के अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर खण्डेवाल ने स्व. बालाराम जोशी के बलिदानों को स्मरण करते हुए परम्परा का निवर्हन करने को कहा। प्रधान पाठक श्रीहरि शर्मा ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों द्वारा शाला के कक्ष क्रमांक 04 में विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया। -
अब तक कुल 96.82 टन मिलेट चिक्की का हुआ उत्पादन, 81.57 टन चिक्की का किया गया विक्रय
बालोद। जिले के डौण्डी विकासखण्ड के ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में वृहद पैमाने पर मिलेट चिक्की का उत्पादन होने से यह ग्रामीण औद्योगिक पार्क स्व सहायता समूह की महिलाओं तथा इस कार्य में लगे ग्रामीणों को गाँव में ही स्व रोजगार उपलब्ध कराकर राज्य शासन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की परिकल्पना को साकार कर रहा है। जनपद पंचायत डौण्डी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मण्डले ने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में मिलेट चिक्की उत्पादन इकाई स्थापित होने से ग्राम के स्वसहायता की महिलाओं और ग्रामीणों को उनके गाँव में ही रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण औद्योगिक पार्क अरमुरकसा में अबतक कुल 96.82 टन चिक्की का हुआ उत्पादन हुआ है तथा अब तक कुल 81.57 टन चिक्की की बिक्री की गई है। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण औद्योगिक अरमुरकसा में कुल 13 महिलाएं चिक्की उत्पादन का कार्य कर रहीं है। जिससे वे अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाकर सुखमय जीवन व्यतीत कर रही हैं। -
बालोद। जिला जनसंपर्क कार्यालय बालोद में पदस्थ सहायक ग्रेड 03 श्री हेमसिंह साहू के सेवानिवृत्त होने पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा उन्हें विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों ने उनके कार्यों एवं व्यवहार की सराहना करते हुए। उनके सफल, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। सहायक संचालक श्री चंदे्रश ठाकुर ने श्री साहू के कार्यों एवं व्यवहार की सराहना की। उन्होंने श्री साहू को समय के प्रति पाबंद एवं सजग कर्मचारी बताते हुए उनके मंगलमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री हेमसिंह साहू ने अपने शासकीय सेवा एवं जनसंपर्क विभाग के कार्यों एवं अनुभवों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
सहायक सूचना अधिकारी श्री राजेश नेताम ने श्री साहू के कार्यों एवं व्यवहार का उल्लेख करते हुए उनके सुखद एवं निरोग जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री राजेन्द्र कुंजाम, श्री कृष्ण शरण साहू, श्री तनवीर खान, घनश्याम चंद्राकर ने भी विचार व्यक्त करते हुए श्री साहू की खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम में हेमसिंह साहू की धर्मपत्नी श्रीमती बेला बाई साहू सहित उनके परिजनों के अलावा आपेरटर रूबीना खान, फोटोग्राफर हुलेश रजक सहित जिला जनसंपर्क कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। - रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय परिसर में मुलाकात कर मदरसा शिक्षकों के लंबित मानदेय संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री को मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने लंबित मानदेय के संबंध में बताया है कि 6 वर्षों से केन्द्र सरकार से मदरसा शिक्षकों के 60 प्रतिशत केंद्रांश शिक्षक मानदेय की राशि नहीं मिलने के कारण राज्य सरकार की 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि भी मदरसों को नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण मदरसा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है।छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने 6 वर्षों से लंबित मदरसा शिक्षकों के 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि देने की मांग की है। मुख्यमंत्री ने 40 प्रतिशत राज्यांश की राशि प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर श्री तौहीद खान, श्री इस्माईल अहमद एवं श्री पाशी अली उपस्थित थे।
- -प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा बीजापुर जिले में और कम वर्षा सरगुजा जिले मेंरायपुर /राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2023 से अब तक राज्य में 730 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2023 से आज 31 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1282.9 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 336.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 655.7 मिमी, बलरामपुर में 695.3 मिमी, जशपुर में 593.6 मिमी, कोरिया में 707.6 मिमी, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 715 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी।इसी प्रकार, रायपुर जिले में 827.3 मिमी, बलौदाबाजार में 723.2 मिमी, गरियाबंद में 661.3 मिमी, महासमुंद में 754.7 मिमी, धमतरी में 722 मिमी, बिलासपुर में 746.2 मिमी, मुंगेली में 884.5 मिमी, रायगढ़ में 813.1 मिमी, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 660.6 मिमी, जांजगीर-चांपा में 615.9 मिमी, सक्ती में 608.2 मिमी, कोरबा में 719 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 745.4 मिमी, दुर्ग में 582 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी। कबीरधाम जिले में 569 मिमी, राजनांदगांव में 784.7 मिमी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 923.7 मिमी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 747.1 मिमी, बालोद में 767.2 मिमी, बेमेतरा में 561.8 मिमी, बस्तर में 784.4 मिमी, कोण्डागांव में 691.4 मिमी, कांकेर में 682.7 मिमी, नारायणपुर में 686.8 मिमी, दंतेवाड़ा में 853 मिमी और सुकमा में 1085.2 मिमी औसत वर्षा एक जून से अब तक रिकार्ड की गई।
- -ऑनलाईन काउंसिलिंग 1 से 7 सितंबर तकरायपुर / सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार सहायक शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाईन काउंसिलिंग में बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थी को शामिल किया जा रहा है। ऑनलाईन काउंसिलिंग में 1 से 7 सितंबर तक पूर्व में जारी कट ऑफ रैंक के भीतर आने वाले बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग लेंगे। केवल अनुसूचित जाति बहुविकलांग वर्ग (एमसी) में 117667 कट ऑफ रैंक के भीतर के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया है।सहायक शिक्षक पद पर होने वाली समस्त नियुक्तियां हाई कोर्ट में दायर याचिका क्रमांक डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 एवं माननीय सर्वाेच्च न्यायालय के एस.एल.पी. (सिविल) डायरी नम्बर 35325/2023 में पारित निर्णय के अधीन रहेगी।गौरतलब है कि हाई कोर्ट द्वारा याचिका कमांक डब्ल्यू.पी.एस. 5788/2023 में 21 अगस्त 2023 को पारित आदेश में सहायक शिक्षक पद के लिये डी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ही नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल करने आदेशित किया गया था और बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में स्थगन दिया गया था। इस स्थगन आदेश के परिपेक्ष्य में ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रक्रिया 23 अगस्त 2023 से 30 अगस्त 2023 तक सायं 5.00 बजे तक की गई थी। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इसेे 07 सितम्बर 2023 सायं 05.00 बजे तक बढ़ाया गया है। हाई कोर्ट में पारित आदेश 21 अगस्त 2023 के विरूद्ध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्थगन दिया गया है। अतः 01 सितंबर 2023 से 07 सितंबर 2023 तक पूर्व में जारी कट ऑफ रैंक के भीतर आने वाले बी.एड. उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसिलिंग प्रकिया में शामिल किया जा रहा है, केवल अनुसूचित जाति बहुविकलांग वर्ग (एमसी) में 117667 कटऑफ रैंक के भीतर के अभ्यर्थियों को भी नियमानुसार शामिल किया गया है।
- -931 घुमन्तु पशुओं को लगाई गई रेडियम पट्टी-108 दुर्घटनाग्रस्त पशुओं का किया गया उपचाररायपुर / सड़क दुर्घटना रोकने के लिए पशु चिकित्सा विभाग द्वारा जांजगीर-चांपा जिले में 1839 घुमन्तु पशुओं का निकटतम गौठानों में व्यवस्थापन किया गया है, 931 घुमन्तु पशुओं को रेडियम पट्टी लगाई गई है। जांजगीर-चांपा जिले के पशु चिकित्सा सेवाओं के उपसंचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में माह जुलाई एवं अगस्त 2023 में 108 दुर्घटनाग्रस्त पशुओं का उपचार कर 13 घायल पशुओं को नजदीक की गौशालाओं में व्यवस्थापित किया गया है। गौठानों में भेजे गए पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ बीमार और घायल पशुओं का उपचार भी किया जा रहा है। इसके साथ-साथ 1052 पशुओं की टैगिंग की गई है। उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले में 08 पशु चिकित्सालय, 23 पशु औषधालय, 02 कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र, 22 उपकेन्द्र एवं 01 चलित चिकित्सा इकाई संचालित हैं। इन सभी संस्थाओं में कार्यरत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी पशुधन की स्वास्थ्य सुरक्षा, पशु पालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार, पशुधन के दुर्घटना से बचाव के लिए पूरी निष्ठा के साथ अपने कार्य संपादित कर रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सा विभाग के मैदानी अमले एवं मुख्यालय में संचालित जिला पशु चिकित्सालय व चलित चिकित्सा इकाई के अधिकारी-कर्मचारी दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त पशु का उचित उपचार करते हैं तथा गंभीर रूप से घायल पशु को आवश्यकतानुसार नजदीक की गौशाला में व्यवस्थापित करते हैं।उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले दो माह में जांजगीर-चांपा जिले में गंभीर रूप से दुर्घटनाग्रस्त 06 पशुओं की मृत्यु हुई है। इसे विभाग द्वारा गंभीरता से लिया गया है तथा विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और प्रमुख मार्गो में विचरण कर रहे घुमन्तु पशुओं को रेडियम पट्टी लगाने एवं व्यवस्थापित पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं समुचित उपचार के निर्देश मैदानी अमले को दिए गए हैं।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) नवा रायपुर में पदस्थ संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) श्री भगवती कुमार सिंह के आज अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस मौक पर आयोजित विदाई समारोह में पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने श्री सिंह को शॉल, श्रीफल एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ सुदीर्घ सुखमय जीवन की कामना की।संयुक्त संचालक श्री भगवती सिंह की सेवानिवृत्ति पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी उनके सुखद एवं निरोग जीवन की कामना की। उल्लेखनीय है कि श्री सिंह ने अपने दीर्घ सेवाकाल में विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उन्होंने गृह विभाग में लंबे समय तक प्रतिनियुक्ति पर महत्वपूर्ण सेवाएं दी हैं। श्री सिंह ने अविभाजित मध्यप्रदेश से अपनी सेवा की शुरूआत की। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद संचालनालय एवं रायगढ़, बिलासपुर जिलों में भी अपनी सेवाएं दी।
- -जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक हुए शामिलरायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के सम्मान में आज यहां राजभवन में रात्रि भोज आयोजित किया गया। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने रात्रि भोज के पूर्व आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन, प्रथम महिला श्रीमती सुप्रभा हरिचंदन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती रेणुका सिंह, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री रमेश सिन्हा, मंत्रीगण श्री ताम्रध्वज साहू, श्री मोहन मरकाम, श्री कवासी लखमा, श्री अमरजीत भगत, सांसदगण श्री अरूण साव, श्री सुनील सोनी, श्रीमती गोमती साय, श्रीमती फूलो देवी नेताम, श्री मोहन मंडावी, श्री संतोष पांण्डेय, नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री ड़ॉ. रमन सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगण पद्मश्री पुरूस्कार से सम्मानित गणमान्य नागरिक, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, श्रीमती रेणु जी पिल्ले, राज्यपाल के सचिव श्री अमृत खलखो सहित अनेक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।
-

-पीएस श्री रेड्डी भी हुये सेवानिवृत्तरायपुर, 31 अगस्त 2023 - छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक श्री डी.के.चावड़ा एवं जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.ए.) श्री शिवप्रसाद चेलकर कोे कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवाभवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने श्री चावड़ा एवं श्री चेलकर की उत्कृष्ट कार्यशैली और सहज व्यवहार की प्रशंसा की।इस अवसर पर सेवानिवृत्त ईडी श्री चावड़ा एवं सीई श्री चेलकर ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।इसी प्रकार अन्य कार्यक्रमों में एमडी (जनरेशन) में निज सहायक श्री वाई.आर.रेड्डी को भी भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक(जनसम्पर्क) श्री गोविंद पटेल एवं सहायक प्रकाशन अधिकारी श्रीमती अनामिका मण्डावी द्वारा किया गया। - दुर्ग / आबकारी विभाग, संभागीय उड़नदस्ता एवं रेलवे पुलिस फोर्स के संयुक्त टीम द्वारा 30 अगस्त 2023 को शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन से गुजरने वाली रेल गाड़ियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्ग जिले के बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है, जिसमें जिले में चलने वाली बसों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाली बसों का भी गश्त किया गया। सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय संबंधी शिकायत हेतु आबकारी विभाग के कार्यालयीन फोन नम्बर 0788-232536 पर संपर्क किया जा सकता है।
- -कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कीबालोद । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य को सफलतापूर्वक एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए। श्री शर्मा आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, प्रभारी अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों के अलावा पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से चुनाव संपन्न कराना निर्वाचन आयोग एवं प्रशासन का मुख्य उद्देश्य है। जो कि निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों के कार्य, व्यवहार एवं आचरण में परिलक्षित होनी चाहिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्वत, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डेय सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शर्मा ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी तैयारियों की बारी-बारी से समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने कानून व्यवस्था के अंतर्गत पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की रूकने की व्यवस्था तथा संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों तथा तहसीलदारों एवं थाना प्रभारियों को समन्वय बनाकर तथा संयुक्त रूप से फील्ड विजिट कर वस्तु स्थिति की जानकारी रखने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने जिले में मादक पदार्थाें के अवैध परिवहन एवं विक्रय की स्थिति की समीक्षा करते हुए पुलिस एवं आबकारी विभाग के अधिकारियों को इस कार्य में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में श्री शर्मा ने फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत किए जा रहे कार्यांे की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को वृद्धि कर 11 सितंबर 2023 तक कर दी गई है। उन्होंने सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर अनिवार्य रूप से कार्रवाई विवरण बनाने के निर्देश दिए। मतदान केंद्रोें में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए जिले के मतदान केंद्रों में अधोसंरचना से जुड़े कार्यों के अलावा मतदान दलों के लिए भोजन व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, विद्युत एवं शौचालय तथा ठहरने आदि की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मतदान दलों एवं निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए जरूरी चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान दलों के लिए जरूरी दवाइयों से युक्त चिकित्सा किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।बैठक में श्री शर्मा ने मतदान दलों को मतदान केंद्र तक सुरक्षित पहुँचाने तथा वापसी हेतु रूट चार्ट का निर्धारण की भी समीक्षा की तथा इसके लिए उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। बैठक मंे उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों तक पहुँचने में असमर्थ 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों तथा दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम मतदान की सुविधा प्रदान करने के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने मतदान दलों के सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए विकासखण्डवार प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने सभी प्रशिक्षण में सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों एवं तहसीलदारों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि मतदान दलोें का प्रशिक्षण बेहतर से बेहतर होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की तैयारियों की भी समीक्षा की। इसके अंतर्गत उन्होंने ई.व्ही.एम. को लाने ले जाने के लिए निर्धारित रूट, सीसीटीवी कैमरा आदि सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए शीघ्र व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्ट्रांग रूम में आब्जर्वर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए भी पृथक से कक्ष बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मतदान सामग्रियों की वितरण व्यवस्था, रेण्डमाइजेशन आदि के कार्यों की भी समीक्षा की। श्री शर्मा ने चुनाव के दौरान आने वाले पे्रक्षकों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा लाईजनिंग आॅफिसर नियुक्त करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्र से जुड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों के लिए मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से जारी करने को कहा। इस दौरान उन्होंने नामाकंन की तैयारियों की भी समीक्षा की। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही की बिलकुल भी गुंजाईश नहीं होती। उन्होंने जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अभी से निर्वाचन कार्य में जुट जाने तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश भी दिए।
- -कलेक्टर एवं जिला निवार्चन अधिकारी ने की निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत करने की अपीलबालोद । भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के अंतर्गत दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को वृद्धि कर 11 सितंबर 2023 तक निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी कार्यक्रम के अनुसार 02 अगस्त 2023 से 31 अगस्त 2023 तक दावा आपत्ति (फार्म 6, 7 एवं 8) जमा करने की तिथि निर्धारित गई थी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुलदीप शर्मा ने 01 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के आयु पूरा करने वाले नए मतदाताओं के अलावा अपने नाम में संशोधन एवं पते मंे परिवर्तन कराने वाले सभी मतदाताओं को निर्धारित तिथि तक अनिवार्य रूप से आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रकांत कौशिक ने बताया कि प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 28 सितंबर 2023 तक निर्वाचक रजिस्ट्रिकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 अक्टूबर 2023 दिन बुधवार को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम अनुसार ऐसे नागरिक जिनका उम्र 01 अक्टूबर 2023 को 18 साल पूर्ण हो गया है तथा जिनका नाम वर्तमान में किसी कारण वश मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो पाई है। वे अपना नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु फाॅर्म 6 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। कोई मतदाता अपने नाम में संशोधन, पते में परिवर्तन करना चाहते हैं तो वे फाॅर्म 8 के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
- भिलाईनगर । निगम मे 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके निगम के 04 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त होने वाले रोहित कुमार चन्द्राकर आ0 खुमान जोन 03, देवेन्द्र मोहन साकरकर आ0 विठ्ठलराव जनसूचना विभाग, भरत लाल आ0 बृजलाल जोन 02, के. राजू आ0 गुरवैयया जोन 02 को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट कर अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना के साथ बिदाई दी गई।कार्यपालन अभियंता शरद चावड़ा ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने निगम के हर कठिन परिस्थितियों में काम करते हुए कई उपलब्धियां हासिल किए है।इसी प्रकार सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए समय को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना किये ।बिदाई समारोह में अरूण सिंह जन सूचना अधिकारी, बसंत देवांगन अधीक्षक स्थापना, संजय शर्मा, श्रवण ठाकुर, राज सच्चर, शिव शर्मा, पुरूषोत्तम साहू, प्रियंका राव, अंजनी सिंह, अनिल मिश्रा, हंसराज, रोहित बंजारे, दीपक देवांगन, अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- निगम के फिल्टर प्लांट अमला जुटा संधारण कार्य मेंभिलाईनगर। भिलाई निगम के 66 एम.एल.डी फिल्टर प्लांट के वाल्व में खराबी आ जाने के कारण कल 01 सितंबर को नेहरू नगर जोन के कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा। वाल्व खराब होने के कारण निगम 5 पानी टंकी मे जल भराव नही हो पाने के कारण आज पेय जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। वाल्व में खराबी आते ही निगम के फिल्टर प्लांट का अमला वाल्व को ठीक करने में जुटा हुआ है।जल कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया कि फिल्टर प्लांट के 66 एम.एल.डी.के 800 एमएम डाया का एक बडा वाल्व मे रात मे खराबी आ जाने के कारण निगम क्षेत्र के पाँच पानी टंकी मे जल भराव का कार्य नही हो सका है जिसके कारण नेहरूनगर, स्मृति नगर, खम्हरिया, स्लाटर हाउस एवं फरीदनगर क्षेत्र मे शुक्रवार को पेयजल सप्लाई नही हो सकेगा। वाल्व खराब होने की जानकारी मिलते ही फिल्टर प्लांट के कर्मचारी सहित जल विभाग के अधिकारी मौके पर उपस्थित होकर संधारण कार्य में जुटे हुए है।
- -शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में बैगा बच्चे बोेलने लगे फर्राटेदार अंग्रेजी-कबीरधाम जिले के 5463 बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षारायपुर / छत्तीसगढ़ शासन की अंग्रेजी माध्यम स्कूल से वनांचल के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा और आदिवासी समाज के बच्चों को भी पढ़ने के लिए बेहतर माहौल मिल रहा है। आर्थिक रूप से गरीब और कमजोर वर्ग के प्रतिभा-वान बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। बहुत ही कम समय में स्कूल ने अपनी लोकप्रियता हासिल कर ली है। राज्य सरकार द्वारा अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ हिन्दी माध्यम स्कूल में अत्याधुनिक सुविधा के साथ बच्चों को सुविधा दी जा रही है।प्रदेश में शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के अंतर्गत प्रदेश में अब 377 अंग्रेजी माध्यम तथा 339 हिंदी माध्यम विद्यालय संचालित किये जा रहे हैं। जहां 4 लाख 21 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। यहां से निकले युवाओं को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा की सुविधा देने के लिए शासकीय स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के 10 कॉलेज, जिले में शुरू किये गए है। प्रदेश के सभी स्कूलों के भवन तथा अन्य सुविधाओं को उच्च स्तरीय बनाने के लिए इसी वर्ष मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना की शुरूआत की गई। जिसमें 2 हजार 133 करोड़ की लागत से 29 हजार से अधिक शालाओं में समुचित कार्य कराए जा रहे है। इसमें से लगभग 2 हजार शालाओं में कार्य पूर्ण हो चुके है। और 14 हजार शालाओं की कार्य प्रगति पर हैं। इसका सीधा लाभ स्कूलों को मिला रहा है।छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के अंतिम छोर स्थित गांव चिल्फी में स्वामी आत्मानंद स्कूल में विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के बच्चे भी पढ़ने जाते है। और अपने सपने साकार कर रहे है। जंगलों और मैकल पर्वत के बीच में बसे चिल्फी में आसपास गांव के लगभग 5463 बच्चें अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा ले रहे है। चिल्फी को छोटा शिमला के नाम से भी जाना जाता है। मैकल पर्वत श्रृखलाओं के बीच विशेष पिछड़ी जनजाति निवास करते हैं। स्कूल में 392 युवाओं को रोजगार के अवसर मिले है। कबीरधाम जिले में स्वामी आत्मानंद के 9 विद्यालय संचालित हैं।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बोझ को कम कर दिया है। प्राइवेट स्कूल की तरह ही अब शासकीय स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षा दी जा रही है। शिक्षा की गुणवत्ता को देखते हुए बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए आगे आ रहे हैं।
- रायपुर /राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजभवन परिसर में पौधरोपण किया। श्रीमती मुर्मू ने पारिजात का पौधा लगाया और श्री हरिचंदन ने श्वेत चम्पा का पौधा लगाया।
- -साइंस और टेक्नालाजी के साथ जीवन में आध्यात्मिकता का भी समावेश हो तो जिंदगी होगी बेहतर-राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ’सकारात्मक परिवर्तन वर्ष - 2023’ का शुभारंभ कियारायपुर / जय जोहार, छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया। मुझे छत्तीसगढ़ की धरती पर आप सबसे मिलने का अवसर मिला। मेरी इच्छा आज पूरी हुई। एक कहावत है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया, ऐसी कहावतों के माध्यम से सदियों से चल रहे सत्य को मात्र शब्दों में कह दिया जाता है। यह बात आज यहां रायपुर के शांति सरोवर स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिक परियोजना सकारात्मक परिवर्तन वर्ष 2023 के शुभारंभ समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने कही।राष्ट्रपति ने कहा कि साइंस और टेक्नालाजी के साथ ही जीवन में आध्यात्मिकता का भी समावेश हो तो जीवन आनंद से भर जाता है। हमारी नई पीढ़ी बहुत प्रतिभाशाली है। कभी-कभी धैर्य की कमी होने की वजह से वे निराश हो जाते हैं। उन्हें बताना है कि अपनी रुचि के क्षेत्र में धैर्य और पूरे आत्मविश्वास के साथ कड़ी मेहनत करें तो सफलता जरूर मिलती है। ब्रह्मकुमारी परिवार हमेशा से इसके लिए प्रयास कर रहा है ताकि हम बेहतर समझ के साथ विपरीत परिस्थितियों का सामना कर सकें।राष्ट्रपति ने कहा कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मकुमारी परिवार बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मैं इसके लिए बधाई देती हूँ। सकारात्मक परिवर्तन को लेकर ओडिशा में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और मैं आज यहाँ आप सभी के बीच में भी हूँ। मैं यहाँ पहले ही आ चुकी हूँ। फिर से बुलाने के लिए आप सभी को धन्यवाद देती हूँ।उन्होंने कहा कि एक ओर हमारा देश नित-नई ऊंचाइयों को छू रहा है, चांद पर तिरंगा लहरा रहा है और विश्वस्तरीय खेलों में कीर्तिमान रच रहा है। हमारे देशवासी अनेक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर एक अत्यंत गम्भीर विषय है कुछ दिन पहले नीट की तैयारी कर रहे दो विद्यार्थियों ने अपने जीवन, अपने सपनों, अपने भविष्य का अंत कर दिया। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए बल्कि हमें प्रतिस्पर्धा को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए। हार-जीत तो होती रहती है। राष्ट्रपति ने कहा कि बच्चों पर कांपिटिशन का प्रेशर है लेकिन जितना जरूरी उनका करियर है। उतना ही जरूरी है कि वे जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। पाजिटिव थीम की सहायता से हम उन बच्चों की मदद कर सकते हैं जो बच्चे ऐसे मोड़ पर निराश हो जाते हैं।राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अध्यात्म से जुड़े अपने अनुभव भी साझा किये। उन्होंने कहा कि मेरी आध्यात्मिक यात्रा में भी ब्रह्मकुमारी संस्था ने मेरा बहुत साथ दिया है। जब मेरे जीवन में कठिनाई थी तब मैं उनके पास जाती थी। ब्रह्मकुमारी का रास्ता मुझे बहुत अच्छा लगा। आप सहजता से काम करते हुए आप अपनी जिंदगी को बेहतर तरीके से जी सकते हैं। जिंदगी जीने की कला वो सिखाते हैं।उन्होंने कहा कि हम आज सभी टेक्नालाजी के युग में जी रहे हैं। बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की बात कर रहे हैं लेकिन यह भी जरूरी है कि दिन का कुछ समय मोबाइल से दूर रहकर बिताएं।अपने संबोधन में राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने कहा कि सकारात्मक परिवर्तन का मतलब ऐसे परिवर्तन से है जिसका लाभ व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र को हो। जब कोई समाज सकारात्मक बदलाव को अपनाता है तब वह और अधिक मजबूत हो जाता है। हम सभी जानते हैं कि परिवर्तन प्रकृति का नियम है। जो रूढ़िवादी और परंपरावादी समाज अपनी मान्यताओं और परंपराओं को बदलना नहीं चाहता वह मुख्यधारा से कट जाता है। समय और आवश्यकता के अनुसार समाज में परिवर्तन आवश्यक हो जाता है। जब तूफान चलता है तो वही पेड़ सुरक्षित रहता है जो झुकना जानता है। इसलिए हमें परिस्थितियों के अनुसार ढलना चाहिए। आपकी संस्था आध्यात्मिक ज्ञान और राजयोग के माध्यम से सामाजिक परिवर्तन के कार्य में सकारात्मक भूमिका निभा रही है।मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रपति जी का आगमन छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत गौरव का क्षण है। उनकी इस यात्रा के लिए मैं छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ नागरिकों की ओर से उन्हें बहुत धन्यवाद देता हूं। आज राष्ट्रपति के रूप में पूरे देश की मुखिया के आगमन से हम छत्तीसगढ़ के लोग विशेष आत्मीयता का अनुभव कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है जैसे कोई अपना, अपने ही घर आया है। यह प्रदेश एक आदिवासी प्रदेश है, अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग बहुत बड़ी संख्या में यहां निवास करते हैं। सभी वंचितों को न्याय मिले, यह संविधान की भावना है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का आध्यात्मिक मार्गदर्शन हमें मिलता रहा है।इस मौके पर माउण्ट आबू से संस्थान के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्युंजय भाई, रायपुर सेवाकेंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता देवी, इंदौर जोन की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी, भिलाई केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी आशा दीदी, शिक्षाविद सेवा प्रभाग की एडिशनल डायरेक्टर लीना दीदी, न्यायाविद सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक श्री नथमल भाई सहित संस्था के अन्य प्र्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद हैं।---
- -राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती नायक ने रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी यह विशेष राखी-गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों ने तैयार की है यह राखीरायपुर / रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा गोबर और धान के बीज से बनाई गई राखी सजी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने कल रात मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की कलाई पर यह विशेष राखी बांधकर उनके लिए मंगलकामना की। श्रीमती नायक ने गरियाबंद के बिहान समूह की बहनों द्वारा तैयार राखी खरीदकर मुख्यमंत्री की कलाई पर बांधी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों से ग्रामीण बहनों द्वारा बनाई गई राखी का रक्षाबंधन के पर्व पर उपयोग करने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने श्रीमती नायक को भी रक्षाबंधन पर उपहार भेंट किए।
- -राष्ट्रपति ने महंत घासीदास संग्रहालय का किया अवलोकन-तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा, रामगढ़ के सीताबेंगरा गुफा, सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, भोरमदेव के शिव मंदिर, बारसूर की गणेश प्रतिमा, सिरपुर की बौद्ध मूर्तियों तथा रतनपुर से मिले जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के बारे में विस्तार से जाना-राष्ट्रपति को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने तालागांव की रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट कीरायपुर । भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अपने दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के पहले दिन आज रायपुर में महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय का अवलोकन किया। वे इस दौरान छत्तीसगढ़ की पुरातात्विक वैभव से रू-ब-रू हुईं। राष्ट्रपति ने इस बहुआयामी संग्रहालय में छत्तीसगढ़ और अन्य क्षेत्रों से प्राप्त प्राचीन मूर्तियों, अभिलेखों और ताम्रपत्रों के बारे में विस्तार से जाना। वे यहां की प्राचीन मूर्त धरोहर, राम वन गमन पथ तथा शिवनाथ नदी के दोनों ओर बसे गढ़ों से भी रू-ब-रू हुईं। संग्रहालय के भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपति को तालागांव से प्राप्त रुद्रशिव प्रतिमा की प्रतिकृति भेंट की।राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन और संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत ने भी राष्ट्रपति के साथ संग्रहालय का अवलोकन किया। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने 21 मार्च 1953 को महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय भवन का उद्घाटन किया था। यह संग्रहालय न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश में अपनी प्राचीनता और पुरातनता के लिए प्रसिद्ध है।राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने महंत घासीदास संग्रहालय में बिलासपुर जिले के तालागांव में देवरानी मंदिर से प्राप्त रुद्रशिव प्रतिमा, सरगुजा के रामगढ़ में पत्थरों को काटकर बनाई गई विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में मशहूर सीताबेंगरा गुफा, सिरपुर में पक्के ईंटों से निर्मित लक्ष्मण मंदिर, शिल्प और स्थापत्य में समानता के कारण छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहे जाने वाले भोरमदेव के शिव मंदिर और बारसूर में पत्थर से निर्मित भगवान गणेश की विशाल प्रतिमा की प्रतिकृतियों और तस्वीरों का अवलोकन किया। उन्होंने सिरपुर में वर्ष 1953 में टीलों की खुदाई में प्राप्त धातु निर्मित बौद्ध मूर्तियों जिनमें बौद्ध धर्म में ज्ञान के देवता मंजुश्री, भूमिस्पर्शमुद्रा व वरमुद्रा में बुद्ध और उनके अवतार वज्रपाणी की प्रतिमाएं शामिल हैं, उनको भी देखा। ये प्रतिमाएं केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश की उत्कृष्ट धातु शिल्प की धरोहर हैं जिनका प्रदर्शन कई अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हो चुका है। इन मूर्तियों को यहां संग्रहालय में सुरक्षित ढंग से रखा गया है।राष्ट्रपति ने संग्रहालय के भ्रमण के दौरान रतनपुर से मिले 11वीं और 12वीं शताब्दी की भगवान विष्णु की प्रतिमा तथा जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाओं के बारे में भी जाना। इनमें जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ, 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ तथा 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी की प्रतिमाएं शामिल हैं। उन्होंने ग्राम किरारी के तालाब से प्राप्त दो हजार वर्ष पुराना और अनूठा काष्ठ स्तंभ लेख तथा सिरपुर से खुदाई में मिला एक हजार वर्ष पुराना मिट्टी का अन्न संग्राहक पात्र भी देखा। राष्ट्रपति के संग्रहालय भ्रमण के दौरान संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. और संचालक श्री विवेक आचार्य भी मौजूद थे।राष्ट्रपति ने गौरवशाली अतीत के साक्ष्यों को संभालने के लिए संग्रहालय की पूरी टीम को दी बधाईमहंत घासीदास स्मारक संग्रहालय के भ्रमण के बाद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने संग्रहालय की टीम की सराहना की। उन्होंने विजिटर्स बुक में लिखा कि यहां प्रदर्शित कलाकृतियां और प्राचीन अवशेष भारतीय इतिहास के ज्ञान में वृद्धि करते हैं। रुद्रशिव की मूर्ति, सिरपुर की धातु मूर्तियां तथा लकड़ी के खंभे पर दो हजार साल पहले लिखा गया लेख इस संग्रहालय में सावधानीपूर्वक रखे गए हैं। उन्होंने गौरवशाली अतीत के साक्ष्यों को संभालने के लिए संग्रहालय की पूरी टीम को बधाई दी।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से बुधवार को उनके निवास कार्यालय में अक्षय पात्र संगठन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। संगठन के पदाधिकारी श्री विनायक प्रियादास ने भिलाई सेक्टर 6 के कृष्ण मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए धन्यवाद देते हुए कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।
- रायपुर / छत्तीसगढ़ एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के 5 विद्यार्थी पर्वतारोही अभियान प्रशिक्षण हेतु हिमांचल प्रदेश के मनाली के लिए रवाना हुए। यह विद्यार्थी मनाली में एक सितम्बर से 26 सितम्बर तक बेसिक पर्वतारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्वतारोहण प्रशिक्षण के लिए रवाना होने वाले छात्रों में कांकेर जिले के अंतागढ़ विद्यालय के किर्तन पदमाकर और हिमालय, नारायणपुर जिले के ओरछा विद्यालय के मासो राम, सूरजपुर जिले के शिवप्रसाद नगर विद्यालय के विकास पैकरा और राजनांदगांव जिले के पेण्ड्री विद्यालय के छात्र सुरेन्द्र शामिल हैं। भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देश अनुसार विद्यार्थियों के साथ संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को भी भेजा गया है।
- -आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई-मोबाइल एपलीकेशन से मिलेगा ‘स्मार्ट खेती’ को बढ़ावा: प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े एप सेरायपुर / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल और उनकी टीम के सदस्य उपस्थित थे।एआई आधारित इस एप के माध्यम से 36 प्रकार की फसलों के रोगों की पहचान, हानिकारक कीटों की पहचान करने, मौसम की जानकारी, कृषि यंत्रोें को किराये पर देने और किसानों को ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म की सुविधा आसानी से उपलब्ध होगी। एआई का उपयोग करने से इस एप के माध्यम से किसानों को खेती-किसानी के लिए सटीक जानकारी मिल सकेगी। जिससे प्रदेश में ‘स्मार्ट कृषि’ को बढ़ावा मिल सकेगा। इस एप से प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े हैं और इसका लाभ खेती-किसानी में ले रहे हैं।इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा अकादमिक अनुसंधान द्वारा नागरिक केंद्रित सेवाओं पर उत्कृष्ट शोध के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने इंदौर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में पुरस्कार स्वरूप स्वर्ण ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र एवं 10 लाख रूपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया।‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 मोबाइल एपलीकेशन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा एनआईसी रायपुर के सहयोग से विकसित किया गया है। ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ पुरस्कार इस एपलीकेशन के माध्यम से कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रयोग से उन्नत एवं परिवर्तनकारी स्मार्ट खेती को प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के डॉ. आर.आर. सक्सेना, डॉ. एल.एस.वर्मा, श्री अभिजीत कौशिक और सुश्री कल्पना बंजारे भी उपस्थित थीं।
- महासमुंद। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर बुधवार को शहर से लगे ग्राम खरोरा स्थित शहीद स्मारक प्रांगण में छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला मंडल की महिलाओं ने भूतपूर्व सैनिकों की कलाई में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस अवसर पर समाज की महिलाओं ने बताया कि ।राखी भारतीय संस्कृति का एक अनुपम उपहार है, राखी के साधारण धागे भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। एक भाई का अपनी बहन के प्रति रक्षा की प्रतिबद्धता ही रक्षाबंधन के त्यौहार का मूल स्वरूप है।सिपाही सरहद में विपरीत परिस्थितियों में डटकर पूरे देश की रक्षा करते हैं उनकी इस निष्ठा और कर्तव्य परायणता के हम सदा आभारी रहेंगे। इसी भाव के साथ स्वर्णकार समाज की महिलाओं ने पूर्व सैनिकों के साथ श्रद्धा पूर्वक रक्षाबंधन पर्व को मनाया। शहीद स्मारक में पुष्प अर्पित कर एवं दीप जलाकर उन शहीदों को नमन किया जिन्होंने भारत देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहूति दी। पश्चात सभी पूर्व सैनिक भाइयों के माथे में अक्षत-कुमकुम का तिलक लगाकर उन कलाइयों में रक्षा सूत्र बांदा गया। साथ में वादा भी लिया कि अपने समान ही समाज के युवकों को तैयार करने में मदद करें, जो देशभक्त होने के साथ ही महिलाओं का सम्मान एवं आदर करें।पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष युवराज चंद्राकर एवं साथी सैनिक भाइयों ने आशीर्वाद के साथ प्रतीक चिन्ह प्रदान कर स्वर्णकार महिला संगठन के प्रति आभार व्यक्त किए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने अपना परिचय देते हुए बताया कि कैसे सरहद में कठिनाइयों का सामना किया और देश के प्रति अपना कर्तव्य निभाया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला संगठन से श्रीमती सरला सोनी, राखी सोनी, पूर्णिमा सोनी, जय श्री सोनी, नीता सोनी, बरखा सोनी, डॉली सोनी, शिखा सोनी, अंजली सोनी एवं प्रतिमा सोनी उपस्थित रहे।






.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)












