- Home
- छत्तीसगढ़
-
दुर्ग / जिले में मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी 2024 के संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक विगत 21 दिसम्बर को सायं 04.00 बजे जिला कार्यालय दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित की गयी। जिसमें निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री संतोष कुमार त्रिपाठी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सुरेश कुमार धिंगानी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, श्री बंटी चौरे, जिला कोषाध्यक्ष, बसपा, श्री देवानंद कुंभकार, विधानसभा प्रभारी बसपा, श्री ओंकार नाथ ताम्रकार, आम आदमी पार्टी, श्री सुरेन्द्र कौशिक, जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी और श्री करन कुमार कन्नौजिया, भारतीय जनता पार्टी उपस्थित थे। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता 01 जनवरी 2024 के संबंध में जानकारी दी गयी। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 06 जनवरी 2024 को किया जाकर 06 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जावेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत विशेष शिविर दिवसों 13 जनवरी 2024 (शनिवार) एवं 14 जनवरी 2024 (रविवार) को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। सतत् अद्यतीकरण के तहत, मतदाता सूची में नाम जोडने / काटने एवं संशोधन के लिये कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। 01 जनवरी 2024 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो गई है ये प्रारूप-6 में आवेदन प्रस्तुत कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। मतदाता सूची से नाम विलोपन हेतु प्रारूप 07 में, गतदाता सूची की प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिये प्रारूप 08 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान तथा मतदाता सूची से संबंधित किसी भी जानकारी के लिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में स्थित टोल फ्री नंबर 1950 में कार्यालयीन दिवस में प्रातः 10ः30 से सायंकाल 05.30 तक की अवधि में संपर्क कर सकते हैं। पुनरीक्षण के समय प्राप्त दावे आपत्ति की सूची वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगी। सूची मे आपत्ति होने पर संबंधित निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, काटने, संशोधन एवं स्थानान्तरण के लिये प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर अथवा अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है तथा मतदाता सूची में अपना नाम सर्च कर सकते हैं। -
आम लोगों के समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के दिए निर्देश
बालोद। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डा. रेणुका श्रीवास्तव ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में आज जिले के सुदूर अंचलों एवं विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में लोग अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु पहुंचे थे। डाॅ. श्रीवास्तव ने जनदर्शन में पहुंचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों केे आवेदनों के निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में आज विकासखण्ड बालोद के झलमला निवासी श्रीमती प्रेमबती ठाकुर अपनी जमीन की सीमांकन कराने तथा ग्राम सोंहतरा निवासी श्रीमती सीता बाई ने मानसिक रोग से ग्रस्त दोनों बच्चों के ईलाज हेतु सहायता राशि प्रदान करने, ग्राम बघमरा निवासी सुश्रुवा ने अपने घर में शौचालय निर्माण कराने की मांग की। इसी तरह ग्राम जमरूवा निवासी श्रीमती नीलम सारथी, माधुरी सारथी एवं नेहा सारथी ने राशनकार्ड बनाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सरबदा से पहुँची प्रियंका साहू ने पढ़ाई जारी रखने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की मांग की। इसी तरह पथराटोला के ग्रामीणों ने अपने गांवों में अतिक्रमण हटाने की मांग की। जनदर्शन में पहुँचे डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम रायपुरा के दिव्यांग युवक अचरू राम ने दिव्यांग पेंशन स्वीकृत करने की मांग की। -
विकासखण्ड डौण्डी में 03 जनवरी, गुण्डरदेही में 04 जनवरी, डौण्डीलोहारा में 05 जनवरी एवं बालोद में 08 जनवरी को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन
बालोद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद द्वारा जिले के विभिन्न विकासखण्डों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी बालोद ने बताया कि इसके अंतर्गत जनपद पंचायत डौण्डी में 03 जनवरी, जनपद पंचायत गुण्डरदेही में 04 जनवरी, जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा में 05 जनवरी एवं रोजगार कार्यालय बालोद में 08 जनवरी को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने आवेदकोें को निर्धारित तिथि एवं स्थल में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने को कहा है। - -मुख्यमंत्री ने बलिदानी वीर साहिबजादों को किया नमन-देश के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास और पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे की पंक्तियों से झूम उठा स्टेडियम-उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा और श्री अरुण साव भी रहे मौजूदरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी और बलिदानी वीर साहिबजादों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सहित सभी अतिथियों ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया। देश के प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ सुरेंद्र दुबे और डॉ कुमार विश्वास की पंक्तियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कवियों की वीर, श्रृंगार और हास्य रस की कविताओं से पूरा स्टेडियम झूम उठा।कवि सम्मेलन में श्री मनवीर मधुर ,श्री गोविंद राठी, सुश्री सपना शर्मा ने अपनी मौलिक रचनाओं का वाचन किया।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव, श्री विजय शर्मा, केबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, श्री ओ पी चौधरी, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक श्री अजय चंद्राकर, विधायक श्री धरम लाल कौशिक भी उपस्थित रहे।
- -प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने मुख्यमंत्री साय का अभिनंदन किया, कहा : सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय ले रहीरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने 'अंत्योदय' राशन कार्डधारकों को अब नि:शुल्क चावल दिए जाने के प्रदेश की भाजपा सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिनंदन किया है। श्री गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में सत्ता सम्हालते ही भाजपा की सरकार लगातार क्रांतिकारी निर्णय लेकर गरीब कल्याण व सुशासन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्रित्व वाली सरकार ने मंगलवार को एक अहम फैसला लिया है कि अब अंत्योदय कार्डधारकों को, गरीबों को चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। इससे प्रदेश के लाखों परिवार लाभान्वित होंगे। श्री गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय लेकर अब गरीबों का पेट भरने की चिंता पूरी तरह से सरकार ने अपने जिम्मे ले ली है। भाजपा की पूर्ववर्ती प्रदेश सरकार के शासनकाल में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने गरीब परिवारों को भूखे पेट नहीं सोने देने का जो संकल्प धरातल पर उतारा था, आज मुख्यमंत्री श्री साय ने उसी संकल्प को एक नया आयाम देकर अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति की चिंता की है। श्री गुप्ता ने प्रदेश सरकार को 'अंत्योदय की सरकार' बताते हुए इस फैसले को भाजपा के राजनीतिक चिंतन और वैचारिक अवधारणा का प्रतीक निरुपित किया।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी धान की बोनस राशि, रायपुर जिले के किसानों ने दिया धन्यवादरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 25 दिसम्बर को खरीफ विपणन वर्ष 2014-15, वर्ष 2015-16 के धान बोनस की राशि जिले के किसानों के खातों में अंतरित की। इससे जिले के किसानों खुशी की लहर है और वे मुख्यमंत्री श्री साय को धन्यवाद दे रहें है। जिले के किसानों को 264 करोड़ 79 लाख 45 हजार रूपये की धान बोनस राशि दी गई है। इसमें वर्ष 2014-15 के 84 लाख 322 किसानों की 130 करोड़ 50 लाख 62 हजार रूपये की बोनस राशि एवं वर्ष 2015-16 के 86 हज़ार 81 किसानों की 134 करोड़ 28 लाख 83 हजार रूपये बोनस राशि शामिल है।ग्राम बेन्द्री निवासी कृषक श्री रवि सुदन पटेल ने कहा कि हमें धान बोनस की राशि 87,960 रूपये मिली। बोनस के पैसों से खेत में तार घेरा लगवाएंगे। साथ ही पाइप लाईन बिछाएंगे, जिससे सिंचाई करने में आसानी हो। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमारा बकाया धान बोनस दिया और समर्थन मूल्य भी बढ़ गया है। इससे हमें खेती से अच्छी आय हुई है। इस पहल से युवा भी किसानी की तरफ रुचि लेंगे। कृषक श्री रिपु सूदन पटेल ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,687 रुपए प्राप्त हुई जिसे हम खेती में लगाएंगें। हम दो फसल लेते हैं इसलिए खेत में पाइप बिछाने का भी कार्य करेंगे। बच्चों के लिए मोबाईल लेंगे। ग्राम परसट्टी के निवासी श्री नोहर जोशी ने कहा कि धान बोनस की राशि 86,800 रूपये मिला। घर की मरम्मत करवाएंगे और खेती में लगाएंगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद कि उन्होंने किसानों को बोनस दिया इससे किसानों में बहुत खुशी है। श्री धनसाय साहू ने कहा कि धान बोनस की राशि 92,000 हजार रुपए मिले, जिससे मेरी ट्रैक्टर की किस्त पटाएँगे। मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद बोनस की राशि मिल जाने से किसानों में हर्ष है और इसी प्रकार के पहल से किसान आगे बढ़ेंगे और उन्नति करेंगे।
- -मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार रायगढ़ प्रवास के लिए पहुंच रहे अपने प्रिय नेता विष्णु देव साय के स्वागत में रायगढ़ ने बिछाये पलक-पांवड़े-शहर के प्रमुख चौक-चौराहों में नागरिक संगठन भव्य स्वागत की तैयारी में जुटेरायपुर। शपथ लेने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय रायगढ़ प्रवास पर रहेंगे। चार बार से रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे श्री साय के प्रति गहरा लगाव रायगढ़ की जनता के भीतर हैं और इसका उत्साह रायगढ़ में तैयारियों के रूप में छलक रहा है। शहर भर में चौक-चौराहों में विभिन्न संगठनों द्वारा उनके स्वागत की तैयारी की जा रही है। अपने प्रिय नेता के स्वागत में नारे हर जगह नजर आ रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्साह महिलाओं में नजर आ रहा है। श्याम टाकीज के पास महिलाओं ने स्वागत के लिए बड़ा मंच तैयार किया है। मोदी की गारंटी में शामिल महतारी वंदन योजना के लिए अनुपूरक बजट में राशि शामिल किये जाने से महिलाओं में बहुत हर्ष है और इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताने उन्होंने तैयारी की है। रायगढ़ की आम जनता के साथ मुख्यमंत्री बहुत आत्मीय हैं। इसकी वजह से नागरिक मंच भी अपने-अपने वार्डों में उनके स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। कबीर चौक, जूट मिल चौक, शहीद चौक और सुभाष चौक में मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए तैयारियां की जा रही हैं।रायगढ़ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले दो दशकों से मुख्यमंत्री श्री साय का घनिष्ठ लगाव रायगढ़ जिले से रहा है। मुख्यमंत्री लोगों के घरों में सुख-दुख में शिरकत करते रहे हैं। चूंकि मुख्यमंत्री बहुत सहज-सरल स्वभाव के हैं इसलिए रायगढ़ का हर रहवासी उनसे गहरी आत्मीयता महसूस करता है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि चूंकि मुख्यमंत्री हर आयोजन में आते-जाते रहते हैं। श्री साय अपनी गहरी व्यस्तता के बीच भी इनमें भाग लेने का समय निकाल लेते हैं। रायगढ़ जिले के लोगों ने जब भी अपनी तकलीफें उनके समक्ष रखी। चाहे प्रदेश स्तर की कोई समस्या हो अथवा दिल्ली में किसी तरह की दिक्कत हो। अपने इलाके के लोगों की समस्याओं को दूर करने की उन्होंने हर संभव कोशिश की। सभी लोग उन्हें मिलकर यह बताना चाहते हैं कि आज प्रदेश में जिस सर्वाेच्च पद पर वे पहुँचे, उसके पीछे उन सभी की दुआ है जिनसे श्री साय ने अपने सुख-दुख साझा किये हैं।रायगढ़ के स्थानीय निवासियों ने बताया कि श्री साय का रायगढ़ जिले से जीवंत लगाव रहा है। सांसद के रूप में उन्होंने न केवल छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया अपितु रायगढ़ लोस क्षेत्र की बात भी संसद में रखी। यह रायगढ़ जिले के लिए गौरव की बात है कि केंद्र में प्रतिनिधित्व प्राप्त करने के बाद उनके क्षेत्र से सांसद रहे श्री साय को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया।रायगढ़ के लोगों ने कहा कि हम सब गौरवान्वित हैं और यह जश्न का समय है। मुख्यमंत्री हमारे बीच अपनी खुशियां साझा करने आ रहे हैं और हम सबके मन में इसके लिए गहरा उत्साह छलक रहा है।
- -मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अमृतकाल के दौरान गुरू गोबिंद सिंह के साहिबजादों की शहादत की स्मृति नई पीढ़ी में गौरव का भाव भरेगी-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीर बालक-बालिकाओं को राज्य शासन की ओर से 50-50 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा-मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुएरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के राज्य अतिथि गृह पहुना में वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रदेश के 04 वीर बालक-बालिकाओं को उनके साहसिक व वीरतापूर्ण कार्य के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कोरबा के अमर ज्योति जाहिरे, महासमुंद की छाया विश्वकर्मा, धमतरी की जानवी राजपूत और धमतरी के भामेश्वरी निर्मलकर को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की और राज्य शासन की ओर से चारों वीर बालक-बालिका को 50-50 हजार रूपए दिए जाने की घोषणा की। गौरतलब है कि 09 जनवरी 2022 को, श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को श्री गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों-साहिबजादों की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर बलिदानी 04 वीर साहिबजादों को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत हमें प्रेरित करती है। वीर साहिबजादों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देना स्वीकार किया। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आजादी के अमृतकाल के दौरान इन साहिबजादों के बलिदान को चिर स्थायी बनाने के लिए वीर बाल दिवस मनाने की घोषणा की, हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने सम्मानित चारों वीर बालक-बालिकाओं के साहसिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जान की परवाह किए बिना इन बच्चों ने अपने परिजनों व साथियों का जीवन बचाया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा किए जा रहे सामाजिक व बौद्धिक कार्यों की सराहना की।छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के संरक्षक डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के सदस्य के रूप में हमारा सौभाग्य है कि हम लगातार दूसरे वर्ष वीर बालकों का सम्मान कर पा रहे है। बच्चों ने अपनी बुद्धिमता, सक्रियता और साहस का परिचय देते हुए अपनों की जान बचाई है। निश्चित ही अन्य बच्चों को भी इनके अदम्य साहस से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने वीर बाल दिवस मनाने के लिए छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के प्रयासों का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में सिक्ख ग्रंथी श्री अमरीक सिंह ने उन साहिबजादों का जीवन परिचय दिया जिनकी स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे गुरूओं ने हमें शहादत सिखायी है और आज भी धर्म की रक्षा के लिए संकल्पित हैं। ग्रंथी श्री सिंह ने वीर बालक-बालिकाओं को बधाई दी और अपने गुरूओं के बलिदानों को अमर बनाने वीर बाल दिवस मनाए जाने के लिए केन्द्र सरकार के पहल की सराहना की।कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के डॉ. सी पी आडवाणी, डॉ. सुरभि दुबे, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संदीप दवे, सोसायटी के पदाधिकारीगण सहित वीर बालकों के परिजन और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. कुलदीप सोलंकी ने दिया तथा संचालन डॉ. रवि चौबे द्वारा किया गया।मुख्यमंत्री के हाथों समानित हुए वीर बच्चेछत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों चार वीर बालक-बालिकाएं सम्मानित हुए। सम्मानित वीर बच्चों में कोरबा जिले के रहने वाले 15 वर्षीय अमर ज्योति जाहिरे ने पिकनिक के दौरान जान की परवाह किए बिना अपने दोस्त को डूबने से बचाया था। अमर के इस साहसपूर्ण कार्य के लिए उन्हें साहिबजादा अजीत सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह महासमुंद जिले की रहने वाली 15 वर्षीय छाया विश्वकर्मा ने अपनी सूझ-बुझ से पागल कुत्ते से अपनी बहन की जान बचाई थी। उन्हें साहिबजादा जुझार सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।धमतरी जिले के कुरूद की रहने वाली 13 वर्षीय जानवी राजपूत ने हिम्मत दिखाते हुए करेंट की चपेट में आए अपने 05 वर्षीय भाई की जान बचाई। उन्हें साहिबजादा जोरावर सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी तरह धमतरी जिले की 12 वर्षीय भामेश्वरी निर्मलकर ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए तालाब में डूबने से दो बालिकाओं को बचाया। उन्हें साहिबजादा फतेह सिंह वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- -मुख्यमंत्री का 27 दिसम्बर को रायगढ़ में रोड-शो-अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिल-जशपुर में 28 दिसम्बर को सौरभ सागर महाराज द्वार का करेंगे लोकार्पण और जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में होंगे शामिलरायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ और 28 दिसम्बर को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को जिला मुख्यालय। रायगढ़ में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। जशपुर जिले में 28 दिसम्बर को सौरभ सागर महाराज द्वारा का लोकार्पण कार्यक्रम और जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहंुचेगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री 28 दिसम्बर को रात्रि में कोसमनारा बाबा आश्रम भी जाएंगे और रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 28 दिसम्बर रायगढ़ सर्किट हाउस से प्रातः 8.20 बजे प्रस्थान कर प्रातः 8.40 बजे बनोरा आश्रम रायगढ़ पहंुचेंगे और वहां से प्रातः 9.50 बजे सर्किट हाउस वापस आएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ से प्रातः 11 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर पूर्वान्ह 12.10 बजे जशपुर जिले के ग्राम सोगड़ा पहंुचेंगे। मुख्यमंत्री जशपुर में जैन मंदिर के पास पूर्वान्ह 12.30 बजे सौरभ सागर महाराज द्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद कल्याण आश्रम जाएंगे और दोपहर 1.20 बजे सर्किट हाउस जशपुर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.10 बजे जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रंजीता स्टेडियम में दोपहर 2.30 बजे आयोजित जशपुरिया माटी अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात अपरान्ह 4 बजे रंजीता स्टेडियम से प्रस्थान कर 4.10 बजे बालाजी मंदिर पहंुचेंगे। इसके बाद पुलिस लाइन हेलीपेड जशपुर से अपरान्ह 4.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर अपरान्ह 4.50 बजे ग्राम बगिया पहंुचेंगे और वहां शाम 6 बजे से कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री ग्राम बगिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
- -अग्रोहा धाम रायगढ़ के लोकार्पण समारोह में होंगे शामिलरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 27 दिसम्बर को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम एवं अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। रायगढ़ में मुख्यमंत्री के रोड शो एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर जोरों से तैयारियां जारी है।जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय 27 दिसम्बर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर 02 बजे रवाना होकर 02.40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहंुचेगे और अपरान्ह 03 बजे वहां से रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। मुख्यमंत्री कबीर चौक से शुरू होने वाले रोड-शो कार्यक्रम में शामिल होने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 05.45 बजे से लेकर 07.45 बजे तक रायगढ़ में अग्रोहा धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात रायगढ़ के होटल ट्रिनिटी गै्रंड में पत्रकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम रायगढ़ सर्किट हाउस में करेंगे।
- -मुख्यमंत्री रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल-गुरूद्वारा में मत्था टेककर गुरूग्रंथ साहिब की परिक्रमा की, कीर्तन और अरदास में भी शामिल हुए-हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायरायपुर. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज वीर बाल दिवस पर रायपुर के तेलीबांधा गुरूद्वारा (गुरूद्वारा धन-धन बाबा बुड्ढा साहिब जी) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने गुरूद्वारा में मत्था टेककर गुरूग्रंथ साहिब की परिक्रमा की। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद कर उन्हें नमन किया। श्री साय गुरूद्वारा में कीर्तन और अरदास में भी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायकगण सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू और संपत अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरूद्वारा प्रबंधन समिति और सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस के मौके पर मैं आज गुरूग्रंथ साहिब में मत्था टेकने आया हूं। मैं गुरू गोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादों के बलिदान को नमन करता हूं। उन्होंने कहा कि हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान है। उनके महान काम हमारे इतिहास में दर्ज हैं। उन्होंने गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि छह वर्ष और नौ वर्ष की अल्पायु में ही इन बालकों को मुगल शासक ने दीवारों में चुनवा दिया था। अपने धर्म की रक्षा के लिए इन दोनों ने बहुत कम उम्र में ही अपने आप को बलिदान कर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने ऐसे बहादुर बच्चों की शहादत के पुण्य स्मरण के लिए हर वर्ष वीर बाल दिवस बनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 26 दिसम्बर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में इन दोनों की शहादत के पुण्य स्मरण के साथ ही बच्चों में वीरता की भावना जागृत हो रही है।श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें मुख्यमंत्री का बेहद जिम्मेदारी भरा दायित्व सौंपा है। वे इस पद की गरिमा को बनाए रखते हुए लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में हम चल चुके हैं। हमने कैबिनेट की अपनी पहली ही बैठक में राज्य के लोगों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास बनाने का फैसला लिया है। सुशासन दिवस पर 25 दिसम्बर को किसानों को दो साल के लंबित धान के बोनस का भुगतान कर दिया है। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए सिख समाज को धन्यवाद दिया।
-
बलौदाबाजार भाठापारा जिले के ग्राम अमेठी के किसान अनिल कुमार ने बताया, कहा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जिन्होंने मोदी की गारंटी को इतने जल्दी किसानों के लिए पूरा कर दिया
रायपुर / सुशासन दिवस के अवसर पर पूरे राज्य के किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का बकाया धान बोनस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदान किया गया। जिससे किसानों के खाते में राशि जमा होते ही उनके चेहरे में खुशी की लहर छा गई है।ऐसे ही बलौदाबाजार भाटापारा जिले के अंतर्गत भाटापारा विकासखंड के ग्राम अमेठी के निवासी 66 वर्षीय किसान अनिल कुमार को बकाया बोनस के रूप में 9 लाख 29 हजार 280 रूपये मिला है। बोनस की राशि मिलने से वे काफी खुश हैं। श्री अनिल कुमार ने बताया कि मुझे वर्ष 2014-15 के 4 लाख 64 हजार रूपए और वर्ष 2015-16 के 4 लाख 64 हजार 640 रूपए की बोनस राशि प्राप्त हुई है। उन्होने कहा कि उनके परिवार के पास लगभग 45 एकड़ की जमीन है। मुझे मोदी की गारंटी पर भरोसा था लेकिन इतनी जल्दी राशि आ जाएगी, यह सोचा नहीं था। अब जो राशि मुझे मिली है उसका उपयोग मैं खेती-बाड़ी कार्य को आगे बढ़ाने एवं घर के आवश्यक खर्चों में करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानी का कार्य अब बेहद ही मुनाफे का कार्य हो गया है। इस सरकार से हमें और भी अधिक उम्मीद है। बकाया बोनस की राशि मिलने पर श्री अनिल कुमार ने इसके लिये मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार प्रकट किया है। -
-वीर बाल दिवस पर बिलासपुर में कार्यक्रम*
-कार्यक्रम में शहादत पर बनी लघु फिल्म का प्रदर्शन*बिलासपुर /उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव वीर बाल दिवस के मौके पर आज स्व. लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ने गुरूगोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रो के शहादत को याद कर उन्हें सादर नमन किया। बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू, श्री रामदेव कुमावत, श्री मनीष अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री मानसिंह सहित सिख समाज के अनेक पदाधिकारी भी कार्यक्रम मे मौजूद थे।उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने अपने संबोधन में कहा कि मै गुरूगोविंद सिंह जी और उनके साहिबजादो के बलिदान को नमन करता हूं। उन्हांेने कहा की हिन्दू धर्म की रक्षा और देश को आजादी दिलाने में सिख बंधुओं का बड़ा योगदान है। उन्होंने गुरूगोविंद सिंह जी के साहिबजादो बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करते हुए कहा कि छः वर्ष और आठ वर्ष की अल्प आयु में इन बालको को मुगलो द्वारा यातनाएं दी गई। उन्हे डराया और धमकाया गया, इसके बावजूद वे अपने धर्म पर अडिग रहे। अपने धर्म की रक्षा के लिए इन दोनों ने शहादत को स्वीकार किया। यह हमें प्रेरणा देता है कि कैसे हम अपने देश की रक्षा और धर्म के प्रति अडिग रहें। उन्होने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरान्वित बना हुआ है।उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने ऐसे बहादुर बच्चों की शहादत के पुण्य स्मरण के लिए हर वर्ष वीर बाल दिवस मनाने की पहल के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्हांेने बताया कि पिछले वर्ष प्रकाश पर्व पर प्रधानमंत्री ने हर वर्ष 26 दिसम्बर को बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह बहादुर सिंह की शहादत को याद करने के लिए वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। कार्यक्रम में गुरूगोविंद सिंह जी के चार साहेबजादे की कुर्बानी पर शॉर्ट फिल्म दिखाई गई जिसे देख लोगो की आंखे नम हो गई। -
रायपुर । आरंग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम टेकारी ( कुंडा ) में कल बुधवार 27 दिसंबर को बाबा गुरु घासीदास जयंती का आयोजन किया गया है । अपराह्न 4 बजे झंडा रोहण व पालो चढ़ाने का रस्म होगा । इस अवसर पर पंथी दलों द्वारा पंथी नृत्य भी प्रस्तुत किया जावेगा व रात्रि में लोक सांस्कृतिक कला मंच ग्राम भोथीपार कला जिला राजनांदगांव द्वारा धरती का सिंगार सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंचन किया जावेगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब होंगे ।
-
हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से किया गया लाभान्वित, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
बालोद। केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा बालोद जिले के हितग्राहियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से भी लाभान्वित करने का कारगर माध्यम साबित हो रहा है। इसके अंतर्गत आज जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरों में कुल 741 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड वितरण के अलावा 55 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 25 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 75 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 76 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 32 किसानों का आवेदन लिया गया। इस दौरान ’मेरी-कहानी, मेरी-जुबानी’ के अंतर्गत हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं से उन्हें मिले लाभ के संबंध में जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोरी एवं भेंगारी और डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सोरली एवं कापसी तथा गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भरदाखुर्द एवं मोंहदीपाट में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को केंद्र सरकार के जन कल्याणकारी योजना के अंतर्गत विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा आम जनता को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने स्टाॅल भी लगाया गया था। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों के द्वारा आम जनता को योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई। इसके अलावा शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयाॅ भी वितरित की गई। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। शिविर में हितग्राहियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराने के अलावा उन्हें इन योजनाओं से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा संबंधित विभाग के अधिकारियों को शासन के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन भरने आदि प्रक्रियाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
शिविर में आज बालोद विकासखण्ड के ग्राम बोरी में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 193 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 21 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 03 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 03 किसानों का आवेदन लिया गया। इसी तरह ग्राम भेंगारी में आयोजित शिविर में 03 हितग्राहियों का आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 03 हितग्राहियों को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 04 किसानों का आवेदन लिया गया।
इसी तरह डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम सोरली में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 153 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 22 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 16 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 13 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 28 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 32 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम कापसी में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 241 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 11 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 03 किसानों का आवेदन लिया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 07 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 03 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया।
इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भरदाखुर्द में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 50 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 15 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 04 हितग्राहियों का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 06 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 25 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 19 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह ग्राम मोंहदीपाट में आयोजित शिविर में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण कर 12 हितग्राहियों का नया आयुष्मान कार्ड बनाया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत 10 हितग्राही का नवीन पंजीयन किया गया। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत 14 हितग्राही को रसोई गैस कनेक्शन का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 22 एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 22 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया। इसी तरह केसीसी ऋण स्वीकृत करने हेतु 06 किसानों का आवेदन लिया गया। -
बालोद .केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने एवं इनसे लाभ लेने वाले हितग्राहियों से संवाद करने के उद्देश्य से बालोद जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन का क्रम निरंतर जारी है। इसके अंतर्गत मंगलवार 26 दिसम्बर को बालोद विकासखण्ड के ग्राम चारवाही में सुबह 10 बजे एवं ग्राम पीपरछेड़ी में दोपहर 02.30 बजे तथा डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम संबलपुर क में सुबह 10 बजे एवं ग्राम खमतराई में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम कचांदुर में 10 बजे एवं डौकीडीह में दोपहर 02 बजे शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। शिविर में ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।
-
बड़े आयोजनों और चौक-चौराहों पर रखी जाएगी सीसीटीव्ही कैमरे से नजर
नव वर्ष के अवसर पर आयोजनों को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक
शांति व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की कोताही ना बरतने के दिए निर्देश
रायपुर /कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने नव वर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों तथा 31 दिसम्बर की शाम को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि नव वर्ष के पूर्व संध्या को शहर में शांति व्यवस्था बनी रहंे। शहर के प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था अच्छी हो। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का तकलीफ सामना ना करना पड़े। नव वर्ष पर आयोजन रात्रि सवा 12 बजे की समयावधि के भीतर किया जाए। उन्होंने हुड़दंग करने वाले तत्वों पर नजर रखने त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआईपी रोड, नया रायपुर इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें और निरंतर गश्त करें। चौक चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहनें पर दो से अधिक सवारी, तेज गति से वाहन चलाने वालों तेज हॉर्न बजाने वालों पर रोक लगाएं और कड़ी कार्यवाही करें। डॉ. भुरे ने कहा कि जो भी होटल, रेस्टोरेंट में ऐसे आयोजन, जिसका स्वरूप बड़ा हो और बड़ा कलाकार शामिल हो, उन्हें एक निश्चित मापदण्डों के आधार अनुमति दी जाए और उन्हें ताकिद करें कि उनके आयोजनों में किसी प्रकार की अशांति, नशाखोरी ना हो और आयोजन ऐसा हो जिससे वहां शामिल होने वाले आमनागरिकों असुविधा ना हो।
कलेक्टर डॉ. भुरे ने कहा कि विशेष रूप से चौक-चौराहों बड़े आयोजनों वाले होटल, रेस्टोरेंट पर सीसीटीव्ही और कैमरों के माध्यम से नजर रखी जाएगी और किसी प्रकार का गड़बड़ी करने पर तुरंत कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि शहर के विभिन्न संदिग्ध स्थान जहां पर नशें की सामाग्री मिलने की सूचना हो और नशाखोरी-अड्डेबाजी की जा रही हो वहां पर कड़ी जांच करें और ऐसे अपराधिक तत्वों पर कार्यवाही करें। डॉ. भुरे ने एनजीटी के गाइडलाईन के अनुसार आतिशबाजी करने के निर्देश दिए।
पुलिस विभाग के अधिकारियों जानकारी दी कि शहर में 20 प्वाइंट बनाये गये है जहां पर विशेष नजर रखी जाएगी और ब्रेथएनालाईजर से कड़ाई से चेकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया लेकर बैठक लेकर कहा गया है कि होटल, रेस्टोरेंट, बार और ढाबा संचालकों एक निश्चित समयावधि के भीतर बंद किया जाए। पार्किंग की समुचित व्यवस्था हो। संस्थानों के बाहर या चार पहिये वाहन के भीतर शराब का सेवन ना कराया जाए। आयोजक क्षमता से अधिक पास जारी ना करें। साथ ही कार्यक्रम के दौरान नशीला पदार्थ जैसे हुक्का, गांजा अथवा अन्य नशीली पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा। बैठक में प्रभारी एस पी जी आर ठाकुर, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री एन.आर.साहू, यातायात एडिशनल एसपी श्री सचिन्द्र चौबे, सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। -
रायपुर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अटल जी के जन्म दिवस पर उन्हें नमन किया
रायपुर /पूर्व प्र्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों ने अटल जी की मूर्ति और छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने उनके योगदान को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। आज सुबह से जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें जिले के जनप्रतिनिधियों ने अपनी सहभागिता निभाई।
मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने महाराजबंध तालाब में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां सभी को सुशासन के उच्चतम मापदण्ड स्थापित करने की शपथ दिलाई और स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसी तरह रायपुर उत्तर में अंवति विहार, ए.टी.एम चौक में सांसद श्री सुनील सोनी और विधायक श्री पुरंधर मिश्रा सम्मिलित हुए। उन्होंने इस अवसर पर श्री वाजपेयी को नमन कर सुशासन के उच्चतम मापदण्ड स्थापित करने की शपथ ली। इसी प्रकार रायपुर पश्चिम के विधायक श्री राजेश मूणत ने हीरापुर के समुदायिक भवन से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। वहीं धरसींवा विधानसभा के विधायक श्री अनुज शर्मा महावीर नगर के अटल उद्यान में सुशासन दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए और स्वच्छता अभियान मेें सहभागिता निभाई। -
रायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के पूज्य शदाणी तीर्थ में मत्था टेका और प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।
उन्होंने पूज्य संत श्री युधिष्ठिर लाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। - - काव्यांजलि के माध्यम से अटल को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री रहे उपस्थित-भाजपा ने किया स्व.अटल जयंती सुशासन दिवस पर काव्यांजलि का आयोजनरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख संस्थापक सदस्य भाजपा के पितृ पुरुष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ निर्माता स्व. अटल बिहारी वाजपेई की 99वीं जन्म जयंती को भारतीय जनता पार्टी विशेष रूप मनाया । 25 दिसंबर 1924 को अटल बिहारी वाजपेई का जन्म ग्वालियर में हुआ वे 3 बार भारत के प्रधानमंत्री रहे और 9 बार सांसद भी रहे वे भाजपा मुख्य संस्थापक सदस्य थे जो आज विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है ।सोमवार 25 दिसंबर को अटल जी के जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा पूरे देश में विभिन्न आयोजन किए गए । सभी कार्यक्रमों का आयोजन अलग अलग स्तर पर आयोजित किया गया ।राज्य स्तरीय , जिला स्तरीय सहित संगठन की सूक्ष्म इकाई बूथों तक अटल जी की जन्मजयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।रायपुर शहर जिला द्वारा भी अटल जी की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल के नेतृत्व में शहर जिला भाजपा एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । सुबह से ही विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।जिसमे प्रमुख रूप से सुबह 8 बजे अन्य पिछड़ावर्ग मोर्चा द्वारा सुनील चौधरी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महतराई चौक कलेक्ट्रेट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। उसके पश्चात सुबह 10 बजे ए.टी.एम. चौक अवंती विहार में अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया 11 बजे से बूथों में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण और व्यक्तित्व स्मरण का आयोजन किया गया , दोपहर 12 बजे से युवामोर्चा के तत्वाधान में रकदान शिविर का आयोजन किया गया जहां पश्चिम विधायक राजेश मूणत , प्रदेश मंत्री किशोर महानंद , प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव , सच्चिदानंद उपासने , नलिनेश ठोकने , जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , प्रफुल्ल विश्वकर्मा , डॉ. सलीम राज , ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई ।महिला मोर्चा द्वारा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू के नेतृत्व में सुंदर नगर स्थित वृद्धाश्राम में फल एवं कंबल वितरण का आयोजन किया गया । किसान मोर्चा द्वारा किसानों के हित में केंद्र शासन और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लिए गए सकारात्मक निर्णयों के प्रति आभार का कार्यक्रम रखा गया । साथ ही उनकी जयंती पर एक विशिष्ठ काव्यांजलि कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम दिनाँक 25 दिसंबर समय शाम 7 बजे से प्रारंभ हुआ काव्यांजलि कवि सम्मेलन में कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कवि डॉ.सुरेंद्र दुबे , रामानंद त्रिपाठी , किशोर तिवारी और अन्नपूर्णा पवार आहुति द्वारा कविता प्रस्तुति दी गई स्व.अटल जी दमदार राजनीतिज्ञ होने के साथ ही साथ स्थापित कवि भी थे हिंदी साहित्य और कविता के क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ रही और कवि कुल भी उन्हें अपने पुरुधा के रूप में ही मानता है ।पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित काव्यांजलि कवि सम्मेलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहे , कार्यक्रम का विशिष्ठ आतिथ्य लोकसभा सांसद सुनील सोनी , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , धरसीवां विधायक अनुज शर्मा , अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू और आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब का रहा कुशाभाऊ पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति बलदेव शर्मा जी ने सुशासन दिवस पर अटल जी से संबंधित अपना विशिष्ठ संबोधन उपस्थित जनमानस के सामने रखा ।
- रायपुर। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव 26 दिसम्बर को मुंगेली, बिलासपुर और रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 26 दिसम्बर को सवेरे 11 बजे बिलासपुर के दयालबंद गुरूद्वारा में दर्शन के बाद सवेरे साढ़े 11 बजे सड़क मार्ग से मुंगेली जिले के गौरकापा के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे गौरकापा में भगवान श्री दत्तात्रेय प्राकट्य समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर डेढ़ बजे वहां से बिलासपुर के लिए रवाना होकर दोपहर तीन बजे वापस बिलासपुर पहुंचेंगे।उप मुख्यमंत्री श्री साव शाम चार बजे बिलासपुर के लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे शाम पांच बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री साव शाम सात बजे रायपुर में इंडोर स्टेडियम में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
- -सुशासन दिवस पर मुंगेली जिले के 87 हजार से अधिक किसानों को दी गई 145 करोड़ रुपए से अधिक की बोनस राशिरायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस पर आज किसानों को लंबित दो वर्ष के धान के बोनस की राशि प्रदान की गई। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव मुंगेली जिले के लोरमी में आयोजित बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को बोनस वितरण का प्रमाण पत्र दिया। श्री साव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में रायपुर के बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े। उन्होंने बोनस की राशि मिलने पर मुंगेली जिले सहित प्रदेश भर के किसानों को बधाई दी। मुंगेली जिले के 87 हजार 36 किसानों के खाते में आज 145 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपए से अधिक की लंबित बोनस राशि अंतरित की गई। इनमें वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले 42 हजार 254 किसानों को 69 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक की राशि और वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले 44 हजार 782 किसानों को 76 करोड़ तीन लाख रुपए से अधिक की राशि शामिल हैं।उप मुख्यमंत्री श्री साव का लोरमी में कार्यक्रम में लोगों ने प्रतीकात्मक हल देकर और खुमरी पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के शपथ ग्रहण के बाद मोदी की गारंटी पर हमने अमल करना शुरू कर दिया है। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख आवास स्वीकृत किया गया और आज पूरे प्रदेश के 12 लाख से अधिक किसानों के खाते में वर्ष 2014-15 और 2015-16 की लंबित बोनस राशि रूप में 3716 करोड़ रुपए की राशि अंतरित की गई है। उन्होंने कहा कि आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी का जन्म दिवस है और उनके जन्म दिन को पूरे भारत में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है और आज के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के किसानों को लंबित बोनस राशि का वितरण किया गया।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने लोरमी विधानसभा के मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने हमें इस क्षेत्र से विजयी बनाकर भेजा है और हम भी उसी ऊर्जा से इस क्षेत्र में एवं प्रदेश के विकास के लिए पूरी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विकास की गारंटी में जितने वादे किए हैं, उन सभी को पूरा किया जाएगा। छत्तीसगढ़ की उन्नति और खुशहाली के लिए बेहतर कार्ययोजना बनाएंगे और 'छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया' के नारे को साकार करते हुए कार्य करेंगे। उन्होंने कार्यक्रम के भव्य आयोजन के लिए कलेक्टर और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। मुंगेली के कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शीलू साहू, पूर्व विधायक श्री भूपेंद्र सिंह ठाकुर और श्री तोखन साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक कार्यक्रम में मौजूद थे।
- -प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के जरिए लोगों के दिलों में बसते थे अटल जी-सुशासन दिवस पर काव्यांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्रीरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे अटल जी के नेतृत्व में कार्य करने का मौका मिला। श्रद्धेय अटल जी का व्यक्तित्व ऐसा था कि विरोधी पक्ष भी उनके कार्यों की सराहना करते नहीं थकते थे। श्रद्धेय अटल जी के सुशासन के मंत्र को लेकर ही हम छत्तीसगढ़ के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री श्री साय आज शाम पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित काव्यांजलि एवं संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ महतारी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के छायाचित्र पर पुष्पार्पित कर किया। इस मौके पर मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्री सुनील सोनी, विधायक सर्वश्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, श्री मोतीलाल साहू उपस्थित थे। मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने इस मौके पर प्रबुद्ध कवियों की काव्यपाठ का श्रवण किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश में लगभग 06 लाख गांव है और अटल जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से गांवों में सड़कों का ऐसा जाल बिछा की, लोग अनायास ही उन्हें याद करते है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से देशभर के गांवों को सड़कों से जोड़ा गया जो देश के विकास में मील का पत्थर साबित हुई और इसने ग्रामीण अधोसंरचना की तस्वीर बदल कर रख दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी ने देश के किसानों के दर्द को समझते थे, उन्होंने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का काम किया। जिसके जरिए आज भी किसान बिना चिंता के खेती-किसानी कर विकास के राह में आगे बढ़ रहे हैं। किसान क्रेडिट कार्ड किसानों के उन्नति के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में नालंदा परिसर पर अटल जी के सम्पूर्ण जीवन यात्रा तथा शासन की योजनाओं पर आधारित छाया-प्रदर्शनी को देखने लोगों से अपील की।केबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया था और उन्हीं के सपनों को साकार करने एवं सुशासित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए हम संकल्पित हैं। उन्होंने अटल जी के प्रधानमंत्रित्व काल और उनके कविताओं के बारे में भी अपना विचार साझा किया।संगोष्ठी के मुख्यवक्ता कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलदेव भाई शर्मा ने श्रद्धेय अटल जी की सम्पूर्ण जीवनयात्रा पर व्याख्यान दिया। काव्यांजलि और संगोष्ठी कार्यक्रम में प्रख्यात कवि पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, श्री रामानंद त्रिपाठी, श्री किशोर तिवारी और सुश्री अन्नपूर्णा पवार ने अपनी पंक्तियों से पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को पुनः जीवंत किया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन संस्कृति विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने दिया। आभार प्रदर्शन संचालक श्री विवेक आचार्य ने किया।
-
- दुर्ग जिले के एक लाख 13 हजार 151 किसान हुए लाभान्वित
- विधायक श्री गजेन्द्र यादव के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम संपन्न
दुर्ग, / भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म दिवस पर सुशासन दिवस के अवसर पर दुर्ग जिले की किसानों को वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का बोनस राशि किसानों के बैंक खाता में अंतरण किया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा बटन दबाकर किसानों के बैंक खाते में राशि अंतरण करते ही जिले के किसानों के खातों में भी बोनस राशि पहुंच गया। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने प्रतीकात्मक रूप से जिले के 9 किसानों को बोनस राशि का प्रमाण पत्र अपने करकमलों से प्रदान किया। जिसमें ग्राम आमटी के किसान श्री पुरूर्षोत्तम लाल को 5 लाख 10 हजार 240 रूपए, ग्राम अण्डा के श्री रघुनंदन को 3 लाख 87 हजार 960 रूपए, ग्राम कोलिहापुरी के श्री मोती लाल साहू को 59 हजार 280 हजार रूपए, ग्राम विनायकपुर के श्री योगेन्द्र कुमार को 49 हजार 800 रूपए, ग्राम निकम के माधव प्रसाद को 4 लाख 11 हजार 720 रूपए, ग्राम रिसामा के लेखूदास को 37 हजार 200 रूपए, ग्राम निकुम के सरजू प्रसाद को 3 लाख 24 हजार 950 रूपए, ग्राम कुथरेल के टीकाराम साहू को 36 हजार 950 रूपए और श्री धमरपाल को 2 लाख 45 हजार 520 रूपए बोनस राशि का प्रमाण पत्र शामिल है।मुख्य अतिथि दुर्ग विधायक श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में अवगत कराया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म दिवस को देश एवं प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वायदों के मुताबिक सुशासन दिवस पर प्रदेश के किसानों को वर्ष-2014-15 एवं 2015-16 दो वर्षों का धान बोनस राशि 12 लाख से ज्यादा किसानों को 37 सौ 16 करोड़ रुपए देने जा रही है। इसमें दुर्ग जिले की एक लाख 13 हजार 151 किसान भी लाभान्वित हुए है। जिले में 177 करोड़ की राशि किसानों के बैंक खातों में अंतरण की गई। श्री यादव ने कहा कि सरकार ने 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण, मातृ वंदन योजना अंतर्गत विवाहित महिलाओं के लिए प्रति माह एक हजार रूपए तथा 500 रूपए में गैस सिलेण्डर की उपलब्धता शीघ्र सुनिश्चित करने जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री जी के गारंटी को उद्धृत करते हुए किसानों को भरोसा दिलाया की सरकार हर गारंटी पूरी करेगी। जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के प्राधिकृत प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने कहा कि सुशासन दिवस के अवसर पर एक लाख 13 हजार 151 किसानों के बैंक खातों में धान बोनस का 177 करोड़ की राशि सरकार द्वारा अंतरण की गई है, इससे किसानों की आवश्यकताओं के साथ माली हालत में सुधार आएगी। उन्होंने जिले के किसानों को सहकारिता से जुड़कर इसे मजबूती प्रदान करने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम को श्री प्रीतपाल बेलंचदन, श्री जागेश्वर साहू, श्री देेवेन्द्र चंदेल और श्री रमाकांत द्विवेदी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी देवांगन, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के प्रभारी सीईओ श्री हृदेश शर्मा एवं अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में किसान भाई उपस्थित थे।जिला मुख्यालय दुर्ग के अलावा विकासखण्ड मुख्यालय धमधा एवं पाटन स्थित जिला सहाकारी केन्द्रीय बैंक ब्रांच में भी बोनस राशि अंतरण का कार्यक्रम किया गया है। जिले के एक लाख 13 हजार 151 किसान लाभान्वित हुए। उनके बैंक खातों में 177 करोड़ 72 लाख 51 हजार 230 रूपए बोनस की राशि अंतरण की गई। दुर्ग विकासखण्ड के 26 हजार 80 किसान के खातों में 39 करोड़ 26 लाख 52 हजार 720 रूपए, धमधा के 34 हजार 343 किसान के खातों में 57 करोड़ 65 लाख 64 हजार 510 रूपए, पाटन के 42 हजार 479 किसान के खातों में 80 करोड़ 80 लाख 44 हजार रूपए बोनस राशि अंतरण की गई। - -सुशासन दिवस पर राज्यसभा सांसद, जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने स्वच्छता अभियान से जुड़कर किया श्रम दानदुर्ग / पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस मनाये जाने की कड़ी में राज्यसभा सांसद डॉ.सरोज पांडेय ने स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा व पार्षदों, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों-कर्मचारियों ने जिले के सिविल लाइन स्थित नाना-नानी पार्क के समीप स्वच्छता अभियान से जुड़कर श्रम दान कर साफ सफाई व कचरा उठाया।राज्यसभा सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित की। अटल बिहारी की 99वीं जयंती पर स्वच्छता अभियान के तहत राज्यसभा सांसद डॉ.सरोज पांडेय सहित आयुक्त, पार्षदों एवं नागरिकांे के साथ झाड़ू लगाई। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न माननीय अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए नाना-नानी दादा-दादी पार्क के समीप राज्यसभा सांसद सुश्री डॉ. सरोज पांडेय ने आयुक्त लोकेश चन्द्राकर, नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, देव नारायण चन्द्राकर, नरेंद्र बंजारे, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, भवन अधिकारी गिरीश दीवान, जावेद अली, दुर्गेश गुप्ता, पार्षदगण सहित अधिकारी-कर्मचारियों व अन्य जनप्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। साथ ही उन्होंने राज्य सभा सांसद ने सफाई कर्मियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया।इस दौरान राज्यसभा सांसद सुश्री पांडेय ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी राजनीति में अजातशत्रु थे। उन्होंने देश में सुशासन की परिभाषा दी थी। आज पूरा देश उस परिभाषा का अनुशरण कर रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर स्वच्छता अभियान शुरू किया गया। प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने घर के आस पास, गली मोहल्ले एवं शहर को साफ रखे और लोगों को भी स्वच्छता अभियान से जोडे, तभी हमारा शहर स्वच्छ, साफ एवं सुंदर होगा।आदमी की पहचान उसके धन या आसन से नही होती, उसके मन से होती है, मन की फकीरी पर, कुबेर की सम्पदा भी रोती है, टूट सकते है, मगर हम झुक नही सकते, उनकी इस कविता का वाचन इस अवसर पर किया गया। इस अवसर पर उषा टावरी, चंद्रशेखर चन्द्राकर, राकेश सेन हेमा शर्मा, मनीष साहू, खिलावन मटियारा, अनिल सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।







.jpg)



















