- Home
- छत्तीसगढ़
- -बकाया धान की बोनस राशि पाकर खिले किसानों के चेहरेदुर्ग, / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुरूप एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार राज्य के किसानों को भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस, सुशासन दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 की बकाया धान की बोनस राशि का 3716 करोड़ 38 लाख 96 हजार का भुगतान किया गया। जिले के 1 लाख 13 हजार 151 किसानों को 177 करोड़ 72 लाख रूपए का अंतरण सीधे उनके बैंक खाते में किया गया। जिले के सभी किसानों में भारी उत्साह देखा गया। बोनस राशि के भुगतान के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।ग्राम गिनयारी के किसान श्री गुमेन्द्र साहू बताते है कि उन्हें बोनस राशि मिलने की कोई उम्मीद नहीं थी। परन्तु यह राशि मिलने पर वे एवं उनका परिवार बहुत खुश है। इसी क्रम में ग्राम बोरई के युवा किसान श्री ओमेश्वर यादव एवं गजल यादव भी बोनस राशि के लिए छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया। श्री गजल यादव कहते है कि सरकार द्वारा किसानों के हित में किया गया यह फैसला किसानों के लिए लाभदायक साबित हुआ है। वहीं श्री ओमेश्वर यादव बताते है कि बकाया बोनस राशि को वे भूल गए थे, इस समय पर यह मिलना उनके लिए लॉटरी मिलने जैसा अनुभव रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के उज्जवल भविष्य की कामना कर उन्हे धन्यवाद ज्ञापित किया।
- भिलाईनगर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी कि जयंती को नगर निगम भिलाई द्वारा सुशासन दिवस के रूप मे मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल एवं अध्यक्षता वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन ने किया ।अटल स्मृति उद्यान वार्ड 37 मे कार्यक्रम का आरंभ भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर अटल विहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता त्याग तपस्या के प्रति मूर्ति अटल जी की वाणी मे जादू था उनके जयंती पर उन्हें याद कर इस दिन को सुशासन दिवस के रूप मे हम मना रहे है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अटल जी के नाम से स्थापित इस उद्यान से मेरे बचपन की याद जुडा है इस उद्यान के विकास मे अब कोई बाधा नही रहेगा हम सब अटल के बताए मार्ग पर चल कर राज्य का विकास करेंगे ।महापौर नीरज पाल पार्षद महेश वर्मा,विनोद चेलक,नोहर वर्मा, शैलजा राजू, लक्ष्मी साहू, जालंधर सिंह, सहित छोटे लाल चौधरी, प्रदीप सिंह,शारदा गुप्ता, ठा.गौतम सिंह,एल.एन.पाण्डेय, प्रभुनाथ मिश्रा, शंकर लाल देवांगन,अरविंद जैन,पप्पू यादव, आदि ने अटल प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपने विचार रखे।इस अवसर पर वरिष्ठ जनो का शाल श्री फल प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा चित्र कला के विजयी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।उपस्थित सभी ने सुशासन संकल्प भी लिए। शाम 5 बजे से सिविक सेंटर कला मंदिर मे अटल संध्या का आयोजन किया गया जिसमे अटल जी की कविता का पाठ ,संगोष्ठी मे प्रबुद्ध जनो ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में आयुक्त रोहित व्यास अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी,जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, त्रिलोचन सिंह,रामानंद अग्रवाल, अरविंद वर्मा,प्रदीप सेन,योगेश पटेल,सुनील मिश्रा,अजय भसिन,लता यादव,रोहित एवं भारी संख्या मे नागरिकगण उपस्थित थे।
- - अटल जी सबका सम्रग विकास करना चाहते थे, हमारी सरकार उन्ही के बताए रास्ते पर चलेगी-मंत्री बृजमोहन अग्रवालरायपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयंती 25 दिसम्बर के अवसर पर आज देशभर में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा शहर के महामाई पारा वार्ड अंतर्गत महराज बन्ध तालाब के पास अटल चौक का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व अटल जी स्वप्न दृष्टा व्यक्ति थे। प्रारम्भ से ही उन्होंने अटल जी की राह पर चलने की कोशिश की है। वे रायपुर में कई बार आए। इस वजह से उन्हें उनसे मिलने का अवसर मिला। साथ ही उनके विचारों को जानने का भी मौका मिला। मंच पर उपस्थित छात्रओं से उन्होंने पूछा कि बूढ़ातालाब का पुराना मार्ग बनना चाहिए कि नहीं। जिस पर छात्राओं ने गगनभेदी आवाज लगाकर जवाब दिया कि बनना चाहिए। जिस पर श्री अग्रवाल ने कहा कि सप्ताह भर में ये मार्ग बन जाएगा। इस कार्यक्रम में निगम के नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा, मीनल चौबे वार्ड पार्षद श्रीमती सरिता वर्मा, सरिता दुबे, मृत्युंजय दुबे तथा निगम के अधिकारी और कर्मचारी गण उपस्थित थे।
- -वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस राशि मिलने से प्रसन्नचित हुए जिले के किसान-मुख्यमंत्री ने जिले के लाभान्वित किसान श्री बिशेसर राम साहू से बातचीत कर जाना हाल-चालबालोद, । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बालोद जिले के कुल 01 लाख 56 हजार 694 कृषकों के खाते में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 का कुल 223 करोड़ 07 लाख रुपये के बकाया बोनस राशि का वितरण किया। श्री साय आज रायपुर जिले के अभनपुर तहसील के ग्राम बेन्द्री में आयोजित धान बोनस राशि के वितरण समारोह मेें प्रदेश के कृषकों से वर्चुअली जुड़ते हुए उनके खाते में आॅनलाईन राशि का वितरण किया है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक अभनपुर श्री इन्द्र कुमार साहू एवं विधायक आरंग श्री गुरू सुखवंत साहेब सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर आज आयोजित सुशासन दिवस समारोह में वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के धान बोनस का बकाया राशि मिलने पर बालोद जिले के कृषक बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे थे। जिले के कृषकों ने राज्य सरकार के इस निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में उपस्थित जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम तमोरा के लाभान्वित कृषक श्री बिशेसर राम साहू से उनका हाल-चाल जाना। कृषक श्री बिशेसर राम साहू ने बताया कि उन्हें आज कुल 89,760 रुपये का बकाया बोनस राशि प्राप्त हुआ है। वे इस पैसे का उपयोग लोन लेकर खरीदे ट्रेक्टर का किश्त चुकाने में करेंगे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ सरकार की इस किसान हितैषी निर्णय की सराहना की। इस अवसर पर आज जिला प्रशासन बालोद द्वारा जिला पंचायत बालोद के सभाकक्ष में धान बोनस राशि के वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्री मोहन मण्डावी, राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य श्री यशवंत जैन, पूर्व विधायक श्री प्रीतम साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री यज्ञदत्त शर्मा, गणमान्य नागरिक श्री कृष्णकांत पवार, जिला पंचायत सदस्य श्री होरीलाल रावटे, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती बंसती बाला भेड़िया, जनपद पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती पे्रमलता साहू एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के अलावा कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र कुमार यादव, अपर कलेक्टर श्री शशांक पाण्डे एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस राशि से लाभान्वित कृषकों को प्रमाण पत्र प्रदान कर एवं शाॅल व श्रीफल भेंटकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस राशि मिलने से बालोद जिले के कृषक बहुत ही प्रसन्नचित नजर आ रहे हैं। जिले के किसानों ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसान हितैषी कदम और अन्नदाताओं का सम्मान बताया है। आज वर्ष 2014-15 एवं 2015-16 के बकाया धान बोनस राशि मिलने से बालोद विकासखण्ड के ग्राम तरौद के कृषक श्री मोहन लाल ने राज्य शासन के इस निर्णय की भूरी-भूरी सराहना की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बकाया धान बोनस राशि प्रदान कर हम मेहनतकश किसानों का सम्मान करने का कार्य किया है। इसी तरह आज बकाया धान बोनस राशि मिलने से जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम भँवरमरा के कृषक श्री डोमार सिंह साहू बहुत ही प्रफुल्लित नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आज किसानों के खाते में राशि अंतरित करने से उनके जैसे अनेक किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसी तरह जिले के कृषक श्री धरमसिंह, कचरूराम, भागवतराम एवं अन्य किसानों ने भी राज्य शासन के इस कदम की मुक्तकंठ से सराहना की है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद देते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है।
- -बोनस वितरण, प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और धान खरीदी के आदेश देने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने मुख्यमंत्री साय को दी बधाईरायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ की जनता को राज्य निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती व सुशासन दिवस की बधाई दी है। इस मौके पर श्री देव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया कि उन्होंनें मोदी की गारंटी पूरी करनी प्रारंभ की है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने प्रदेश के किसानों को बधाई देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय वादा पूरा करते हुए 18 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से ऊपर की राशि भेज रहे हैं। यह किसानों के परिवार व छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था की उन्नति में भी सहायक होंगे। श्री देव ने सभी भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस पर भाजपा की केंद्र व नवगठित प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटलजी की जयंती भाजपा 'सुशासन दिवस' के रूप में मनाती है। इस दिवस पर प्रदेश के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की जो जनकल्याणकारी योजनाएँ हैं, उनको जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वहन करें। श्री देव ने कहा कि प्रदेश की श्री साय के मुख्यमंत्रित्व वाली भाजपा सरकार द्वारा आज सुशासन दिवस पर छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों के 2 वर्षों का बकाया बोनस सीधे किसानों के खाते में जमा कराया गया है। 'मोदी की गारंटी' को अमल में लाने की दिशा में भाजपा की प्रदेश सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने इससे पहले अपनी पहली ही कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीब परिवारों के लिए राशि स्वीकृत करके अपने संकल्पों की पूर्ति की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार प्रति एकड़ 21 क्विंटल खरीदने का आदेश देकर मुख्यमंत्री श्री साय ने गरीबों और किसानों के कल्याण के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है, जिसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय को प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने बधाई दी।
- -राजधानी रायपुर के नालंदा परिसर में लगाई गई है 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्मृतियों के संबंध में एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की झलकरायपुर, /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित नालंदा परिसर में सोमवार की शाम छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। 25 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी की छत्तीसगढ़ से जुड़ी सुंदर स्मृतियों को संजोती हुई तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित होते छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं की झलक दिखाई गई है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा विधायक आरंग श्री खुशवंत साहेब भी मौजूद थे।प्रदर्शनी का आयोजन जनसंपर्क विभाग द्वारा किया जा रहा है। इसमें अटल जी के कार्यकाल की उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा छत्तीसगढ़ से जुड़े उनके प्रवास के दुर्लभ छायाचित्रों को दिखाया गया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के अनेक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़ में आरंभ हुए हैं जिनसे छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदर्शनी में इनका अवलोकन भी किया जा सकता है। साथ ही प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा आरंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को भी प्रदर्शित किया गया है जिनका लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। प्रदर्शनी 31 दिसम्बर तक आम जनता के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। जनसंपर्क विभाग के आयुक्त श्री दीपांशु काबरा तथा संचालक जनसंपर्क श्री सौमिल रंजन चौबे ने मुख्यमंत्री को प्रदर्शनी के विषयवस्तु के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, पी एम उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत सबके घर नल, प्रधानमंत्री मातृवंदन योजना, पोषण अभियान, महिला सामर्थ्य योजना, सर्व शिक्षा अभियान, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
-
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मंगलवार 26 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री साय सबेरे 11 बजे से 11.55 बजे तक तेलीबांधा स्थित गुरूद्वारा में वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे दोपहर 12 बजे से एक बजे तक माता सुंदरी पब्लिक स्कूल कचहरी चौक में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 5 बजे से 6 बजे तक शंकर नगर रायपुर में छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी द्वारा आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय रात 8.30 बजे से 9.30 बजे तक इंडोर स्टेडियम बुढ़ापारा में नवा सुरुज कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम नालंदा परिसर में आयोजित फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ के मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी विन्रम श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के विकास और यहां के लोगों की समृद्धि के उद्देश्य से छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए नए छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। स्वर्गीय अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ एक ओजस्वी वक्ता और कवि हृदय भी थे। वे अपनी राजनैतिक और व्यक्तिगत शुचिता के लिए भी जाने जाते हैं।
- -कैबिनेट 'मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दी किसानों को शुभकामनाएं-23 हजार 730 किसानों को उनके बैंक खातों में मिली 45 करोड़ रूपए से अधिक की राशिरायपुर /कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित सुशासन दिवस के कार्यक्रम में रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से आनलाईन शामिल हुए। उन्होंने जिले के किसानों को दो वर्षो के धान के बकाया बोनस राशि मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। गौरतलब है कि सुशासन दिवस के मौके पर जिले के 23 हजार 730 किसानों को दो वर्ष के धान के बकाया बोनस राशि उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया है। इन किसानों के बैंक खाते में 45 करोड़ 61 लाख 92 हजार की राशि अंतरित की गई है।बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आयोजित कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने सभी को सुशासन दिवस की बधाई देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी का तीसरा वादा पूरा करते हुए लगभग 12 लाख किसानों को पिछले दो साल के धान की बकाया बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए उनके बैंक खाते में जारी कर दी है। इनमें बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के 23 हजार 730 किसानों को 45 करोड़ 61 लाख 92 हजार की राशि भी शामिल है।बोनस पाकर किसानों के खिले चेहरेसुशासन दिवस के कार्यक्रम में उत्साह के साथ पहुंचे ग्राम पचावल के किसान श्री देवप्रसाद सिंह ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि आज दो साल का बकाया धान बोनस राज्य सरकार दे रही है, उन्हें अब प्रति किं्वटल 300 रुपए के मान से दो साल की लगभग एक लाख रूपये की राशि मिली है। वे इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के उच्च शिक्षा देने के लिए करेंगे। वे बताते हैं कि उन्हें यह राशि मिलने की उम्मीद नहीं थी, परन्तु आज इस राशि के मिलने से उन्हें बड़ी राहत मिली है, इसके लिए उन्होंने राज्य शासन और प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया है। इसी तरह अन्य किसानों ने बकाया बोनस राशि मिलने से राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
- -बोनस खुशियां बनकर आया किसानों के जीवन में, प्रदेश भर में बारह लाख से अधिक किसानों के चेहरे खिले-मोदी की गारंटी हुई पूरी तो आभार जताया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कारायपुर, / मोदी की तीसरी गारंटी छत्तीसगढ़ में पूरी हो चुकी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पूरा होने से किसानों के चेहरे खिल गये हैं। हर किसान परिवार की अलग सी जरूरतें हैं और इन्हें पूरा करने के लिए खाते में बोनस का पैसा है। 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा जा रहा है तो सपनों को पंख लगने ही हैं और इसे पूरा करने का ईंधन मोदी की गारंटी ने फ्यूल के रूप में उनके बैंक खातों में डाल दिया है।खम्मन तिवारी ट्रैक्टर ऋण चुकाएंगे- जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत अमोरा के किसान खम्हन तिवारी धान का बकाया बोनस पाकर गदगद हैं। उन्होंने कहा कि बोनस का जो वादा किया गया, वो पूरा हुआ, यह बोनस हमारे लिए बड़ी सौगात है। खम्हन तिवारी को 43 हजार 800 रुपए मिले हैं। इस अवसर पर जांजगीर ऑडिटोरियम में वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उनसे बात भी की। खम्हन तिवारी कहते हैं कि यह सुशासन दिवस उन्हें जीवन भर याद रहेगा। भाजपा ने घोषणापत्र में 2014-15 तथा 2015-16 का दो साल का बोनस देने का वादा किया था। सरकार बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के शुभ अवसर पर सरकार ने यह संकल्प पूरा कर दिया। खम्हन ने कहा कि वह बोनस की इस राशि का उपयोग घर की जरूरतों के साथ ही खेती किसानी के लिए करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि किसान ट्रेक्टर, ट्राली सहित कृषि उपकरणों के लिए जो ऋण लेते हैं उसमें ब्याज के रूप में बहुत राशि खर्च हो जाती है। बोनस के रूप में मिली यह अतिरिक्त राशि ऋण चुकाने के काम आयेगी।85 साल की बुजुर्ग भागोबाई ने कहा, बोनस की राशि से घर बनवाऊंगीकांकेर जिले के ग्राम सरंगपाल की वयोवृद्ध महिला किसान 85 वर्षीय श्रीमती भागोबाई को धान के बकाया बोनस के तौर पर 1 लाख 72 हजार 320 रुपए मिले हैं। डीबीटी के रूप में जैसे ही यह राशि उनके खाते के अंतरित हुई उनके चेहरे पर चमक आ गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को आशीष देते हुए उन्होंने कहा कि इस पैसे से मैं अपना घर बनवाऊंगी। उन्होंने बताया कि बोनस की राशि से खेती के काम और ऋण चुकाने में भी मदद मिलेगी। श्रीमती भागो ने इस आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।खाते में पैसे आते ही खुशी से झूमे किसानकांकेर जिले के गांव गांव में लंबित बोनस मिलने को लेकर किसानों में उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डीबीटी के माध्यम से जैसे ही किसानों के खातों में 2014-15 व 2015-16 के धान के लंबित बोनस का अंतरण किया मोबाइल पर नजर गड़ाए बैठे किसान खुशी से झूम उठे। ग्राम बेवरती के किसान जैनुराम नेताम के खाते में 57 हजार 600 रुपए आए। नाथिया नवागांव के किसान भरत लाल मटियारा को 54 हजार 240 रुपए मिले। इसी तरह अलग अलग गांवों में किसानों के खाते में पैसे आए। खाते में पैसे आते ही किसान खुशी से झूम उठे। किसानों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को सरकार बनते ही प्राथमिकता से पूरा करने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
- -कोरबा जिले के कटघोरा में 101 मतांतरित परिवारों की घर वापसी हुईकोरबा। जिले के कटघोरा में धर्म सेना, विश्व हिंदू परिषद, आर्य समाज, श्रीराम सेना, गायत्री परिवार एवं अन्य समाजिक संगठनों के तत्वाधान में पूजा-अर्चना एवं यज्ञ के उपरांत 101 मतांतरित परिवारों की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण को धोकर घर वापसी कराई ।धर्मसेना के बैनर तले सामाजिक प्रमुख के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन के दौरान प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने धर्मांतरण रूपी बीमारी का सर्व सुलभ इलाज "घर वापसी" को बताया। उनका मानना है जिस दिन हिंदू समाज जाग जाएगा ,उसी दिन धर्मांतरण छू मंतर हो जायेगा।अपनी चिंता को साझा करते हुए उन्होंने कहा हिंदू समाज की कुंभकर्णी निद्रा धर्मांतरण का मुख्य कारण है। हम अपने लोगों तक सनातन संस्कृति की सुगंध नहीं पहुंचा पा रहे हैं। समाज प्रमुखों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के मुखिया की जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण है। वे सनातन संस्कृति के चौकीदार हैं । उनकी सजगता ही समाज के बिखराव को रोक सकती है। समाज प्रमुखों के प्रति उन्होंने अपनी कृतज्ञता भी व्यक्त की। प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हिंदू युवाओं का आह्वान किया कि वे अपने पूर्वजों के विरासत की अहमियत समझें और आगे आकर उसकी रक्षा करें। धर्मांतरण में लिप्त लोगों को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि अब भी वक्त है संभल जाएं। उन्होंने कहा कि कोरबा क्षेत्र धर्मांतरण की आग मे झुलस रहा हैं । घर वापसी अभियान में तेजी लाकर हम क्षेत्र को सुरक्षित करेंगे ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से कौशलेंद्र सिंह ,रामा श्रेय पांडेय, आचार्य राकेश, विष्णु पटेल, कपिल शास्त्री, आत्मा नारायण पटेल, सुरेंद्र बहादुर सिंह,राम दयाल उइके एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
- -रायपुर जिले के किसानों को मिली दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि-किसानों के खातों में 264.79 करोड़ रूपए की राशि अंतरितरायपुर, / प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि अन्नदाताओं से किया गया एक बड़ा वादा आज पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मोदी की गारंटी का तीसरा वादा भी पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा सुशासन दिवस के मौके पर अभनपुर विकासखण्ड के ग्राम बेन्द्री में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि 3716 करोड़ रूपए का अंतरण सीधे किसानों के बैंक खातों में किया गया है। श्री अग्रवाल आज सुशासन दिवस के मौके पर तिल्दा के बीएनबी स्कूल प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे।कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज स्वर्गीय अटल जी की जयंती है। पूरा विश्व उनका सम्मान करता है। सर्व शिक्षा अभियान, गांव-गांव में सड़कों का निर्माण, पोखरण परमाणु परीक्षण अटल जी की ही देन है। श्रद्धेय अटल जी के जन्मदिन पर मोदी की गारंटी को पूरा करने का फैसला कैबिनेट ने लिया था। उन्होंने कहा कि किसानों को दो साल के बकाया धान के बोनस राशि वितरण के लिए अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान किया गया था। सुशासन दिवस पर किसानों के खाते में राशि का अंतरण हुआ है। हमारी सरकार ने बकाया बोनस की राशि किस्तों में नहीं, बल्कि एकमुश्त राशि दी है। हमारी सरकार जनता से किए गए वादे को चरणबद्ध ढंग से पूरा कर रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री अग्रवाल ने तिल्दा के किसानों को दो साल के धान के बकाया बोनस राशि वितरण प्रमाण पत्र और आयुष्मान कार्ड का प्रतीकात्मक शुभारंभ किया।इससे पहले कैबिनेट मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल ने सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने स्वर्गीय श्री वाजपेयी की जयंती पर उनका स्मरण कर उन्हें नमन किया। गौरतलब है कि रायपुर जिले के 01 लाख 70 से अधिक किसानों को दो साल धान के बोनस के रूप में 264 करोड़ 79 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खातों में भुगतान किया गया है। तिल्दा के 32 हजार 584 किसानों को 49 करोड़ 19 लाख 52 हजार रूपए की दो साल के धान की बकाया बोनस राशि मिली है।सुशासन दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष तिल्दा नेवरा श्रीमती लेमिका गुरु डहरिया, नगर पंचायत अध्यक्ष खरोरा श्री अनिल सोनी, नगर पालिका उपाध्यक्ष तिल्दा नेवरा श्री विकास सुखवानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक में उपस्थित थे।
- -मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी व महामंत्री विभा ने कहा : प्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धरायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई आगामी 28 दिसंबर को नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और हालिया विधानसभा चुनाव में निर्वाचित भाजपा की महिला विधायकों का सम्मान करेगा। यह कार्यक्रम राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में होगा।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और महामंत्री विभा अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृ-शक्ति के विश्वास को संजोने एवं दृढ़तर करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। 'मोदी की गारंटी' के अनुरूप प्रदेश की नवगठित भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण, सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। सत्ता सम्हालते ही प्रदेश सरकार ने 'महतारी वंदन योजना' पर क्रियान्वयन शुरू कर दिया है और बजट में 12सौ करेड़ रुपए का प्रावधान रखा है। श्रीमती राजपूत व श्रीमती अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महिलाओं को संसद व विधानसभा मंडलों में 33 फीसदी आरक्षण का विधेयक पारित कराके महिलाओं की राजनीतिक क्षमताओं व कुशलता का सम्मान किया है। केवल भाजपा ही महिलाओं के सर्वतोमुखी कल्याण और विकास की एकमात्र गारंटी है और इसलिए प्रदेश की मातृ शक्ति ने भाजपा के प्रति अपना अगाध विश्वास व्यक्त किया है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजपूत व महामंत्री श्रीमती अवस्थी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन के साथ प्रदेश की मातृ-शक्ति को यह साफ संदेश दिया है कि महिलाओं की सुरक्षा, उनका सम्मान और सामाजिक व आर्थिक सशक्तीकरण भाजपा की सरकार में तेजी से दिखाई देगा। महिला सशक्तीकरण कांग्रेस सरकार का राजनीतिक जुमला भर बनकर रह गया था।
- -सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली सुशासन संकल्प एवं स्वच्छता की शपथरायपुर .। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर स्वच्छता अभियान का आयोजन करते हुए उनका पुण्य स्मरण किया गया। चिकित्सालय के टेलीमेडिसिन हाल में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।सुशासन दिवस के अवसर पर अम्बेडकर अस्पताल में प्रातः काल से ही व्यापक स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इसके अंतर्गत पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के प्रवेश द्वार पर मुख्य अतिथि रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने हाथ में झाडू थामकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उनके साथ चिकित्सा महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया, अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. एस. बी. एस. नेताम, उप अधीक्षक डॉ. एम. के. साहू, डॉ. मंजू सिंह, डॉ. ज्योति जायसवाल, डॉ. उषा जोशी, डॉ. स्निग्धा जैन, डॉ. वर्षा मुंगटवार, श्रीमती रंजना ध्रुव,डॉ. पी. के. खोडियार, डॉ. विवेक पात्रे, डॉ. कमलेश जैन एवं डॉ. पीयूष भार्गव समेत चिकित्सालय के सफाई कर्मचारियों ने भी स्वच्छता अभियान में अपनी सहभागिता निभाई।टेलीमेडिसिन हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा द्वारा चिकित्सालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सुशासन संकल्प एवं स्वच्छता की शपथ दिलाई गई जिसे सभी लोगों ने सस्वर दोहराते हुए दाएं हाथ को आगे कर शपथ लिया। विधायक महोदय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में स्वच्छता का बहुत महत्व है। स्वच्छता के माध्यम से ही स्वस्थ एवं सुंदर राष्ट्र की कल्पना साकार की जा सकती है। राज्य का यह सबसे बड़ा और सबसे अच्छा अस्पताल है जिसे हम भविष्य में और भी बेहतर करने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन हेतु अटल जी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चिकित्सालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी काफी संख्या में उपस्थित रहे।
- -छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की अनूठी पहल-मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में पहुंना में होगा कार्यक्रमरायपुर / छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी बीते वर्ष की तरह इस साल भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास कार्यालय पहुना में आयोजित होगा।छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल पर आयोजित होने वाले उक्त कार्यक्रम में राज्य के चयनित चार साहसी बालकों को सम्मानित किया जाएगा। संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने बताया कि वीरबाल दिवस का 26 दिसंबर को आयोजन किए जाने को लेकर सोसायटी बीते कई वर्षों से प्रयासरत थी। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा किए जाने का आग्रह किया था।छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी की पहल और 26 दिसम्बर को वीर बालक दिवस मनाए जाने के उनके प्रयासों का ही यह परिणाम है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 9 जनवरी 2022 को प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषणा की थी, कि सिखों के 10 वें गुरु गोविंद सिंग जी के चारों साहिबजादों को श्रद्धांजलि देने के लिए इस साल से 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
- -हर दिन हर घर आयुर्वेद के लिए आयुष विभाग की आयुर्विद्या योजनारायपुर.। शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय रायपुर द्वारा गांधी उद्यान में "आयुर्विद्या प्रदर्शनी" का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से प्रकृति परीक्षण, पंचकर्म, योगा कंसल्टेंसी, लाइव फ़ूड गाजर पाक, स्प्रॉउट चाट, मिलेट्स के अप्पे, आयुर्वेद हर्बल टी, पैकेज फ़ूड, आंवले का मुरब्बा, आरोग्य सम्पूर्ण लड्डू, बाजरे का लड्डू, च्यवनप्राश, आयुर्वेदिक सोप, आयुर्वेद फेस पैक, आयुर्वेद फेस क्रीम, शतावरी अश्वगंधा कुकीज, औषधीय पौधों और विरूध्द आहार की जानकारी दी गई। आयुर्वेद की खासियतों से रू-ब-रू कराने वाली यह प्रदर्शनी दिन भर लोगों के लिए उत्सुकता एवं कौतूहल का केंद्र बनी रही।आयुर्वेद महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं प्रदर्शनी की समन्वयक डॉ. आराधना कंडे ने बताया कि भारत सरकार के नवीन राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत आयुर्विद्या योजना आयुर्वेद को जनोन्मुखी बनाने और हर दिन हर घर आयुर्वेद के ध्येय वाक्य को अमलीजामा पहनाने की योजना है। इसके तहत स्कूली छात्र-छात्राओं को आयुर्वेद की मूलभूत जानकारियों, इसकी उपयोगिता और लाभ के बारे में बताया जाता है। जनसामान्य को आयुर्वेद से जोड़ने और स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने के लिए प्रेरित करने इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री प्रसन्ना आर., आयुष विभाग की संचालक सुश्री नम्रता गांधी, आयुष संचालनालय के संयुक्त संचालक डॉ. सुनील दास, आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जी.आर. चतुर्वेदी और अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार जोशी भी प्रदर्शनी में मौजूद थे।
- -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का किया शुभारंभ-सरकार का बड़ा निर्णय, मुख्यमंत्री सचिवालय अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से करेगा सतत् निगरानीरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर मंत्रालय महानदी में आयोजित कार्यक्रम में अटल मॉनिटरिंग पोर्टल का शुभारंभ किया। इस पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय सीधे योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर रखेगा। शासन की मंशानुरूप पारदर्शी और बेहतर तरीके से क्रियान्वयन नहीं हुआ तो सख्ती भी बरती जाएगी। वर्तमान में 23 विभागों की 35 महत्वपूर्ण योजनाओं की मॉनिटरिंग इस पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि अटल मॉनिटरिंग पोर्टल से हमको योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की रियल टाइम स्थिति मिलेगी। सुशासन दिवस के अवसर पर यह पोर्टल लांच किया गया है। सुशासन तभी आता है जब लगातार मॉनिटरिंग होती है। जमीनी स्थिति पर सीधे नजर होती है। हमारे पास इस पोर्टल के माध्यम से अद्यतन जानकारी होंगी जिससे हम योजनाओं की नियमित समीक्षा कर सकेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि पोर्टल के माध्यम से हम यह देखेंगे कि विभाग योजनाओं के लिए दी गई समयावधि में कार्य पूरा कर रहे हैं या नहीं। जिलों को दिया गया टारगेट पूरा हो रहा है या नहीं। इसमें किये गये किसी तरह के विलंब अथवा अनुचित तरीके से किये गये कार्य की समीक्षा होगी और इसे दुरूस्त किया जाएगा। जहां पर क्रियान्वयन में किसी तरह की दिक्कत होगी, उसे समीक्षा कर ठीक किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि इसमें अलर्ट मोड भी रखा गया है। अलर्ट मोड यह बताएगा कि किसी योजना के लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में ठीक से कार्य नहीं किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता की खून-पसीने की कमाई से राजस्व जुटाया जाता है और जनता के कल्याण के लिए ही खर्च किया जाता है लेकिन समीक्षा ही न हो तो इस पर प्रगति कैसे हो सकती है। हम न केवल समीक्षा करेंगे अपितु मानिटरिंग पोर्टल के माध्यम से हमने इसमें तकनीक को भी जोड़ दिया है। यह पोर्टल आंकड़ों को बारीकी से समीक्षा करेगा और इससे हमें विभागों की कार्यक्षमता बेहतर करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में केंद्र और राज्य में जो नई योजनाएं आएंगी, उन्हें भी इस पोर्टल में शामिल किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पोर्टल में मुख्य रूप से शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाली प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, जल जीवन मिशन, सीजी ई डिस्ट्रिक्ट, सखी वन स्टाप सेंटर, खेलो इंडिया, धान खरीदी एवं कस्टम मिलिंग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि शामिल किये गये हैं।उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अटल मॉनिटरिंग पोर्टल को विकसित करने वाले चिप्स की टीम को धन्यवाद दिया और कहा कि इस पोर्टल से सीधे सीएम कार्यालय से महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। अपर मुख्य सचिव इलेक्ट्रानिक्स श्री सुब्रत साहू ने अटल पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर वन एवं गृह विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनोज पिंगुआ, सचिव सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, सचिव अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग श्री डी.डी.सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव श्री अंकित आनंद, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन, चिप्स के सीईओ श्री रितेश अग्रवाल सहित सभी विभागों के सचिव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
- -महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को कराया अन्नप्राशन, किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया-किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र का वितरण, हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी दिएरायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बेन्द्री में धान बोनस वितरण समारोह स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों को अन्नप्राशन कराया। उन्होंने स्टॉल में गर्भवती महिलाओं को सुपोषण किट तथा किशोरियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी के मरीजों को पोषण किट दिया। उन्होंने हितग्राहियों को आयुष्मान कॉर्ड वितरित करने के साथ ही टीबी के मरीजों को पोषण आहार के लिए सहायता प्रदान करने वाले निक्षय मित्रों को सम्मानित भी किया। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, विधायक श्री इंद्र कुमार साहू और श्री खुशवंत साहेब ने भी मुख्यमंत्री के साथ स्टॉलों का अवलोकन किया।मुख्यमंत्री ने कृषि विकास एवं कृषक कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी के स्टॉल में किसानों को अनुदान पर कृषि यंत्र वितरित किया। उन्होंने किसानों को पॉवर ब्रीडर, रीपर, पैडी ट्रांसप्लांटर और थ्रेसर प्रदान किया। उन्होंने खेतों में कीटनाशक एवं खाद का छिड़काव करने वाले ड्रोन के बारे में भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सहकारिता विभाग के स्टॉल पर किसानों को रुपे केसीसी कॉर्ड और खाद्य विभाग के स्टॉल पर महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नया गैस कनेक्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने-अपने स्टॉल पर शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी।मुख्यमंत्री श्री साय ने स्कूल शिक्षा विभाग के स्टॉल पर स्कूली छात्राओं द्वारा तैयार हसदेव-बांगो हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी डैम का मॉडल देखा। छात्राओं ने उन्हें बांध में जल विद्युत के उत्पादन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के स्टॉल में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के व्हाट्स-एप चैट बोर्ड (WhatsApp Chat Board) को लॉन्च किया। इस चैट बोर्ड के माध्यम से ‘बिहान’ द्वारा उपलब्ध कराई जा रही गार्डनर, कुक, ड्राइवर, कैटरिंग, इलेक्ट्रिशियन, हाउस कीपिंग, प्लम्बर, बढ़ई जैसी सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने स्टॉल में ‘बिहान’ की सफल उद्यमी महिलाओं पर आधारित ‘लखपति दीदी’ पुस्तिका का विमोचन भी किया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भगवान दत्तात्रेय की 26 दिसम्बर को जयंती के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान दत्तात्रेय से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि भगवान दत्तात्रेय को ब्रम्हा, विष्णु और शिव तीनों देवताओं का अंश माना जाता है। माना गया है कि भगवान दत्तात्रेय की पूजा से तीनों देव प्र्रसन्न होते हैं और सुख, समृद्धि बनी रहती है।
- -मुख्यमंत्री ने वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के बलिदान को किया नमनरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने वीर बाल दिवस पर सिक्ख समुदाय के दसवें गुरू श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी के अदम्य साहस और बलिदान को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों ने अपनी वीरता और शौर्य से देश को गौरवान्वित किया है। युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।श्री साय ने कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के दिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी की शहादत की स्मृति में 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस‘ के रूप में मनाया जाएगा, तब से इस दिन को उनकी वीरता और बलिदान के रुप में याद किया जाता है। वीर बाल दिवस के दिन युवाओं के लिए वीरता और देशप्रेम पर आधारित कई गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य युवाओं, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है।
-
-मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के ’कुल उत्सव’ समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
- मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा - शिक्षा के विकास से ही आएगा सुशासन
-विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का विमोचन
-खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के विजेताओं को बांटे पुरस्कार
रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित छठवें कुल उत्सव समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सादर नमन किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर भी पुष्पाजंलि अर्पित कर सेनानियों को नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन बहुत विशेष है, आज पूरे प्रदेश में सुशासन दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। अटल जी सच्चे जननायक थे। सभी वर्गाें में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। वे युगपुरूष थे। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के लिए अटल जी का योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित छत्तीसगढ़ी खेलकूद एवं संस्कृति पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। श्री साय ने धनवंतरी प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, विश्वविद्यालय के प्रमुख मार्ग ज्ञानपथ सहित विश्वविद्यालय परिसर में बनाए गए शहीद वीर नारायण सिंह व्यायाम शाला का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री अमर अग्रवाल, श्री धरमलाल कौशिक, श्री सुशांत शुक्ला, श्री धरमजीत सिंह, सहित कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर प्रदेश की न्यायधानी में दूसरी बार आप सभी के बीच खुद को पाकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि शिक्षा के विकास से ही सुशासन आएगा। जितनी साक्षरता और शैक्षणिकता बढ़ेगी उतना ही सुशासन आएगा। बहुत दुःख होता है कि शिक्षा के केंद्रों को पर्याप्त स्टाफ नहीं मिल पाया, इस व्यवस्था को सुधारने और छत्तीसगढ़ में शिक्षा जगत में बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। शैक्षणिक संस्थानों में सेटअप या जिन चीजों की आवश्यता है उन्हें पूरा करने का हम प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि सुशासन दिवस पर राज्य सरकार प्रदेश के किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस का भुगतान करने जा रही है।
श्री साय ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी में जितने भी वादे किए गए थे, वह सब पूरा करने की गारंटी हमारी है। हम हर वादे को पूरा करेंगे। हम छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया की कहावत को चरितार्थ करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली ही कैबिनेट में हमारी सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन गरीब परिवारों को आवास देने का निर्णय लिया गया, हम 5 साल में मोदी जी की गारंटी पूरी करेंगे।
कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों की जानकारी से समारोह को अवगत कराया। इस अवसर पर नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति एलपी पटेरिया, सुन्दरलाल शर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति श्री वंशगोपाल सिंह, सीवी रमन यूनिवर्सिटी के कुलपति श्री रविप्रकाश दुबे, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
- रायपुर /उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर (अधिकारी एवं कर्मचारी), रहंगी रोड, चकरभांठा में स्थित ’’एफ’’,’’जी’’’’एच’’ एवं ’’आई’’ टाईप कॉलोनी परिसर में निर्माणाधीन भवनों एवं पूर्व से निर्मित मकानों का औचक निरीक्षण किया। उन्हांेने निरीक्षण के समय निर्माण सामग्री को व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए, ताकि कॉलोनी परिसर में निवासरत कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। निर्माणाधीन मकानों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण सामग्री से हो, मकानों के रंग-रोगन कराए जाने, सीपेज की समस्या को दूर करने व दीवारों की दरारों को दुरूस्त करने के दिए।निरीक्षण के दौरान श्री व्ही.एन.के. शास्त्री (एस.डी.ओ. (बीएंडआर), श्री प्रशांत मिश्रा (सब इंजीनियर), श्री एन.एस बघेल (एस.डी.ओ. (ई. एंड एम.), श्री देवेन्द्र यादव (सब इंजीनियर) (ई. एंड एम.) उपस्थित थे, उन्हें निरीक्षण के दौरान पायी गई खामियों को दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। श्री सिन्हा ने उच्च न्यायालय आवासीय परिसर में स्थित क्लब, जजेस क्लब, अतिथि गृह एवं विशिष्ट अतिथि गृह का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति के साथ रजिस्ट्रार जनरल श्री अरविन्द कुमार वर्मा, एडिशनल रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.व्ही.एल.एन. सुब्रहमन्यम, कोर्ट ऑफिसर श्री फनेन्द्र कुमार बिसेन, प्रोटोकॉल अधिकारी श्री रविन्द्र सिंह नेगी उपस्थित थे।
- -पहुंना में साहसी बच्चों का होगा सम्मान-छत्तीसगढ़ में वीर बाल दिवस को जोर शोर से मनाने की है तैयारी-प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का होगा प्रसारण-राष्ट्र निर्माण के लिए योगदान का भाव एवं देश प्रेम के मूल्यों को स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में होंगे कई आयोजनरायपुर / छत्तीसगढ़ में 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस जोर शोर से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के राजधानी स्थित निवास पहुंना में साहसी बच्चों का सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा बनाई गई ऑडियो-विजुअल की स्क्रीनिंग के साथ ही वीर बाल दिवस पर आधारित डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस अवसर पर वीर बाल प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।गौरतलब है कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों के सर्वाेच्च बलिदान और साहस की स्मृति में पूरे देश के साथ ही छत्तीसगढ़ में भी 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश में वीर बाल दिवस के अवसर पर जिला स्तर, नगर पालिका, वार्ड, ब्लॉक, ग्राम पंचायत स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं और किशोरों, देश वासियों, महिलाओं में राष्ट्रनिर्माण के लिए योगदान एवं मूल्यों को स्थापित करना और सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए विशेषकर स्वतंत्रता सेनानियों एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) से पुरस्कृत पूर्व विजेताओं के अनुभवों को साझा किया जा रहा है।वीर बाल दिवस के पूर्व 22 एवं 23 दिसंबर को माई भारत पोर्टल पर किशोर लड़कियों और लड़कों का पंजीकरण और गतिविधियों को पोर्टल में अपलोड किया है। इस दौरान विकसित भारत हेतु शपथ लेने एवं वीर बाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, प्रतियोगिता में बहादुरी के विषय पर चित्रकला, पठन (सस्वर पाठ), गायन, कविता और निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को वीर बाल दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा। वीर बाल दिवस के आयोजन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, पंचायत, उच्च शिक्षा और नगरीय प्रशासन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है। गतिविधियों में एनवायके, एनएसएस, एनसीसी के वालेंटियर्स भी मोबिलाईजेशन में सहयोग कर रहे है।
- धमतरी भारत के पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर आज प्रदेश सहित जिले में भी सुशासन दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती रोक्तिमा यादव, अपर कलेक्टर श्री जी.आर. मरकाम, संयुक्त कलेक्टर श्री ऋषिकेश तिवारी, अधिकारी, कर्मचारियों सहित जिलेवासियों ने शपथ ली।शपथ में कहा गया है कि हम सत्यनिष्ठा से शपथ लेते हैं कि हम प्रदेश मे सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहेंगे और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
- -अटल विहार कालोनी सहित नंदई, काली माई मंदिर के पास ब्राम्हण पारा व रानीसागर चौपाटी के पास चला स्वच्छता अभियान-जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रम दान कर किये साफ सफाईराजनांदगांव। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती दिनांक 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस मनाये जाने की कडी में नगर निगम द्वारा आज प्रातः जन प्रतिनिधियों की सहभागिता से श्रम दान कर शहर के विभिन्न स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में पूर्व सांसद श्री मधुसूदन यादव, श्री अशोक शर्मा व श्री अभिषेक सिंह, नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु सहित निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना ंिसंह यादव, पार्षदों, जन प्रतिनिधियो तथा अधिकारियों व कर्मचारियों ने अटल विहार कालोनी सहित नंदई, ब्राम्हण पारा काली माई मंदिर के पास एवं रानीसागर चौपाटी के पास स्वच्छता अभियान से जुडकर श्रम दान कर साफ सफाई कर कटिली झाड़िया काटकर, झिल्ली पन्नी व कचरा उठाये। स्वच्छता अभियान का शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलितकर किया गया।स्वच्छता अभियान के संबंध में निगम आयुक्त श्री गुप्ता ने बताया कि आज से शासन आदेशानुसार पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती दिनांक 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाना है, जिसके तहत 25 दिसम्बर से एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान चलाना है, साथ ही 25 को ही संध्या अटल जी कविता पाठ का आयोजन किया जाना है। इसी कडी में आज प्रातः अटल विहार कालोनी सहित शहर के 4 स्थानों में जन प्रतिनिधियों के सहयोग से श्रम दान कर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि कल 26 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टैण्ड, शिवनाथ नदी घाट, रानीसागर व बुढ़ासागर तालाब के पास, मॉ शीतला माता व मॉ पाताल भैरवी मंदिर परिसर सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में श्रम दान कर स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा।आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य नागरियों को स्वच्छता से जोडना तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाना है, उन्होनंे कहा कि नगर निगम के अलावा प्रत्येक नागरिक की भी जिम्मेदारी है कि वे अपने घर के आस पास, गली मोहल्ले एवं शहर को साफ रखे और लोगों को भी स्वच्छता अभियान से जोडे, तभी हमारा शहर स्वच्छ, साफ एवं सुंदर होगा। शहर के विभिन्न स्थानों में आयोजित स्वच्छता अभियान में जन भागीदारी से साफ सफाई किया गया।













.jpg)













