- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर । बीते 19 मई को मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम टेकारी में आयोजित सुशासन तिहार ( समाधान शिविर ) में शिकायत के बाद ग्राम नारा के आरोपी अवैध शराब विक्रेता ओमप्रकाश साहू को 36 पौव्वा शराब के साथ पुलिस अमले ने पकड़ा है।पुलिस की टीम ने बीते 22 मई को आरोपी को ग्राम नारा में धान मंडी के पास बरगद पेड़ के नीचे एक सफेद प्लास्टिक की बोरी के साथ रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी के पास रखी बोरी से 36 पौव्वा शराब जप्त की गई है।ज्ञातव्य हो समाधान शिविर में भानसोज के सफल शराबभ_ी विरोधी आंदोलन से जुड़े करीबन 35 ग्रामों में से अधिकतर में अवैध शराब , गांजा व नशीली गोलियां बिकने सहित, जुआ के मामले बढऩे की ओर ध्यानाकर्षित करते हुए जिलाधीश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम पुलिस विभाग का कोई स्टाल न होने के कारण आबकारी विभाग के स्टाल में ज्ञापन सौंपा गया था ।नारा के ग्रामीण सूत्रों के अनुसार ग्राम में 6- 7 शराब कोचिये व एक गांजा विक्रेता सक्रिय है । इधर सफल भानसोज शराब भ_ी विरोधी आंदोलन की अगुवाई कर चुके व क्षेत्र में शराब विरोधी मुहिम में सक्रिय किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेंद्र शर्मा ने बताया है कि सौंपे गये ज्ञापन की प्रति उन्हें भी उपलब्ध करायी गयी है । उल्लेखित ग्रामों के ग्रामीणों से संपर्क व चर्चा के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी । अभी तक ग्रामीणों से मिली जानकारी के हवाले से उन्होंने बताया है कि फिलहाल सुशासन तिहार के चलते ग्रामों में लग रहे शिविरों में शिकायतों के दौर के चलते असामाजिक तत्वों की गतिविधियां कम हो गई हैं। मगर सुशासन तिहार के समाप्त होते ही 31 मई के बाद इनके अपने राजनैतिक व प्रशासनिक आकाओं के संरक्षण में एक बार फिर बेखौफ हो जाने की संभावना ग्रामीण व्यक्त कर रहे हैं ।
-
रायपुर। जाने-माने समाजसेवी, गौ सेवक, अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय संरक्षक श्री रामजीलाल अग्रवाल का आज 96 वर्ष की आयु में गौ लोक गमन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा रविवार 25 मई को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान रामजी वाटिका मौलश्री विहार- वीआईपी रोड, रायपुर से मारवाड़ी शमशान घाट के लिए निकलेगी।
वे श्रीमती सावित्री देवी अग्रवाल, गोपालकृष्ण अग्रवाल, सांसद एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, अग्रवाल सभा रायपुर के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, यशवंत अग्रवाल के पिता, श्री विष्णु अग्रवाल के भाई, पूरनलाल अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल के चाचा, एवं देवेंद्र अग्रवाल, गणेश अग्रवाल के ताऊजी थे। - बिलासपुर / कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रबंध समिति की बैठक मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम बैठक होने के कारण सभी सदस्यों ने कलेक्टर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात एजेंडा वार बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम श्री सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उसके उपरांत युवोदय रेडक्रॉस मितान की संक्षिप्त जानकारी पीपीटी के माध्यम से सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई इसके अंतर्गत सभी विकासखंड की 25 -25 ग्राम पंचायत एवं नगर के महाविद्यालय छात्र छात्राओं को इस समूह से जोड़ा जावेगा तथा उनके माध्यम से रेडक्रॉस की जानकारी एवं शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी सभी को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवोदय के माध्यम से 6 महीने उपरांत अन्य ग्राम पंचायत के युवाओं को जोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा ।बैठक में समिति के सदस्यों ने रेडक्रॉस मेडिकल शॉप में नियुक्ति किए जाने का अनुमोदन दिया। जूनियर रेडक्रॉस हेतु प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर कराए जाने का निर्णय लिया गया एवं महाविद्यालय रेडक्रॉस हेतु रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर स्वयं सभी महाविद्यालय के प्रचार्यो की बैठक लेंगे । रेड क्रॉस के जन जागरण कार्यों को भी नियमित आयोजित करने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने रेड क्रॉस के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया । कलेक्टर की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसके अंतर्गत पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार राइट ऑफ करने, क्रय समिति बनाने, भवन निर्माण एवं मेडिकल शॉप संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया ।साथ ही केंद्रीय जेल को उनके चिकित्सालय हेतु गद्दे प्रदान करने, जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू में बच्चों के लिए फ्लोर मैट लगाने के निर्देश दिए गए कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का अनुरोध किया साथ ही शासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से भी सदस्य बनाने हेतु लेख करने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त सिम्स परिसर स्थित दो दुकानों जिसमें एटीएम का संचालन हो रहा है का किराया 10% बढ़ाये जाने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया ।आज की बैठक में आयुक्त नगर निगम श्री अमित कुमार , डॉ बीएल गोयल अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा वाइस चेयरमैन,सुरेंद्र गुम्बर,सुनील सोंथालिया, डॉ राजीव अवस्थी, शैलेश वाजपेई,श्रीकांत सहारे, रत्नेश अग्रवाल,डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ एम ए जीवनी, डॉ मनोज सिन्हा, खोमेश मण्डावी, सुनीता असाटी,डीके साहू, डॉ मुकेश पांडे, सौरभ सक्सेना,डॉ आदित्य पांडे,लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत आदि उपस्थित रहे।
- -सरिता ने खोली बर्तन-फर्नीचर की दुकान, संतोषी चला रही ईंट भट्ठा, बनी आत्मनिर्भरता की मिसालबिलासपुर /राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना ने जिले की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की नई राह दिखाई है। योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं अब न केवल अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में कदम बढ़ा रही हैं। कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा की सरिता जायसवाल और ग्राम कर्रा की संतोषी ऐसी ही महिलाएं हैं,जिन्होंने बिहान योजना से सहायता लेकर अपने जीवन को एक नई दिशा दी है।कोटा ब्लॉक के ग्राम चपोरा की सरिता जायसवाल ने प्रज्ञा समूह से जुड़कर योजना का लाभ उठाया। समूह से आर्थिक सहायता प्राप्त कर उन्होंने बर्तन और फर्नीचर की दुकान शुरू की, जो आज उनके परिवार के लिए स्थायी आय का साधन बन गई है। सरिता बताती हैं, “पहले घर चलाना भी मुश्किल था, लेकिन अब खुद की कमाई से बच्चों को अच्छी शिक्षा दे पा रही हूं।”सरिता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आ रही हैइसी तरह, ग्राम कर्रा की श्रीमती संतोषी ने शारदा समूह से सहायता लेकर ईंट निर्माण इकाई की शुरुआत की। शुरुआत में संसाधनों और तकनीक की कमी से मुश्किलें जरूर आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज संतोषी की ईंट भट्ठा स्थानीय निर्माण कार्यों में प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन चुकी है और इस माध्यम से वह लखपति दीदी बन चुकी है। संतोषी कहती है कि इस उद्यम के लिए आत्मविश्वास बिहान योजना के कारण आया है जिसके लिए वह मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देती है जिनके कुशल नेतृत्व में योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं।इन महिलाओं की सफलता ने उनके गांव की अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। बिहान योजना के तहत सैकड़ों महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ चुकी हैं और छोटे-छोटे व्यवसायों के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर अपने परिवार का सहारा बन रही हैं। सरिता और संतोषी की तरह कई अन्य महिलाएं भी बिहान योजना के जरिए न सिर्फ अपने परिवार का सहारा बनी हैं, बल्कि गांव के विकास में भी अपना योगदान दे रही हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
- बिलासपुर /ईद-उल-जुलहा बकरीद पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने एवं अन्य प्रशासनिक व्यवस्था के संबंध में 26 मई को शाम 5 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभा कक्ष में बैठक आयोजित की गई है।
- बिलासपुर /जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के प्रबंधन समिति की बैठक कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में 26 मई को समय-सीमा की बैठक के पश्चात् जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है।
- बिलासपुर, /एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत के अंतर्गत ग्राम कुकदा के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 02 में सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती हेतु 26 मई 2025 से 9 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदिका सील बंद लिफाफे में एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में आवेदन जमा कर सकती है। अंतिम तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
- बिलासपुर /एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर द्वारा ग्रामीण बेरोजगार युवाओं (महिला व पुरुष) के लिए फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी का एक माह का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 28 मई से 27 जून 2025 तक चलेगा। संस्थान में 35 प्रशिक्षणार्थियों का चयन आवेदन की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण के दौरान आवास, भोजन एवं प्रशिक्षण की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क होगी। आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड, बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियाँ एवं 5 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य हैं। प्रशिक्षण स्थल एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में स्थित है।
-
राजनांदगांव । जिला पंचायत कार्यालय राजनांदगांव में उपलब्ध 2 टाटा सफारी अपलेखित वाहनों की नीलामी के लिए 4 जून 2025 को दोपहर 12 बजे तक निविदा फार्म क्रय किया जा सकेगा एवं दोपहर 3 बजे तक निविदा फार्म जमा किया जाएगा तथा शाम 4 बजे समिति के समक्ष निविदा खोले जाने के लिए समय निर्धारित किया गया है। इच्छुक निविदादाता वाहन का अवलोकन जिला पंचायत परिसर में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर कर सकते है। इस संबंध में अन्य शर्तों एवं वाहनों का विस्तृत विवरण जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल एवं वेबसाईट www.rajnandgaon.gov.in से प्राप्त की जा सकती है।
-
- धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति किया जाएगा जागरूक
राजनांदगांव । अंतर्राष्ट्रीय धुम्रपान निषेध दिवस पर 31 मई 2025 को धुम्रपान एवं नशापान से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति समाज में जन चेतना विकसित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तम्बाकू या तम्बाकूयुक्त निर्मित विभिन्न उत्पादों के सेवन से सभी वर्गों में गंभीर व्याधियां होती है, जो सभी के लिए चिंता का विषय है। जनसामान्य में धुम्रपान और तम्बाकू सेवन करने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण लाने एवं इसके विरूद्ध व्यापक जन चेतना विकसित करने हेतु जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, विभागों एवं अन्य संस्थान के सहयोग से नशापान के दुष्परिणामों को प्रचारित करने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। -
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन व आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 तक है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश के बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार बच्चों के बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवाओं, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला, संस्कृति और राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त नवाचार के लिए दिया जाता है। विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण प्रतिभा वाले बालकों को प्रतिवर्ष प्रोत्साहित किए जाने के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्राप्तकर्ता प्रत्येक बच्चे को एक पदक एवं एक लाख रूपए, 10 हजार रूपए मूल्य के पुस्तक वाउचर तथा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के लिए ऐसे बालक जिनकी आयु 5 वर्ष से अधिक तथा 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु घटना या उपलब्धि आवेदन व नामांकन हेतु जारी तिथि के 2 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। आवेदक को पहले किसी भी श्रेणी में पुरस्कार को प्राप्त नहीं किया होना चाहिए। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.wcd.nic.in से प्राप्त कर सकते है। पात्र हितग्राही ऑनलाईन आवेदन https://awards.gov.in में कर सकते है। - -विकास रोडमैप के साथ मुख्यमंत्री पहुंचे नीति आयोग की बैठक में शामिल होनेरायपुर। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने से पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चर्चा करते हुए राज्य के विकास रोडमैप, नक्सलवाद के अंत और नई औद्योगिक नीति को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री साय ने बातचीत में कहा कि वह इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ की भावी विकास योजनाओं और राज्य के दृष्टिकोण को नीति आयोग के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के प्रधानमंत्री के लक्ष्य के अनुरूप, हमारा उद्देश्य “विकसित छत्तीसगढ़” की दिशा में ठोस कदम बढ़ाना है।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर और अन्य क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समस्या पर भी बात की और कहा कि राज्य में अब यह समाप्ति की ओर है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को प्राथमिकता दी है।इसके साथ ही मुख्यमंत्री साय ने बताया कि वह बैठक में राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों की संभावनाओं पर भी प्रकाश डालेंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
- अम्बिकापुर । जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड क्रमांक 43. अम्बिकापुर द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्र. 391001036 है। शासकीय उचित मूल्य दुकान क्र. 391001036 के संचालक द्वारा दुकान संचालन में असमर्थता व्यक्त की गई है।अतएव पी.डी.एस. दुकान आबंटन हेतु संचालन किये जाने के लिए इच्छुक एजेन्सी संचालन हेतु जो पात्र है, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में संपूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ 05 जून 2025 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते है। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
- मरवाही,। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा की स्थिति को संतुलित बनाए रखने के लिए अब प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक दोनों नगरी क्षेत्रों से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया है। पहले नो एंट्री का समय प्रातः 9 बजे से रात्रि 10 बजे तक था। जारी आदेश में कहा गया है कि पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा में सघन आबादी एवं भीड़-भाड़ होने से आए दिन दुर्घटना की संभावना और जाम की स्थिति बनी रहती है। अतः नगरी क्षेत्र गौरेला एवं पेंड्रा से गुजरने वाली भारी वाहनों के प्रवेश को यातायात व्यवस्था नियंत्रण के तहत प्रातः 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक आगामी आदेश पर्यंत प्रतिबंधित किया जाता है।
- - जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला स्तरीय एक दिवसीय इवेंट का किया गया आयोजन- सुशासन तिहार में सरकारी योजनाओं से बदली ज़िंदगियाँ, हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभवदुर्ग/ सुशासन तिहार के उपलक्ष्य में 22 मई की शाम सिविक सेंटर भिलाई में जिला स्तरीय एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6 बजे हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस अवसर पर रेडियो जॉकीज़ (आरजे) श्री अनिमेश जैन द्वारा विभिन्न रोचक गतिविधियों का संचालन किया गया, जिससे माहौल में जीवंतता बनी रही। स्थानीय कलाकारों ने मंच पर नृत्य, गायन और कविता पाठ जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। इवेंट का प्रमुख आकर्षण था शासकीय योजनाओं पर आधारित क्विज और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता। प्रश्नोत्तरी में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृृषि, प्रधानमंत्री आवास जैसी प्रमुख योजनाओं से जुड़े प्रश्न शामिल किए गए थे।सुशासन तिहार के अवसर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों ने अपने अनुभव साझा किए और बताया कि किस तरह इन योजनाओं ने उनकी ज़िंदगी को बेहतर बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, आयुष्मान भारत और नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना जैसी योजनाओं ने आमजन के जीवन में वास्तविक बदलाव लाए हैं।प्रधानमंत्री आवास योजना की एक हितग्राही महिला श्रीमती उमा ने बताया कि पहले वह कच्चे मकान में रहती थीं, जिससे उन्हें बारिश और गर्मी के मौसम में काफी परेशानी होती थी। अब पक्का मकान मिलने से उनका परिवार सुरक्षित और सुखमय जीवन जी रहा है। कृषक श्री पवन साहू ने बताया कि उन्हें सरकार की तीन योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने 21 क्विंटल धान 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बेचा और दो साल का बोनस भी प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि इस आय से उन्होंने कृषि कार्य के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदीं। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उन्हें 5 लाख रूपए तक का निःशुल्क ईलाज भी मिल रहा है। श्रीमती अनिता, जो एक मोटर शॉप में काम करती हैं, ने महतारी वंदन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सहायता राशि को बचत खाते में जमा किया और उसी पैसों से तीर्थ यात्रा की। उन्होंने कहा कि यह योजना कामकाजी महिलाओं के लिए एक बड़ी राहत है। वहीं नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित श्रीमती सुमिता यादव ने बताया कि अब उन्हें बच्चों की पढ़ाई के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। छात्रवृत्ति से बच्चों की शिक्षा निर्बाध रूप से जारी है।इस जानकारीपूर्ण प्रतियोगिता के माध्यम से आम जनता को सुशासन के महत्व से जोड़ना, शासन की योजनाओं की जानकारी देना और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना था। इसके अलावा लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभों से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्थानीय दुकानों और स्टॉल्स की ओर से डिस्काउंट वाउचर, कूपन प्रदान किए गए। साथ ही लोगों को शासन की योजनाओं पर आधारित जनमन पत्रिका एवं प्रचार सामग्रियां वितरित की गई।
-
-निविदा जमा करने की अंतिम 11 जून तक
दंतेवाड़ा । जिला शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला प्रशासन दंतेवाड़ा द्वारा संचालित ’’छू लो आसमान’’ कन्या, बालक आवासीय परिसर कारली एवं बालूद में संस्था में ’’रूचि की अभिव्यक्ति’’ के तहत राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय इंजीनियरिंग और मेडिकल में प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए परिणामोन्मुखी अध्यापन सह कोचिंग कार्य कराये जाने हेतु दर प्रस्तुत करने मोहरबंद निविदाएं आमंत्रित की जाती है। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 11 जून 2025 समय अपरान्ह 3.00 बजे, निविदा खोलने की अंतिम तिथि 11 जून 2025 समय अपरान्ह 4.00 बजे तक है।
निविदा प्रपत्र एवं अन्य शर्तों की जानकारी जिले के वेबसाइटwww.dantewada.nic.inमें अपलोड कर दी गई है, प्रकाशित निविदा को जिले के वेबसाइट से डाउनलोड किया जा कर सकते है। इच्छुक प्रतिभागी आवश्यक दस्तावेज सहित रजिस्ट्री डाक, स्पीड पोस्ट एवं कोरियर के माध्यम से तथा संस्था,फर्म के द्वारा निविदा जमा करने की अंतिम तिथि के पूर्व समय 3.00 बजे तक जमा किया जा सकता है। - जगदलपुर।, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 29 मई 2025 को बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12.15 बजे तक जगदलपुर के 04 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जाएगी। जिसके तहत केन्द्र क्रमांक 1701 शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज धरमपुरा नम्बर 02 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 1702 शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय धरमपुरा नम्बर 03 जगदलपुर, केन्द्र क्रमांक 1703 शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकण्डरी स्कूल जगदलपुर एवं केन्द्र क्रमांक 1704 शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या हायर सेकण्डरी स्कूल क्रमांक-1 जगदलपुर परीक्षा केन्द्रों पर उक्त भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी।उपरोक्त परीक्षा में समस्त परीक्षार्थियों को वर्तमान वर्ष का प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री मायानन्द चन्द्रा मोबाइल नंबर +91-99267-59295 को नोडल अधिकारी तथा प्राचार्य शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर +91-98274-91253 को समन्वयक एवं सहायक प्राध्यापक शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धरमपुरा जगदलपुर डॉ. अजय सिंह ठाकुर मोबाइल नंबर +91-70009-74126 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है। file photo
- दंतेवाड़ा,। जिले में संचालित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्ययनरत कक्षा 9वीं से 12वीं तक की बालिकाओं के लिए एनएमडीसी लिमिटेड द्वारा वर्ष 2024-25 के अंतर्गत बालिका शिक्षा सहयोग योजना के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य बस्तर संभाग की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना के तहत कक्षा 9वीं की छात्राओं को 250 रुपये, 10वीं को 300 रुपये, 11वीं को 350 रुपये एवं 12वीं की छात्राओं को 400 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति दी जाएगी।इस योजना की पात्र सिर्फ बालिकाएं होगी। छात्रा अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग अथवा सामान्य वर्ग की हो सकती है, लेकिन सभी वर्गों के लिए बीपीएल कार्ड अनिवार्य है। इस संबंध में आधार कार्ड की छायाप्रति अनिवार्य रूप से संलग्न किया जाना होगा। छात्रा बस्तर संभाग (दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर) की मूल निवासी होनी चाहिए। पिछड़ा एवं सामान्य वर्ग की छात्राओं के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 72,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए (आय प्रमाण पत्र 01 जनवरी 2024 के बाद का होना चाहिए)। छात्रा को पिछली कक्षा में उत्तीर्ण होना अनिवार्य किया गया है। यदि पढ़ाई में कोई गैप रहा हो, तो गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर गैप सर्टिफिकेट देना होगा। इसके अलावा आवेदन के साथ निवासी, जाति एवं आय प्रमाण पत्र, पिछली परीक्षा की मार्कशीट की छायाप्रति संलग्न किया जाना तथा छात्रा को अपने बैंक पासबुक का प्रथम पृष्ठ, जिसमें खाता क्रमांक और आईएफएससी कोड स्पष्ट हो, उसकी छायाप्रति भी लगानी होगी एवं केवल चलित खाता की पासबुक की स्पष्ट छायाप्रति मान्य होगी। इच्छुक छात्राएं अपने संस्था से आवेदन फॉर्म प्राप्त कर समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ 25 मई 2025 तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकती है।
- बलरामपुर । संयुक्त जिला कार्यालय भवन में हाल ही में एक नई पहल करते हुए दिव्यांगजन की सुविधा के लिए लिफ्ट लगाई गई है। यह पहल जिला प्रशासन द्वारा की गई है। कई वर्षों से संयुक्त जिला कार्यालय में आने-जाने में दिव्यांगजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। खासतौर पर कार्यालय के पहली मंजिल पर जिनका काम जुड़ा होता है, उनके लिए सीढ़ियां एक बड़ी बाधा थी। लेकिन अब लिफ्ट के लग जाने से दिव्यांगो को राहत मिली है।विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम पंचायत पंसारा की सुश्री प्रांती पटेल, जो कि दिव्यांग हैं और कहीं आने-जाने के लिए व्हीलचेयर का उपयोग करती हैं। कभी-कभी काम से जिला कार्यालय भी आना पड़ता है, कई विभाग के कार्यालय पहली मंजील पर संचालित होती है, जहां पर प्रांती पटेल को सीढ़ियों से चढ़कर जाना बहुत मुश्किल होता था। परंतु अब जिला कार्यालय में लिफ्ट लग जाने के कारण पहली मंजील में जाने के लिए सीढ़ियों का सहारा नहीं लेना पड़ता है।प्रांती पटेल ने जिला कार्यालय में लिफ्ट लगने से अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पहले मुझे सीढ़ियों से चलकर ऊपर आना पड़ता था। जिससे मुझे शारीरिक कष्ट तो होता ही था साथ ही समय भी अधिक लगता था। उन्होंने कहा कि अब लिफ्ट लगने से मैं कुछ सेकेंड्स में ही पहली मंजिल पर पहुंच जाती हूं। लिफ्ट के लग जाने से मेरे जैसे दिव्यांग लोगों के लिए बड़ी राहत है।प्रांती पटेल ने लिफ्ट के लगने पर जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दिव्यांगों की परेशानियों को समझते हुए जिला प्रशासन का यह कदम सराहनीय है। वे कहती है कि छोटी-छोटी सुविधाएं भी किसी के जीवन में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं। अब मेरे जैसे कई दिव्यांग भाई-बहन बिना किसी परेशानी के कार्यालय की पहली मंजिल तक पहुंच सकते हैं। यह सुविधा मेरे जैसे कई लोगों के जीवन को आसान बना रही है।
- -पंजीयन प्रक्रिया हुई डिजिटल और पारदर्शी-आधुनिक पंजीयन प्रणाली से फर्जी रजिस्ट्री पर लगेगी रोकबलरामपुर। राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री के नए नियमों और सपत्तियों के पंजीयन में शुरू किए गए 10 क्रांतिकारी परिवर्तनों के संबंध में सयुंक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला आदिम जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम की उपस्थिती में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरामुनी निकुंज, गणमान्य नागरिक ओम प्रकाश जायसवाल, नगर पालिका अध्यक्ष रामानुजगंज श्री रमन अग्रवाल, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा सहित अधिकारीगण एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।इस अवसर कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने उपस्थित जनों संबोधित करते हुए कहा कि जमीन की रजिस्ट्री के लिए नये नियम को समय की जरूरत के हिसाब से आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री के नये नियमों से फर्जीवाड़े में रोक लगेगी। कोई भी दूसरा आदमी किसी और की जगह पर खड़े होकर जमीनों की रजिस्ट्री नहीं करा सकेगा। नए पंजीयन नियम से भूमि पर अधिकार सुनिश्चित होगी संपत्ति लेनदेन में पारदर्शिता होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री के मार्गदर्शन में बेहतर करने का प्रयास किया गया है। अब रजिस्ट्री के क्षेत्र में सुगमता से काम होगा। उन्होंने पंजीयन विभाग की 10 क्रांतिकारी सुविधाओं के बारे में बताया। मंत्री श्री रामविचार नेताम ने जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया के माध्यम से बेहतर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने की अपील की जिससे आम जनता को जानकारी हो सके।कार्यशाला में मास्टर टेनर के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से पंजीयन विभाग के 10 क्रांतिकारी पहल पर प्रकाश डाला गया। जिसके तहत फर्जी रजिस्ट्री रोकने के लिए आधार सत्यापन सुविधा से क्रेता-विक्रेता की पहचान सीधे आधार नंबर और बायोमेट्रिक के माध्यम से की जाएगी, जिससे फर्जी रजिस्ट्री की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। रजिस्ट्री खोज एवं डाउनलोड सुविधा से खसरा नंबर दर्ज कर संपत्ति की पूर्व रजिस्ट्री की जानकारी देखी जा सकेगी और रजिस्ट्री दस्तावेज डाउनलोड किए जा सकते हैं। इससे विक्रेताओं को विवादित या बंधक जमीन की जानकारी पहले ही प्राप्त हो जाएगी। ऑनलाइन भारमुक्त प्रमाण पत्र सुविधा से संपत्ति पर ऋण, बंधक या पूर्व विक्रय की स्थिति अब ऑनलाईन भारमुक्त प्रमाण-पत्र के माध्यम से आसानी से ज्ञात की जा सकती है। कई शासकीय कार्यों एवं बैंक से लोन प्राप्त करने के लिए यह प्रमाण पत्र अनिवार्य होता है। स्टाम्प एवं रजिस्ट्री शुल्कों को कैशलेस भुगतान से अब स्टाम्प शुल्क और पंजीयन शुल्क का एक साथ यूपीआई, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि से कैशलेस रूप से भुगतान किया जा सकता है। पहले दोनों का भुगतान अलग-अलग स्थान पर नकदी में किया जाता था। रजिस्ट्री के लिए स्लॉट बुकिंग, दस्तावेज की स्थिति, पंजीयन पूर्ण होने की सूचना एवं रजिस्ट्री की प्रति व्हाट्सअप के माध्यम से स्वतः प्राप्त होगी। इसके साथ ही व्हाट्सअप के माध्यम से रजिस्ट्री से संबंधित शिकायतें एवं फीडबैक भी दिया जा सकेगा। डिजीलॉकर सेवाएं पंजीकृत दस्तावेज अब डिजीलॉकर में डिजिटल रूप में संरक्षित रहेंगे, जिन्हें आवश्यकतानुसार कभी भी डाउनलोड किया जा सकेगा। पक्षकार अपने रजिस्ट्री दस्तावेज अब स्वयं ही बना सकेंगे। इसके लिए उन्हें डिजी डॉक सेवा पर जानकारी भरना होगा। जानकारी भरने के पश्चात रजिस्ट्री दस्तावेज स्वतः जनरेट होगा एवं उप पंजीयक को डिजिटल रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही डिजीडॉक सेवा के माध्यम से किरायानामा, शपथ पत्र, अनुबंध जैसे गैर-पंजीकृत दस्तावेज अब घर बैठे डिजिटल स्टाम्प के साथ ऑनलाइन तैयार किये जा सकते हैं। अब पक्षकारों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा भी मिलनी शुरू हो गई है। दस्तावेज निर्माण, स्टाम्प भुगतान और रजिस्ट्री प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाईन होकर घर से ही पूर्ण की जा सकती है। अभी यह सेवा 10 प्रकार के दस्तावेजों जैसे रेंट एग्रीमेंट, मॉर्गेज डीड आदि में शुरू की गई है। रजिस्ट्री के साथ स्वतः नामांतरण भी हो जाएगा। रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होते ही संबंधित क्रेता का नाम राजस्व रिकॉर्ड में स्वतः दर्ज हो जाएगा। इसके लिए अलग से नामांतरण आवेदन, शुल्क या लंबी प्रतीक्षा की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे नागरिकों के समय, प्रयास और खर्च तीनों की बचत होगी।
- -गर्भवती माताओं का संपूर्ण प्रसव पूर्व की जाएगी जांचबलरामपुर । कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में मातृत्व स्वास्थ्य सेवा अंतर्गत जिले में मातृत्व मृत्यु दर को कम करने के लिए 24 मई 2025 को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत कुमार सिंह ने बताया की जिले में मातृ मृत्यु दर को कम किये जाने के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस का आयोजन 24 मई 2025 को जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में प्रातः 9ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक की जाएगी। जिसका निरीक्षण भी जिला स्तर के टीम द्वारा किया जायेगा जिस हेतु कार्ययोजना भी बनायीं गयी है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस अंतर्गत चिन्हांजकित स्वास्थ्य केन्द्रों में स्त्री रोग विशेषज्ञ, प्रशिक्षित चिकित्सक, चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त गर्भवती महिलाओं की सम्पूर्ण प्रसव पूर्व जांच की आएगी, साथ ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए चिन्हांकित किये गए गर्भवती महिलाओं का आवश्यक उपचार की व्यवस्था की जाएगी ।जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री स्मृति एक्का ने बताया की जिले में मातृ-मृत्यु दर को कम किये जाने हेतु प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गयी है साथ ही इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा एवं अधिकारी द्वारा सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक तैयारी हेतु दिशा-निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि 24 मई को चिन्हांकित स्वास्थ्य केंद्रों में द्वितीय एवं तृतीय तिमाही वाली गर्भवती महिलाओं तथा अति उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों से जांच हेतु लाइन लिस्ट के अनुसार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान दिवस में लाया जायेगा, इस हेतु सभी उच्च जोखिम वाले गर्भवती माताओं को स्वास्थ्य केंद्रों में लाने और ले जाने के लिए जिले के सभी 102 व 108 वाहन चालकों को आदेशित किया गया है।
- -70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा लाभबलौदाबाजार ।सुशासन तिहार 2025 अंतर्गत कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर समाधान शिविरों में चिकित्सा स्टाफ द्वारा आमजन की स्वास्थ्य जाँच के अतिरिक्त 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदन कार्ड भी बनाए जा रहे हैं। शिविर में अब तक 246 ऐसे कार्ड बनाये जा चुके हैं। जो लोग शिविर में किसी अशक्तता के कारण नहीं पहुँच पाए उनके घर जा के भी कार्ड बनाए जा रहे हैं। कलेक्टर दीपक सोनी ने अपील करते हुए कहा है कि जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वह नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जा कर बनवा लें ताकि शासन की इस योजना का लाभ मिल सके।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार अवस्थी के जानकारी देते हुए बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत बने आयुष्मान वय वंदन कार्ड के माध्यम से 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा लाभ प्राप्त होता है। इससे सम्बद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार कराया जा सकता है। इसमें पुरानी बीमारी का भी उपचार होता है। वर्तमान में जिले में ऐसे 14 सम्बद्ध अस्पताल हैं जो इसका लाभ दे रहे हैं। यह लाभ हर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को प्राप्त होता है।स्वास्थ्य केंद्रों में रूटीन कार्यों के तहत पूर्व की तरह कार्ड बनना सतत रूप से ज़ारी है।इस बारे में और अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अथवा टोल फ्री नंबर 104 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- बलौदाबाजार । एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र मेटकुला और मगरदरहा में आंगनबाडी सहायिका पद हेतु 6 जून 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।आवेदन समस्त दास्तावेजों के साथ कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान में व्यक्तिगत रूप से जमा कर सकते हैं।अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित ग्राम पंचायत एवं परियोजना कार्यालय सोनाखान से संपर्क किया जा सकता है।
- बलौदाबाजार । जिला रोेजगार कार्यालय द्वारा जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने के उददे्श्य से लाइवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में 26 मई 2025 को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त 493 पदों के लिये प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।जिला रोेजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक न्यू विस्टा लिमिटेड रिसदा, बलौदाबाजार द्वारा वरिष्ठ इंजीनियर एवं इंजीनियर के 03 पद, शैक्षणिक योग्यता बीटेक केमिकल, उम्र 20 से 35 वर्ष, अनुभव 7 से 9 वर्ष, वेतन अनुभव एवं कम्पनी द्वारा निर्धारित। कार्यक्षेत्र रिसदा प्लांट होगा। चंदादेवी तिवारी हॉस्पिटल बलौदाबाजार द्वारा नर्स के 06 पद, शैक्षणिक योग्यता बीएससी नर्सिग/एएनएम/जीएनएम, डायलिसिस तकनीशियन के 01 पद, शैक्षणिक योग्यता तकनीशियन एवं अनुभव 0 से 5 वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 8 हजार से 20 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। स्वीगी लिमिटेड रायपुर द्वारा डिलिवरी एग्जिक्यूटिव के 100 पद, मैनेेजर के 01 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक एवं अनुभव 0 से 6 वर्ष, वेतन 15 हजार से 30 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। अलर्ट सेक्यूरिटी रायपुर द्वारा वार्किग पार्टनर के 25 पद, एजेंट के 20 पद, सेक्यूरिटी गार्ड के 60 पद, मार्केटिंग के 15 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 02 पद, सर्वेयर के 25 पद, शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातकोत्तर एवं अनुभव 0 से 10 वर्ष, उम्र 18 से 65 वर्ष, वेतन 10 हजार से 30 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़ होगा। फिनोवा मेडोर्गा प्रा. लि. रायपुर द्वारा मदर केयर के 50 पद, बेबी केयर के 50 पद, केयर टेकर के 50 पद, एएनएम नर्स के 10 पद, शैक्षणिक योग्यता 5वीं से नर्सिग एवं अनुभव 0 से 2वर्ष, उम्र 18 से 40 वर्ष, वेतन 13 हजार से 15 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ़ होगा। शांता टेक्नो प्राईवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा मेकनिकल इंजीनियर के 10 पद, फिटर के 10 पद, वेल्डर के 10 पद, इलेक्ट्रिशियन के 05 पद, हेल्पर के 10 पद, मार्केटिंग के 05 पद, मशीन ऑपरेटर के 10 पद, डाªइवर के 15 पद, शैक्षणिक योग्यता 10वीं से स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बीई, बीटेक, एमबीए एवं हेवी लाइसेंस, अनुभव 6 माह से 10 वर्ष, उम्र 18 से 45 वर्ष, वेतन 10 हजार से 30 हजार रूपये पदानुसार देय होगा। कार्यक्षेत्र उरला रायपुर होगा।इच्छुक आवेदक अनिवार्य रूप से समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो सहित स्वयं की व्यवस्था के साथ उपस्थित हो सकते है। अधिक जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय से या दूरभाष न. 07727299443 से सम्पर्क कर सकते है।
- रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदांनद शुक्ला ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय में स्थापित किए जा रहे श्रीमंत शंकर देव शोधपीठ की प्रगति के संबंध में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री डेका के पहल पर राज्य के अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में ज्ञान-विज्ञान को बढ़ावा देने और स्थानीय ज्ञान परंपराओं के दस्तावेजीकरण के लिए श्रीमंत शंकर देव अनुसंधान पीठ की स्थापना की जा रही है।







.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


