- Home
- छत्तीसगढ़
-
भिलाई। जगद्गुरु श्री कृपालुजी महाराज की प्रमुख प्रचारिका सुश्री श्रीश्वरी देवीजी द्वारा 13 दिवसीय दिव्य आध्यात्मिक प्रवचन श्रृंखला का आयोजन दिनांक 22 से 5 मई 2025 तक शाम 6 से रात 8 बजे तक उमरपोटी श्रीजी पैलेस के सामने , में किया जा रहा है। आज। प्रवचन के पहले दिन देवीजी ने वेद और शास्त्रों के प्रमाण सहित बताया कि 84 लाख प्रकार की योनियो में मनुष्य शरीर सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि भगवान ने मनुष्यो को ज्ञान शक्ति दी, कर्म करने की शक्ति प्रदान की, जिससे ईश्वर रूपी अंश को जाना जा सकता है। अगर मनुष्य देह पाकर ईश्वर रूपी आनंद को प्राप्त नही किया तो मनुष्य शरीर छूटने पर 84 लाख प्रकार की हीन योनियों में भटकना पड़ेगा। विश्व का प्रत्येक जीव एकमात्र आनंद ही चाहता है। वह आनंद कहाँ है? कैसे मिलेगा? इसी के लिए अनवरत् प्रयासरत् है। क्योंकि जीव ईश्वर का अंश है। रामायण में भी कहा गया है-
‘ईश्वर अंश जीव अविनाशी, चेतन अमल सहज सुख राशि।।‘
और वेदों के अनुसार ‘रसो वै सः“ अर्थात ईश्वर ही आनंद है वही रस है। इसीलिए प्रत्येक जीव ईश्वर का सनातन अंश होने के कारण अनादिकाल से आनंद की खोज में लगा हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वेद कहते हैं कि विश्व का प्रत्येक जीव आस्तिक है। इस उक्ति को एक उदाहरण के माध्यम से समझाया गया जैसे कोई नवजात शिशु है, वह जन्म लेते ही पहले रोता है क्योंकि जन्म के समय जो कष्ट होता है उसे वह नहीं चाहता इसलिए रोकर उस दुःख को दूर करने का प्रयास करता है। ऐसे ही किसी विद्यार्थी से पूछा जाए कि तुम पढ़ाई क्यों कर रहे हो वह कहेगा कि परीक्षा में पास हो जाए हमारी अच्छी जॉब लग जाए। फिर पूछा जाए इससे तुम्हें क्या मिलेगा? वह कहेगा सुख मिलेगा खुशी मिलेगी तो यह सब सुख, खुशी, हैप्पीनेस, शांति आदि ईश्वर के ही पर्यायवाची शब्द है। अतः यह निर्विवाद सिद्ध होता है कि हम सभी जीव केवल ईश्वर को ही चाहते हैं क्योंकि हम प्रतिक्षण सुख पाने की होड़ में लगे हुए हैं। परंतु इसके विपरीत हमारे वेद यह भी बताते हैं, कि विश्व का प्रत्येक जीव नास्तिक है यह महान आश्चर्य है और कैसे है? यह आगे प्रवचन में बताया जाएगा। प्रवचन श्रृंखला धारावाहिक होने से प्रतिदिन सुनना अनिवार्य होगा। - -धमतरी जिले में जीआईएस आधारित जल संरक्षण योजना के लिए मिला उत्कृष्टता पुरस्कार-पूर्व कलेक्टर ने टीम धमतरी का जताया आभार, दी शुभकामनाएंधमतरी / धमतरी जिले में जीआईएस आधारित जल संरक्षण योजना के सफल संचालन के लिए जिले की पूर्व कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी को लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया गया है। 21 अप्रैल को सिविल सर्विस डे के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती गांधी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। श्रीमती गांधी ने पुरस्कार प्राप्त करने के बाद इसे टीम धमतरी को समर्पित किया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि जल संरक्षण और फसल चक्र परिवर्तन जैसे व्यापक विषयों पर सफलता केवल टीम वर्क से ही संभव है। सभी की भागीदारी से धमतरी में पानी बचाने और इसके प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए जो प्रयास किया गया, यह पुरस्कार उसकी सफलता को स्वयं ही बताता है। श्रीमती गांधी ने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओ, औद्योगिक संस्थानों के साथ-साथ सभी जिलेवासियों को भी इस पुरस्कार के मिलने पर बधाई और शुभकामनाओं दी हैं और उन सभी के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया है।उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी के कार्यकाल के दौरान धमतरी जिले में पानी की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण पर विशेष काम किए गए। जीआईएस आधारित जल संरक्षण अभियान का संचालन किया गया। जिसके तहत पानी बचाने के लिए बनाई जाने वाली सभी संरचनाओं की जीआईएस मैपिंग कराई गई। जिले के सभी गांवों में क्लार्ट एप्प के माध्यम से भूमि की आंतरिक संरचना का परीक्षण कर वहां भूजल स्तर बढ़ाने में उपयोगी जल संरचनाएं बनवाई गईं। पानी बचाने के इस अभियान में जल शक्ति मंत्रालय के विशेषज्ञों की भी मदद ली गई। जिले के सभी बड़े भवनों, निजी स्कूलों, अस्पतालों, रेस्टोरेंटों में रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और रूफ टॉप स्ट्रक्चर बनाना अनिवार्य किया गया। पानी की समस्या से जूझने वाले गांवों में जरूरी बैठकें कर जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया, उन्हें रैन वाटर हार्वेस्टिंग, रूफटॉप स्ट्रक्चर, बेस्ट वाटर मैनेजमेंट की तकनीकों की जानकारी दी गई। इस अभियान में जनजागरूकता के लिए जिला स्तर पर अधिकारियों, निजी संस्थान संचालकों की कार्यशालाएं आयोजित की गईं। रैलियों, प्रभात फेरियों, दीवार लेखन-नुक्कड़ नाटकों के साथ-साथ आधुनिक प्रचार-प्रसार के तरीकों एनीमेटेड वीडियो-ऑडियो आदि के माध्यम से लोगों में जल संरक्षण की अलख जगाई गई। इस काम में स्वयं सेवी संस्थाओं की भी मदद ली गई। ग्राम पंचायतों में फसल चक्र परिवर्तन के बारे में जागरूकता फैलाई गई। स्थानीय स्तर पर पेड़ लगाने, पेड़ों पर रक्षासूत्र बांधने, शादी-ब्याह और उत्सवों में बहू-बेटियां को उपहार में पौधे देने जैसे सफल प्रयोग किए गए।इस अभियान की सफलता में तत्कालीन कलेक्टर श्रीमती नम्रता गांधी के नेतृत्व में शहरी और ग्रामीण सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नगरीय क्षेत्रों के तालाबों की सफाई से लेकर निस्तारी पानी और बारिश के पानी की समुचित निकासी करने, ड्रेनेज सिस्टम विकसित करने के लिए भी योजना बनाई गई। भारतीय जैन संगठना, साथी समूह जैसी कई स्वयं सेवी संस्थाओं ने भी इस काम में सहयोग किया। तालाबों को पुनर्जीवित कर जलधारण क्षमता बढ़ाई गई। तालाबों से निकली मिट्टी से खेतों की उर्वरा शक्ति में बढ़ोत्तरी हुई। जिले की 225 औद्योगिक इकाईयों ने केन्द्रीय भूजल बोर्ड मानकों के आधार पर बारिश के पानी को बचाने के लिए जल संरचनाओं का निर्माण कराया। राईस मिलां में वाटर फ्लो मीटर लगाए गए। जिले के आदिवासी क्षेत्रों में जल संरक्षण के लिए तालाब और डबरियां बनाई गईं। गांव के पास से गुजरने वाले नालों पर डाईक बनाए गए, ताकि गांव में पानी का जलस्तर बढ़े। जिले में लगभग 11 लाख पौधों का रोपण इस दौरान किया गया।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले में रायपुर निवासी श्री दिनेश मिरानिया के दुःखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह नृशंस और अमानवीय कृत्य अत्यंत निंदनीय है। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है, और इसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
- रायपुर / राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को बेहद कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़ी निन्दा की और इस हमले में मारे गए लोगों की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि समूचा देश मृतकों के परिजनों के साथ खड़ा है।राज्यपाल ने इस हमले का शिकार हुए रायपुर के व्यापारी श्री दिनेश मिरानिया के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त कर ईश्वर से मृतात्मा की सद्गति एवं परिजनों को इस विकट परिस्थिति में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की और राज्य शासन को मृतक के परिजनों का को हर संभव मदद करने हेतु निर्देशित किया।
-
-मनोयोग’ कार्यक्रम में शामिल होकर नागरिकों के साथ किया मौन योग अभ्यास
रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के अमलेश्वर स्थित हार्टफुलनेस योग आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वप्रसिद्ध योगगुरु कमलेश पटेल से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने योगगुरु को शॉल भेंट कर उनका सम्मान किया और योग एवं ध्यान के माध्यम से मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान ‘मनोयोग’ कार्यक्रम में भी सहभागिता की और आम नागरिकों के साथ आधे घंटे तक मौन योग (मेडिटेटिव साइलेंस) का अभ्यास किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन की भागदौड़ में मानसिक शांति अत्यंत आवश्यक है और योग-ध्यान इस दिशा में अत्यंत प्रभावी माध्यम है।इस अवसर पर संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.जी. गर्ग, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल सहित अनेक अधिकारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। - -पूर्वा अग्रवाल को 65वीं रैंक प्राप्त करने पर दूरभाष पर दी शुभकामनाएंरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा-2024 में सफलता प्राप्त करने वाले छत्तीसगढ़ के सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी चयनित युवाओं ने न केवल अपने परिजनों, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ाया है। यह सफलता आपकी मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का प्रतीक है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी युवा साथी पूरी ईमानदारी एवं तन्मयता से कार्य करते हुए जनता की सेवा करेंगे और देश-प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।मुख्यमंत्री श्री साय ने आज विशेष रूप से पूर्वा अग्रवाल जिन्होंने 65वां रैंक प्राप्त किया है,से दूरभाष पर संवाद कर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने उनके दृढ़ निश्चय, कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि आपने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर समस्त युवाओं से आग्रह किया कि वे इन सफल प्रतिभाओं से प्रेरणा लें और सतत प्रयासों से अपने लक्ष्य को प्राप्त करें।
- -केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नगरीय प्रशासन एवं सुडा के अधिकारियों को दिया प्रशिक्षणरायपुर. ।. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और दुर्ग-भिलाई की सड़कों पर 240 ई-बस उतारने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत राज्य में ये ई-बसें संचालित की जाएंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव की पहल पर शहरी आवागमन को बेहतर बनाने ई-बस सेवा के प्रभावी संचालन हेतु नगरीय प्रशासन विभाग एवं सुडा (SUDA) के अधिकारियों के क्षमता विकास के लिए आज एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। श्री साव ने ई-बस सेवा को प्रभावी रूप से लागू कर जल्द ही नागरिकों को प्रदूषणरहित बस सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसे धरातल पर उतारने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के विशेषज्ञों और अधिकारियों ने नया रायपुर स्थित विश्राम भवन में विभिन्न सत्रों में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में राज्य के अधिकारियों को ई-बस सेवा के बेहतर संचालन के लिए तकनीकी जानकारियां प्रदान कीं।राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शशांक पाण्डेय ने प्रशिक्षण में कहा कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना नगरीय यातायात में मील का पत्थर साबित होगी। इससे लोगों को सस्ती और प्रदूषणरहित यात्रा सुलभ होगी। आज के इस प्रशिक्षण में ई-बस सेवा के संचालन के लिए तकनीकी जानकारियां दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में कुल 240 ई-बसें मुहैया कराई जा रही हैं। इनमें रायपुर के लिए 100, दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर के लिए 50-50 तथा कोरबा के लिए 40 ई-बसें शामिल हैं। चारों शहरों में बस डिपो, सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं बीटीएम पॉवर इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए कुल 67 करोड़ 40 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। रायपुर को 27 करोड़ 23 लाख रुपए, दुर्ग-भिलाई को 17 करोड़ 75 लाख रुपए, बिलासपुर को 11 करोड़ 45 लाख रुपए तथा कोरबा को 10 करोड़ 97 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं।शहरी परिवहन संस्थान के डिप्टी टीम लीडर श्री राम पौनीकर ने प्रशिक्षण में कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण विश्व के लिए बड़ी चिंता का विषय है। पर्यावरण के प्रदूषण के लिए वाहनों से उत्सर्जित धुआं एक महत्वपूर्ण कारक है। ऐसे में ई-बस सेवा का संचालन पर्यावरण के प्रदूषण को काफी हद तक नियंत्रित कर सकता है। आईयूटी की सुश्री एकता कपूर ने प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना में छत्तीसगढ़ की भागीदारी की जानकारी दी। डब्ल्यूआरआई इंडिया के कार्यक्रम प्रमुख श्री चिंतन दफ्तरदार ने सिटी बस सेवाओं के लिए संस्थागत ढांचा एवं प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत एकीकृत निविदा और अनुबंध के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ निविदा और अनुबंध से जुड़े विभिन्न तकनीकी विषयों पर चर्चा की।श्री दफ्तरदार ने ई-बस और सिटी बस सेवाओं की निगरानी पर कहा कि किसी भी योजना के कुशल संचालन में सेवाओं की निगरानी एवं मूल्यांकन महत्वपूर्ण बिंदु होता है। मूल्यांकन के आधार पर ही सेवाओं की गुणवत्ता के स्तर को देखा जाता है। इस सेवा में भी निगरानी एवं मूल्यांकन महत्वपूर्ण पहलू होगा। सीईएसएल के प्रतिनिधि श्री वेंकट श्रीनिवास और श्री भरत गुप्ता ने ई-बस सेवा योजना में ऑपरेटर को भुगतान, भुगतान की शर्तें, भुगतान हेतु देयक, भुगतान प्रक्रिया तथा पीएसएम प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।सुडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुष्यंत कुमार रायस्त, कोरबा नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनय कुमार मिश्रा, अधीक्षण अभियंता श्री सुरेश बरूआ, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के विशेष कर्त्तव्यस्थ अधिकारी श्री निशिकांत वर्मा, सुडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील अग्रहरि और श्री सचित साहू, रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री प्रदीप यादव और श्री राकेश मसीह, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु और श्री सुनील तांडे, विशेषज्ञ श्री बी.एल. चंद्राकर, उप अभियंता श्री पलाश वैद्य, बिलासपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री अनुपम तिवारी, सहायक अभियंता श्री निलेश पटेल, सुडा के प्रबंधक श्री सुरेन्द्र मृगा और सहायक प्रबंधक श्री देवव्रत सिंह भी प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में शामिल हुए।
- बिलासपुर, /जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा विधानसभा चुनाव 2023 एवं लोकसभा निर्वाचन 2024 में अधिग्रहित किये गये वाहनों के किराया का भुगतान किया जा रहा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिव कुमार बनर्जी ने जानकारी दी है कि विधानसभा 2023 एवं लोकसभा चुनाव 2024 में ऐसे वाहन मालिकों को जिनको वाहन का किराया भुगतान नहीं हुआ है वे 25 अप्रैल तक जिला निर्वाचन कार्यालय (लेखा शाखा) में अपने वाहन की आर.सी. एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर वाहन की किराया राशि प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि दिये गये समय अवधि के पश्चात वाहन किराया की राशि का भुगतान संभव नहीं होगा जिसकी जिम्मेदारी संबंधित वाहन मालिक की होगी।
- बिलासपुर /भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्म श्री पुरस्कार के लिए वर्ष 2026 हेतु 10 जुलाई तक नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित की गई है। संयुक्त संचालक समाज कल्याण विभाग ने इस संबंध में बताया कि ऑनलाईन नामांकन https://awards.gov.in के माध्यम किया जा सकता है। पुरस्कारों के संबंध में विधान एवं नियमावली वेबासाईट https://padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। यह पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों एवं सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। कोई भी व्यक्ति, किसी जाति, व्यवसाय, लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों जैसे अनुसूचित जातियां, जनजातियां, दिव्यांग व्यक्तियों आदि में से प्रतिभाशाली व्यक्तियों की पहचान कर पुरस्कार के लिए विचार किये जा सकते हैं।
- भिलाईनगर। ऐसी शिकायत मिल रही थी कि ओयो होटल के विभिन्न शाखाओं में साफ-सफाई एवं खादय सामग्री ठीक से उपयोग नहीं किया जा रहा है। नगर निगम भिलाई की टीम आज मौके पर निरीक्षण करने गई, तो पता चला ओयो होटल नेचुरल प्वाइंट द्वारा अनुज्ञप्ति लाईसेंस नहीं लिया गया था, दुसरे के नाम पर होटल संचालित किया जा रहा था। जबकि किसी भी व्यवसाय को करने के लिए अनुज्ञप्ति लाईसेंस लेना अनिवार्य होता है। उसके उपर कार्यवाही करते हुए 15000 का अर्थदण्ड लगाया गया और उसे तत्काल नियमानुसार अनुज्ञप्ति लाईसेंस लेने के लिए निर्देशित किया गया।ओयो होटल ब्लू स्काई, कृष होटल में साफ-सफाई मानक के अनुसार नहीं पाये जाने पर 6000 रूपये का चालानी कार्यवाही की गई। संबंधित को चेतावनी दी गई की जो भी सामान का उपयोग करे, वह ताजा हो। पहले से कटी हुई बासी सब्जी कई दिनो का बना हुआ पेस्ट, आटा, टमाटर, धनीया, मिर्चा, शिमला मिर्च का उपयोग बंद करें। इससे खाने वाले के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। जो भी बासी सामान मिले उसे जप्ती बनाकर डिस्पोज करवाया गया। उन्हे चेतावनी दी गई की दुबारा इस प्रकार की कमी पायी जायेगी तो नगर निगम अधिनियम 1956 की धाराओ के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। होटल के मैरेजर ने भी स्वीकार किया की खाना बनाने वाले बावर्ची से ही लापरवाही हुई है अब नहीं होगा। हम लोग मानक के अनुसार खादय सामग्री का उपयोग करेगें। इसी प्रकार सिंगलयूज प्लास्टिक उपयोग एवं गंदगी फैलाने वालो पर भी कार्यवाही की गई। फल ठेला, सिद्वार्थ जनरल स्टोर, कुंज बिहारी जनरल स्टोर, कनिष्का फैंसी स्टोर से 1200 रूपये का अर्थदण्ड वसूल कर रसीद प्रदान किया गया।कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, लिपिक संजय गायकवाड़, क्रिस्टोपर अर्जुन, वार्ड सुपरवाइजर अमित आदि उपस्थित रहे।
- रायपुर । रायपुर जिला आबकारी विभाग ने नकली शराब निर्माण और वितरण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट होलोग्राम एवं अन्य सामग्री जब्त की है। यह कार्रवाई आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता, प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य विपणन निगम (CSMCL) श्री श्याम धावड़े तथा कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर, उपायुक्त आबकारी श्री रामकृष्ण मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।टीम द्वारा टाटीबंध-सिलतरा बायपास स्थित ग्राम तेंदुआ के पास बी.एच. ढाबा, थाना आमानाका, जिला रायपुर में आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान ढाबा संचालक संकट मोचन सिंह उर्फ शंकर बिहारी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई, जिसमें वेलकम डिस्टिलरी प्रा. लि. बिलासपुर अंकित मसाला मदिरा पाव के 105 ढक्कन, छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी लि. कुम्हारी अंकित गोवा मदिरा पाव के 3 ढक्कन, 165 स्पंज वाइसर, 1150 नग शोले मसाला देशी मदिरा के स्टीकर एवं 35 होलोग्राम शीट में कुल 1460 डुप्लीकेट पॉली होलोग्राम शामिल थे।पूछताछ के आधार पर आरोपी की निशानदेही पर श्री गणेश प्रिंटर्स, लक्ष्मी कॉम्प्लेक्स, बिरगांव, थाना उरला, रायपुर में भी दबिश दी गई। वहां से संचालक गणेश चौरसिया के अधिपत्य से 371 होलोग्राम शीट में कुल 40068 डुप्लीकेट कागज होलोग्राम बरामद किए गए, जो देशी मदिरा प्लेन में प्रयुक्त किए जाने वाले थे।प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही मामलों में थाना आमानाका, जिला रायपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अल्ताफ खान, आबकारी अधिकारी टेकबहादुर कुर्रे, रविशंकर पैकरा, जेबा खान, आबकारी उपनिरीक्षक प्रकाश देशमुख, कौशल सोनी एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
-
- सभापति सूर्यकांत राठौड,सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, जोन अध्यक्ष, पार्षद, पूर्व पार्षदों ने दी शुभकामनाएं
रायपुर ।आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 अध्यक्षीय कक्ष में पहुंचकर पूजा - अर्चना उपरांत जोन 7 की जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया। जोन 7 जोन अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा के पदभार ग्रहण करने पर जोन कार्यालय पहुंचकर प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि श्री विजय अग्रवाल, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, जोन 8 जोन अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ठाकुर,जोन 10 जोन अध्यक्ष श्री सचिन बी. मेघानी, पार्षद श्री आनंद अग्रवाल, श्री अजय साहू, पूर्व पार्षद श्री ओंकार बैस, श्री सनत बैस, सहित निगम जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे, जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री अमरनाथ साहू, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री आत्मानंद साहू सहित जोन 7 के अन्य सम्बंधित अधिकारियों, कर्मचारियों गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, आमजनों ने उन्हें बुके प्रदत्त कर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी । - दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देश के परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा श्री सोनल डेविड ने न्यायालयीन प्रकरणों में समयावधि में रिर्पोट प्रस्तुत नहीं करने तथा दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने पर छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 10 के नियम-चार के अनुरूप श्री पुरूषोत्तम दास पटवारी ग्राम दारगांव, बिरोदा तहसील धमधा एवं श्री दीप निरंजन सिंह पटवारी ग्राम तुमाकला तहसील धमधा की आगामी 01 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने के लघु शास्ति दंड से दंडित किया है।ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विगत 02 अप्रैल 2025 को न्यायालय तहसीलदार धमधा के राजस्व प्रकरण का निरीक्षण किया। निरीक्षण में यह पाया गया कि पटवारी श्री पुरुषोत्तम दास द्वारा न्यायालय में त्रुटि पूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। इसके सुधार हेतु उन्हें नोटिस भी दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा समय पर सही रिपोर्ट नहीं दी गई। इसी प्रकार पटवारी श्री दीप निरंजन सिंह द्वारा न्यायालय तहसीलदार के न्यायालयीन बंटवारा प्रकरण में नोटिस जारी करने के बाद भी रिपोर्ट/नक्शा न्यायालय में उपलब्ध नहीं कराया गया। रिपोर्ट अप्राप्त होने की दशा में प्रकरण के निराकरण में आवश्यक विलंब हो रहा है। पटवारी श्री पुरुषोत्तम दास द्वारा न्यायालय तहसीलदार के न्यायालयीन प्रकरण में त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा श्री दीप निरंजन सिंह द्वारा न्यायालयीन समय को गंभीरता से नही लिये जाने से राजस्व प्रकरणों में अनावश्यक विलम्ब होने से उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुये उन्हे कारण बताओं सूचना जारी कर जवाब प्राप्त किया गया। श्री पुरुषोत्तम दास ग्राम पटवारी दारगांव, बिरोदा तथा श्री दीप निरंजन सिंह पटवारी ग्राम तुमाकला द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया। श्री पुरूषोत्तम दास तथा श्री दीप निरंजन के इस कृत्य से न्यायालयीन प्रकरणों में अनावश्यक देरी हुई और न्यायालय की छवि भी खराब हुई। जो कि छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (1), (2) एवं (3) के विपरीत है। इस कारण अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा श्री डेविड द्वारा पटवारी श्री पुरुषोत्तम दास और श्री दीप निरंजन की अगली वेतनवृद्धि असंचयी रूप से (बिना भविष्य में पुनः मिलने की संभावना के) रोक दी गई है। उपर्युक्त आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
- -बाल विवाह की रोकथाम के लिए किया जागरुकदुर्ग / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी के मार्गदर्शन में विगत दिन बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ एंव बाल विवाह के रोकथाम एवं एक युद्ध नशे के विरूद्ध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला दुर्ग परियोजना अहिवारा के अंतर्गत ग्राम-बिरेभाठा में आयोजित कार्यक्रम पोषण पखवाड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधी एवं महिलाओं व बालिकाओं को महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग में पदस्थ श्रीमती सीता कनौजे एवं चाईल्ड हेल्प लाईन 1098 से श्री चन्द्रप्रकाश पटेल द्वारा भिक्षावृत्ति, बाल विवाह रोकथाम, दत्तक ग्रहण, फास्टर केयर, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बताया गया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अनुसार ऐसा विवाह जिसमें वर (जिसकी आयु 21 वर्ष से कम) तथा वधू (जिसकी आयु 18 वर्ष से कम) हो उसे बाल विवाह माना जायेगा। बाल विवाह एक सामाजिक कुप्रथा है जिसके सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक या प्रेम प्रसंग कारण हो सकते है। इसे विमर्श में लेकर इसके कारणों को पूर्णतः समाप्तकर एक सकारात्मक वातावरण तैयार किया जाना आवश्यक है। बाल विवाह की सूचना व जानकारी प्राप्त होने पर 1098 चाईल्ड हेल्प लाईन दुर्ग में संपर्क कर सकत है।
- -30 अप्रैल तक दावा आपत्ति आमंत्रितदुर्ग, / राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दुर्ग अंतर्गत 38 पदों पर संविदा भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। सीएमएचओ श्री मनोज दानी के अनुसार विज्ञापित पदों में नर्सिंग ऑफिसर-यूएचडब्ल्यूसी, नर्सिंग ऑफिसर एन.एम.एच., एन.एम.एच.पी, एन.सी.डी.) स्टाफ नर्स (एन.एस.सी.यू. एवं एन.बी.एस.यू.एन.आर.सी.), जूनियर सेक्रेेटेरियल असिस्टेंट- (यू.एच.डब्ल्यू.सी.), सपोर्ट स्टाफ मेंटल हेल्थ यूनिट स्वीपर, क्लास फोर्थ (एन.यू.एच.एम.) पदों पर दावा आपत्ति हेतु प्रारंभिक पात्र/अपात्र सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। दावा आपत्ति होने पर अभ्यर्थी दावा आपत्ति ई-मेल - [email protected] के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में 30 अप्रैल 2025 तक सायं 05.30 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं, अन्य किसी माध्यम से दावा आपत्ति स्वीकार नहीं किया जायेगा। निर्धारित समयावधि उपरांत एवं निर्धारित प्रपत्र में दावा आपत्ति प्रेषित नहीं करने पर दावा आपत्ति मान्य नही किया जावेगा। शेष पदों की दावा आपत्ति सूचना हेतु अभ्यर्थी वेबसाइट का निरंतर अवलोकन करते रहें। दावा आपत्ति सूची. सूचना एवं दावा आपत्ति हेतु प्रपत्र दुर्ग जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in में देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।
- दुर्ग, / एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-1 के तहत् नगर पालिका निगम भिलाई अंतर्गत 04 पालना कार्यकर्ता एवं 04 पालना सहायिका तथा नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत 01 पालना कार्यकर्ता एवं 01 पालना सहायिका की भर्ती किया जाना है। जिसके लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में आवेदन आमंत्रित किया गया था। एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका निगम भिलाई अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 आंगनबाड़ी सुमरित नगर खमरिया, वार्ड क्रमांक 41 बिजली पारा छावनी, वार्ड क्रमांक 70 हुड़को एवं वार्ड क्रमांक 09 आरक्षी नगर में 1-1 पालना कार्यकर्ता एवं 1-1 पालना सहायिका हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। इसी प्रकार नगर पालिक निगम रिसाली अंतर्गत वार्ड क्रमांक 24 में 1-1 पालना कार्यकर्ता एवं पालना सहायिका तथा वार्ड क्रमांक 03 रूआबांधा बस्ती हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। उपर्युक्त केन्द्रों में प्राप्त आवेदनों के मूल्यांकन पश्चात् मूल्यांकन समिति द्वारा अंतिम मूल्यांकन पत्रक का प्रकाशन किया गया है। उपरोक्त मूल्यांकन पर समस्त आवेदिकाओं से 01 मई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई-01 कार्यालय चिखली मुख्य मार्ग जुनवानी में दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है।
- - निजी क्षेत्र के 103 पदों पर होगी भर्तीदुर्ग / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र मालवीय नगर चौक दुर्ग में 25 अप्रैल 2025 को प्रातः 10.30 बजे से प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया जाएगा। इस प्लेसमेंट केम्प में महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई एवं रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा अधिसूचित कुल 103 रिक्त पदों हेतु भर्ती की प्रक्रिया की जाएगी। महिमा मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पीटल उतई द्वारा डॉक्टर, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय, आई.सी.यू. ईचार्ज, एक्स-रे टेक्निशियन, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशिन, एम्बुलेंस ड्राईवर, सिक्युरिटी गार्ड एवं मेडिकल स्टोर हेतु 88 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। उक्त पर्दों हेतु निर्धारित योग्यता एम.बी.बी.एस./बी.ए.एम.एस./जी.एन.एम./बी.एस.सी. नर्सिंग/ डिप्लोमा इस एक्स-रे, लैब टेक्निशियन, ओ.टी. टेक्निशियन/10वी/12वी एवं स्नातक उत्तीर्ण है तथा वेतन 9500 रूपए से 55000 रूपए प्रतिमाह तक है।रिलाईस निपोन लाईफ इंश्युरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा लाईफ प्लानिंग ऑफिसर (महिला) के 15 पदों हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा। इस पद हेतु निर्धारित योग्यता स्नातक उत्तीर्ण है। उक्त पद केवल स्नातक उत्तीण विवाहित महिला आवेदकों के लिए आरक्षित है। आवेदक को दुर्ग जिले का निवासी एवं स्वयं का वाहन होना आवश्यक है। इच्छुक आवेदक समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण/अंकसूची, पहचानपत्र (मतदाता परिचय पत्र/आधार कार्ड/पेनकार्ड/ड्रायविंग लाइसेंस/राशन कार्ड), रोजगार कार्यालय का पंजीयनपत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समस्त दस्तावेजों की (छायाप्रति) के साथ प्लेसमेंट रोजगार मेला में उपस्थित हो सकते हैं।
- दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में यातायात सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। श्री सिंह ने अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।सर्विस रोड और यातायात सुधार के लिए कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को निर्देशित किया कि झरोखा बोगदा पुलिया से डी-मार्ट और आरोग्यम हॉस्पिटल से झरोखा बोगदा पुलिया तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर सर्विस रोड का निर्माण करने को कहा, जिससे आम नागरिकों को व्यवसायिक संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा हो। इसके अलावा अंजोरा बायपास से नेहरू नगर गुरुद्वारा चौक तक दो स्थानों पर स्पीड वॉयलेशन डिवाइस कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग द्वारा चिन्हित ब्लैक और ग्रे स्पॉट्स पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश स्थानों पर सुधार कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि कुछ स्थानों पर कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। प्रियदर्शनीय परिसर, साक्षरता चौक, खुर्सीपार, जी.आर.पी. कटिंग और मजार कटिंग में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को व्यक्तिगत रूचि लेकर आवश्यक त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।अन्य सुधार कार्य-रॉयल खालसा, ज्योति कटिंग, जनता स्कूल और सिरसा गेट पर रोड मार्किंग और कैट्स आई लगाने, नगर पालिक निगम चरोदा भिलाई को सिरसा गांव की ओर मोड़ पर फ्री लेफ्ट टर्न बनाने को कहा गया। इंदिरा मार्केट में वैकल्पिक पार्किंग की सुविधा के लिए संगम प्रेस के पास स्थित शासकीय ज़मीन को चिन्हित कर वहां के दो कण्डम क्वार्टर तोड़कर मल्टीलेवल पार्किंग विकसित करने की योजना पर चर्चा की गई। बैठक में आबकारी विभाग ने जानकारी दी कि पोटिया चौक और अंजोरा में संचालित शराब दुकानों को मुख्य मार्ग से हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया है।बैठक में एडीएम श्री अरविंद एक्का, सीईओ जिला पंचायत श्री बजरंग दुबे, नगर निगम आयुक्त दुर्ग श्री सुमित अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका शर्मा, नगर निगम आयुक्त भिलाई श्री राजीव पाण्डेय, चरोदा नगर निगम आयुक्त श्री दशरथ राजपूत, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम श्री सोनल डेविड, श्री उत्तम धु्रव, श्री लवकेश धु्रव, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री एस.एल.लकडा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सदानंद विंदराज, यातायात विभाग, पुलिस विभाग एएसपी ऋचा मिश्रा सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- -प्रमुख सड़कों पर तेज और सुरक्षित यातायात पर जोर-मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की-एआई और नवीन तकनीकों के उपयोग से खराब सड़कों के त्वरित चिन्हांकन व मरम्मत के दिए निर्देश-नए विधानसभा भवन में सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी का 95% काम पूरारायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को तेजी से कार्य करते हुए अच्छी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवनों के काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्गों और प्रमुख सड़कों पर तेज और सुरक्षित यातायात पर जोर दिया। उन्होंने एआई और नवीन तकनीकों के उपयोग से खराब सड़कों के त्वरित चिन्हांकन व मरम्मत के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में सड़कों और पुल-पुलियों के काम आगामी पांच साल की कार्ययोजना को ध्यान में रखते हुए त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों और वृहद पुलों के कार्यों को भू-अर्जन के बाद डेढ़-दो वर्षों में अनिवार्यतः पूर्ण करने को कहा। उन्होंने शहरों के नजदीक बनने वाले बाइपास और रिंगरोड में पर्याप्त संख्या में ओव्हरब्रिजों और अण्डरब्रिजों का निर्माण करते हुए इन्हें एक्सप्रेस-वे की तर्ज पर विकसित करने के निर्देश दिए। इससे यातायात तेज और सुरक्षित होगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर को विशाखापट्नम से जोड़ने बन रहे एक्सप्रेस-वे से रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को जोड़ने अच्छी गुणवत्ता के कनेक्टिंग-रोड्स बनाने के निर्देश दिए, ताकि इस एक्सप्रेस-वे का अधिक से अधिक लाभ राज्य के लोगों को मिल सके।मुख्यमंत्री ने प्रदेश में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए एक-एक डेडीकेटेड (Dedicated) वरिष्ठ अधिकारी नामांकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में तेजी लाने एनएचएआई (NHAI) के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने को कहा। उन्होंने आगामी तीन वर्षों में 30 हजार करोड़ रूपए के सड़क विकास के कार्यों को पूर्ण करने के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा। उन्होंने नए बजट में प्रावधानित कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए शीघ्र ही उनके इस्टीमेट (Estimate), डीपीआर और टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण करते हुए कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। श्री साय ने पुल-पुलियों के रखरखाव एवं मरम्मत की प्रभावी व्यवस्था बनाने को भी कहा। उन्होंने इसके लिए आवश्यक प्रोटोकाल तैयार कर कड़ाई से अमल करने को कहा। उन्होंने एआई और नवीन तकनीकों के उपयोग से खराब सड़कों की तुरंत पहचान के लिए सिस्टम तैयार करने को कहा। इससे सड़कों के संधारण एवं त्वरित मरम्मत में मदद मिलेगी। उन्होंने खदान क्षेत्रों में सड़कों के मजबूतीकरण पर जोर दिया।मुख्यमंत्री श्री साय ने बस्तर में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने वहां निर्माणाधीन सड़कों और पुल-पुलियों के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। नई सड़कों और पुलों के निर्माण से सुदूर वनांचलों के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने समीक्षा बैठक में विभागीय अधिकारियों को वर्तमान समय की जरूरतों और लाइफस्टाइल के अनुरूप सर्किट हाउसों और विश्राम गृहों को अपग्रेड करने के निर्देश दिए। उन्होंने इनके अच्छे रखरखाव के साथ ही साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को सुधारने को कहा।लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में बताया कि नया रायपुर में निर्माणाधीन विधानसभा के नए भवन का 95 प्रतिशत सिविल एवं विद्युत यांत्रिकी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। नए राजभवन का भी 60 प्रतिशत काम पूर्ण हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में सड़क सुरक्षा के कार्यों के लिए 106 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। सड़क दुघर्टनाओं को रोकने आगामी पांच-छह महीनों में ब्लैक-स्पॉट और जंक्शन सुधार के कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत और श्री मुकेश बंसल, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री वी.के. भतपहरी और संयुक्त सचिव श्री एस.एन. श्रीवास्तव सहित सभी मुख्य अभियंता भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।मुख्यमंत्री ने इन कार्यों की समीक्षा कीमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में प्रगतिरत राष्ट्रीय राजमार्गों, एनएचएआई द्वारा किए जा रहे कार्यों, निर्माणाधीन सड़कों, पुल-पुलियों एवं भवनों की प्रगति, खेल विभाग के अधोसंरचना निर्माण कार्यों तथा सीआरआईएफ, आरआरपी (एलडब्ल्यूई) तथा आरसीपीएलडब्लूईए योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।
- -सुशासन तिहार में मिली 60 हजार की आर्थिक मददबिलासपुर, /जिले की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सामुदायिक निवेश कोष के तहत ऋण राशि दी गई है। इस राशि से महिला समूहों द्वारा आजीविका गतिविधियों की शुरूआत की जाएगी। समूहों द्वारा बर्तन बैंक, टेन्ट व्यवसाय, दोना पत्तल निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निराकरण की पहल सुशासन तिहार के माध्यम से महिला समूहों द्वारा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से ऋण की मांग की गई थी। प्राप्त आवेदनों पर जिला पंचायत द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत समूहों को ऋण प्रदान किया गया।जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने कहा कि सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की दिशा में तत्परता से कार्य किया जा रहा है। बिल्हा ब्लॉक के 4 महिला स्व सहायता समूहों को सुशासन तिहार में आवेदन करने पर आजीविका गतिविधियों के लिए त्वरित रूप से आर्थिक सहायता दी गई। महिला स्व सहायता समूहों ने आवेदन पर त्वरित निराकरण मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया।सुशासन तिहार के तहत बिल्हा ब्लॉक के तेलसरा गांव की 4 स्व सहायता समूहों ने आजीविका गतिविधियों के लिए ऋण राशि प्रदान किए जाने की मांग की थी, आवेदन पर त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए महिला समूहों को सामुदायिक निवेश कोष के तहत 60-60 हजार की राशि दी गई। राशि मिलने पर स्व सहायता समूह की महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया। ग्राम तेलसरा की संतोषी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सीमा सूर्यवंशी ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग वे समूह द्वारा चलाए जा रहे टेन्ट व्यवसाय को बढ़ाने में करेंगी। उन्होंने कहा कि गांव में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बर्तन और टेन्ट की व्यवस्था गांव में नहीं थी जिससे किराए पर बाहर से मंगवाना पड़ता था, अब गांव में ही इसका व्यवसाय होने से लोगों को सुविधा मिल रही है। वहीं महिला समूहों को रोजगार भी मिल रहा है।मिनी माता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ममता सूर्यवंशी ने बताया कि वे गांव में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए बर्तन बैंक की स्थापना करेंगी ताकि गांव में होने वाले छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बर्तन की जरूरत पूरी हो और समूह को रोजगार मिले। मां लक्ष्मी समूह की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा बघेल ने कहा कि प्राप्त राशि से समूह द्वारा दोना पत्तल बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं जय मां अम्बे समूह की अध्यक्ष एकता यादव ने बताया कि वे इस राशि से किसी आजीविका गतिविधि की शुरूआत करेंगी ताकि उनकी समूह की महिलाओं को रोजगार प्राप्त हो। समूह की महिलाओं ने कहा कि सरकार द्वारा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की बिहान योजना के तहत महिला समूहों को आजीविका गतिविधियों के लिए दी जा रही सहायता और प्रशिक्षण से उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिल रही है, और ग्रामीण महिलाएं सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर रही है।उल्लेखनीय है कि 8 से 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के तहत आम लोगों से शिकायतों और मांग के संबंध में आवेदन लिए गए थे। सुशासन तिहार का उद्देश्य जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है। विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर त्वरित रूप से संज्ञान लेकर समाधान किया जा रहा है।
-
- मुख्य नालियों, बड़े नालों की बारिश पूर्व सफाई करवाने, विकास कार्यों की साइट विजिट करने, अवैध होर्डिंग हटाने सहित दिए कई निर्देश
रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 अध्यक्षीय कक्ष में नगर निगम जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के डोंगरे की उपस्थिति में जोन के सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर करते हुए अनेक आवश्यक निर्देश दिए हैँ. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने कहा कि गर्मी के मौसम में स्ट्रीट लाईट टाइमर को मौसम अनुसार रिसेट करवाकर प्रतिदिन संध्या 6.30 बजे ऑन और सुबह 5 बजे ऑफ की जाये, इससे प्रतिदिन डेढ़ घण्टे की विद्युत खपत बचेगी. सभापति ने सभी मुख्य मार्गो की नालियों और सभी बड़े नालों की सफाई व्यवहारिक आवश्यकतानुसार पोकलेन मशीन अथवा जेसीबी मशीन अथवा मेन्युअल सफाई अभियान चलाकर करवाने, नालों और नालियों को कब्जामुक्त करवाने, पेयजल संकट से ग्रस्त वार्ड क्षेत्रों और जहां केवल बोर पर निर्भरता है, ऐसे वार्डो के स्थानों में अनिवार्य रूप से गर्मी में पेयजल टैंकरों से सुगम जलआपूर्ति प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने लोक कर्म विभाग के उप अभियंताओं को विकास और निर्माण कार्यों की अनिवार्य रूप से प्रतिदिन साइट विजिट करके विकास कार्यों में गुणवत्ता नियंत्रण किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने नगर निवेश विभाग के अभियंताओं को नक्शा पास करते समय स्थल पर पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य रूप से करवाने और जहां पार्किंग ना हो, ऐसे लोगों को नोटिस देकर पार्किंग व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने अवैध होर्डिंग हटाने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैँ. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सफाई व्यवस्था सुधारने जहां सफाई कामगार कम संख्या में हैँ, वहाँ वार्डों में सफाई कामगार की संख्या बढ़ाते हुए सफाई व्यवस्था चुस्त बनाने के निर्देश दिए हैँ. सभापति ने पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से सुगमता से करने टैंकर चालकों की संख्या वार्डो में बढ़ाकर उनकी ड्यूटी लगाने के निर्देश जोन 2 जोन कमिश्नर को दिए हैँ, ताकि सभी वार्डों के रहवासियों को गर्मी में सुचारु तरीके से जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके. सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम हित में राजस्व वसूली बढ़ाने डोर टू डोर सम्पर्क कर करदाताओं, जिन्होंने अब तक सम्पतिकर नहीं पटाया है, उनसे सम्पतिकर को जमा करवाया जाना छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार अंतिम नियत तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2025 तक हर हाल में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ.
-
-जोन 1 ने वार्ड 3 के चखना सेंटर गोगांव पर अतिक्रमण और गंदगी करने पर लगाया जुर्माना, अवैध ठेला हटाया गया
रायपुर ।सुशासन तिहार 2025 के तहत रायपुर नगर पालिक निगम को आम जनता से प्राप्त सभी आवेदनों का महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार गुणवत्तायुक्त त्वरित समाधान किये जाने की कार्यवाही सभी जोनों द्वारा प्रतिदिन निरन्तर की जा रही है. सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1 के स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग को आवेदन करते ही सम्बंधित नगर निगम जोन 1 के स्वास्थ्य विभाग और नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा तत्काल नगर निगम जोन 1 के तहत आने वाले संत कबीर दास वार्ड क्रमांक 3 के तहत गोगांव में संचालित चखना सेंटर पर स्थल में पहुंचकर गन्दगी और अतिक्रमण से सम्बंधित शिकायत सही मिलने पर नगर निगम जोन 1 जोन अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, संत कबीर दास वार्ड पार्षद डाॅ. मनमोहन मनहरे, जोन 1 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता श्री डी. के. पैकरा, श्री गजाराम कंवर, सहायक अभियंता श्री शरद देशमुख, उप अभियंता श्री सागर ठाकुर, श्री मोहम्मद इम्तियाज अहमद, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में अतिक्रमण कर लगाया गया अवैध ठेला तत्काल हटाने और गन्दगी और अतिक्रमण को लेकर कुल 32800 रूपये का जुर्माना किये जाने की कार्यवाही करते हुए सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदन का जोन स्तर पर त्वरित समाधान किया। - - भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश की मांगरायपुर ।रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और उससे उत्पन्न संकट को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को पत्र लिखकर प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करने की अपील की है।श्री अग्रवाल ने अपने पत्र में लिखा है कि अप्रैल माह में ही प्रदेश का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सुबह 9-10 बजे से ही लू और चिलचिलाती धूप का ऐसा कहर शुरू हो जाता है कि सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। तपती सड़कों और गर्म हवाओं ने जहां बुजुर्गों को परेशान कर दिया है, वहीं छोटे-छोटे मासूम बच्चे अभी भी स्कूल जाने को विवश हैं। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और उनके स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है।सांसद श्री अग्रवाल ने कहा कि "बच्चे देश का भविष्य हैं। ऐसे संकट के समय उन्हें राहत देना हमारा नैतिक और सामाजिक कर्तव्य है।" उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी जब-जब गर्मी का प्रकोप इस तरह से बढ़ा है, तब समय से पूर्व ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया है।श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी प्राथमिक, मिडिल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में तत्काल अवकाश की घोषणा की जाए, ताकि बच्चों को इस प्रचंड गर्मी से राहत मिल सके।उनका कहना है कि, जब मैं मासूम बच्चों को तपती दोपहर में स्कूल जाते देखता हूं तो मन विचलित हो उठता है। कृपया बच्चों की नन्ही मुस्कान और उनकी सेहत के लिए यह जरूरी निर्णय शीघ्र लिया जाए।"
- -मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के लिए 23 अप्रैल से 11 मई तक आवेदन आमंत्रितरायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में सुशासन को बढ़ावा देने के लिए लगातार नवाचार और प्रभावी नीतियों पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री गुड गवर्नेंस फेलो योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना का उद्देश्य राज्य के प्रतिभाशाली युवाओं को गवर्नेंस के क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान कर एक दक्ष एवं उत्तरदायी प्रशासनिक पीढ़ी तैयार करना है। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सरकार भारतीय प्रबंधन संस्थान रायपुर के साथ मिलकर पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित करेगी। फेलो को शासन के विभिन्न विभागों में प्रायोगिक प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा।मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख पहल है जिसकी घोषणा नवंबर 2024 में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई थी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पेशेवरों को शासन और नीति कार्यान्वयन में योगदान देना, प्रशासनिक दक्षता और प्रभाव को बढ़ाने के लिए आकर्षित करना है। इसके माध्यम से शासन की कार्यप्रणाली में दक्षता एवं पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही युवाओं को शासन, एनजीओ, थिंक टैंक एवं निजी क्षेत्र के साथ समन्वय में कार्य कर गवर्नेंस सुधार की दिशा में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा। आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी, अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष,न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। बैंक खाता और आधार मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए। प्रवेश के लिए कैट परीक्षा के माध्यम से चयन किया जाएगा।छत्तीसगढ़ सरकार इस पाठ्यक्रम की संपूर्ण फीस वहन करेगी, साथ ही प्रत्येक नामांकित छात्र को प्रतिमाह 50,000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण आईआईएम रायपुर परिसर में आयोजित होगा।मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के लिए फेलो छत्तीसगढ़ सरकार के शासन-प्रशासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। चयनित अभ्यर्थी डेटा-आधारित नीतियों के डिजाइन और मूल्यांकन में सहयोग, प्रशासनिक कुशलता के लिए सरकारी विभागों में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित, संसाधनों का बेहतर उपयोग और ई-गवर्नेंस को सुदृढ़ करने के साथ ही जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव का विश्लेषण कर नागरिकों की जरूरतों के अनुरूप नीतियां बनाने में मदद करेंगे।इस फेलोशिप के माध्यम से प्रशासनिक प्रक्रियाएं अधिक कुशल और पारदर्शी होंगी, जिससे सरकारी योजनाओं का प्रभाव बढ़ेगा। यह कार्यक्रम युवा पेशेवरों को नेतृत्व की भूमिका निभाने का अवसर देगा, जिससे सुशासन की संस्कृति मजबूत होगी और नागरिकों का सरकार पर भरोसा बढ़ेगा। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप न केवल युवाओं को उच्च स्तरीय शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर प्रदान करती है, बल्कि राज्य के सुशासन के लक्ष्य को साकार करने में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी। यह पहल छत्तीसगढ़ को समृद्ध, समावेशी और प्रगतिशील राज्य बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के तहत लोक नीति और सुशासन में दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए चयनित फेलो छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज में लोक नीति और सुशासन में विशेषज्ञता के साथ प्रशासनिक नीतियों के डिजाइन, विश्लेषण और कार्यान्वयन में सहायता करेंगे। वे डेटा-आधारित नीति निर्माण को बढ़ावा देकर योजनाओं की प्रभावशीलता को भी बेहतर बनाएंगे।फेलोशिप धारक विभिन्न सरकारी विभागों में कार्य करते हुए प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने, संसाधनों के उपयोग को अनुकूलित करने, जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। फेलो नागरिकों की जरूरतों को समझकर योजनाओं और सेवाओं को अधिक समावेशी और सुलभ बनाने में योगदान देंगे। वे जमीनी स्तर पर योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन कर सरकार को फीडबैक प्रदान करेंगे, जिससे नीतियां अधिक लक्षित और प्रभावी बनेंगी।छत्तीसगढ़ सरकार का यह फेलोशिप कार्यक्रम सुशासन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। चयनित अभ्यर्थी न केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत करेंगे, बल्कि राज्य के नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पहल छत्तीसगढ़ को एक प्रगतिशील और समावेशी राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के लिए भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर द्वारा लोक नीति और सुशासन में दो वर्षीय एमबीए कार्यक्रम के लिए 23 अप्रैल से 11 मई तक आवेदन आमंत्रित हैं। इसके लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक (आरक्षित वर्ग के लिए 55 प्रतिशत अंक या समतुल्य सीजीपीए) होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2022, 2023, या 2024 का वैध कैट स्कोर कार्ड भी आवश्यक है। आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ की आरक्षण नीति के अनुसार लाभ मिलेगा। विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए आईआईएम रायपुर की वेबसाइट https://iimraipur.ac.in/mba-ppg/ का अवलोकन किया जा सकता है। प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए दूरभाष क्रमांक 0771-2474612 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
- -बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में दो दिवसीय कार्यक्रमों में रहेंगे विशिष्ट अतिथि-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति का राष्ट्रीय मंच से होगा प्रस्तुतिकरणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएँ और अधोसंरचना विकास के विजन को देशभर के उद्योगपतियों एवं नीति निर्माताओं के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। ये आयोजन मुंबई के गोरेगांव स्थित बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में होंगे।पहला दिन: टेक्सटाइल सेक्टर के निवेशकों से संवाद – 23 अप्रैलमुख्यमंत्री श्री साय 23 अप्रैल को CMAI Fab Show में भाग लेंगे, जिसे क्लोथिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CMAI) द्वारा आयोजित किया गया है। यह शो देश के वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गजों का प्रमुख प्लेटफॉर्म है, जहाँ उत्पादन, निर्यात और ब्रांडिंग से जुड़े प्रतिष्ठित प्रतिनिधि शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री इस मंच से छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति में वस्त्र उद्योग के लिए उपलब्ध विशेष सुविधाओं, प्रोत्साहनों और निवेश के अवसरों की जानकारी साझा करेंगे। इस दौरान कुछ प्रमुख कंपनियों के साथ निवेश समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर की भी संभावना है।दूसरा दिन: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में होगा छत्तीसगढ़ का प्रस्तुतीकरण – 24 अप्रैलमुख्यमंत्री श्री साय 24 अप्रैल को इंडिया स्टील 2025 के उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत इस्पात उद्योग के लिए विकसित अधोसंरचना, नवाचार, और दीर्घकालिक योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।इसी दिन छत्तीसगढ़ राउंड टेबल मीटिंग का आयोजन भी होगा, जिसमें मुख्यमंत्री संभावित निवेशकों के साथ सीधी बातचीत करेंगे। इस बैठक में औद्योगिक क्लस्टर्स, लॉजिस्टिक सपोर्ट, सिंगल विंडो क्लियरेंस सिस्टम, और अनुकूल श्रमिक नीति जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।राज्य पवेलियन में झलकेगा नया छत्तीसगढ़मुख्यमंत्री श्री साय छत्तीसगढ़ स्टेट पवेलियन का भी भ्रमण करेंगे, जहाँ राज्य की औद्योगिक अधोसंरचना, नीतिगत प्रोत्साहन, और निवेश के बहुआयामी अवसरों की जानकारी मिलेगी। यह पवेलियन निवेशकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।मीडिया से संवाद – बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर मेंमुख्यमंत्री श्री साय 23 और 24 अप्रैल को दोपहर 1 बजे बॉम्बे एग्ज़िबिशन सेंटर में मीडिया से संवाद करेंगे। वे इस दौरे के प्रमुख उद्देश्यों, राज्य की नई औद्योगिक नीति की विशेषताओं और निवेश को आकर्षित करने के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा करेंगे।








.jpg)
.jpg)



.png)
.jpg)
.jpg)

.jpg)





.jpg)
.jpg)


.jpg)