- Home
- छत्तीसगढ़
- -परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए तकनीक के सहारे मिली नई पहचानरायपुर ।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में उद्यानिकी विभाग की योजनाएं और तकनीकी सहायता किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेहराखार निवासी किसान तोपचंद भंडारी की सफलता इसका प्रमाण है।तोपचंद भंडारी पूर्व में परंपरागत तरीके से सब्जी की खेती करते थे, जिससे उन्हें सीमित पैदावार और कम आमदनी हो पाती थी। लेकिन जब उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर ग्राफ्टेड टमाटर और मिर्च की खेती की तकनीकी जानकारी ली, तो उनकी किस्मत ही बदल गई। उद्यान विभाग से मिली तकनीकी सहायता के माध्यम से तोपचंद भंडारी ने अपने खेत में मल्चिंग सीट के साथ ग्राफ्टेड टमाटर और मिर्च की खेती शुरू की। उन्होंने 1.2 हेक्टेयर में टमाटर और 0.300 हेक्टेयर में ग्राफ्टेड मिर्च का रोपण किया। इससे उन्हें कुल 225 क्विंटल टमाटर की उपज प्राप्त हुई, जिससे 6 लाख 75 हजार रुपए की आमदनी हुई। लागत निकालने के बाद उन्हें करीब 5 लाख 60 हजार रुपए का शुद्ध लाभ हुआ।तोपचंद भंडारी ने न केवल खुद की खेती में तकनीकी नवाचार अपनाया, बल्कि अपने अनुभवों को आस-पास के किसानों के साथ भी साझा किया। वे अब लगातार अन्य किसानों को भी उद्यानिकी विभाग की योजनाओं से जुड़कर उन्नत खेती करने और आमदनी बढ़ाने की सलाह देते हैं। उनका कहना है कि यदि किसान सही मार्गदर्शन और तकनीकी सहायता के साथ खेती करें, तो आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं। वर्तमान में वे दोबारा ग्राफ्टेड टमाटर की खेती कर रहे हैं और भविष्य में इससे भी बेहतर परिणाम की उम्मीद रखते हैं।
- -ग्राम बालसी के दो युवाओं को मिला लर्निंग लाइसेंसमहासमुंद / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। यह जनकल्याणकारी अभियान राज्य के नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता और जवाबदेही का प्रतीक है। सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना, सरकारी सेवाओं को सरल और सुलभ बनाना तथा शासन को सीधे जनता तक पहुँचाना है। यह पहल "जनता के साथ, जनता के लिए" की सोच को धरातल पर उतारती है, जहाँ सरकार खुद लोगों के बीच पहुँचकर उनकी आवश्यकताओं और उम्मीदों को समझने का प्रयास कर रही है।अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत नागरिकों से उनकी समस्याओं एवं मांगों के संबंध में आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिन पर प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विकासखंड बागबाहरा में सुशासन तिहार के तहत ग्राम पंचायत सुअरमार निवासी श्रीमती देव कुमारी, ग्राम पंचायत मोहंदी के श्री सतीश कुमार निषाद एवं श्रीमती अशोक बाई ध्रुव द्वारा जॉब कार्ड के लिए आवेदन प्रस्तुत किए गए थे।प्रशासन द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित रूप से कार्यवाही की गई और सभी तीनों हितग्राहियों को शीघ्र जॉब कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार से सरायपाली विकासखंड के ग्राम बालसी के निवासी श्री तेजकुमार रात्रे एवं श्री ऋषिकेश रात्रे द्वारा सुशासन तिहार के अंतर्गत लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे। परिवहन विभाग द्वारा इन आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके फलस्वरूप दोनों आवेदकों को शीघ्र ही लर्निंग लाइसेंस जारी कर दिया गया।जॉब कार्ड एवं लर्निंग लाइसेंस प्राप्त होने पर संबंधित परिवारों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं 'सुशासन तिहार' जैसे अभिनव अभियान की सराहना की और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।
-
नारायणपुर. जिले में चार महिला नक्सली समेत पांच इनामी नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में पांच नक्सलियों दसरी ध्रुव (26), छन्नू गोटा (28), ज्योति वड्डे उर्फ कुटके (19), सीता वड्डे (19) और इरपे उर्फ सुनीता वड्डे (25) ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सली दसरी ध्रुव पर दो लाख रूपए का इनाम है। वहीं नक्सली छन्नू गोटा, ज्योति वड्डे, सीता और इरपे पर एक-एक लाख रूपए का इनाम है। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास नीति और बड़े कैडर के नक्सलियों के आत्ससमर्पण के बाद सरकार द्वारा उन्हें दी जा रही विभिन्न सुविधाओं से प्रभावित होकर तथा संगठन के विचारों से निराश होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 50 हजार रुपए का चेक प्रदान किया गया है। उन्हें पुनर्वास नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में नारायणपुर जिले में अब तक कुल 97 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। -
रायपुर. प्रदेश सरकार ने राज्य के 11 जिलों के कलेक्टर समेत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 41 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश कुमार शरण का तबादला आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश के पद पर कर दिया है। राज्य शासन ने शरण के स्थान पर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल को बिलासपुर कलेक्टर के पद पर तैनात किया है। अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्तिकेय गोयल को संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के पद पर पदस्थ करते हुए प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने गोयल के स्थान पर दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ जिले के कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। अधिकारियों ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू का तबादला विशेष सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर कर दिया गया है। उनके स्थान पर जिला पंचायत बालोद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय कन्नौजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ के कलेक्टर होंगे। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को कलेक्टर राजनांदगांव नियुक्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक जन्मेजय महोबे को जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं संचालक लोक शिक्षण दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद जिला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य शासन ने बालोद जिले के कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल का तबादला कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के पद पर किया है। वहीं गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार का तबादला कलेक्टर मुंगेली के पद पर किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य जलग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नुपूर राशि पन्ना को कोंडागांव जिले का कलेक्टर नियुक्त किया है। वहीं मुंगेली जिले के कलेक्टर राहुल देव का तबादला संचालक कृषि के पद पर किया गया है। उन्होंने बताया कि गरियाबंद जिले के कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल अब नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन होंगे। अग्रवाल के स्थान पर अंतागढ़ के अपर कलेक्टर भगवान सिंह उइके को गरियाबंद का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा का तबादला उप सचिव आवास एवं पर्यावरण के पद पर किया गया है। वहीं, कोंडागांव जिले के कलेक्टर कुणाल दुदावत को कलेक्टर दंतेवाड़ा के पद पर नियुक्त किया गया है।
-
बीजापुर. जिले की पहाड़ियों में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के बंकर से बड़ी संख्या में सोलर प्लेट और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुर्कराजगुट्टा गांव की पहाड़ी में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बंकर से छह सोलर प्लेट, माओवादियों की दो वर्दियां, दो छत के पंखे और अन्य सामान बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जिले जीड़पल्ली गांव में स्थित शिविर से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मुर्कराजगुट्टा में नक्सलियों के द्वारा बंकरनुमा संरचना में छिपाया गया ‘डंप' बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि डंप को नक्सलियों ने कांक्रीट आरसीसी स्लेब से बने बंकरनुमा कमरे में छिपाकर रखा था। उन्होंने बताया कि कोबरा बटालियन के दल ने अभियान के दौरान नक्सलियों के 12 ठिकानों को नष्ट कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले जिले के कोमटपल्ली और तुमरेल गांव के जंगलों में बनाए गए डंप से नक्सलियों का हथियार बनाने का उपकरण, औजार और विस्फोटक सामान बरामद किया गया था। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। - -दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम जामगॉव (एम) में 110 एकड़ में स्थापित किया जा रहा है प्रसंस्करण ईकाईरायपुर, / प्रदेश के वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) में केन्द्रीय प्रसंस्करण इकाई का अवलोकन कर अद्यतन कार्यों का जायजा लिया। वनमंत्री ने यथाशीघ्र गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा करने संबंधितों को निर्देशित किया। इस अवसर पर सांसद श्री विजय बघेल व जिला एवं जनपद पंचायत के प्रतिनिधि भी साथ मौजूद थे। लघु वनोपजों के प्रसंस्करण हेतु लगभग 23 करोड़ की लागत से 110 एकड़ क्षेत्र में विभिन्न प्रसंस्करण इकाई स्थापित किया जा रहा है।वन मंत्री श्री कश्यप ने इन इकाई में प्रसंस्करण होने वाले उत्पाद तथा गोदामों में भंडारित वनोपज, मिलेट्स फसल, प्रसंस्करण पश्चात् वितरण आदि की भी जानकारी ली। वन मंत्री श्री कश्यप ने सम्पूर्ण इकाई परिसर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को एक पेड़ माँ के नाम पर लोगों से पौध रोपण करने की अपील की। इस अवसर पर डीएफओ श्री चंद्रशेखर परदेशी, एसडीएम श्री लवकेश ध्रुव एवं अन्य विभाग के अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
- रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ सुशासन तिहार सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का एक प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इस तिहार का उद्देश्य जनसरोकार से जुड़े मामलों, शिकायतों का त्वरित निराकरण करना और हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ दिलाना है। महासमुंद जिले में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही से जनता को राहत मिली है।महासमुंद शहर के वार्ड नं. 25 की दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत आवेदन किया था। पात्रता जांच के बाद उन्हें 20,000 रुपए की सहायता राशि मंजूर की गई है, जो एक मई को सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह राशि दीपा की शिक्षा में काम आएगी। उनका सपना है कि वह शिक्षिका बनकर समाज को नई दिशा दें।पिथौरा विकासखंड के ग्राम जंघोरा निवासी मनोहर सिंह पटेल को तकनीकी कारणों से पहले आयुष्मान कार्ड नहीं मिल पाया था। उन्होंने सुशासन शिविर में शिकायत दर्ज कराई, जिसे केवल 24 घंटे में सुलझाया गया। 16 अप्रैल को उन्हें उनका कार्ड मिल गया जिससे अब वे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसी तरह सरायपाली के ग्राम राफेल की आसनी निषाद ने शिकायत की थी कि उन्हें महतारी वंदन योजना की कोई किस्त नहीं मिली। जांच में पाया गया कि उनका आधार इनएक्टिव था, जिससे भुगतान अटक गया था। आधार अपडेट के बाद अब उन्हें डीबीटी के माध्यम से राशि प्राप्त होगी।सिमगांव की किसान उषा बाई चौहान ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिलने की शिकायत की थी। बैंक विवरण से पता चला कि राशि पहले से ही उनके पोस्ट ऑफिस खाते में जमा हो रही है। इसी तरह छह अन्य किसानों की शिकायतों का भी त्वरित निराकरण हुआ। सुशासन तिहार की सबसे बड़ी उपलब्धि है जनता की समस्याओं को सुनना और समाधान देना। इससे न सिर्फ सरकारी योजनाओं पर भरोसा बढ़ा है बल्कि शासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास भी मजबूत हुआ है।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना है। वास्तव में, समस्याओं के त्वरित निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार नागरिकों के द्वारा प्रस्तुत आवेदनों का गंभीरता से निराकरण कर रही है, जिसका सकारात्मक असर पूरे प्रदेश में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।पतेरापाली की युगेश्वरी को मिला नया आशियानामहासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड की ग्राम पंचायत अमलीडीह के आश्रित ग्राम पतेरापाली निवासी श्रीमती युगेश्वरी ध्रुव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के मकान हेतु सुशासन तिहार के दौरान आवेदन प्रस्तुत किया। उनकी इस आवश्यक मांग को प्रशासन ने प्राथमिकता से संज्ञान में लिया। “मोर द्वार साय सरकार” अभियान के तहत जिले की टीम तत्क्षण उनके घर पहुँची। त्वरित सर्वेक्षण के पश्चात यह स्पष्ट हुआ कि वे योजना की पात्र हैं। उनका नाम आवास प्लस सर्वे 2.0 में दर्ज कर लिया गया है। अब शीघ्र ही उनके घर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वर्षों से एक पक्के घर का सपना संजोए बैठी श्रीमती ध्रुव की आँखों में अब उम्मीद की चमक है। जो सपना कभी दूर और धुंधला लगता था, वह अब सरकार की पहल से एक नई सुबह की तरह उनके जीवन में उजाला भरने को तैयार है। अब वह दिन दूर नहीं जब उनका आशियाना केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि जीती-जागती सच्चाई होगी।दीपा को मिलेगा मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना का लाभइसी दौरान सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित एक शिविर में महासमुंद के वार्ड क्रमांक 25 कुम्हारपारा निवासी कु. दीपा साहू ने मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया, जिसमें पात्रता की जांच करने पर वे योजना से लाभान्वित होने हेतु पात्र पाई गईं। जिले के श्रम पदाधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इस विशेष योजना के अंतर्गत दीपा को ₹20,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जो डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। इस सहायता से अब दीपा अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख पाएंगी। उनका सपना है कि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें और भविष्य में एक प्रेरणादायक शिक्षिका बनें, ताकि अन्य बेटियों को भी शिक्षा के महत्व से जोड़ सकें।गौरतलब है कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में आम जनता की समस्याओं के समाधान हेतु प्रशासन पूरी सजगता और तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
- -स्मार्ट क्लास से विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी – अरुण साव-रायपुर.। . उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज मुंगेली के लोरमी विकासखंड के 28 शासकीय स्कूलों में स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ किया। उन्होंने लोरमी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैगाकापा में आयोजित कार्यक्रम में सभी स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम में अध्ययन-अध्यापन की सुविधाओं को देखा और इसके लिए स्थापित किए गए तकनीकी उपकरणों की सराहना की। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्कूलों में ये स्मार्ट क्लास-रूम बनाए गए हैं।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने स्मार्ट क्लास-रूम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्मार्ट क्लास-रूम से बच्चों की पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इसके जरिए वे अपने विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी अध्ययन-अध्यापन की नई और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। उन्होंने स्कूल के बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह स्मार्ट क्लास-रूम आप लोगों के लिए बना है। सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करें। उन्होंने स्मार्ट क्लास-रूम के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामना दीं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बैगाकापा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए स्कूलों में डिजिटल तकनीकों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। एचडीएफसी बैंक और एआरओ फाउंडेशन के सहयोग से स्मार्ट क्लास-रूम की यह पहल विद्यार्थियों के लिए काफी उपयोगी होगी। उन्होंने दोनों संस्थाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया। लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, मुंगेली जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती अनिता साहू और लोरमी जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा विक्रम सिंह ठाकुर सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू किए गए सुशासन तिहार में लोगों को उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है। रायगढ़ जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार के लिए विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। टीम गांवों में पहुंचकर आवेदनों का निराकरण कर रही है। वहीं किसान किताब के आवेदन पर कृषक को उसके घर जाकर प्रति सौंपी गई। मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए आवेदकों को घर बैठे ही जॉब कार्ड बना कर दिया गया।हर ब्लॉक में प्राप्त आवेदनों के आधार पर आज तीन तीन जगहों पर कैंप लगाकर लोगों के आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए टीमें पहुंची। ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के निवासी अनुज कुमार निषाद के बेटे गौरव निषाद के आधार कार्ड में कुछ जानकारी सुधारनी थी। इस त्रुटि के चलते स्कूली छात्र गौरव का अपार आईडी नहीं बन पा रहा था। पिता अनुज निषाद ने सुशासन तिहार में बेटे के आधार कार्ड की जानकारी सुधारने का आवेदन दिया था। जिस पर कार्यवाही करते हुए उनके बेटे के आधार कार्ड को सुधारने की प्रक्रिया की गयी। इसी प्रकार कई अन्य आवेदकों द्वारा उनके बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उस पर भी प्रक्रियात्मक कार्यवाही की गयी।घर पर मिला किसान किताबग्राम कांटाहरदी निवासी श्री देवेन्द्र सिदार ने किसान किताब की द्वितीय प्रति हेतु सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदन किया था। जिला प्रशासन द्वारा इस पर कार्रवाई करते हुए पटवारी को उनके निवास पर भेजा गया। गांव के पटवारी ने दस्तावेजों की जांच करते हुए पंजीकृत रजिस्ट्री से मिलान किया, जिसमें जानकारी सही पाए जाने पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात श्री देवेन्द्र सिदार को किसान किताब की द्वितीय प्रति प्रदान की गई। उन्होंने इस त्वरित समाधान पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया और कहा कि यह पहल शासन की संवेदनशीलता और पारदर्शिता का प्रतीक है, जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन पर और भी दृढ़ हुआ है।घर-घर पहुंच रही शासन की योजनाओं का लाभसुशासन तिहार की जानकारी गांव तक पहुंची तो डूमरपाली निवासी श्रीमती दिव्या साहू ने भी नए जॉब कार्ड के लिए आवेदन दिया। उनके आवेदन को निराकृत करने रोजगार सहायक खुद उनके घर पहुंचे और औपचारिकता पूरी करके नया जॉब कार्ड उन्हें हाथों-हाथ सौंपा। जॉब कार्ड हाथों में आते ही दिव्या ने कहा कि पहली बार ऐसा लगा कि शासन की योजनाएं हमारे दरवाजे तक आयी है। बिना चक्कर लगाए, बिनी किसी परेशानी के मुझे मेरे आवेदन का समाधान मिल गया है। इस तरह छोटे मुड़पार निवासी जानकी कुमारी पटैल एवं कुमारी भावना के आवेदनों पर जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा उन्हें उनके घर पर जाकर मनरेगा कार्ड सौंपा गया।
-
आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण कार्यक्रम में मोर दुआर - साय सरकार आवास प्लस 2.0 ऐप से होगा सर्वे
- हितग्राही स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन
दुर्ग/ प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत सर्वेक्षण पखवाड़ा ग्राम पंचायत कातरो जनपद पंचायत दुर्ग में आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने मोर दुआर-साय सरकार आवास प्लस 2.0 ऐप से सर्वे में जोड़ा गया सांकेतिक रूप से परिवारों का सर्वेक्षण कर ऐप के माध्यम से नाम जोड़ा गया।
सांसद श्री विजय बघेल ने बताया कि जिले में मोर दुआर - साय सरकार के अंतर्गत आवास प्लस सर्वेक्षण 2.0 का पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में मोर आवास मोर अधिकार के संकल्प को साकार करने हेतु यह सर्वे अभियान तीन चरणों में संचालित किया जा रहा है, जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक निर्धारित की गई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के दूसरे चरण का सर्वे, पात्र परिवारों 30 अप्रैल तक जुड़वा सकते हैं नाम आवास प्लस 2.0 ऐप से होगा सर्वे, हितग्राही स्वयं भी कर सकते हैं आवेदन कर सकते है। वही ग्राम पंचायत कातरों जनपद पंचायत दुर्ग में आवास सर्वे पखवाडा का शुभारंभ किया गया हितग्राही अमरिका, रभा साहू, निर्मला, कुर्ती साहू, कुलन्द्री, खिलेश्वरी देवंांगन प्रेमलाल का माथे में तिलक व मिठाई खिलाकर एप्प के माध्यम से आवास सर्वे में जोड़ा गया एवं सांकेतिक रूप से परिवार का सर्वेक्षण किया गया। विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर द्वारा सभी पात्र परिवार का नाम जोड़ा जाए तथा हितग्राहियों से आवास समय सीमा में पूर्ण करने बाते कहीं।
भारत सरकार और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप राज्य में ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान की जा रही है, जो पूर्व की स्थायी प्रतीक्षा सूची या आवास प्लस सूची में किसी कारणवश छूट गए थे। इन छूटे हुए पात्र परिवारों को योजनांतर्गत लाभ देने हेतु व्यापक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में ‘मोर दुआर साय सरकार महाभियान’ के अंतर्गत विशेष सर्वेक्षण पखवाड़ा आयोजित किया गया है, जिसका प्रमुख उद्देश्य हर पात्र ग्रामीण को चिन्हित कर उसे आवास योजना से जोड़ना और उन्हें गरिमापूर्ण जीवन के लिए एक स्थायी निवास उपलब्ध कराना है।
इस संबंध में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार ने आवास प्लस 2.0 की सूची को अद्यतन करने के लिए आवास प्लस सर्वे 2024 प्रारंभ किया है। जिला पंचायत बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे जिले में ग्राम पंचायत में नियुक्त किये गये सर्वे सचिव/रोजगार सहायक द्वारा किया जायेगा। सर्वे कार्य आवास प्लस 2.0 एप-2024 से किया जाएगा। इसमें हितग्राही स्वयं के मोबाईल से भी आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल एप्लीकेशन आवास प्लस 2.0 ऐप की लिंक आवास सॉफ्ट पोर्टल माध्यम से किया गया वही ग्राम पंचायत कातरों जनपद पंचायत दुर्ग में आवास सर्वे पखवाडा में सांसद श्री विजय बघेल, विधायक दुर्ग ग्रामीण श्री ललित चंद्राकर ने 10 हितग्राहियों को आवास ऐप के माध्यम से सर्वे के कार्य हेतु प्रेरित किया। सर्वे कार्यक्रम में रूपेश पांडे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्ग, श्रद्धा साहू सभापति जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती बिंदु देशलहरे, श्री जितेन टंडन सभापति जनपद पंचायत श्री अनिल चंद्राकर जनपद पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। -
13 दिवसीय प्रवचन श्रृंखला का आयोजन
भिलाई। जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज एवं उनके द्वारा प्रदत्त विश्वप्रसिद्ध प्रेम मंदिर वृंदावन किसी पहचान की अपेक्षा नहीं रखते। वेद शास्त्रों के शास्त्रीय ज्ञान से जीव मात्र के आध्यात्मिक कल्याण के मार्ग को प्रशस्त करने वाले जगद्गुरुत्तम श्री कृपालु जी महाराज भारत ही नहीं वरन् विश्व के आध्यात्मिक गुरु हैं। जिन्होंने लुप्तप्राय हो चुके भारतीय अध्यात्म के ज्ञान के स्रोत वेदों शास्त्रों के गूढ़ज्ञान के वास्तविक स्वरूप को प्रकट किया एवं जनसाधारण के लिए सरलतम रूप में प्रचार कर उपलब्ध कराया। जिस तत्व ज्ञान को प्राप्त कर मानव देह प्राप्त जीव भगवद् प्राप्ति के लक्ष्य की ओर निश्चिंत होकर अग्रसर हो सके और लक्ष्य प्राप्त कर सके।
ऐसे संत शिरोमणि श्री कृपालु जी महाराज जी की प्रमुख प्रचारिका सुश्री श्वेश्वरी देवी जी का आगमन उमर पोटी में होने जा रहा है। देवी के प्रवचन का आयोजन 22 अप्रैल से 5 मई तक श्रीजी पैलेस पेट्रोल पंप के पास उमरपोटी में सायं 6:00 से रात्रि 8:00 बजे तक नियत है। प्रवचन श्रृंखला में मनुष्य देह देव दुर्लभ, जीव का चरम लक्ष्य भगवद्प्राप्ति, भगवद् प्राप्ति के लिए भगवद् कृपा आवश्यक, मन बुद्धि की शरणागति से ही ईश्वर की प्राप्ति संभव, वास्तविक गुरु की शरणागति से ही भगवद् प्राप्ति संभव, संसार का स्वरूप आदि विषयों पर वेद, शास्त्रों, गीता, भागवत,रामायण आदि धर्म ग्रंथो के आधार पर ज्ञान का लाभ नगर वासियों को प्राप्त होगा। - रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री भरतलाल वर्मा ने बताया है कि आगामी 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान कार्यशाला रखी गई है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यन्त गौतम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। श्री वर्मा ने बताया कि बैठक में प्रदेश भाजपा पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मंत्री, सांसद, विधायक, निगम-मण्डल-आयोग-बोर्ड के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, जिला भाजपा अध्यक्ष, सभी मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक/सह संयोजक, नगरपालिक निगम के महापौर/सभापति, जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और वक्फ बिल सुधार जनजागरण अभियान की जिला समिति अपेक्षित हैं।भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री वर्मा ने कहा कि वक्फ बोर्ड सुधार कानून को लेकर देशभर में विपक्षी दल झूठ बोलकर भ्रम और घृणा फेलाने की कुत्सित राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में भाजपा ने इस कानून के जरिए होने वाले सुधारों और फायदों के बारे में जनजागरण करने का अभियान हाथ में लिया है। इस अभियान में हम हर घर पर दस्तक देकर विपक्ष के हिंसक और अराजकतावादी टूलकिट एजेंडे का पर्दाफाश करेंगे। अभियान के दौरान जनता तक अपनी बात सार्थक रूप से पहुँचे, इस दृष्टि से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर इस कार्यशाला में मार्गदर्शन किया जाएगा। श्री वर्मा ने कहा कि नए वक्फ बोर्ड कानून के जरिए गरीब मुस्लिमों के हितों का संरक्षण और आदिवासियों, सरकारी जमीनों और सर्व समाज की जमीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। यह बिल हर समाज के साथ न्याय करने वाला है। इंडी गठबंधन के दल तुष्टीकरण के चलते विरोध कर रहे हैं। नया वक्फ कानून कट्टरपंथी वोटबैंक की राजनीति करने वालों को बेनकाब करेगा। यह केंद्र सरकार का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। देश के आम तरक्कीपसंद मुस्लिमों ने इस संशोधन विधेयक को अपने लिए हितकारी बताते हुए इसका समर्थन और स्वागत किया है।
- -भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ खोला मोर्चा , जेल भेजो के लगे नारेरायपुर। भारतीय जनता युवा रायपुर जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में शुक्रवार को रायपुर में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया। इश दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया।यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रही है । उन्हें विरोध करने का अधिकार ज़रूर है, लेकिन उन्हें ज़मीन और धन लूटने का अधिकार नहीं है।उन्होंने बताया कि नेशनल हेराल्ड की शुरुआत 1937 में हुई थी और शुरुआत में इसके 5 हजार शेयरधारक थे, यानी यह कभी भी नेहरू परिवार की निजी संपत्ति नहीं थी। इसे उस दौर के कई प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों का समर्थन भी मिला था। 2008 में नेशनल हेराल्ड का प्रकाशन बंद कर दिया गया था। उसके बाद कांग्रेस पार्टी ने नेशनल हेराल्ड को 90 करोड़ रुपए दिए।वहीं, भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस एक राजनीतिक दल है जिसे कई छूट प्राप्त हैं, लेकिन कोई भी राजनीतिक दल कानूनी रूप से पार्टी फंड को किसी निजी संस्था को हस्तांतरित नहीं कर सकता है - यह पूरी तरह से अवैध है। नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति को गांधी परिवार के नियंत्रण में लाने के लिए कांग्रेस ने एक कॉर्पोरेट साजिश रची। यंग इंडियन नाम की एक कंपनी बनाई गई, जिसमें 38फीसदी हिस्सेदारी सोनिया गांधी और 38 फीसदी राहुल गांधी की थी। इस कंपनी को 9 करोड़ के इक्विटी शेयर हस्तांतरित किए गए। 9 करोड़ के इक्विटी शेयर हस्तांतरित होने के बाद, नेशनल हेराल्ड की पूरी संपत्ति यंग इंडियन के नियंत्रण में आ गई, जिसमें दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर एक प्रमुख संपत्ति के साथ-साथ लखनऊ, मुंबई, भोपाल और पटना में हजारों करोड़ की संपत्ति शामिल है। कांग्रेस ने दावा किया कि यंग इंडियन फाउंडेशन धर्मार्थ उद्देश्यों के लिए बनाया गया था, लेकिन आज तक इसके द्वारा किए गए किसी भी धर्मार्थ कार्य के बारे में कोई सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल वोरा, उसके बाद पवन बंसल और फिर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछताछ की।श्री श्रीवास्तव ने बताया कि पूरे मामले में, 90 करोड़ रुपये का बकाया कर्ज सिर्फ 50 लाख रुपये में माफ कर दिया गया, जिससे हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति महज 50 लाख रुपये में उनके नाम पर हो गई। गांधी परिवार के एक और सदस्य ने कथित तौर पर हरियाणा में 3 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी और बाद में उसे 58 करोड़ रुपये में बेच दिया। देश को देखना चाहिए कि यह तथाकथित 'विकास का गांधी मॉडल' कैसा दिखता है।इस मामले में नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने कहा कि जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामले को अपने हाथ में लिया, मामले को समझा और अदालत में धारा 8 के तहत अपनी रिपोर्ट दाखिल की, तो घटनाओं का एक क्रम सामने आया। आपराधिक कानून में, आमतौर पर जांच के बाद शिकायत दर्ज की जाती है, लेकिन इस मामले में, शिकायत से पहले जांच की गई। अदालत ने इस महीने की 21 तारीख को सुनवाई तय की है और इस पर काफी हंगामा भी हुआ है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने पूरी कार्रवाई को खारिज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। उन्हें सिर्फ इतनी राहत दी गई कि वे खुद पेश होने के बजाय अपने वकीलों के जरिए अदालत में पेश हो सकते हैं। पिछले चार साल से यही स्थिति है, इस दौरान राहुल गांधी और सोनिया गांधी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए हैं। जब कानून अपना काम कर रहा है, तो कांग्रेस विरोध क्यों करना चाहती है? यहां तक कि कुछ सांसद और नामी वकील भी इस मामले में बेबुनियाद दलीलें पेश कर रहे हैं। भाजपा सोनिया गांधी और राहुल गांधी से पूछना चाहती है कि क्या कानून को अपना काम नहीं करना चाहिए? अगर कांग्रेस अवैध तरीके से हजारों करोड़ की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश रच रही है, तो क्या हमें चुप रहना चाहिए? नेशनल हेराल्ड की कहानी काफी दिलचस्प है। सरदार पटेल ने कहा था कि इस अखबार के लिए जिन लोगों से पैसे जुटाए जा रहे हैं, वे सही नहीं हैं। यह चिंता का विषय है। ये सभी प्रामाणिक कांग्रेसी नेता थे, और सभी पत्र उपलब्ध हैं। नेहरू जी ने क्या कहा, सुधा पटेल ने क्या कहा, सब कुछ दर्ज है।इस प्रदर्शन भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव , प्रवक्ता केदार गुप्ता, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, सूर्यकांत राठौर, युवा मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी वैभव बैस भाजपा रायपुर जिला महामंत्री सत्यम दुआ, अकबर अली पार्षद राजेश गुप्ता,सोहन साहू,आशु चंद्रवंशी,वैभव बैस,तुषार चोपड़ा,भाजयुमो रायपुर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित माहेश्वरी, जिला प्रभारी मनीष पांडे भाजयुमो जिला महामंत्री प्रणय साहू,अर्पित सूर्यवंशी, अमित मेशरी, भाजयुमो जिला बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष सुनील यदु ,महामंत्री प्रशांत यादव, शंकर साहू,विशाल पांडेय, अभिषेक धनगर,नरेश पिल्ले, विकास मित्तल आशीष आहूजा गंधर्व पांडे , अनूप खेलकर, राम प्रजापति, चैतन्य टावरी, शंकर साहू, रोहित राव, विशाल पाण्डेय, विशेष साह, हरिओम साहू, पवन केशरवानी, विकास अग्रवाल, रोहित द्विवेदी, दीपक तन्ना, सोनू यादव, केदार धनकर, कमलेश शर्मा, राहुल राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे ।
- -सरकार ने दिखाई संवेदनशीलता, शिक्षकों ने जताया विश्वासरायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में बीएड प्रशिक्षित बर्खास्त सहायक शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। यह प्रतिनिधिमंडल 126 दिनों से लगातार आंदोलनरत था और आज की आत्मीय मुलाकात और चर्चा के बाद उन्होंने अपने आंदोलन को समाप्त करने की घोषणा की।मुख्यमंत्री श्री साय ने शिक्षकों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि आप सब हमारे परिवार के सदस्य हैं। आपकी पीड़ा हमारी पीड़ा है। आपकी समस्याओं को समझते हुए सरकार सहानुभूति के साथ इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस मामले के समाधान के लिए शासन स्तर पर हरसंभव सकारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री श्री साय से भेंट के पश्चात शिक्षकों ने सरकार की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस मौजूद रहे।
- -सीजीएमएससी के नए अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएंरायपुर // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के सभागार में छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री दीपक म्हस्के के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए और मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री सहित अतिथियों ने सीजीएमएससी सप्लाई चैन मैनेजमेंट एसओपी का विमोचन किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) की स्थापना वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इस संस्था की भूमिका राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और आवश्यक दवाओं व उपकरणों की समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। आज यह कॉरपोरेशन केवल आपूर्ति एजेंसी नहीं, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें यह जानकर प्रसन्नता हुई कि श्री दीपक म्हस्के पूर्व में केमिस्ट्री विषय के शिक्षक रहे हैं। यह अनुभव अब उनके नेतृत्व में सीजीएमएससी के कार्यों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बल देगा, जिससे प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ इस वर्ष अपनी राज्य स्थापना का रजत जयंती मना रहा है। वर्ष 2000 में जब राज्य का गठन हुआ, तब से लेकर अभी तक प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं लगातार बेहतर हुई हैं। प्रदेश में एम्स जैसे संस्थान कार्यरत है और 13 मेडिकल कॉलेजों की भी स्थापना हो चुकी है, जो राज्य सरकार की स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रतिबद्धता का प्रमाण है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी नागरिक की सबसे बड़ी पूंजी होती है और इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई आयुष्मान भारत योजना ने देश के करोड़ों गरीब परिवारों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है। छत्तीसगढ़ में भी लाखों परिवार इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में स्वास्थ्य मंत्री स्वयं ऊर्जावान और सक्रिय हैं और अब कॉरपोरेशन की जिम्मेदारी श्री दीपक महस्के जैसे कर्मठ और योग्य व्यक्ति को मिली है, तो निश्चित रूप से सीजीएमएससी प्रदेश के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री ने संबोधन के अंत में श्री महस्के को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनका कार्यकाल छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को और अधिक प्रभावशाली, पारदर्शी एवं जनहितैषी बनाएगा।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जेनेरिक दवाइयां, सर्जिकल सामग्री, मेडिकल उपकरणों की समय से उपलब्धता और आधारभूत स्वास्थ्य ढांचे की मजबूती के उद्देश्य के साथ वर्ष 2010 में इस कॉर्पोरेशन का गठन हुआ था। डॉ. सिंह ने कहा कि श्री म्हस्के जैसे योग्य, ईमानदार, दूरदर्शी और काबिल हाथों में इस कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई और वे अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में सफल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने श्री म्हस्के को नए दायित्व मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम को स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संबोधित कर सीजीएमएससी के कार्य, स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं, गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी साझा की।इस अवसर पर विधायक श्री मोतीलाल साहू, विधायक श्री किरण देव, विधायक श्री अमर अग्रवाल, विधायक श्री सुनील सोनी, विधायक श्री रोहित साहू, विधायक श्री इंद्र कुमार साव, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अमित कटारिया सहित निगम मंडलों के अध्यक्ष गण, जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
- -देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में मिला सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार-राज्य के दो जिले मोहला-मानपुर-चौकी और सक्ति को मिला बेस्ट परफॉर्मिंग जिला अवार्डरायपुर /प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राज्य के मोहला - मानपुर- चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है।भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि के करकमलों यह सम्मान आज छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से संयुक्त संचालक श्री बी.के. मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी श्री नीरज शाह ने प्राप्त किया।इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर श्रीमती तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर श्री टोपनो ने बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह सम्मान राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम के मार्गदर्शन और कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के किसानों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग की टीम को इस सफलता के लिए बधाई दी और किसानों को समय पर लाभ पहुंचाने हेतु जारी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी छत्तीसगढ़ कृषि के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।
-
रायपुर / राज्य शासन के सुशासन तिहार से आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित निवारण होने से जनसाधारण को बड़ा सम्बल मिल रहा है। बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत धुरागांव निवासी शम्भूनाथ कश्यप के परिवार में पहले केवल दो सदस्य माता समली कश्यप और वह स्वयं ही थे लेकिन तीन वर्ष पहले विवाह होने के बाद पत्नी महादई कश्यप और दो साल का बेटा प्रभात भी अब परिवार में सदस्य हैं। इन दोनों का नाम उन्हें प्रदत्त प्राथमिकता राशनकार्ड में शामिल नहीं था। इसे देखते हुए शम्भूनाथ ने राशनकार्ड में अपनी पत्नी और बेटे का नाम जुड़वाने के लिए सुशासन तिहार के अंतर्गत 11 अप्रैल को आवेदन ग्राम पंचायत में जमा किया था, उक्त आवेदन पर एक सप्ताह के भीतर ही कार्यवाही कर राशनकार्ड में नाम जोड़कर उसे नया राशनकार्ड प्रदान कर दिया गया। जिससे शम्भूनाथ काफी खुश है और सरकार को धन्यवाद देते हुए इसे संवेदनशील पहल निरूपित किया।
शम्भूनाथ कश्यप बताते हैं कि करीब डेढ़ एकड़ खेती जमीन पर खेती सहित मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। निर्धन परिवार होने के चलते उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से भी लाभान्वित किया गया है। वहीं माताजी समली को वृद्धावस्था पेंशन योजना से पेंशन मिल रही है। साथ ही पत्नी महादई कश्यप को महतारी वंदन योजनांतर्गत हर महीने एक हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान किया जा रहा है। जिससे परिवार के भरण-पोषण में काफी मदद मिल रही है। शम्भूनाथ इन जनकल्याणकारी योजनाओं से सहायता प्राप्त होने से सरकार के जनहितैषी नीतियों की प्रशंसा करते हुए राज्य सरकार को साधुवाद देते हैं।तीन चरणों में हो रहा सुशासन तिहार-2025 का आयोजनज्ञातव्य है कि राज्य शासन द्वारा सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए गए हैं। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। - -नारायणपुर का वार्ड क्रमांक 10 स्ट्रीट लाईट से हुए जगमग-कई आवेदकों को मिला आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड, लर्निंग लाइसेंस-बैगा आदिवासी की समस्या का हुआ तुरन्त निदान, 24 घंटे के भीतर मिली ट्राइसिकल-तेलीटोला में प्राथमिक शाला भवन के लिए 15 लाख की मिली स्वीकृति-पारदर्शी और गंभीरता के साथ प्राप्त आवेदनों का हो रहा है निराकरणरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही जिलों में शुरू हो गई है। सभी जिलों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण पूरी तत्परता के साथ किया जा रहा है।गौरतलब है अभियान के दूसरे चरण में प्राप्त आवेदनों का निराकरण एक माह के भीतर निराकरण किया जाना है। इसके बाद तीसरे चरण में 05 मई से 31 मई तक समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, स्थानीय जनप्रतिनधि तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी जनता से रूबरू होंगे।सुशासन अभियान के तहत बिलासपुर जिले में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। कोटा ब्लॉक के ग्राम के ग्राम पंचायत करका निवासी श्री मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली। वे दिव्यांग पेंशन की पात्रता सूची में भी आ गए हैं जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के ग्राम पंचायत तेलीटोला के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास से नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण के लिए तत्काल दी 15 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। तेलीटोला स्थित प्राथमिक शाला भवन जर्जर अवस्था में होने के चलते बच्चों के पढ़ाई लिखाई में समस्या उत्पन्न हो रही थी। अब ग्राम तेलीटोला को उनकी इस समस्या से निजात मिल गई है।सुशासन अभियान के तहत नारायणपुर जिले के जीवन राम साहू को उनके मांग के आधार पर स्ट्रीट लाईट की सुविधाएं उपलब्ध हो गई है। नारायणपुर के वार्ड क्रमांक 10 मुरियापारा निवासी जीवन साहू ने सुशासन तिहार में स्ट्रीट लाईट के लिए आवेदन किया था। महासमुंद जिले के ग्राम पंचायत जंघोरा, विकासखंड पिथौरा निवासी श्री मनोहर सिंह पटेल ने आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। पूर्व में किसी तकनीकी कारणवश उनका कार्ड नहीं बन पाया था, जिससे वे योजना का लाभ नहीं ले पा रहे थे। उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और मात्र 24 घंटे के भीतर समाधान कर दिया गया।जिला राजनांदगांव के शीतला माता वार्ड निवासी श्रीमती भारती देवांगन के आवेदन पर उन्हें तत्काल श्रमिक कार्ड बनाकर दिया गया। इसी क्रम में रायपुर जिले के ग्राम सांकरा निवासी श्री विकास मिश्रा के आवेदन प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा श्री मिश्रा से संपर्क किया गया। उनसे दस्तावेज लेकर प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई और ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। सभी औपचारिकताओं के उपरांत उन्हें लर्निंग लाइसेंस जारी कर किया गया। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखण्ड भरतपुर के कर्री की निवासी निर्मला जोगी को 15 अप्रैल को राशन कार्ड जारी कर दिया गया। इस समाधान के लिए निर्मला जोगी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को इस अभियान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत धुरागांव निवासी शम्भूनाथ कश्यप के परिवार में पहले केवल दो सदस्य माता समली कश्यप और वह स्वयं ही थे लेकिन तीन वर्ष पहले विवाह होने के बाद पत्नी महादई कश्यप और दो साल का बेटा प्रभात भी अब परिवार में सदस्य हैं। इन दोनों का नाम उन्हें प्रदत्त प्राथमिकता राशनकार्ड में शामिल नहीं था। शम्भूनाथ ने राशनकार्ड में अपनी पत्नी और बेटे का नाम जुड़वाने के लिए सुशासन तिहार के दौरान ग्राम पंचायत में आवेदन जमा किया था, आवेदन पर तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह के भीतर ही राशनकार्ड में नाम जोड़कर शम्भूनाथ को नया राशनकार्ड प्रदान कर दिया गया है।रायगढ़ जिले के ननसिया के श्री सुन्दरलाल उरांव तथा श्रीमती अनीता बाई का पंजीयन कर हितग्राहियों को श्रमिक कार्ड प्रदान किया गया। पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत ओड़ेकेरा के हितग्राही सुदर्शन खडिय़ा के आवेदन पर उन्हें ट्रायसायकल एवं बैसाखी प्रदाय किया गया। सुदर्शन 80 प्रतिशत दिव्यांग हैं। जिसके चलते उन्हें कहीं भी आने-जाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सुदर्शन ने कहा कि ट्रायसाइकिल मिलने से अब उनकी दूसरों पर निर्भरता कम होगी और उन्हें कहीं आने जाने में सहूलियत होगी।
-
अधिकारियों को वार्डों की पेयजल संबंधी सभी जन शिकायतों का त्वरित निदान करने दिए निर्देश
जोन कार्यालय में पहुंचे रहवासियों से जल समस्या सुनी
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 के शंकर नगर जलागार परिसर स्थित कार्यालय पहुंचकर जोन के तहत आने वाले सभी 7 वार्डों में रहवासियों को जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक ली. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने बैठक जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद सर्वश्री राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, श्री महेश कुमार ध्रुव, जोन 3 जोन कमिश्नर श्री रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता श्री सुशील मोडेस्टस, कार्यपालन अभियंता जल श्री नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता श्री योगेश कडु, श्री नरेश साहू, उप अभियंताओं की उपस्थिति में लेकर नगर निगम जोन 3 के जल विभाग के कार्यों और गर्मी में रहवासियों को जल आपूर्ति पर जानकारी ली और समीक्षा करते हुए जोन 3 जोन कमिश्नर को जोन में वार्डों से गर्मी में प्राप्त हो रही रहवासियों की पेयजल सम्बन्धी सभी जन समस्याओं और जन शिकायतों का शत- प्रतिशत संख्या में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस दौरान नगर निगम जोन 3 कार्यालय में जल समस्या लेकर पहुंचे रहवासियों से उनकी जल समस्या ध्यानपूर्वक सुनी और जोन कमिश्नर को तत्काल रहवासियों की जल समस्या का समाधान करने निर्देशित किया.
-
निगम रायपुर से सम्बंधित दर्ज 19597 मांगों-शिकायतों के त्वरित समाधान की कार्यवाही प्रगति पर
रायपुर। सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आदेशानुसार और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के निर्देशानुसार महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त विश्वदीप के मार्ग निर्देशन में प्रथम चरण में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के अंतर्गत समस्त 70 वार्डों में विगत दिनांक 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक शिविर लगाकर आम जनता की मांगों और शिकायतों को दर्ज करने की कार्यवाही की गयी है. तदुपरांत दूसरे चरण के अंतर्गत लगभग 1 माह के भीतर आम जनता से प्रथम चरण में प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों के निराकरण की कार्यवाही नगर निगम में सभी 10 जोनों द्वारा की जा रही है. इसके पश्चात तीसरे चरण में दिनांक 5 मई से 31 मई 2025 तक सभी 70 वार्डों में समाधान शिविर लगाकर सम्बंधित सभी आवेदकों को उनकी दर्ज मांगों और शिकायतों के समाधान हेतु की गयी कार्यवाही की पूर्ण जानकारी नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों द्वारा दी जाएगी और केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न लाभदायी योजनाओं के हितग्राहियों को अधिकाधिक संख्या में योजनाओं की प्रक्रियाओं की सरल जानकारी दी जाएगी, जिससे सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सहजता और सरलता से छत्तीसगढ़ शासन की जनहितैषी मंशानुरूप अधिकतम संख्या में लाभान्वित किया जा सके. इस दौरान मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, मन्त्रीगणों, सांसद, विधायकगणों, महापौर, सभापति, जनप्रतिनिधि वार्ड पार्षदगणों द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों सहित केन्द्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की दृष्टि से विकास और निर्माण योजनाओं और कार्यों की प्रगति और उनकी गुणवत्ता का औचक निरीक्षण किया जायेगा. सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त रायपुर नगर पालिक निगम से सम्बंधित कुल 19597 मांगों और शिकायतों को दर्ज किया गया है, जिसमें 17119 मांगें और 2478 शिकायतें सम्मिलित हैँ. इनमें से प्राप्त मांगों पर प्रस्ताव बनाकर छत्तीसगढ़ शासन को शीघ्र अग्रेषित किया जाना है और नगर निगम रायपुर से सम्बंधित दर्ज सभी शिकायतों का तीसरे चरण दिनांक 5 मई से 31 मई 2025 के आयोजन के पूर्व शत -प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर किया जाना है. इस दौरान अन्य शासकीय विभागों से सम्बंधित 6817 मांगों और 665 शिकायतों को अन्य सम्बंधित विभागों को अग्रेषित करने की कार्यवाही की गयी है. इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन और रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप समाधान तिहार 2025 में प्रथम चरण के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त मांगों और शिकायतों के त्वरित समाधान की प्रशासनिक कार्यवाही की प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैँ. आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम जोन 4 कार्यालय पहुंचकर जोन 4 क्षेत्र के सभी 7 वार्डों से समाधान तिहार 2025 के अंतर्गत प्रथम चरण के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों और उनके त्वरित समाधान की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन जोन कमिश्नर श्री अरुज ध्रुव, कार्यपालन अभियंता श्री शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों की उपस्थिति में किया.आयुक्त श्री विश्वदीप ने जोन कमिश्नर को समाधान तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का व्यवस्थित तौर पर समाधान करते हुए सभी आवेदकों को पूर्ण जानकारी देकर संतुष्ट करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आयुक्त ने निर्देशित किया है कि सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का समाधान पूर्ण गंभीरता से किया जाये और इसमें कोई त्रुटि ना होने पाए, यह सभी जोन कमिश्नर सुनिश्चित कर लें. आयुक्त के निर्देश पर सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा जोन कार्यालयों में जोन अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त सभी मांगों और शिकायतों का शत - प्रतिशत संख्या में त्वरित समाधान कर सभी आवेदकों को समाधान की पूर्ण जानकारी देकर संतुष्ट करना प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैँ. आम जनता से प्राप्त मांगों और शिकायतों का त्वरित समाधान करने की कार्यवाही सभी 10 जोनों द्वारा तेज गति से की जा रही है, जिसकी प्रतिदिन सतत मॉनिटरिंग और समीक्षा आयुक्त श्री विश्वदीप द्वारा नियुक्त मुख्य नोडल अधिकारी निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय और सभी 10 जोन कमिश्नरों द्वारा की जा रही है. -
रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर आयुक्त विश्वदीप ने सभी जोन कमिश्नरों को विभिन्न स्थानों पर असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों का संधारण कार्य तत्काल सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित करने आदेशित किया है. निरीक्षण के दौरान खुले विद्युत कलेक्शन पाए गए हैं, जो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर विषय है। असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों के कारण विद्युत प्रवाह के सम्पर्क में आने से किसी भी समय जनहानि की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में महापौर के निर्देश पर आयुक्त ने सभी जोन कमिश्नरों को असुरक्षित विद्युत कनेक्शनों विशेषकर पावर पम्पो के पैनल बोर्ड, जाली विहीन ट्रांसफार्मर बक्शा, भूमिगत कैबल के जंक्शन बॉक्स के स्थानों का संधारण सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जाना सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।
-
परिवहन विभाग ने विकास मिश्रा को जारी किया लर्निंग लाइसेंस
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति व्यक्त किया आभार
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान करना है। इस अभियान के पहले चरण में नागरिकों से उनकी समस्याओं व मांगों से संबंधित आवेदन आमंत्रित किए गए, जिन पर तत्परता से कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इसी क्रम में ग्राम सांकरा निवासी श्री विकास मिश्रा ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। उन्हें विश्वास था कि सुशासन तिहार के तहत उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई होगी।
आवेदन प्राप्त होते ही परिवहन विभाग द्वारा श्री मिश्रा से संपर्क किया गया। उन्हें विभागीय कार्यालय बुलाकर आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूर्ण करवाई गई और ड्राइविंग टेस्ट लिया गया। सभी औपचारिकताओं के उपरांत उनका लर्निंग लाइसेंस जारी कर किया गया।
श्री विकास मिश्रा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैंने सुशासन तिहार के अंतर्गत ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मेरा लर्निंग लाइसेंस बनाया। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। -
आरंग विकासखंड में प्राप्त हुए 69 हजार से ज्यादा आवेदन
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देश पर प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2025 मनाया जा रहा है। सुशासन तिहार को लेकर जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में सुशासन तिहार का प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल तक सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान आरंग विकासखंड में 69 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए। सुशासन तिहार के द्वितीय चरण में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि सुशासन तिहार 2025 का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का शीघ्र एवं समयबद्ध निराकरण करना है।
जनपद पंचायत आरंग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार सिंह लहरे ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों से मनरेगा जॉब कार्ड की मांग प्राप्त हुई थी। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 887 मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए हैं।
सुशासन तिहार का तीसरा चरण 5 मई से 31 मई तक आयोजित किया जाएगा, जिसके तहत समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सुशासन तिहार के अंतर्गत सभी विभागों को नागरिकों से समस्याओं से संबंधित आवेदन मिल रहे हैं और संबंधित विभाग तत्परता से उनके निराकरण में जुटे हुए हैं। -
सरकार की संवेदनशील पहल से सुशासन के प्रति और मजबूत हुआ विश्वास
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन से जो आस जगाई, उससे प्रदेशवासियों का विश्वास मजबूत हुआ है। इसी विश्वास और आस के साथ लोग बड़ी संख्या में सुशासन तिहार का हिस्सा बने। उनका विश्वास तब और मजबूत हो गया जब उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो गया। इस अभियान के तहत बिलासपुर जिले में एक संवेदनशील पहल देखने को मिली। कोटा ब्लॉक के ग्राम के ग्राम पंचायत करका निवासी श्री मंगल सिंह बैगा को आवेदन देते ही महज 24 घंटे के भीतर ट्राइसाइकिल मिली। वे दिव्यांग पेंशन की पात्रता सूची में भी आ गए हैं जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। सुशासन तिहार के मद्देनजर कलेक्टर श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में उनके आवेदन को गंभीरता से लिया गया और उन्हें ट्राइसाइकिल दी गई।
सुशासन तिहार के दौरान श्री मंगल सिंह बैगा ने ट्राइसिकल और पेंशन के लिए आवेदन 10 अप्रैल को दिया था। उन्हें 11 अप्रैल को ही समाज कल्याण विभाग द्वारा ट्राइसिकल प्रदान करने की सूचना दी गई। लेकिन उन्होंने 15 अप्रैल को ट्राइसाइकिल लिया। विकलांगता प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण उनकी पेंशन के लिए पात्रता नहीं बन पा रही थी। समाज कल्याण विभाग द्वारा उनका विकलांगता प्रमाण पत्र बनवा दिया गया है। वे अब पेंशन की पात्रता सूची में आ गए हैं। जल्द ही उन्हें पेंशन भी मिलने लगेगी। इस त्वरित कार्रवाई से प्रसन्न होकर श्री मंगल सिंह बैगा ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया । उन्होंने कहा कि सरकार की इस संवेदनशील पहल से मुझे और मेरे परिवार को बड़ा सहारा मिला है। अब मुझे कहीं आने जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। मैंने सोचा भी नहीं था कि आवेदन देते ही मेरी समस्या का इतनी जल्दी समाधान हो जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में जनसरोकार से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु सजगता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन को आमजन तक पहुंचना है, जहां लोगों की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।













.jpg)













.jpg)