- Home
- छत्तीसगढ़
- -बिलासपुर नगर निगम प्रदेश का पहला नगरीय निकाय होगा-वॉट्सएप्प आधारित चैटबॉट सुविधा होगी शुरूरायपुर /बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब स्मार्ट चैटबॉट के जरिए अधिकांश सेवाओं का लाभ घर बैठे ले सकेंगे। बिलासपुर नगर निगम ने डिजिटल इंडिया की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाते हुए वॉट्सऐप आधारित चैटबॉट सेवा शुरू कर रही है। इसके माध्यम से लोग प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान, बिल्डिंग परमिशन, शिकायत पंजीकरण, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसी सुविधाएं चंद मिनटों में प्राप्त कर सकेंगे।ऐसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉटइस चैटबॉट का उपयोग करना बेहद आसान होगा। इसके लिए निगम एक विशेष वॉट्सऐप नंबर 91 88157 82574 जारी करेगा। उस नंबर को मोबाइल में सेव करने के बाद केवल हाथ या नमस्ते लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके जवाब में ऑटोमेटेड रिप्लाई आएगा, जिसमें विभिन्न सेवाओं की सूची होगी। नागरिक अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प चुनकर प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। यह चैटबॉट एआई और मेटा की तर्ज पर काम करेगा। इसकी जानकारी निगम अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रचारित करेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।बिलासपुर में स्वच्छ वार्ड चैलेंज : मिलेगा 10 लाख रूपये का इनामनगर निगम बिलासपुर द्वारा शहर को स्वच्छ रखने और पूरे देश में पहले स्थान पर लाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ वार्ड चैलेंज प्रतियोगिता शुरू की जा रही है। इस प्रतियोगिता को शुरू करने की घोषणा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने की। इस चैलेंज के तहत हर माह सभी वार्डों का सर्वे किया जाएगा, जो वार्ड सबसे स्वच्छ होगा, स्वच्छता के पैमाने पर खरा उतरेगा, उसे विकास कार्यों के लिए पुरस्कार स्वरूप 10 लाख रूपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी जाएगी। बिलासपुर नगर निगम क्षेत्र में इस बार स्वच्छ गणेश पंडाल की तर्ज पर स्वच्छ दुर्गाेत्सव पंडाल प्रतियोगिता भी शुरू की जाएगी, जिसमें सबसे स्वच्छ दुर्गा पंडाल को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाएगा।
- -भवन अनुज्ञा और वय वंदन कार्ड सहित कई योजनाओं का लाभरायपुर /छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित सेवा पखवाड़े में हितग्राहियों को राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ मिल रहा है। अपनी जरूरते पूरी होने और परेशानियों से मुक्ति मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बिलासपुर में हुए कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने की चाबी, भवन अनुज्ञा, पहले किश्त की राशि और वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित कुदुदन निवासी श्रीमती ममता दुबे को आवास स्वीकृत हुआ और भवन का नक्शा मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें किराए के घर से निजात मिल गई है। इसी तरह हेमूनगर की गोटीवाड़ा विजया और बिजौर निवासी ओम साहू को घर की चाबी मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजय ने बताया कि पति ड्राइविंग का काम करते हैं आमदनी इतनी नहीं कि खुद का घर बना सकें पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आवास योजना से अब उनका पक्के घर का सपना साकार हो गया है और कच्चे घर से निजात मिल गई। इसी तरह अशोक नगर निवासी श्रीमती संतोषी श्रीवास व श्रीमती पूनम टंडन लिंगियाडीह निवासी को खमतराई, और बहतराई में मकान आवंटित हुआ और उन्हें पहले किश्त का चेक प्राप्त हुआ। उन्होंने खुशी से बताया कि अब उनका अपने खुद के घर में रहने का सपना साकार होने जा रहा है। वहीं श्रीमती रानी यादव सरकंडा थाना के सामने बेजा कब्जा कर परिवार के साथ रह रही थी जिसके कभी टूटने की आशंका है उन्होंने बताया कि घर तोड़े जाने का उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है पर अब आवास स्वीकृत होने से उनकी एक बड़ी चिंता दूर हो गई है बहुत से हितग्राहियों को इस अवसर पर जहां गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी सौंपी गई वहीं लखपति दीदीयों का सम्मान भी किया गया। तालापारा, ख्वाजा नगर निवासी अब्दुल नईम को आवास स्वीकृत हुआ। मैकेनिक का कार्य करने वाले नईम ने बताया कि अब उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सकेगी।बिलासपुर के ही श्री हरनारायण पटेल, शांति देवी और श्रीमती विद्या परिहार को वय वंदन कार्ड के अंतर्गत पाँच लाख रुपये की स्वास्थ्य सहायता का लाभ मिला। सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन को एक नई उम्मीद और संबल मिला है।
- दुर्ग. कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 64 (दुर्ग शहर) के अंतर्गत तिलक स्कूल के साथ अन्य स्कूल में चल रहे मतदाता सूची (निर्वाचक नामावली) के मिलान कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीएलओ को कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं मिलान प्रक्रिया को सटीकता से संपन्न करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने वर्ष 2003 की मतदाता सूची को वर्ष 2025 की अद्यतन सूची से व्यवस्थित ढंग से मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने 2003 की सूची के ए और बी मतदाताओं का मिलान 2025 की सूची से करते समय 2025 की सूची में संबंधित मतदाता के सरल क्रमांक के सामने 2003 की सूची का सरल क्रमांक भी अंकित करने को कहा।इसी प्रकार 2003 की सूची में भी 2025 की सूची का सरल क्रमांक उल्लेखित किया जाए। इससे सूचियों के आपसी मिलान में सरलता होगी तथा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गूगल शीट प्रपत्र के माध्यम से भी मिलान कार्य अधिक सुगम और सटीक रूप से किया जा सकेगा। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सभी बीएलओ समयबद्ध तरीके से और पूर्ण पारदर्शिता के साथ कार्य संपन्न करें, ताकि मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन रह सके। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विरेन्द्र सिंग, एईआरओ दुर्ग श्री प्रफुल्ल गुप्ता, एईआरओ वैशाली नगर श्री हुलेश्वर नाथ खुंटे व श्री अजय राजपुत, एईआरओ श्रीमती यशा लहरे, प्रोग्रामर सुश्री छाया साहू उपस्थित रहे।
- रायपुर. माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशो के अनुरूप नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे और स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर और आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देशानुसार रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत सभी 10 जोनों के स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा प्रतिदिन नियमित अभियान चलाकर सभी जोन क्षेत्रों के भिन्न वार्डों के विभिन्न मुख्य मार्गों में मानिटरिंग करके सड़को पर आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में काउकेचर वाहन से भेजे जाने की कार्यवाही तेज गति से सतत निरंतर प्रगति पर हैइस क्रम में आज दिनांक 17 सितम्बर 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा 35 आवारा पशुओं की विभिन्न सड़क मार्गो से धरपकड़ कर उन्हें काऊकैचर वाहन की सहायता से गौठानों में भेजा गया। धरपकड़ अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम द्वारा सभी 10 जोनो के विभिन्न मुख्य मार्गो में सघन अभियान चलाकर राजधानी शहर रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में विगत 46 दिनों में विभिन्न मुख्य सड़क मार्गो से 2196 आवारा पशुओं की धरपकड़ कर उन्हें गौठानों में भेजा गया है.यहां उल्लेखनीय है कि प्रतिदिन सतत चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान की नियमित मॉनिटरिंग महापौर, स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष, आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम अपर आयुक्त स्वास्थ्य श्री विनोद पाण्डेय और स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती प्रीति सिह द्वारा की जा रही है और सभी 10 जोनों के जोन कमिश्नरों द्वारा जोन स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर आवारा पशुओं को काऊकैचर वाहनों की सहायता से गौठानों में भिजवाने की व्यवस्था दी जा रही है. धरपकड़ अभियान सतत जारी है।
- 0- बैंक में उनकी कुल जमा 422632 रुपए की एफडीआर राशि को राजसात करने की कार्यवाहीरायपुर. रायपुर नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 7 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा ने जानकारी दी है कि नगर पालिक निगम रायपुर जोन 7 अंतर्गत भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त करते समय भूमि भवन स्वामियों द्वारा रैन वाटर हार्वेस्टिंग स्थापित किये जाने हेतु निर्धारित सुरक्षा राशि को एफडीआर के रूप में जोन कार्यालय में जमा करवाया गया था, किंतु उक्त संबंधित 26 भूमि भवन स्वामियों द्वारा निर्धारित समय समयावधि के उपरांत भी अपनी भूमि भवन पर रैन वाटर सिस्टम स्थापित करके जमा एफडीआर को मुक्त करने हेतु जोन क्रमांक 7 के कार्यालय में आवेदन जमा नहीं किया गया।नगर निगम जोन 7 जोन कमिश्नर ने जानकारी दी है कि नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री विश्वदीप के निर्देश पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग द्वारा नगर निगम जोन 7 क्षेत्र अंतर्गत कुल 26 भवन भूमि स्वामियो की अपने भवन भूमि में रैन वाटर स्थापित सिस्टम स्थापित करने भवन निर्माण अनुज्ञा प्राप्त करते समय 4 लाख 22 हजार 632 रू. राशि की कुल जमा एफडीआर राशि को राजसात करने की कार्यवाही की गयी गयी है, अब नगर निगम जोन 7 नगर निवेश विभाग द्वारा शासन के अधिनियम के प्रावधान के अनुसार राजसात की गयी एफडीआर राशि से सम्बंधित 26 व्यक्ति/ संस्था के सम्बंधित स्थल पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने की कार्यवाही की जाएगी।
- भिलाईनगर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर नगर पालिक निगम भिलाई के सभी जोन कार्यालय, वाहन शाखा एवं कुसुम कानन नर्सरी में भगवान विश्वकर्मा का पूजा कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें निगम के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण सहित उनका पूरा परिवार पूजा में शामिल होकर भगवान की पूजा अर्चना कर हवन देकर भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किए। वाहन शाखा में विशाल भोज का आयोजन किया गया, नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी विशाल भोज एवं प्रसाद लेने शामिल हुए । इस भव्य आयोजन से वाहन शाखा में पूरे दिनभर रौनकता रही ।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्रांतर्गत आवास दिवस का आयोजन भीमराव अम्बेडकर मांगलिक भवन बैकुण्ठधाम में माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पूर्ण आवासो के हितग्राहियों का वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से गृह प्रवेश कार्यक्रम सुबह 9ः00 बजे से कराया गया। कार्यक्रम में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभापति गिरवर बंटी साहू, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, महापौर परिषद सदस्य सीजू एन्थोनी, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, पार्षद सत्यादेवी जायसवाल, गिरजा बंछोर, अपर आयुक्त राजेन्द्र दोहरे, अधीक्षण अभियंता अजीत तिग्गा, सभी जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।सम्मानित अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास घटक अंतर्गत मोर जमीन-मोर मकान के 125 हितग्राहियों को बिल्डिगं परमिशन दिया गया एवं मोर मकान-मोर आस व मोर मकान-मोर चिन्हारी घटक के 38 हितग्राहियों को मकान का कब्जा पत्र, मकान की चाबी एवं गृह प्रवेश प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। 12 हितग्राहियों को स्वतंत्र फाइनेंस बैंक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ऋण उपलब्ध कराकर मकान का शेष राशि निगम कोष में जमा कराया गया। शहर की हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम 200 नग पौधा वितरण किया गया। साथ ही वूमेन फार ट्री योजनांतर्गत 4 महिला स्व-सहायता समूहों को साड़ी, एप्रन, जूता व गार्डन किट प्रदान किया गया। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के लिए स्वच्छता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवानगी की गई है।विधायक रिकेश सेन द्वारा प्रधानमंत्री के जन्मदिन की बधाई के साथ आवास योजना से लाभान्वित सभी हितग्राहियों को बधाई दी गई है । महापौर नीरज पाल इंदौर स्वच्छता मॉडल को अनुकरण करने के संबंध में शहर वासियों से अपील किए। निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, सूर्य घर योजना, शहर की स्वच्छता एवं वूमेन फॉर ट्री योजना के संबंध में जानकारी दी गई। नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा द्वारा हितग्राहियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना को महत्वपूर्ण योजना बताया गया।कार्यक्रम स्थल में सूर्य घर योजना से नागरिको को आनग्रिड सोलर पैनल सिस्टम से मुफ्त बिजली बिल की जानकारी प्रदान की गई। उक्त स्थल पर आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक सुविधा भी नागरिको को प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, सहायक अभियंता नीतेश मेश्राम, शरद दुबे, आवास प्रभारी विद्याधर देवांगन सहित विभाग के कर्मचारीगणों का विशेष सहयोग रहा।
- बिलासपुर. कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं उप संचालक खनिज विभाग के मार्गदर्शन मे जिले में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमला द्वारा मंगला, सरकंडा, मोपका, बैमा, सेलर, पौसरा, पीप्रा, खैरा, टेकर एंव सीपत क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जहाँ ग्राम पंचायत टेकर क्षेत्र अंतर्गत बिना वैध अभिवहन पास के परिवहन कर रहे खनिज मुरुम लोड 02 हाइवा वाहनो को जब्त किया गया। अवैध परिवहन करते पाये गए वाहनों को पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
- बिलासपुर. बिलासपुर जिले में चालू खरीफ मौसम में अब तक 1073.3 मि.मी. बारिश दर्ज की गई है। जो कि पिछले 10 वर्ष के औसत बारिश 1003.8 मि.मी. से 69.5 मि.मी. अधिक है। अधीक्षक भू अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार सबसे अधिक बारिश 1362.6 मि.मी. तखतपुर तहसील में और सबसे कम बारिश 861.2 मि.मी. कोटा में रिकार्ड की गई है। इसी प्रकार बिलासपुर तहसील में 1213.5 मि.मी., बिल्हा तहसील में 1006.6 मि.मी., मस्तूरी में 926.6 मि.मी.,सीपत में 979.2 मि.मी., बोदरी में 995.8 मि.मी., बेलगहना में 1320.2 मि.मी., बेलतरा में 996 मि.मी., रतनपुर में 1058.1 मि.मी., सकरी में 1209.1 मि.मी. और पचपेड़ी तहसील में 951 मि.मी. बारिश रिकार्ड की गई है। जिले की औसत वार्षिक वर्षा 1202.3 मि.मी. है।
- 0- संभाग स्तरीय युवा काव्य पाठ प्रतियोगिता 29 सितम्बर कोबिलासपुर. छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं राज्य युवा आयोग द्वारा 29 सितम्बर को संभाग स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के देवकीनंदन दीक्षित सभागृह में सवेरे 11 बजे से यह प्रतियोगिता शुरू होगी। संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने संभाग के सभी कलेक्टरों से प्रतियोगिता में अधिकाधिक युवाओं की हिस्सेदारी सुनिश्चित करने को कहा है। संभाग स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम तीन विजेता राज्य स्तर पर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 4 अक्टूबर 2025 को राजधानी रायपुर में आयोजित की गई है।खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ई एक्का ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवाओं की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए गूगल फार्म में पंजीयन किया जाना अनिवार्य है, जिसका लिंक https://forms.gle/iAo2jLmMALENP4ee6 है। प्रस्तुति का समय अधिकतम 5 मिनट का होगा। प्रतिभागी को केवल 1 कविता प्रस्तुत करने की अनुमति होगी। कविता हिन्दी अथवा छत्तीसगढ़ी भाषा में प्रस्तुत की जा सकेगी। कविता हिंसात्मक, अपराधिक, आपत्तिजनक तथा अनुचित ना हो। कविता में जाति, धर्म, नस्ल, रंग आदि का भेदभाव न हो। निर्णयन समिति का निर्णय अंतिम एवं बाध्यकारी होगा। कविता मौलिक अथवा किसी प्रसिद्ध कवि की रचना हो सकती है, लेकिन पूर्व प्रकाशित प्रसिद्ध कविता प्रस्तुत करने पर कवि का नाम अवश्य लेना होगा। उच्चारण, भाव-भंगिमा, शुद्धता, प्रस्तुति कला, भावानुकुलता एवं विषय की प्रासंगिकता के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदाय किया जाएगा।
- बिलासपुर. जिला स्तरीय कार्यक्रम में आज विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जरूरतमंद परिवारों को पक्के आशियाने की चाबी, भवन अनुज्ञा, पहले किश्त की राशि और वय वंदन कार्ड प्रदान किए गए। इसके साथ ही लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से लाभान्वित कुदुदन निवासी श्रीमती ममता दुबे को आवास स्वीकृत हुआ और भवन का नक्शा मिलने पर उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब उन्हें किराए के घर से निजात मिल गई है। इसी तरह हेमूनगर की गोटीवाड़ा विजया और बिजौर निवासी ओम साहू को घर की चाबी मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। विजय ने बताया कि पति ड्राइविंग का काम करते हैं आमदनी इतनी नहीं कि खुद का घर बना सकें पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की आवास योजना से अब उनका पक्के घर का सपना साकार हो गया है और कच्चे घर से निजात मिल गई। इसी तरह अशोक नगर निवासी श्रीमती संतोषी श्रीवास व श्रीमती पूनम टंडन लिंगियाडीह निवासी को खमतराई, और बहतराई में मकान आवंटित हुआ और उन्हें पहले किश्त का चेक प्राप्त हुआ।उन्होंने खुशी से बताया कि अब उनका अपने खुद के घर में रहने का सपना साकार होने जा रहा है। वहीं श्रीमती रानी यादव सरकंडा थाना के सामने बेजा कब्जा कर परिवार के साथ रह रही थी जिसके कभी टूटने की आशंका है उन्होंने बताया कि घर तोड़े जाने का उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है पर अब आवास स्वीकृत होने से उनकी एक बड़ी चिंता दूर हो गई है बहुत से हितग्राहियों को इस अवसर पर जहां गृह प्रवेश के लिए आवास की चाबी सौंपी गई वहीं लखपति दीदीयों का सम्मान भी किया गया। इसी क्रम में तालापारा, ख्वाजा नगर निवासी अब्दुल नईम को आवास स्वीकृत हुआ। मैकेनिक का कार्य करने वाले नईम ने बताया कि अब उनके परिवार को सुरक्षित छत मिल सकेगी। इसके साथ ही श्री हरनारायण पटेल, शांति देवी और श्रीमती विद्या परिहार को वय वंदन कार्ड के अंतर्गत पाँच लाख रुपये की स्वास्थ्य सहायता का लाभ मिला। सभी हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं से उनके जीवन को एक नई उम्मीद और संबल मिला है।
- 0- 350 हेक्टेयर कृषि भूमि की होगी सिंचाईरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के लोहांडीगुड़ा विकासखंड अंतर्गत पारापुर डायवर्सन योजना को पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना की अद्यतन लागत नौ करोड़ तीस लाख ग्यारह हजार रुपए निर्धारित की गई है। योजना पूर्ण होने पर 350 हेक्टेयर सिंचाई क्षमता में कमी की पूर्ति कर निर्धारित क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। स्वीकृति के साथ यह स्पष्ट किया गया है कि कार्य की तकनीकी स्वीकृति एवं ड्रॉइंग-डिजाइन सक्षम अधिकारी से अनुमोदित होने के बाद ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी।निर्माण कार्य के लिए कम से कम 75 प्रतिशत बाधा रहित भूमि उपलब्ध होने पर ही निविदा आमंत्रित की जाएगी। यदि भू-अर्जन आवश्यक है, तो स्वीकृत राशि की सीमा में ही व्यय किया जाएगा। निविदा प्रक्रिया पारदर्शी एवं प्रतिस्पर्धी होगी।निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करना अनिवार्य होगा। कार्य की निविदा दर अथवा मात्रा में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होने पर पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति अनिवार्य होगी। व्यय आवंटन की सीमा से अधिक नहीं किया जाएगा।योजना के निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करना होगा। अनावश्यक समय वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल अपरिहार्य कारणों पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय विस्तार किया जाएगा।मुख्य अभियंता को कार्य पर नियंत्रण रखते हुए वित्तीय संहिता एवं शासकीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के तकनीकी, वित्तीय एवं प्रशासनिक पहलुओं का पालन करते हुए कार्य लोकहित की भावना के अनुरूप संपन्न किया जाएगा।
- 0- निजी कंपनियां 201 पदों पर करेंगी भर्तियांबिलासपुर. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 19 सितंबर 2025 को जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी, बिलासपुर में प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया गया है। कैम्प में उक्त तिथि में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी। जिसमें 04 निजी नियोजकों (कम्पनी) द्वारा जनरल मैनेजर एच. आर. मैनेजर, फील्ड ऑफिसर, एग्रीक्लचर एडवॉजर, मॉर्केटिंग मैनेजर एल. आई.सी बीमा सखी, एक आई सी बीमा अभिकर्ता, इत्यादी कुल 201 विभिन्न पदों के लिये भर्ती संबंधी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे रोजगार के इच्छुक आवेदक जिन्होंने 12 वीं, स्नातक (कोई भी विषय में) आदि उत्तीर्ण हैं। इस कैंप में भाग ले सकते है। योग्य उम्मीदवार अपने दो पासपोर्ट साइज फोटो, आधारकार्ड एवं समस्त शैक्षणिक योग्यता सम्बंधी अंकसूची , प्रमाण-पत्र की मूलप्रति व छायाप्रति के साथ उपस्थित होवे। रोजगार पंजीयन कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिये ूूूण्मतवरहंतण्बहण्हवअण्पद ।दक ब्ीींजजपेहंती त्वरहंत ।चच के माध्यम से एवं जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कोनी बिलासपुर से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- बिलासपुर. राज्य खेल अलंकरण के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा 25 सितम्बर तक अनुशंसा आमंत्रित की गई है। अलंकरण के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान एवं गुण्डाधूर सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान प्रतिवर्ष एक खिलाड़ी को दिया जाता है। जिसके अंतर्गत चयनित खिलाड़ी को एक लाख नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार गुण्डाधूर सम्मान के अंतर्गत एक खिलाड़ी या एक दल को प्रदान किया जाएगा। उन्हें भी एक लाख रूपए नगद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। नियमावली की विस्तृत जानकारी खेल विभाग की वेबसाईट www.sportsyw.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
- 0- अब तक 58,500 आवेदन, 6,500 स्थापना व 17,000 स्थापना प्रक्रियाधीन0- हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर तेजी से बढ़ रहा आकर्षण0- सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले लोग चाहने लगे आत्मनिर्भरतारायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं, जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाई पड़ेगा। शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं का रुझान अब सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले आत्मनिर्भरता की तरफ बढने लगा है।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा एक किलोवाट के लिए 30,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 60,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए 78,000 रूपये सब्सिडी प्रदान की जा रही थी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 18 जून, 2025 को आयोजित राज्य मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत एक किलोवाट के लिए 15,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 30,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए भी 30,000 रूपये सब्सिडी देने की घोषणा की गई। जिससे एक से लेकर तीन किलोवाट तक कुल सब्सिडी क्रमशः 45,000 रूपये, 90,000 रूपये तथा 1,08,000 रूपये हो गई है। मार्जिन मनी के लिए बैंकों से 10 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल पर राज्य सब्सिडी का प्रदाय जल्दी से जल्दी करने के निर्देश दिये गये। जिसके कारण 8 सितम्बर को आयोजित एक कार्यक्रम में 618 हितग्राहियों के बैंक खाते में 1.85 करोड़ रूपये की सब्सिडी उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी गई। साथ ही यह व्यवस्था की गई है कि अब स्थापना के एक माह के भीतर स्टेट सब्सिडी दे दी जाएगी। इस तरह उपभोक्ताओं का विश्वास तथा उत्साह तेजी से बढ़ा है। राज्य सब्सिडी घोषित होने के पूर्व औसत मासिक आवेदनों की संख्या 1,607 थी तथा स्थापनाओं की सख्या 337 थी। वहीं 18 जून को स्टेट सब्सिडी घोषित होने के बाद आवेदनों की औसत मासिक सख्या 3,906 हो गई है तथा स्थापनाओ की औसत प्रतिमाह सख्या 744 हो गई है। इस तरह अब प्रदेश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुल आवेदनों की संख्या 58,500 हो गई है, जिनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पेनल लगाये जा चुके हैं तथा 17,000 का कार्य प्रगति पर है।
- रायपुर । नेहरू पुस्तकालय, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में दिनांक 17 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत एक प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना एवं छात्र-शिक्षकों में हिंदी के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शैल शर्मा, सेवानिवृत्त प्राध्यापक एवं अधिष्ठाता, भाषा एवं साहित्य अध्ययन शाला, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में हमारी भाषा, हमारी संस्कृति, हमारी सभ्यता एवं हमारी परंपरा की अभिव्यक्ति है ।हिंदी हमारी राजभाषा, राष्टभाषा एवं हमारी मातृभाषा है, उन्होंने हिंदी की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. आरती गुहे, अधिष्ठाता, पुस्तकालयाध्यक्ष, कृषि महाविद्यालय, रायपुर ने की। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा का आवाज है एवं हमारे भावो विचारो की अभिव्यक्त का माध्यम है. विश्वविद्यालय में हिंदी के निरंतर बढ़ते प्रयोग पर संतोष व्यक्त किया तथा सभी को अपने दैनिक कार्यों में हिंदी को अपनाने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री संजय नैयर, जनसंपर्क अधिकारी एवं प्रभारी, हिंदी प्रकोष्ठ, इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर भी उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की तथा हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. राममोहन सावू,डॉ. आशुलता कौशल, पुस्तकालय के समस्त अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं 100 से अधिक छात्रगण ने सक्रिय सहभागिता की। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया तथा सभी को हिंदी भाषा के प्रचार में योगदान देने का संकल्प दिलाया गया।
- *अब तक 58,500 आवेदन, 6,500 स्थापना व 17,000 स्थापना प्रक्रियाधीन* हॉफ बिजली बिल से मुफ्त बिजली की ओर तेजी से बढ़ रहा आकर्षण* सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले लोग चाहने लगे आत्मनिर्भरतारायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं जिसका असर आने वाले महीनों में बड़ी उपलब्धि के रूप में दिखाई पड़ेगा। शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं का रूझान अब सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ने लगा है।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा एक किलोवाट के लिए 30,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 60,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए 78,000 रूपये सब्सिडी प्रदान की जा रही थी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 18 जून, 2025 को आयोजित राज्य मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी सब्सिडी देने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत एक किलोवाट के लिए 15,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 30,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए भी 30,000 रूपये सब्सिडी देने की घोषणा की गई। जिससे एक से लेकर तीन किलोवाट तक कुल सब्सिडी क्रमशः 45,000 रूपये, 90,000 रूपये तथा 1,08,000 रूपये हो गई है। मार्जिन मनी के लिए बैंकों से 10 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।मुख्यमंत्री श्री साय की विशेष पहल पर राज्य सब्सिडी का प्रदाय जल्दी से जल्दी करने के निर्देश दिये गये। जिसके कारण 8 सितम्बर को आयोजित एक कार्यक्रम में 618 हितग्राहियों के बैंक खाते में 1.85 करोड़ रूपये की सब्सिडी उनके बैंक खातों में अंतरित कर दी गई। साथ ही यह व्यवस्था की गई है कि अब स्थापना के एक माह के भीतर स्टेट सब्सिडी दे दी जाएगी। इस तरह उपभोक्ताओं का विश्वास तथा उत्साह तेजी से बढ़ा है। राज्य सब्सिडी घोषित होने के पूर्व औसत मासिक आवेदनों की संख्या 1,607 थी तथा स्थापनाओं की संख्या 337 थी। वहीं 18 जून को स्टेट सब्सिडी घोषित होने के बाद आवेदनों की औसत मासिक संख्या 3,906 हो गई है तथा स्थापनाओं की औसत प्रतिमाह संख्या 744 हो गई है।इस तरह अब प्रदेश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। कुल आवेदनों की संख्या 58,500 हो गई है जिनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पेनल लगाये जा चुके हैं तथा 17,000 का कार्य प्रगति पर है।
-
दुर्ग। दुर्ग शक्तिनगर वार्ड क्रमांक 18 में जनवादी राज मिस्त्री मजदूर संघ द्वारा भव्य रूप से आयोजित श्री विश्वकर्मा जयंती समारोह में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री श्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सृष्टि के रचियता भगवान विश्वकर्मा बाबा की पूजा-अर्चना कर समाज एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने श्रमिक साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक समाज देश और समाज के निर्माण की रीढ़ है। उनके परिश्रम और कौशल से ही विकास की नींव रखी जाती है। उन्होंने श्रमिक बंधुओं के सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की।समारोह में उपस्थित श्रमिक साथियों की मांग पर मंत्री श्री यादव ने संघ के लिए व्यवस्थित भवन निर्माण की घोषणा की, जिससे संगठन के कार्यक्रमों, बैठकों और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए संकल्पित है।इस अवसर पर पार्षद श्री देवनारायण चंद्राकर, श्रीमति सुरुचि उमरे, श्री शिवेंद्र परिहार, मंडल अध्यक्ष श्री मनमोहन शर्मा, श्री बंटी चौहान, श्री कौशल साहू, श्री भास्कर तिवारी, मजदूर संघ से श्री मिलउ राम पटेल, श्री रोहित साहू, श्री भारत यादव, श्री टेकराम साहू, श्री राधेलाल साहू, श्री टिकेश वर्मा, रेखचंद साहू सहित क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे। - नारायणपुर .। जिले में कुल 18 लाख रूपए के नौ इनामी नक्सलियों समेत समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो एरिया कमेटी सदस्य सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर (41) और धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम समेत 12 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सुदरेन और धोबा के सिर पर पांच—पांच लाख रूपए का इनाम है। वहीं दो नक्सलियों के सिर पर दो—दो लाख रूपए, तीन नक्सलियों के सिर पर एक—एक लाख रूपए तथा दो नक्सलियों के सिर पर 50—50 हजार रूपए का इनाम है। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने नक्सल उन्मुलन अभियान और अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार शिविर स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण तथा नक्सलियों की अमानवीय, आधारहीन विचारधारा और उनके शोषण से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान किया गया। उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में कुल 177 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
-
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना करते हुए माल्यार्पण किया। इस दरम्यान प्रधानमंत्री की स्वच्छता अभियान पहल के तहत वीआईपी रोड पर स्वच्छता अभियान चलाया गया, साथ ही एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत श्रीराम मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के. के. शर्मा, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, पूर्व विधायक नंद कुमार साहू, हर्षिता शर्मा, वार्ड पार्षद डॉ. अनामिका सिंह, आकाश विग, मंडल अध्यक्ष भीमवंत निषाद, विनय निर्मलकर, वाल्सल मूर्ति, प्रभा विश्वकर्मा, राजकुमार राठी, विलास सुतार, तोषण साहू, संजय नागर, जितेंद्र नाग सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संगठन महामंत्री साय माना के पीएमश्री स्कूल के स्वच्छता अभियान में शामिल हुएभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आहूत "सेवा पखवाड़ा-2025" कार्यक्रम के पहले दिन माना कैंप (रायपुर) स्थित पीएमश्री आत्मानंद हाई स्कूल परिसर में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए। - रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के.के. शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में मीडिया विभाग के पदाधिकारियों की बैठक ली। दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुँचे राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने कहा कि देश की राजनीति में विचारधारा की मजबूती के लिए सूचना माध्यमों का सहयोग कैसे लें, इसे लेकर हमने संस्थागत कार्य योजना बनाई है। यही कारण है कि भाजपा मीडिया विभाग पूरे देश में बेहतर कार्य कर रहा है। छत्तीसगढ़ में भी मीडिया विभाग सदैव की तरह बेहतर कार्य योजना के साथ जुटा हुआ है।भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शर्मा ने प्रवक्ताओं को टीवी डिबेट के लिए आवश्यक टिप्स देते हुए कहा कि हमें अपने पक्ष को मजबूत करके विचारों में मजबूती व प्रामाणिकता हमेशा की तरह रखनी चाहिए। हमारी विरोधी दल केवल भ्रामक बातें कर केवल कुप्रचार में लगे होते है। श्री शर्मा ने कहा कि जब भी टीवी डिबेट्स में जाएँ तो पार्टी लाइन पर ध्यान देना चाहिए। हम लगातार अपनी बातों को सही ढंग से कहने में सफल होते हैं, जिसके कारण ही हमारे विरोधी हमेशा बिना तथ्य की बातें कर गलत नैरेटिव सेट करना चाहते हैं, जिसका खुलासा भी हमें करना चाहिए। श्री शर्मा ने आवश्यक मार्गदर्शन देते हुए कहा कि आप किसी विषय को सर्च करने के बजाय उस पर रिसर्च करें।इस मौके पर प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, अमित चिमनानी, प्रमोद शर्मा, शताब्दी पांडेय, उज्ज्वल दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी मौजूद रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिवस मनाया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सदैव स्वस्थ एवं दीर्घायु रहें। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में लगातार और मजबूत हो रही है। हम सब मिलकर अंत्योदय के पथ पर चलकर विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजनों द्वारा जन्मदिन पर प्रेषित शुभकामनाओं के लिए आभार माना है।
- रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर में आज भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर पूजा अर्चना कर प्रसादी वितरण किया गया। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा कर प्रदेश में खुशहाली और समृध्दि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा, अमित चिमनानी, प्रमोद शर्मा, शताब्दी पांडेय, उज्ज्वल दीपक, प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी मौजूद रहे।
- -सेवा पखवाड़ा में सहभागी बने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव-भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमजनों के साथ 75 यूनिट रक्तदान किया-सेवा पखवाड़ा में राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावन निहित - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देवरायपुर/जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय व प्रदेशस्तरीय सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम बुधवार से आरंभ हुआ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा पखवाड़ा के प्रथम दिन स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, पौधरोपण आदि सेवा कार्यों को पूरा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों में शामिल हुए।स्थानीय महाराणा प्रताप चौराहे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनकर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। महात्मा गांधी स्कूल परिसर, गंगामुण्डा स्थित विश्वकर्मा मंदिर, दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में एक पेड़ माँ के अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने पौधरोपण किया। महारानी जिला अस्पताल में भाजयुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों ने 75 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने महारानी अस्पताल पहुँचकर रक्तदाताओं से भेंट की, उनका आभार माना और रक्तदान के लिए प्रमाण पत्र भी प्रदान किया। भाजपा कार्यकर्ता सेवा पखवाड़ा के विविध कार्यक्रमों में आमजनों को जोड़कर सेवा कार्य में जुटे रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि सेवा पखवाड़ा का आरंभ आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हुआ है, जो 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक मनाया जाएगा। सेवा पखवाड़ा में निरंतर सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आमजनों को साथ लेकर पूरे किए जाएंगे। भाजपा की राष्ट्र सेवा व जन सेवा की भावना सेवा पखवाड़ा में फलीभूत होगी।आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सांसद महेश कश्यप, डॉ. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय, महापौर संजय पाण्डेय,खेम सिंह देवांगन, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, रजनीश पाणिग्रही,नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी,प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता,संजय चंद्राकर, अतुल सिम्हा, दिगम्बर राव, संतोष बाजपेयी, सुधा मिश्रा, विक्रम सिंह यादव, योगेश शुक्ला, राजा यादव आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत रायपुर मरीन ड्राइव में जन्मोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर, सवच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर एवं कपड़ा वितरण, फल वितरण का आयोजन किया। श्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर 75 यूनिट रक्तदान किया गया। 75 महिलाओं को साड़ी वितरण किया गया। 75 पौधे वितरण किए गए। 75 पुरुषों को कपड़ा वितरण किया गया।और साथ ही 75 हेलमेट और 75 kg फलों का वितरण का भी किया गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी की विशाल फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर सभी के समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं समाज प्रमुखों ने उपस्थिति दर्ज कराई।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को बधाई दी और साथ ही ब्लड डोनर को प्रमाण पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी का भी जन्म दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज, कैबिनेट मंत्री, अल्पसंख्यक आयोग अमरजीत छाबड़ा, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदारनाथ गुप्ता जी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश सह प्रभारी आरिफ खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष शकील अहमद, प्रदेश महामंत्री शाहिद खान, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नजमा अजीम, प्रदेश उपाध्यक्ष असगर अली, उपाध्यक्ष श्रीमती नौरीन शमशी, हमीद अहमद शाह, प्रदेश मंत्री रेशमा शेख, कोषाध्यक्ष रजिया खान, कार्यालय प्रभारी गगन दीप सिंह, श्रीमती रेहाना खान, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग, पूर्व उर्दू एकेडमी के अध्यक्ष अकरम कुरैशी जी, पूर्व मदरसा बोर्ड अध्यक्ष यूनुस कुरैशी जी, सोशल मीडिया प्रभारी जावेद रब्बानी, सह प्रभारी फैजान खान सैयद रजा,हकिम अब्दुल माजीद,जीशान सिद्दीकी, बालोद जिलाध्यक्ष अकबर तिगाला,अंबिकापुर जिलाध्यक्ष विक्रम बाबरा, गुलाम रहमान, विनय बेहरा, अबदा बेगम, फैजल खान,सिकंदर खान,अनवील मेसी ,रेहाना,अब्दुल मजीद, जोयाब अली सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















.jpg)







