- Home
- छत्तीसगढ़
-
कोटा से 150908 एवं तखतपुर से 208291 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे*
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तृतीय एवं अंतिम चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत कोटा एवं तखतपुर में चुनाव होंगे। कोटा एवं तखतपुर ब्लॉक में निर्वाचन संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के सभी इंतजाम किये गये हैं। कोटा में 104 एवं तखतपुर में 124 ग्राम पंचायत है जिनमें 697 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। कोटा में कुल 75 हजार 51 पुरूष मतदाता एवं 75 हजार 852 महिला मतदाता और 5 तृतीय लिंग के मतदाता है। इसी प्रकार तखतपुर में 1 लाख 5 हजार 340 पुरूष एवं 1 लाख 2 हजार 948 महिला मतदाता और 3 तृतीय लिंग के मतदाता हैं जो निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। मतदान का समय सवेरे 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा। -
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत पंचायत सदस्यों हेतु द्वितीय चरण मंे बिल्हा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 05 में 20 फरवरी 2025 को हुए चुनाव के बाद सारणीकरण एवं परिणाम की घोषणा जिला पंचायत सभाकक्ष के प्रथम तल में 23 फरवरी 2025 को सवेरे 10ः30 बजे से होगी। सारणीकरण का कार्य जिला पंचायत के रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप कुमार अग्रवाल और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर श्रीमती वंदना गबेल की उपस्थिति में संपन्न होगी। सारणीकरण कार्य में निर्वाचित जिला पंचायत के सदस्यों के परिणाम की घोषणा की जाएगी साथ ही निर्वाचन प्रमाण पत्र रिटर्निंग ऑफिसर श्री संदीप कुमार अग्रवाल द्वारा दिया जाएगा। सारणीकरण कार्य में अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता एवं गणना अभिकर्ता उपस्थित हो सकते हैं।
-
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, जिसमें 77.06 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया, 'आज राज्य के 43 विकास खंडों में पंचायत चुनाव के लिए मतदान हुआ। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण में 77.06 प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों से अंतिम मतदान के आंकड़े अभी प्राप्त नहीं हुए हैं इसलिए मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकती है। मतदान मतपत्रों के माध्यम से हुआ।'' उन्होंने बताया कि सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली खतरे के कारण मतदान का समय सुबह 6:45 बजे से दोपहर दो बजे तक था, जबकि अन्य जगहों पर सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। राज्य में पंचायत के चुनाव तीन स्तरों पर होते हैं- ग्राम पंचायत (गांव), जनपद पंचायत (ब्लॉक) और जिला पंचायत (जिला)। पंचायत चुनाव दलीय आधार पर नहीं होते। दूसरे चरण के लिए 43 विकास खंडों में 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
अधिकारियों ने बताया कि दूसरे चरण में वार्ड पंच के लिए 65,716, सरपंच के लिए 15,217, जनपद पंचायत सदस्यों के लिए 3,885 और जिला पंचायत सदस्यों के लिए 699 उम्मीदवार मैदान में थे। उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को पंचायत चुनाव के पहले चरण में 27,210 वार्ड पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्यों के 149 पदों के लिए चुनाव हुआ था, जिसमें 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 23 फरवरी को होना है। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक चरण में वोट डाले जाने के तुरंत बाद संबंधित मतदान केंद्रों पर मतगणना की जा रही है। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस (21 फरवरी) के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान इसकी समृद्ध भाषायी विरासत और बहुभाषी संस्कृति में निहित है। छत्तीसगढ़ी, गोंडी, हल्बी, सरगुजिया, कुड़ुख, भतरी सहित अनेक लोकभाषाएँ यहां की सांस्कृतिक आत्मा को संजोए हुए हैं। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस हमें अपनी मातृभाषाओं के संरक्षण, संवर्धन और विकास के प्रति जागरूक करता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे समाज की जड़ों से जुड़ने का सेतु भी है। छत्तीसगढ़ में लोकगीतों, लोककथाओं और पारंपरिक ज्ञान की समृद्ध परंपरा हमारी मातृभाषाओं में संरक्षित है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना हमारी जिम्मेदारी है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अपनी मातृभाषाओं को बढ़ावा दें, बच्चों को अपनी बोली और भाषा से जोड़ें तथा छत्तीसगढ़ की भाषाई विविधता को संरक्षित करने में योगदान दें। -
रायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय मधुकर खेर की जयंती (21 फरवरी) पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हिंदी और अंग्रेजी पत्रकारिता को समृद्ध करने में उनका योगदान अमूल्य है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्व. श्री मधुकर खेर ने अपनी निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने का कार्य किया। उनकी लेखनी न केवल सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही, बल्कि जनचेतना को प्रखर बनाने का माध्यम भी बनी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री खेर का समर्पण और उनकी पत्रकारिता की विरासत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई है। उनके विचार, सिद्धांत और मूल्य हमें निष्पक्ष, सशक्त और समाजोन्मुखी पत्रकारिता की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। -
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, राज्य के राजस्व में होगी वृद्धि
रायपुर /छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लागू किए गए नये दुकान एवं स्थापना अधिनियम को व्यापारिक जगत और नागरिकों का व्यापक समर्थन मिल रहा है। इस ऐतिहासिक फैसले से रोजगार के अवसरों में वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के सुगमतापूर्वक संचालन के साथ ही राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा। खासतौर पर, दुकानों को बिना समय सीमा के संचालित करने की अनुमति मिलने से कारोबारियों के लिए व्यापार सुविधाजनक होगा और उपभोक्ताओं को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि, यह अधिनियम शराब दुकानों पर लागू नहीं होगा।
व्यापार और रोजगार की संभावनाओं को मिलेगी नई गति
सरकार का यह निर्णय ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। नए नियमों से छोटे दुकानदारों को राहत, पंजीयन प्रक्रिया में सरलता, और कर्मचारियों के अधिकारों का बेहतर संरक्षण सुनिश्चित किया गया है।
पहले से पंजीकृत दुकानों को 6 महीने के भीतर श्रम पहचान संख्या (LIN) प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा, लेकिन इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। यदि 6 महीने के बाद आवेदन किया जाता है, तो नियमानुसार शुल्क अनिवार्य होगा।
सातों दिन 24 घंटे दुकान संचालन की स्वतंत्रता
नए अधिनियम के तहत, व्यापारी अब अपनी दुकानें सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खोलने के लिए स्वतंत्र होंगे। हालांकि, यह निर्णय पूरी तरह से व्यापारियों की इच्छा पर निर्भर करेगा। इस पहल से व्यवसायिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी, जिससे नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
पुरानी व्यवस्था के अनुसार, सप्ताह में एक दिन दुकान बंद रखना अनिवार्य था, लेकिन अब यह प्रतिबंध हटा दिया गया है। हालांकि, सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश दिया जाए और किसी भी कर्मचारी से 8 घंटे से अधिक कार्य न कराया जाए।
श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा प्राथमिकता
सरकार ने व्यापारिक स्वतंत्रता देने के साथ ही श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा है। दुकानदारों को श्रम कल्याण से संबंधित सभी प्रावधानों का पूर्ववत पालन अनिवार्य रूप से करना होगा। इसके तहत साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान अनिवार्य होगा, किसी भी कर्मचारी से 8 घंटे से अधिक कार्य नहीं कराया जा सकेगा और श्रम कल्याण योजनाओं का पालन सुनिश्चित करना होगा।
आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम
यह अधिनियम राज्य की आर्थिक गतिविधियों को नए आयाम देने के साथ-साथ व्यापारियों को अधिकतम स्वतंत्रता और सुविधा प्रदान करता है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल छत्तीसगढ़ में व्यापारिक गतिशीलता बढ़ेगी, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम न केवल व्यापार और उद्योग के लिए एक बड़ा सुधार है, बल्कि एक मजबूत और समावेशी आर्थिक प्रणाली की नींव भी रखता है। -
महासमुंद। सिविल लाइन निवासी डॉ छबिराम दुबे का रायपुर में निधन हो गया ।वे 91वर्ष के थे उनकी अंतिम यात्रा 21 फरवरी को प्रातः11 बजे महासमुंद सिविल लाइन स्थित आवास से निकलेगी ।वे देवेंद्र दुबे व नरेंद्र दुबे के पिताजी थे ।
-
बिल्हा जनपद में दूसरे चरण का मतदान संपन्न
बिलासपुर/कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने संयुक्त रूप से बिल्हा जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने भरारी, बेलतरा और पेंड्रीडीह में मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। वोटरों की लम्बी कतार अपने मताधिकार का उपयोग करने लगी थी। कलेक्टर ने उनसे चर्चा की। मतदान दलों से भी मुलाकात कर मतदान प्रतिशत और अन्य जानकारी ली। बिल्हा में स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। लोगों में मतदान के प्रति काफी उत्साह देखा गया। लगभग 70 फीसदी मतदान होने का अनुमान लगाया गया है। मतों की गणना भी इन्हीं केंद्रों पर शुरू हो गई है। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। -
रायपुर/ त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के द्वितीय चरण में रायपुर जिले की तिल्दा-नेवरा और धरसीवां के मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह, एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह तथा जिला पंचायत सीईओ एवं रिटर्निंग ऑफिसर श्री विश्वदीप ने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदाता पर्ची की जांच और सुव्यवस्थित मतदान संचालन का जायजा लिया। उन्होंने धरसींवा विकासखंड के लाभांडी, सेरीखेड़ी और चरौदा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही प्रत्येक मतदान कक्षों में जाकर मतदान दलों द्वारा अपनायी जा रही मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं की संख्या, मतदान प्रतिशत की जानकारी ली तथा मतदान के दौरान आईडी कार्ड से मतदाताओं की पहचान करने संबंधित मतदान अधिकारी को निर्देश दिए।
-
रायपुर/ ग्राम सरकार चुनने मतदाताओं में दिख रहा उत्साह, मतदान केंद्रों में उमड़ रही भीड़/ ब्लॉक तिल्दा-नेवरा तथा धरसींवा के ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया की शुरुआत हुई। मतदाता लाइन में लगकर वोट देने अपनी बारी का इंतेज़ार कर रहे हैं।
-
रायपुर/ त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के मद्देनजर धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सेरीखेड़ी में चल रहे द्वितीय चरण के मतदान का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव सिंह ने निरीक्षण कर व्यवस्था तथा मतदान प्रतिशत की जानकारी ली। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह, सीईओ जिला पंचायत तथा रिटर्निंग अधिकारी श्री विश्वदीप उपस्थित थे।
- रायपुर। बालोद जिला के विकासखण्ड डौण्डीलोहरा में ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 08 में प्रतीक आबंटन संबंधी त्रुटि हो जाने के कारण अभ्यर्थियों को गलत प्रतीक चिन्ह आबंटित हो गये। ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 में दो अभ्यर्थी को आबंटित प्रतीक गलत हो जाने के कारण मतपत्र में उन्हें एक दुसरे के प्रतीक मुद्रित हो गये। इस कारण से ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के लिए पंच पद हेतु दिनांक 17 फरवरी 2025 को संपन्न हुआ मतदान दूषित हो गया।राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत सुरेगांव के वार्ड क्रमांक 8 के पंच पद के लिए दिनांक 17 फरवरी 2025 को हुए मतदान को शुन्य घोषित करते हुए मतदान की नई तारीख दिनांक 23 फरवरी 2025 निर्धारित की है।
- टीम प्रहरी अभियानजीई रोड़ में सड़कों किनारे से ठेले हटाए जब्त किए गए10 से अधिक स्थानों पर हटाए अतिक्रमणरायपुर / राजधानी रायपुर के यातायात को सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन रायपुर द्वारा टीम प्रहरी के माध्यम से लगातार प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉ गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उम्मेद सिंह एवं नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है।टीम प्रहरी द्वारा जी.ई. रोड़ में राजकुमार कॉलेज से साईंस कॉलेज तक यातायात को व्यवस्थित करने की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 32 ठेले हटाए गए और 5 ठेले जब्त किए गए। साथ ही लैंडस्कैपिंक पर हो रहे अवैध निर्माण को रूकवाया गया और अतिक्रमित कर रहे कॉलम के सामग्री को जब्त किया गया।इस अभियान में इस अभियान में श्री सतीश ठाकुर, रायपुर नगर पालिक निगम के नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर श्री रमाकांत साहू, कार्यपालन अभियंता श्री ईश्वर लाल टावरे , सहायक अभियंता नगर निवेश विभाग श्री आशुतोष सिंह, उप अभियंता नगर निवेश विभाग सुश्री रुचिका मिश्रा नगर निगम के जोन 7 और 5 के सेट्रल टीम, यातायात-पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
-
विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन
अबूझमाड़ मैराथन के टी-शर्ट का विमोचन
रायपुर/ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में आज से शुरू हुए ऐतिहासिक माता मावली मेले में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप शामिल हुए। उन्होंने माता मावली के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और जिलेवासियों को मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि मावली माता का आशीर्वाद बस्तर की संस्कृति और परंपराओं को सहेजने की शक्ति प्रदान करता है। यह मेला सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। दूर-दूर से आए श्रद्धालु इस आयोजन को और अधिक भव्य बनाते हैं। उन्होंने कहा,यहां के आदिवासी जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, वे बधाई के पात्र हैं।
मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अंचल के मड़ई-मेले आदिवासी संस्कृति, लोककला और परंपराओं के संरक्षण के केंद्र हैं। माता मावली मेला भी नारायणपुर जिले का ऐतिहासिक और ख्याति प्राप्त आयोजन है, जहां हर वर्ष स्थानीय लोगों के साथ ही दूर-दराज के सगे-संबंधी आते हैं और इस सांस्कृतिक विरासत को नजदीक से अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय इस मेले में हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। साथ ही, उन्होंने माता मावली के आशीर्वाद से जिले में चौतरफा विकास की कामना की।
अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन टी-शर्ट का विमोचन
मंत्री श्री कश्यप ने 02 मार्च को होने वाली अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के आधिकारिक टी-शर्ट का विमोचन भी किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस मैराथन में भाग लेने का आग्रह किया और इसे शारीरिक फिटनेस और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया। मंत्री श्री कश्यप ने मेले में लगी विभिन्न सरकारी विभागों की स्टॉलों का निरीक्षण किया और विभिन्न दुकानों का अवलोकन किया। उन्होंने पूजा सामग्री भी खरीदी और स्थानीय व्यापारियों से संवाद किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, पार्षद कृति पोटाई, नेहा कश्यप, रमशीला नाग, संगीता जैन, हेमंत पात्र, सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष रूपसाय सलाम, समाजसेवी गौतम एस. गोलछा, जैकी कश्यप, संदीप झा, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
-
पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए होगा चुनाव
रायपुर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायती राज 2025 निर्वाचन के तहत कल तिल्दा-नेवरा और धरसींवा में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। मतदान दलों को आवश्यक मतदान सामग्री का वितरण किया गया। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक चलेगी, जिसके बाद मतगणना वहीं पर की जाएगी और गणना पत्रक के आधार पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। पंच पद के परिणाम तत्काल उपलब्ध होंगे।
तिल्दा-नेवरा निर्वाचन विवरण:
जिला पंचायत सदस्य: 4 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
सरपंच: 102 पद
वार्ड पंच: 1395 पद
मतदान केंद्र: 324
धरसींवा निर्वाचन विवरण:
पंच: 1235 पद
सरपंच: 78 पद
जनपद सदस्य: 25 पद
जिला पंचायत सदस्य -04
मतदान केंद्र: 353
मतदान दलों को आज सुबह मतदान सामग्री वितरित की गई। -
बिलासपुर/भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, कृषि तकनीकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जबलपुर एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम ने कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा अंगीकृत ग्राम हिर्री का भ्रमण कर मूंगफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी के उन्नत तकनीकी प्रदर्शन कार्यक्रम का निरीक्षण किया व कृषकों से चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केन्द्र बिलासपुर द्वारा 75 एकड़ क्षेत्रफल में मूंफली की उन्नत किस्म लीपाक्षी का बीजोपचार, संतुलित पोषण प्रबंधन, कतार बोनी, कीट व्याधि प्रबंधन का प्रशिक्षण देकर कृषकों के खेतों में प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। उक्त प्रदर्शन तिलहनी फसलों के क्षेत्रफल तथा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ऑयलसीड मॉडल विलेज योजनान्तर्गत किया जा रहा है, जिसका निरीक्षण डा. हरीश एम.एन., वैज्ञानिक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, अटारी, जबलपुर, डा. जे.आर. पटेल, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा डा. डी.पी. पटेल, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 18 फरवरी 2025 को किया गया व कृषकों से चर्चा की गई। सम्पूर्ण बिलासपुर जिले में सिंचित दशा में किसान धान, गेहूं जैसी फसलें ले रहे हैं, वहीं कृषि विेज्ञान केन्द्र, बिलासपुर की पहल पर किसान मूंगफली की भी फसल ले रहे हैं, जिसमें धान-गेहूं की तुलना में कम पानी की आवश्यकता होती है यह जल्दी पक कर तैयार हो जाती है व आर्थिक लाभ भी धान गेहूं के बराबर या अधिक होता है। निरीक्षण के दौरान कृषि विेज्ञान केन्द्र बिलासपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डा. अरूण त्रिपाठी तथा केन्द्र के वैज्ञानिकगण डा. शिल्पा कौशिक, श्रीमती हेमकांति बंजारे, श्री जयंत साहू ने प्रदर्शन कार्यक्रम की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। निरीक्षण दल ने कृषकों से चर्चा कर अच्छी फसल की प्रशंसा की। -
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रं. 03 क्षेत्र में शौचालयों का संधारण कार्य कराया जा रहा है। जिसका निरीक्षण करने आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय सुबह सभी क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। उनके साथ जोन कमिश्नर, स्वास्थ्य अधिकारी, संधारणकर्ता एजेंसी और जोन के अभियंताओं का साथ रहना आवश्यक रहता है। वार्ड 30 प्रगति नगर, वार्ड 31 मदर टेरेसा नगर व स्टील नगर, वार्ड 32 बैकुण्ठधाम, वार्ड 33 संतोषी पारा एवं वार्ड 37 सुभाषचंद्र बोस सब्जी मंडी का निरीक्षण किये एवं शौचालय संधारण की प्रगति, गुणवत्ता का जांच किये। संधारणकर्ता एजेंसी को निर्देशित किये की शौचालय संधारण कार्य जल्द ही पूर्ण करें। जिससे क्षेत्र के नागरिको को शौचालय उपयोग करने की सुविधा शीध्र ही दिया जा सके।
इसी तारतम्य में मंगलवार को जोन क्रं. 04 शिवाजी नगर क्षेत्र के सी-मार्ट के समीप बने सार्वजनिक सुलभ शौचालय का निरीक्षण किये। वहां की साफ-सफाई, बिजली, पानी व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए एजेंसी को निर्देशित किये। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किये की शौचालय के आंगन में गमला रखने एवं खेल सामग्री का संधारण कराकर बच्चो के खलने व झुलने हेतु व्यस्था बनाये। इसी प्रकार वार्ड क्रं. 50 सामुदायिक सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण किये एवं शौचालय के बागल में स्थित शास्त्री नगर में बाबा बालकनाथ सरोवर को देखे और साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किये। तालाब का पानी सूखने की स्थिति में है, जिसमें बोर की व्यवस्था हो सके तो उसे शीध्र कराने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, सहायक अभियंता प्रिया करसे, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उपअभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, बालकृष्ण नायडू, जोन सहायक स्वास्थ्य अधिकारी हेमंत मांझी, पीआईयू अभिनव ठोकने आदि उपस्थित रहे। -
बालोद/ जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत बालोद विकासखण्ड के कुल 189 मतदान केन्द्रों में गुरूवार 20 फरवरी को मतदान संपन्न किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा मतदान एवं मतगणना कार्य को सुचारू रूप से एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उल्लेखनीय है कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत गुरूवार 20 फरवरी को बालोद विकासखण्ड के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 09 एवं 10 सहित कुल 02 क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत सदस्य का निर्वाचन संपन्न किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य के प्रत्येक क्षेत्रों में 03-03 अभ्यर्थियों सहित दोनों क्षेत्रों में कुल 06 अभ्यर्थी एवं जनपद पंचायत के 16 निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 44 अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमा रहे है। इसी तरह बालोद विकासखण्ड के कुल 60 ग्राम पंचायतों में से 01 ग्राम पंचायत हीरापुर में सरपंच पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न हो चूकी है। इसलिए 20 फरवरी को सरपंच पद हेतु बालोद विकासखण्ड के केवल 59 पंचायतों में ही मतदान संपन्न किया जाएगा। बालोद विकासखण्ड के 59 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए होने वाले निर्वाचन के लिए कुल 243 अभ्यर्थी अपना किस्मत आजमा रहे है। इसी तरह सभी 60 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के कुल 900 वार्डों में से 395 वार्डों के लिए निर्विरोध वार्ड पंच निर्वाचित किए गए है। इस तरह से बालोद विकासखण्ड के शेष 505 वार्डों के लिए 20 जनवरी को मतदान संपन्न किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार बालोद विकासखण्ड के 189 मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियांे के अलावा जोनल अधिकारी, कार्यपालिक दण्डाधिकारी तथा सुरक्षा बल के जवान आदि की तैनातगी सुनिश्चित की गई है।
-
निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु दी शुभकामनाएं
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपलन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे ने आज मतदान सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल बालोद से मतदान दलों को हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों को निर्वाचन कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। उल्लेखनीय है कि मतदान कार्य में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारी आज सुबह से ही सामग्री वितरण केन्द्र में पहुँचकर मतदान सामग्री को प्राप्त कर उसका मिलान एवं अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग आॅफिसर डाॅ. संजय कन्नौजे एवं एसडीएम श्री सुरेश साहू ने मतदान कर्मियों के बीच पहुँचकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचन के राष्ट्रीय कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जेएस राजपूत सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। -
बालोद/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्रकांत कौशिक ने आदेश जारी कर जिले के नगरीय निकायों में आदर्श आचार संहिता प्रभाव शून्य घोषित किया है। उल्लेखनीय है कि जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 15 फरवरी 2025 को मतगणना संपन्न हो गई है। जिसके अंतर्गत जिले के नगर पालिका परिषद बालोद एवं दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर, गुण्डरदेही, डौण्डीलोहारा, डौण्डी, चिखलाकसा एवं अर्जुंदा में आदर्श आचार संहिता प्रभाव शून्य घोषित की गई है।
-
बालोद/ त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले के बालोद विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु मतदान दलांे के सकुशल मतदान केन्द्रों में पहुँचने पर वहाँ उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा पुष्पगुच्छ भंेटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
-
*-पाटन के 108 पंचायत अंतर्गत 294 मतदान केन्द्रों के लिए 19 फरवरी को होगा मतदान दल रवाना*
*-स्वामी आत्मानंद स्कूल (कन्या) पाटन परिसर से मतदान दलों को की जाएगी सामाग्री वितरण*
दुर्ग / त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जिले के पाटन विकासखण्ड में द्वितीय चरण का मतदान गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होगा। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के दिशा-निर्देशन में दुर्ग जिले में द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान एवं मतगणना कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान एवं मतगणना कार्य मंे लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को समुचित रूप से प्रशिक्षण प्रदान करने के अलावा मतदान केन्द्रों में बिना किसी अवरोध के शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने हेतु सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। इसके लिए पुलिस एवं जिला प्रशासन के समन्वय सेे सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुरक्षा बलों की तैनातगी की गई है। गुरूवार 20 फरवरी को होने वाले द्वितीय चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों को बुधवार 19 फरवरी को सुबह सामग्री वितरण केन्द्र स्वामी आत्मानंद स्कूल (कन्या) पाटन परिसर से हरी झण्डी दिखाकर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान के तहत मतों की गणना मतदान समाप्ति के पश्चात् संबंधित मतदान केन्द्रों में ही की जाएगी। पाटन विकासखण्ड में गुरूवार 20 फरवरी को संपन्न होने वाले मतदान हेतु कुल 294 मतदान केन्द्र बनाए गए है। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार इन सभी मतदान केन्द्रों में सुबह 07 से दोपहर 03 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा। मतदान समाप्ति के पश्चात् पीठासीन अधिकारी के मार्गदर्शन में मतदान अधिकारियों के द्वारा मतगणना की जाएगी। द्वितीय चरण में पंच-सरपंच के अलावा 25 जनपद पंचायत सदस्य और 4 जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव संपन्न होगा। -
-591 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त कर आबकारी विभाग दुर्ग ने की बड़ी कार्यवाही*
दुर्ग / कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार उपायुक्त आबकारी श्री जी.के भगत व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री सी.आर. साहू के मार्गदर्शन में 17 फरवरी 2025 को रात्रि गश्त के दौरान आबकारी विभाग दुर्ग के द्वारा ग्राम नंदिनी खुन्दिनी, थाना नन्दिनी नगर में अवैध शराब के परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 2 आरोपी राजकुमार सिंह पिता जोगेंदर सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी-जुनवानी थाना सुपेला जिला दुर्ग के आधिपत्य से एक सफ़ेद रंग सेवरलेट बिट कार वाहन क्र. सीजी 04 केव्ही 7060 के पिछली सीट पर रखा 29 नग पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव, कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू व्हिस्की राज्य गोवा निर्मित विदेशी मदिरा जप्त किया गया। इसीप्रकार रंजीत सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी - कैंप 1 आदर्श नगर थाना- छावनी के अधिपत्य के ग्रे रंग के आल्टो कार क्रमांक सीजी 07 एमए 9418 के सीट व डिग्गी में रखा 29 पेटी प्रत्येक पेटी में 48 नग पाव कुल 1392 नग पाव रॉयल ब्लू माल्ट व्हिस्की विदेशी मदिरा जप्त किया गया। कुल मदिरा 2784 नग पाव (58 पेटी), जिसकी कुल मात्रा 591.12 बल्क लीटर व बाज़ार मूल्य 361920 रूपये का शराब एवं उपरोक्त 2 वाहन (बाज़ार मूल्य क्रमशः 350000 रूपये व 300000 रूपये) (जप्त सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य 10,11,920 रूपये) जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36 के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर आबकारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार नेताम द्वारा आरोपियों को जेल दाखिल कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी निर्मला ठाकुर, सुप्रिया शर्मा, धीरज कन्नौजिया, पंकज कुजूर, आबकारी उप निरीक्षक अरविंद साहू, हरीश पटेल , प्रियंक ठाकुर, गीतांजलि तारम, भोजराम आबकारी मुख्य आरक्षक प्रहलाद सिंह राजपूत, आरक्षक संदीप तिर्की, वाहन चालक दुर्गेश कुर्रे, नोहर साहू, धनराज का महत्वपूर्ण योगदान रहा। -
*-जिले के पाटन जनपद के 294 मतदान केन्द्र में 20 फरवरी को मतदान*
*-विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान साम्रगी लेकर रवाना हुई दल*
*-पंच हेतु सफेद, सरपंच हेतु नीला, जनपद पंचायत सदस्य हेतु पीला और जिला पंचायत सदस्य हेतु गुलाबी मतपत्र*
*- मतदान का समय-सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक*
दुर्ग / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत द्वितीय चरण में 20 फरवरी को जिले के विकासखण्ड पाटन अंतर्गत 108 पंचायत के 294 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। आज विकासखण्ड मुख्यालय पाटन स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एडीएम श्री अरविन्द एक्का, जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर श्री वीरेन्द्र सिंह, एसडीएम दुर्ग श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री लवकेश ध्रुव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सामग्री वितरण स्थल का मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत पाटन में 20 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। पाटन विख के ग्रामीण क्षेत्र के 166149 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 4 जिला पंचायत सदस्य और 25 जनपद पंचायत सदस्य चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच-नीला, जनपद सदस्य-पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 20 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 21 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे। -
बिलासपुर/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के मद्देनजर जिला पंचायत सदस्यों की सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये गये हैं। जिला मुख्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के मामले में 20, 23 एवं 25 फरवरी को निर्वाचन के परिणामों की घोषणा की जाएगी। मस्तूरी क्षेत्र क्रमांक 10 से 14 तक 20 फरवरी, बिल्हा क्षेत्र क्रमांक 1 से 5 तक 23 फरवरी, तखतपुर क्षेत्र क्रमांक 06 से 09 एवं कोटा क्षेत्र क्रमांक 15 से 17 हेतु 25 फरवरी को परिणाम की घोषणा की जाएगी।
जिला पंचायत सदस्य के परिणाम जारी करने के लिए जिला पंचायत के सीईओ श्री संदीप अग्रवाल को रिटर्निग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार मस्तूरी क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू, बिल्हा क्षेत्र हेतु अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती वंदना गबेल, तखतपुर क्षेत्र हेतु संयुक्त कलेक्टर श्री मनीष कुमार साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। इसी प्रकार कोटा क्षेत्र हेतु डिप्टी कलेक्टर श्री शिवकुमार कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत के प्रथम तल में स्थित बैठक कक्ष में संपन्न होगी।


.jpeg)























.jpg)
.jpg)