- Home
- छत्तीसगढ़
-
-जोन 5 ने डीडी नगर सेक्टर - 2 पानी टंकी गार्डन के पास सफाई कराई
रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर को प्राप्त सफाई सम्बंधित जनशिकायत को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर निगम जोन 5 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री संदीप वर्मा के निर्देशन में नगर निगम जोन क्रमांक 5 के तहत पण्डित दीनदयाल उपाध्यक्ष वार्ड के अंतर्गत डोडी नगर सेक्टर -2 पानी टंकी गार्डन के पास सफाई गैंग भेजकर कचरा उठवाकर स्वच्छता कायम की एवं सीवर लाईन की सफाई करवाकर चोक को खुलवाकर सीवर लाईन ओवरफ्लो की समस्या को दूर करते हुए प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निदान जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा बाबत डीडी नगर सेक्टर - पानी टंकी गार्डन के समीप स्वच्छता कायम करते हुए जोन स्तर पर किया.
- -राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का किया गया समापन, पùश्री शमशाद बेगम, पुलिस अधीक्षक सहित बड़ी संख्या में महिला कमाण्डो हुए शामिल=तेज गति से वाहन नही चलाने तथा अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट एवं हेलमेट का उपयोग करने की दी गई समझाईशबालोद । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना वर्तमान समय की बहुत ही विकराल समस्या है। इससे बचाव हेतु सावधानीपूर्वक वाहन चलाने के अलावा यातयात नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। श्री चन्द्रवाल आज पुलिस विभाग एवं यातायात कार्यालय द्वारा जिला मुख्यालय बालोद में यातायात कार्यालय के सामने जय स्तंभ चैक में आयोजित सड़क सुरक्षा माह के समापन अवसर पर अपना उद्गार व्यक्त कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में पùश्री श्रीमती शमशाद बेगम, पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत, एडीशनल एसपी श्रीमती मोनिका ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी बालोद श्री देवांश राठौर, सीएसपी दल्लीराहजरा डाॅ. चित्रा वर्मा, एसडीओपी गुरूर श्री बोनीफास एक्का, यातायात निरीक्षक श्री राकेश ठाकुर सहित अन्य अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में महिला कमाण्डो, छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों एवं वक्ताओं ने सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सावधानी को ही एक मात्र उपाय बताया। उन्होंने आम जनता से नशापान करके तथा तेज गति से वाहन नही चलाने एवं वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाने तथा हेलमेट का उपयोग करने की अपील भी की।श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु अपने जान-माल की रक्षा करने तथा अपने आप को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी व्यक्ति की स्वयं की है। इसलिए यातायात निमयों का पालन करते हुए नियंत्रित एवं संयमित होकर वाहन चलाकर हमें अपने एवं अपने परिवार तथा समाज को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने आम नागरिकों से नाबालिग एवं छोटे बच्चों से वाहन नही चलवाने की भी अपील की। कलेक्टर ने जिले के प्रत्येक नागरिकों को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन करते हुए अपने नैतिक दायित्वों को निर्वहन करने को कहा। इस अवसर पर श्री चन्द्रवाल ने सड़क सुरक्षा माह के दौरान पुलिस विभाग एवं आम नागरिकों के सहयोग से सड़क सुरक्षा के संबंध में जिले में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना भी की। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटना में कमी लाना एवं सड़क सुरक्षा हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करना केवल पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से नही होगा। इस कार्य में आम जनता की सक्रिय भागीदारी भी अत्यंत आवश्यक है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पùश्री श्रीमती शमशाद बेगम ने जिले के आम नागरिकों से सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने तथा सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु सावधानी ही एक मात्र उपाय है, इसलिए हम सभी को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक वाहन चलाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने जिले में सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने हेतु महिला कमाण्डो की भागीदारी के संबंध में भी जानकारी दी। समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री एसआर भगत ने सड़क सुरक्षा माह के आयोजन के उद्देश्यों के संबंध में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन मात्र एक माह भर का आयोजन नही है वरन् यह पूरे वर्ष भर चलने वाला कार्यक्रम है। श्री भगत ने कहा कि सड़क दुर्घटना वर्तमान समय की भीषण समस्या है। उन्होंने कहा कि हमारी एक लापरवाही एवं असावधानी के कारण हमारे परिवार एवं समाज को अपूरणीय क्षति हो जाती है। हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर यातायात नियमों का पालन कर सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करना चाहिए। श्री चन्द्रवाल ने आम जनता से नशापान करके एवं तेज गति से वाहन नही चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग बिल्कुल भी नही करने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को अस्पताल ले जाकर उन्हें तत्काल मदद पहुँचाने वाले नेक इंसानों की भी भूरी-भूरी सराहना की। श्री भगत ने सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला प्रशासन, पुलिस, लोक निर्माण एवं अन्य विभागों के संयुक्त परिवारों से जिले के आम नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी देने तथा सड़क सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करने आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री देवांश राठौर ने भी सड़क सुरक्षा के उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए आम नागरिकों को इस कार्य को सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराकर उनका तत्काल मदद पहुँचाने वाले नेक नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा यातायात जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत उल्लेखनीय भागीदारी निभाने वालों के अलावा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में आयोजित चित्रकला, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। समारोह में स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा सड़क सुरक्षा उपायों के संबंध में नुक्कड़-नाटकों की भी प्रस्तुति दी गई।
- बालोद। आदिम जाति कल्याण अवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा संचालित एकलव्य आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन 02 मार्च को किया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा की पूर्व तिथि 16 फरवरी निर्धारित की गई थी। जिसकी तिथि में संशोधन करते हुए अब प्रवेश परीक्षा का आयोजन 02 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डौण्डी में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नियमावली एवं प्रवेश नीति का अवलोकन एवं प्रवेश पत्र की जानकारी वेबसाईट एकलव्य डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर किया जा सकता है।
- बालोद,। शिक्षा सत्र 2024-25 हेतु कक्षा 12वीं से उच्चतर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही वेबसाइट पोस्ट मैट्रिक-स्काॅलरशीप डाॅट सीजी डाॅट एनआईसी डाॅट इन पर की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थियों द्वारा आॅनलाईन नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन की तिथि 17 फरवरी 2025 तक, ड्राफ्ट प्रपोजल लाॅक 01 फरवरी से 28 फरवरी 2025 एवं सेंक्शन आॅर्डर लाॅक करने की तिथि 01 फरवरी 2025 से 20 मार्च 2025 तक की जा सकती है। इसके पश्चात् शिक्षा सत्र 2024-25 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आॅनलाईन आवेदन, ड्राफ्ट प्रपोसल लाॅक एवं सेक्शन आॅर्डर लाॅक करने के लिए अवसर प्रदान नही किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि शासकीय या अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, पाॅलीटेक्निक एवं आईटीआई में अध्ययनरत बालोद जिले के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्रता रखने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आॅनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्ष 2024-25 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस द्वारा आधारित भूगतान की जा रही है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को आॅनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि सुनिश्चित करने को कहा है।
- बालोद। प्रभारी आबकारी आयुक्त श्री श्याम लाल धावड़े के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में बालोद जिले में शुष्क दिवस महात्मा गांधी निर्वाण दिवस 30 जनवरी को अवैध मदिरा निर्माण, धारण, परिवहन एवं विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अंतर्गत शराब कोचियों के विरूद्ध अवैध निर्माण, धारण, परिवहन, विक्रय एवं चैर्यनयन के विरुध्द कार्यवाही करते हुए 30 जनवरी शुष्क दिवस को थाना मंगुचवा क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी सुखेन लाल गौन्धरे के पास से 41.94 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 34(1)क एवं 59(1) के तहत 01 प्रकरण कायम कर आरोपी को जेल निरूद्ध किया गया है। इसी तरह थाना गुरूर के अंतर्गत आरोपी नूताराम के पास से कुल 1.8 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के तहत 01 प्रकरण कायम किया गया है। पूर्व में शुष्क दिवस 26 जनवरी को जिले के 24 जगहों पर छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध मदिरा विक्रय के 03 प्रकरण कायम कर 9.36 लीटर देशी प्लेन शराब जप्त किया गया था।जिला आबकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि 01 अपै्रल 2024 से 30 जनवरी 2025 तक 1320 जगहों में अवैध मदिरा के विक्रय, धारण, निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं अवैध रुप से मद्यपान की सुविधा उपलब्ध कराने तथा सार्वजनिक स्थल पर मदिरापान करने वालों के विरुध्द सतत अभियान चलाकर कुल 716 अपराधिक प्रकरण कायम किया गया है। जिसमें कुल 856.55 लीटर अवैध शराब, 760 कि.ग्रा. लाहन एवं 02 दोपहिया वाहन (कुल बाजार मूल्य 04 लाख 21 हजार 515 रुपये) जप्त की गई है एवं मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता संचालकों के विरुध्द कुल 74 विभागीय प्रकरण कायम किया गया है।
- -राज्यपाल श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित होगा दीक्षांत समारोह-चार हजार से अधिक विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी-दीक्षांत समारोह के पूर्व दिवस पर कार्यक्रम की रिहर्सल की गईरायपुर, । इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर का दशम् दीक्षांत समारोह कल 1 फरवरी, 2025 को आयोजित किया जाएगा। कृषि महाविद्यालय रायपुर स्थित कृषि मंडपम में प्रातः 11 बजे से आयोजित इस दीक्षांत समारोह में लगभग 4 हजार 191 विद्यार्थियों को उपाधियाँ प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह राज्यपाल एवं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रमेन डेका की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ. वांगा शिवा रेड्डी दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल विद्यार्थियों को दीक्षोपदेश देंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत एवं 4 कांस्य पदक प्रदान किये जाएंगे। इस दौरान भव्य दीक्षांत शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। आज यहां कृषि महाविद्यालय रायपुर के क्लस्टर क्लासरूम से दीक्षांत समारोह आयोजन स्थल कृषि मंडपम् तक दीक्षांत समारोह के पल-प्रतिपल कार्यक्रम के अनुसार रिहर्सल की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, अधिष्ठातागण, संचालकगण एवं गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रोंज मेडल पाने वाले विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलगीत, राज्यगीत तथा राष्ट्रगान का वादन किया गया।दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 एवं 2023-2024 तक कृषि विश्वविद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियाँ वितरित की जाएँगी। दीक्षांत समारोह में बी.एस.सी. कृषि पाठ्यक्रम के 2 हजार 841, बी.एस.सी. उद्यानिकी पाठ्यक्रम के 17, बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी पाठ्यक्रम के 303 तथा खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के 20 पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। स्नातकोत्तर स्तर पर 742 एवं पी.एचडी. स्तर पर 268 के पंजीकृत विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न पाठ्यक्रमों के मेधावी विद्यार्थियों को 16 स्वर्ण, 18 रजत तथा 4 कांस्य पदक भी प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही दीक्षांत समारोह में 818 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एच.डी. आनर्स प्रमाण पत्र भी प्रदान किये जाएंगे।दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए अकादमिक परिधान निर्धारित किया गया है। छात्र कोसे रंग अथवा ऑफ वाईट रंग का कुर्ता तथा सफेद पायजामा पहनेंगे, वहीं छात्राएं कोसे रंग या ऑफ वाईट रंग की साड़ी पहनेंगी। दीक्षांत समारोह के अतिथि कोसे रंग का जैकेट पहनेंगे। दीक्षांत समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, प्रबध मण्डल, विद्या परिषद तथा प्रशासनिक परिषद के सदस्यों सहित विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित समस्त महाविद्यालयों के अधिष्ठाता एवं विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।
- -सवा लाख किसानों से 6.90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी-कोचियों और दलालों के विरुद्ध 77 कार्रवाई,1 करोड़ रुपए का 2906 क्विंटल धान जब्त-85 फीसदी धान का हो चुका उठाव, उठाव में राज्य में अव्वलबिलासपुर /छत्तीसगढ़ शासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नया रायपुर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन दिनांक 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक किये जाने के निर्देश दिये गये थे। शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के संबंध में जिले में निम्नानुसार कार्यवाही की गई।शासन के निर्देशानुसार जिले में कुल पंजीकृत कृषकों के 05 प्रतिशत कृषकों के रकबे का जिला कलेक्टर से लेकर तहसील स्तर तक के अधिकारियों द्वारा धान के रकबे का भौतिक सत्यापन कराया गया एवं बिलासपुर जिले को तहसील स्तर पर सत्यापन हेतु कुल 13608 खसरे प्रदाय किये गये, जिले में खसरा सत्यापन का प्रतिशत 98.48 है। सत्यापित खसरों में से कुल 93.33 प्रतिशत खसरे में फसल का प्रकार धान पाया गया एवं शेष 6.67 प्रतिशत खसरे जिनमें धान नहीं पाया गया। उन खसरों को तहसीलदारों के माध्यम से संबंधित कृषक के पंजीकृत खाते में फसल का प्रकार संशोधित कराया गया एवं त्रुटिपूर्ण रकबे की एण्ट्री करने वाले जिले के 74 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिले में पंजीकृत कृषकों की संख्या 137672 एवं पंजीकृत रकबा 144981 हेक्टेयर है। विगत वर्ष की तुलना में धान की खरीदी 2.04 प्रतिशत कम है। जिले में कुल खरीदी मात्रा 689812 मीट्रिक टन रही। वर्तमान वर्ष में धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या 125670 है। जिले के समस्त 140 केन्द्रों में नोडल अधिकारी की उपस्थिति में धान की खरीदी हुई। कृषि विभाग से नियुक्त किये गये नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों में पूरे समय बैठकर खरीदी कराने के निर्देश दिये गये थे।जिले में धान उपार्जन के दौरान उपार्जन केन्द्रों में अवैध धान के आवक एवं परिवहन के रोक हेतु प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर राजस्व, खाद्य एवं मण्डी विभाग का जॉच दल गठित किया गया है। दल द्वारा जिले में मण्डी अधिनियम के तहत् कोचियों/व्यापारियों के विरूद्ध किये गये कार्यवाही की संख्या 77 एवं जप्त धान की मात्रा 2906 क्विंटल है। जप्तशुदा धान की अनुमानित मूल्य 1 करोड़ है, जिसमें मण्डी अधिनियम के तहत् 05 गुना टैक्स वसूली की कार्यवाही की गई।शासन के निर्देशानुसार ऐसे कृषक जिनके द्वारा उत्पादित समस्त धान विक्रय किया जा चुका था किन्तु उनके खाते हुए धान की मात्रा विक्रय हेतु शेष थी। ऐसे किसानों से उनकी सहमति से धान विकय हेतु शेष रकबे का समर्पण कराया गया। जिले में रकबा समर्पित करने वाले किसानों की संख्या 53741 एवं समर्पित रकबा 3027.41 हैक्टेयर है।जिले में समुचित रूप से धान खरीदी, पर्यवेक्षण एवं अनियमितताओं पर निगरानी हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) को अनुविभाग स्तर पर नोडल नियुक्त करते हुए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को केन्द्र हेतु निरीक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित अंतराल में उपार्जन केन्द्र में उपस्थित होकर केन्द्र का भौतिक सत्यापन किया गया। शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त केन्द्रों का 03 चरणों में ऑनलाईन भौतिक सत्यापन संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार/ नायब तहसीलदार की उपस्थिति में कराया गया।दिनांक 31 जनवरी 2025 की स्थिति में जिले में उपार्जित धान की मात्रा 689812 मे०टन में रो 588459 मे० टन धान का उठाव मिलर्स एवं परिवहनकर्ता द्वारा किया जा चुका है एवं उपार्जन केन्द्र में शेष धान की मात्रा 101366 मे०टन हैं। इस प्रकार जिले के केन्द्रों से 85 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है। वर्तमान में जिला बिलासपुर उपार्जन केन्द्रों में भण्डारित धान के उठाव में सर्वप्रथम स्थान पर है।वर्तमान खरीफ विपणन में शासन द्वारा जिला बिलासपुर में धान के निराकरण के दृष्टिकोण से 04 संग्रहण केन्द्रों को भण्डारण हेतु तैयार किया गया है। जिले के 02 राईस मिल लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा एवं हनुमान राईस मिल द्वारा शासकीय धान के परिवहन में अनियमितता पाये जाने पर छ०म० कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत् प्रकरण निर्मित किया गया।धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण में अनियमितता पाये जाने पर धान उपार्जन केन्द्र केन्द्रा, गनियारी व सोन में समिति के समस्त स्टॉक को हटाया गया। उपार्जन केन्द्र रिसदा में खरीदी प्रभारी एवं मस्तूरी में प्रबंधक व खरीदी प्रभारी को हटाया गया। उपार्जन केन्द्र बिस्कोना में धान खरीदी प्रभारी, ऑपरेटर व प्रबंधक को बर्खास्त करते हुए अशासकीय प्राधिकृत को हटाया गया है। इसके अतिरिक्त कई केन्द्रों में अव्यवस्था के संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया जाकर व्यवस्था दुरूस्त कराया गया।जिले में धान उपार्जन की प्रक्रिया के प्रारंभ से ही प्रत्येक सप्ताह शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला सहकारी बैंक, सहकारिता विभाग, खाद्य विभाग, छ०ग० राज्य विपणन संघ, कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए धान उपार्जन की स्थिति की समीक्षा किया जाकर शासन के निर्देशों के सुचारू रूप से क्रियान्वयन के लगातार निर्देश दिये गए। कलेक्टर महोदय के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में उपार्जन का कार्य 14 नवंबर 2024 से प्रारंभ होकर दिनांक 31 जनवरी 2025 तक जिले में सुचारू रूप से सम्पादित हुआ।
- रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज मुख्यालय में आयोजित समारोह में कार्यपालक निदेशक (पारेषण) श्री राजेश चंद्र अग्रवाल सहित 6 अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई दी गई। प्रबंध निदेशकों ने श्री अग्रवाल के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की।मुख्य समारोह का आयोजन डंगनिया स्थित सेवाभवन में हुआ जिसमें पॉवर ट्रांस्को के एमडी श्री राजेश शुक्ला एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (डिस्कॉम) के एमडी श्री भीमसिंह कंवर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। सभी ने श्री अग्रवाल की कर्मठता और चार दशक की सेवा की सराहना की तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस अवसर पर प्रबंध निदेशकों ने कहा कि श्री अग्रवाल ट्रांसमिशन कंपनी में टेक्निकल एक्सपर्ट के रूप में जाने जाते है। उनेक मार्गदर्शन में रायपुर और बिलासपुर क्षेत्र के कई सबस्टेशन के निर्माण कार्य संपन्न हुए। वे टेस्टिंग और एमआरटी जैसे प्रमुख विभाग में अपना योगदान दर्ज करा चुके हैं। सेवानिवृत्ति एक नई पारी है। वे अपनी नई पारी में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। समारोह में सेवानिवृत्त ईडी श्री अग्रवाल ने अपने कार्य अनुभव बताते हुए अपनी सफलता का श्रेय टीमवर्क को दिया तथा सेवायात्रा के दौरान अधिकारी-कर्मचारियों से मिले सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।इसी प्रकार लोड डिस्पैच सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में सहायक अभियंता (सिविल) श्री कृष्ण कुमार शुक्ला, अनुभाग अधिकारी श्री चमन लाल साहू, लाइन सहायक श्रेणी-1 श्री तुला राम कश्यप एवं श्री सनद कुमार वर्मा तथा वाहन चालक श्री एम. शंकर राव के योगदान का उल्लेख किया गया तथा सेवानिवृत्ति उपरांत प्रशस्ति पत्र के साथ उनका अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में श्री के.एस.मनोठिया, श्री वी.के.साय, श्री एम.एस.चौहान, श्री संजय पटेल, श्री आर.ए.पाठक, श्री वी.के.दीक्षित, श्रीमती ज्योति नन्नौरे, जी.आनंद राव, श्रीमती कल्पना घाटे, श्रीमती शारदा सोनवानी, श्री एस.के.गजपाल, श्री मनोज राय, श्री पी.पी.सिंह, श्री एम.जामुलकर, श्री संदीप मोदी, श्रीमती नंदिनी भट्टाचार्य, श्री सुभाष शर्मा, श्री वाई.बी.जैन, श्री एफ.ए.खान एवं श्री के.बी.पात्रे उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त महाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री उमेश कुमार मिश्र एवं प्रकाशन अधिकारी श्री गोविंद सिंह पटेल द्वारा किया गया।
- -आदतन लेट आने वाले कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश-हेलमेट आपकी सुरक्षा के अवश्य पहनें: कलेक्टर डॉ सिंहरायपुर । कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रास सभाकक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों की साप्ताहिक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कलेक्टोरेट परिसर में कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर संतोष व्यक्त किया और कहा कि वर्तमान में 98 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति नियमित हो गई है। कलेक्टर ने यह भी कहा कि जो कर्मचारी आदतन समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते, उन्हें नोटिस जारी किए किया जाए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए और कर्मचारियों को समय पर कार्यस्थल पर उपस्थित रहना चाहिए। साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि वे अपनी टीम के कार्यों की निगरानी रखे और अधिकारीगण कार्यालय में आने वाले आमजनों से संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें। गौरतलब है कि कलेक्टोरेट में बैयोमैट्रिक अटेंडेस सिस्टम लागू किया गया है। जिसे एन्ड्रायड और आईओएस प्लेटफॉर्म वाले मोबाईल धारक अधिकारी/कर्मचारी फेस रिकॉग्निशन सिस्टम से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और की-पैड मोबाईल वाले कर्मचारी थंब इंप्रेशन लगा रहे हैं। कलेक्टर डॉ सिंह ने बताया कि जिला पंचायत सीईओ से लेकर एडीएम और अपर कलेक्टर सहित सभी अधिकारी उपयोग कर रहे है। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय की सराहना करते हुए कहा कि इस सप्ताह जिला पंचायत की उपस्थिति उत्कृष्ट रही है। वहां पर 98 प्रतिशत अधिकारी-कर्मचारी अपने समय पर कार्यालय आ रहे है। डीआईओ श्री पी.सी वर्मा ने बताया कि एनआईसी द्वारा बनाए गए बायोमेट्रिक अटंेडेंस सिस्टम एप को निरंतर अपडेट किया जा रहा है। अगर किसी अधिकारी-कर्मचारी को इसे उपयोग करने में दिक्कत आती है तो एनआईसी से संपर्क करें।बैठक में डॉ सिंह ने सभी कर्मचारी-कर्मचारी जो दो पहिया वाहन में आते हैं वे हेलमेट पहने और चार पहिया में आने वाले सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से लगाएं। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
-
1 फरवरी को ईदगाहभाठा ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह नियमित जलापूर्ति पश्चात की जाएगी
संध्याकालीन जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी
रायपुर / नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा कुशालपुर के 2000 किलोलीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई का कार्य करवाया गया. कुशालपुर ओवर हेडटैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति के पश्चात सील्ट सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चैंबरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया . इस कार्य के लिए एजेंसी सतगुरु को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु नगर निगम जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है. कुशालपुर ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 1 बजे तक पूर्ण कर लिया गया.दिनांक 1 फरवरी 2025 को ईदगाहभाठा की 3200 किलोलीटर क्षमता वाले ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी. ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई से सम्बंधित इस आवश्यक कार्य के चलते दिनांक 1 फरवरी 2025 को ईदगाहभाठा ओवर हेड टैंक के सम्बंधित क्षेत्रों में नियमित संध्याकालीन जलापूर्ति व्यवस्था आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी. रायपुर शहर के अन्य सभी जलागारों सेनियमित जलापूर्ति व्यवस्था यथावत रहेगी.
-
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के बहुत सारे बाजार के जगहो पर रेहड़ी, चाट, खोमचा, फल, जूस, पान ठेला, मोची, धोबी, चना मूररा, आईसक्रिम पार्लर, चुस्की, चैमीन इत्यादि बेचने वाले अवैघ रूप से दुकान लगाकर बेचते रहते है। निगम द्वारा बार-बार उन्हे हटाया जाता है। ऐसे फूटकर विक्रेताओ को व्यवस्थापित करने के लिए निगम के जोन-1 नेहरू नगर में 35 व्यवस्थित रूप से दुकानो का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें होगा पक्का निर्माण टायलेट ब्लाक, सोलार लाईट, पार्किग, सौदर्यीकरण इत्यादि जिसकी लागत लगभग 1 करोड़ प्रस्तावित है। इससे व्यपारियो को एक स्थायीत्व मिल सके, निगम एवं विक्रेताओ के बिच एक अनुबंध होगा, उनको कागजात मिलेगा। जो स्थायित्व होगा, वे अवैध कब्जाधारी नहीं कहलायेगे। एक निर्धारित स्थल होगा, जहां पर आवश्यकतानुसार नागरिक आकर खरीद सकते है। शासन की महत्वकांक्षी योजना है, सभी को रोजगार मिले। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को लेकर प्रस्तावित स्थल नेशनल हाईवे के समीप निरीक्षण करने गये। आयुक्त का कहना था, कि दुकाने ऐसी बने जो सबके लिए उपयोगी हो। डिजाईन, पार्किग, बैठने की व्यवस्था, लाईट, पीने का पानी, शौचालय, सौंदर्यीकरण आदि का उचित प्रबंध हो। यह भी ध्यान दिया जाये कि पेड़ इत्यादि न काटना पड़े। जो बेचने वाले एवं खरीदने वालो दोनो के लिए उपयोगी हो। निरीक्षण के दौरान अभियंता बसंत साहू, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर कुमार साहू, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
- - पंच, सरपंच एवं जनपद सदस्य हेतु बड़ी तदाद में हुआ नामांकनदुर्ग, / त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन वर्ष 2024-25 में जिला दुर्ग अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच एवं पंच पद के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 27 जनवरी 2025 से प्रारंभ हो गई है। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 03 फरवरी 2025 समय 10.30 बजे से 3.00 बजे तक निर्धारित है। जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन जिला पंचायत भवन दुर्ग में एवं जनपद पंचायत सदस्य हेतु नामांकन विकासखण्ड मुख्यालय स्थित संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय दुर्ग/धमधा/पाटन में प्राप्त किया जा रहा है। पंच एवं सरपंच पद हेतु तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में विभिन्न सेक्टर/कलस्टर मुख्यालय प्राप्त किये जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य के लिए आज 30 जनवरी 2025 को 05 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे के द्वारा प्राप्त किया गया।इसी प्रकार जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत पंच पद हेतु 593 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, सरपंच पद हेतु 111 नामांकन पत्र प्राप्त हुए और जनपद सदस्य हेतु 15 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती मीना साहू एवं सहायक रिटर्निग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये तथा जनपद पंचायत दुर्ग अंतर्गत पंच पद हेतु 304 नामांकन पत्र प्राप्त किये गये, सरपंच पद हेतु 21 नामांकन पत्र प्राप्त किये, जनपद सदस्य हेतु 15 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री पंचराम सलामे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये। जनपद पंचायत धमधा अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र पंच पद हेतु 522 नामांकन पत्र प्राप्त किये है, सरपंच पद हेतु 114 नामांकन पत्र प्राप्त किये और जनपद सदस्य हेतु 17 नामांकन पत्र रिटर्निंग अधिकारी श्री तारसिंह खरे एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के द्वारा प्राप्त किये गये हैं।
- -रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ उनके शिकायतों का किया गया निवारण |बिलासपुर । मंडल प्रशासन द्वारा रेलवे कर्मचारियों के हितों, उन्हें स्वस्थ कार्यालयीन वातावरण प्रदान करने, उनकी शिकायतों एवं समस्याओं के निराकरण तथा उन्हें स्वास्थ्य लाभ उपलव्ध कराने के उद्देश्य से कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नियमित रूप से किया जाता है।इसी संदर्भ में मंडल रेल प्रबंधक श्री राजमल खोईवाल के मार्गदर्शन में 30 जनवरी 2025 को मंडल के शहडोल स्टेशन के रेलवे चिकित्सालय में कर्मचारी शिकायत निवारण एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया | मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान के नेतृत्व में आयोजित शिकायत निवारण शिविर में 40 कर्मचारियों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गईं । इन शिकायतों पर गहन विचार-विमर्श किया गया तथा कुछ शिकायतों का तत्काल निराकरण किया गया। साथ ही बाकी शिकायतों का निराकरण रेलवे बोर्ड के गाइड लाइन के तहत अतिशीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में शहडोल क्षेत्र के विभिन्न विभागों के लगभग 166 कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। साथ ही 20 कर्मचारियों को टिटनेस का टीका भी लगाए गए | डाक्टरों की टीम द्वारा विभिन्न बीमारियों के लक्षण, प्रकार, इससे होने वाली हानि तथा परहेज करने के अलावा अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारियां भी दी गई।इस शिविर में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाँ.शांति पूर्ति, मंडल कार्मिक अधिकारी रुहीना तुफ़ैल खान, सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ एच नागोरी, डॉ नितिन शाह, डॉ अरुणा बेक तथा कार्मिक एवं चिकित्सा विभाग के निरीक्षकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
- बिलासपुर । रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 12993 गांधीधाम-पूरी एक्सप्रेस का भचाऊ एवं सामाख्याली रेलवे स्टेशनों की समय सारणी आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है । यह परिवर्तन दिनांक 07 फरवरी, 2025 को गांधीधाम से चलने वाली 12993 गांधीधाम-पूरी एक्सप्रेस भचाऊ रेलवे में स्टेशन में 23.35 बजे पहुचकर 23.37 बजे रवाना एवं सामाख्याली रेलवे में स्टेशन में 23.48 बजे पहुचकर 23.50 बजे रवाना होगी ।
- बिलासपुर | रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 12880/12879 भुवनेश्वर-एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस में दो अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | यह सुविधा गाड़ी संख्या 12880 भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस में दिनांक 03 से 27 फरवरी 2025 तक एवं गाड़ी संख्या 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस में दिनांक 05 फरवरी से 01 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे |
- -“8.72 करोड़ रुपये की लागत से भिलाई स्टेशन में यात्री सुविधाओं का विकास”-"यात्री केन्द्रित सुविधाओं का किया गया उन्नयन एवं आधुनिकीकरण”बिलासपुर। भारतीय रेल देश की लाइफ लाइन है । रेलवे लगातार यात्री सेवाओं को सुलभ करने के लिए नवीनतम तकनीक, सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है । वर्तमान में रेल मंत्रालय के महत्वाकांक्षी परियोजना के अंतर्गत यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा प्रदान करने हेतु “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत स्टेशनों के कायाकल्प किया जा रहा है । इस योजना के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 49 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है । अमृत भारत स्टेशन योजना का मकसद आधुनिक सुविधाओं की उपलब्धता के साथ मौजूदा सुविधाओं के अपग्रेडेशन पर भी काम करना है ।इसी कड़ी में भिलाई रेलवे स्टेशन का भी पुनर्विकास “अमृत भारत स्टेशन” योजना के अंतर्गत किया गया है । रायपुर स्टेशन से 24 किमी दूर स्थित भिलाई स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कायाकल्प किया गया है इसमें लगभग 8.72 करोड़ की लागत से आधुनिक यात्री सुविधाओं की अपग्रेडेशन पर काम किया गया है । बिलासपुर-रायपुर-नागपुर मेन लाइन खंड पर स्थित भिलाई रेलवे स्टेशन छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी का महत्वपूर्ण स्टेशन है । यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के लक्ष्य के साथ विकसित किए गए इस रेलवे स्टेशन के आसपास अच्छी व्यवस्थाएं होने से आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा ।भिलाई स्टेशन को यात्रियों के अनुकूल सर्वसुविधायुक्त बनाने हेतु भव्य प्रवेश एवं निकास द्वार, यात्रियों के आवागमन एवं निकास के लिए सुगम पथ, बेहतरीन प्लेटफार्म सरफेस, शौचालय सुधार (बीबीएस मॉडल), सीसीटीवी, चेकर्ड टाइल्स का नवीनीकरण, मौजूदा बुकिंग काउंटर का स्थानांतरण, म्यूरल पेंटिंग, स्टेशन मास्टर चैम्बर और कार्यालयों का कायाकल्प, कार्यालयों और प्लेटफार्मों में मानकीकृत फर्नीचर, ट्रेन संकेत बोर्ड, बेहतर रेलनेट कनेक्टिविटी, पोर्च (खुर्दा पैटर्न),पार्किंग-2/4 व्हीलर, फुटपाथ के साथ संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण, फिल्टर प्लांट के साथ वाटर कूलर,प्लेटफार्म और हाई मास्ट लाइट में प्रकाश व्यवस्था, मानक साइनेज और स्टेशन नाम बोर्ड का प्रावधान, स्थायी संरचनाओं पर सौर पैनल का कार्य किया गया है । भविष्य में यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर इस स्टेशन में यात्री केन्द्रित सुविधाओं का उन्नयन किया गया है ।भिलाई रेलवे स्टेशन पर किए गए पुनर्विकास कार्यों से यात्रियों के लिये आरामदायक व सुलभ यात्रा के साथ ही साथ उन्हें बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त होगा तथा संस्कृति, पर्यटन और व्यापार में भी व्यापक विस्तार होगा । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्री सुविधा एवं विकास के लिए प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी उन्नत और आधुनिक यात्री सुविधा के कार्य जारी रहेंगे ।
- -उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान मे महोत्सव के द्वितीय सोपान का भव्य आयोजनबिलासपुर, / आज उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में वार्षिकोत्सव सत्र 2024-25 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग श्री रामायण आदित्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन, धावक परिक्रमा एवं मशाल स्थापना के साथ हुई, जिसे बीएड प्रशिक्षार्थी रुक्मणी पैकरा एवं चंद्रशेखर सिंह ने संपन्न किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीता मुखर्जी सहित प्रशिक्षार्थियों एवं आचार्यों द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक पुष्प से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने मास्टर आफ सेरेमनी करीम खान के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके उपरांत स्वागत गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। आकर्षण का केंद्र बस्तरिहा नृत्य "दादर के कहवा" तथा बिहु नृत्य रहा, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि प्रशिक्षार्थी प्रतिनिधि ऋषभ निषाद एवं छात्रावास प्रतिनिधि युवनाश यादव ने समस्या एवं आवश्यकता से संबंधित मांगपत्र का वाचन किया एवं मांग पत्र सौपा। विशिष्ट अति श्री रामायण आदित्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किया। तथा इस अवसर पर कलेक्टर श्री शरण ने प्रशिक्षार्थियों के मांगपत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा किये गये शानदार मार्च-पास्ट एवं बैंड वादन की खूब तारीफ की। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों को अपने उद्बोधन से प्रेरित करते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक का व्यक्तिगत जीवन भी समाज को प्रभावित करने वाला होता है इसलिए शिक्षक को व्यक्तिगत जीवन में भी अनुशासित एवं मर्यादित होना चाहिए। उद्बोधन के पश्चात् कलेक्टर महोदय ने उद्घाटन की विधिवत घोषणा की एवं ध्वजोतोलन के पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह का शुभारंभ किया।अतिथियों के समक्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष) के फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें महिला वर्ग में सबसे तेज दौड़ते हुए मधुरम की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सत्यम की ज्ञानदेवी द्वितीय तथा सुंदरम की नैनसी टोप्पो तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम दिग्विजय सिंह, द्वितीय डमरूधर एवं तृतीय हितेश विश्वकर्मा रहें।विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विक्ट्री स्टेंड पर क्राऊन एवं बुके से सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए, जिसके बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. बी. व्ही. रमणा राव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय मनोहर आयदे ने किया संपूर्ण आयोजन उत्साह, ऊर्जा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसमें महाविद्यालय के आचार्य वृंद, कार्यालयीन स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आज के द्वितीय सोपान में गोला एवं तवा फेंक की प्रतियोगिता संपन्न हुई।जिसमें गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान संध्या तिवारी, द्वितीय रेखा एवं तृतीय स्थान पर अणिमा रही , वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश वारे, शशिकांत धनकर एवं संदीप भगत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।तो वहीं तवा फेंक महिला वर्ग में रूकमणी पैंकरा प्रथम, द्वितीय नैनसी टोप्पो एवं तृतीय प्रीति सिंह रही। तथा पुरुष वर्ग में रोशन पटेल, पृथ्वीराज सिंह एवं गजेन्द्र सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज के समस्त व्यक्तिगत खेल में अमित तिवारी, सुनील राव, सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, स्वर्णिम शुक्ला, अमृता मिश्रा एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विशेष रूप से खेल विभूति श्री आर बी कैवर्त, सेवानिवृत्त आचार्य डॉ उल्लास वारे, डॉ डी के जैन, डॉ उषामणि, बी टी आई प्राचार्य अहर्निश पॉल सहित संस्था की प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, डॉ. बी.व्ही रमणाराव, श्रीमती अंजना अग्रवाल, डॉ. छाया शर्मा, श्रीमती मनीषा वर्मा, एन.एम. रिजवी, डॉ. रीमा शर्मा, डॉ. संजय आयदे, श्रीमती प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र, डॉ.गीता जायसवाल, पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. वंदना रोहिल्ला, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सोनल जैन, सुश्री आशा बनाफर, दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी, ए.के.भास्कर, कमल कुमार देवांगन, श्रीमती भगवती कश्यप, श्रीमती गीतू गुरूद्वान, राघवेन्द्र अधिकारी, सुखनंदन लाल साहू, जयेन्द्र कुमार मिरे, मुरारी लाल यादव, रईस खान, अभिनव, किशोर, पूनम एवं खिलेन्द्र आदि आचार्यवृंद कार्यालयीन स्टाफ एवं बी एड तथा एम एड के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहें।
- -उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान मे महोत्सव के द्वितीय सोपान का भव्य आयोजनबिलासपुर / आज उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान में वार्षिकोत्सव सत्र 2024-25 का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं विशिष्ट अतिथि संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग श्री रामायण आदित्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मशाल प्रज्वलन, धावक परिक्रमा एवं मशाल स्थापना के साथ हुई, जिसे बीएड प्रशिक्षार्थी रुक्मणी पैकरा एवं चंद्रशेखर सिंह ने संपन्न किया। इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती मीता मुखर्जी सहित प्रशिक्षार्थियों एवं आचार्यों द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं प्रतीक पुष्प से अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम में संस्थान के प्रशिक्षार्थियों ने मास्टर आफ सेरेमनी करीम खान के नेतृत्व में भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसके उपरांत स्वागत गीत और विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांधा। आकर्षण का केंद्र बस्तरिहा नृत्य "दादर के कहवा" तथा बिहु नृत्य रहा, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्राचार्य प्रो. मीता मुखर्जी द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि प्रशिक्षार्थी प्रतिनिधि ऋषभ निषाद एवं छात्रावास प्रतिनिधि युवनाश यादव ने समस्या एवं आवश्यकता से संबंधित मांगपत्र का वाचन किया एवं मांग पत्र सौपा। विशिष्ट अति श्री रामायण आदित्य ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों की महत्ता पर बल देते हुए प्रेरणादायी विचार साझा किया। तथा इस अवसर पर कलेक्टर श्री शरण ने प्रशिक्षार्थियों के मांगपत्र पर शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया एवं प्रशिक्षार्थियों द्वारा किये गये शानदार मार्च-पास्ट एवं बैंड वादन की खूब तारीफ की। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों को अपने उद्बोधन से प्रेरित करते हुए अनुशासनबद्ध तरीके से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि बेहतर समाज निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है क्योंकि वे आने वाली पीढ़ियों को तैयार करते हैं। उद्बोधन के पश्चात् कलेक्टर महोदय ने उद्घाटन की विधिवत घोषणा की एवं ध्वजोतोलन के पश्चात रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाकर समारोह का शुभारंभ किया।अतिथियों के समक्ष खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ (महिला एवं पुरुष) के फाइनल मुकाबले हुए, जिसमें महिला वर्ग में सबसे तेज दौड़ते हुए मधुरम की भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सत्यम की ज्ञानदेवी द्वितीय तथा सुंदरम की नैनसी टोप्पो तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं पुरुष वर्ग में प्रथम दिग्विजय सिंह, द्वितीय डमरूधर एवं तृतीय हितेश विश्वकर्मा रहें।विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा विक्ट्री स्टेंड पर क्राऊन एवं बुके से सम्मानित किया गया। प्रथम सत्र के कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए, जिसके बाद सहायक प्राध्यापक डॉ. बी. व्ही. रमणा राव द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. संजय मनोहर आयदे ने किया संपूर्ण आयोजन उत्साह, ऊर्जा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक रहा, जिसमें महाविद्यालय के आचार्य वृंद, कार्यालयीन स्टाफ एवं प्रशिक्षार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आज के द्वितीय सोपान में गोला एवं तवा फेंक की प्रतियोगिता संपन्न हुई।जिसमें गोला फेंक महिला वर्ग में प्रथम स्थान संध्या तिवारी, द्वितीय रेखा एवं तृतीय स्थान पर अणिमा रही , वहीं पुरुष वर्ग में मुकेश वारे, शशिकांत धनकर एवं संदीप भगत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।तो वहीं तवा फेंक महिला वर्ग में रूकमणी पैंकरा प्रथम, द्वितीय नैनसी टोप्पो एवं तृतीय प्रीति सिंह रही। तथा पुरुष वर्ग में रोशन पटेल, पृथ्वीराज सिंह एवं गजेन्द्र सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज के समस्त व्यक्तिगत खेल में अमित तिवारी, सुनील राव, सुभाष त्रिपाठी, राकेश बाटवे, स्वर्णिम शुक्ला, अमृता मिश्रा एवं खेल समन्वयक करीम खान ने निर्णायक की भूमिका निभाई।कार्यक्रम में विशेष रूप से खेल विभूति श्री आर बी कैवर्त, सेवानिवृत्त आचार्य डॉ उल्लास वारे, डॉ डी के जैन, डॉ उषामणि, बी टी आई प्राचार्य अहर्निश पॉल सहित संस्था की प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, डॉ. बी.व्ही रमणाराव, श्रीमती अंजना अग्रवाल, डॉ. छाया शर्मा, श्रीमती मनीषा वर्मा, एन.एम. रिजवी, डॉ. रीमा शर्मा, डॉ. संजय आयदे, श्रीमती प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, श्रीमती राजकुमारी महेन्द्र, डॉ.गीता जायसवाल, पवन कुमार पाण्डेय, डॉ. वंदना रोहिल्ला, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सोनल जैन, सुश्री आशा बनाफर, दुष्यंत चतुर्वेदी, श्रीमती निधि शर्मा, श्रीमती संतोषी फर्वी, ए.के.भास्कर, कमल कुमार देवांगन, श्रीमती भगवती कश्यप, श्रीमती गीतू गुरूद्वान, राघवेन्द्र अधिकारी, सुखनंदन लाल साहू, जयेन्द्र कुमार मिरे, मुरारी लाल यादव, रईस खान, अभिनव, किशोर, पूनम एवं खिलेन्द्र आदि आचार्यवृंद कार्यालयीन स्टाफ एवं बी एड तथा एम एड के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहें।
- - महापौर के दोनों प्रत्याशियों का नामांकन विधिमान्य- 04 अभ्यर्थियों का नामांकन खारिज- नगर पालिका एवं नगर पंचायत में अध्यक्ष/पार्षदों का सभी नामांकन विधिमान्यदुर्ग / जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम दुर्ग एवं नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के महापौर/अध्यक्ष/पार्षद पदों हेतु प्राप्त नामांकनों का आज संवीक्षा की गई। नगर निगम दुर्ग के महापौर पद हेतु अलका बाघमार (भारतीय जनता पार्टी) और प्रेमलता पोषण साहू (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नामांकन विधिमान्य पाया गया। निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 वार्डों में पार्षद पद हेतु प्राप्त 285 नामांकनों में से 281 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं।वार्ड क्रमांक-13, 16, 19 एवं वार्ड 24 के एक-एक प्रत्याशी का नामांकन अस्वीकृत किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार -वार्ड क्रमांक -13 से अजित कुमार वैद्य के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में दो नाम निर्देशन पत्र क्रमांक - 4 (1) व (2) प्रस्तुत किया गया है। आपत्तिकर्ता श्री संजय कोहले द्वारा प्रस्तुत आपत्ति की सुनवाई की गई। नगर पालिक निगम निर्वाचन रिटर्निंग अधिकारी के लिए निर्वाचक सदर्शिका (जहां इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन अप्रयुक्त की जाये) 2005 छ.ग. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक संदर्शिका के अध्याय 7 नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की कंडिका 7.4 नाम निर्देशन पत्र अस्वीकृति का आधार के कंडिका 7.4.1.1 अनुसार आवेदक द्वारा किसी पार्षद पद के स्थान के लिए किसी अभ्यर्थी ने एक से अधिक वाडों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया गया है, केवल उसी वार्ड के नाम निर्देशन पत्र/पत्रों की संवीक्षा की जानी चाहिए तथा अन्य वार्डाे के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र सीधे अस्वीकृत कर दिये जाने चाहिए। अतएव उपरोक्त आधार पर अभ्यर्थी का वार्ड 12 में नाम निर्देशन स्वीकृत होने से वार्ड 13 का नाम निर्देशन अस्वीकृत किया गया है।वार्ड क्रमांक - 16 से संदीप शर्मा के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र क्रमांक 9 (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण में प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र अपूर्ण, शपथ पत्र नोटरी नहीं कराया गया है, फोटो अप्राप्त है, विधिमान्य नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।वार्ड क्रमांक - 19 से तारा टंडन के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (5) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र के साथ जाति संबंधी प्रमाण पत्र या शपथ पत्र (घोषणा पत्र) दोनों प्रस्तुत नहीं किये जाने से अस्वीकार किया गया है।वार्ड क्रमांक - 24 से शीतल सरवैया के द्वारा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक नाम निर्देशन पत्र (3) / (1) प्रस्तुत किया गया है। उनके द्वारा प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्र व दस्तावेजों के परीक्षण उपरांत निर्देशन पत्र विधिमान्य नहीं होने से प्रस्तावक के हस्ताक्षर नहीं होने से अस्वीकृत किया गया है।नगर पालिक परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद हेतु सभी 03 नामांकन, अहिवारा में सभी 10 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 05 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा में अध्यक्ष पद हेतु सभी 05 नामांकन, पाटन में सभी 06 नामांकन एवं उतई में सभी 06 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में पार्षद के सभी 77 नामांकन, अहिवारा में सभी 57 नामांकन, अमलेश्वर में सभी 66 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पंचायत धमधा में पार्षद पद हेतु सभी 38 नामांकन, पाटन में सभी 39 नामांकन तथा नगर पंचायत उतई पार्षद के सभी 50 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर निगम उप चुनाव-2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड 24 में पार्षद पद हेतु प्राप्त सभी 03 नामांकन, वार्ड 35 में प्राप्त सभी 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा के वार्ड 32 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 02 नामांकन विधिमान्य पाये गये हैं। नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड 34 में पार्षद पद हेतु प्राप्त 04 नामांकन में से 01 नामांकन खारिज हुआ है, 03 विधिमान्य पाये गये हैं।
- - अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कबीर आश्रम दुर्ग में दिया व्याख्यानदुर्ग । अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने संत कबीर आश्रम दुर्ग भिलाई द्वारा आयोजित आध्यात्मिक सत्संग में अंधविश्वास एवं कबीर पर आयोजित व्याख्यान में कहा संत कबीर आडम्बर एवं पाखंड का पुरजोर विरोध करते रहे कबीर जीवन भर सभी धर्मों के अन्धविश्वास, जातिवाद, छुआछूत,पाखंड के खिलाफ लोगों को जागृत करते रहे.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा आज भी देश में अंधविश्वास और सामाजिक कुरीतियों के कारण अक्सर अनेक निर्दोष लोगों को प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता है,जिससे निदान के लिए संत कबीर के दिखाए मार्ग पर चल कर आम जन में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के विकास की अत्यंत आवश्यकता है.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा कुछ लोग अंधविश्वास के कारण हमेंशा शुभ-अशुभ के फेर में पड़े रहते है। यह सब हमारे मन का भ्रम है। शुभ-अशुभ सब हमारे मन के अंदर ही है। किसी भी काम को यदि सही ढंग से किया जाये, मेहनत, ईमानदारी से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि 18वीं सदी की मान्यताएं व कुरीतियां अभी भी जड़े जमायी हुई है जिसके कारण जादू-टोना, डायन, टोनही, बलि व बाल विवाह जैसी परंपराएं व अंधविश्वास आज भी वजूद में है। जिससे प्रतिवर्ष अनेक मासूम जिन्दगियां तबाह हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे में वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ाने और तार्किक सोच को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अंधविश्वास को कुरीतियों के विरूद्ध समाज के जागरूक लोगों को भी एकजुट होकर आगे आना चाहिए।डॉ. मिश्र ने कहा प्राकृतिक आपदायें हर गांव में आती है, मौसम परिवर्तन व संक्रामक बीमारियां भी गांव को चपेट में लेती है, वायरल बुखार, मलेरिया, दस्त जैसे संक्रमण भी सामूहिक रूप से अपने पैर पसारते है। ऐसे में ग्रामीण अंचल में लोग कई बार बैगा-गुनिया के परामर्श के अनुसार विभिन्न टोटकों, झाड़-फूंक के उपाय अपनाते है। जबकि प्रत्येक बीमारी व समस्या का कारण व उसका समाधान अलग-अलग होता है, जिसे विचारपूर्ण तरीके से ढूंढा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बिजली का बल्ब फ्यूज होने पर उसे झाड़-फूंक कर पुनः प्रकाश नहीं प्राप्त किया जा सकता न ही मोटर सायकल, ट्रांजिस्टर बिगड़ने पर उसे ताबीज पहिनाकर नहीं सुधारा जा सकता। रेडियो, मोटर सायकल, टी.वी., ट्रेक्टर की तरह हमारा शरीर भी एक मशीन है जिसमें बीमारी आने पर उसके विशेषज्ञ के पास ही जांच व उपचार होना चहिए।डॉ. मिश्र ने विभिन्न सामाजिक कुरीतियों एवं अंधविश्वासों की चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को भूत-प्रेत, जादू-टोने के नाम से नहीं डराएं क्योंकि इससे उनके मन में काल्पनिक डर बैठ जाता है जो उनके मन में ताउम्र बसा होता है। बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, निडरता के किस्से कहानियां सुनानी चाहिए। जिनके मन में आत्मविश्वास व निर्भयता होती है उन्हें न ही नजर लगती है और न कथित भूत-प्रेत बाधा लगती है। यदि व्यक्ति कड़ी मेहनत, पक्का इरादा का काम करें तो कोई भी ग्रह, शनि, मंगल, गुरू उसके रास्ता में बाधा नहीं बनता.डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा — देश में जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, झाड़-फूँक की मान्यताओं एवं डायन /टोनही के संदेह में प्रताडऩा तथा सामाजिक बहिष्कार के मामलों की भरमार है। डायन के सन्देह में प्रताडऩा के मामलों में अंधविश्वास व सुनी-सुनाई बातों के आधार पर किसी निर्दोष महिला को डायन घोषित कर दिया जाता है तथा उस पर जादू-टोना कर बच्चों को बीमार करने, फसल खराब होने, व्यापार-धंधे में नुकसान होने के कथित आरोप लगाकर उसे तरह-तरह की शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा दी जाती है। कई मामलों में आरोपी महिला को गाँव से बाहर निकाल दिया जाता है। बदनामी व शारीरिक प्रताडऩा के चलते कई बार पूरा पीडि़त परिवार स्वयं गाँव से पलायन कर देता है। कुछ मामलों में महिलाओं की हत्याएँ भी हुई है अथवा वे स्वयं आत्महत्या करने को मजबूर हो जाती है। जबकि जादू-टोना के नाम पर किसी भी व्यक्ति को प्रताडि़त करना गलत तथा अमानवीय है। वास्तव में किसी भी व्यक्ति के पास ऐसी जादुई शक्ति नहीं होती कि वह दूसरे व्यक्ति को जादू से बीमार कर सके या किसी भी प्रकार का आर्थिक नुकसान पहुँचा सके। जादू-टोना, तंत्र-मंत्र, टोनही, नरबलि के मामले सब अंधविश्वास के ही उदाहरण हैं। महाराष्ट्र छत्तीसगढ़,मध्यप्रदेश ओडीसा, झारखण्ड, बिहार, आसाम सहित अनेक प्रदेशों में प्रतिवर्ष टोनही/डायन के संदेह में निर्दोष महिलाओं की हत्याएँ हो रही है जो सभ्य समाज के लिये शर्मनाक है। नेशनल क्राईम रिकॉर्ड ब्यूरो ने सन् 2001 से 2015 तक 2604 महिलाओं की मृत्यु डायन प्रताडऩा के कारण होना माना है। जबकि वास्तविक संख्या इनसे बहुत अधिक है अधिकतर मामलों में पुलिस रिपोर्ट ही नहीं हो पातीं।हमने जब आर टी आई से जानकारी प्राप्त की तब हमें बहुत ही अलग आंकड़े प्राप्त हुए. झारखंड ,बिहार छत्तीसगढ़ ,ओडिशा में, राजस्थान,आसाम में हजारों प्रमाणिक जानकारी है।जबकि कुछ राज्यों से जवाब ही नहीं मिला. पर समाचार पत्रों में लगभग सभी राज्यों से ऐसी घटनाओं के समाचार मिलते हैंडॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास निर्मूलन अभियान में हम हमेशा संत कबीर की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करते हैं ,आम लोग चमत्कार की खबरों के प्रभाव में आ जाते हैं। हम चमत्कार के रूप में प्रचारित होने वाले अनेक मामलों का परीक्षण व उस स्थल पर जाँच भी समय-समय पर करते रहे हैं। चमत्कारों के रूप में प्रचारित की जाने वाली घटनाएँ या तो सरल वैज्ञानिक प्रक्रियाओं के कारण होती है तथा कुछ में हाथ की सफाई, चतुराई होती है जिनके संबंध में आम आदमी को मालूम नहीं होता। कई स्थानों पर स्वार्थी तत्वों द्वारा साधुओं का वेश धारण चमत्कारिक घटनाएँ दिखाकर ठगी करने के मामलों में वैज्ञानिक प्रयोग व हाथ की सफाई के ही करिश्में थे।डॉ. मिश्र ने कहा भूत-प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नहीं है। भूत-प्रेत बाधा व भुतहा घटनाओं के रूप में प्रचारित घटनाओं का परीक्षण करने में उनमें मानसिक विकारों, अंधविश्वास तथा कहीं-कहीं पर शरारती तत्वों का हाथ पाया गया। आज टेलीविजन के सभी चैनलों पर भूत-प्रेत, अंधविश्वास बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित हो रहे हैं। ऐसे धारावाहिकों का न केवल जनता पर विपरीत प्रभाव पड़ता है बल्कि छोटे बच्चों व विद्यार्थियों पर भी दुष्प्रभाव पड़ता है। इस संबंध में हमने राष्ट्रीय स्तर पर एक सर्वेक्षण कराया है जिसमें लोगों ने ऐसे सीरीयलों को बंद किये जाने की मांग की है। ऐसे सीरीयलों को बंद कर वैज्ञानिक विकास व वैज्ञानिक दृष्टिकोण बढ़ाने व विज्ञान सम्मत अभिरूचि बढ़ाने वाले धारावाहिक प्रसारित होना चाहिए। भारत सरकार के दवा एवं चमत्कारिक उपचार के अधिनियम 1954 के अंतर्गत झाड़-फूँक, तिलस्म, चमत्कारिक उपचार का दावा करने वालों पर कानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। इस अधिनियम में पोलियो, लकवा, अंधत्व, कुष्ठरोग, मधुमेह, रक्तचाप, सर्पदंश, पीलिया सहित 54 बीमारियाँ शामिल हैं। लोगों को बीमार पडऩे पर झाड़-फूँक, तंत्र-मंत्र, जादुई उपचार, ताबीज से ठीक होने की आशा के बजाय चिकित्सकों से सम्पर्क करना चाहिए क्योंकि बीमारी बढ़ जाने पर उसका उपचार खर्चीला व जटिल हो जाता है।डॉ. मिश्र ने कहा अंधविश्वास, पाखंड एवं सामाजिक कुरीतियों का निर्मूलन एक श्रेष्ठ सामाजिक कार्य है जिसमें हाथ बंटाने हर नागरिक को आगे आना चाहिए।. श्रोताओं के समक्ष वैज्ञानिक अभिक्रियाओं पर आधारित ट्रिक्स का प्रदर्शन किया गया श्रोताओं को पंपलेट किताबें प्रदान की गईं.
- बिलासपुर /राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के भाग (बी) अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा की प्राक्चयन परीक्षा 2 फरवरी 2025 को दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक आयोजित की गई है। पात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं प्रवेश पत्र विभागीय वेबसाइड www.tribal.cg.gov.in में अपलोड कर दिया गया है। पात्र अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइड में सूची एवं प्रवेश डाउनलोड कर प्रवेश पत्र में रोल नं. डाल सकते हैं। परीक्षा केन्द्र में सभी अभ्यर्थियों को भरा हुआा प्रवेश पत्र लेकर आना अनिवार्य है। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी 7869111330 एवं 9827402071 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।
- बिलासपुर /नगरीय चुनाव के अंतर्गत नगर निगम बिलासपुर के महापौर एवं पार्षद पदों के लिए भरे गये नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद विभिन्न कारणों से 6 नाम निर्देशन पत्र निरस्त किए गए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार भी इस दौरान उपस्थित थे। निरस्त किये गये नाम निर्देशन पत्रों में वार्ड क्रमांक 13 से श्री नर्मदा पटेल एवं श्री श्याम पटेल, वार्ड 51 से श्री राजकुमार साहू, वार्ड 52 से अनिता पाटिल, वार्ड 55 से शबनम बेगम एवं वार्ड 68 से मीनाक्षी पटेल शामिल हैं। वार्ड 13 के श्री नर्मदा पटेल का नामांकन चुनाव आयोग द्वारा निर्हरित सूची में शामिल होने के कारण और श्याम पटेल का नामांकन आरक्षित वर्ग के सीट पर जाति संबंधी कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं करने के कारण निरस्त किया गया है। शेष 4 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र अपूर्ण रूप से भरे होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 31 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे तक नामांकन वापिस ले सकते हैं। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित कर प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी।आयोग के प्रेक्षक पहुंचे -उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त जिले के प्रेक्षक श्री विनीत नंदनवार पहुंच चुके हैं। न्यू सर्किट हाऊस के कक्ष क्रमांक 3 मेें उनके ठहरने की व्यवस्था की गई हैं। श्री नंदनवार वर्ष 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा फिलहाल संचालक भू-अभिलेख के पद पर कार्यरत हैं। चुनाव संबंधी सूचना अथवा शिकायत सवेरे 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक दर्ज कराई जा सकती है।
- बिलासपुर / संयुक्त टीम ने आज फिर कार्रवाई की। टोकन के अनुरूप धान की घर में उपलब्धता नहीं होने पर टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण कराया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि तहसील बिलासपुर स्थित धान उपार्जन केन्द्र महमंद का निरीक्षण नायब तहसीलदार द्वारा किया गया। सेवा सहकारी समिति महमंद के कृषक द्वारा आज विकय हेतु 82.20 क्विंटल का टोकन कटाया गया था। मौके पर भौतिक सत्यापन करने पर धान नहीं पाया गया। अतः संबंधित कृषक से रकबा समर्पण कराया गया। कलेक्टर के निर्देश पर अगले दो दिनों में दलालों और कोचियों पर पैनी नज़र रहेगी। 31 जनवरी को चालू सत्र में धान खरीदी का आखिरी दिन है।
- -भवन निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने तथा स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देशबालोद ।कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज विकासखण्ड मुख्यालय गुरूर में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निर्माण कार्य एवं त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से निर्माणाधीन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन निर्माण कार्य के पूरा होने की अवधि के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने इस भवन का निर्माण कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा हो जाने की जानकारी दी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्माणाधीन भवन निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि तक पूरा करने तथा निर्माण कार्य में शत प्रतिशत गुणवत्ता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन हेतु बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने तहसीलदार श्री हनमुंत श्याम एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को स्ट्रांग रूम में सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुरूर के प्राचार्य से विद्यालय के अध्ययन-अध्यापन के व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। श्री चन्द्रवाल ने प्राचार्य से प्री बोर्ड परीक्षा एवं अर्द्धवार्षिक परीक्षा के आयोजन तथा इन परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने सभी पाठ्यक्रमों का अध्यापन निर्धारित समयावधि में पूरा कराने तथा विद्यालय मंे उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हेतु जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।
- -कुल उत्पादन, मार्केटिंग व्यवस्था, लागत एवं आमदनी आदि के संबंध में जानकारी लीबालोद, । कलेक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल आज उद्यानिकी फसलों का जायजा लेने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम सांेहतरा एवं ग्राम बिच्छीबहरा पहुँचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम सोंहतरा के किसान श्री युवराज गेंड्रे के खेतों में पहुँचकर गुलाब के फूल के खेती के कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान श्री चन्द्रवाल ने किसान श्री गेंड्रे द्वारा लगभग 01 एकड़ भूमि पर पाॅलीहाउस के माध्यम से किए जा रहे बेहतरीन गुलाब की खेती की भूरी-भूरी सराहना की। इस दौरान उन्होंने किसान श्री गेंड्रे से गुलाब के फूल के फसल का कुल उत्पादन, इसकी बिक्री की व्यवस्था के साथ-साथ इसकी लागत एवं आमदनी के संबंध में जानकारी ली। किसान श्री गंेड्रे ने बताया कि उसके द्वारा प्रतिदिन रायपुर के मार्केट में गुलाब के फूल की बिक्री की जाती है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में गुलाब के एक बंच की कीमत लगभग 100 से 150 रुपये तक है। उन्होंने शादी के सीजन में इसकी की दर में पर्याप्त वृद्धि होने की जानकारी दी। श्री गेंड्रे ने वर्तमान में 01 एकड़ भूमि पर लगभग 02 हजार नग गुलाब के फूल का उत्पादन होने की जानकारी दी।इसके पश्चात् श्री चन्द्रवाल गुरूर विकासखण्ड के ग्राम बिच्छीबहरा के किसान श्री नंदकिशोर देवांगन के खेत में पहुँचकर टमाटर की खेती के कार्य का अवलोकन किया। श्री चन्द्रवाल ने किसान श्री नंदकिशोर देवांगन से इस कार्य की कुल लागत, आमदनी एवं मार्केटिंग आदि के व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। किसान नंदकिशोर देवांगन ने बताया कि वर्तमान में वे कुल 04 एकड़ भूमि में टमाटर की खेती कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 01 एकड़ भूमि में लगभग 50 टन फसल की पैदावार हो रही है। उन्होंने अपनी फसल की बिक्री लोकल मंडी के माध्यम से करने की जानकारी दी।



.jpg)
.jpg)









.jpg)











.jpg)
.jpg)