- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर ।छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू की अध्यक्षता में दुर्ग जिले में आयोजित पहली जनसुनवाई में महिला उत्पीड़न से जुड़े 27 प्रकरणों की सुनवाई की गई। आयोग ने पारिवारिक विवाद, भरण-पोषण, दहेज प्रताड़ना, वैवाहिक एवं संपत्ति संबंधी मामलों में पक्षों को सुनकर आवश्यक समझाइश, विधिक सहायता और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान 3 प्रकरण नस्तीबद्ध किए गए। जनसुनवाई में आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, सुश्री दीपिका शोरी तथा श्रीमती सरला कोसरिया भी उपस्थित रहीं। यह आयोग की प्रदेश स्तर पर तीसरी जनसुनवाई थी।आयोग ने एक दहेज प्रताड़ना प्रकरण में मामला प्रथम दृष्टया उचित पाए जाने पर महिला थाना प्रभारी को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। भरण-पोषण से जुड़े एक मामले में दोनों पक्षों की सहमति से बच्चे से मिलने की व्यवस्था तय कराई गई तथा महिला को न्यायालय में भरण-पोषण का दावा प्रस्तुत करने और आवश्यक विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।कुछ प्रकरणों में महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए आयोग ने सखी सेंटर, निःशुल्क विधिक सहायता, तथा आवश्यक होने पर संबंधित थानों में अपराध दर्ज कराने के विकल्पों की जानकारी दी। न्यायालय में विचाराधीन मामलों में आयोग ने विधिक प्रक्रिया का सम्मान करते हुए प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया।जनसुनवाई के बाद आयोग अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने कलेक्टर अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से भेंट कर महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई, महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर चर्चा की। आयोग ने संबंधित विभागों के समन्वय से मामलों के प्रभावी निराकरण पर विशेष जोर दिया।
-
- कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
मोहला । जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आज स्वतंत्रता दिवस समारोह का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में डिप्टी कलेक्टर सुश्री शुभांगी गुप्ता ने मुख्य अतिथि की भूमिका का निर्वाह कर ध्वजारोहण किया व परेड की सलामी ली। इसके पश्चात परेड निरीक्षण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का रिहर्सल भी किया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री यशपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के पश्चात सलामी, राष्ट्रगान व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन होगा। जिसके बाद मुख्य अतिथि परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में आईटीबीपी, जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं की टुकडिय़ों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। तत्पश्चात स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मंच व बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, बिजली आपूर्ति, पेयजल आदि के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को उनको सौंपे गए दायित्वों के अनुसार सारी तैयारियां समय से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें। -
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वय के साथ करें निर्वहन
- अपर कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
मोहला । कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशन में गुरुवार को अपर कलेक्टर श्री मिथलेश डोंडे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
अपर कलेक्टर ने बस्तर मुन्ने की समीक्षा करते हुए सर्वे कार्य को पूर्ण करने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनदर्शन, जनशिकायत एवं समय-सीमा के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित मामलों का प्राथमिकता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में नक्सल पुनर्वास की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने तथा पुनर्वास नीति के तहत लंबित प्रकरणों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान अपर कलेक्टर ने कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा प्रगतिरत कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने, अपूर्ण कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली को प्रभावी रूप से संचालित करने तथा शासकीय कार्यों में डिजिटल प्रक्रिया को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही आधार आधारित उपस्थिति व्यवस्था का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की भी समीक्षा करते हुए अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को सेवा सेतु के माध्यम से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने तथा नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। -
- दिव्यांगता के बावजूद अब आवागमन हुआ आसान, समाज कल्याण विभाग की पहल से मिला संबल
मोहला । किसी मां के लिए अपनी संतान को तकलीफ में देखना दुनिया का सबसे कठिन एहसास होता है। जब संतान अपनी भावनाएं व्यक्त न कर सके और रोजमर्रा की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी दूसरों पर निर्भर हो, तब मां की चिंता और बढ़ जाती है। ग्राम चापाटोला निवासी बीना बाई रावटे की जिंदगी भी ऐसी ही चुनौतियों से गुजर रही थी। उनकी बेटी पूनम रावटे, 80 प्रतिशत दिव्यांगता से प्रभावित है और उसे बहु-दिव्यांगता की श्रेणी में रखा गया है।
पूनम न बोल सकती है और न ही अपनी बात समझा सकती है। बेटी को इस अवस्था में देखकर मां बीना बाई अक्सर भावुक हो जाती थीं। दूसरे बच्चों को खेलते-कूदते और सामान्य जीवन जीते देखकर उनके मन में यही सवाल उठता था कि काश उनकी बेटी भी दूसरे बच्चों की तरह अपने पैरों पर चल-फिर पाती और अपनी खुशियां व्यक्त कर पाती।
बीना बाई बताती हैं कि पूनम की देखभाल के लिए उन्हें उसे अक्सर अपनी गोद में लेकर आना-जाना पड़ता था। इससे न केवल पूनम को असुविधा होती थी, बल्कि मां के लिए भी रोजमर्रा के काम काफी कठिन हो जाते थे। बेटी की मदद करने की इच्छा तो थी, लेकिन संसाधनों के अभाव में वह असहाय महसूस करती थीं।
इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि समाज कल्याण विभाग द्वारा मोहला में दिव्यांगजनों के लिए शिविर आयोजित किया जा रहा है। उम्मीद लेकर बीना बाई अपनी बेटी पूनम को लेकर शिविर पहुंचीं। शिविर में पूनम की दिव्यांगता का परीक्षण एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें उसकी 80 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाणित हुई। बीना बाई ने अपनी बेटी के आवागमन को सुगम बनाने के लिए व्हीलचेयर हेतु आवेदन किया। शिविर के माध्यम से उन्हें व्हीलचेयर प्राप्त हुई। व्हीलचेयर मिलते ही पूनम के साथ-साथ उसकी मां बीना बाई के जीवन में भी एक बड़ा बदलाव आया। अब पूनम को हर जगह गोद में लेकर जाने की मजबूरी कम हुई और उसका आवागमन पहले की अपेक्षा आसान हो गया। बीना बाई के लिए यह सिर्फ एक उपकरण नहीं, बल्कि उनकी बेटी की देखभाल में मिला एक मजबूत सहारा और नई उम्मीद है।
बीना बाई कहती है कि पहले मुझे अपनी बेटी को गोद में लेकर आना-जाना पड़ता था। मैं उसकी हालत देखकर बहुत दुखी हो जाती थी और चाहती थी कि किसी तरह उसकी मदद कर सकूं। व्हीलचेयर मिलने के बाद मुझे बहुत राहत मिली है। अब मेरी बेटी को साथ लेकर आना-जाना आसान हो गया है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी मदद है। उन्होंने अपनी बेटी के जीवन में आए इस सकारात्मक बदलाव के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ ही जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग का आभार व्यक्त किया। - -रिमझिम बारिश में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति से सराबोर हुआ रायगढ़-भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा शहर, बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उत्साह से लिया हिस्सारायपुर। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी यात्रा में शामिल हुए। करीब 200 फीट लंबे विशाल तिरंगे के साथ निकली यात्रा में शहर के विभिन्न वर्गों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों तथा स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बारिश की फुहारों के बीच ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के गगनभेदी जयघोष से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।तिरंगा यात्रा नटवर स्कूल से प्रारंभ होकर बेटी बचाओ चौक, सुभाष चौक और अग्रसेन चौक होते हुए सिदूर पार्क (इतवारी बाजार) पहुंची, जहां मंचीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्ग में शहरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ओवरब्रिज से पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल नागरिकों के लिए जूस वितरण की व्यवस्था भी की गई।तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्गों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। हाथों में तिरंगा और देशभक्ति संदेशों वाली तख्तियां लिए स्कूली विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बना। विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ महतारी, भारत माता, रवींद्रनाथ टैगोर, झांसी की रानी और भगत सिंह सहित राष्ट्रनायकों के स्वरूप धारण कर यात्रा को आकर्षक और संदेशपरक बनाया।बाजे-गाजे और देशभक्ति गीतों के बीच नागरिक कदम से कदम मिलाकर चलते रहे। ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ और ‘ये देश है वीर जवानों का’ जैसे गीतों पर युवाओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रिमझिम बारिश भी लोगों के उत्साह को कम नहीं कर सकी। तिरंगे की छांव में उमड़ा जनसैलाब रायगढ़ में राष्ट्रप्रेम, एकता और जनभागीदारी का जीवंत संदेश देता नजर आया।सिदूर पार्क में आयोजित मंचीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने देश की स्वतंत्रता और राष्ट्र की सुरक्षा में योगदान देने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। उन्होंने परिसर में स्थापित स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ‘हर घर तिरंगा’ सेल्फी बूथ पर फोटो भी खिंचाई। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और विश्व में देश का सम्मान लगातार बढ़ा है। बदलते वैश्विक परिदृश्य में भारत की भूमिका पहले की तुलना में अधिक मजबूत हुई है, लेकिन इसके साथ नई चुनौतियां भी सामने आई हैं। ऐसे समय में प्रत्येक नागरिक और विशेषकर युवाओं की जिम्मेदारी और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है।उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे स्वयं को तेजी से मजबूत बनाएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा, क्षमता और प्रतिभा का उपयोग करें। देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलकर ऐसा सशक्त भारत बनाएं, जिसे दुनिया की कोई ताकत कमजोर न कर सके।श्री चौधरी ने कहा कि तिरंगा उन वीर जवानों और शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। राष्ट्रध्वज केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों और युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।मंचीय कार्यक्रम में स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने कथक सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति आधारित प्रस्तुतियां दीं। प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और ‘विविधता में एकता’ का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और देशभक्ति गीतों से पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के उत्साह से सराबोर रहा।वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कथक सहित अन्य प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप 5-5 हजार रुपये देने की घोषणा की।जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इस वर्ष अभियान ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता, वंदे मातरम्’ की थीम पर आधारित है। अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक एवं व्यक्तिगत गायन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।अभियान का उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के साथ राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, गौरव और अपनत्व की भावना को मजबूत करना है। जिले में नागरिकों को तिरंगा उपलब्ध कराने के साथ विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तिरंगा वितरण, जनभागीदारी और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
- -भव्य तिरंगा यात्रा के साथ 2.42 करोड़ रूपए के विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण और महतारी सदन का भूमिपूजन-हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा - श्री राजेश अग्रवालरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व अंबिकापुर जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केदमा में राष्ट्रभक्ति, विकास और महिला सशक्तिकरण का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्राम केदमा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। इस अवसर पर ग्रामवासियों को विकास की दो महत्वपूर्ण सौगातें मिलीं। मंत्री श्री अग्रवाल ने 2 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण किया तथा महतारी सदन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। तिरंगा यात्रा के दौरान राष्ट्रीय एकता, अखंडता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस यात्रा ने क्षेत्र में देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया।महतारी सदन के भूमिपूजन के अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि हमारी माताएं-बहनें जितनी सशक्त होंगी, छत्तीसगढ़ उतना ही समृद्ध और मजबूत बनेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना समाज और क्षेत्र का समग्र विकास संभव नहीं है। महिलाओं को बेहतर सुविधाएं, अवसर और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना विकास की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि एक ओर हाथों में तिरंगा लेकर निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया, वहीं दूसरी ओर विकास कार्यों की सौगात ने ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर बुनियादी सुविधाओं और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई उम्मीद जगाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की सहभागिता से कार्यक्रम उत्साह और उमंग से भर उठा।ग्राम केदमा में निकली तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे लोगों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। युवाओं के साथ महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी ने यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।तिरंगा यात्रा में शामिल होकर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं और समाज में एकता तथा भाईचारे का संदेश देते हैं। ग्राम केदमा की तिरंगा यात्रा भी इसी राष्ट्रभावना की सशक्त अभिव्यक्ति है।मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ग्राम केदमा में 2 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्मित विद्युत सब-स्टेशन का लोकार्पण क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस विद्युत अधोसंरचना के शुरू होने से क्षेत्र की विद्युत वितरण व्यवस्था को मजबूती मिलने और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जीवन में बिजली की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बेहतर विद्युत आपूर्ति से घरेलू जरूरतों के साथ शिक्षा, कृषि, छोटे व्यवसाय और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलती है। ग्रामीणों ने विद्युत सब-स्टेशन के लोकार्पण पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास की मूलभूत सुविधाएं केवल शहरों तक सीमित न रहें, बल्कि गांवों तक भी मजबूत अधोसंरचना के साथ पहुंचे। बिजली जैसी बुनियादी सुविधा ग्रामीण विकास की आधारशिला है और इसके विस्तार से गांवों में विकास की संभावनाएं और मजबूत होती हैं।ग्राम केदमा में महतारी सदन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया। ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रस्तावित यह सदन महिला समूहों की बैठकों, प्रशिक्षण, जागरूकता कार्यक्रमों, सामुदायिक गतिविधियों और विभिन्न सामाजिक आयोजनों के लिए उपयोगी केंद्र के रूप में विकसित होगा। महतारी सदन के माध्यम से महिलाओं को गांव में ही एक व्यवस्थित और सुविधाजनक मंच उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की गई है। इससे महिला समूहों की गतिविधियों को बेहतर स्थान मिलने के साथ महिलाओं की सामाजिक सहभागिता को भी बढ़ावा मिलेगा। शासन की महिला केंद्रित योजनाओं एवं जागरूकता गतिविधियों के संचालन में भी यह सदन उपयोगी साबित हो सकता है। उन्होंने महतारी सदन के भूमिपूजन पर क्षेत्र की समस्त मातृशक्ति को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह सदन ग्रामीण महिलाओं के लिए सहभागिता, संवाद और सामुदायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकेगा।ग्राम केदमा में एक ही अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा, विद्युत सब-स्टेशन के लोकार्पण और महतारी सदन के भूमिपूजन ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। तिरंगा यात्रा ने जहां राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत किया, वहीं विद्युत सब-स्टेशन ने ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार और महतारी सदन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विकास का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। क्षेत्रवासियों ने विकास कार्यों की सौगात के लिए शासन और मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।
- - कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्वराजनांदगांव । जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का रिहर्सल गुरुवार को शौर्य परेड मैदान पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में किया गया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। जिला पंचायत सीईओ ने ध्वजारोहण किया। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सीएसपी राजनांदगांव सुश्री वैशाली जैन उपस्थित रही।कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल में बैठक व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से वीआईपी बैठक व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों एवं जनसामान्य के लिए भी बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने समारोह स्थल की साज-सज्जा एवं सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कंमाडर रक्षित निरीक्षक राजनांदगांव श्री लोकेश कुमार कंवर ने किया। प्रशिक्षु सूबेदार राजनांदगांव सुश्री नेहा मान ने परेड टू-आई-सी का दायित्व निभाया। परेड में 15 प्लाटून भाग ले रहे हैं। परेड में जीडी आईटीबीपी राजनांदगांव, 8वीं वाहिनी राजनांदगांव, जिला बल पुरूष, पीटीएस बल पुरूष, जिला बल महिला, नगर सेना महिला, पीटीएस महिला बल, एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, नेवल विंग एनसीसी बालक दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका दिग्विजय महाविद्यालय, एनसीसी बालिका कमला कालेज, एनसीसी बालक स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालिका स्टेट हाई स्कूल, एनसीसी बालक जूनियर नेवल डॉ. बल्देव प्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर, स्काउट-गाईड बालिका महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल शामिल हुए। रिहर्सल के दौरान पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रॉयल किड्स कान्वेन्ट, युगांतर पब्लिक स्कूल, संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पूर्ण गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेमप्रकाश शर्मा, प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री यशस्वी मौर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर, नगर निगम आयुक्त श्री जीआर मरकाम, एसडीएम राजनांदगांव श्री गौतम पाटिल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
- -हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत हजारों लोगों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित, युवाओं और बच्चों को किया प्रेरितरायपुर ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 211वीं वाहिनी ने गुरुवार को नया रायपुर, अभनपुर, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव सहित कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत थनौद (नया रायपुर) स्थित 211वीं वाहिनी मुख्यालय से हुई। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की और लोगों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया।तिरंगा यात्रा श्री रावतपुरा सरकार चिकित्सा विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, बालको मेडिकल सेंटर, शासकीय हाई स्कूल ठेलकाबांधा, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव पहुंची। सभी स्थानों पर नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वास्थ्यकर्मियों और जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। सीआरपीएफ के जवानों ने बड़ी संख्या में तिरंगे वितरित किए और लोगों से स्वतंत्रता दिवस पर गर्व के साथ अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की।राजिम के पंडित रामबिशाल पांडेय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और स्वागत कार्यक्रम से जवानों का अभिनंदन किया। विद्यालय के इको क्लब के बच्चों ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष चार लाख सीड बॉल तैयार किए हैं और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। फिंगेश्वर के शासकीय ठाकुर दलगंजन हायर सेकेंडरी स्कूल में कमान्डेंट डॉ. टंडन ने अपने छात्र जीवन की यादें साझा कीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे मेहनत, अनुशासन और देश सेवा की भावना के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। इस अवसर पर शिक्षिकाओं ने सीआरपीएफ के जवानों को राखी बांधकर सम्मानित किया।जामगांव के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल में डॉ. टंडन ने अपने गुरु श्री कुमार निषाद से आशीर्वाद लिया और विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम ही देश को मजबूत बनाते हैं। सीआरपीएफ 211वीं वाहिनी की इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचाना, युवाओं और बच्चों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाना था। कार्यक्रम के अंत में कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन ने सभी संस्थानों, नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगी संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सेकेंड कमांडेंट श्री प्रज्ञेश कुमार अटल, डिप्टी कमांडेंट श्री इकबाल अहमद, असिस्टेंट कमांडेंट श्री अनिल कुमार राय सहित सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का उत्साह भर दिया और हर नागरिक को यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
- -हाथों में तिरंगा, दिल में भारत मातारू बलौदाबाजार में गूंजा वंदे मातरम-बलौदाबाजार में राजस्व मंत्री की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहररायपुर। तिरंगा हमें देशहित, राष्ट्रसेवा और एकजुट होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। हजारों लोगों का एक साथ तिरंगा लेकर निकलना, राष्ट्रभक्ति का शानदार उदाहरण है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए आयोजकों और सभी प्रतिभागियों को राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि देशभक्ति के अद्वितीय जज्बे और उमंग के साथ गुरुवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में गार्डन चौक स्थित अटल परिसर से हरी झंडी दिखाकर इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ किया।यात्रा की शुरुआत भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों तथा देशभक्ति गीतों के साथ हुई। हाथों में सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज थामे जनसैलाब इस यात्रा में जुड़ता चला गया। गार्डन चौक से शुरू होकर यह तिरंगा यात्रा नया बस स्टैंड होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचकर भव्य रूप से संपन्न हुई। पूरे यात्रा मार्ग में भारत मां के प्रति अटूट प्रेम और उत्साह का वातावरण बना रहा।यात्रा के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित जनसमूह को राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने संबोधित किया कि तिरंगा सिर्फ तीन रंगों से बना कपड़ा नहीं है, बल्कि यह भारत की आन, बान, शान और हर नागरिक के स्वाभिमान का प्रतीक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज पूरा देश देशभक्ति के एक ही सूत्र में बंधकर तिरंगा यात्रा निकाल रहा है। यह जनसैलाब दर्शाता है कि हमारे दिलों में राष्ट्र के प्रति कितना अगाध सम्मान है। हमें अपने वीर शहीदों के बलिदानों को सदैव स्मरण रखते हुए देश की प्रगति और अखंडता में अपना सक्रिय योगदान देना चाहिए।मंत्री श्री वर्मा ने आम जनता से इस राष्ट्रीय अभियान से जुड़कर समाज में एकता, शांति और भाईचारे का संदेश प्रसारित करने का आह्वान किया। इस तिरंगा यात्रा में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, डॉ. सनम जांगड़े, प्रमोद शर्मा तथा जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल,जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव,स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, कलेक्टर,डीएफओ, सीईओ जिला पंचायत सहित भारी संख्या में नागरिक, समाजसेवी और स्कूली छात्र-छात्राएं हाथ में तिरंगा लिए देशभक्ति के इस महापर्व के साक्षी बने।
- -भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता के जयकारों और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर-पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा - तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने का दिया संदेशरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को अम्बिकापुर शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहा थे। रास्ते में कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने यात्रा का स्वागत किया, युवाओं और विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। भारत माता के जयकारों, वंदे मातरम् के नारों और देशभक्ति गीतों से पूरा शहर राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर नजर आया।तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शहर के मल्टीपरपज स्कूल से हुआ। यात्रा महामाया चौक, घड़ी चौक और गांधी चौक होते हुए गांधी स्टेडियम मैदान पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। हाथों में लहराते राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों के बीच युवाओं तथा आम नागरिकों में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और देश की प्रगति में अपना योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़े और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी एवं सम्मान की भावना को प्रदर्शित करे।गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक को इसके सम्मान के प्रति सदैव सजग रहना चाहिए।कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने पहुंचे सभी नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि जिन आदर्शों और मूल्यों को लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने आजादी की लड़ाई लड़ी, वे आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इन आदर्शों और देश की आजादी के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदार नागरिकता की भावना को और मजबूत करना चाहिए। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और देशभक्ति के नारों से अम्बिकापुर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा। यात्रा में शामिल लोगों ने पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज लहराया। देशभक्ति गीतों ने वातावरण में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। बड़ी संख्या में युवाओं और विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर यात्रा में सहभागिता की।तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करना रहा। आयोजन के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरुपा सिंह, नगर निगम महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, निगम सभापति श्री हरमिंदर सिंह टिन्नी, श्री भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री बनसिंह नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।इससे पूर्व पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल लखनपुर तथा उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केदमा में आयोजित तिरंगा यात्रा में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां भी नागरिकों के साथ तिरंगा लहराकर स्वतंत्रता दिवस के पूर्व राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया।
- -उप मुख्यमंत्री ने 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी, सर्प मित्रों को दिए सुरक्षा किटरायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय विधायक श्री अरुण साव ने लोरमी के मानस मंच में 11 दिव्यांगजनों को तिपहिया स्कूटी वितरित की। उन्होंने कहा कि स्कूटी से इनका आवागमन आसान होगा और वे जरूरी कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर हुए बिना आगे बढ़ सकेंगे। श्री साव ने कहा कि दिव्यांगजनों को बेहतर सुविधाएं देकर सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन के अवसर देना साय सरकार की प्राथमिकता है। तिपहिया स्कूटी उनके लिए सुविधा के साथ आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। उन्होंने सभी लाभार्थियों को बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने सर्प मित्र श्री सुरेश यादव और श्री प्रदीप निषाद को सर्प रेस्क्यू के लिए सुरक्षा किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि इससे सर्प मित्र सुरक्षित तरीके से अपना सेवा कार्य कर सकेंगे।कार्यक्रम में लोरमी नगर पालिका के अध्यक्ष श्री सुजीत वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती वर्षा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रत्ना काटले, श्री कोमलगिरी गोस्वामी, श्री राजेंद्र साहू, डॉ. अशोक जायसवाल, श्री दीनानाथ केशरवानी और श्रीमती अंजना दास सहित पार्षदगण, एल्डरमैन एवं नगरवासी मौजूद थे।
- -इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चारायपुर । आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य इंटर्न्स की समस्याओं पर चर्चा कर उनका समाधान निकालना था।बैठक के दौरान इंटर्न्स ने अपनी प्रमुख माँग रखते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने की बात कही। इस पर विभाग की ओर से आश्वासन दिया गया कि छात्र हित में सरकार द्वारा हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं और इंटर्न्स की स्टाइपेंड संबंधी माँग पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि चालू वित्तीय वर्ष के बजट में प्रायः सभी मेडिकल कॉलेजों में छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल स्वीकृत किए गए हैं, जो छात्रों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों से अपील की गई कि स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे तौर पर जनहित से जुड़ी होती हैं, इसलिए यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी परिस्थिति में सेवाएँ प्रभावित न हों।बैठक में IMA-MSN Chhattisgarh के संयोजक श्री शाहदिल ख़ुसरू ने कहा कि आज की यह बैठक समस्या के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक पहल साबित हुई है। दोनों पक्षों ने सकारात्मक वातावरण में चर्चा को आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की और बैठक का समापन भी सकारात्मक माहौल में हुआ। उन्होंने कहा किहमें उम्मीद है कि प्रशासन और इंटर्न्स, दोनों की ओर से इसी प्रकार संवाद और सहयोग की भावना बनी रहेगी तथा इस समस्या का जल्द ही संतोषजनक समाधान निकलेगा।बैठक में पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर (PT. JNM Raipur), छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान, बिलासपुर (CIMS Bilaspur), शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, राजनांदगांव (GMC Rajnandgaon), शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कांकेर (GMC Kanker) एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, अंबिकापुर (GMC Ambikapur) के इंटर्न्स उपस्थित रहे।
-
-दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें
-किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें
रायपुर / मंत्रालय (महानदी भवन) में मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (SLBC) की 102वीं एवं 103वीं संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मार्च 2026 और जून 2026 की तिमाहियों के दौरान राज्य में बैंकिंग सेवाओं, ऋण वितरण, वित्तीय समावेशन तथा केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को ग्रामीण तथा दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार और सरकारी हितग्राही योजनाओं में वित्तीय सहायता शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने पीएम सूर्यघर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आवास योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत प्राप्त ऋण आवेदनों का बिना किसी बाधा के त्वरित निपटारा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि ऋण प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा की जाए। किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) के माध्यम से शीघ्रता से लोन उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पशुपालन और मत्स्य पालन क्षेत्रों के लिए भी केसीसी वितरण की समीक्षा की गई। किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना किसानों को खेती, पशुपालन और मछली पालन के लिए बेहद कम ब्याज (मात्र 4%) पर आसान लोन देती है। बिना किसी गारंटी के मिलने वाले इस लोन की सीमा को बढ़ाकर अब 2 लाख कर दिया गया है, जबकि कुल ऋण सीमा को 5 लाख तक किया गया है। राज्य के बस्तर और सरगुजा संभागों में बैंकिंग सेवाओं की सीमित पहुंच को देखते हुए, वहां नई बैंक शाखाएं खोलने और स्थानीय स्तर पर ऋण उपलब्धता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वित्तीय सेवा विभाग के मानकों के अनुसार, बिना बैंकिंग सुविधा वाले गांवों में 5 किलोमीटर के दायरे के भीतर बैंकिंग सेवाएं (शाखाएं या बीसी एजेंट) उपलब्ध कराने पर बल दिया गया वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक ऋण योजना के तहत बैंकों के प्रदर्शन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों (RSETI) की गतिविधियों, जिला परामर्शदात्री समिति की बैठकों और वित्तीय साक्षरता सलाहकारों की नियुक्ति से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई।इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), नाबार्ड (NABARD) के प्रतिनिधियों सहित राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के सदस्य बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी एवं राज्य शासन के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।
- -सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के आदेश को पलटारायपुर /छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) की कार्य शैली और नियम आधारित टेंडर प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट ने अपनी मुहर लगा दी है। अदालत ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के उस फैसले को रद्द कर दिया है, जिसमें CGMSC पर 1 लाख का जुर्माना (हर्जाना) लगाया गया था। इस फैसले से साफ हो गया है कि कंपनी की टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह साफ-सुथरी और नियमों के हिसाब से थी।पूरा मामला यह था कि टेंडर से जुड़े एक मामले में एक ठेकेदार ने हाईकोर्ट में शिकायत की थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने CGMSC पर 1 लाख का जुर्माना लगा दिया था। इसके खिलाफ CGMSC सुप्रीम कोर्ट गया। सुप्रीम कोर्ट ने अपनी सुनवाई में पाया कि निगम की तरफ से कोई गलती नहीं हुई थी।अदालत ने माना कि ठेकेदार ने फॉर्म में जो अपनी ऑफिशियल ईमेल आईडी दी थी, उसी पर समय रहते सारी जरूरी जानकारियां और मैसेज भेजे गए थे। ठेकेदार ने खुद तय समय में जवाब नहीं दिया, इसलिए नियमों के तहत ही उसे टेंडर से बाहर किया गया था।सुप्रीम कोर्ट ने माना कि पूरे मामले में CGMSC का काम बिल्कुल सही था और उस पर लगा 1 लाख का जुर्माना ग़लत है। इस फैसले से साबित हो गया है कि CGMSC अपने सभी टेंडर और खरीदारी में पूरी ईमानदारी और नियमों का पालन करता है। निगम ने कहा है कि वह आगे भी राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसे ही पूरी ईमानदारी के साथ काम करता रहेगा।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वच्छता से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन क्रमांक 3 क्षेत्र अंतर्गत शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत शंकर नगर चौपाटी में 15 दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था का औचक निरीक्षण नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में किया गया.स्वच्छता व्यवस्था के औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी फैलाये जाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर पूरी तरह सही मिलने पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के निर्देश पर जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री पूरन कुमार ताण्डी द्वारा स्थल पर सम्बंधित 15 दुकानों के संचालकों पर कुल 7500 रूपये का ई चालान तत्काल करने की कार्रवाई सम्बंधित दुकानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए स्वच्छता दीदियों की स्थल पर उपस्थिति में की गयी और प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर नगर निगम जोन क्रमांक 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित निदान किया गया.
- रायपुर- रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम अपर आयुक्त नगर निवेश श्री पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक श्री आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश श्री आशुतोष सिंह, शशयक अभियंता श्री नीतीश झा,नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़नदस्ता प्रभारी श्री तस्सवुर अली सहित सम्बंधित यातायात पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग उड़न दस्ता की टीम द्वारा राजधानी शहर रायपुर में नगर पालिक निगम रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय मार्ग एवं बैजनाथपारा मुख्य मार्ग में टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत बाजार क्षेत्र में प्रमुख मार्ग को अतिक्रमण से मुक्त करने व्यापक अभियान के अंतर्गत जनहित में जनसुविधा की दृष्टि से सुगम और सुव्यवस्थित यातायात देने सभी सम्बंधित दुकानदारों को एक बार पुनः स्पष्ट समझाइश दी गयी कि वे सड़क पर कब्जा ना करें, अन्यथा की स्थिति में सड़क पर रखे उनके सामानों की यातायात जाम की समस्या दूर करने जनहित में सख्तीपूर्वक जब्ती कर ली जाएगी, अन्यथा की स्थिति में सम्बंधित कब्जाधारी दुकानदार इसके लिए स्वतः जिम्मेदार रहेंगे ।चलाये गए जनहितकारी टीम प्रहरी अभियान के अंतर्गत नगर निगम जोन 4 क्षेत्र अंतर्गत मालवीय रोड एवं बैजनाथपारा मुख्य मार्ग के मार्ग विभाजक के दोनों ओर मार्ग अतिक्रमण मुक्त रहा. सख्ती से व्यवस्था में सुधार परिलक्षित हुआ.इस दौरान 2 दुकानदारों द्वारा मुख्य बाजार के सड़क मार्ग पर किये गए कब्जे की पर सम्बंधित दुकानदारों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए कुल 2000 रूपये का ई चालान वसूलने की कार्रवाई की गयी।टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत लगातार चलाये जा रहे अतिक्रमणरोधी अभियान से राजधानी शहर रायपुर के भिन्न मुख्य बाजार क्षेत्रों के विभिन्न प्रमुख मार्गो का यातायात निरन्तरता से सुगम और सुव्यवस्थित हो रहा है और इससे आमजनों एवं राहगीरों को यातायात जाम की समस्या से त्वरित राहत मिलने का क्रम निरन्तर जारी है।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की ओर से समता कॉलोनी में संचालित व सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित सियान गुड़ी में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 'एक शाम आजादी के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सुमधुर गीतों का यह सफर शुक्रवार को शाम चार बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम की संयोजिका कराओके गायन समिति की समन्वयक भारती पलसोदकर ने बताया कि मंडल के वरिष्ठ सदस्यों के साथ युवा प्रतिभाओं की देशभक्ति गीतों की महफ़िल में गाना गाने के लिए अभी भी गायकों में मानो होड़ सी लगी हुई है।
- दुर्ग। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में आज भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में दुर्ग शहर विधायक एवं केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, भाजपा परिवारजन, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और हजारों की संख्या में शहरवासी, युवा, विद्यार्थी एवं महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए। पटेल चौक से बाजे गाजे के साथ निकली यात्रा में हजारों युवा और विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे और भारत माता की जय के जयघोष से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया। रास्ते भर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर दुर्गवासियों ने मोर तिरंगा – मोर अभिमान का अद्भुत संदेश दिया।केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की आज दुर्ग में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सम्मिलित होकर राष्ट्रभक्ति के इस विराट उत्सव का सहभागी बनने का अवसर मिला। हाथों में लहराता तिरंगा, हृदय में राष्ट्रप्रेम और भारत माता के जयघोष से गूंजता दुर्ग, यह दृश्य हर नागरिक के मन में देश के प्रति गर्व और समर्पण का भाव जगाने वाला था। बड़ी संख्या में नागरिकों, विद्यार्थियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर तिरंगे के प्रति अपनी आस्था और राष्ट्र के प्रति अपने संकल्प को अभिव्यक्त किया। तिरंगा केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। आइए, इसकी आन-बान-शान को सर्वोच्च रखते हुए विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें।इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर, जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू सहित दुर्ग भाजपा परिवारजन उपस्थित रहे।पटेल चौक दुर्ग से निकली इंदिरा मार्केट, भव्य यात्रा , श्री शिवम, अग्रसेन चौक होते हुए शहीद चौक में समापन हुआ। रास्ते भर नागरिकों ने जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत पुष्पवर्षा और नारों के साथ किया। अनेक स्थानों पर स्थानीय संगठनों और व्यापारियों ने जलपान व पानी की व्यवस्था कर यात्रियों का अभिनंदन किया।यात्रा में शामिल स्कूली बच्चों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने अनुशासन और उत्साह का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके हाथों में लहराता तिरंगा देशभक्ति की भावना को दिखा रहा था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और पुरुष वर्ग ने केसरिया पगड़ी पहनकर यात्रा की शोभा बढ़ाई, तो युवाओं ने देशभक्ति के गीतों पर झूमकर अपनी ऊर्जा का प्रदर्शन किया।
-
- 2 बकायादारों के व्यवसायिक परिसरो में सीलबंदी की कार्रवाई
रायपुर । आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक एवं राजस्व निरीक्षक श्री इस्माइल खान, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री लोकेश पाटले की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित द्वारा 323190 रू. की बकाया राशि अदा ना करने पर बल्क नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया गया। उक्त बकायेदार रहेजा स्काई स्कैप्स रेसीडेंसियल सहकारी संस्था मर्यादित पर एक अन्य प्रकरण में बकाया रूपए 474026 का बकाया भुगतान नहीं करने पर वहां भी बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने कार्रवाई की गई। विश्वावहारती बिल्ड का कंडवारा श्री योगेश अग्रवाल का वर्ष 2017-18 से वार्ड 8 क्षेत्र में बकाया अदा नहीं करने पर वहां तत्काल बल्क नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई की गई। वार्ड 8 क्षेत्र में कीर्ति नचरानी द्वारा 104076 रू. बकाया अदा ना करने पर संबंधित का व्यवसायिक परिसर सीलबंद कर दिया गया एवं बकायेदार पवन कुमार अग्रवाल द्वारा बकाया राशि 20984 रू. की अदायगी नहीं करने पर संबंधित बकायेदार का व्यवसायिक परिसर ताला लगाकर सीलबंद करने की कार्यवाही जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा की गई ।इसी प्रकार नगर निगम जोन 7 राजस्व विभाग द्वारा आज जोन 7 जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणीग्रही के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग कर्मचारियों की उपस्थिति में जोन क्षेत्र अंतर्गत पंडित ईश्वरीचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 22 अंतर्गत आमानाका क्षेत्र में नगर निगम के वर्ष 2022-23 से 105676 रूपए के बकायेदार मोहम्मद हुसैन द्वारा नगर निगम का बकाया राशि अदा ना करने पर स्थल पर उनके संबंधित व्यवसायिक परिसर में ताला लगाकर सीलबंद की कडी कार्यवाही की गई। - बिलासपुर /एकीकृत बाल विकास परियोजना सरकंडा अंतर्गत ग्राम धूमा के आंगनबाड़ी केन्द्र धूमा 01 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद हेतु 27 अगस्त 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। इच्छुक आवेदिका वेबसाईट https://aww.e-bharti.in में जाकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करते हुए आवेदन कर सकती है। ऑफलाइन आवेदन परियोजना कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेंगे।
- बिलासपुर /भारतीय डाक विभाग के बिलासपुर संभाग द्वारा आज प्रवर अधीक्षक श्री बी. एल. जांगड़े के नेतृत्व में “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भव्य देशभक्ति रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया।जैन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को कराया डाक विभाग से परिचित -रैली के दौरान जैन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को डाक विभाग की कार्यप्रणाली एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को राष्ट्रध्वज के महत्व तथा तिरंगे के सम्मान के प्रति भी जागरूक किया गया।सीआरपीएफ रैली का किया आत्मीय स्वागत -केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट श्री मनोज कुमार के नेतृत्व में निकली देशभक्ति से ओतप्रोत रैली का प्रधान डाकघर बिलासपुर परिसर में प्रवर अधीक्षक श्री बी. एल. जांगड़े द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल देखने को मिला।इस गौरवपूर्ण अवसर पर बिलासपुर डाक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने “हर घर तिरंगा” अभियान को सफल बनाने तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया।
- भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि सिंह ने आज निगम सभागार में विभिन्न विकास कार्यों एवं नागरिक सुविधाओं को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में ईंधन खपत, प्रधानमंत्री आवास योजना, जनदर्शन, प्रकाश व्यवस्था, राजस्व, खेल परिसर, पौधारोपण एवं सामुदायिक भवनों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में आयुक्त ने रामनगर एवं कुरूद के मुक्तिधाम संबंधी निविदा के बारे में चर्चा की, साथ ही खम्हरिया स्थित मुक्तिधाम के लिए भेजे गए प्रस्ताव की शासन से स्वीकृति के लिए पहल करने हेतु निर्देशित किये हैं। उन्होंने कहा कि विभागों से भेजी जाने वाली नस्तियों को लेखा परिक्षण पश्चात् आयुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाए, ताकि कार्यों की नियमित समीक्षा एवं समय पर निर्णय लिया जा सके। निगम के वाहनों में प्रतिदिन होने वाली ईंधन खपत की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने ईंधन की खपत में कमी लाने तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, पूर्ण आवासों के आबंटन एवं लंबित कार्यों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। आयुक्त ने जनदर्शन, टीएल, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं निदान पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की शिकायतों का समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए।शहर की प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र चालू कराने तथा आवश्यक स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए गए, ताकि नागरिकों को पर्याप्त एवं बेहतर प्रकाश सुविधा मिल सके। राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान निगम की वित्तीय आय में वृद्धि के लिए प्रभावी प्रयास करने पर जोर दिया गया। वहीं प्रियदर्शिनी परिसर स्थित खेल परिसर के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा मियावाकी प्लांटेशन एवं अन्य पौधारोपण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने निगम के सामुदायिक भवनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, मुख्य अभियंता अजीत कुमार तिग्गा, उपायुक्त नरेंद्र कुमार बंजारे, अधीक्षण अभियंता वेशराम सिंहा, जोन आयुक्त, कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, राजस्व अधिकारी, लेखाधिकारी एवं उप अभियंता सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर - नगर पालिक निगम रायपुर द्वारा बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर के सहयोग से प्लास्टिक कचरे के स्रोत स्तर पर पृथक्करण एवं वैज्ञानिक पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने वाली ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ पहल का शुभारंभ आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे द्वारा किया गया।इस पहल के तहत शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर छह प्लास्टिक बैंक स्थापित किए जाएंगे। ये प्लास्टिक बैंक निम्न स्थानों पर स्थापित किए जाएंगे: नगर निगम मुख्यालय, आजाद चौक, बूढ़ा तालाब शीतला मंदिर के पास, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के बाहर (यूनिवर्सिटी गेट के आगे), अनुपम गार्डन और महादेव घाट।इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को प्लास्टिक कचरे को स्रोत पर ही अलग करने के लिए जागरूक करना तथा एकत्रित प्लास्टिक को उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजना है।इस पहल के अंतर्गत बिसलेरी द्वारा एकत्रित प्लास्टिक की लगभग 46 हजार बोतलों के पुनर्चक्रण से एक बेंच तैयार की जाएगी, जिसे नगर निगम को निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। यह गतिविधि प्लास्टिक कचरे के पुनर्चक्रण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को प्रेरित करेगी।इस पहल के अगले चरण में आवासीय कॉलोनियों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट तथा अन्य थोक कचरा उत्पादकों से प्लास्टिक कचरे का संग्रहण कर उसे उचित चैनल के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा। साथ ही, विभिन्न हितधारकों के समन्वय से नियमित प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान भी आयोजित किए जाएंगे।को स्रोत पर कचरा पृथक्करण के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ प्लास्टिक के पुनर्चक्रण को भी बढ़ावा देगी।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने इस अवसर पर कहा कि प्लास्टिक कचरे का सही प्रबंधन केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। ‘बॉटल्स फॉर चेंज’ जैसी पहल नागरिकों से प्लास्टिक कचरे को सामान्य कचरे से अलग कर पुनर्चक्रण के लिए भेजा जाएगा, जिससे लैंडफिल पर जाने वाले कचरे की मात्रा कम होगी। साथ ही, यह पहल माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा प्लास्टिक एवं ठोस कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर पृथक्करण तथा नियमों के प्रभावी अनुपालन के संबंध में दिए गए निर्देशों के पालन की दिशा में भी सहायक होगी।महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने नागरिकों से अपील की कि वे प्लास्टिक कचरे को अन्य कचरे से अलग रखें और उसे निर्धारित प्लास्टिक बैंक अथवा संग्रहण व्यवस्था के माध्यम से पुनर्चक्रण के लिए उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि इस सीएसआर पहल के माध्यम से रायपुर को स्वच्छ, जागरूक और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में जनभागीदारी को और मजबूत किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम के अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डे, स्वच्छ भारत मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री योगेश कडु, उप अभियंता श्रीमती कृष्णा राठी एवं श्री संस्कार शर्मा, एसडब्ल्यूएम विशेषज्ञ श्री प्रमीत चोपड़ा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड की सीएसआर टीम से श्री बाला साईदाबाबू एवं श्री संतोष कुमार साहू तथा यंग इंडियंस, सीआईआई रायपुर चैप्टर की ओर से श्रीमती अदिति, श्री शाहिद एवं श्री दीपेन उपस्थित रहे।
-

-सावधानी रखकर बीमारियों से बचे-डॉ. दिनेश मिश्र
-अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने हरेली में गांवों मे रात्रि भ्रमण कर ग्रामीणजनों से किया संपर्करायपुर । अंधविश्वास, पाखंड व सामाजिक कुरीतियों के निर्मूलन के लिए कार्यरत संस्था अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा हरियाली के प्रतीक हरेली अमावस्या की रात को ग्रामीणजनों के मन से टोनही, भूत-प्रेत का खौफ हटाने के लिए समिति ने गांवों मे रात्रि भ्रमण कर ग्रामीणजनों से संपर्क किया,,समिति के दल ने रात्रि 11.00 बजे से रात्रि 3.00 बजे तक मुजगहन , कान दुल, दतरेंगा काठाडीह बोरिया, उफ़रा,खुडमुडी , मोहदा,कपसदा, झीठ अमलेश्वर , ग्रामों का दौरा किया। रात्रि में महादेवघाट,नदी तट ,तालाब,श्मशान घाट पर भी गए.कहीं कहीं ग्रामीणों ने जादू-टोना, झाडफ़ूंक पर विश्वास होने की बात स्वीकार की। लेकिन किसी ने भी कोई अविश्वसनीय चमत्कारिक घटना की जानकारी नहीं दी। समिति के दल में शामिल डॉ दिनेश,मिश्र डॉ.शैलेश जाधव, ज्ञानचंद विश्वकर्मा, डॉ प्रवीण देवांगन, प्रियांशु पांडे , ने अनेक ग्रामीणों से चर्चा की. किताबें भेंट की।डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा ग्रामीण अंचल में हरियाली अमावस्या (हरेली) के संबंध में काफी अलग अलग मान्यताएं हैं अनेक स्थानों पर इसे जादू-टोने से जोड़कर भी देखा जाता है, कहीं-कहीं यह भी माना जाता है कि इस दिन, रात्रि में विशेष साधना से जादुई सिद्वियां प्राप्त की जाती है जबकि वास्तव में यह सब परिकल्पनाएं ही हैं, जादू - टोने का कोई अस्तित्व नहीं है तथा कोई महिला टोनही नहीं होती। फिर भी अंधविश्वास के कारण महिला प्रताड़ना की अनेक घटनाएं सामने आती हैं ,पिछले सप्ताह ही दुर्ग, रायगढ़,बस्तर , सरगुजा से ऐसी घटनाएं सामने आई है. पहले जब बीमारियों व प्राकृतिक आपदाओं के संबंध में जानकारी नहीं थी तब यह विश्वास किया जाता था कि मानव व पशु को होने वाली बीमारियां जादू-टोने से होती है। बुरी नजर लगने से, देखने से लोग बीमार हो जाते है तथा इन्हें बचाव के लिए गांव, घर को तंत्र-मंत्र से बांध देना चाहिए तथा ऐसे में कई बार विशेष महिलाओं पर जादू-टोना करने का आरोप लग जाता है वास्तव में सावन माह में बरसात होने से वातावरण का तापमान अनियमित रहता है, उमस, नमी के कारण बीमारियों को फैलाने वाले कारक बैक्टीरिया,फंगस वायरस अनुकूल वातावरण पाकर काफी बढ़ जाते हैं, वही दूसरी ओर गंदगी, प्रदूषित पीने के पानी, भोज्य पदार्थ के दूषित होने, मक्खियां, मच्छरो के बढने से बीमारियां एकदम से बढ़ने लगती हैं जिससे गांव, गांव में आंत्रशोध, पीलिया, वायरल फिवर,डेंगू, मलेरिया के मरीज बढ़ जाते है तथा यदि समय पर ध्यान नहीं दिया गया हो तो पूरी बस्ती ही मौसमी संक्रामक रोगों की शिकार हो जाती है। वहीं हाल फसलों व पशुओं का भी होता है, इन मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए पीने का पानी साफ हो, भोज्य पदार्थ दूषित न हो, गंदगी न हो, मक्खिंया, मच्छर न बढ़े,जैसी बुनियादी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां रखने से लोग पशु कोरोना तथा अन्य संक्रमणों व बीमारियों से बचे रह सकते है। इस हेतु किसी भी प्रकार के तंत्र-मंत्र से घर, गांव बांधने की आवश्यकता नहीं है। साफ-सफाई अधिक आवश्यक है, इसके बाद यदि कोई व्यक्ति इन मौसमी बीमारियों से संक्रमित हो तो उसे फौरन चिकित्सकों के पास ले जाये, संर्प दंश व जहरीले कीड़े के काटने पर भी चिकित्सकों के पास पहुंचे। बीमारियों से बचने के लिए साफ-सफाई, पानी को छानकर, उबालकर पीने, प्रदूषित भोजन का उपयोग न करने तथा गंदगी न जमा होने देने जैसी बातों पर लोग ध्यान देंगे तथा स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहेंगे तो तंत्र-मंत्र से बांधनें की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बीमारियों खुद-ब-खुद नजदीक नहीं फटकेंगी, मक्खिंया व मच्छर किसी भी कथित तंत्र-मंत्र से अधिक खतरनाक है।डॉ. मिश्र ने कहा ग्रामीणजनों से अपील है कि वे अपने गांव में अंधविश्वास न फैलने दे तथा ध्यान रखें कि गांव में कोई महिला को जादूटोने के आरोप में प्रताडि़त न किया जाये। कोई भी नारी टोनही नही होती. ग्रामीणों ने आश्वस्त किया कि उनके गांव में कभी भी किसी महिला को टोनही के नाम पर प्रताडि़त नहीं किया जावेगा तथा ध्यान रखेंगे कि आसपास में ऐसी कोई घटना न हो। उन्होंने यह शपथ ली.कुछ ग्रामीणों ने कहा कि कही कहीं यह माना जाता है कि हरेली की रात टोनही बरती (जलती हुई) दिखाई देती है। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि यह सब सुनी सुनायी बातें हैंै। समिति को कोई भी ऐसा प्रत्यक्षदर्शी नहीं मिला जिसने ऐसी कोई चमत्कारिक घटना देखी हो। लेकिन रात्रि में लोग खौफजदा रहते है और घर से बाहर निकलने में डरते है। ग्रामीण टोनही के अस्तित्व पर या उसके कारगुजारियों पर चर्चा जरूर करते हैं पर यह नहीं बता पाते कि किसी ने हरेली के रात वास्तव में कुछ करते हुए देखा।डॉ. मिश्र ने कहा कि सुनी सुनायी बातों के आधार पर अफवाहें एवं भ्रम फैलता है, वास्तव में ऐसा कुछ भी चमत्कार न हुआ है और न संभव है। इसलिये किसी भी को ग्रामीण को कथित जादू-टोने अथवा टोनही भ्रम व भय में नहीं पडना चाहिए।डॉ. दिनेश मिश्रनेत्र विशेषज्ञअध्यक्ष, अंधश्रद्धा निर्मूलन समितिनयापारा, फूल चौक, रायपुर (छत्तीसगढ़)फोन : ०७७१-४०२६१०१ मो. 98274-00859 - - परेड द्वारा मार्चपास्ट एवं सलामी- रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति- जिला आयुष अधिकारी ने निभाई मुख्य अतिथि की भूमिकादुर्ग / जिला मुख्यालय में गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन के लिए आज कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल की मौजूदगी में तैयारियों का अंतिम रिहर्सल किया गया। जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई।छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल प्रथम बटालियन ग्राउंड में प्रातः 9 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के दौरान ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण एवं सलामी की प्रक्रिया का पूर्वाभ्यास किया गया। रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया तथा उपस्थित जनों का अभिवादन किया। इस दौरान कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंच पर मुख्य अतिथि के आगमन, ध्वजारोहण, मार्चपास्ट, हर्ष फायर एवं फोटो सेशन सहित समारोह की विभिन्न गतिविधियों का पूर्वाभ्यास किया गया। प्लाटून कमांडर श्री नीलकंठ वर्मा के नेतृत्व में परेड की टुकड़ियों ने मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। रिहर्सल के दौरान नगर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समारोह की तैयारियों को जीवंत बना दिया।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जगजीत धीर सहित बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



























