- Home
- छत्तीसगढ़
- रिटर्निंग ऑफिसर ने विजयी प्रत्याशी को सौंपा प्रमाण पत्रकांकेर / लोकसभा आम निर्वाचन-2024 अंतर्गत आज कांकेर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना के पश्चात आज शाम को परिणाम घोषित किए गए, जिसमें प्रत्याशी श्री भोजराज नाग विजयी घोषित किए गए। शासकीय पॉलिटेक्निक नाथियानवागांव में हुई मतगणना के पश्चात विजयी प्रत्याशी को रिटर्निंग ऑफिसर अभिजीत सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा।कांकेर लोकसभा निर्वाचन के मतगणना में प्रत्याशी श्री भोजराज नाग को सर्वाधिक 597624 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्री बीरेश ठाकुर को 595740 वोट मिले। इसके अलावा प्रत्याशी श्री तिलक राम मरकाम को 11770, श्री जीवन लाल मातलाम को 8949, श्री थाकेश माहला को 4222, भोजराम मंडावी को 3361, श्री विनोद नागवंशी को 5009, सुकचंद नेताम को 8723, सोनसिंह को 11362 वोट और नोटा (इनमें से कोई नहीं) में 18669 मत प्राप्त हुए।
- -100 पेड़, 73 खंभे, 50 से अधिक फीडर, लाइनें हुए थे ध्वस्तरायपुर । 1 जून तथा 2 जून की शाम रायगढ़ में आए आँधी-तूफान-बारिश की वजह से विद्युत वितरण तंत्र को काफी नुकसान पहुंचा। इस प्राकृतिक आपदा में 100 से अधिक पेड़ गिरे, 73 बिजली के खंभे गिरे, तार टूटे, ट्रांसफॉर्मर जले, जिसके कारण विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी रायगढ़ क्षेत्र के अधिकारियों-कर्मचारियों ने 2 दिन-रात जागकर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जल्दी से जल्दी विद्युत आपूर्ति बहाली हेतु कार्य किया गया जिसके लिए उन्होंने विद्युत कर्मियों की सराहना की है वहीं धैर्य रखने के लिए आम जनता को धन्यवाद प्रेषित किया है।1 जून की देर शाम करीब 7ः30 बजे रायगढ़ में बहुत तेज आँधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इस आंधी-तूफान में बिजली लाइन के ऊपर 100 से अधिक पेड़ गिर गए, जिसके कारण उपकेंद्रों से लेकर डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर तक प्रभावित हुए। 33 के.व्ही. के 8 फीडरों में से 5, 11 के.व्ही. के 59 फीडरों में से 45, 200 के.व्ही.ए. के 2 तथा 100 के.व्ही.ए. का 6 ट्रांसफॉर्मर और 1 नग 5 डट। पॉवर ट्रांसफॉर्मर ठप्प हो गए। जगह-जगह केबल जलने की घटनाएं हुई। वितरण कंपनी के रायगढ़ क्षेत्र में व्यवधान शुरू होने के समय रात होने के कारण मात्र 35 तकनीकी कर्मचारी ही उपलब्ध हुए, क्योंकि ग्रामीण अंचलों में जा चुके लोगों का आँधी-बारिश में लौटना संभव नहीं था, फिर भी इन 3 दर्जन लाइन स्टॉफ के साथ अधिकारियों के दल ने तत्काल मोर्चा संभाला और आधे घंटे के भीतर ही सुधार और विद्युत आपूर्ति बहाली का काम शुरू कर दिया। जिससे पूरे शहर में ब्लैक-आउट जैसी स्थिति नहीं बन पाई। दूसरे दिन यथासंभव अधिक मानव संसाधन का इंतजाम किया गया, जिससे करीब 70 लोग मरम्मत और बहाली के काम में जुट गए लेकिन 2 जून की शाम को पुनः आँधी-तूफान-बारिश के कारण 33 के.व्ही. से लेकर 11 के व्ही. के आधा दर्जन फीडर फिर बंद हो गए। लाइन से पेड़ों को हटाने तथा झुके हुए एल.टी. खंभों को दुरूस्त करने में स्वाभाविक रूप से जो समय लगता है उससे बहुत कम समय में यह सब कार्य किए गए। इस दौरान 4000 से अधिक शिकायतें दर्ज हुई जिसका निराकरण किया गया, वहीं बड़े सुधार कार्यों की वजह से इससे कई गुना अधिक लोगों को राहत पहुंचाई गई।घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने तत्काल सुधार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिये थे। स्थानीय विधायक तथा राज्य शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न परिस्थिति में एक ओर जहां आम जनता को धैर्य रखने की विनम्र अपील की वहीं विद्युत कर्मियों को भी कठिन परिस्थितियों में तेजी से कार्य करने के लिए उनका मनोबल बढ़ाया। जिला कलेक्टर श्री कार्तिकेय गोयल द्वारा विद्युत कंपनी की टीम के निरंतर संपर्क में रहकर कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस तरह प्राकृतिक आपदा के कारण हुए विद्युत अवरोध को अतिशीघ्र दूर करने में सफलता मिली।चुनौतीपूर्ण स्थितियों में जोखिम उठाने वालेविद्युत कर्मियों का मनोबल बढ़ाएं.....छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत पारेषण तथा वितरण कंपनी के एम.डी. श्री राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के ऊर्जा सचिव तथा छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष श्री पी. दयानंद द्वारा राज्य मुख्यालय स्तर पर लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। उल्लेखनीय है कि विद्युत का पारेषण तथा वितरण तंत्र खुले में रहता है, जिसके कारण इस पर प्राकृतिक आपदा का, तेज आँधी-तूफान, बिजली चमकने-गिरने, बहुत तेज बारिश होने का असर होता है। बिजली के करंट से जनहानि बचाने के लिए ऑटोमेटिक ट्रिपिंग की व्यवस्था भी होती है इसलिए ऐसे समय में विद्युत उपभोक्ताओं का धैर्य ही सुधार कार्य करने वालों का संबल होता है। विद्युत कंपनी प्रशासन ने जनता से यह अपील की है कि किसी भी स्थान पर ऐसी परिस्थितियों में धैर्य रखें क्योंकि सुधार तथा आपूर्ति बहाली का कार्य मानवीय श्रम से ही संभव होता है। विद्युत कंपनी प्रशासन ने आम जनता से निवेदन किया है कि आपदा से निपटने तथा विद्युत आपूर्ति सामान्य करने में विद्युत कर्मियों को सहयोग प्रदान करें। विद्युत संचालन-संधारण की कार्यदशाओं और विपरीत मौसम में होने वाले जोखिम को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए ताकि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कार्य करने के लिए उनका मनोबल बना रहे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर है। कांग्रेस के कुशासन , धर्मांतरण, नक्सलवाद और अपराध-भ्रष्टाचार ने आदिवासी समाज के साथ घोर अन्याय किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का काम किया। श्री मरकाम ने कहा कि इसी प्रकार “विरासत भी और विकास भी“ का दृष्टिकोण एक ऐसे भविष्य को आकार देगा, जिसमें हमारी परंपराएँ दुनियाभर के लोगों को प्रेरित और एकजुट करेंगी। भाजपा की सरकार तीसरे कार्यकाल में सभी भारतीय पांडुलिपियों और पुरालेखों का डिजिटलीकरण करना जारी रखेगी। प्राचीन भारतीय पांडुलिपियों और अभिलेखों पर शोध के लिए एक समर्पित छात्रवृत्ति कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। प्राचीन भारतीय सभ्यता, शास्त्रीय भाषाओं, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए एक फंड स्थापित कर सांस्कृतिक आईपी के संरक्षण के लिए कानूनी मानक विकसित किए जाएंगे।
- रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा और भाजपानीत राजग की प्रचंड जीत इस बात पर जनता की मुहर है कि यूपीए सरकार के मुकाबले मोदी सरकार के पिछले 10 वर्षों में देश में विकास नए आयाम गढ़े है। श्री शर्मा ने कहा कि इंडी गठबंधन के सभी राजनीतिक दलों की सीटे मिलाकर भी भाजपा से कम है यह प्रमाण है की जनता ने इंडी गठबंधन को पूरी तरह ठुकरा दिया है।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री शर्मा ने भाजपा की शानदार जीत पर जनता को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को सबक सीखा दिया और वह केवल 1 सीट पर सिमट के रह गई।
- -पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित 11 में से 10 कांग्रेस प्रत्याशियों का हारना मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन पर मुहर:किरण देव-डबल इंजन की सरकार करेगी राज्य का तेज विकास:किरण देव-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को मिले पूर्ण बहुमत को ऐतिहासिक जनादेश बताते हुए अपनी विजय को पूरी विनम्रता से शिरोधार्य करते हुए इसे भारत के 140 करोड़ देशवासियों की जीत बताया है। पार्टी के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त कर 'विकसित भारत – विकसित छत्तीसगढ़' के संकल्प को साकार करने और विश्व मंच पर भारत के गौरव को पुनर्प्रतिष्ठित करने के लिए प्रदेश की जनता का हृदय से आभार मानकर बधाई दी है। केंद्र में लगातार तीसरी बार सत्ता सम्हालने के लिए मिले जनादेश के दृष्टिगत राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भाजपाजनों में उत्साह है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने भाजपा की शानदार जीत पर प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता और प्रधानमंत्री श्री मोदी 10 वर्षों में किए गए काम और लिए गए क्रांतिकारी निर्णयों की जीत है। प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी पर देश की जनता ने जो अपना विश्वास व्यक्त किया है, अब भाजपा की डबल इंजन की सरकार उस विश्वास की कसौटी पर खरी उतरने में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। श्री देव ने कहा कि ये नतीजे इस बात के प्रमाण हैं कि भारत और विशेषकर छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपानीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एक सशक्त सरकार के के लिए अपना निर्णय व्यक्त किया है। ये नतीजे इस बात की तस्दीक भी कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के अपने उद्घोष में निहित 'सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण' के संकल्प के साथ काम किया है आगे भी यह करती रहेगी।श्री देव ने कहा कि भाजपा-एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जनता जनार्दन ने सत्ता सौंपी है और भाजपा जन-विश्वास की कसौटी पर खरी उतरेगी।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने छत्तीसगढ़ भाजपा को अभूतपूर्व जनसमर्थन मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जनता-जनार्दन ने पूरे छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा के पक्ष में भारी संख्या में जो स्वस्फूर्त मतदान किया है, उससे भाजपा का विश्वास फलीभूत हुआ है। देश की जो जनभावना प्रधानमंत्री श्री मोदी के साथ जुड़ी है, श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन का जो अटूट विश्वास स्थापित हुआ है, वह अभूतपूर्व है। श्री देव ने भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।
- -उप-मुख्यमंत्री ने भाजपा की शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का जताया आभाररायपुर। उप-मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने लोकसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि "भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत देकर जनता जनार्दन ने एक बार फिर राष्ट्र की बागडोर महानायक श्री नरेंद्र मोदी जी को सौंपने का आदेश दिया है। माननीय मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रचेंगे।"उप-मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 में से 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी की शानदार और ऐतिहासिक जीत पर मतदाताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया है। हमारे भाजपा के कार्यकर्ताओं के मेहनत के परिणाम है कि एनडीए को स्पस्ट बहुमत मिला है, कार्यकर्ता भी बधाई के पात्र हैं। अरुणाचल प्रदेश और ओड़िसा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है साथ ही केरल में 1 सीट मिला है इसके लिए भी मैं बधाई देता हूं। सोशल मीडिया साइट एक्स पर उन्होंने लिखा है, "छत्तीसगढ़ की जनता को कोटि कोटि नमन है, जिन्होंने भरपूर आशीर्वाद देते हुए प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाकर भाजपा और मोदी जी पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त किया है। पिछले चुनाव में हमें 9 सीटें मिली थीं, हमारे केंद्रीय नेताओं के कुशल मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से हमने न केवल अपनी सभी सीटें बरकरार रखीं, बल्कि उसमें एक और बढ़ोतरी कर ली।"उन्होंने कहा कि माननीय मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ने इतिहास बनाया है आजाद भारत में केवल दूसरी बार हुआ है कोई व्यक्ति लगातार तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।
- रायपुर। लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मतगणना जारी है और देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को कुल मिलाकर जितनी सीटें मिल रही है उससे ज्यादा अकेले भारतीय जनता पार्टी को मिली हैं और छत्तीसगढ़ में भी हम ऐतिहासिक जीत दर्ज कर रहे हैं।श्री साय ने कहा कि 100 दिन में हमारी सरकार ने जो काम किया है उस पर छत्तीसगढ़ की जनता ने भरोसा जताया उसके लिए हम समस्त जनता को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं। हमारे लाखों कार्यकर्ता भाई-बहनों ने जो मेहनत की है उसकी बदौलत ही हम इस बहुमत को प्राप्त कर सके हैं। इसके लिए उन्होंने सभी देवतुल्य कार्यकर्ता भाई-बहनों का आभार व्यक्त किया। सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हमारे सभी शीर्ष नेतृत्व का आशीर्वाद हम सबको मिला, जिसके परिणामस्वरूप हम छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में हम चुनाव लड़े और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नबीन सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में हमने इतनी बड़ी जीत दर्ज की उसके लिए उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।विष्णु देव साय ने कहा कि विधानसभा में हमने 54 सीट पर जीत दर्ज कराई और लोकसभा में भी 11 में से 10 सीट जीत हम रहे हैं। जनता ने हमें जनादेश दिया है उसपर खरा उतरना है। मोदी की गारंटी जिस पर हम काफी काम कर चुके हैं उससे पूरा करने की दिशा में आगे बढ़ना है।
-
रायपुर/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत आज छत्तीसगढ़ के सभी 11 लोकसभा क्षेत्रों के मतगणना परिणाम की अद्यतन जानकारी भारत निर्वाचन आयोग के वेबसाइट https://results.eci.gov.in/ और वोटर हेल्पलाइन एप में प्राप्त की जा सकती है।
-
भिलाईनगर। आगामी बरसात के दिनो को देखते हुए नगर निगम भिलाई क्षेत्र में कुछ ऐसे क्षेत्र है जहां पर पानी का बहाव ठीक ढंग से बड़े नालो तक नहीं हो पाता है ऐसी जगहो के लिए आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव ने सभी जोन के जोन आयुक्तो को आवश्यकता को देखते हुए कच्ची नाली निर्माण करने का भी निर्देश दिया है कुछ जगहो पर कच्च्ी नाली का निर्माण किया जा रहा है जिससे सुचारू रूप से वर्षा का जल बड़े नालो में जा सके। निचली बस्तीयो में जल भराव न हो साथ ही नालियो के उपर हुए अतिक्रमण को नगर निगम भिलाई द्वारा नियमित रूप से तोड़ा एवं खाली कराया जा रहा है। कुछ जगहो पर स्थानीय निवासीयो द्वारा सहयोग किया जा रहा है कुछ जगहो पर अवैध कब्जाधारियों द्वारा विरोध किया जा रहा है नगर निगम का दस्ता एक रूप से सभी अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही कर रहे है। निगम आयुक्त ने सब से सहयोग की अपील की है निगम द्वारा चलाया जा रहा अभियान का उददेश्य है कि बरसात का पानी कही जमाव न हो सीधे नालो के माध्यम से आगे निकल जाये। इसी के साथ ही वार्ड क्रं. 4 करूणा अस्पताल के पीछे तेल्हा नाला की सफाई भी चेन माउंटिग से की जा रही है। सभी क्षेत्रो का पानी जा करके तेल्हा नाला में मिलता है। वह साफ हो जायेगा तो पानी का बहाव अच्छा होगा। वार्ड क्रं. 23 नाली के उपर स्लेब हो हटाया गया। वार्ड क्रं. 13 लक्ष्मी नगर नारायण वीला के पास मुख्य नाला में चैन एक्सेवेटर मशीन द्वारा सफाई भी किया जा रहा है।
-
4 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी मतगणना
रायपुर। लोकसभा निर्वाचन के तहत सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम के गैलरी में मीडिया सेंटर बनाया गया है। जहां मीडिया कर्मियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मीडिया कर्मियों के लिए जलपान, भोजन, राउंडवार जानकारी, इंटरनेट की सुविधा, मीडिया सेंटर से मतगणना कक्ष तक लेकर जाने और आने की व्यवस्था रहेगी। सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। -
ऑब्जर्वर सहित जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतगणना स्थल का लिया जायजा
कुल 133 राउंड में होगी मतगणना, प्रत्येक विधानसभा में होंगे 14 टेबल
गर्मी से बचाव के लिए मिष्ट शॉवर, कूलर की व्यवस्था
रायपुर/ रायपुर लोकसभा निर्वाचन-2024 की मतगणना जिले में कल 04 जून को सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना होनी है। इसकी तैयारी कर ली गई है। इसका जायजा लेने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गौरव कुमार सिंह के साथ मतगणना ऑब्जर्वर श्री रोहनचंद ठाकुर, श्री दिप्तेन्दु बेरा, श्री भानुप्रताप यादव मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने पोस्टल बैलेट तथा विभिन्न तलांे में स्थित मतगणना केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं संबंधित आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सहित सभी एआरओ उपस्थित थे।
गर्मी को देखते हुए मतगणना स्थल में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। जगह-जगह मिष्ट शॉवर लगाए हैं, जिनसे हवा के साथ पानी की ठंडी बौछारें भी पडेंगी। साथ ही आने-जाने के रास्ते को सफेद शामियाने से कव्हर किया गया है।इससे ड्यूटी में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों को गर्मी से राहत मिलेगी। मतगणना केन्द्र के अंदर परिसर में जगह-जगह ठंडे पानी, ओआरएस घोल की व्यवस्था है और अंदर में कूलर, वर्टिकल एसी की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों को लु से बचने के लिए गमछे भी वितरित किए गए है।
सवेरे छह बजे पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय स्थित स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल ले जाया जायेगा। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता वाहन की इस्कार्टिंग करते हुए जा सकते हैं। सवेरे 8 बजे से पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी। अतएव 8 बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे। 8ः30 बजे से ईव्हीएम मशीनों की गणना शुरू हो जाएगी। सेजबहार में सातो विधानसभा 47-धरसींवा, 48-रायपुर ग्रामीण, 49-रायपुर पश्चिम, 50 रायपुर उत्तर, 51-रायपुर दक्षिण, 52-आरंग, 53 अभनपुर की और पोस्टल बैलेट की मतगणना होगी। काउंटिग हॉल-08 हैं और कुल टेबल-108 हैं जिनमे प्रत्येक विधानसभा में 14 और पोस्टल बैलेट में 10 टेबल होंगे। सातो विधानसभा में कुल 133 राउंड होंगे। जिनमें धरसींवा में 19, रायपुर ग्रामीण में 23, रायपुर पश्चिम में 20, रायपुर उत्तर में 15, रायपुर दक्षिण में 19, आरंग में 18, अभनपुर में 18 और पोस्टल बैलेट के 01 राउंड मतगणना होगी।
-- -
लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम 4 जून को
रायपुर / लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के पल-पल की जानकारी के लिए शहर में अलग-अलग 17 स्थानों में एलईडी स्क्रीन से जानकारी मिलेगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर मतगणना की जानकारी त्वरित मिलेगी। रायपुर में शारदा चौक, आरडीए भवन में, एमजी रोड में मंजू-ममता होटल के पास, शंकर नगर टर्निंग पाइंट के पास, राजाराम कृपा जलपान गृह की प्रथम तल की दुकान, स्टेशन रोड, मालवीय रोड स्थित सुमीत ज्वेलर्स के शॉप, फूल चौक, श्री शिवम पंडरी मेन रोड, फाफाडीह रोड, आनंद नगर, केनाल रोड, पंडरी बस स्टैंड, शारदा चौक गुरूनानक ट्रेडर्स के पास, बेबीलॉन टॉवर के परिसर में, शहीद भगत सिंह चौक, सिल्वर स्क्वॉयर टैगोर नगर, जयस्तंभ चौक किरण होटल, पंडरी मेन रोड एलईडी से जानकारी मिलेगी ।
-
-
सर्किट हाउस में कर सकेंगे मुलाकात
रायपुर । लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत रायपुर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक 8 के मतगणना के लिए 4 काउंटिंग आब्जर्वर रायपुर पहुंचे गए है।
लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 50-रायपुर सिटी उत्तर, 51-रायपुर सिटी दक्षिण, 52 आरंग) के लिए आईएएस 2009 के श्री रोहनचंद ठाकुर को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है। सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस में 304 नंबर के कमरे में उपलब्ध रहेंगे। श्री रोहनचंद ठाकुर से मोबाइल नंबर 7647046306 पर संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर श्री ठाकुर से प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 48-रायपुर ग्रामीण, 49 रायपुर सिटी पश्चिम) के लिए एससीएस- 1996 श्री दीप्तेंदु बेरा को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है। श्री बेरा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस में 305 नंबर कमरे में उपलब्ध रहेंगे। सामान्य प्रेक्षक से मोबाइल नंबर 90626-79019 में संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर श्री बेरा से प्रतिदिन सुबह 7 से 10 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 47-धरसींवा, 53 अभनपुर) के लिए एससीएस-2008 श्री भानुप्रताप यादव को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वे रायपुर पहुंच गए है। श्री यादव सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के 306 नंबर कमरे में उपलब्ध रहेंगे। श्री यादव से मोबाइल नंबर 9005860763 में संपर्क किया जा सकता है। व्यक्तिगत तौर पर श्री यादव से प्रतिदिन सुबह संपर्क किया जा सकता है।
लोकसभा निर्वाचन (विधानसभा क्रमांक 45-बलौदाबाजार, 46 भाठापारा) के लिए आईएएस 2008 के श्री संजय कुमार को काउंटिग आब्जर्वर नियुक्त किया गए है। वे रायपुर पहुंच गए है। वे बलौदाबाजार के सर्किट हाउस में उपलब्ध रहेंगे। श्री कुमार से प्रतिदिन सुबह संपर्क किया जा सकता है।
-
-
भिलाई । नगर निगम भिलाई क्षेत्र के तालाबों की सफाई एक प्रमुख समस्या थी, लेकिन एक अच्छी पहल शुरू हो गई है, की सभी प्रमुख तालाबों की सफाई के लिए लोग आगे आ रहे हैं ,कुछ लोग अपने घरों से फावड़ा, कुदाली, घमेला, बाल्टी, बोरी, लेकर निकाल रहे हैं l तालाब की सफाई कर रहे हैं ,सब यह कह रहे हैं कि इसको गंदा भी हम लोग ही करते हैं, तो सफाई कौन करेगा l जब हम तालाब की सफाई करते हैं तब हमें अपनेपन का बोध होता है, इसमें ना कोई छोटा है ना कोई बड़ा है यह सब की सबके निस्तार के लिए जल स्तर बढ़ने के लिए तालाब की सफाई आवश्यकता है l कुछ लोग जलकुंभी निकल रहे थे, कुछ लोग प्लास्टिक ,कपड़ा , लगदी का सफाई रहे थे lकुछ लोग खुशी खुशी अपने घर पीने का पानी ,नाश्ता, बिस्किट नींबू की शिकंजी , इत्यादि लेकर के लोगों को सफाई करने वालों को खिला पिला रहे थे l सफाई अभियान के दौरान यह भी लगा की कुछ चीज हम अपने घरों की अनूप योगी सामग्री लाकर के तालाब में डाल देते हैं हम सोचते हैं सड़ गल जाएगा लेकिन ऐसा होता नहीं है , सफाई में सक्रिय पंडित कमलेश द्विवेदी ने सबसे बताया कि कि धर्म एवं शास्त्र अनुसार हम लोगों को प्रयास करना चाहिए कि अपने घरों से निकलने वाले पूजा के फूल, कपड़ा, नारियल , तेल ,पुरानी किताबें, पुराने फोटो ,इत्यादि को गड्ढा बनाकर वहीं पर विसर्जन कर देना चाहिए, जो बाद में खाद बन करके धरती माता के गोद में समा जाता हैl वही सबके लिए हितकारी होगा, बहुत आवश्यक हो तो नगर निगम भिलाई के हर तालाब के किनारे पूजा सामग्री विसर्जन का जो घाट बना है वहां पर जाली लगी रहती है अति आवश्यक हो तभी वहीं पर डालें जिससे वह भविष्य विसर्जन के लिए अच्छा हो l यह नहीं कि हमें तालाबों में लाकर डाल देना चाहिए
सफाई अभियान के दौरान नगर के महापौर, नेता प्रतिपक्ष mic सदस्य, पाषर्दगढ़ ,सामाजिक, धार्मिक ,आध्यात्मिक, कार्यकर्ता, खिलाड़ी, युवा, स्थानी माता एवं बहाने, वरिष्ठ नागरिक, नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी, समूह की सारी आजीविका मिशन की बहने, संगठिकाएं सभी लोग मिलजुल कर एक ही भाव से सफाई कर रहे थे l ना कोई छोटा था ना कोई बड़ा बहुत ही अच्छा लग रहा था l आयुक्त देवेश कुमार धुनें इस प्रकार के जन सहयोग का स्वागत किया है सभी लोगों को धन्यवाद दिया l और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह सफाई अभियान जन सहयोग से इसी तरीके से जारी रहे, इसमें निगम क्षेत्र के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार के साथ-साथ सामान्य लोग जो साधन संपन्न है जिनके पास जेसीबी, चैन माउंटिंग, ट्रक, ट्राली ,डंपर, हाईवे, इत्यादि है वे लोग भी तालाब के सफाई में सहयोग करें, एक-एक दिन भी देंगे तो अच्छा सहयोग हो जाएगा नगर निगम के संसाधन सीमित है , कुछ काम ऐसे हैं जो मशीनों के द्वारा ही जल्दी संभव होगा उन सब से आयुक्त ने सहयोग की अपील की है आज प्रमुख रूप से सफाई ढोर तालाब , नकटा तालाब, स्मृति नगर तालाब सेक्टर 2 छठ तालाब ,कैंप का तालाब ,छावनी का तालाब ,मदर टैरेसा नगर वार्ड क्रमांक 30, 31, 32 ,36 ,37 के मध्य स्थित शारदा पर तालाब, हुडको तालाब, इत्यादि की सफाई आज की गई है यह लगातार जारी रहेगा l
--
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 07 दुर्ग के अंतर्गत मतगणना स्थल में प्रतिबंधित सामग्रियों को प्रशासन ने चिन्हांकित किया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से मिली जानकारी अनुसार मतगणना हॉल के भीतर मतगणना के परिणाम का योग करने के लिए प्रत्येक अभ्यर्थी एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ता को एक-एक एनालॉग केल्कुलेटर प्रदाय किया जाएगा। इसके अलावा मतगणना परिसर के बाहरी गेट पर खान-पान की व्यवस्था हेतु अभ्यर्थी/निर्वाचन अभिकर्ता द्वारा नियुक्त व्यवस्थापक के माध्यम से भोजन पैकेट उपलब्ध कराया जायेगा, जिसे मतगणना हॉल के भीतर नियुक्त किसी एक मतगणना अभिकर्ता द्वारा प्राप्त कर अन्य मतगणना अभिकर्ताओं को प्रदाय किया जाएगा। मतगणना हॉल के भीतर ले जाये जाने वाली सामग्रियों एवं प्रतिबंधित सामग्रियों की सूची बनाई गई है। जिसके अनुसार कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी भाग-1 की प्रति, रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदाय किये गये ई.व्ही.एम एवं व्हीव्हीपैट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लायी गई है एवं प्लास्टिक पेन/पेंसिल लेजाने की अनुमति होगी। वहीं मोबाईल-फोन, आई पैड, लेपटॉप, स्मार्ट वॉच, कैमरा, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, ज्वलनशील पदार्थ जैसे माचिस, लाईटर एवं सिगरेट, बीड़ी, पान, गुटखा पर प्रतिबंध रहेगा।
- दुर्ग /भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री’’ पुरस्कारों के लिए वर्ष 2025 हेतु पात्र व्यक्तियों से ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव http://awards.gov.in पर आमंत्रित किया गया है। वर्ष 2025 में ’’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री’’ पुरस्कार प्रदान करने हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप 18 जून 2024 तक आवेदन पत्र ऑनलाईन आमंत्रित किया गया है। पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है।यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है, कोई भी व्यक्ति किसी जाति, व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। नामांकन की प्रक्रिया एवं पद्म पुरस्कार से संबंधित अधिक जानकारी हेतु भारत सरकार की वेबसाईट www.padmawards.gov.in पर उपलब्ध है।उप संचालक समाज कल्याण से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के निर्धारित पात्रता एवं मापदंड रखने वाले व्यक्ति को ऑनलाईन आवेदन कर जिला कार्यालय समाज कल्याण विभाग दुर्ग को आवेदन पत्र की प्रति उपलब्ध कराना होगा। अधिक जानकारी के लिए समाज कल्याण विभाग दुर्ग में कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।
- - निर्वाचन संबंधी किसी भी प्रकार के शिकायत के लिए संपर्क कर सकते हैदुर्ग, /भारत निर्वाचान आयेग द्वारा लोकसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्रमांक 07 दुर्ग के मतगणना हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण एवं 64 दुर्ग शहर के लिए श्रीमती अनिता वर्मा सिंह (आईएएस) मो. नं. 9415270679 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 65 भिलाई नगर एवं 66 वैशाली नगर के लिए श्री के.नरसिम्हा मूर्ति (एससीएस) मो. नं. 9494115656 है। इसी प्रकार विधानसभा क्रमांक 67 अहिवारा के लिए श्री भगवान शरण (एससीएस) मो. नं. 9548151665 है। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ के लिए श्री एस.बी. शेट्ठेन्नवर (आईएएस) मो. नं. 8762726878 है। प्रेक्षक श्रीमती वर्मा सिंह भिलाई निवास अपार्टमेंट क्रमांक 29, प्रेक्षक श्री शरण भिलाई निवास अपार्टमेंट क्रमांक 30, प्रेक्षक श्री मूर्ति भिलाई निवास अपार्टमेंट क्रमांक 31 तथा प्रेक्षक शेट्ठेन्नवर सर्किट हाउस बेमेतरा में ठहरे हुए है। लोकसभा निर्वाचन-2024 निर्वाचन से संबंधित शिकायत के लिए आमजन प्रेक्षकगणों से संपर्क कर सकते हैं।
- दुर्ग / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 24 (1) के तहत् प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुये दुर्ग जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 की मतगणना तिथि 04 जून 2024 दिन मंगलवार को मतगणना स्थल क्षेत्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में मदिरा दुकानों के लिए "शुष्क अवधि/शुष्क दिवस" घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सुश्री चौधरी के आदेशानुसार उक्त अवधि में मतगणना स्थल क्षेत्र एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टॉरेन्ट बार, होटल-बार, क्लब आदि जैसे-एफ.एल.-1 (घघ), एफ.एल.-1 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (घघ), सी.एस.-2 (घघ-कम्पोजिट), सी.एस.-2 (ग-अहाता), सी.एस.-2 (ग-कम्पोजिट अहाता), एल.एल.-1 (ख-अहाता), एफ.एल 3, 4 (क) सम्पूर्ण दिवस बंद रहेंगे।
- - 6 स्थानों पर एलइडी की व्यवस्था की गई हैदुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना की पल-पल की जानकारी हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग के रिटर्निंग अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में नगर निगम दुर्ग-भिलाई एवं रिसाली, भिलाई- 3 चरोदा के निगम आयुक्त द्वारा चौक चौराहो के बड़ी एलइडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई है। जिसके माध्यम से मतगणना के रूझानों की पल-पल की खबरें प्रदर्शित की जायगी। भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर गुरूद्वारा चौक और सुपेला चौक पर, दुर्ग नगर निगम अंतर्गत दुर्ग हटरी बाजार और पटेल चौक पर, रिसाली नगर निगम अंतर्गत शहीद रजनीकांत स्मारक स्थल रिसाली पर तथा प्रतिक्षा बस स्टैण्ड भिलाई चरोदा में एलइडी लगाई जायेगी। लोकसभा निवार्चन के मतगणना मंगलवार को श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई स्थित मतगणना केन्द्र में होना है जिसकी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। विधानसभावार मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारम्भ होगी। मतगणना के परिणाम को पूर्ण पारदर्शिता से मतदाताओं को दिखाने हेतु निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दुर्ग, भिलाइर्, रिसाली एवं भिलाई -3 चरोदा के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर एलईडी के माध्यम से ऑनलाईन मतगणना परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून 2024 को होने वाले मतगणना के लिए विधानसभावार क्षेत्र क्र. 62 पाटन, 63 दुर्ग ग्रामीण, 64 दुर्ग शहर, 65 भिलाई नगर, 66 वैशाली नगर एवं 67 अहिवारा के मतगणना कार्य के लिए मतगणना दल हेतु द्वितीय रेण्डमाईजेशन मतगणना आर्ब्जवर श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, श्री के.नरसिम्हा मूर्ति, श्री भगवान शरण और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया है।मतगणना दल के द्वितीय रेण्डमाईजेशन के दौरान एडीएम श्री अरविंद एक्का, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बजरंग दुबे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी श्री अश्वनी देवांगन, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम पाटन श्री दीपक निकुंज, एसडीएम धमधा श्री सोनल डेविड भी उपस्थित रहे।मतगणना कार्य हेतु कुल 384 कर्मचारियों का रेण्डमाईजेशन किया गया। जिसमें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) पर 108 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 108 कर्मचारी गणना सहायक एवं 108 कर्मचारी माईक्रोआब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया। इसी प्रकार पीबी (पोस्टल बैलेट) पर 15 कर्मचारी गणना पर्यवेक्षक, 15 कर्मचारी गणना सहायक 1, 15 कर्मचारी गणना सहायक 2, 15 कर्मचारी माईक्रोऑब्जर्वर का रेण्डमाईजेशन किया गया।
- दुर्ग / लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतगणना 4 जून हेतु मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में तैयारियों का निरीक्षण मतगणना प्रेक्षक श्रीमती अनिता वर्मा सिंह, श्री के. नरसिम्हा मुर्थि एवं श्री भगवान शरण ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मतगणना स्थल में छः विधानसभा क्षेत्र के मतगणना की व्यवस्था, डाक मतपत्र के गणना की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी, साथ ही मतगणना स्थल में मतगणना कर्मियों, मतगणना अभिकर्ता, मीडिया के प्रवेश की व्यवस्था से अवगत कराया। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री एस. एन. राठौर, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्वनी कुमार देवांगन सभी एआरओ सहित राजस्व एवं पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
- - मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई के 300 मीटर की परिधि पर प्रभावशील रहेगादुर्ग / भारत निर्वाचन आयोग नईदिल्ली द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतगणना का कार्य 04 जून 2024 को संपन्न होगा। जिले में लोक शांति बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु मतगणना केन्द्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई जिला दुर्ग के 300 मीटर की परिधि तक अवैधानिक कृत्य प्रतिबंधित रहेगा। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 07 दुर्ग में 07 मई 2024 को मतदान संपन्न हो चुका है। 4 जून को मतगणना का कार्य श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई के भवन में प्रातः 8ः00 बजे से किया जाएगा।कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 1973 के अंतर्गत धारा 144 (1) एवं (2) के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किया है। जिला दण्डाधिकारी के आदेशानुसार जिले के अंतर्गत मतगणना केन्द्र श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई के 300 मीटर की परिधि पर कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र जैसे बंदूक, रायफल, भाला, बल्लम, बरछा, लाठी एवं अन्य प्रकार के घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री लेकर मतगणना स्थल पर नही जाएगा। कोई भी राजनीतिक दल या या अभ्यर्थी, निर्वाचन अभिकर्ता, मतगणना अभिकर्ता सशस्त्र जुलूस नही निकालेगा और न ही आपत्तिजनक पोस्टर वितरित करेगा, न ही चस्पा करेगा। जिले के अंदर मतगणना केन्द्र के आस-पास कोई भी व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के न तो कोई सभा करेगा, न कोई रैली या जुलूस निकाल सकेगा और न ही कोई धरना देगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले समूह व व्यक्ति के विरूद्ध धारा 188 भारतीय दण्ड संहिता के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। प्रकरणों के तथ्यों एवं परिस्थितियों को देखते हुए इस आदेश के संबंध में संबंधितों को सूचना पत्र जारी कर सुनवाई सम्यक रूप से संभव नहीं हैं, यह आदेश एक पक्षीय पारित किया गया है।यह आदेश उन व्यक्तियों पर लागू नही होगा जिन्हें निर्वाचन कार्य को संपादन करने, मतगणना से संबंधित कार्य हेतु अधिकृत व्यक्ति (पासधारी) एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु अधिकारी-कर्मचारी व सुरक्षा बल को नियुक्त किया गया है। यह आदेश उन व्यक्तियों पर भी लागू नहीं होगा जिन्हें शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था तथा लंगड़ापन होने के कारण सहारे के रूप में लाठी रखना आवश्यक होता है। यह आदेश मतगणना दिनांक 4 जून को प्रातः 6 बजे से लोकसभा निर्वाचन कार्य मतगणना संपन्न होते तक की अवधि के लिए दुर्ग जिले में स्थापित मतगणना स्थल श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जुनवानी भिलाई में प्रभावशील रहेगा। file photo
- -30 जून तक संस्थानों का किया जाएगा सघन निरीक्षण-नगरीय निकायों में अब तक 26 संस्थानों का किया गया निरीक्षणबिलासपुर /कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जिले को बाल श्रम मुक्त किये जाने की दिशा में पहल करते हुए श्रम विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत संयुक्त रूप से श्रम विभाग,महिला बाल विकास विभाग और पुलिस विभाग द्वारा संस्थानों का निरीक्षण किया जा रहा है,और नियोजकों को बाल श्रम अधिनियम के विषय में जानकारी दी जा रही है।राष्ट्रीय बाल श्रम एवं छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के संयुक्त योजना के अनुसार ' बाल श्रमिक अधिनियम' 1986 के अंतर्गत 1 जून 2024 से 30 जून 2024 तक बिलासपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में सघन निरीक्षण करने जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग की संयुक्त टीम निरीक्षण कर रही है। 03 जून 2024 तक 26 संस्थानों का निरीक्षण किया गया है। बाल श्रमिक नियोजित पाये जाने पर न्यूनतम 20 हजार रूपये तथा 6 माह से 2 वर्ष के कारावास का प्रावधान है।सहायक श्रमायुक्त श्री आर.के.प्रधान ने बताया कि जिले को बाल श्रम मुक्त किया जाना सुनिश्चित किया गया है जिसके तहत 1 जून से 30 जून तक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। नियोक्ताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में बाल श्रम नियोजित न करें ये दंडनीय अपराध है।उल्लेखनीय है कि बाल श्रमिक अधिनियम 1986 के तहत् वर्तमान में बाल श्रम (14 वर्ष तक) तथा खतरनाक उद्योगों में (18 वर्ष तक) पूर्णतः प्रतिबंध है ।
- -मतगणना स्थल में तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था-चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारणबिलासपुर /लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी में सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह ने आज तैयारियों का अंतिम निरीक्षण किया। भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए स्थल पर एसी, कूलर, ठंडे पानी सहित यथासंभव तमाम व्यवस्थाएं की गई है। सवेरे 8 बजे सबसे पहले पोस्टल मतों की गणना शुरू होगी। 8 बजे के पहले तक प्राप्त डाक मतपत्र गणना में शामिल किये जाएंगे।डाक मतपत्रों की गणना के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। 13 टेबलों पर इनकी गिनती की जायेगी। सवेरे 6 बजे पोस्टल बैलेट जिला कार्यालय के कोषालय से मतगणना स्थल कोनी ले जाया जाएगा। प्रत्याशी अथवा उनके अभिकर्ता वाहन की इस्कार्टिंग करते हुए जा सकते है। मुंगेली जिले के डाक मतपत्रों की गणना भी मतगणना स्थल कोनी में की जाएगी। इसके आधा घण्टे अर्थात साढ़े 8 बजे से ईवीएम मशीनों से गिनती का काम शुरू होगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाए जा रहे है। न्यूनतम 17 और अधिकतम 24 चरणों में वोटों की गिनती का कार्य पूरा होगा।मतगणना स्थल पर तीन लेयरों में होगी सुरक्षा व्यवस्था, सीसी टीवी से भी होगी निगरानी -मतगणना शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से संपन्न कराने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के निर्देशन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु पुख्ता इंतजाम किए गए है। यहां तीन लेयर में सुरक्षा व्यवस्था होगी। जगह-जगह पर सीसी टीवी लगाए गए है। स्थानीय पुलिस सहित केंद्रीय सुुरक्षा बलों द्वारा चाक चौबंद-सुरक्षा की जाएगी। प्रवेश की पात्रता अनुसार पार्किंग की व्यवस्था भी अलग-अलग की गई है। शासकीय कर्मचारी और मीडिया के लोग मुख्य द्वार से प्रवेश कर सकेंगे। वहीं मतगणना एजेंट अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के मार्ग से प्रवेश कर सकेंगे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के मतगणना अभिकर्ताओं के लिए पृथक-पृथक कलर के प्रवेश पत्र जारी किये गये है। कोई भी मतगणना एजेंट मुख्य द्वार अथवा अन्य द्वार से मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत पासधारी मीडियाकर्मियों को मतगणना हॉल के अंदर हाथ का कैमरा ले जाने की अनुमति होगी। मतगणना हॉल के अंदर मीडिया और पत्रकारों को कैमरा स्टैंड ले जाना वर्जित होगा।ये सामग्री नहीं ले जा सकेंगे केन्द्र में -मतगणना स्थल में अभिकर्ता अथवा अन्य कोई भी व्यक्ति मोबाईल फोन, आई पेड, लैपटॉप, स्मार्ट वाच, कैमरा, अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण, बीडी, सिगरेट एवं गुटखा नहीं ले जा सकते हैं। इसके अलावा जो सामग्री ले जाया जा सकता है, उनमें कोरा कागज, मतपत्र लेखा प्रारूप 17 सी के भाग एक की प्रति, रिटर्निंग अफसर द्वारा प्रदाय किये गये इव्हीएम एवं वीवीपेट की सूची जो विधानसभा के विभिन्न मतदान केन्द्रों में प्रयोग में लाई गई है, प्लास्टिक पेन एवं पेंसिल शामिल है। गणना में मदद के लिए केल्क्यूलेटर जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा मुहैया कराया जायेगा।चौक चौराहों में एलईडी से होगा परिणाम का प्रसारण -चुनाव आयोग के निर्देशानुसार 4 जून को जिला मुख्यालय बिलासपुर के प्रमुख चौक चौराहों से एलईडी टीवी के जरिए लोकसभा चुनाव परिणामों की चक्रवार घोषणा की जायेगी। शहर के प्रमुख पांच स्थलों पर एलईडी के जरिए प्रसारण की तैयारी की गई है। इनमें नेहरू चौक, इंदु चौक, अग्रसेन चौक, महामाया चौक और गुरु नानक चौक शामिल हैं। चक्रवार सभी प्रत्याशियों को मिले मत और बढ़त की जानकारी दी जायेगी। कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 4 जून को मतगणना होगी। सवेरे 8 बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा। कोनी से ही एलईडी को लिंक कर प्रसारण किया जाएगा। मतगणना स्थल कोनी में आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर के नागरिक भी त्वरित रूप से परिणाम देख सुन पायेंगे।
- बिलासपुर /जिला शिक्षा अधिकारी ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की छानबीन के क्रम में सात दिवस के भीतर आमजनता से दावा आपत्ति मंगाई है। फिलहाल 4 आवेदकों ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किये हैं।डीईओ ने बताया कि कोटा विकासखण्ड के शासकीय नवापारा मोहदा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्रीमती शैल कश्यप के परिवार से उनके पुत्र श्री धीरेन्द्र कुमार कश्यप, शासकीय प्राथमिक शाला कुम्हड़ाखोल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत स्व. श्री लखन सिंह पैकरा के परिवार से उनकी पत्नी श्रीमती रमिला बाई, शासकीय प्राथमिक शाला चकरभाठा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री गुजराल सिंह पैकरा के परिवार से उनके पुत्र श्री उमेश कुमार एवं बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोहदा में प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत स्व. श्री धनराम मनहर के परिवार से उनके पुत्र श्री गिरौदधाम मनहर ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन दिया है।आमजनों की जानकारी में यदि दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रित परिवारों में यदि कोई सदस्य राज्य अथवा केन्द्र की शासकीय सेवा में कार्यरत होने की सूचना है, तो वे सात दिवस के भीतर पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्र. 25, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के जरिए जानकारी दे सकते हैं ताकि नियमानुसार पात्र व्यक्ति को ही अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ दिया जा सके।



.jpg)

.jpg)
.jpg)









.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)




