- Home
- छत्तीसगढ़
-
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा...दूसरे दिन पहला मैच
*दूसरे दिन पहले मैच में बेस्ट बालर नरेन्द्र नायक, बेस्ट बेटसमैन नवीन वर्मा, मैन ऑफ द मैच नरेन्द्र गेंन्द्रे बने, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने ट्राफी देकर किया सम्मानित*
रायपुर/ रायपुर नगर पालिक निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के दूसरे दिन का पहला मैच नगर निगम जोन 2:और जोन 3 की टीम के मध्य खेला गया. पहले बल्लेबाजी कर जोन 3 ने 10 ओवर के निर्धारित मैच में 94 रन बनाये, जिसे बनाकर जोन 2 ने मैच जीत लिया और स्पर्धा के सेमीफइनल में प्रवेश किया. पहले मैच में बेस्ट बालर नरेन्द्र नायक, बेस्ट बेटसमैन नवीन वर्मा, मैन ऑफ d मैच नरेन्द्र गेंन्द्रे रहे, जिन्हे सभापति ने ट्राफी देकर नगर निगम की ओर से सम्मिलित किया.
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में दिनांक 26 औऱ 27 फरवरी को क्वार्टर फाइनल मैच होंगे, जबकि 28 फरवरी को सेमीफइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले दिनांक 1 मार्च 2026 रविवार को होगा. सभी मैच संध्या 6 बजे से खेले जायेंगे.
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा नगर निगम के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस स्टेडियम में रायपुर नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है.
स्पर्धा के दूसरे दिन पहले मैच में प्रमुख रूप से नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर साहू, वित्त विभाग अध्यक्ष श्री महेन्द्र खोडियार, नगरीय नियोजन एवं भवन अनुज्ञा विभाग के अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा,, राजस्व विभाग अध्यक्ष श्री अवतार भारती बागल, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष सीमा साहू, लोक कर्म विभाग अध्यक्ष श्री दीपक जायसवाल, जोन 1 अध्यक्ष श्री गज्जू साहू, जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू, जोन 4 अध्यक्ष श्री मुरली शर्मा, जोन 5 जोन अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 9 जोन अध्यक्ष श्री गोपेश साहू,पार्षद श्रीमती कृतिका जैन, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, सर्वश्री राजेश गुप्ता, प्रमोद कुमार साहू, राजेश देवांगन, अजय साहू, कृष्णा सोनकर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधिगण , नगर निगम अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, नगर निवेशक श्री अभाष मिश्रा, जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय, श्रीमती प्रीति सिंह, श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता खेलकूद एवं युवा कल्याण श्री गजाराम कँवर, श्री शेखर सिंह सहित रायपुर नगर निगम के अन्य सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारीगण, क्रिकेटप्रेमी आमजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.
रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में प्रत्येक टीम में 2 महिला खिलाड़ी और 2 प्लेसमेंट खिलाड़ी खेलेंगे. क्रिकेट खेलने वाले नियमित अधिकारी और कर्मचारी सहित वार्ड पार्षद जनप्रतिनिधि टीम में सम्मिलित होंगे. प्रत्येक मैच में पहली गेंद महिला खिलाडी गेंदबाज फेंक रही है औऱ उस पहली गेंद का महिला खिलाड़ी बल्लेबाज सामना कर रही है. यह नियमावली रायपुर नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा के समस्त मैचों के लिए में लागू की गयी है .
नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में दिनांक 26,27,28 फरवरी को दो - दो मैच होंगे. इसमें पहला मैच मैच संध्या 6 बजे और दूसरा मैच रात्रि 8 बजे से खेला जायेगा. स्पर्धा में प्रत्येक मैच निर्धारित 10 सीमित ओवरों का होगा.इस प्रकार नगर निगम मेयर कप क्रिकेट स्पर्धा में 26 और 27 फरवरी को दो - दो कुल चार कवार्टर फाइनल मैच और 28 फरवरी को दो सेमीफाइनल मैच खेले जायेंगे. स्पर्धा का ग्रेंड फिनाले 1 मार्च 2026 को संध्या 6 बजे से खेला जायेगा.
- बिलासपुर /भारतीय थल सेना (अग्निवीर) में भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र युवाओं से 1 अप्रैल 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। पुरूष अभ्यर्थी जनरल, तकनीकी, लिपिक, स्टोरकीपर, टेªडमैन एवं महिला अभ्यर्थी सेना पुलिस तथा स्थायी कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 17.5 से 22 वर्ष एवं आवेदन शुल्क 250 रूपए निर्धारित किया गया है। आवेदन वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर किये जा सकते है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेस एग्जाम (सीईई) 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। विस्तृत जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय नवा रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 एवं जिला रोजगार कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है।
- -स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देशबालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक लोगोें को उत्तम स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने शासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। जिसके फलस्वरूप जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाकर बालोद जिले में सभी लोगों को सुगमता से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्रीमती मिश्रा आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने विकासखण्डवार स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील चंद्रवंशी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जेएल उइके, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पाण्डेय, मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ. आरके श्रीमाली, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री आशुतोष शर्मा के अलावा खण्ड चिकित्सा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जनसरोकारों से सीधा जुड़ा होता है। इसलिए स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं त्रुटि की गुजांईश बिल्कुल भी नही होती है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी को लापरवाह अधिकारी-कर्मचारियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने जिला अस्पताल बालोद के अलावा जिले के सभी सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में संस्थागत प्रसव की स्थिति की भी बारी-बारी से समीक्षा की। उन्होंने संस्थागत प्रसव में कमी वाले स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारियों से संस्थागत प्रसव की संख्या को बढ़ाने के संबंध में सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गर्भवती माताओं एवं उनके परिजनों को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण के कार्य की भी स्वास्थ्य केन्द्रवार समीक्षा की। श्रीमती मिश्रा ने जिले के अस्पतालों में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्रों में कुपोषित बच्चों की भर्ती के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सभी कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार हेतु उन्हें अनिवार्य रूप से पोषण पुनर्वास केन्द्रों में भर्ती कराने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को जिला प्रशासन द्वारा गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाने हेतु चलाए जा रहे मिशन गोद अभियान में अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार नवीन स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण हेतु तत्काल प्रस्ताव भी भेजने के निर्देश दिए। बैठक में श्रीमती मिश्रा ने आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत जिले के शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने के अलावा परिवार नियोजन, टीबी एवं मलेरिया उन्मूलन, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम आदि कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जिले के स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाकर आम जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
- बालोद,। भारत सरकार द्वारा वर्ष 2023 में शुरू किए गए टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान ने देश भर में क्षयरोग के खिलाफ एक मजबूत जनांदोलन का रूप ले लिया है। भारत को टीबी से पूरी तरह मुक्त करने के इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य में स्थानीय निकायों और ग्राम पंचायतों की भूमिका सबसे अहम साबित हो रही है। इस राष्ट्रीय अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है, और इस सफलता की एक बहुत ही उज्ज्वल और प्रेरणादायक शुरूआत बालोद जिले में हो रही है।बालोद जिले ने टीबी उन्मूलन की दिशा में बेहतर समर्पण दिखाया है, विगत वर्ष जिले की 72 ग्राम पंचायतों ने टीबी मुक्त होने का गौरवपूर्ण प्रमाण पत्र हासिल किया था। यह आंकड़ा बताता है कि जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य विभाग और पंचायत प्रतिनिधियों ने कितनी गंभीरता से काम किया है। इस वर्ष जिले के सभी विकासखंडों में बेहतरीन कार्य करते हुए इस बार 100 से अधिक ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में इन ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा कड़ाई से सत्यापन का कार्य जारी है। जल्द ही आधिकारिक रूप से इन पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। बालोद जिले की इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे रणनीतियों और जमीनी स्तर के प्रयासों का सीधा योगदान है। जिसमें सामुदायिक भागीदारी से टीबी के संभावित मरीजों की खोज कर रहे हैं। अब टीबी को छिपाने की नहीं, बल्कि सामने आकर इलाज कराने की बात हो रही है। इस अभियान की सबसे खास बात निक्षय मित्र की पहल है। समाज के सक्षम लोग, अधिकारी और संस्थाएं मरीजों को गोद ले रही हैं। मरीजों को नियमित रूप से पोषण कीट उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उनके शरीर को बीमारी से लड़ने की ताकत मिल रही है। टीबी केवल शरीर को नहीं, मन को भी तोड़ता है। पंचायत स्तर पर मरीजों को न केवल मुफ्त इलाज मिल रहा है, बल्कि उन्हें यह अहसास भी दिलाया जा रहा है कि इस लड़ाई में वे अकेले नहीं हैं। घर-घर जाकर सर्वे करने और शुरुआती लक्षणों को पहचान कर तुरंत जांच कराने से संक्रमण को फैलने से रोका जा रहा है। जिले में कुल 07 टीबी मितान कार्यरत है, जो कि टीबी की दवाई से ठीक होकर गांव गांव में टीबी उन्मूलन हेतु जागरूकता का कार्य निरंतर कर रहे हैं। टीबी मितान के द्वारा टीबी के मरीजों के घर जाकर उन्हें टीबी की दवाई खाने के लिए प्रेरित किया जाता है।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अंतर्गत बेहतर कार्य करने हेतु दिशानिर्देश भी दिए हैं। जिले के सभी विकासखंडों में जिस गति और उत्साह के साथ टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान चल रहा है, वह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि टीबी को जड़ से खत्म करने का राष्ट्रीय लक्ष्य अब दूर नहीं है। जब गांव स्वस्थ होगा, तभी देश सशक्त होगा। बालोद के स्वास्थ्य कर्मियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों का यह संयुक्त प्रयास निश्चित रूप से टीबी मुक्त जिला बनाने की ओर अग्रसर है। आज बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. जे.एल. उईके, जिला टीबी अधिकारी डाॅ जी आर रावटे, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री अखिलेश शर्मा सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने आप भी नि-क्षय मित्र बनकर कर मदद कर सकते हैंभारत को टीबी मुक्त बनाने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत जिला स्वास्थ्य समिति और राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, बालोद द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। टीबी के मरीजों को कुपोषण से बचाने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने में मदद करने के लिए उन्हें एक विशेष पोषण आहार किट प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत आम नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और संस्थाओं से आगे आकर नि-क्षय मित्र बनने और मरीजों की सहायता करने की अपील की गई है। टीबी के इलाज के दौरान मरीजों को उच्च प्रोटीन और पौष्टिक आहार की सख्त आवश्यकता होती है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला क्षय उन्मूलन केंद्र द्वारा एक मरीज के लिए निर्धारित मासिक फूड बास्केट में 06 प्रकार की पौष्टिक सामग्रियां शामिल की गई है। इस प्रकार एक फूड बास्केट का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 500 रूपए होता है, जो एक मरीज के लिए महीने भर का अतिरिक्त पोषण सुनिश्चित करता है। नि-क्षय मित्र योजना के तहत कोई भी व्यक्ति या संस्था टीबी रोगियों को गोद ले सकती है। नि-क्षय मित्र बनकर आप मरीजों को पोषण आहार के साथ-साथ अतिरिक्त जाँच समर्थन और व्यावसायिक समर्थन भी दे सकते हैं। जो भी व्यक्ति या संस्था इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहती है, वह टीबी इंडिया डाॅट जीओवी डाॅट इन पर जाकर नि-क्षय मित्र के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती है। इसके अलावा, योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल-फ्री नंबर 1800-11-6666 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
- रायपुर। महाराष्ट्र मंडल में मराठी भाषा दिवस पर गुरुवार, 27 फरवरी को शाम 6:30 बजे संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। साहित्यिक समिति की प्रभारी कुमुद लाड ने बताया कि मराठी भाषा दिवस के अवसर पर ‘मराठी अभिजात भाषा और हमारा समाज’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। इसमें मराठी के जाने- माने वक्ता तो होंगे ही, साथ ही ऐसे भी गैर महाराष्ट्रियन अतिथि वक्ता होंगे, जो महाराष्ट्र में रहकर धाराप्रवाह मराठी बोलते हैं और मराठी में संबोधित करेंगे। कुमुद लाड के साथ मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने अधिकाधिक मराठी भाषी श्रोताओं से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
-
- विकास कार्यों एवं स्वच्छता व्यवस्था का लिया जायजा
भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए जोन-3 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सड़कों, प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स, तालाबों की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। आयुक्त ने वार्ड 31, मदर टेरेसा नगर के सुन्दर नगर बस्ती में चल रहे सीमेंटीकरण रोड निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इसे समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि स्थानीय नागरिकों को आवागमन में शीघ्र सुविधा मिल सके। केनाल रोड निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय कर तत्काल सीमांकन एवं मार्किंग कार्य पूर्ण करने को कहा। श्याम नगर तालाब में फैली जलकुंभी पर चिंता व्यक्त करते हुए आयुक्त ने इसे तत्काल निकालने के निर्देश दिए ताकि जल स्रोत स्वच्छ रहे और जलभराव की समस्या न हो। क्षेत्र के सार्वजनिक सुलभ शौचालयों का निरीक्षण कर वहां पानी की उपलब्धता और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वार्ड की गलियों, मोहल्लों और नालियों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।निरीक्षण के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, सहायक अभियंता नितेश मेश्राम, सहायक राजस्व अधिकारी बसंत देवांगन, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बीरेन्द्र बंजारे एवं निगम के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। - भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर परिषद की बैठक महापौर नीरज पाल की अध्यक्षता एवं आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में ली गई। बैठक में प्रमुख रूप से बैकहो लोडर क्रय, सर्विस रोड निर्माण एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रस्ताव को महापौर परिषद के सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।15वें वित्त आयोग के तहत 5 नग बैकहो लोडर क्रय कार्य हेतु मेसर्स जी.के.आटोव्हील प्रा.लि.रायपुर द्वारा प्रस्तुत न्यूनतम दर 25 लाख रूपये प्रति नग के अनुसार कुल 1 करोड़ 25 लाख रूपये मात्र की स्वीकृति सर्वसम्मति से की गयी।ं जोन-3 अंतर्गत जी.ई.रोड के समानांतर चंद्रा मौर्या टाकिज से नगर निगम जोन-3 कार्यालय के सामने से बजाज शोरूम तक सर्विस रोड निर्माण कार्य हेतु महापौर परिषद् की बैठक में चर्चा कर सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी। प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिये आवास मिशन, एएचपी घटक अंतर्गत समय पर 90 प्रतिशत राशि जमा करने वाले हितग्राहियों को 10 प्रतिशत अंशदान गरीबों की सेवा निधि से प्रदान करने विषयक प्रस्तुत किया गया था। किंतु महापौर परिषद् में लिये निर्णय अनुसार इस राशि का उपयोग गरीबो तथा गंदी बस्ती के निवासियों को जलापूर्ति एवं अन्य आवश्यक सेवा प्रदान करने हेतु निर्णय लिया गया।बैठक में महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू, सीजू एन्थोनी, संदीप निरंकारी, एकांश बंछोर, केशव चैबे, आदित्य सिंह, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, रीता सिंह गेरा, नेहा साहू, मालती ठाकुर, अपर आयुक्त राजेन्द्र कुमार दोहरे, जोन आयुक्त येशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता वेशराम सिन्हा, कुलदीप गुप्ता, लेखाधिकारी चंद्रभूषण साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, उप अभियंता शशिकांत वर्मा, आवास योजना प्रभारी विद्याधर देवांगन, देवराज राजपूत, आंगनबाड़ी परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर - रायपुर नगर पालिक निगम जोन 2 के सहायक राजस्व अधिकारी श्री प्रेमचंद दुबे के आकस्मिक निधन पर आज संध्या 5:30 बजे नगर निगम मुख्यालय महात्मा गांधी सदन के भूतल पर नगर निगम अपर आयुक्त सामान्य प्रशासन विभाग श्रीमती कृष्णा खटीक, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, श्रीमती जागृति साहू, श्री मोनेश्वर शर्मा, निगम सचिव श्रीमती संगीता साहू, कार्यपालन अभियंता श्री गजाराम कँवर सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर सामूहिक शोकांजलि व्यक्त की। सभी 10 जोनो में जोन कार्यालयो के सभी निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को गहन शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमेश्वर से मृतात्मा की आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनो, इष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने हेतु सामूहिक प्रार्थना नगर निगम अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा की गई।
- रायपुर -अब राजधानी शहर रायपुर का रावणभाठा में ऐतिहासिक दशहरा मैदान 10 हाईमास्ट की रौशनी से जगमग होगा और वहां रात्रिकालीन धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,खेलकूद एवं अन्य विविध गतिविधियां नियमित रूप से की जा सकेंगी। अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर के विद्युत विभाग द्वारा 10 नए हाईमास्ट की स्थापना ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में की जायेगी।आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ऐतिहासिक रावणभाठा दशहरा मैदान पहुंचकर वहां चारो ओर 10 नये हाई मास्ट लगाकर रौशनी बिखेरे जाने नये विकास कार्य का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन सहित कार्यारंभ नगर निगम एमआईसी सदस्य और रावणभाठा दशहरा मैदान उत्सव समिति अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा, निगम विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 5 अध्यक्ष श्री अम्बर अग्रवाल, पार्षद श्रीमती अंजली गोलछा जैन, श्री रमेश सपहा, श्री प्रमोद कुमार साहू, दशहरा मैदान उत्सव समिति संयोजक श्री सुशील ओझा, पदाधिकारी राखी साहू, छबी सोनकर, अमित साहू, राहुल चौबे, लक्की ठाकुर, परमानंद सिंह, असलम खान, सुधार धनगर, सन्नी वर्मा, सत्यनारायण नायक, दिनेश गुप्ता, कमलेश साहू, हिमांशु मनीष, जीतू एवं अन्य रहवासी गणमान्यजनों, पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, नवयुवको, महिलाओं, आमजनो, नगर निगम विद्युत विभाग कार्यपालन अभियंता श्री संदीप शर्मा की उपस्थिति में करते हुए नगरवासियों को अनुपम सौगात दी।10 नई हाई मास्ट लगने से ऐतिहासिक दशहरा मैदान रावणभाठा में रौशनी की छटा बिखरेगी और यहां रात्रिकालीन सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य विविध गतिविधियां नियमित रूप से की जा सकेंगी।कार्यारंभ करने हेतु दशहरा मैदान उत्सव समिति अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य श्री मनोज वर्मा ने समस्त नागरिको की ओर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे एवं विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय सहित जोन 6 अध्यक्ष श्री बद्री प्रसाद गुप्ता एवं उपस्थित वार्ड पार्षदो सहित गणमान्यजनों, आमजनों को हार्दिक धन्यवाद दिया।
- -26 से 28 फरवरी तक विशेष पंजीयन शिविर का किया जाएगा आयोजनबालोद। समाज कल्याण विभाग बालोद के मार्गदर्शन में एनडीएफडीसी स्वावलंबन केंद्र द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। जिसके अंतर्गत जिले के दिव्यांगजनों को निःशुल्क सिलाई मशीन एवं बेसिक कंप्यूटर का 04 माह का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री अजय गेडाम ने बताया कि स्वावलंबन केन्द्र का संचालन घड़ी चैक, पुराना जिला अस्पताल के सामने, मंगल भवन बालोद में किया जा रहा है। स्वावलबंन केन्द्र में दिव्यांगजनों को प्रशिक्षण के साथ-साथ निःशुल्क आवासीय सुविधाएँ भी प्रदान किया जा रहा है। स्वावलंबन केन्द्र द्वारा दिव्यांगजनों के प्रशिक्षण के पंजीयन हेतु विशेष शिविर का आयोजन घड़ी चैक पुराना जिला अस्पताल के सामने, मंगल भवन बालोद में 26 से 28 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत गुरूर के समस्त दिव्यांगजन उपस्थित होगें। शिविर में दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, अंक सूची (सिलाई मशीन हेतु 8वी पास एवं बेसिक कम्प्यूटर हेतु 10वी पास), बैंक पासबुक, यूनिक आई.डी कार्ड इत्यादि लाना अनिवार्य है। इसके साथ ही एनडीएफडीसी स्वावलंबन केन्द्र के संबंध में जानकारी हेतु स्वावलबंन केन्द्र के संचालक श्री अभिषेक चंदेल के मोबाईल नंबर 9201457567 से संपर्क कर सकते हैं।
- बालोद। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद श्री नूतन कंवर द्वारा आज नगर में अतिक्रमण के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झलमला मुख्य चैक से पर्यावरण पार्क तक राष्ट्रीय राजमार्ग 930 के दोनों ओर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर शहर को सुव्यवस्थित करना है। बैठक में नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री हरीश सांखला सहित अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। चर्चा के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा चिन्हित अतिक्रमणकारियों सहित अन्य सभी अतिक्रामकों को मुनादी (सार्वजनिक घोषणा) के माध्यम से सूचित किया जाए। उन्हें 03 दिनों का समय दिया गया है कि वे अपना कब्जा स्वतः हटा लें, अन्यथा समय सीमा समाप्त होने के बाद प्रशासन द्वारा नियमानुसार बलपूर्वक कब्जा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें नया बस स्टैण्ड परिसर में लंबे समय से खड़ी या अनुपयोगी बसों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। बस स्टैण्ड परिसर में ट्रकों के खड़े होने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाएगा ताकि आम जनता को असुविधा न हो। एसडीएम श्री कंवर ने कहा कि ’बालोद नगर को अतिक्रमण मुक्त एवं सुंदर बनाना है, जिसमें हम सभी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग श्री अनिल छारी, तहसीलदार श्री आशुतोष शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मोबिन अली, यातायात प्रभारी श्री रविशंकर पाण्डेय, उप निरीक्षक कमला यादव, झलमला सरपंच श्रीमती चुम्मन ठाकुर, ग्राम सिवनी के सरपंच श्री बहुर सिंह नेताम, पार्षद श्रीमती आशा पटेल, श्री विनोद शर्मा, राजस्व निरीक्षक श्री दयालु सागर, संध्या वर्मा, पटवारी श्री आशीष शर्मा, श्री टुमन बघेल, श्री बबीता मण्डावी और पंचायत सचिव संतोषी सोनकर सहित गणमान्य नागरिक शामिल थे।
- बालोद । छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक अब 27 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। अपर कलेक्टर ने बताया कि पूर्व में छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 26 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से संशोधित करते हुए समीक्षा बैठक का आयोजन 27 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से आयोजित की गई है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार साहू जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे।
- -बूटा कटाई की प्रक्रिया एवं वन अग्नि रोकथाम के संबंध में दी गई विस्तारपूर्वक जानकारीबालोद। वनपरिक्षेत्र मंगचुवा के लोहारा परिसर में मंगलवार 24 फरवरी को ’तेन्दुपत्ता शाखकर्तन कार्यशाला’ का गरिमामय आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य तेन्दुपत्ता संग्राहकों को वैज्ञानिक पद्धति से शाखकर्तन और वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान जिला यूनियन बालोद के उपप्रबंध संचालक ने संग्राहकों को बूटा कटाई की सही प्रक्रिया और इसके लिए उपयोग होने वाले औजारों के संबंध में विस्तृत तकनीकी जानकारी दी। वनमंडलाधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल ने संग्राहकों को उनके अधिकारों और ’संग्राहक कार्ड’ की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर संग्राहकों को धूप से राहत देने के लिए टोपी का भी वितरण किया गया। वन विभाग द्वारा संग्राहकों के कल्याण हेतु स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें निःशुल्क फाइलेरियारोधी दवाओं का वितरण किया गया। इसके साथ ही, वनों को आग से बचाने के लिए ’वन अग्नि रोकथाम’ जागरूकता अभियान चलाया गया। ग्रामीणों को जल संरक्षण का महत्व समझाते हुए सोख्ता गड्ढा निर्माण (भू-जल पुनर्भरण) की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री राजा राम तारम, जनपद सदस्य श्री जागेश्वर दर्रो एवं श्री देव राणा, वन समिति सभापति श्रीमती राजेश्वरी टेकाम, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री गोविन्द चंद्राकर, श्री उत्तरा कुमार चुरेंद्र, विभिन्न लघु वनोपज सहकारी समितियों के अध्यक्षकृश्री थानसिंह रावटे, श्री कुशल मंडावी, श्री झनक मंडावी, श्री नेतराम भांडेकर, श्री चैत राम तुलावी एवं श्री अमोली राम उपस्थित थे। इसके अलावा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति प्रबंधक, फड़ मुंशी, तेन्दुपत्ता संचालक मंडल के सदस्य, ग्रामीण संग्राहक और वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
- बालोद। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के अवसर पर 04 मार्च 2026 (जिस दिन रंग खेला जाएगा) को पूरे प्रदेश में ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। जारी आदेश के अंतर्गत होली के दिन 04 मार्च (जिस दिन रंग खेला जाएगा) राज्यभर में शराब की बिक्री, परोसने और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रदेश के सभी देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, रेस्टोरेंट-बार, होटल-बार, क्लब, अहाता तथा अन्य सभी लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान 04 मार्च को बंद रहेंगे। किसी भी प्रकार की मदिरा बिक्री या परोसने की अनुमति नहीं होगी। गेस्ट हाउस, स्टार होटल और निजी क्लबों में संचालित बार भी इस प्रतिबंध के दायरे में रहेंगे। आदेश में शुष्क दिवस के दौरान निजी भंडारण अथवा गैर-लाइसेंस प्राप्त परिसरों में शराब रखने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध भंडारण, परिवहन और विक्रय रोकने के लिए जिला एवं राज्य स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
-
-उत्कृष्ट सेवा और बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए मिला पुरस्कार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
बालोद । प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में बालोद जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत संचालित ’’आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) शासकीय आयुर्वेद औषधालय, डुंडेरा को उसकी उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर प्रबंधन के लिए कायाकल्प 2024 के तहत दुर्ग संभाग में प्रथम स्थान से पुरस्कृत किया गया है। विगत दिनों राजधानी रायपुर में आयोजित समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डुंडेरा औषधालय की टीम को इस गौरवशाली उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।कायाकल्प 2024 के तहत प्रदेश भर की ’’1172 आयुष संस्थाओं’’ ने हिस्सा लिया था। इसके तहत स्वच्छता, रोगी संतुष्टि, औषधियों की उपलब्धता और उपचार की गुणवत्ता जैसे कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए डुंडेरा औषधालय ने दुर्ग संभाग की सभी संस्थाओं को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस केंद्र की सफलता का मुख्य आधार यहाँ मिलने वाली उच्च स्तरीय सुविधाएं हैं, जो ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की परिभाषा बदल रही है। यहाॅ अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श के साथ ही जटिल और पुराने रोगों का सटीक निदान। शासन द्वारा निर्धारित शुद्ध और प्रभावकारी आयुर्वेदिक दवाओं की निरंतर उपलब्धता। शरीर के शुद्धिकरण के लिए पंचकर्म एवं प्राकृतिक चिकित्सा की आधारभूत सुविधाएं। स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित योग अभ्यास और परामर्श। रोगियों के मानसिक सुकून के लिए औषधालय परिसर में गार्डन और उच्च स्तर की साफ-सफाई। मरीजों के उपचार का व्यवस्थित और आधुनिक स्वास्थ्य प्रबंधन सहित अन्य सुविधाओं ने डुंडेरा औषधालय को यह उपलब्धि हासिल करने में मदद की है।कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में आयुष विभाग की इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि डुंडेरा औषधालय ने यह साबित किया है कि समर्पण और टीम भावना से ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं। यह जिले के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उल्लेखनीय है कि डुंडेरा औषधालय के केंद्र के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलराम अग्रवाल, फार्मासिस्ट श्री उत्तम नेताम, औषधालय सेवक श्री नंदलाल निराला और श्री शौभित राम नायक की कड़ी मेहनत से डुंडेरा औषधालय को यह उपलब्धि हासिल हुई है, यह टीम अन्य औषधालयों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। - बालोद। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 26 फरवरी को आयोजित की गई है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद के प्राचार्य ने बताया कि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बालोद में शीतल मोटर्स रायपुर द्वारा दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कवर्धा एवं राजनांदगांव के लिए 26 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया है। जिसमें विद्युतकार एवं मैकेनिकल व्यवसाय के सभी उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी उक्त तिथि को अपने सम्पूर्ण दस्तावेजों मूल प्रति व छायाप्रति एवं पासपोट साईज 02 फोटों, बैंक एकाउंट, आधार कार्ड, वोटर आई.डी. के साथ प्लेसमेंट कैंप में शामिल होकर अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- रायपुर। होमसाइंस कॉलेज से सेवानिवृत्त प्राचार्य, नेपियर टाउन जबलपुर निवासी डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा (मूल निवासी कवर्धा) का अस्वस्थता के चलते निधन हो गया है । वे 84 वर्ष के थे। वे डॉ. अचिन और डॉ. यतिन वर्मा के पिता थे। उनका अंतिम संस्कार जबलपुर में किया गया।उल्लेखनीय है कि 60 और 70 के दशक में उन्होंने साइंस कॉलेज रायपुर में फिजिक्स के प्रोफेसर पद पर अपनी सेवाएं दी। वे रायपुर निवासी इंद्रपाल वर्मा (यूको बैंक) और पत्रकार नगेन्द्र वर्मा के चाचा थे ।
- -आप भी इस पहल से जुड़कर ज्ञान के दान में बनें भागीदार-अब तक 7700 से अधिक अधिक दान की पुस्तकरायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार जिले में संचालित स्मृति पुस्तकालय योजना के तहत ज्ञान दान की दिशा में जनसहभागिता लगातार बढ़ रही है।इसी क्रम में सृजन एकैडमी के संचालक श्री हरीशंकर वर्मा द्वारा सीजीपीएससी, टेस्ट सीरीज, इंटरनेशनल एवं नेश्नल करंट अफेयर, छत्तीसगढ़ आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट एवं कम्प्यूटर की 200 पुस्तकें जिला प्रशासन को दान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने उनके इस सराहनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र एवं प्रेरक पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास से जरूरतमंद एवं प्रतिभावान अभ्यर्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।उल्लेखनीय है कि इस योजना के अंतर्गत अब तक 7700 से अधिक पुस्तकें दान की जा चुकी हैं। इन पुस्तकों का लाभ जिले के अनेक विद्यार्थियों को मिल रहा है। यह अभियान केवल पुस्तक दान तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को संवारने और उनके भविष्य निर्माण का संकल्प है।जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। पुस्तक अथवा इलेक्ट्रॉनिक गैजेट दान करने हेतु इच्छुक नागरिक फोन के माध्यम से श्री प्रभात सक्सेना 94060 49000 एवं श्री केदार पटेल 94255 02970 पर संपर्क कर सकते हैं।इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन एवं जिला रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- रायपुर, । इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एक स्वतंत्र मानव समाजसेवी संस्था है, जो आपदा एवं संकट की परिस्थितियों में पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित है। संस्था द्वारा भूकंप, आग, बाढ़ एवं सूखा जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान तथा रक्तदान शिविरों का नियमित आयोजन किया जाता है।संस्था से जुड़ने के लिए विभिन्न श्रेणियों में सदस्यता प्रदान की जाती है, जिसमें संरक्षक सदस्य के लिए 25,000 रुपए, उप संरक्षक सदस्य के लिए 12,000 रुपए, आजीवन सदस्य के लिए 1,000 रुपए तथा वार्षिक सदस्यता के लिए 100 रुपए निर्धारित किए गए हैं।इसी क्रम में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह द्वारा डिप्टी कलेक्टर उपेन्द्र किण्डो को रेडक्रॉस सोसाइटी की सदस्यता प्रदान की गई। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से संस्था से जुड़कर मानव सेवा में योगदान देने का आह्वान किया गया।
- रायपुर । प्रशासनिक पारदर्शिता, शोध सुविधा एवं ऐतिहासिक अभिलेखों के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रायपुर में प्रशासनिक एवं ऐतिहासिक प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय की स्थापना की गई है। यह पहल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में की गई है।इस पहल के अंतर्गत अविभाजित मध्यप्रदेश काल के ऐतिहासिक नियम-कानून, अधिनियम, विधानसभा एवं विधान परिषद की कार्यवाहियों सहित अन्य महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेजों का सुव्यवस्थित संकलन किया गया है। अब तक 1062 से अधिक पुस्तकों एवं अभिलेखों का संग्रह किया जा चुका है। इनमें वर्ष 1911 से 1971 तक की जनगणना से संबंधित पुस्तकें तथा प्रशासनिक, विधायी एवं ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दस्तावेज शामिल हैं। इस संग्रह से प्रशासन, शोध एवं विधिक कार्यों में व्यापक लाभ मिलेगा। इसमें राजस्व, वित्त, योजना, कृषि, सिंचाई, अभिलेख, जेल सहित विभिन्न विभागों के अभिलेख, उच्च न्यायालय एवं अन्य न्यायिक संदर्भ सामग्री भी उपलब्ध है। यह संग्रह प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, विधि क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त संदर्भ केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।कलेक्टर डॉ गौरव सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत कार्यालय के द्वितीय तल पर इस प्रोजेक्ट दस्तावेज ग्रंथालय को सुव्यवस्थित किया गया है, जहां पाठकगण अध्ययन हेतु उपयोगी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यह पहल प्रदेश की प्रशासनिक एवं विधायी धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ सुशासन, पारदर्शिता एवं ज्ञान-आधारित प्रशासन को बढ़ावा देने की दिशा में उल्लेखनीय कदम माना जा रहा है। भविष्य में इन दस्तावेजों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की भी योजना है, जिससे इतिहासकारों एवं शोधार्थियों को और अधिक सुविधा मिल सके।
- रायपुर, / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रायपुर डॉ. गौरव सिंह द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(ख) के तहत राजा राजपूत पिता प्यारे लाल राजपूत उम्र 25 वर्ष साकिन बुद्ध चौक, रामनगर थाना गुढियारी, रायपुर को जिले की सीमाओं से निष्कासित जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनावेदक के विरूद्ध उसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई जो बेअसर रही। अनावेदक निरंतर अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने में आम जनता में उसके अपराधिक कृत्य को लेकर आतंक व असुरक्षा की भावना फैली हुई थी। अनावेदक की अपराधिक गतिविधियों से सामान्य जनता एवं लोक सेवकों में भय व्याप्त था। इस हेतु सुरक्षा एवं लोक व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक गोपनीय साक्ष्य और रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई।जारी आदेश के अनुसार, अनावेदक को आदेश की तिथि से 07 दिवस के भीतर, अर्थात 04 मार्च 2026 तक रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाना होगा तथा 03 माह अर्थात् 24 मई 2026 तक बिना सक्षम न्यायालय की अनुमति के इन जिलों की सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेगा। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- रायपुर । देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों को सुरक्षित एवं पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने हेतु पोषण देखरेख (फोस्टर केयर) योजना प्रभावी रूप से संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश से बच्चों को ऐसे परिवार में रखा जाता है, जो उनके जैविक अथवा दत्तक माता-पिता नहीं होते, परंतु उन्हें परिवार जैसा स्नेह, संरक्षण और मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।पोषण देखरेख में बच्चे का सर्वोत्तम हित सर्वोपरि रखा जाता है। प्रयास किया जाता है कि बच्चे को उसके सामाजिक एवं सांस्कृतिक परिवेश के अनुरूप ही परिवार में रखा जाए। प्रत्येक बच्चे को परिवार जैसे वातावरण में बड़े होने का अधिकार है। सभी निर्णय बच्चे की सुरक्षा, आवश्यकता एवं उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए केस-टू-केस आधार पर लिए जाते हैं।बच्चे को अपनी राय देने का अधिकार है तथा उसकी आयु एवं समझ के अनुसार उसकी बात का सम्मान किया जाता है। सगे भाई-बहनों को यथासंभव एक ही परिवार में रखा जाता है। यदि अलग करना आवश्यक हो, तो दोनों की सहमति (जहाँ आवश्यक हो) तथा बाल कल्याण समिति की अनुमति अनिवार्य होती है।इस योजना के अंतर्गत 6 वर्ष से अधिक आयु के वे बच्चे पात्र होते हैं, जो बाल देखरेख संस्थाओं (सीबीआई) में निवासरत हों, जिनसे मिलने कोई नहीं आता हो, जिनके अभिभावक अयोग्य हों अथवा जिन्हें देशीय या अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण में स्थान न मिल पाया हो तथा ‘हार्ड टू प्लेस’ या विशेष आवश्यकता श्रेणी में आते हों।फोस्टर केयर दो प्रकार की होती है :- अल्पकालीन : अधिकतम 1 वर्ष तक, दीर्घकालीन : 1 वर्ष से अधिक, अधिकतम 18 वर्ष की आयु तक, जिसे बाल कल्याण समिति द्वारा समय-समय पर समीक्षा कर बढ़ाया जा सकता है।रायपुर जिले के 12 वर्षीय योगेश के सिर से कम उम्र में ही माता-पिता का साया उठ गया था। वह भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन कर रहा था। जिला बाल संरक्षण इकाई, रायपुर द्वारा 8 वर्ष की आयु में उसका रेस्क्यू कर बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेशानुसार उसे बाल देखरेख संस्था में संस्थागत किया गया।संस्था में रहते हुए बालक का चयन पोषण देखरेख कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। पोषक अभिभावक का गृह अध्ययन पूर्ण होने के उपरांत संबंधित अनुमोदन समिति द्वारा बालक को फोस्टर केयर में दिए जाने की अनुशंसा की गई। उचित मिलान के पश्चात बालक को पोषक परिवार में स्थापित किया गया।वर्तमान में योगेश अपने पोषक परिवार के साथ सुरक्षित वातावरण में रहकर कक्षा 7वीं में अध्ययन कर रहा है। यह उदाहरण दर्शाता है कि पोषण देखरेख योजना बच्चों के जीवन में नई आशा, सुरक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रही है।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जरूरतमंद बच्चों को परिवार जैसा स्नेह एवं संरक्षण देने के लिए आगे आएं और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के सहभागी बनें।
- रायपुर, / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दक्षिचि के तहत मानवता और जनसेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए बैरन बाजार स्थित जिला वेटनरी हॉस्पिटल में पदस्थ कम्पाउण्डर सपना नाग ने अंगदान का संकल्प लेकर समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिले में संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के अंतर्गत उन्होंने अंग दान के लिए पंजीयन कर जनजागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सम्मान पत्र प्रदान कर उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की तथा कहा कि अंगदान मानवता की सर्वाेच्च सेवा है, जिससे कई लोगों को नया जीवन मिल सकता है।सपना नाग ने अपने संकल्प के बारे में कहा कि “मेरे जाने के बाद यदि मेरे अंगों से किसी को स्वस्थ जीवन मिल सके, तो इससे बड़ी खुशी कोई नहीं हो सकती।” उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट दधीचि के तहत अब तक 87 से अधिक लोगों ने अंग एवं संपूर्ण शरीर दान का संकल्प लिया है, जिससे समाज में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे भी इस पुनीत कार्य से जुड़कर अंगदान का संकल्प लें। अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु 9406049000 संपर्क नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुमार बिश्वरंजन, संयुक्त संचालक पशु स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शंकरलाल उइके तथा लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री प्रभात सक्सेना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- -होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों पर निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराए जाने पर जोररायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा “Water for All” अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों में नागरिकों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराए जाने हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है।अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण, स्टिकर सत्यापन एवं शपथ पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही सतत रूप से की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में “Water for All” का स्टिकर प्रदर्शित हो तथा ग्राहकों को बिना किसी शुल्क के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए।नियमित निगरानी एवं सघन कार्यवाही के परिणामस्वरूप अब जिले के विभिन्न होटल एवं रेस्टॉरेंट्स में ग्राहकों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल सहज रूप से उपलब्ध हो रहा है। इस पहल से आम नागरिकों को विशेष राहत मिली है तथा जनहित के इस अभियान को सकारात्मक प्रतिसाद प्राप्त हो रहा है।जिला प्रशासन द्वारा आग्रह किया गया है कि “Water for All” अभियान की मॉनिटरिंग निरंतर जारी रहेगी तथा शिकायत या समस्या पाए जाने पर जिला कॉल सेंटर के नंबर 9977222564 पर शिकायत करें।
- -राज्य के विकास के लिए संकल्प का बजट प्रस्तुत किया गया
-मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व वित्त मंत्री ओपी चौधरी जी का आभार
रायपुर । भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक हेमंत पाणिग्रही ने कहा कि राज्य के विकास के लिए संकल्प का बजट प्रस्तुत किया गया जिसकी सर्वत्र चर्चा हो रही है। हमारे मुख्यमंत्री विनम्र विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में और हमारे अध्ययनशील वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी जी के मार्गदर्शन में यह बजट पेश किया गया है। यह बजट राज्य के विकास का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिस पर कांग्रेस को सवाल करने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने राज्य के विकास के लिए जब भी बजट पेश किया है वह हमेशा राज्य के विकास को रिवर्स गियर में ले जाने वाला रहा है।


.jpg)











.jpg)

.jpg)



.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
