अमिताभ बच्चन ने डीपी वायर्स में करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी दो करोड़ रुपये से अधिक में बेची
नयी दिल्ली। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने स्टील वायर विनिर्माता डीपी वायर्स लिमिटेड में अपनी करीब एक प्रतिशत हिस्सेदारी 2.48 करोड़ रुपये से अधिक में बेच दी है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलबध आंकड़ों के अनुसार, अमिताभ हरिवंश राय बच्चन ने मध्य प्रदेश स्थित कंपनी के 1,23,622 शेयर बेचे, जो 0.79 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। ये शेयर मंगलवार को औसतन 200.84 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचे गए, जिससे कुल लेनदेन मूल्य 2.48 करोड़ रुपये रहा। जनवरी-मार्च तिमाही के अंत तक बच्चन के पास डीपी वायर्स में 2.11 प्रतिशत या 3.27 लाख शेयर की हिस्सेदारी थी। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच दिग्गज अभिनेता ने 41,566 शेयर 199.90 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे, जिसकी कुल कीमत 83.09 लाख रुपये रही। एनएसई पर डीपी वायर्स के अन्य खरीदारों का उल्लेख नहीं किया गया।

.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)

Leave A Comment