क्या वजन कम करने के लिए रोज सिर्फ पैदल चलना काफी है?
आज के समय में व्यस्त लाइफस्टाइल होने के कारण वजन कम करना किसी भी व्यक्ति के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। वजन घटाने के लिए पैदल चलना या वॉक करना सबसे आसान तरीका माना जाता है। किसी भी जिम में वर्कआउट करने या क्रैश डाइट फॉलो करने के मुकाबले रोज सुबह-शाम लोग टहलना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, फिटनेस की दुनिया में अक्सर यह बहस छिड़ी रहती है कि क्या सिर्फ कुछ किलोमीटर पैदल चलने से वजन कम किया जा सकता है। हां वजन कम करने के लिए रोजाना पैदल चलना जरूरी है, लेकिन सीमित मात्रा में। टहलना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है और वजन कम करने के लिए भी, लेकिन वजन घटाने के लिए इसे सही तरीके और सही उम्मीदों के साथ अपनाना जरूरी है।
टहलना वजन घटाने में कैसे मदद करता है?
रोजाना चलने से शरीर की कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे वजन कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, यह कमी बहुत तेज नहीं होती है। रोजाना 30 मिनट की तेज वॉक करने से औसतन 150 कैलोरी बर्न होती है, शरीर का वजन जितना ज्यादा होगा, कैलोरी उतनी ही ज्यादा खर्च भी होती है और चलने की गति बढ़ाने से कैलोरी खर्च में भी बढ़ोतरी होती है। साल 2022 में NCBI में Nutrients में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, अगर आप रोज वॉक करने के साथ-साथ खाने में से 500 कैलोरी कम कर देते हैं, तो आप हर हफ्ते आधा किलो यानी महीने में 2 किलो तक सुरक्षित और परमानेंट वजन कम कर सकते हैं।
क्या सिर्फ टहलना काफी है?
ज्यादातर मामलों में सिर्फ टहलना पर्याप्त नहीं होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिनका वजन काफी ज्यादा है। टहलना वजन बढ़ने को रोकने और वजन को स्थिर बनाए रखने में बहुत कारगर है, लेकिन बड़े स्तर पर वजन घटाने के लिए इसके साथ खानपान में बदलाव जरूरी है।
- कुछ स्थितियों में टहलने का असर कम दिखता है, जैसे-
-ज्यादा मोटापे में शरीर एक्सरसाइज के दौरान कम कैलोरी खर्च करता है।
-धीमी या हल्की चाल से चलने पर शरीर को पर्याप्त तीव्रता नहीं मिल पाती है।
-खानपान में बदलाव न करने पर असर सीमित रह जाता है।
-ऐसी स्थितियों में टहलने के साथ हल्का स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या एक्सरसाइज जोड़ने से मांसपेशियां बनी रहती हैं और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
टहलने के अन्य स्वास्थ्य फायदे
चलने से सिर्फ वजन कम करने में मदद नहीं मिलती है, बल्कि ये हमारी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। टहलने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है, ब्लड शुगर लेवल बेहतर होती है, तनाव और एंग्जायटी कम होती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।
टहलना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन वजन कम करने के लिए इसे अकेला उपाय मानना सही नहीं होगा। तेज चाल, नियमितता, संतुलित खानपान और जरूरत पड़ने पर हल्के एक्सरसाइज को साथ करने से वजन कम करना आसान हो सकता है।








.jpg)
Leave A Comment