- Home
- छत्तीसगढ़
- -अब गाइड लाइन मूल्य पर ही लगेगा रजिस्ट्री शुल्क, वास्तविक मूल्य पर मिल सकेगा बैंक लोनरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने संपत्ति खरीदने वाले मध्यम वर्ग के लोगों को बड़ी राहत दी है। अब किसी भी प्रापर्टी की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर से सौदे की रकम अधिक होने पर भी रजिस्ट्री शुल्क गाइड लाइन दर के अनुसार ही लिया जाएगा। इससे बैंक लोन पर निर्भर मध्यम वर्गीय परिवार को वास्तविक मूल्य के आधार पर ऋण मिल सकेगा।उल्लखेनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की अध्यक्षता में पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में लिए गए इस फैसले से विशेषकर उन नागरिकों को लाभ होगा, जो बैंक ऋण के माध्यम से संपत्ति खरीदते हैं। पूर्व में संपत्ति की खरीद-बिक्री में गाइड लाइन दर और सौदे की राशि में जो भी अधिक होता था, उस पर रजिस्ट्री शुल्क देना आवश्यक था। उदाहरण के लिए यदि किसी संपत्ति का गाइड लाइन मूल्य 6 लाख रुपये है और उसका सौदा 10 लाख में हुआ, तो रजिस्ट्री शुल्क 10 लाख पर 4 प्रतिशत के हिसाब से 40 हजार रुपये देना पड़ता था।इस नियम में संशोधन के बाद संपत्ति खरीदने वाले अब सौदे की रकम गाइड लाइन दर से अधिक होने पर भी वास्तविक मूल्य को अंकित कर सकते हैं और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। 6 लाख रुपये की गाइड लाइन मूल्य वाली प्रॉपर्टी का सौदा 10 लाख में होता है, तो भी रजिस्ट्री शुल्क 6 लाख के 4 प्रतिशत के हिसाब से 24 हजार रुपये देय होगा। इस तरह 16 हजार रुपये की बचत होगी।खास बात यह है कि इस संशोधन से मध्यम वर्गीय परिवारों को वास्तविक मूल्य के आधार पर अधिक बैंक ऋण प्राप्त करने में सहूलियत होगी। इसके अलावा इस निर्णय संपत्ति बाजार में पारदर्शिता व स्पष्टता को बढ़ाने में भी सहायक होगा और वास्तविक मूल्य दर्शाने की प्रवृत्ति को बढ़ावा मिलेगा।
- -प्रदेश के शहरी आवासहीनों का मिलेगा स्वयं का पक्का आवास: डिप्टी सीएम श्री सावउप मुख्यमंत्री श्री साव ने स्वयं हितग्राहियों के घर पहुंचकर किया सर्वेक्षणरायपुर // प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 अंतर्गत हितग्राही सर्वेक्षण कार्य 15 नवंबर से से शुरू हो गया है। इसके तहत प्रदेश के शहरी आवासहीनों का स्वयं का पक्का आवास मिलेगा। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जिला मुख्यालय मुगेली स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल दाऊपारा मुंगेली में प्रदेशव्यापी सर्वेक्षण कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने जिला मुख्यालय मुंगेली के वार्ड क्रमांक 16 में धन्नू निर्मलकर और सुजीत पतरस के घर पहुंचकर हितग्राही सर्वेक्षण किया और पीएम आवास के लिए उनका फार्म भरवाया। कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस अवसर डिप्टी सीएम श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस है, गुरु नानक जयंती है, देव दीपावली है और कार्तिक पूर्णिमा भी है और आज पहले चरण में आवास से वंचित लोगों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का शुभारंभ किया गया। इसके लिए मैं आप सबको बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति आवास योजना से वंचित नहीं होगा। शहरी गरीबों के पक्के मकान का सपना अब पूरा होगा। उन्होंने कहा कि एक गरीब मां का बेटा जब देश का प्रधानमंत्री बनता है, तो उन्हें गरीबों की कैसी चिंता होती है, इसका प्रधानमंत्री आवास योजना से बड़ा कोई उदाहरण नहीं हो सकता है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उसका खुद का पक्का मकान हो। परिवार के साथ पक्का मकान में सम्मानपूर्वक जीवन बिता सके। गरीब के इस सपना को साकार करने का बीड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सांय-सांय विकास के कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के हितग्राहियों का सर्वेक्षण कार्य गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश दिए। साथ ही हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इस योजना का लाभ उठाने और पक्के आवास के अपने सपने को साकार करने की अपील की।कलेक्टर श्री राहुल देव ने कहा कि न सिर्फ प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, बल्कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का भी जिले में बेहतर कार्य हो रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जो व्यक्ति आवास योजना से वंचित है, उनका नाम भी जोड़ने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की पूरी टीम हर गरीब के सपने को साकार करेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ जिले से होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आश्वस्त किया। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष श्री संतूलाल सोनकर और उपाध्यक्ष श्री मोहन मल्लाह ने भी संबोधित किया।सूडा के सीईओ श्री शशांक पाण्डेय ने बताया कि रैपिड असेसमेंट सर्वे अन्तर्गत प्रथम चरण में निकाय में पीएम आवास योजना शहरी अन्तर्गत विगत 02 वर्षों में प्राप्त ऐसे लाभार्थियों के आवेदन, जिन्हें आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, उन लाभार्थियों से संपर्क कर उनका विवरण यूनिफाईड वेब पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम चरण की समाप्ति उपरान्त द्वितीय चरण में शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविर आयोजित कर इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनका विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जावेगा। प्रथम एवं द्वितीय चरण उपरान्त निकाय क्षेत्र अन्तर्गत सघन डोर-टू-डोर सर्वे किया जावेगा। नवीन आवासों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट Https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/OpenN/EligiblityCheck.aspx और क्यूआर कोड लिंक के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित नगरी निकाय के प्रधानमंत्री आवास योजना कार्यालय से भी संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री संजय यादव, जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, गणमान्य नागरिक श्री गिरीश शुक्ला, श्री शैलेश पाठक, श्री प्रेम आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और बड़ी में संख्या में आम लोग मौजूद रहे।डिप्टी सीएम ने पीएम आवास पूर्ण हितग्राहियों को सौंपी चाबी, स्कूली विद्यार्थियों को किया सम्मानितडिप्टी सीएम श्री साव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य पूर्ण होने पर कुंती यादव, दुर्गा निर्मलकर, कांति यादव, निर्मला यादव और निशा सारथी को चाबी सौंपी और उन्हें बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने जनजातीय गौरव दिवस अंतर्गत 14 नवंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागियों को सम्मानित किया, इनमें कु. स्वीटी पाटले, काजल पात्रे, दीपाली राजपूत और आर्यन कुलमित्र शामिल है।
- -प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए सर्वेक्षण शुरू, नए हितग्राहियों को भी अब मिलेंगे आवासपिछले 11 माह में लगभग 50 हजार आवासों का निर्माण पूर्णरायपुर / छत्तीसगढ़ में पिछले साल दिसम्बर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों में तेजी आई है। दिसम्बर-2023 से अक्टूबर-2024 के बीच पिछले 11 महीनों में ही करीब 50 हजार आवासों के निर्माण पूर्ण किए गए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के हर गरीब के लिए आशियाने के सपने को पूरा करने का काम छत्तीसगढ़ में तेजी से हो रहा है। दिसम्बर-2023 में राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कार्यों में तेजी लाते हुए 49 हजार 834 आवासों का काम पूर्ण किया गया है। इनमें विभिन्न शहरों के हितग्राहियों द्वारा अपनी खुद की जमीन पर बनाए गए 44 हजार 419 और योजना के साथ भागीदारी में किफायती आवासीय परियोजनाओं के माध्यम से निर्मित 5415 आवास शामिल हैं।उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि बीते 11 महीनों में योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति में अच्छी तेजी आई है। सभी नगरीय निकायों में बनाए जा रहे आवासों और निर्माण एजेंसियों के कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है और उन्हें गरीबों के आशियाने के सपने को जल्द पूरा करने के लिए तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 11 महीनों के दौरान हर माह औसतन हितग्राहियों द्वारा अपनी खुद की भूमि में बनाए जा रहे 4002 मकानों के काम पूर्ण किए गए हैं, जबकि वर्ष 2018 से 2023 के बीच यह औसत केवल 1592 थी। योजना के साथ भागीदारी में बनाए जा रहे किफायती आवासीय परियोजनाओं के निर्माण और आबंटन में भी तेजी लाते हुए विगत 11 महीनों में 7348 परिवारों को आवास आबंटित कर 5855 हितग्राहियों को पूर्ण आवासों में व्यवस्थापित किया गया है।उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के लिए भी प्रदेश में सर्वेक्षण शुरू हो गया है। इसके अंतर्गत ऐसे शहरी पात्र परिवार जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में आवास नहीं मिल पाए थे, उन्हें पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में हितग्राहियों की सुविधा के लिए आवास हेतु आवेदन की प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। आवास के आवेदन सरलतापूर्वक ऑनलाईन माध्यम से भारत सरकार के अधिकृत पोर्टल पर स्वयं हितग्राही द्वारा दर्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश की सभी 189 अधिसूचित नगरीय निकायों में हेल्पडेस्क के माध्यम से भी आवेदन की प्रक्रिया संपादित की जा सकती है।प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत राज्य के विभिन्न नगरीय निकायों में कुल दो लाख 49 हजार 166 आवास स्वीकृत हैं। इनमें लाभार्थियों द्वारा अपनी खुद की भूमि पर बनाए जाने वाले दो लाख 11 हजार 069 और किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत बनने वाले 38 हजार 097 आवास शामिल हैं। शहरी गरीबों के स्वयं के पक्के मकान का सपना जल्द से जल्द पूरा करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा तेजी से इन आवासों का निर्माण किया जा रहा है। योजना के तहत राज्य में अब तक कुल एक लाख 96 हजार 967 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं, जिनमें से एक लाख 74 हजार 967 आवास हितग्राहियों द्वारा बनाए गए हैं। वहीं किफायती आवासीय परियोजनाओं के तहत 21 हजार 600 आवासों का निर्माण पूर्ण किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत प्रदेश के नगरीय निकायों में अभी कुल 48 हजार 346 आवासों का काम प्रगति पर है, जिन्हें तेजी से पूरा किया जा रहा है।
- महासमुंद। बसना अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे के निर्देशन में बीते कल देर रात बसना के ग्राम अंकोरी मे विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर में क्रमशः 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए कुल 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंकोरी के विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया था।कारवाई के पश्चात जाँच मे गए अधिकारियो के साथ विशाल गजेंद्र द्वारा बदसलुकी और दुर्व्यवहार किया गया साथ ही देख लेने की धमकी भी दी गई। उक्त कृत्य के चलते अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे द्वारा कार्रवाई करते हुए विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया।ज्ञात है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध परिवहन और भण्डारण पर लगातार सख्ती से कारवाई की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा रही है।कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे,तहसीलदार ममता ठाकुर फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,पटवारी मौजूद थे।उल्लेखित है कि प्रशासन द्वारा पहले दिन ही सरायपाली, पिथौरा मे बड़ी कारवाई की गई है। जिसमे ट्रक मे अवैध परिवहन करते और 1000 कट्टा धान का भण्डारण किया गया था।
- रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पंजाब केसरी लाला लाजपत राय की 17 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि लाला लाजपत राय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अमर सेनानी लाला लाजपत राय के बलिदान ने स्वाधीनता आंदोलन को एक नई गति दी। स्वाधीनता आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के साथ ही लाला जी ने हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके ओजस्वी विचार आज भी हमें प्रेरित करते है और देश की सेवा करने के लिए प्रोत्साहित करते है। हम सभी को देश की तरक्की के लिए लाला लाजपत राय के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेना चाहिए। हम सभी को उनके वक्तृत्व और कृतित्व से प्रेरणा लेकर मिलजुलकर देश की तरक्की के लिए काम करना चाहिए।
- -हाथी प्रभावित इलाके से आए कलाकारों ने गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने का किया आग्रह : मुख्यमंत्री ने दी मंजूरीरायपुर / राजधानी रायपुर में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस में अपनी कला का प्रदर्शन करने आए जशपुर जिले के मुंडारी नृत्य दल के कलाकारों ने आज रात यहां मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि राजधानी के मुख्य समारोह में अपनी कला का प्रदर्शन करके उनके दल के सदस्य काफी उत्साहित हैं। उन्होंने इस आयोजन के माध्यम से मिले अवसर के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।मुख्यमंत्री ने इन कलाकारों से इनके गांव का हालचाल भी पूछा, जिसके जवाब में दल के सदस्यों ने बताया कि वे लोग बादलखोल अभ्यारण्य के बगीचा विकासखंड की ग्राम पंचायत बछरांव के निवासी हैं। यहां मुड़ा, नगेशिया, पहाड़ी कोरवा और उरांव जनजाति के परिवार निवासरत हैं। यह क्षेत्र हाथी प्रभावित है। तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में इन लोगों ने सात स्ट्रीट लाइट की मांग मुख्यमंत्री से की। मुख्यमंत्री ने उन्हें स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए आश्वस्त किया।लोक कलाकारों के इस दल में प्रतिभा मुंडा, मीना मुंडा, शांता, विष्णु बरला, रामदयाल, सुनीता, अनुराधा, अमिता बरला, विष्णु मांझी और विश्वनाथ प्रधान आदि शामिल थे।
- -मुख्यमंत्री ने 14 नवंबर को किया था नयी “छत्तीसगढ़ औद्योगिक नीति 2024-30” का विमोचनरायपुर /मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीते 14 नवंबर को छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 का विमोचन किया। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 (#CGIndustrialPolicy24) पूरे दिन ट्रेंडिंग करता रहा। एक्स हैंडल पर #CGIndustrialPolicy24 पहले नंबर था।ग़ौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनने के साथ ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नयी औद्योगिक नीति बनाने की घोषणा की थी। इसे अमलीजामा पहनाते हुए राज्य गठन के 25वें वर्ष यानी रजत जयंती के साथ ही जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को नयी छत्तीसगढ़ औद्योगिक विकास नीति 2024-30 पर विमोचन किया। विमोचन के बाद श्री साय ने इसे ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि इस औद्योगिक नीति का निर्माण सभी की सहभागिता से किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद यह 6वीं औद्योगिक नीति है जिसमें प्रदेश के युवाओं को अधिक-से-अधिक रोज़गार, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने का प्रावधान किया गया है।मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में भी उद्योगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस नयी नीति से अग्निवीरों, अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवाओं के लिए भी रोज़गार और स्वावलंबन का मार्ग प्रशस्त होगा।नयी औद्योगिक विकास नीति में पर्यावरण संरक्षण का भी समुचित प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लागत को कम करते हुए, औद्योगिक पार्क, रेल, सड़क और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना हमारा लक्ष्य है।
- -मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर अभिभूत हुए किसान हरिराम और उत्तमरायपुर । समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में धान खरीदी के कार्य का विधिवत् शुभारंभ किया गया। धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में संपन्न धान खरीदी के कार्य के शुभारंभ में शामिल होने का अवसर प्राप्त होने पर इस दौरान मौजूद कृषकों ने इस पल को अपने लिए अविस्मरणीय पल बताते हुए इसकी मुक्तकंठ से सराहना की। इस अवसर पर धान की बिक्री करने हेतु धान खरीदी केन्द्र में पहुँचे ग्राम मोंगरी निवासी कृषक हरिराम साहू एवं ग्राम भाठागांव बी निवासी कृषक उत्तम निषाद मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होने पर बहुत ही अभिभूत हुए। इन दोनों किसानों ने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार और रोमांचकारी क्षण बताया।उन्होंने कहा कि अपने धान की बिक्री के लिए धान खरीदी केन्द्र में पहुँचने पर राज्य के मुखिया के हाथों से सम्मानित होना निश्चित रूप से हमारे लिए गौरव की बात है। यह क्षण उनके स्मृति पटल पर सदैव अंकित रहेगा। किसान हरिराम साहू ने बताया कि वे एक मध्यमवर्गीय किसान है। श्री साहू ने कहा कि राज्य शासन की समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना उनके परिवार की खुशहाली के लिए बहुत बड़ा आर्थिक आधार है। उन्होंने बताया कि धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने कुल 65 क्विंटल 20 किलो पतला धान की बिक्री की है। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है, जो बहुत ही सराहनीय एवं किसान हितैषी फैसला है। इसी प्रकार ग्राम भाठागांव बी के किसान श्री उत्तम निषाद ने कहा कि राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए मुश्किल वक्त का सहारा साबित होती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सच्चे अभिभावक की तरह राज्य की किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए धान खरीदी के दर में जो वृद्धि की है, उससे उनके जैसे अनेक किसान लाभान्वित होंगे। श्री उत्तम निषाद ने कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राज्य के किसान बहुत ही प्रसन्नचित होकर इस योजना की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए छांव, बैठक, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इससे सभी किसान सुगमता से बिना किसी असुविधा के धान की बिक्री कर पा रहे हैं।
- रायपुर / धमतरी जिले के ग्राम मसाडबरा में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत आवास हितग्राही श्रीमती भगवंतीन कमार ने बताया कि वे काफी खुश हैं। उन्हें अपने सपनों का पक्का मकान तैयार होकर मिल गया और जिले के प्रभारी मंत्री ने उनके आवास का उद्घाटन किया है। उन्होंने प्रसन्न होकर कहा कि हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारा कभी पक्का मकान होगा। इसके लिए वे प्रदेश के मुखिया श्री विष्णु देव साय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहतीं हैं कि सरकार ने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। वहीं हितग्राही बाल प्रसाद कमार ने बताया कि पहले उनकी टूटी-फूटी घास-फूंस और मिट्टी की कच्ची झोपड़ी थी, जिसमें उन्हें आए दिन जंगली जानवरों और कीडे-मकोड़ों सहित बारिश में टपकने का डर लगा रहता था। आज अपने पक्के मकान में प्रवेश कर वे काफी खुश हैं। उन्होंने बताया कि अब हम अपने पक्के मकान में परिवार के साथ सुख-चैन से रहेंगे।राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने धमतरी जिले के नगरी विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कमार बसाहट मसानडबरा पहुंचकर प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बने आवासों का पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने पक्के मकान में प्रवेश कर रहे हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गांव पहुंचने पर विशेष पिछड़ी जनजाति कमार ने मंत्री श्री वर्मा का स्वागत किया। इस अवसर पर मंत्री ने उपस्थित ग्रामीणों से तीर-धनुष के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि शासन विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ इन वर्गों को मिले, इसके लिए शिविर इत्यादि आयोजित कर लाभ दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पक्का मकान बनने से इनके जीवन स्तर में काफी सुधार होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और ग्रामीणजन उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ग्राम मसाडबरा में 43 परिवार निवासरत हैं और जनसंख्या 173 है। यहाँ प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 31 आवास स्वीकृत हुए हैं।
- -खुड़िया में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन-बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को किया गया यादरायपुर। आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खुड़िया में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है। श्री साव ने कहा कि आज खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से विभाग बनाया। आदिवासी समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह-जगह छात्रावास एवं एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। आदिवासी समाज के भाई-बहनों की तरक्की और वनांचल के विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है और पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आज आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर बैठी हैं। यह सौभाग्य की बात है कि आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। 'हमने बनाया है हम ही संवारेंगे' के मूल मंत्र के साथ आज छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हो रहा है।मुख्य अतिथि श्री साव ने स्टॉलों का किया अवलोकनमुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासन द्वारा जनजाति एवं अन्य समुदायों को लाभान्वित करने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। श्री साव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित किए। समाज कल्याण विभाग के स्टाल में हितग्राही को ट्रायसायकल का वितरण किया। शासन की विभिन्न योजनाओं से जागरूक एवं लाभान्वित करने आदिवासी विकास, जिला पंचायत, वन, शिक्षा, श्रम, मछली पालन, पशुपालन, उद्यानिकी सहित 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनजातीय समाज प्रमुखों को मिला सम्मानश्री साव ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की और 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इनमें पूर्व जनपद सदस्य, समाज अध्यक्ष, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हैं।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानितकार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुंगेली जिले के 15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 6 वीर शहीदों के परिवारजनों का हालचाल जाना और उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यासश्री साव ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 विकास कार्यों के लोकार्पण और 3 निर्माण कार्यों के शिलान्यास सहित 17 करोड़ 59 लाख 92 हजार रूपए के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 9 करोड़ 58 लाख 71 हजार रुपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 2 हजार रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 93 लाख 19 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया।
- रायपुर / जल, जंगल, जमीन के रक्षक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय औेर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।इस चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है। जब बच्चे ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, तो उन्हें विभिन्न प्रकार के विषयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी कल्पना और रचनात्मकता को चुनौती देते हैं। नियमों या दिशा-निर्देशों से सीमित न होकर अपनी सोंच को चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपनी कलात्मक क्षमताओं को विकसित कर सकते हैं और अपनी अनूठी शैली और अभिव्यक्ति की खोज कर सकते हैं। ड्राइंग प्रतियोगिताएँ बच्चों को अन्य युवा कलाकारों के साथ बातचीत करने, अपने विचार साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करके सामाजिक कौशल को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ समुदाय, टीमवर्क और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है, जो बच्चों को उनके सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद कर सकती है।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर तीन दिवसीय राज्य स्तर पर आयोजित जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चार वर्ग में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम वर्ग 12 से 18 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों के लिए 13 नवंबर को आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कांकेर के श्री डेलियंश पदृदा को 10 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार सुकमा के श्री हरीश कुमार को 8 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार गरियाबंद के चन्द्र कुमारी नागेश को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 14 नवंबर को आयोजित 12 से 18 वर्ष तक की आयु के जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार बालोद के दिव्यांशु को 10 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार बीजापुर के श्री डालजीव कोरेटी को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के 18 से 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार धमतरी के श्री अवध राम कंवर को 20 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार महासमुंद के श्री गुलशन ठाकुर को 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार दंतेवाडा के श्री पंकज कुमार नेताम को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार दुर्ग के हरीय कुमार गोंड को 20 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार सरगुजा के श्री भगत राम को 15 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया और तृतीय पुरस्कार महासमुंद के श्री चुम्मन लाल कर्री को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया।इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री दामेसाय बघेल द्वारा लिखित पुस्तक ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ का विमोचन किया। ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ में जनजातियों की प्राचीन जीवनशैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृतक संस्कार का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार देव संस्कार का ताना-बाना, रीति-रिवाज, देवी-देवताओं के मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, संस्कृति, किवदंतियां, महान विभूतियों के योगदान जड़ी-बुटी के जानकार, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर पर लेख को समाहित किया गया है।हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार गण उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने वन अधिकारों की मान्यता से सम्बंधित एटलस पुस्तक का भी विमोचन किया।भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों ने अमूल्य योगदान देकर और मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजाद कराया। आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानियों को नमन करने के साथ ही उनकी स्मृति अक्षुण्ण रखने के लिए यह कैलेण्डर प्रकाशित कराया है। विभाग द्वारा जनजातीय जननायकों को भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए नमन करने का प्रयास किया है।जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे।
- -विभिन्न राज्यों के जनजातीय नर्तक दलों ने शानदार प्रस्तुति से समा बांधारायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में दो दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस एवं अंतर्राज्यीय आदिवासी लोक नृत्य महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए।मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विभिन्न राज्यों के लोक नर्तक दलों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय, मिजोरम, उत्तराखंड समेत छत्तीसगढ़ के जनजातीय एवं लोक कलाकारों ने प्रस्तुति दी।त्रिपुरा से आए ब्रू रियांग जनजाति समुदाय के नर्तक दल ने परंपरागत लोकनृत्य होजागिरी की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नृत्य में ब्रू रियांग जनजाति समुदाय की युवतियों ने सिर के ऊपर बोतल को संभालते हुए अद्भुत सामंजस्य के साथ प्रस्तुति दी। नृत्य के दौरान नर्तकों के कलात्मक प्रदर्शन को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली।इसके पूर्व हिमाचल प्रदेश के लोक कलाकारों ने मनमोहक कायांग नृत्य की प्रस्तुति दी, जो हिमाचल प्रदेश के सबसे लोकप्रिय नृत्यों में से एक है। इस नृत्य में नर्तक दल एक दूसरे की भुजाओं को बुनकर माला जैसा पैटर्न बनाया, धीर-धीरे कदमताल करते हुए प्रतीकात्मक रूप से माला की मोती जैसे बिखरते हुए फिर जुड़ते हुए पारंपरिक कपड़े पहने और गहनों से सुसज्जित नृत्य प्रस्तुत किया।इसके बाद मेघालय के गारो नृत्य की प्रस्तुति हुई। गारो समुदाय के लोग इस नृत्य में फसल कटाई के बाद देवता मिसी सालजोंग की आराधना कर उन्हें धन, धान्य के लिए अपनी आस्था और निष्ठा व्यक्त करते हैं। इस नृत्य में लोक वाद्य के प्रयोग से उत्पन्न ध्वनि ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इसी क्रम में मिजोरम के मिजो और चरमा जनजाति समुदाय ने युद्ध कौशल, शौर्य, पराक्रम और युद्ध विजय के प्रतीक नृत्य मिजो प्रस्तुत किया। इस नृत्य के जरिए समुदाय ने वीर गाथा का जीवंत प्रदर्शन किया जिसमें यह बताया गया कि युद्ध के दौरान किस तरह समुदाय के वीर योद्धा ने गांव की रक्षा, जिसके बाद ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक उनका सम्मान किया। इसी तरह उत्तराखंड के जनजाति समुदाय ने हारुल नृत्य का प्रस्तुत किया जोकि हाटी जनजाति का पारंपरिक नृत्य और लोकगीत की एक खास शैली है। हारुल नृत्य जौनसार-बावर और चकराता क्षेत्र में किया जाता है। हारुल नृत्य में वीर पांडवों के साहस और वीरता, देवी-देवताओं की कहानियां, देवभूमि के इतिहास और जनजाति की संस्कृति से जुड़ी घटनाओं को बड़े ही रोचक ढंग से पेश किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए लोक कलाकारों ने भी छत्तीसगढ़ के प्रचलित लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी।उल्लेखनीय है कि महोत्सव के पहले दिन सिक्किम लिंबू जनजाति समुदाय द्वारा चाकोस तांगनाम नृत्य, गुजरात के लोक नर्तक दल ने सिद्धि गोमा नृत्य, अरुणाचल प्रदेश के कलाकारों ने गेह पदम ए ना न्यी, मध्यप्रदेश डिंडोरी के गोंड जनजाति ने सैला रीना, जम्मू कश्मीर से गुज्जर समुदाय ने गोजरी लोक नृत्य, छत्तीसगढ़ के माड़िया जनजाति ने गौर माड़िया नृत्य, उत्तराखंड के जनजातीय समुदाय द्वारा दिया बाती नृत्य, तेलंगाना के द्वारा मथुरी नृत्य, उत्तर प्रदेश के द्वारा कर्मा नृत्य, कर्नाटक के द्वारा सुगाली नृत्य, आंध्र प्रदेश के द्वारा ढीमसा नृत्य, दमन दीव द्वारा तारपा नृत्य तथा राजस्थान के जनजातीय कलाकारों द्वारा चकरी नृत्य की प्रस्तुति दी गई थी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के जनजातीय कलाकारों द्वारा अलग-अलग तीज त्यौहारों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति दी गई ।
- -ग्रामीण आवास के प्रभावी कार्यान्वयन और विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय सुदृढ़ कार्यशाला का हुआ आयोजन-कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश राज्य के प्रतिनिधियों ने लिया भागरायपुर । भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से रायपुर में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। 13 और 14 नवंबर को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण आवास के प्रभावी कार्यान्वयन और विभिन्न हितधारकों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के ग्रामीण आवास के उप महानिदेशक श्री गया प्रसाद, ग्रामीण आवास निदेशक श्री शक्तिकांत सिंह, एकीकृत वित्त प्रभाग (आईएफ़डी) के निदेशक श्री शैलेश कुमार, संयुक्त निदेशक श्री आशीष शिंदे और आईटी के संयुक्त निदेशक श्री अजय मोरे शामिल थे। उपस्थित अधिकारियों ने ग्रामीण आवास परियोजनाओं में नवाचार और सहयोग को बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की।इस कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस बहु-राज्यीय सहभागिता ने देशभर में ग्रामीण आवास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्यों के बीच ज्ञान-विनिमय और सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।13 नवंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यशाला का शुभारंभ हुआ, जहां विशेषज्ञों और अधिकारियों ने ग्रामीण आवास में सर्वोत्तम प्रक्रियाओं, समन्वय मॉडलों और तकनीकी समाधानों पर गहन विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्रीमती निहारिका बारीक सिंह, संचालक प्रधानमंत्री आवास योजना श्री रजत बंसल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-
*खुड़िया में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन*
*बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को किया गया याद*
बिलासपुर/आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर उनके संघर्षों को स्मृतियों में संजोने के लिए आज मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया के शासकीय हाई स्कूल मैदान में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के जमुई से वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम को संबोधित किया और देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। खुड़िया में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जननायक थे। उन्होंने आदिवासी समुदाय को जल, जंगल व जमीन को बचाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने हक की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा दी। भगवान बिरसा मुंडा ने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर साल जनजाति गौरव देश के रूप में मनाया जाता है। श्री साव ने कहा कि आज खुड़िया क्षेत्र में 18 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण हुआ है। इसके साथ ही खुड़िया में 538 आवास स्वीकृत हुआ है। इसके लिए सभी को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार कार्य हो रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी बाजपेयी ने आदिवासियों के उत्थान के लिए अलग से विभाग बनाया। आदिवासी समाज के बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह-जगह छात्रावास एवं एकलव्य विद्यालय खोले जा रहे हैं। हमारी सरकार आदिवासी समाज की बेहतरी के लिए लगातार योजना बनाकर कार्य कर रही है। आदिवासी समाज के भाई-बहनों की तरक्की और वनांचल के विकास के लिए हमारी सरकार समर्पित है और पूरी तत्परता से कार्य कर रही है। आज आदिवासी समाज की बेटी राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर बैठी हैं। यह सौभाग्य की बात है कि आज छत्तीसगढ़ में आदिवासी समाज का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे हैं। 'हमने बनाया है हम ही संवारेंगे' के मूल मंत्र के साथ आज छत्तीसगढ़ का सर्वांगीण विकास हो रहा है।*मुख्य अतिथि श्री साव ने स्टॉलों का किया अवलोकन*
मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और शासन द्वारा जनजाति एवं अन्य समुदायों को लाभान्वित करने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। श्री साव ने महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल में बच्चों का अन्नप्राशन कराया और महिलाओं एवं बच्चों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित किए। समाज कल्याण विभाग के स्टाल में हितग्राही को ट्रायसायकल का वितरण किया। शासन की विभिन्न योजनाओं से जागरूक एवं लाभान्वित करने आदिवासी विकास, जिला पंचायत, वन, शिक्षा, श्रम, मछली पालन, पशुपालन, उद्यानिकी सहित 20 से अधिक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
*उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनजातीय समाज प्रमुखों को मिला सम्मान*
श्री साव ने कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों से भेंट-मुलाकात की और 80 से अधिक जनजातीय समाज प्रमुखों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। इनमें पूर्व जनपद सदस्य, समाज अध्यक्ष, शिक्षक, सेवानिवृत्त शिक्षक सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हैं।
*स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारजनों को किया सम्मानित*
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मुंगेली जिले के 15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और 6 वीर शहीदों के परिवारजनों का हालचाल जाना और उन्हें शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
*विकास कार्यों का किया गया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
श्री साव ने कार्यक्रम में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 5 विकास कार्यों के लोकार्पण और 3 निर्माण कार्यों के शिलान्यास सहित 17 करोड़ 59 लाख 92 हजार रूपए के कार्य शामिल हैं। कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग अंतर्गत 9 करोड़ 58 लाख 71 हजार रुपए, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 5 करोड़ 8 लाख 2 हजार रुपए के कार्यों का शिलान्यास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 2 करोड़ 93 लाख 19 हजार रूपए का लोकार्पण किया गया।
- -मुख्यमंत्री गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाशपर्व में हुए शामिलरायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के खालसा स्कूल प्रांगण में गुरुनानक जयंती के अवसर पर आयोजित प्रकाश पर्व में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कीर्तन दरबार में मत्था टेका और सभी छत्तीसगढ़ वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रकाश पर्व पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज इस पवित्र दिन सिख समुदाय के अपने भाइयों-बहनों के बीच आकर मैं बहुत खुशी का अनुभव कर रहा हूँ। गुरु नानक देव जी का जीवन न केवल सिख समुदाय के लिए प्रेरक है अपितु सभी भारतीयों के लिए उनका जीवन प्रेरणादायी है। गुरु नानक जी के वचनों में सामाजिक एकता पर जोर दिया गया है। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। देश की आज़ादी में सिख समाज का बहुत बड़ा योगदान है। सिख समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली और समृद्ध है। धर्म के प्रति समर्पण और सेवा की भावना सिख समाज की अभिन्न पहचान है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब हम गुरु गोविंदसिंह जी का जीवन देखते हैं तो हमें पता चलता है कि उनके पुत्र साहेबजादे बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी पर धर्म बदलने का दबाव आया। उन्होंने शहादत कबूल की लेकिन धर्म नहीं बदला। ऐसा इतिहास सिख समाज का रहा है।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने साहेबजादों के शहादत दिवस 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निश्चय किया और हर साल हम गर्व के साथ यह दिन मनाते हैं।इस अवसर पर विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री भूपेंद्र सवन्नी, श्री मनमोहन चावला व गुरुद्वारा कमेटी के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित थे।
- रायपुर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम सभी लोग साथ मिलकर यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि मीडिया हमारे लोकतंत्र में अपनी भूमिका का सम्यक निर्वहन करते हुए देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके।
- विकासखंड मुख्यालय डौंडी में किया गया जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजनजनजातीय समाज के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में योगदानों का किया गया उल्लेखबालोद/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि जनजातीय समाज का देश के स्वाधीनता से लेकर राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास एवं विरासत अत्यंत वैभवशाली है। श्री नाग आज विकासखंड मुख्यालय डौंडी के पुलिस मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद एवं विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सोमेश सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता पीमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रूपेश नायक एवं तुलसी राम मरकाम सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस जनजातीय गौरव समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथि एवं वक्ताओं के द्वारा जनजातीय समाज के विशेषताओं एवं महत्व के संबंध में रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में जनजातीय समाज के योगदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों एवं समारोह में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी सुना।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री नाग ने कहा कि देश व समाज के सामने जब-जब चुनौतियां आई हंै तब-तब जनजातीय समाज के विभूतियों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने उनका डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह अकबर के शक्ति के सामने भारत के सभी राजा-महराजा नतमस्तक होकर उनकी अधीनता स्वीकार कर रहे थे। ऐसी विषम परिस्थितियों में गोंडवाना साम्राज्य की शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के महानायक वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, शहीद वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर एवं शहीद गेंद सिंह नायक आदि के शौर्य एवं पराक्रम का उल्लेख करते हुए इन विभूतियों को पूरे भारत वर्ष का गौरव बताया। श्रीन नाग ने कहा कि हमारे इन विभूतियों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है। श्री नाग ने जनजातीय समाज के उत्कृष्ट जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम सबको ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाना है तो आदिवासियों की जीवन पद्धति को आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासियों की ऐतिहासिक घोटूल प्रथा पर प्रकाश डालते हुए इसे संस्कृति एवं सभ्यता के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बताया। श्री नाग ने आदिवासियों के परम्परागत खानपान एवं उत्पाद मड़िया, कोदो-कुटकी आदि के विशेषताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए शिक्षित, संगठित एवं जागरूक होने की भी अपील की। श्री नाग ने नशापान को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए समाज के लोगों को इससे सर्वथा दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया ने देश व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी समाज के लोगों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने को कहा। विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद ने आदिवासियों की संस्कृति एवं इतिहास को अत्यंत गौरवशाली एवं समृद्ध बताते हुए सभी के लिए इसे प्रेरणास्त्रोत बताया। विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय समाज के अन्य महानायकों के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादर नमन किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने कहा कि पूरे मानव समाज को संस्कृति एवं सभ्यता की शिक्षा आदिवासियों की उत्कृष्ट जीवन पद्धति से मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता की सर्वप्रथम अलख जनजातीय समाज की विभूतियों ने जगाई थी। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह चंद्रवाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पावन जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी धरती के सबसे प्राचीन एवं मूलनिवासी है। श्री चंद्रवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में भी आदिवासी समाज के चहँुमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के अंतिम छोर में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों के आय को दुगुना करने समुचित उपाय सुनिश्चित किए गए है। इसके अलावा जिले के सभी आदिवासी ग्रामों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा वहाँ के निवासियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री कृष्णा साहू ने जनजातीय समाज के गौरवशाली विरासत, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व एवं योगदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आदिवासियों के संस्कृति एवं परंपरा का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल में आदिवासी के कला एवं संस्कृति पर आधारित स्टाल भी लगाया था। कार्यक्रम में एसडीएम श्री रामकुमार सोनकर, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मंडले सहित जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- विकासखंड मुख्यालय डौंडी में किया गया जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजनजनजातीय समाज के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में योगदानों का किया गया उल्लेखबालोद/ कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री भोजराज नाग ने कहा कि जनजातीय समाज का देश के स्वाधीनता से लेकर राष्ट्र और समाज के नवनिर्माण में अतुलनीय योगदान है। उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास एवं विरासत अत्यंत वैभवशाली है। श्री नाग आज विकासखंड मुख्यालय डौंडी के पुलिस मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। वे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया, विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद एवं विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा सहित जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मिथलेश निरोटी, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सोमेश सोरी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती बसंती दुग्गा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ललिता पीमन साहू, जनपद उपाध्यक्ष श्री पुनीत सेन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्री रूपेश नायक एवं तुलसी राम मरकाम सहित अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस जनजातीय गौरव समारोह के अवसर पर आयोजित समारोह में अतिथि एवं वक्ताओं के द्वारा जनजातीय समाज के विशेषताओं एवं महत्व के संबंध में रोचक तथा ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा भव्य एवं रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं एवं प्रबुद्धजनों ने जनजातीय समाज के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में जनजातीय समाज के योगदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर अतिथियों एवं समारोह में उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल संबोधन को भी सुना।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद श्री नाग ने कहा कि देश व समाज के सामने जब-जब चुनौतियां आई हंै तब-तब जनजातीय समाज के विभूतियों एवं जनजातीय समाज के लोगों ने उनका डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह अकबर के शक्ति के सामने भारत के सभी राजा-महराजा नतमस्तक होकर उनकी अधीनता स्वीकार कर रहे थे। ऐसी विषम परिस्थितियों में गोंडवाना साम्राज्य की शासिका वीरांगना रानी दुर्गावती ने मातृभूमि की रक्षा के लिए मुगलों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। लेकिन मुगलों की अधीनता कभी स्वीकार नहीं की। इस अवसर पर उन्होंने जनजातीय समाज के महानायक वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, शहीद वीर नारायण सिंह, गुण्डाधुर एवं शहीद गेंद सिंह नायक आदि के शौर्य एवं पराक्रम का उल्लेख करते हुए इन विभूतियों को पूरे भारत वर्ष का गौरव बताया। श्रीन नाग ने कहा कि हमारे इन विभूतियों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा आदिवासियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाये संचालित की जा रही है। श्री नाग ने जनजातीय समाज के उत्कृष्ट जीवन पद्धति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि हम सबको ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निजात पाना है तो आदिवासियों की जीवन पद्धति को आत्मसात करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने आदिवासियों की ऐतिहासिक घोटूल प्रथा पर प्रकाश डालते हुए इसे संस्कृति एवं सभ्यता के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान बताया। श्री नाग ने आदिवासियों के परम्परागत खानपान एवं उत्पाद मड़िया, कोदो-कुटकी आदि के विशेषताओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने समाज के लोगों को अपने अधिकारों की प्राप्ति के लिए शिक्षित, संगठित एवं जागरूक होने की भी अपील की। श्री नाग ने नशापान को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए समाज के लोगों को इससे सर्वथा दूर रहने की अपील की।इस अवसर पर विधायक डौंडीलोहारा श्रीमती अनिला भेड़िया ने देश व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी समाज के लोगों के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष करने को कहा। विधायक गुण्डरदेही श्री कुंवर सिंह निषाद ने आदिवासियों की संस्कृति एवं इतिहास को अत्यंत गौरवशाली एवं समृद्ध बताते हुए सभी के लिए इसे प्रेरणास्त्रोत बताया। विधायक संजारी बालोद श्रीमती संगीता सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजातीय समाज के अन्य महानायकों के योगदानों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सादर नमन किया। वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू ने कहा कि पूरे मानव समाज को संस्कृति एवं सभ्यता की शिक्षा आदिवासियों की उत्कृष्ट जीवन पद्धति से मिला है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता की सर्वप्रथम अलख जनजातीय समाज की विभूतियों ने जगाई थी। इस अवसर पर कलेक्टर सिंह चंद्रवाल ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के पावन जयंती के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आदिवासी धरती के सबसे प्राचीन एवं मूलनिवासी है। श्री चंद्रवाल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा आदिवासी समाज के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार बालोद जिले में भी आदिवासी समाज के चहँुमुखी विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिले के अंतिम छोर में स्थित आदिवासी बाहुल्य ग्राम हुच्चेटोला के ग्रामीणों के आय को दुगुना करने समुचित उपाय सुनिश्चित किए गए है। इसके अलावा जिले के सभी आदिवासी ग्रामों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के अलावा वहाँ के निवासियों को शासन के जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री कृष्णा साहू ने जनजातीय समाज के गौरवशाली विरासत, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक महत्व एवं योगदानों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने कार्यक्रम का स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर आदिवासियों के संस्कृति एवं परंपरा का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम स्थल में आदिवासी के कला एवं संस्कृति पर आधारित स्टाल भी लगाया था। कार्यक्रम में एसडीएम श्री रामकुमार सोनकर, तहसीलदार एवं जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डीडी मंडले सहित जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
- मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर अभिभूत हुएकिसान हरिराम और उत्तमबालोद /समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में धान खरीदी के कार्य का विधिवत् शुभारंभ किए जाने पर भाठागांव बी एवं धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के कृषक बहुत ही प्रसन्नचित है। धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में संपन्न धान खरीदी के कार्य के शुभारंभ अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होने पर इस दौरान मौजूद कृषकों ने इस पल को अपने लिए अविस्मरणीय पल बताते हुए इसका मुक्तकंठ से सराहना की है। इस अवसर पर अपने धान की बिक्री करने हेतु धान खरीदी केन्द्र में पहुँचे ग्राम मोंगरी निवासी कृषक हरिराम साहू एवं ग्राम भाठागांव बी निवासी कृषक उत्तम निषाद मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होने पर बहुत ही अभिभूत हुए। इन दोनों किसानों ने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार और रोमांचकारी क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अपने धान की बिक्री के लिए धान खरीदी केन्द्र में पहुँचने पर राज्य के मुखिया के हाथों से सम्मानित होना निश्चित रूप से हमारे लिए गौरव की बात है। यह क्षण उनके स्मृति पटल पर सदैव अंकित रहेगा।धान खरीदी के पहले दिन धान खरीदी केन्द्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने से प्रफुल्लित किसान हरिराम साहू ने बताया कि वे एक मध्यमवर्गीय किसान है। श्री साहू ने कहा कि राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना उनके परिवार के लिए एन वक्त पर आर्थिक सहायता का प्रमुख आधार है। उन्होंने बताया कि आज धान खरीदी केन्द्र में सम्मानित होने के पश्चात् कुल 65 क्विंटल 20 किलो पतला धान की बिक्री की है। श्री साहू ने कहा कि आज वे धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में अपने धान की बिक्री के लिए पहुँचे थे। लेकिन उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है, वह बहुत ही सराहनीय एवं किसान हितैषी फैसला है। इससे हम किसानों को संबल मिलने के साथ-साथ हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है।इसी तरह धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होने पर ग्राम भाठागांव बी के किसान श्री उत्तम निषाद बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने इसे अपने जीवन का खुबसूरत पल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री निषाद ने कहा कि राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए मुश्किल वक्त का सराहा साबित होता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने पर कुल 42 क्ंिवटल पतला धान की बिक्री की है। राज्य सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान की खरीदी के निर्णय को किसान पुत्र मुख्यमंत्री का किसान हितैषी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सच्चे अभिभावक की तरह राज्य की किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए धान खरीदी के दर में जो वृद्धि किया है उससे उनके जैसा अनेक किसान लाभान्वित होंगे। श्री उत्तम निषाद ने कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राज्य के किसान बहुत ही प्रसन्नचित होकर इस योजना की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र में आज किसान गंगोत्री बाई, दशरथ एंव पीताम्बर ने भी अपने धान की बिक्री की है। इन सभी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में धान खरीदी के शुभारंभ अवसर में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर धान खरीदी के पहले दिन धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में अपने धान की बिक्री करने पहुँचे सभी किसानों ने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए छांव, बैठक, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इससे सभी किसान आसानी से अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं।
-
*प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी को राष्ट्रीय मानक में मिले 88.15 % प्रतिशत अंक*
रायपुर/.प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार को लेकर लगातार बेहतर प्रयासों का सिलसिला जारी है। किसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सिलियारी स्वास्थ्य केंद्र को राष्ट्रीय स्तर के मानक का उच्चतम अंक प्राप्त हुआ है। जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है जो स्वास्थ्य की दिशा में सुधार को दर्शाता है। सभी स्वास्थ्य केन्द्रो को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर श्री मिथिलेश चौधरी तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री मनीष मेजर वार के मार्गदर्शन में, आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिलयारी में, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक टीम ने दिनांक 25 और 26 अक्टूबर 2024 को भ्रमण जांच किया था. टीम में डॉक्टर श्री भानु कुमार धरावत ,डॉक्टर श्री प्रबल कुमार पवार ने 88.15% राष्ट्रीय स्तर मानक सिलयारी पीएचसी को सर्टिफिकेट प्रदान किया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर श्री विकास तिवारी ,बीपीएम जुबेदा खान पीएचसी सिलियारी के प्रभारी डॉक्टर सोनम नायक ने सभी स्टाफ को बधाई दी एवं सीएमएचओ सर डीपीएम सर वह जिले के NQAS टीम को मार्गदर्शन व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।*क्या है NQAS*: राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों को सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ वैश्विक सर्वोत्तम अभ्यास के लिए विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है इसकी शुरुआत 2017 में हुई है। NQAS वर्तमान में जिला अस्पतालों, सामुदायिक ग्रामीण और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए उपलब्ध है। मानक मुख्य रूप से प्रदाताओं के लिए पूर्व निर्धारित मानकों के माध्यम से सुधार के लिए अपनी स्वयं की गुणवत्ता का आकलन करने और प्रमाणन के लिए अपनी सुविधाओं को लाने के लिए है। - भिलाई /शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी 2.0 रैपिड असेसमेंट सर्वे का कार्य का शुभारंभ किया गया। इसी तारतम्य में नगर पालिक निगम भिलाई में इसका शुभारंभ वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन द्वारा आवास योजना का फार्म भरवा कर, नगर पालिक निगम भिलाई जोन 1 नेहरू नगर में करवाया गया। विधायक ने अपने उद्बोधन में बताया कि हमारे देश के प्रधानमंत्री जी बहुत संवेदनशील है हर वर्ग के बारे में सोचते हैं उनके द्वारा यह योजना लाई गई है हर व्यक्ति के सब सुविधा युक्त मकान हो, कोई भी परिवार आवास हीन नहीं रहना चाहिए । हम सब का प्रयास होगा प्रधानमंत्री आवास योजना फेज 2 सब हितग्राही परिवार तक पहुंचे। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने कहा कि सर्वे करवा कर समय अवधि में आवेदन करने वाले हितग्राहियों को मकान की सुविधा प्रदान की जाएगी। जो भी मकान बनेगा वह गुणवत्तापूर्ण समय पर हितग्राहियों मिल जाएगा । इस अवसर एम आई सी प्रभारी अध्यक्ष सीजू एंथोनी, वरिष्ठ पार्षद जिला अध्यक्ष महेश वर्मा नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, एमआईसी सदस्य संदीप निरंकारी, लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गवई, नेहा साहू पार्षद हरिओम तिवारी, रविशंकर कुर्रे संतोष मौर्या, जोन कमिश्नर ऐसा लहरे, सतीश यादव, कुलदीप गुप्ता, नोडल अधिकारी अभियंता डीके वर्मा, अखिलेश चंद्राकर, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन के साथ सीएलटीसी और प्रधानमंत्री आवास योजना के बीएलसी हितग्राही उपस्थित रहे।
-
*प्रकृति को सहेजने और संवारने में जनजाति समाज का अहम योगदान-श्री तोखन साहू*
*कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री*
जल, जंगल जमीन के सच्चे रक्षक हैं जनजाति समाज के लोग-विधायक
*विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित, स्टॉल लगाकर दी गई योजनाओं की जानकारी*
बिलासपुर/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुण्डा की जयंती के अवसर पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कोटा ब्लॉक के बेलगहना शासकीय स्कूल में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार राज्य के जमुई से वर्चुअली जुड़कर लोगों को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान, श्री रामदेव कुमावत, भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री गया प्रसाद, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह, जनजातीय समाज प्रमुख श्री बुधराम बैगा, जेठू राम बैगा, श्री सुभाष परते सहित अन्य समाज प्रमुख भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग उत्साह से शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के स्वतंत्रता संग्राम में निभाई गई ऐतिहासिक भूमिका और उनकी प्रेरणादायक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान बिरसा आज भी हमारे समाज में एक आस्था के प्रतीक बने हुए हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया। साथ ही इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा 6,640 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उपस्थित सभी लोगों को आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के पावन अवसर की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज हम यहाँ जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन में एकत्रित हुए हैं, जो हमारे आदिवासी समाज की महान परंपराओं, संस्कृति, और स्वाभिमान का प्रतीक है। भगवान बिरसा मुंडा, हमारे गौरवशाली इतिहास के उस नायक का नाम है, जिन्होंने न केवल अपने समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष किया, बल्कि पूरे देश को स्वतंत्रता के संघर्ष में एक नई दिशा दी। उनके संघर्ष, उनकी वीरता, और उनकी अटूट संकल्पशक्ति ने हमें यह सिखाया कि यदि हमारा संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी कठिनाई हमें रोक नहीं सकती। उन्होंने जल, जंगल, और जमीन की रक्षा के लिए अपने जीवन को समर्पित किया और आदिवासी समाज के लिए एक नई जागरूकता का संदेश दिया। देश की आजादी में भी जनजातीय समाज का विशेष योगदान रहा है। जनजाति समाज के नायकों मांझी राम गोंड, शहीद वीर नारायण सिंह जैसे अन्य जननायकों पर हमें गर्व है। जनजाति समाज के लोगों ने भारत की भूमि और प्राकृतिक संपदा को सहेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर, उनके आदर्शों पर चलें और हमारे देश को और भी सशक्त, स्वाभिमानी और गौरवशाली बनाएं। आजादी के बाद भारतीय संस्कृति को पुनर्जीवित करने और उसे नई पहचान देने का जो कार्य हुआ, वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हुआ है।
विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जी का संघर्ष सिर्फ सामाजिक और आर्थिक शोषण के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह अपनी संस्कृति, अधिकारों और अस्तित्व की रक्षा के लिए एक महाक्रांति थी। आज हम इस जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनकी प्रेरणादायक शिक्षाओं को याद करते हुए यह संकल्प लें कि हम सभी मिलकर उनके सपनों को साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे देश के राष्ट्रपति और प्रदेश के मुख्यमंत्री जनजाति समुदाय से है जिससे हमें गर्व का एहसास होता है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनजाति समाज की उन्नति और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बहुत बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि आप अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा दें। कार्यक्रम को विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के लोगों की अहम भूमिका रही है। उनकी विरासत हमें सिखाती है कि अपनी जड़ों से जुड़कर, आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ना ही सच्ची प्रगति है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बताया कि जनमन योजना के तहत पीवीटीजी के सामाजिक और आर्थिक उन्नति का काम किया गया है। अधिकांश योजनाओं सैचुरेशन लेबल हासिल कर लिया गया है। जनजातीय लोगों के लिए धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें 17 विभाग शामिल होंगे। कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री और चेक का वितरण कर लाभान्वित किया गया। एनआरएलएम के तहत समूह की दीदियों को चेक, वनअधिकर पट्टा, किसानों को सब्जियों का मिनी किट, आयुष्मान कार्ड, जाती प्रमाण पत्र, जनमन आवास योजना के तहत आवास की चाबी, सिंचाई पंप का वितरण किया गया। बच्चों को अन्नप्राशन कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने समाज प्रमुखों का सम्मान किया। इससे पूर्व अतिथियों ने जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभागवार विभागीय गतिविधियों के लिए लगाए गए स्टॉल्स का अवलोकन किया। इस दौरान स्व सहायता समूह के स्टॉल का अवलोकन करते हुए स्व सहायता समूह की दीदियों से चर्चा की और उनके द्वारा तैयार किए गए सामग्रियों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने स्कूल शिक्षा, महिला बाल विकास, कृषि विभाग, वन विभाग और पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आदिम जाति विकास विभाग के स्टॉल का बारी-बारी से अवलोकन किया तथा विभागीय योजनाओं से अवगत होते हुए उन्होंने पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री मनोहर राज, श्री लखन पैंकरा, डीएफओ श्री सत्यदेव शर्मा, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, अनुविभागीय अधिकारी श्री युगल किशोर उर्वशा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में जनजातीय समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। -
*- अवैध धान बिक्री पर अंकुश लगाने निगरानी समिति गठित*
*- पहले दिन 22 क्विंटल अवैध धान जप्त*
दुर्ग/ खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का कार्य 14 नवम्बर 2024 से प्रारंभ हो गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मागदर्शन में उपार्जन के दौरान अन्य राज्य से धान की आवक कोचियों/बिचौलियों/अन्य अवांछित व्यक्तियों द्वारा किसानों के खाते में धान बेचने के प्रयासों की रोकथाम हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर निगरानी समिति का गठन किया गया है।
कलेक्टर सुश्री चौधरी के निर्देश पर निगरानी सामिति द्वारा 14 नवम्बर 2024 को धान व्यापारी/कोचियों की जांच के दौरान छोटूलाल देवांगन पिता स्व. फिरन लाल देवांगन निवासी पाटन से 10 क्विंटल तथा लाभचंद जैन पिता परसमल जैन निवासी ग्राम सेलूद से 12 क्विंटल धान की जप्ती मंडी अधिनियम 1972 के अंतर्गत की गई है। धान उपार्जन अवधि में धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय को रोकने के लिए निगरानी समिति द्वारा उपरोक्तानुसार जांच नियमित रूप से की जाएगी।

























.jpeg)

