ब्रेकिंग न्यूज़

राज्य के मुखिया की उपस्थिति में धान खरीदी के कार्य का शुभारंभ होने से भाठागांव बी के किसान हुए प्रसन्नचित

 

मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होकर अभिभूत हुए 
किसान हरिराम और उत्तम
 
बालोद /समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा जिले के गुण्डरदेही विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में धान खरीदी के कार्य का विधिवत् शुभारंभ किए जाने पर भाठागांव बी एवं धान खरीदी केन्द्र के अंतर्गत आने वाले गांवों के कृषक बहुत ही प्रसन्नचित है। धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री साय की उपस्थिति में संपन्न धान खरीदी के कार्य के शुभारंभ अवसर में शामिल होने का अवसर प्राप्त होने पर इस दौरान मौजूद कृषकों ने इस पल को अपने लिए अविस्मरणीय पल बताते हुए इसका मुक्तकंठ से सराहना की है। इस अवसर पर अपने धान की बिक्री करने हेतु धान खरीदी केन्द्र में पहुँचे ग्राम मोंगरी निवासी कृषक हरिराम साहू एवं ग्राम भाठागांव बी निवासी कृषक उत्तम निषाद मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित होने पर बहुत ही अभिभूत हुए। इन दोनों किसानों ने इस पल को अपने जीवन का सबसे यादगार और रोमांचकारी क्षण बताया। उन्होंने कहा कि अपने धान की बिक्री के लिए धान खरीदी केन्द्र में पहुँचने पर राज्य के मुखिया के हाथों से सम्मानित होना निश्चित रूप से हमारे लिए गौरव की बात है। यह क्षण उनके स्मृति पटल पर सदैव अंकित रहेगा। 
धान खरीदी के पहले दिन धान खरीदी केन्द्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने से प्रफुल्लित किसान हरिराम साहू ने बताया कि वे एक मध्यमवर्गीय किसान है। श्री साहू ने कहा कि राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना उनके परिवार के लिए एन वक्त पर आर्थिक सहायता का प्रमुख आधार है। उन्होंने बताया कि आज धान खरीदी केन्द्र में सम्मानित होने के पश्चात् कुल 65 क्विंटल 20 किलो पतला धान की बिक्री की है। श्री साहू ने कहा कि आज वे धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में अपने धान की बिक्री के लिए पहुँचे थे। लेकिन उसे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। श्री साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान खरीदी का निर्णय लिया गया है, वह बहुत ही सराहनीय एवं किसान हितैषी फैसला है। इससे हम किसानों को संबल मिलने के साथ-साथ हमारा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। 
इसी तरह धान खरीदी के पहले दिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों धान खरीदी के शुभारंभ अवसर पर धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में सम्मानित होने का अवसर प्राप्त होने पर ग्राम भाठागांव बी के किसान श्री उत्तम निषाद बहुत ही अभिभूत नजर आ रहे थे। उन्होंने इसे अपने जीवन का खुबसूरत पल बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री निषाद ने कहा कि राज्य शासन के समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि उनके परिवार के लिए मुश्किल वक्त का सराहा साबित होता है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित होने पर कुल 42 क्ंिवटल पतला धान की बिक्री की है। राज्य सरकार के द्वारा प्रति क्ंिवटल 3100 रुपये की दर पर प्रति एकड़ 21 क्ंिवटल धान की खरीदी के निर्णय को किसान पुत्र मुख्यमंत्री का किसान हितैषी निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सच्चे अभिभावक की तरह राज्य की किसानों की वास्तविक जरूरतों को समझते हुए धान खरीदी के दर में जो वृद्धि किया है उससे उनके जैसा अनेक किसान लाभान्वित होंगे। श्री उत्तम निषाद ने कहा कि राज्य शासन के इस निर्णय से राज्य के किसान बहुत ही प्रसन्नचित होकर इस योजना की भूरी-भूरी सराहना कर रहे हैं। उन्होंने इस किसान हितैषी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ सरकार को हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके प्रति विनम्र आभार व्यक्त किया है। इसी तरह धान खरीदी केन्द्र में आज किसान गंगोत्री बाई, दशरथ एंव पीताम्बर ने भी अपने धान की बिक्री की है। इन सभी ने मुख्यमंत्री की उपस्थिति में धान खरीदी के शुभारंभ अवसर में शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर धान खरीदी के पहले दिन धान खरीदी केन्द्र भाठागांव बी में अपने धान की बिक्री करने पहुँचे सभी किसानों ने धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं की भूरी-भूरी सराहना की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र में धान बिक्री के लिए आने वाले किसानों के लिए छांव, बैठक, शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। इससे सभी किसान आसानी से अपने धान की बिक्री कर पा रहे हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english