- Home
- देश
- नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में वर्चुअल शव परीक्षण करने की सुविधा की शुरूआत शनिवार को हो गई। पारंपरिक पोस्टमार्टम की तुलना में इस प्रक्रिया में बहुत कम समय लगता है।वर्चुअल ऑटोप्सी (शव परीक्षण) स्कैनिंग और इमेजिंग प्रौद्योगिकी के जरिए की जाती है। इसके तहत विभिन्न ऊतकों और अंदरूनी अंगों की सीटी स्कैन मशीन के जरिए जांच की जाती है। शव को सीटी स्कैन मशीन पर रखा जाता है, जहां चंद सेकेंड में ही करीब 25 हजार तस्वीरें मिल जाती हैं, जिनकी विशेषज्ञ जांच करते हैं।इस सुविधा केंद्र का उद्घाटन भारतीय आयुविज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने किया। इस नये केंद्र के बारे में एम्स फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने बताया कि यह शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन की दिशा में उठाया गया एक कदम है।उन्होंने कहा, आज से, शव के गरिमापूर्ण प्रबंधन के लिए यह सुविधा शुरू हो रही है...अनुसंधान के विभिन्न उद्देश्यों के लिए भी शव की चीरफाड़ करने की जरूरत नहीं होगी। अन्य अंगों की क्या स्थिति है और व्यक्ति की मौत किस कारण हुई, इस बारे में हम कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। गुप्ता ने कहा कि शव परीक्षण की इस प्रक्रिया में महज 10 मिनट लगेंगे।
-
बेंगलुरू। इसरो (ISRO) अध्यक्ष के. सिवन (K. Sivan) ने कहा कि भारत और फ्रांस (France) तीसरे संयुक्त उपग्रह मिशन पर काम कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय अंतरिक्ष सहयोग मानव अंतरिक्ष उड़ान समेत कई क्षेत्रों में प्रवेश कर रहा है.
'फ्रांस अंतरिक्ष में भारत का सबसे बड़ा साझेदार'अंतरिक्ष विभाग के सचिव सिवन ने कहा कि सरकार ने अंतरिक्ष क्षेत्र में हाल में सुधार करके जो अवसर पैदा किए हैं, कई फ्रांसीसी कंपनियां उन अवसरों का इस्तेमाल करना चाहती हैं. उन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार हेतु राष्ट्रीय परिषद (एनसीएसटीसी) और ‘विज्ञान प्रसार’ के डिजिटल कार्यक्रम में कहा कि फ्रांस अंतरिक्ष में भारत का सबसे बड़ा साझेदार है.‘भू-स्थानिक डेटा और मानचित्रण में भारत की अंतरिक्ष संबंधी क्षमताओं को बढ़ाने’ के विषय पर डीएसटी (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग) स्वर्ण जयंती संवाद के दौरान सिवन ने यह बात कही.अब तक दो संयुक्त मिशन साथ में किएइसरो अधिकारियों के अनुसार, इसरो और फ्रांस की अंतरिक्ष एजेंसी सीएनईएस ने दो संयुक्त मिशन किए हैं. पहले मिशन के तहत ‘मेघा-ट्रॉपिक्स’ को 2011 में और दूसरे मिशन के तहत ‘सरल अल्तिका’ को 2013 में प्रक्षेपित किया गया था. सिवन ने कहा, ‘इस समय हम तीसरे मिशन पर काम कर रहे हैं.’ अधिकारियों ने बताया कि इसरो और सीएनईएस ने ‘थर्मल इन्फ्रारेड (अवरक्त) इमेजर’ ‘तृष्णा’ (प्राकृतिक संसाधन आकलन के लिए हाई रेजोल्यूशन (उच्च गुणवत्ता) वाले थर्मल इंफ्रारेड इमेजिंग सैटेलाइट) के जरिए पृथ्वी का अवलोकन करने वाले उपग्रह मिशन की व्यवहार्यता का अध्ययन कर लिया है. - नई दिल्ली। देश में अब तक चार करोड़ 20 लाख 63 हजार से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाया जा चुका है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि कल 27 लाख 23 हजार से अधिक लोगों को ये टीके लगाये गये।इस बीच, देश में कोविड से ठीक होने वालों की दर 96 दशमलव एक-दो प्रतिशत हो गई है। कल 23 हजार 653 व्यक्ति इस संक्रमण से ठीक हुए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस बीमारी से अब तक एक करोड़ 11 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं। हालांकि, विभिन्न राज्यों में कोविड के मामलों में अचानक आई तेजी के कारण देश में सक्रिय मामलों की संख्?या लगातार बढ़ रही है। इस समय में, देश में दो लाख 88 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं। देश में कल 40 हजार 953 नये मामलों की जानकारी मिली
- उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसे में पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यहां गोगुंदा थाना इलाके में मजावड़ा के पास एक वाहन का कहर एक परिवार पर ऐसा कहर बन टूटा कि उनका पूरा परिवार ही खत्म हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने के बाद डिवाइडर क्रास कर दूसरी तरफ से गुजर रही स्कूटी के ऊपर गिर गई। जिससे स्कूटी सवार दंपति और उसकी बेटी इसकी चपेट में आ गए। कार के नीचे दबने से पति-पत्नी और बेटी की मौत हो गई। अचानक हुए इस हादसे में कार का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
- पटना। बिहार सरकार ने सेवा का अधिकार अधिनियम (आरटीएस) कानून में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। बदलाव में इसके तहत आनेवाली सेवाओं को और सुलभ बनाया गया है। साथ ही कई नई सेवाएं भी इसमें शामिल की गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी।अधिसूचना के मुताबिक 1 अप्रैल 2021 से सीओ की जगह जाति, आवासीय और आय प्रमाण-पत्र राजस्व अधिकारी जारी करेंगे। हालांकि 31 मार्च तक अंचलाधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र मान्य होंगे। इन प्रमाण पत्रों को बनाने की समय सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इन तीनों प्रमाण-पत्र को आवेदन करने के 10 दिनों के अंदर ही बनाकर देना होगा। तत्काल के मामलों में इन प्रमाण-पत्रों को दो दिनों में जारी करने की व्यवस्था की गई है। यह नयी व्यवस्था 1 अप्रैल 2021 से राज्य में लागू होगी। सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक इन तीनों प्रमाण-पत्रों को बनाने में देर होती है, तो प्रथम अपील एसडीओ के पास कर सकते हैं। इसका निपटारा 15 दिनों में करना होगा। दूसरी अपीलीय अधिकारी डीएम हैं, उनके स्तर से भी 15 दिनों में मामले का निपटारा होगा।स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सेवाएं शामिल की गईंस्वास्थ्य विभाग से जुड़ी कुछ सेवाओं को भी आरटीएस के दायरे में लाया गया है। इसमें एलोपैथिक, आयुष, कॉस्मेटिक और ब्लड बैंक के निर्माण या नवीकरण के लिए लाइसेंस, राज्य औषधि नियंत्रक 30 दिनों में जारी करेंगे। ऐसा नहीं होने पर पहले अपील के तहत वरीय प्रभारी पदाधिकारी (निदेशालय औषधि नियंत्रण प्रशासन) और दूसरे अपील के तहत स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव के पास मामला जायेगा। दोनों अपील के स्तर पर 30 दिनों में मामले का निपटारा करना होगा। इसी तरह से एलोपैथिक, आयुर्वेद, यूनानी समेत अन्य दवाओं की बिक्री और वितरण के लिए लेने वाले लाइसेंस में भी यही नियम लागू होंगे। इनके अलावा जीएमपी- गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस, गुड लेबोरेटरी प्रैक्टिस (जीएलपी), नन कनविक्शन प्रमाण-पत्र, फ्री सेल प्रमाण-पत्र, परफॉरमेंस प्रमाण-पत्र, मार्केट स्टैंडिंग सर्टिफिकेट, प्रोडक्शन कैपेसिटी सर्टिफिकेट, न्यूट्रल कोड नंबर समेत इससे जुड़े अन्य मामलों में भी 30 दिनों के अंदर राज्य औषधि नियंत्रक को सर्टिफिकेट जारी करना होगा। कुछ सर्टिफिकेट को जारी करने का अधिकार इसी समय सीमा में सहायक औषधि नियंत्रक को दिया गया है।
- मामला धमतरी के कोतवाली थाना क्षेत्र काधमतरी। धमतरी में शनिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालत में फंदे से लटका मिला है। शव गार्डन में झूले से लटका हुआ था। सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए पहुंचे तो पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल के पास स्थित नेहरू गार्डन में रोज की तरह लोग शनिवार को भी मॉर्निग वॉक के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने देखा कि एक युवक का शव झूले में गमछे के सहारे फंदे से लटक रहा है। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके।
- नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में शुक्रवार की दोपहर यमुना एक्सप्रेस-वे पर डीसीएम और कार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स की हालत नाजुक है। मृतकों में दो महिलाएं, एक पुरुष व एक बच्चा शामिल है।पुलिस ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार को रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा कट के पास हुआ। एक टाटा 407 दिल्ली से फल, लहसुन, प्याज आदि सामान लेकर आगरा की तरफ जा रही थी। इसी दौरान फलैदा कट के पास अचानक गाड़ी का अगला टायर फट गया। जिससे गाड़ी डिवाइडर से कूदकर आगरा-नोएडा रोड पर आ गई और सामने से आ रही कार से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।हादसे में कार में सवार नितिन शर्मा और उनकी पत्नी उर्वशी, उषा शर्मा, सतीश चौधरी एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान चार लोगों की मौत हो गई। सतीश चौधरी का इलाज चल रहा है। यह सभी मथुरा जिले के छाता थाना क्षेत्र सतधारा कॉलोनी के रहने वाले थे।
- करनाल। करनाल पुलिस ने हत्या के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आपस में जीजा-साला बताए जा रहे इन दोनों आरोपियों ने एक अन्य आरोपी के साथ मिलकर एक युवक को चाकू से गोद दिया था। हत्या की वजह अवैध संबंध बताई जा रही है। इसके बाद एक आरोपी को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन आरोपी जीजा-साला दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे। आखिर दोनों आरोपी डेढ़ महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गए।घटना बीती 9 जनवरी की है। सीआईए इंचार्ज रामफल ने बताया कि 9 जनवरी की रात को बाकल गांव के पवन नामक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी मृतक के शव को उसी की गाड़ी में डालकर फरार हो गए। पुलिस ने परिजन की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। 5 फरवरी को पुलिस ने हत्या में शामिल होने के आरोप में बसी वासी साहिल को गिरफ्तार कर लिया था। उसने माना कि मृतक पवन के ग्राम बसी के निवासी आरोपी कृष्ण की पत्नी से संबंध थे। इसके चलते आरोपी कृष्ण और उसके साले ग्राम राहड़ा निवासी आरोपी अंकुश ने योजनाबद्ध तरीके से पवन को मारा था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी कृष्ण और मृतक पवन अच्छे दोस्त थे। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना लगा रहता था। इस बीच आरोपी कृष्ण की पत्नी के संबंध मृतक पवन से हो गए। इसकी भनक आरोपी कृष्ण को लग गई। इसके बाद आरोपी कृष्ण ने अपने साले आरोपी अंकुश और दोस्त आरोपी साहिल को बुलाकर पवन को ठिकाने लगाने का प्लान तैयार किया। 9 जनवरी की शाम को पवन के पास फोन करके उसे ग्राम असंध बुला लिया। इसके बाद सभी ने शराब पी। चौगामा के पास आरोपी कृष्ण और आरोपी अंकुश ने पवन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए और पवन को घायल कर गाड़ी में डालकर फरार हो गए। इंचार्ज ने बताया कि रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू और मोबाइलों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
- नागौर। नागौर जिले के मकराना में शनिवार तड़के सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक युवक घायल हो गया। तीनों युवक एक बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हालांकि, घटना के बाद वाहन चालक मौके से भाग गया। ऐसे में पता नहीं चल पाया है कि बाइक की किस वाहन से टक्कर हुई थी। हादसा कालवा गांव के पास हुआ।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को मोर्चरी के लिए भिजवाया गया।पुलिस ने बताया कि हादसा कालवा गांव के शिव मंदिर के पास टोल नाके पर सुबह 5 बजे हुआ। मृतक युवकों की पहचान विक्रम निवासी मनानि और विक्रम निवासी जाखली के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। जिससे अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
- जोधपुर। बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर शनिवार तड़के नारनाडी के पास एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जोधपुर से बाड़मेर की तरफ जा रही बोलेरो को सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बोलेरो में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के अनुसार तड़के एक बोलेरो में सवार होकर दो लोग बाड़मेर की तरफ जा रहे थे। बोरानाडा से बाहर निकलते ही नारनाडी के समीप तेज रफ्तार के साथ बोलेरो सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो गाड़ी दो हिस्सों में बंट गई। इसमें सवार हरियाणा निवासी दो लोग अंदर ही फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लेकिन शव इस कदर फंस गए थे कि वे बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों के शव बाहर निकलवाए। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को खुलवाया। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं टक्कर लगने के बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग निकला।
- जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य के सभी लोगों को कोरोना वायरस संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए।उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर लोगों को चेताते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को लापरवाही की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मास्क पहनने की अनिवार्यता का कानून लागू है और सभी लोग इसका पालन आवश्यक रूप से करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर लोग लापरवाही करेंगे तो सरकार और भी सख्त कदम उठाएगी।उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ा है। और राजस्थान में भी संक्रमण के मामले बढ़े हैं। गहलोत ने कहा, राजस्थान अब तक टीकाकरण में सबसे आगे रहा है। हमें इस काम को और तेजी से आगे बढ़ाना होगा। हालांकि यह कार्य टीके की अधिक आपूर्ति से ही संभव हो सकेगा। (फाइल फोटो)
- शाहजहांपुर (उप्र) । जिले में ड्यूटी पर तैनात एक हेड कॉन्स्टेबल की शुक्रवार को कथित रूप से दिल का दौरा पडऩे से मौत हो गई।पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बताया मिर्जापुर थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुधीर कुमार (56) आज सुबह अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वह छटपटाने लगे। वाजपेई ने बताया कि कुमार को थाने में तैनात अन्य पुलिस कर्मी अस्पताल ले गए जहां से उन्हें शाहजहांपुर के लिए रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर पहुंचने से पहले ही हेड कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। वह अमरोहा जिले के रहने वाले थे। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नोएडा । गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस आयुक्तालय के जोन- 3 में तैनात 26 उप- निरीक्षकों का तबादला कर दिया गया है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय राजेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। पुलिस उपायुक्त जोन -3 राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन उप- निरीक्षकों को एक थाने तथा चौकी पर तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया था, उनका तबादला एक थाने से दूसरे थाने में किया गया है।
- नयी दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नीदरलैंड के अपने समकक्ष मार्क रट्टे को गुरुवार को संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के लिए बधाई दी। इसके साथ ही मोदी ने कहा कि वह नीदरलैंड की नई सरकार के साथ मिलकर दोनों राष्ट्रों के बीच सहयोग को और प्रगाढ़ करने को लेकर आशान्वित हैं। डच मतदाताओं ने बुधवार को हुए चुनाव में प्रधानमंत्री रट्टे को चौथी बार देश की सत्ता संभालने की तरफ बढ़ने मौका दिया है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे दोस्त मार्क रट्टे को नीदरलैंड के संसदीय चुनाव में उनकी पार्टी के सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने के लिए हार्दिक बधाई। हमारे बीच बहुआयामी एवं विस्तृत सहयोग को और प्रगाढ़ करने के लिए नीदरलैंड की नई सरकार के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं
- रांची । रांची में स्कूटी सवार दो कथित अपराधियों ने गुरुवार शाम को एक दारोगा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल दारोगा का नाम सुभाष लकड़ा है और वह चुटिया थाने में तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक घटना चुटिया इलाके के मुकचुंद टोली चौक के पास की है, अपराधियों ने दारोगा को गोली तब मारी जब वह अपराधियों को हथियार के साथ पकड़ने गए थे। जानकारी के मुताबिक दारोगा ने अपराधियों को रोकने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों ने दारोगा पर हमला कर दिया। इस बीच एक अपराधी ने पिस्टल निकालकर दारोगा को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली दारोगा के जांघ में लगी है और आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायल दारोगा को आनन-फानन में इलाज के लिए गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेडिका अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस अधीक्षक (नगर) सौरभ सहित अन्य अधिकारी घायल दरोगा से मिलने अस्पताल पहुंचे ।बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट और झपटमारी करने वाले अपराधी मुकचुंद टोली इलाके से ऑक्सफोर्ड स्कूल की ओर जा रहे हैं। इसकी सूचना मिलने के बाद चुटिया थाना के दारोगा सुभाष लकड़ा अकेले ही अपनी बाइक से उन्हें पकड़ने निकल गए। अपराधियों से झड़प के दौरान दारोगा ने पिस्टल की एक मैगजीन और उनका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया।अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों का पता लगाने में मोबाइल मददगार साबित होगा।
- नयी दिल्ली ।नोएडा स्थित बेस्टवन इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को सोशल मीडिया ऐप मीस्ट पेश किया और कंपनी का दावा है कि इसे पूरी तरह भारत में विकसित किया गया है। बेस्टवन समूह के निदेशक और मीस्ट के संस्थापक क्षितिज सिंह ने कहा कि ऐप में सोशल मीडिया की सभी विशेषताएं हैं, जिनमें मैसेजिंग, चैट, वीडियो और ऑडियो कॉल शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह लोगों को उनके भौगोलिक स्थान के आधार पर जोड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने ऐप के लाखों दर्शकों के बीच कारोबारी समुदाय को बढ़ावा देने और अपने थोक तथा फुटकर कारोबार को बढ़ाने में मदद करते हैं।'' उद्घाटन के अवसर पर आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि सामजिक संपर्क की सुविधा वाले मोबाइल ऐप की भूमिका बढ़ रही है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि मीस्ट ऐप पूरी सावधानी और संतुलन के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाएगा।
- धार (मप्र। केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2022 तक देश के सभी अवासहीन परिवारों को मकान देने का वादा किया है और इसके लिए हमने 2.95 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य रखा है।गुरुवार को डिजिटल माध्यम से मध्यप्रदेश के सवा लाख ग्रामीण परिवारों का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत निर्मित आवासों में गृह प्रवेश करवाते हुए श्री तोमर ने धार में ग्रामोदय मिशन के राज्य-स्तरीय कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बात का प्रयत्न किया है कि 2022 तक देश के सभी अवासहीन बंधुओं को अपना मकान मिल जाए।'' उन्होंने कहा, ''इसके लिए हमारा 2022 तक 2.95 करोड़ आवास बनाने का लक्ष्य है। अब तक देशभर में एक करोड़ 32 लाख से ज्यादा मकान बनाए जा चुके हैं।'' इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा निर्मित 10,500 से ज्यादा सामुदायिक कार्यों का लोकार्पण किया गया।
- नई दिल्ली। श्रीलंका में सीता एलिया नामक स्थान के एक पत्थर का इस्तेमाल अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में किया जाएगा। माना जाता है कि श्रीलंका में यही वो जगह है, जहां माता सीता को बंदी बनाकर रखा गया था।इस पत्थर को श्रीलंका के उच्चायुक्त द्वारा भारत मिलिंडा मोरागोड़ा द्वारा भारत में लाए जाने की उम्मीद है।सीता एलिया में माता सीता को समर्पित एक मंदिर भी है और कहा जाता है कि यह उस स्थान को चिह्नित करता है, जहां उन्हें रावण द्वारा बंदी बनाया गया था। माना जाता है कि यही वह जगह है, जहां माता सीता नियमित रूप से भगवान राम द्वारा उन्हें बचा ले जाने की प्रार्थना करती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त में अयोध्या में भव्य राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। वहीं, श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य सौंपा गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर के लगभग तीन साल में पूरे होने की संभावना है।
- नई दिल्ली । पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की करीब 725 कंपनियां तैनात की जाएंगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक कुलदीप सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। देश के सबसे बड़े अद्र्धसैनिक बल के 82 वें स्थापना वर्ष की पूर्व संध्या पर संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि 725 कंपनियों में से 495 कंपनियां राज्य में पहुंच चुकी हैं, जबकि शेष कंपनियां भी पहुंचने वाली हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''सीएपीएफ की एक कंपनी में करीब 72 कर्मी होते हैं। ''चुनावों के दौरान तैनात किये जाने के लिए सीआरपीएफ नोडल बल है। बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चुनावी राज्य में खतरों के आकलन के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ''खतरों का आकलन इलाकों में राज्य प्राधिकारी कर रहे हैं और वे उसी आधार पर बल की तैनाती का फैसला करेंगे। को हाल ही में सवा तीन लाख से अधिक कर्मियों वाले बल सीआरपीएफ का प्रमुख नियुक्त किया गया था। वह इस शीर्ष पद पर नियुक्त होने से पहले बल में विशेष महानिदेशक के तौर पर सेवा दे रहे थे। उन्होंने कहा, ''हम राज्य प्राधिकारियों को सहयोग उपलब्ध कराते हैं ताकि चुनाव आयोग के निर्देशों के मुताबिक शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराये जा सकें।'' सीआरपीएफ महानदेशक(डीजी) ने कहा, ''हम शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सहयोग उपलब्ध कराते हैं, खुफिया सूचना नहीं जुटाते।'' उन्होंने यह भी कहा कि अद्र्धसैनिक बल राज्य में 13 व्यक्तियों को वीआईपी सुरक्षा मुहैया कर रहा हैं।कोविड-19 महामारी को लेकर दूरी बनाये रखने संबंधी नियमों के कारण चुनाव आयोग ने राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या बढा कर 1.1 लाख कर दी है। राज्य में आठ चरणों में होने जा रहे चुनाव में प्रत्येक चरण में औसतन 12 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे।
- नई दिल्ली। दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक किशोरी को जबरन दोस्ती करने के लिए परेशान करने का विरोध करने पर एक आरोपी युवक सलमान ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर लड़की के दोस्त पंकज शाह की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पंकज पर चाकू से चार वार किए और मौके से फरार हो गए। आरोपियों के जाने के बाद पंकज के दोस्तों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद आरोपी सलमान को आगरा से दबोच लिया। उससे पूछताछ के बाद नाबालिग को भी पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी सलमान पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस फिलहाल मामले में आगे की छानबीन कर रही है।पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि मृतक पंकज अपने परिवार के साथ महावीर एंक्लेव पार्ट-3 में रहता था। उसके परिवार में मां, दो बहनें और दो भाई हैं। पंकज अपने भाई-बहनों में सबसे छोटे था और अविवाहित था। पंकज के बड़े भाई सूरज ने बताया कि 14 मार्च की शाम को पंकज अपने घर में था। शाम करीब छह बजे लड़की पंकज को बुलाने के लिए घर आई और दोनों एक साथ घूमने की बात कहकर घर से चले गए। लड़की और पंकज एक ही गली में ही रहते हैं और दोनों में लंबे समय से दोस्ती थी। लड़की पंकज के साथ पास में ही एक गली में खड़ी होकर बात कर रही थी, तभी आरोपी सलमान वहां पहुंच गया और लड़की से बात करने लगा, लेकिन लड़की ने उससे बात करने से मना कर दिया। पंकज ने आरोपी से लड़की को परेशान करने से मना किया तो आरोपी सलमान ने अपने नाबालिग दोस्तों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पंकज और आरोपी सलमान के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी सलमान और उसके आरोपी दोस्तों ने पंकज पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक चार वार किए और जब पंकज बेसुध होकर गिर गया, तो उसे छोड़ कर फरार हो गए। इसके बाद पंकज के दोस्त वहां पहुंचे तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन उसे लेकर अस्पताल गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस उपायुक्त का कहना है कि पंकज पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं थे। डाबड़ी थाना एसएचओ हेमंत कुमार की टीम ने मामले की जांच शुरू की तो पाया कि लड़की को लेकर पंकज और आरोपी सलमान के बीच झगड़ा चल रहा था। इसी झगड़े के दौरान आरोपी और उसके दोस्तों ने पंकज को मारा और फरार हो गए। आरोपियों की पहचान के बाद पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलॉन्स और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी सलमान को आगरा स्थित शिवगंज से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ लिया। आरोपी सलमान लड़की के पीछे पड़ा हुआ था, जबकि वह पंकज के साथ रहना चाहती थी। इसे लेकर आरोपी सलमान और उसके दोस्त लड़की के साथ छेड़छाड़ करते थे। पंकज उनका विरोध कर रहा था। इस विरोध के चलते आरोपी का पंकज के साथ तीन बार पहले भी झगड़ा हुआ था। हत्या से दो दिन पहले हुए झगड़े के दौरान आरोपी ने पंकज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। (प्रतीकात्मक फोटो)
- चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थाउजेंड लाइट्स सीट से भाजपा उम्मीदवार एवं अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने गुरुवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति 22.55 करोड़ रुपये बताई है।राज्य की भाजपा इकाई की अध्यक्ष एवं धारापुरम (सुरक्षित) सीट से उम्मीदवार एल मुरुगन ने अपनी (चल और अचल) संपत्ति 1.53 करोड़ रुपये जबकि पत्नी डॉक्टर सी कलायरसी की संपत्ति 1.09 करोड़ रुपये बताई है। खुशबू की खुद की अचल संपत्ति 17.99 करोड़ रुपये जबकि उनके पति तथा प्रख्यात फिल्मकार सुंदर सी की अचल संपत्ति 16.57 करोड़ रुपये की है।
- -रायपुर से विशाखापट्नम के बीच ग्रीन हाईवे का काम शुरूनई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पिछली सरकारों के दौरान कई स्थानों पर शहरी इलाकों के भीतर टोल बनाए गए जो गलत और अन्यायपूर्ण हैं और इन्हें हटाने का कार्य एक साल में पूरा हो जायेगा।गडकरी ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान गुरजीत औजला, दीपक बैज और कुंवर दानिश अली के पूरक प्रश्नों के उत्तर में यह जानकारी दी । उन्होंने कहा कि शहरों के भीतर पहले बनाए गए टोल एक साल में हटा दिए जाएंगे। इस तरह के टोल में चोरियां बहुत होती थीं। उन्होंने कहा कि अब गाडिय़ों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा जिसकी मदद से टोल शुल्क का भुगतान हो सकेगा और इसके बाद शहर के अंदर इस तरह के टोल की जरूरत नहीं होगी। गडकरी ने कहा, इस तरह के टोल को शहरों के अंदर से हटाने का काम एक साल में पूरा हो जाएगा।एक अन्य सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा, 90 फीसदी जमीन अधिग्रहण किए बिना हम परियोजना आवंटित नहीं करते। जमीन का अधिग्रहण करने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाती है। गडकरी ने दीपक बैज के पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि रायपुर से विशाखापट्नम के बीच ग्रीन हाईवे को मंजूरी दी गई है। काम शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ साल में काम पूरा होने की संभावना है और इससे कई राज्यों के लोगों को फायदा होगा।
- - सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बनाए रखेगीनई दिल्ली। केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर नियोजन से देश की अर्थव्यवस्था में गिरावट के बाद अब अंग्रेजी के वी अक्षर की तरह सुधार दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के प्रकोप और सीमा पर अशांति वाले कठिन दौर में सरकार द्वारा उठाए गए कल्याण और सुरक्षा के कदमों से ऐसा संभव हो पाया।गुरुवार को वर्ष 2020-21 की पूरक अनुदान मांगों के दूसरे चरण को लेकर सदन में हुई बहस का जवाब देते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ रक्षाकर्मियों को बुलेट प्रूफ जेकैट और राफाल जैसे अत्याधुनिक लडाकू जेट विमान उपलब्ध करा कर सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत भी कई कल्याणकारी कदम उठाए। श्री ठाकुर ने कहा कि कोविड महामारी से निपटने के लिए 35 हजार करोड़ रूपये आवंटित किए गए। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि नौ करोड़ से अधिक किसानों को कोविड महामारी के दौरान 18 हजार करोड़ रूपये दिए गए।वित्त राज्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि भारतीय खाद्य निगम अनाज की खरीद जारी रखेगा और सरकार जरूरतमदों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने रक्षापूंजी खर्च में 20 हजार करोड़ रूपये से अधिक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने यह भी बताया कि देश में कोविड महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढ़ांचे को मजबूत किया गया है।
- फरीदाबाद । हरियाणा पुलिस की अपराध शाखा ने बदरपुर बॉर्डर स्थित सराय ख्वाजा टोल प्लाजा के नजदीक हुई 36 लाख 40 हजार की लूट की वारदात के कथित सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियो की पहचान रोहन (बुराड़ी दिल्ली),विकास (शालीमार दिल्ली), सचिन (बरेली, उत्तर प्रदेश), मोनी(उन्नाव, उत्तर प्रदेश),अर्जुन (एटा, उत्तर प्रदेश),सुरजीत (सीतामढ़ी, बिहार)सोनू उर्फ जोनी (भलस्वा, दिल्ली) के रूप में की गई है। अपराध शाखा के प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि चार मार्च 2021 को उनको आरोपी अर्जुन ने सूचना दी थी के वह जिस कंपनी में काम करता है उसके 36 लाख 40 हजार रुपये लेकर जा रहा था तभी टोल प्लाजा के नजदीक कुछ लोगों ने आंखों में मिर्ची डालकर पैसे लूट लिए और फरार हो गए। उन्होंने बताया कि सराय ख्वाजा थाने में पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर ने जब मामले की गहनता से जांच की तो मामला कुछ और ही निकला। उन्होंने बताया कि जिन दो लोगों ने लूट की शिकायत की थी, वास्तव में वे ही मुख्य साजिशकर्ता थे।आरोपी अर्जुन और आरोपी रोहन वुडपैकर नाम की कंपनी के प्रीतमपुरा कार्यालय में कार्यरत हैं और कंपनी के पैसों को फरीदाबाद व अन्य जगह पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस टीम ने आरोपियों से कुल 31,72,000 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियो को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
- नयी दिल्ली ।भारतीय नौसेना ने गुरुवार को एक ‘‘लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी शिप'' को शामिल किया जिसका उपयोग युद्धक टैंकों और अन्य भारी हथियारों के परिवहन जैसी विभिन्न गतिविधियों के लिए किया जायेगा। भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लैंडिंग क्राफ्ट यूटिलिटी (एलसीयू) के आठवें तथा अंतिम और श्रेणी चार के जहाज को पोर्ट ब्लेयर में आयोजित एक कार्यक्रम में नौसेना में शामिल किया गया। जहाज को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड (जीआरएसई), कोलकाता द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘इन जहाजों के नौसेना में शामिल होने से देश की समुद्री सुरक्षा में मदद मिलेगी और यह प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया' और ‘आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण के अनुरूप है।

.jpg)










.jpg)










.jpg)



