- Home
- देश
- बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के हाइवे बाईपास पर सोमवार को बाइक सवार तीन युवक एक ट्रक की चपेट में आ गए, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि तीनों मृतकों की शिनाख्त हो गई है और परिजनों को सूचना देकर बुला लिया गया है। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर हुए इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुकेश (23) निवासी चंदौसी, सुशील (20) निवासी चंदौसी व श्रीओम (26) निवासी मुरादाबाद के रूप में की गई है। तीनों युवक गांव इस्लामगंज से घर लौट रहे थे।
- जयपुर । राजस्थान के बाड़मेड़ जिले में सोमवार को एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार बाड़मेर बालोतरा राजमार्ग पर मंडली के पास यह हादसा उस समय हुआ जब एक कार और ट्रेलर की टक्कर हो गयी। उन्होंने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये हैं ।वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
- अहमदाबाद । गुजरात के नर्मदा जिले के केवडिया में स्थापित एवं वर्ष 2018 में पर्यटकों के लिए खोली गई दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' का दीदार करने वालों की संख्या 50 लाख को पार कर गई है। राज्य सरकार के अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गुजरात के अवर मुख्य सचिव (वन एवं पर्यावरण) राजीव गुप्ता ने ट्वीट किया कि सरदार पटेल की यह प्रतिमा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरी है और यह सभी आयुवर्ग के लोगों को आकर्षित कर रही है। उल्लेखनीय है कि 182 मीटर ऊंची सरदार वल्लभ भाई पटेल की इस प्रतिमा को दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा होने का गौरव प्राप्त है और इसे केवडिया में सरदार सरोवर बांध के नजदीक साधू बेट द्वीप पर बनाया गया है। प्रतिमा का अनावरण 31 अक्टूबर 2018 को प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रतिमा के उद्घाटन के बाद से ही देश और दुनिया के पर्यटक इस पर्यटक केंद्र और अन्य आकर्षणों को देखने आ रहे हैं। गुप्ता ने ट्वीट किया, ‘‘स्टैच्यु ऑफ यूनिटी को देखने आने वालों की संख्या 50 लाख के पार हो गई है।दूरदृष्टि रखने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इसका निर्माण किया गया और यह अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल के रूप में उभरा है और सभी आयुवर्गों के लिए कई तरह का आकर्षण प्रस्तुत कर रहा है।'' गुप्ता ने ट्वीट के साथ प्रधानमंत्री मोदी, गुजरात पर्यटन को भी टैग किया है। गौरतलब है कि केवडिया से रेल एवं हवाई संपर्क को सुधारने के लिए हाल में देश के विभिन्न हिस्सो से आठ नई रेलगाड़ियां चलाई गई है और अहमदाबाद से सीप्लेन की सुविधा शुरू की गई है।
- कोझिकोड (केरल) । जाने माने कथकली नर्तक गुरु चेमांचेरी कुन्हीरमण नायर का सोमवार को तड़के कोइलांडी के चेलिया में उनके आवास पर निधन हो गया। वह 105 वर्ष के थे। नायर को कथकली नृत्य विधा में उनके अतुलनीय योगदान के लिए 2017 में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जब वह भगवान कृष्ण और कुचेला का मंच पर चित्रण करते थे, तो दर्शक उनकी बेहतरीन प्रस्तुति देखकर मंत्रमुग्ध हो जाया करते थे। उन्होंने 100 साल की आयु में आखिरी बार सार्वजनिक प्रस्तुति दी थी। नायर ने गुरु करुणाकरण मेनन की कथकली नृत्य मंडली में शामिल होने के लिए 14 साल की आयु में घर छोड़ दिया था। नायर के लिए आयु कभी कथकली करने में बाधक नहीं बनी और उन्होंने करीब नौ दशक तक नृत्य किया। उन्हें कथकली की ‘कल्लाडिकोडन' शैली में महारथ हासिल थी। उन्होंने वर्षों के अभ्यास और कड़ी मेहनत के बाद भारतीय नाट्यकलालयम की 1945 में स्थापना की, जो उत्तर केरल में स्थापित किया गया नृत्य का पहला स्कूल है। इसके बाद उन्होंने यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर अपने मूल गांव में चेलिया कथकली विद्यालयम समेत कई नृत्य स्कूलों की स्थापना की। नायर को केरल संगीत नाट्य अकादमी और केरल कलामंडलम समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।चाडयनकांडी चातुकुट्टी नायर और किनात्तिनकरा कुन्हमनकुट्टी अम्मा के घर 16 जून, 1916 को जन्मे नायर ने 1930 में कीझपायुर कुनियिल परादेवता मंदिर में अपनी पहली प्रस्तुति दी थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।
- नयी दिल्ली । भारत में एक दिन में कोविड-19 के 26,291 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,13,85,339 हो गई। आंकड़ों के अनुसार, देश में 85 दिन बाद एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। इससे पहले 20 दिसम्बर को 24 घंटे में 26,624 नए मामले सामने आए थे। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार की सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, वायरस से 118 और मरीजों की मौत होने के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 1,58,725 हो गई। देश में पिछले पांच दिनों से उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अभी कुल 2,19,262 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.93 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 1,10,07,352 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों की ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 96.68 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.39 प्रतिशत है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 14 मार्च तक 22,74,07,413 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,03,772 नमूनों की जांच रविवार को की गई थी। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में जिन 118 लोगों की वायरस से मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 50, पंजाब के 20 और केरल के 15 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक कुल 1,58,725 लोगों की वायरस से मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,861, तमिलनाडु के 12,547, कर्नाटक के 12,390, दिल्ली के 10,941, पश्चिम बंगाल के 10,292, उत्तर प्रदेश के 8,746 और आंध्र प्रदेश के 7,184 लोग थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोविड से मरने वाले पत्रकारों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता की मंजूरी दी है।लोकसभा में सूचना और प्रसारण मंत्री, प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि उनके मंत्रालय ने पत्रकार कल्याण योजना के तहत वित्तीय सहायता के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने 22 अप्रैल, 2020 को जारी एक दिशा-निर्देंश में सभी मीडियाकर्मियों को स्वास्थ्य संबंधी एहतियात बरतने की सलाह दी गई थी और मीडिया समूहों से अनुरोध किया गया था कि वे अपने फील्ड स्टाफ के साथ-साथ ऑफिस स्टाफ की भी समुचित देखभाल करें।सूचना मंत्री ने कहा कि देश में कोविड महामारी की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी करते हुए गृह मंत्रालय ने वाणिज्यिक और निजी प्रतिष्ठानों में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों को इससे मुक्त रखा था।
- नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार को कड़ी पाबंदियों के साथ एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया और अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार सुबह यहां मुख्य मार्गों पर गये और उन्होंने लॉकडाउन के क्रियान्वयन की समीक्षा की। यह लॉकडाउन 21 मार्च तक प्रभाव में रहेगा।जिला प्रशासन के मुताबिक सड़कों पर लोगों को अनावश्यक आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। कुमार ने बताया कि शहर में 99 जांच केंद्र और सीमा पर आठ ऐसे केंद्र हैं। उनके अनुसार इसके अलावा, 99 गश्ती वाहन, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) की दो कंपनियां, दंगा नियंत्रण पुलिस की छह प्लाटून और होमगार्ड के 500 जवान लॉकडाउन के उपयुक्त क्रियान्वयन के लिए लगाये गये हैं।पुलिस के मुताबिक दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति और चार पहिया वाहनों पर दो व्यक्तियों के जाने की इजाजत होगी, हालांकि अस्पताल या टीकाकरण के वास्ते दो पहिया वाहन पर दो व्यक्ति जा सकते हैं।नागपुर के अभिभावक मंत्री नितिन राउत ने यहां कोविड-19 के बढ़ते मामले के मद्देनजर बृहस्पतिवार को एक सप्ताह के लिए कड़े लॉकडाउन लगाए जाने की घोषणा की थी। रविवार को जिले में कोविड-19 के 2252 नये मरीज आने के साथ ही इस महामारी के मामले 1 लाख 70 हजार 502 हो गये। रविवार को 12 मरीजों की मौत भी हुई।
- नई दिल्ली। सरकार ने आज कहा कि फिलहाल उसका कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल, विमान ईंधन, प्राकृतिक गैस को जीएसटी के दायरे में लाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में बताया कि जीएसटी परिषद ने भी इस बारे में कोई सिफारिश नहीं की है। उन्होंने कहा है कि परिषद उचित समय पर इन पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार कर सकती है।उधर पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्यों को मिलकर डीजल और पेट्रोल की कीमतें कम करने के उपाय करने चाहिएं। उन्होंने राज्य सरकारों से पेट्रोलियम उत्पादों पर कर कम करने का आग्रह करते हुए कहा कि केंद्र सरकार भी इसके बाद कीमतों में कमी पर फैसला करेगी।
- जोधपुर। जोधपुर-बाड़मेर की सरहद पर कल्याणपुरा क्षेत्र के दुर्गापुरा में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 एक ही परिवार के हैं। एक अन्य गंभीर घायल है। बालोतरा में ब्याही अपनी बेटी के बेटा होने की खुशी में मिलने के लिए पति-पत्नी, बहू और पोता-पोती के साथ आ रहे थे। ट्रॉला से कार टकराने के कारण उनकी मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि श्रीगंगानगर के बनारसी लाल गर्ग की बेटी की शादी बालोतरा में हुई है। उनकी बेटी को एक माह पूर्व बेटा हुआ है। अपनी बेटी व दोहिते (नाती) से मिलने के लिए पति-पत्नी, अपने बेटे की बहू व पोता-पोती के साथ एक कार में सवार होकर आ रहे थे।दुर्गापुरा के राजकीय माध्यमिक विद्यालय के समीप उनकी कार को बालोतरा की तरफ से आ रहे एक ट्रॉले ने टक्कर मार दी। ठक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद ट्रॉला पलट गया। कार में सवार लोग अंदर ही फंस गए। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। दो घायलों को बालोतरा के नाहटा राजकीय अस्पताल ले जाया गया, वहां एक अन्य की मौत हो गई।पुलिस ने बताया कि मृतकों में श्रीगंगानगर के गणपति नगर निवासी 54 वर्षीय बनारसी लाल गर्ग, 50 वर्षीय उनकी पत्नी बबीता, साढ़े तीन वर्षीय पोता भव्य, दो वर्षीय पोती सिया व चालक बंटी शामिल है। जबकि मृतक बनारसी लाल की 30 वर्षीय बहू पूजा की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए जोधपुर लाया जा रहा है। हादसे के बाद ट्रॉला भी पलट गया।
- जबलपुर। मध्यप्रदेश में 10 साल के बच्चे की 15 वर्षीय पड़ोसी पर हत्या कर देने का आरोप है। उसकी लाश 10वें दिन 25 किमी दूर नरसिंहपुर जिले में मुराच घाट के पास उतराती मिली। आरोपी ने खुद के अपहरण की साजिश भी रची। बाद में आरोपी खुद पीडि़त परिवार और पुलिस वालों के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा, लेकिन मोबाइल लोकेशन से वारदात का खुलासा हो गया। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। बेलखेड़ा पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 302 और शव छिपाने की धारा 201 भादवि बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय बोर्ड में पेश किया।पुलिस ने बताया कि जुगपुरा थाना बेलखेड़ा निवासी राजा उर्फ धनराज मल्लाह (10) बीते पांच मार्च की रात आठ बजे से गायब था। चार भाई-बहनों में वह तीसरे नंबर का था और तीसरी में पढ़ता था। पिता रामदास ने 6 मार्च को बेलखेड़ा थाने में उसके अपहरण का प्रकरण दर्ज कराया था। एसपी ने 10 मार्च को बच्चे का पता बताने पर पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। तब से परिवार व गांव वालों के साथ पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।पांच मार्च को राजा रात आठ बजे चाचा और 300 मीटर दूर रहने वाली नानी के घर जाने का बोलकर निकला था। वह रात 10 बजे तक नहीं लौटा, तो परिवार वाले उसे तलाशने निकले। खबर पाकर रात में ही बेलखेड़ा पुलिस भी गांव में पहुंच गई। सात मार्च को पड़ोस में रहने वाला आरोपी 15 साल का लड़का घाट पर संदिग्ध हालत में मिला था। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे। मुंह में टेप चिपका था। तब उसने अपने परिवार वाले और पुलिस को बताया था कि बदमाश उसे अगवा कर ले जा रहे थे। हालांकि पुलिस को उसकी कहानी पर विश्वास नहीं हुआ।इधर, बच्चा भी गायब था। उसकी हरकत ने पुलिस को उस पर संदेह की वजह पैदा कर दी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन निकलवाई, तो पता चला कि जब बच्चा घर से निकला था। उसके बाद संदेही का मोबाइल लोकेशन भी जुगपुरा घाट पर था। वहां करीब वह आधे घंटे रहा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर सख्ती दिखाई। इसके बाद उसने वारदात कबूल कर ली।
- कुरुक्षेत्र। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कस्बा शाहबाद के गांव संभालखी में रविवार देर रात नेपाली दंपती की हादसे में मौत हो गई। नेपाली दंपती बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों 10 से 15 फीट ऊपर उछले और काफी दूर जाकर गिरे। जब तक लोग पहुंचे, दोनों की मौत हो चुकी थी।रेलवे हेल्पर्स के प्रधान तिलक राज अग्रवाल ने बताया कि उनकी टीम ने शवों को ट्रैक से उठाकर कुरुक्षेत्र के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। जीआरपी ने केस दर्ज करके मृतकों के परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान संतोष और उसकी पत्नी आरती के रूप में हुई है। वे गांव अमीन में किसी के यहां नौकरी करते थे। रविवार को वे संभालखी स्थित पोल्ट्री फार्म में अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए थे। लौटते समय हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों मृतक रेलवे लाइन क्रॉस कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार से ट्रेन आई और दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने डाउन रेलवे ट्रैक तो पार कर लिया था, लेकिन अप ट्रैक पर उनका ध्यान नहीं गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने शवों को ट्रैक पर पड़े देखा तो जीआरपी को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।
- दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया शहर की भारतीय मूल की दो युवा महिलाओं ने इस सप्ताह अपने अनुकरणीय नेतृत्वकारी कार्यों के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है। इनमें एक 21 वर्षीय सौंदर्य उत्पाद उद्यमी और दूसरी 30 वर्षीय वास्तुकार हैं। सौंदर्य उत्पाद उद्यमी राबिया घूर को 2021 के लिए फोर्ब्स वुमन अफ्रीका 'यंग अचीवर्स' पुरस्कार मिला, जबकि वास्तुकार सुमैया वैली को 2021 की टाइम्स-100 की सूची में शामिल किया गया। यह सम्मान उन लोगों को दिया जाता है, जो अपनी नेतृत्वकारी क्षमता से भविष्य को नया आकार देते हैं।घूर को पुरस्कार की घोषणा वर्चुअल फोर्ब्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई।घूर को पुरस्कार की घोषणा वर्चुअल फोर्ब्स शिखर सम्मेलन के दौरान की गई। घूर ने 14 साल की उम्र में 'स्विच ब्यूटी की शुरुआत की, जो उनका मेकअप और स्किनकेयर का ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर है। दो साल बाद स्कूल से बाहर निकलकर वह कारोबार पर पूरा समय केंद्रित करने के लिए प्रेरित हुईं। घूर ने कहा “मैंने सौन्दर्य ब्रांड बनाने के लिए उत्पाद के उद्गम स्थल, फॉर्मूलेशन, ई-कॉमर्स, पैकेजिंग, विनिर्माण, डिज़ाइन के अपने अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए शोध करना शुरू किया, जो सीमाओं को नहीं तोड़ता और दूसरी - ऐसी चीज़ों को बनाता था, जिनका लोग वास्तव में उपयोग करते हैं।लंदन की सर्पेन्टाइन गैलरियों के लिए पैवेलियन के डिजाइन में अपनी भूमिका के लिए टाइम्स-100 लिस्ट में जगह बनाने वाली वैली सबसे कम उम्र की आर्किटेक्ट बन गईं।वैली ने कंपनी काउंटरस्पेस की स्थापना पांच साल पहले कुछ दोस्तों के साथ साझेदारी में की थी, जब वह जोहानिसबर्ग विश्वविद्यालय के ग्रैजुएट स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर में व्याख्याता भी थीं। उन्होंने कहा कि कंपनी का गठन डिजाइन की एक भाषा विकसित करने के उद्देश्य से किया था।
- नई दिल्ली। एनटीए ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन्स मार्च सत्र 2021 की तारीखों में बदलाव किया है। पहले ये परीक्षा 15 मार्च से शुरू होने वाली थी। अब जेईई मेन 16 से 18 मार्च तक देश और विदेश में 331 शहरों में आयोजित होंगी। केवल तीन दिन परीक्षा आयोजित की जाएगी।(File Photo)
- नागपुर । दिल्ली की ओर जा रही इंडिगो की एक उड़ान में सवार 65 वर्षीय यात्री को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर विमान को नागपुर हवाईअड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। हालांकि, यात्री ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार की है।सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि बिहार के गया के रहने वाले छोटूसिंह नारायण सिंह यादव (65) शनिवार सुबह चेन्नई से विमान में चढ़े थे। हालांकि, विमान के उड़ान भरने के बाद उन्होंने सेहत संबंधी समस्या की शिकायत की, जिसके बाद विमान की नागपुर के डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की गई। सिंह ने बताया कि यादव को सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।
- पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) । जिले के झूलाघाट इलाके में रविवार को एक महिला और उसकी पोती काली नदी में बह गईं । जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि राज्यूरा गांव में यह घटना उस समय हुई जब दोनों नदी में नहा रही थीं । उन्होंने बताया कि 55 वर्षीया तारा देवी और उसकी आठ वर्षीया पोती लतिका नहाने के दौरान अचानक फिसलकर नदी की तेज धारा में बह गईं । उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे लेकिन डूबने से बचाया नहीं जा सका । अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढूंढने के लिए पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की मदद से काफी प्रयास किए गए लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका ।
- -केरल विधानसभा चुनाव-2021तिरुवनंतपुरम। केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने रविवार को 86 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें केएसयू के प्रदेश अध्यक्ष केएम अभिजीत को कोझिकोड से तो पूर्व सीएम ओम्मन चांडी को पुथुपल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल कांग्रेस के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने रविवार को यह सूची जारी की। रामचंद्रन ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हम इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस ने रविवार को जो सूची जारी की है वह एक पीढ़ी का बदलाव दिखाती है।इस सूची में नए चेहरों को दी गई प्राथमिकतासूची में नए चेहरों को प्राथमिकता दी गई है। राहुल गांधी ऐसी सूची चाहते थे। रमेश चेन्निथला हरिपद से प्रत्याशीवीटी बलराम को थ्रिथला से, शफी परमबिल को पलक्कड़ से, अनिल अक्कारा को वडक्कनचेरी से प्रत्याशी बनाया गया है। केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्निथला को हरिपद से, पद्मजा वेणुगोपाल को त्रिसूर से, वीडी सतीशन को पैरावुर से, के. बाबू को थ्रिपुन्नीथुरा से, पीटी थॉमस को थेरीक्कारा से कांग्रेस प्रत्याशी बनाया गया है। के. मुरलीधरन नेमाम से, बिंदु कृषणा कोल्लम से, आर. सेल्वराज नेयत्तीनकारा से, डॉ. एसएस लाल कझाकोट्टम से कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए हैं। नेमाम सीट पर केरल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष कुम्मानम राजेशेखरन का मुरलीधरन से मुकाबला होगा।
- पटना। बिहार में आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने अपने तमाम नेताओं के साथ आज जेडीयू में पार्टी का विलय कर लिया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद थे। उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि जेडीयू में शामिल होने के लिए उन्होंने कोई शर्त नहीं रखी, लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें तोहफे में जेडीयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष का पद दिया है। उपेंद्र कुशवाहा की 8 साल पुरानी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का जेडीयू में विलय होना बिहार की राजनीति में एक बड़ा खेल माना जा रहा हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपेंद्र कुशवाहा के फिर से साथ आने से गदगद दिखे।
- मिर्जापुर । उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में वाराणसी की सीमा पर स्थित चुनार थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में रविवार सुबह खून से लथपथ तीन शव मिले। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। चुनार के थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल गुप्ता ने बताया कि रविवार सुबह थाना क्षेत्र के नंदूपुर गांव में सड़क के किनारे तीन व्यक्तियों के शव मिले हैं। उन्होंने बताया कि तीनों शवों को चार पहिया वाहन के कवर से ढका गया था। उन्होंने बताया कि जब प्रातः ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त करने का प्रयास किया तो मृतकों में से एक व्यक्ति के पास से एक डायरी मिली जिससे उसकी पहचान राजकुमार उर्फ पिंटू यादव, निवासी गोरारी, जिला रोहतास, बिहार के रूप में हुई। युवक की उम्र करीब 35 वर्ष है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक दूसरा व्यक्ति पिंटू है जिसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच की है।उन्होंने बताया कि मृतक राजकुमार उर्फ पिंटू के भाई बिट्टू यादव से मोबाइल पर पुलिस की हुई बातचीत के बाद पता चला कि उसका भाई पिंटू कुमार सिंह निवासी बाईपास रोड, सोनभद्र की गाड़ी चलाता था और वह शनिवार शाम चार से पांच बजे के बीच वाहन स्वामी के साथ गोरारी, रोहतास के लिए रवाना हुआ था। उन्होंने बताया कि इनके साथ पड़ोस में ही रहने वाला ओम (30) भी गया था। इसके बाद परिवार से कोई संपर्क नहीं हो सका। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (File Photo)
- नयी दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक' ने रविवार को सत्यापित ऑनलाइन शिक्षक छात्र पंजीकरण प्रबंधन प्रणाली (ओटीपीआरएमएस) प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर के साथ जोड़ने की घोषणा की और कहा कि इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। निशंक ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘‘ ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र तक व्यवधान रहित पहुंच सुनिश्चित करने के क्रम में शिक्षा मंत्रालय ने प्रमाण पत्रों को डिजिलॉकर से जोड़ने का फैसला किया है।'' उन्होंने कहा कि जारी किए जाने वाले प्रमाण पत्र स्वतः ही डिजिलॉकर में स्थानांतरित हो जाएंगे और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की वेबसाइट पर जाकर उन्हें देखा जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘ डिजिलॉकर ऐप को एंड्रॉयड फोन और आईफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है।'' केन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि एनसीटीई द्वारा जारी ओटीपीआरएमएस प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए 200 रुपये के पंजीकरण शुल्क को माफ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इससे देश भर के सभी हितधारकों को कारोबारी सुगमता के साथ डिजिटल रूप से सशक्त बनाना सक्षम होगा। गौरतलब है कि डिजिलॉकर ऐसी प्रणाली है जहां दस्तावेजों को ई-सक्षम बनाकर डिजिटल माध्यम से सुरक्षित एवं वास्तविक समय में उपयोग के लिये उपलब्ध कराया जाता है।
- इंदौर। मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में इस महीने मास्क लगाए बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूमना 9,183 लोगों को महंगा पड़ा और शहरी निकाय ने उनसे कुल 4.65 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल लिया। इंदौर नगर निगम (आईएमसी) के एक अधिकारी ने एक मार्च से 13 मार्च के आंकड़ों के हवाले से रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "महामारी के नये मामलों में जारी इजाफे के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों से जुर्माना वसूली की मुहिम तेज कर दी गई है। ऐसे हर व्यक्ति से 50 से 100 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला जा रहा है।" आईएमसी अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से बचाव की हिदायतों के उल्लंघन पर शहर में एक जून 2020 से इस साल 13 मार्च तक कुल 73,529 नागरिकों से 96 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया है। इनमें सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने वाले 68,791 नागरिक और शारीरिक दूरी नहीं रखने वाले 4,331 नागरिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गुजरे साढ़े नौ महीनों में शहर के कुल 407 प्रतिष्ठानों में महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजर नहीं रखे जाने पर इन संस्थानों के प्रमुखों से भी जुर्माना वसूला गया है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर इस साल 13 मार्च तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 62,152 मरीज मिले हैं। इनमें से 942 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
- भुवनेश्वर । सभी बाधाओं को दूर कर कामयाबी पाने की ललक से प्रभावित होकर एक अमेरिकी समूह ओडिशा के पांच गरीब छात्रों की एमबीबीएस की पढ़ाई के वास्ते आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए आगे आया है। इस समूह ने ओडिशा के मेडिकल कॉलेज में इन छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की है। इन सभी छात्रों ने एक गैर-सरकारी संगठन जिंदगी फाउंडेशन द्वारा चलाए जाने वाले कोचिंग संस्थान के छात्र हैं । यह संस्थान मेडिकल कालेज में दाखिले के लिये गरीब छात्रों को मुफ्त में कोचिंग की सुविधा के अलावा, भोजन, आवास एवं अध्ययन सामग्री मुहैया कराता है । इन छात्रों ने मेडिकल कालेज में दाखिले के लिए वर्ष 2020 की नीट परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी।कैलिफोर्निया के ''सलोनी हार्ट फाउंडेशन'' ने ओडिशा के पांच छात्रों को पांच वर्षीय एमबीबीएस कोर्स के लिए यह छात्रवृत्ति प्रदान की है। शनिवार देर शाम ऑनलाइन आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इस मौके पर ''जिंदगी फाउंडेशन'' के संस्थापक अजय बहादुर सिंह के अलावा अमेरिका के कई मेडिकल पेशेवरों ने हिस्सा लिया।
- फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) ।फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के अल्लीपुर चौराहे के नजदीक रविवार को एक निजी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार देवर-भाभी और डेढ़ माह की बच्ची की मौत हो गयी। सुल्तानपुर घोष थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि प्रेमनगर कस्बे का रहने वाला मंजीत गुप्ता (26) रविवार शाम करीब चार बजे अपनी भाभी आरती (25) और भतीजी वैष्णवी (डेढ़ माह) को बाइक से इलाज के लिये हथगाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जा रहा था। रास्ते में अल्लीपुर चौराहे के नजदीक उनकी मोटरसाइकिल को एक निजी बस ने टक्कर मार दी। उन्होंने बतया कि इस हादसे में मंजीत की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि आरती और डेढ़ माह की बच्ची ने अस्पताल में पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। गौतम ने बताया कि पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और उसके फरार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर उसकी तलाश की जा रही है।
- नई दिल्ली । राष्ट्रीय पात्रता और प्रवेश परीक्षा-नीट इस वर्ष पहली अगस्त को होगी। नीट-यूजी 2021 ग्यारह भाषाओं में होगी।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कल सूचित किया कि नीट परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द उपलब्ध कराई जाएगी। एजेंसी ने सभी विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट nta.ac.in और ntaneet.nic.in पर नजर बनाए रखे।
- नई दिल्ली। भारत रिकॉर्ड समय में कोविड-19 वैक्सीन के तीन करोड़ टीकाकरण की महत्वपूर्ण उपलब्धि के करीब पहुंच गया है। कल 15 लाख 19 हजार लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। इन्हें मिलाकर अब तक दो करोड 97 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।अल्पाधि में यह उपलब्धि हासिल करने वाले देशों में से भारत एक है। इस वर्ष 16 जनवरी से देश में स्वास्थ्य कर्मियों और दो फरवरी से अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। पहली मार्च से साठ वर्ष से अधिक आयु के लोगों और गंभीर बीमारी से पीडित 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड से बचाव के टीके लगाए जा रहे हैं।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि मात्र 13 दिनों में 78 लाख से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से ऊपर गंभीर बिमारियों से पीडि़त करीब 13 लाख 86 हजार लोगों ने कोविड-19 का पहला टीका लगवाया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में इस समय कोविड से स्वस्थ होने की दर 96 दशमलव सात-पांच प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोविड के 16 हजार 637 मरीज स्वस्थ हुए हैं और 25 हजार 320 नए मामलें सामने आए हैं। अब तक एक करोड नौ लाख 89 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में देश में कोविड के उपचाराधीन मरीजों की संख्या करीब दो लाख दस हजार है जो अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों का एक दशमलव आठ-पांच प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से एक सौ 58 लोगों की मृत्यु हुई है। इस महामारी से अब तक कुल मिलाकर एक लाख 58 हजार 604 मरीजों की मौत हो चुकी है।
- चित्रकूट (उत्तर प्रदेश). चित्रकूट जिले के कर्वी सदर कोतवाली क्षेत्र में पिछले दिनों अपने बड़े भाई की हत्या करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने रविवार को बताया कि शंकर बाजार मुहल्ले में आठ मार्च की रात मोटरसाइकिल की चाभी नहीं देने पर आरोपी अजय कुमार गुप्ता उर्फ छोटू नामक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने बड़े भाई सुशील उर्फ बबलू गुप्ता (40) को तमंचे से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से फरार चल रहे आरोपी अजय गुप्ता को पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है








.jpg)














.jpg)
.jpg)


