- Home
- देश
- जोधपुर। जोधपुर में एक दर्दभरी घटना सामने आई है। यहां कायलाना झील में कूदकर दो भाइयों ने आत्महत्या कर ली। दोनों भाई अलग-अलग दिन पानी में कूदे। एक भाई ने बुधवार को झील में कूद अपनी जान दी। इसके बाद करीब एक हफ्ते से लापता चल रहे बड़े भाई का शव भी शनिवार को उसी झील से बरामद किया गया।छोटे भाई का शव झील से मिलने के बाद पुलिस को आशंका थी कि बड़ा भाई भी इसमें कूदा होगा। ऐसे में दो दिन से वहां खोज अभियान चलाया जा रहा था। शनिवार सुबह पानी के ऊपर उतराता हुआ उसका शव मिला। मृतक की पहचान हड़वंत सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।कायलाना झील में बुधवार को एक होमगार्ड के जवान ने छलांग लगा दी थी। रात को उसका पानी में पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से फिर तलाश करवाई। बाद में उसका शव पानी से बाहर निकाला जा सका। उसका बड़ा भाई भी पिछले कुछ दिनों से गुमशुदा था। जिसकी रिपोर्ट सूरसागर थाने में दर्ज करवाई गई।राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि भूरटिया स्थित गली नंबर-9 में रहने वाला नरपत सिंह पुत्र नगसिंह राजपूत होमगार्ड था। वह बुधवार को दिन में अपनी बाइक लेकर कायलाना तालाब पहुंचा था। जहां पर बाइक खड़ी कर अपनी चप्पल उतारी और मोबाइल व पर्स को गाड़ी पर रखा था। फिर उसने पानी में छलांग लगा ली। इसे ऐसा करते हुए एक राहगीर ने देखा लिया था। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रात तक उसकी पानी में तलाश की, मगर वो नहीं मिला।गुरुवार सुबह फिर से पानी में उसकी तलाश करवाई गई। तब गोताखोर को उसका शव मिला। उसी दौरान जानकारी मिली कि नरपत सिंह का बड़ा भाई भी लापता है। इस पर पुलिस ने कायलाना में खोज अभियान तेज किया। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव भी उसी तालाब में मिला।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि पहले किस भाई ने अपनी जान दी थी। लेकिन शव को देख माना जा रहा है कि छोटे के आत्महत्या करने के बाद बड़े भाई ने भी पानी में कूद कर खुदकुशी कर ली। दोनों भाई के पास से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। दोनों ने जान क्यों दी? इसकी भी जांच की जा रही है। हालांकि, शुरुआती जांच के बाद पुलिस का कहना है कि छोटा भाई अवसाद में था। उसकी मौत के बाद बड़ा भाई ने भी तनाव में आकर जान दे दी।
- अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में विवाहिता के सुसाइड का मामला सामने आया है। उन्होंने इससे पहले अपना एक इमोशनल वीडियो बनाया। जिसमें वे परिवार को मैसेज दे रही हैं। उन्होंने कहा, ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले और फिर ब्रिज से साबरमती नदी में छलांग लगा दी। वीडियो मिलते ही परिवार ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने नदी से आयशा की लाश निकाली।पुलिस ने बताया कि आयशा ने वीडियो में कहा कि हैलो, अस्सलाम अलेकुम, मेरा नाम आयशा आरिफ खान...और मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं, मेरी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का दबाव नहीं है, अब बस क्या कहें? ये समझ लीजिए कि खुदा की दी जिंदगी इतनी ही थी और मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली। और डैड, कब तक लड़ोगे? केस विदड्रॉल कर लीजिए।आयशा लड़ाइयों के लिए नहीं बनी है। और आरिफ से तो प्यार करते हैं, उसे परेशान थोड़ी न करेंगे। अगर उसे आजादी चाहिए तो ठीक है वो आजाद रहे। चलो अपनी जिंदगी तो यहीं तक है। मैं खुश हूं कि अल्लाह से मिलूंगी और उनसे कहूंगी कि मेरे से गलती कहां रह गई? मां-बाप बहुत अच्छे मिले, दोस्त बहुत अच्छे मिले, लेकिन कहीं कोई कमी मेरे से ही रह गई। अल्लाह से दुआ करती हूं कि दोबारा इंसानों की शक्ल न दिखाए।आयशा ने आगे कहा, एक चीज जरूर सीख रही हूं कि मोहब्बत करनी है तो दो तरफा करो, क्योंकि एकतरफा में कुछ हालिस नहीं है। मोहब्बत तो निकाह के बाद भी अधूरी रहती है। ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले और मेरे पीठ पीछे जो भी हो प्लीज ज्यादा बखेड़ा मत करना। अहमदाबाद में रहने वाले और पेशे से टेलर आयशा के पिता लियाकत अली ने बताया कि बेटी का निकाह 2018 में जालौर (राजस्थान) में रहने वाले आरिफ खान से हुआ था।
- जयपुर। राजस्थान के जयपुर के एक नामी डॉक्टर के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। शहर के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनीत सोनी के घर से बुधवार को चोर चांदी चुरा ले गए। चोरी के लिए मकान के पास खाली प्लॉट से करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी गई। इसके बाद बेसमेंट में रखे लोहे के 3 बक्सों में रखी चांदी की सिल्लियां और जेवर निकालकर ले गए।जयपुर के एसीपी रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि शुक्रवार को वैशाली नगर में आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहने वाले डॉ. सोनी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में डॉ. सोनी ने बताया कि वे 2 दिन पहले बेसमेंट में गए थे। वहां चांदी के गहने गायब मिले। लोहे के बॉक्स निकालकर देखे, तो वे भी कटे हुए थे। एक बॉक्स के नीचे करीब 2 फीट गहरा सुराख दिखा। इसकी पड़ताल में खुलासा हुआ कि करीब 20 फीट लंबी सुरंग बनाकर चांदी की सिल्लियां चुराई गई हैं।वैशाली नगर के थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि चोरी की एफआईआर में डॉ. सोनी ने चोरी हुई चांदी का वजन और कीमत नहीं बताई है। उन्होंने केवल चांदी के गहने चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में दावा किया गया है कि बेसमेंट में लोहे के तीन बक्सों में कई क्विंटल चांदी थी। इन बक्सों को जमीन में गाड़कर ऊपर से टाइल्स लगाकर पक्का फर्श बना दिया गया था। डॉक्टर और उनकी पत्नी अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं।पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में डॉ. सोनी के मकान के ठीक पीछे मकान नंबर डी-135 है। यह मकान 4 जनवरी को करीब 90 लाख रुपए में बनवारी लाल जांगिड़ नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। इसी मकान में एक कमरा बना है। जहां से फर्श उखाड़ कर करीब चार फीट नीचे सुरंग खोदने का काम शुरू हुआ। चोर करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर डॉक्टर के बेसमेंट में पहुंचे। वहां जमीन में गड़े बक्सों में रखे चांदी के गहने और सिल्लियां चुरा ले गए। इसके बाद मिट्टी डलवाकर सुरंग को बंद कर दिया गया और फर्श पर टाइल्स भी लगवा दीं।
- शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन शुक्रवार को अपने अभिभाषण के बाद सदन से लौट रहे राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के साथ कांग्रेस के कुछ विधायकों ने कथित तौर पर हाथापाई की।इसके बाद, विधानसभा अध्यक्ष विपिन परमार ने कांग्रेस के पांच विधायकों को निलंबित कर दिया गया। ससंदीय कार्य मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि सत्र के बाद जब राज्यपाल अपने वाहन के पास जा रहे, तब सदन में आरोपी विधायक मुकेश अग्निहोत्री (विपक्ष के नेता), कांग्रेस विधायक हर्षवर्धन चौहान, सुंदर सिंह ठाकुर , सत्यपाल रायजादा और विनय कुमार ने उनके साथ हाथापाई की। इसके बाद सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के पांच विधायकों के निलंबन का प्रस्ताव सदन में पेश किया जिस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।इससे पहले, विधानसभा सत्र शुरू होते ही पूर्वाह्न 11 बजे सदन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के सदस्य अपनी सीट से खड़े हो गए और नोरबाजी करने लगे। हंगामे के बीच, राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की केवल आखिरी पंक्ति पढ़ी और कहा कि बाकी का भाषण पढ़ा हुआ माना जाए। कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि अभिभाषण झूठ से भरा था। उन्होंने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दों को अभिभाषण में शामिल नहीं किया गया।इसके बाद सोमवार को सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कांग्रेस के इस व्यवहार की निंदा की और कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। बजट सत्र 20 मार्च को सम्पन्न होगा।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि किसान, प्रसंस्करण इकाइयां, सूक्ष्म लघु और मझौले उद्यम तथा स्टार्टअप आत्मनिर्भर भारत की प्राण शक्ति होंगे।वित्तीय सेवा क्षेत्र में बजट के कार्यान्वयन पर एक वेबीनार को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्तीय क्षेत्र के बारे में सरकार का दृष्टिकोण बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि विश्वास, पारदर्शिता और भरोसा वित्तीय क्षेत्र के आधार हैं। श्री मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार के शासन में बैकिंग और गैर-बैकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि दस साल पहले बड़े स्तर पर उधार देने के नाम पर वित्तीय और बैकिंग क्षेत्र को कमजोर किया गया, जो अब मौजूदा सरकार की प्रतिबद्धता के कारण पटरी पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपारदर्शी कारोबारी संस्कृति को समाप्त करने के लिए कई कदम उठाये हैं। श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने फंसे कर्जो की स्थिति को दबाये रखने के बजाय उनके बारे में जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।प्रधानमंत्री ने केन्द्रीय बजट के प्रमुख प्रावधानों का जिक्र करते हुए उन्होंने वित्त से सम्बद्ध निजी क्षेत्रों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने सबके लिए वित्तीय समावेशन सुनिश्चित करने के वास्ते बैकिंग और बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र इकाइयों की निरन्तर और मजबूत भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। वित्तीय क्षेत्र में सरकार के प्रमुख सुधारों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि दिवालिया और शोधन अक्षमता संहिता ने ऋणदाताओं में भरोसा पैदा किया है। उन्होंने कहा कि छोटे बैंकों के विलय और परिसम्पत्ति पुनर्गठन संस्थानों तथा विकास वित्तीय संस्थान के प्रावधान से देश के वित्तीय क्षेत्र में मजबूती आएगी।
- मलप्पुरम (केरल)। ''मेट्रो मैन ई श्रीधरन गुरुवार को औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा नेताओं ने यह जानकारी दी।पार्टी नेताओं ने कहा कि चांगरामकुलम में आयोजित एक बैठक में श्रीधरन भाजपा में शामिल हुए। केरल भाजपा प्रमुख के. सुरेन्द्रन की अगुवाई में बृहस्पतिवार रात को ''विजय यात्राÓÓ पहुंचने के बाद यह बैठक आयोजित की गई थी। सुरेंद्रन ने श्रीधरन का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीधरन ने कहा कि यह उनके जीवन के सबसे महान क्षणों में से एक है।88 वर्षीय टेक्नोक्रेट ने भाजपा के लिए काम करने का अवसर देने के वास्ते सुरेंद्रन को धन्यवाद दिया। मेट्रो मैन के नाम से मशहूर श्रीधरन ने पिछले हफ्ते ही भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा है कि वह केरल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे जो अप्रैल-मई में होने की संभावना है।----
- पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)। कैलाश—मानसरोवर यात्रा का आयोजन इस वर्ष भी संभव न होने की आशंकाओं के मददेनजर कुमांउ मंडल विकास निगम ने चीन के साथ लगती सीमा पर भारतीय क्षेत्र में स्थित शिव के धाम 'छोटा कैलाश' को एक प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है ।निगम के अध्यक्ष केदार जोशी ने यहां बताया, 'आदि कैलाश के रूप में भी विख्यात छोटा कैलाश को भगवान शिव का असली घर माना जाता है और देश भर के शिवभक्तों के लिए यह सर्वश्रेष्ठ तीर्थस्थल हो सकता है ।' उन्होने कहा कि सीमा सडक संगठन द्वारा पिछले साल जून में व्यास घाटी को मोटर मार्ग से जोड़ दिए जाने के बाद छोटा कैलाश तक संपर्क (कनेक्टिविटी) भी बेहतर हुई है, इससे तीर्थयात्रियों का वहां तक जाना भी सुविधाजनक हो गया है ।भारत—चीन सीमा पर स्थित लिपुलेख दर्रे के जरिए हर वर्ष होने वाली कैलाश—मानसरोवर यात्रा के लिए निगम नोडल एजेंसी है । पिछले साल कोविड 19 महामारी के कारण यह यात्रा नहीं हो पाई और इस बार भी अब तक इसके लिए तैयारी बैठकों के न होने के कारण इसके आयोजन की संभावनाएं नहीं लग रही हैं । यात्रा के संबंध में हर साल फरवरी के पहले सप्ताह में विदेश मंत्रालय तैयारी बैठकें करता है ।
- नवादा । जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक पागल हाथी ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक सहित अबतक तीन लोगों की जान ले ली है। नवादा सदर अस्पताल में पदस्थापित अवर निरीक्षक विजय कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि मृतकों में नारदीगंज थाना अंतर्गत बभनौली गांव निवासी विनोद चौहान, हिसुआ थाना अंतर्गत सकरा गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आनंद सिंह तथा सीतामढी थाना क्षेत्र के का एक नवयुवक छोटू राम शामिल हैं। वन विभाग के रेंजर संजय कुमार ने बताया कि उक्त हाथी गया जिला की तरफ से आया है जिसके बारे में लोगों को सचेत किया गया तथा उस पकड़ने के लिए गया से टीम बुलाई जा रही है। (File Photo)
- मथुरा। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि तेल-उत्पादक देश कच्चे तेल के दाम बढ़ा रहे हैं और इस वजह से देश में भी पेट्रोलियम उत्पाद महंगे हो रहे हैं। प्रधान ने बृहस्पतिवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘अधिक लाभ कमाने के लिए कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ता देश दाम बढ़ा रहे हैं।'' उनसे देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बारे में पूछा गया था। उन्होंने कहा कि कच्चे तेल के आपूर्तिकर्ता देशों से आग्रह किया गया है कि वे कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी नहीं करें, क्योंकि इससे उपभोक्ता सीधे प्रभावित होते हैं। प्रधान ने कहा कि इन देशों ने देशहित में कीमतें कृत्रिम तरीके से बढ़ाई हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आप मनमाने तरीके से दाम नहीं बढ़ा सकते क्योंकि इससे उपभोक्ता देशों पर असर पड़ता है। '' पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि खराब मौसम की वजह से पिछले दो-तीन सप्ताह में अमेरिका में भी उत्पादन घटा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति में जल्द सुधार होगा।प्रधान ने कहा कि सरकार के समक्ष मूल समस्या राहत, रोजगार, रोजगार में लगे लोगों की नौकरियां बचाना और लोगों को पैसा उपलब्ध कराने का प्रयास करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि सरकार गरीब वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण के लिए 35,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इससे पहले मंत्री ने साध्वी ऋतंभरा द्वारा संचालित वात्सल्य भवन की आधाशिला रखी। इस निर्माण दिव्यांग लोगों द्वारा किया जा रहा है। ओएनजीसी अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के तहत इसका वित्तपोषण कर रही है।
- सीतामढ़ी । ज़िले के नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अज्ञात अपराधियों ने एक हार्डवेयर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी । पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक का नाम विजय उर्फ़ गुड्डू भागवानी है । अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है । मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अपराधियों ने अपने दुकान में बैठे विजय की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी।
- चंद्रपुर। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में यात्रियों को ले जा रहे एक टेम्पो के बृहस्पतिवार को पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पीड़ित एक शादी में हिस्सा लेने के बाद रतनपुर से एकारा लौट रहे थे। सहायक पुलिस निरीक्षक योगेश घारे ने बताया कि टेंपो चालक ने सिंधेवाही पुलिस थाना की सीमा के तहत काचेपार गांव के पास वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह पलट गया। उन्होंने बताया कि वाहन में करीब 30 लोग यात्रा कर रहे थे। उन्होंने बताया कि उनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान रघुनाथ कोरम (41), साहिल कोरम (14), कविता बोरकर (30), और रानी गने (27) के तौर पर की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को चंद्रपुर के एक अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि टेंपो चालक के खिलाफ एक मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वह फरार है।
- बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) नई पीढ़ी के अपने छोटे रॉकेट को पहली कक्षीय प्रायोगिक उड़ान पर भेजने की तैयारी कर रहा है। संगठन ने छोटे उपग्रहों के उभरते वैश्विक प्रक्षेपण बाजार के मद्देनजर छोटे लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान(एसएसएलवी) का विकास शुरू किया था।एसएसएलवी-डी1 को मार्च के अंत में या अप्रैल के शुरू में प्रक्षेपित किए जाने की संभावना है। अंतरिक्ष विभाग के सचिव एवं इसरो अध्यक्ष के सिवन ने कहा कि एसएसएलवी छोटे उपग्रहों की किफायती मांग के मद्देनजर विकसित किया गया है। सिवन ने पूर्व में कहा था कि एसएसएलवी के कलपुर्जों को महज 72 घंटे में जोड़ा जा सकता है।इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष जी नारायण ने कहा कि विश्व में छोटे प्रक्षेपण यानों की मांग में वृद्धि हुई है और इसीलिए इसपर ध्यान केंद्रित किया गया है।
- सिवनी (मध्य प्रदेश)। जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर नागपुर रोड पर स्थित सांसद आदर्श गांव गोपालगंज की प्रभारी सरपंच को गुरुवार को लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने 4 हजार रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।लोकायुक्त उपाधीक्षक जेपी वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत गोपालगंज के भवन में प्रभारी सरपंच राजकुमारी बरकड़े (30) को प्रार्थी जागेश्वर चंद्रवंशी (35) गोपालगंज गांव निवासी से रिश्वत राशि लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रभारी सरपंच द्वारा जागेश्वर की निजी जमीन पर जियो कंपनी का मोबाइल टावर लगाने हेतु अनापत्ति प्रमाण पत्र देने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांगी गई थी। इसमें बाद में 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। वर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत प्रार्थी ने लोकायुक्त पुलिस, जबलपुर में दर्ज कराई। शिकायत की जांच करने के बाद लोकायुक्त पुलिस के दस्ते ने गुरुवार को जागेश्वर को रिश्वत के रुपये लेकर प्रभारी सरपंच के पास पंचायत भवन भेजा। जहां प्रभारी महिला सरपंच ने रिश्वत के रुपये अपने पास रख लिए। इसके बाद लोकायुक्त दल में शामिल अधिकारियों ने प्रभारी सरपंच को रिश्वत के रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
- पालघर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के विरार इलाके में पुलिस ने एक ट्रक से 11.43 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा जब्त किया है। अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने मुम्बई-अहमदाबाद राजमार्ग पर गुजरात जा रहे एक ट्रक को रोका। उन्होंने बताया कि पुलिस को ट्रक में से कपड़े के डिब्बों के नीचे छिपाकर रखी गुटखे से भरी 22 बोरियां बरामद हुईं।अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत 'ट्रांसपोर्टर' के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तार नहीं हुई है। महाराष्ट्र में 2012 से गुटखे, सुगंधित एवं विशिष्ट स्वाद वाले तंबाकू की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध है। राज्य सकरार ने 2018 में गुटखे की बिक्री को गैर-जमानती अपराध बना दिया था और इसके लिए सजा को छह माह से बढ़ाकर तीन साल कर दिया था।
- नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में फरवरी में तीसरी बार वृद्धि की गई है। सभी श्रेणियों के एलपीजी के दाम गुरुवार को 25 रुपये प्रति सिलेंडर और बढ़ गए हैं। इसमें सब्सिडी वाला सिलेंडर, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों द्वारा इस्तेमाल में लाया जाने वाला सिलेंडर भी शामिल है। कोरोना महामारी का कहर काबू में होने के बाद मांग में सुधार के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी के दाम बढ़े हैं।यही वजह है कि इस महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम तीसरी बार बढ़ाए गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का दाम 794 रुपये हो गया है। अभी तक इसके दाम 769 रुपये थे। खास बात यह है कि सब्सिडी और बिना-सब्सिडी वाले यानी दोनों सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए हैं। देशभर में एलपीजी का दाम एक ही होता है। सरकार कुछ चुनिंदा ग्राहकों को इसपर सब्सिडी प्रदान करती है। हालांकि, पिछले कुछ साल के दौरान महानगरों और बड़े शहरों में कीमतों में लगातार वृद्धि के बाद सब्सिडी समाप्त हो गई है। दिल्ली में उपभोक्ताओं को एलपीजी पर कोई सब्सिडी नहीं मिलती। सभी उपभोक्ताओं के लिए अब रसोई गैस सिलेंडर का दाम 794 रुपये हो गया है। पेट्रोलियम कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि दूरदराज के क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर पर कुछ सब्सिडी दी जाती है। ढुलाई भाड़े की भरपाई करने के लिए यह सब्सिडी दी जाती है। इससे पहले चार फरवरी को एलपीजी के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर और 15 फरवरी को 50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। दिसंबर से रसोई गैस सिलेंडर लगातार महंगा हो रहा है। इस अवधि में इसकी कीमतों में 150 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
- चेन्नई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने गुरुवार को राज्य में नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के सभी छात्रों को इस साल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस शैक्षणिक वर्ष में उत्तीर्ण घोषित करते हुए कहा कि उन्हें इस साल परीक्षाएं नहीं देनी होंगी।पलानीस्वामी ने कहा, ''शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष पैदा हुई असाधारण स्थिति और विशेषज्ञों, अभिभावकों एवं उन छात्रों की राय पर विचार विमर्श किया गया, जिन्हें 2020-21 शैक्षणिक वर्ष में वार्षिक/बोर्ड परीक्षाएं देनी हैं। विचार-विमर्श के बाद नौवीं, 10वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों को बिना परीक्षा दिए उत्तीर्ण घोषित किया जाता है।'' छात्रों को सालभर सरकारी शैक्षणिक टीवी चैनल कालवी थोलईकाची के जरिए पढ़ाया गया।पलानीस्वामी ने कहा, ''शिक्षकों एवं छात्रों के समक्ष व्यावहारिक समस्याओं के मद्देनजर पाठ्यक्रम कम किया गया।'' तमिलनाडु में कोरोना वायरस महामारी के कारण स्कूल बंद हैं। उन्होंने कहा, ''महामारी को फैलने से रोकने के लिए स्कूलों को 25 मार्च, 2020 से बंद करने का आदेश दिया गया और उन्हें कोरोना वायरस को काफी हद तक काबू किए जाने के बाद 19 जनवरी को केवल 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए खोला गया।
- बेंगलुरु। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने 28 फरवरी को प्रक्षेपित किये जाने वाले पीएसएलवी-सी 51 मिशन के प्रक्षेपण का पूर्वाभ्यास गुरुवार को पूरा कर लिया।भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी51) को रविवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट पर चेन्नई से करीब 100 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, एसएचएआर के पहले लॉन्च पैड से प्रक्षेपित होगा। यह अपने साथ प्राथमिक उपग्रह ब्राजील के एमाजोनिया-1 के अलावा 18 अन्य उपग्रहों को भी लेकर जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के बेंगलुरु स्थिति मुख्यालय ने पांच फरवरी को घोषणा की थी कि मुख्य उपग्रह के साथ 20 और उपग्रह भी होंगे। भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र के स्टार्टअप 'पिक्सल' ने दो दिन पहले घोषणा की थी कि "सॉफ्टवेयर संबंधी कुछ कारणों के चलते उसका पहला उपग्रह 'आनंद' पीएसएलवी-सी51 रॉकेट के साथ प्रक्षेपित नहीं होगा। इसरो ने गुरुवार को पुष्टि की कि उसका नैनो सेटेलाइट आईएनएस-2डीटी भी इस मिशन का हिस्सा नहीं होगा
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी शनिवार को भारत खिलौना मेला 2021 का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक मोदी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सुबह 11 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। पीएमओ के बयान में कहा गया कि बच्चों के मस्तिष्क विकास में खिलौने महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और मनोवैज्ञानिक गतिविधि तथा ज्ञान की कुशलता बढ़ाने में बच्चों की मदद करते हैं।ज्ञात हो कि अगस्त 2020 में अपने मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि खिलौने न केवल क्रियाशीलता बढ़ाते हैं बल्कि महत्वाकांक्षाओं को पंख भी लगाते हैं। बच्चे के समग्र विकास में खिलौनों के महत्व की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने पहले भी भारत में खिलौनों के उत्पादन को बढ़ाने पर बल दिया है। भारत खिलौना मेला 2021 का आयोजन 27 फरवरी से 2 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्?य सतत लिंकेज बनाने तथा उद्योग के समग्र विकास पर विचार-विमर्श करने के लिए एक ही मंच पर खरीददारों, विक्रेताओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, डिजाइनरों आदि सहित सभी हितधारकों को लाना है। इस मंच के माध्यम से सरकार और उद्योग एक साथ विचार करेंगे कि कैसे भारत को खिलौना निर्माण और आउट सोर्सिंग का अगला वैश्विक हब बनाया जाए। ई-कॉमर्स सक्षम डिजीटल प्रदर्शनी में 30 राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों के 1000 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पाद दिखाएंगे। इसमें परंपरागत भारतीय खिलौनों के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक टॉय, प्लस टॉय, पजल तथा गेम्स सहित आधुनिक खिलौने दिखाए जाएंगे। खिलौना मेला में खिलौना डिजाइन तथा उत्पादन के क्षेत्र में प्रसिद्ध भारतीय तथा अंतर्राष्ट्रीय वक्ता विचार-विमर्श करेंगे। पीएमओ के मुताबिक बच्चों के लिए यह मेला पारंपरिक खिलौना बनाने में कौशल प्रदर्शन और खिलौना संग्रहालयों तथा फैक्ट्रियों का डिजीटल दौरा करने सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर है।
- नई दिल्ली। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा सोशल मीडिया मंचों, ओटीटी और डिजिटल मीडिया कंपनियों के लिए लागू किये जाने वाले नये नियम-1. अंतर्मध्यस्थों को नग्नता, अश्लील हरकत और तस्वीरों से छेड़छाड़ जैसी सामग्री को शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर हटाना होगा।2. अंतर्मध्यस्थों को शिकायतों से निपटने के लिए एक शिकायत निवारण अधिकारी नियुक्त करना होगा और इस अधिकारी को 24 घंटे के अंदर शिकायत स्वीकार करनी होगी और 15 दिनों के अंदर उसका निवारण करना होगा।3. किसी भी अंतर्मध्यस्थ को अदालती या सरकारी आदेश मिलने के बाद किसी ऐसे कार्यक्रम की मेजबानी या प्रकाशन नहीं करना चाहिए जो भारत की संप्रभुता या जन व्यवस्था के हित में प्रतिबंधित किया गया हो।4.उपयोगकर्ताओं की संख्या के आधार पर सोशल मीडिया के अंतर्मध्यस्थों की दो श्रेणियां- सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थ और अहम सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थ बनायी गयी हैं।5. अहम सोशल मीडिया अंतर्मधस्थ के निर्धारण के लिए उपयोगकर्ताओं की संख्या सीमा शीघ्र घोषित की जाएगी।6. अहम सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थों के लिए अतिरिक्त उचित प्रक्रिया ।7.अहम सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थों को मुख्य अनुपालन अधिकारी, नोडल संपर्क व्यक्ति, स्थानीय शिकायत अधिकारी नियुक्त करना होगा। इन तीनों अधिकारियों को भारत में ही रहना होगा।8.अहम सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थों को उसे मिलने वाली शिकायतों, उनपर की गयी कार्रवाई और सक्रियता से हटायी गयी सामग्री पर हर महीने अनुपालन रिपोर्ट जारी करनी होगी।9. अहम सोशल मीडिया अंतर्मध्यस्थों को अपनी वेबसाइट या मोबाइल एप या दोनों पर भारत में अपने भौतिक पते का प्रकाशन करना होगा।10. संदेश वाहक मंचों से कहा गया है कि उन्हें सूचना की शुरुआत करने वाले प्रथम व्यक्ति की पहचान का खुलासा करना होगा जो भारत की संप्रभुता, सुरक्षा और लोक व्यवस्था को कमतर करती हो। अंतर्मध्यस्थ को संदेश की सामग्री का खुलासा करने की जरूरत नहीं होगी।11. उपयोगकर्ताओं, जो अपने खाते का स्वैच्छिक सत्यापन कराना चाहते हैं, को ऐसा करने की व्यवस्था मिलनी चाहिए।12. यदि सोशल मीडिया अपने आप ही सामग्री हटाता है तो उसे उपयोगकर्ता को उसकी पूर्व सूचना देना होगा और उसका कारण बताना होगा। उपयोगकर्ता को अंतर्मध्यस्थ द्वारा की कार्रवाई पर सवाल उठाने का मौका दिया जाना चाहिए।
- नई दिल्ली। देश में सात राज्यों में कोविड-19 के दैनिक मामलों में तेजी आई है। ये राज्य हैं -- महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात और छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि सबसे अधिक आठ हजार 807 दैनिक मामले महाराष्ट्र में सामने आए। इसके बाद चार हजार से अधिक मामलों के साथ केरल दूसरे स्थान पर और 558 नए मामलों के साथ पंजाब तीसरे स्थान पर है।केंद्र सरकार ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब, मध्य प्रदेश, गुजरात और केंद्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर के लिए उच्च-स्तरीय विशेषज्ञ टीमें भेजी हैं।ये टीम कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारणों का पता लगाएंगी और इस पर नियंत्रण पाने के लिए राज्य के स्वास्थ्य विभागों के साथ बेहतर तालमेल पर सुझाव देंगी। केन्द्र सरकार ने राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों से कहा है कि वे कोविड संक्रमण को नियंत्रण में लाने और कोविड जांच को तेज करने पर ध्यान दें।
- आइजोल। मिजोरम में बुधवार को जोराम मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के कमरे में 21 वर्षीय मेडिकल छात्र का शव पंखे से लटकता पाया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक छात्र की पहचान नजर चकमा के रूप में हुई जो दक्षिणी मिजोरम के लौंगतलाई जिले का रहने वाला था।मिजोरम पुलिस उपमहानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबिक्थांगा ख्यांगते ने कहा कि चकमा ने कमरा अंदर से बंद कर रखा था जबकि उसके मित्र बैडमिंटन खेल रहे थे। उन्होंने बताया कि चकमा के साथ रहने वाला छात्र और चौकीदार ने दरवाजा तोड़ा और उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। चकमा एमबीबीएस की प्रथम वर्ष का छात्र था और हाल ही में हुई परीक्षा में फेल होने के चलते अवसाद में था। चकमा के साथ कमरे में रहने वाले छात्र के हवाले से पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्र मंगलवार से ही अवासद में था और वह खाना भी नहीं खा रहा था। डीआईजी ने कहा कि यह साफ तौर पर आत्महत्या का मामला जान पड़ता है। हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
- जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बुधवार को अलग -अलग जगहों पर कार्रवाई कर विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक व पुस्तकालय अध्यक्ष और सवाईमाधोपुर के पटवारी को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी।ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि करौली के रावताड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश मीना तथा पुस्तकालय अध्यक्ष धर्मसिंह मीना पर परिवादी से विद्यालय के नवनिर्मित भवन के पूर्ण होने पर कार्य अनुशंसा टिप्पणी देने की एवज में एक लाख रूपये की रिश्वत की मांग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि ब्यूरो के दल ने बुधवार को दोनों आरोपियों प्रधानाध्यापक और पुस्तकालय अध्यक्ष को परिवादी से 30 हजार रूपये नकद व 70 हजार रूपये का चैक के माध्यम से लेते रंगें हाथ गिरफ्तार किया है।
- जींद (हरियाणा)। जींद जिले के अलेवा-ढाटरथ संपर्क मार्ग पर खांडा गांव मे बुधवार की दोपहर को सड़क पार कर रहे 10 साल के एक बच्चे की तेज गति से आ रहे एक निजी बस से कुचल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जीन्द के नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवा मृतक किशोर के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान मे खांडा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनका बेटा अंश घर से निकल कर सड़क पार कर रहा था कि सामने तेज गति से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी ।
- नई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष में अबतक 1.93 करोड़ करदाताओं को 1.95 लाख करोड़ रुपये से अधिक वापस किये हैं। आयकर विभाग ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है। इसमें से व्यक्तिगत आयकर मद में 1.90 करोड़ करदाताओं को 69 हजार 653 करोड़ रुपये तथा कंपनी कर मद में 2.17 लाख मामलों में 1.26 लाख करोड़ रुपये करदाताओं को लौटाये गये। विभाग ने कहा, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2020 से 22 फरवरी, 2021 के बीच 1.93 करोड़ करदाताओं को 1 लाख 95, हजार 736 करोड़ रुपये से अधिक लौटाये।
- जींद (हरियाणा)। जींद जिले के अलेवा-ढाटरथ संपर्क मार्ग पर खांडा गांव मे बुधवार की दोपहर को सड़क पार कर रहे 10 साल के एक बच्चे की तेज गति से आ रहे एक निजी बस से कुचल कर मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का जीन्द के नागरिक अस्पताल मे पोस्टमार्टम करवा मृतक किशोर के पिता के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान मे खांडा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनका बेटा अंश घर से निकल कर सड़क पार कर रहा था कि सामने तेज गति से आई बस ने उसे टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी ।
















.jpg)



.jpg)






