- Home
- देश
- नोएडा (उप्र)। गौतमबुद्ध नगर जिले में थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-दो सेक्टर में रहने वाले एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद वह खुद थाने पहुंच गया तथा पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की मौत दो दिन पूर्व हुई है।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि अल्फा-2 सेक्टर के जी ब्लॉक में आरोपी रजनीकांत अपनी पत्नी खुशी दीक्षित के साथ रहता था। उन्होंने बताया कि आरोपी रजनीकांत और खुशी दीक्षित दोनों ने एक मंदिर में 10 माह पहले प्रेम विवाह किया था। डीसीपी ने कहा कि बुधवार दोपहर बाद आरोपी थाना बीटा-2 में पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लिया तथा उसके बताए गए पते पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो खुशी का शव घर में पड़ा हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
- नई दिल्ली। थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने बुधवार को कहा कि पैगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारे से भारत और चीन की सेनाओं के पीछे हटने से ''अंतिम परिणाम बहुत अच्छा'' रहा और दोनों पक्षों के लिए यह लाभकारी स्थिति है। साथ ही उन्होंने जोर दिया कि अभी लंबा रास्ता तय करना है और अगला कदम तनाव कम करना है। उन्होंने कहा कि लद्दाख गतिरोध के दौरान चीन और पाकिस्तान के बीच 'साठगांठ' के कोई संकेत नहीं मिले लेकिन भारत ने केवल दो को ध्यान में रख कर नहीं बल्कि ढाई मोर्चे के लिए दूरगामी योजना बना रखी है। वह आधे मोर्चे का हवाला आंतरिक सुरक्षा के लिए दे रहे थे। उन्होंने कहा कि गतिरोध की शुरुआत से ही भारत की तरफ से सभी पक्षों ने मिलकर काम किया।नरवणे ने 'विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन' द्वारा आयोजित एक वेबिनार में कहा कि पूर्वी लद्दाख में लंबित अन्य मुद्दों के समाधान के लिए भी रणनीति बनायी गयी है। उन्होंने कहा कि सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो गयी लेकिन भरोसे की कमी है। सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया 10 फरवरी को शुरू हुई थी। उन्होंने कहा, ''जो भी हम कर रहे हैं हम सतर्क होकर कर रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा।
- नई दिल्ली। सरकार ने देश में लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी तथा सर्वर के विनिर्माण को प्रोत्साहन के लिए 7,350 करोड़ रुपये की उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना को मंजूरी दी है।पीएलआई योजना के जरिये सरकार का इरादा घरेलू विनिर्माण क्षेत्र में वैश्विक कंपनियों को आकर्षित करने का है। पीएलआई योजना से देश में इलेक्ट्रॉनिक्स पारिस्थितिकी तंत्र के विकास में मदद मिलेगी। इस समय वैश्विक विनिर्माण क्षेत्र में बड़ा बदलाव आ रहा है और कंपनियां अपने विनिर्माण गतिविधियों का विविधीकरण कर रही हैं। इसी के साथ महामारी के दौरान घर से काम और घर से पढ़ाई की वजह से देश का पीसी का बाजार काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। इस नयी योजना के तहत अगले चार साल में इन उत्पादों का विनिर्माण 3.26 लाख करोड़ रुपये और निर्यात 2.45 लाख करोड़ रुपये रहने और इससे 1.80 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन होने का अनुमान है।संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने आईटी हार्डवेयर के लिए 7,350 करोड़ रुपये की पीएलआई योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी और सर्वर आएंगे। इस 7,350 करोड़ रुपये की योजना का उद्देश्य भारत को हार्डवेयर विनिर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में पेश करना है।
- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने आठवीं कक्षा तक के छात्रों के आकलन के लिए बुधवार को सभी सरकारी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी कर सामान्य परीक्षाएं लेने से मना कर दिया और उनके ''प्रोजेक्ट'' और ''असाइमेंट'' के आधार पर परिणाम घोषित करने को कहा है।शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश सरकारी और सरकार से सहायता प्राप्त स्कूलों के शिक्षण सत्र 2020-21 के लिए प्रभावी होगा। इस शिक्षण सत्र में कोविड-19 के कारण स्कूल लंबे समय तक बंद रहे और सारा पठन-पाठन ऑनलाइन हुआ। दिल्ली में शिक्षा विभाग की अवर निदेशक रीता शर्मा ने बताया, ''चूंकि प्राथमिक और मिडिल स्तर पर कक्षाओं में कोई पठन-पाठन नहीं हुआ है, ऐसे में सामान्य परीक्षाओं की जगह विषयवार प्रोजेक्ट और असाइनमेंट के माध्यम से तीसरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों का मूल्यांकन किया जाए।''दिशा-निर्देश के अनुसार, तीसरी से पांचवीं कक्षा तक वर्कशीट पर 30 अंक, सर्दियों की छुट्टियों में दिए गए असाइनमेंट पर 30 अंक और एक से 15 मार्च के बीच दिए जाने वाले प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर 40 अंक दिए जाएंगे। इसी तरह छठवीं से आठवीं कक्षा तक के लिए वर्कशीट पर 20 अंक, सर्दियों की छुट्टियों में दिए गए असाइनमेंट पर 30 अंक और एक से 15 मार्च के बीच दिए जाने वाले प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर 50 अंक दिए जाएंगे। शर्मा ने कहा, ''अगर किसी छात्र के पास डिजिटल उपकरण (मोबाइल/लैपटॉप) और इंटरनेट नहीं है तो कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऐसे बच्चों के माता-पिता को स्कूल बुलाकर उन्हें प्रोजेक्ट और असाइनमेंट की हार्ड कॉपी दी जाएगी।'
- नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि साठ साल से अधिक उम्र के लोगों को पहली मार्च से कोविड का टीका लगना शुरू हो जायेगा। 45 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे लोग जिन्हें अन्य गंभीर बीमारियां भी हैं, उन्हें भी कोविड टीका पहली मार्च से लगना शुरू हो जायेगा।केन्द्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को नई दिल्ली में सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारों को बताया कि यह टीका दस हजार सरकारी अस्पतालों में मुफ्त लगाया जायेगा, जबकि बीस हजार निजी टीकाकरण केन्द्रों में लगाये जाने वाले टीकों की कीमत लोगों को खुद वहन करनी होगी।
-
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले से एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जूस की मशीन की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई है। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे उसके परिजन धांसू के एक अस्पताल लेकर पहुंचे थे। लेकिन प्राथमिक जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धांसू रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर के पास मेला लगा हुआ है। मिर्जापुर निवासी 10 साल की बच्ची घूमने आई हुई थी। अचानक रोडवेज की एक बस अनियंत्रित हो गई और बच्ची उससे डरकर भागने लगी। भागते समय वह जूस की रेहड़ी से टकरा गई और उसके कपड़े मशीन के पट्टे में फंस गए। इसके बाद मशीन ने बच्ची को घुमाकर सड़क पर जोर से पटक दिया। इससे बच्ची की गर्दन टूट गई। बच्ची को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। बच्ची अपने ताऊ के बेटे निर्मल के साथ मेला देखने गई थी। सूचना मिलते ही सदन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के बयान पर के आधार पर कार्रवाई की है। बच्ची के रिश्ते में भाई संदीप ने बताया कि वह दूसरी कक्षा में पढ़ती थी और चार बहनों में दूसरे नंबर पर थी। -
बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय में देर शाम बड़ी सड़क दुर्घटना में मैट्रिक की परीक्षा देकर घर जा रही चार छात्राओं की मौत हो गई है। साथ में 6 छात्राएं घायल भी हैं। हादसा खोदावंदपुर में रोसड़ा मुख्य मार्ग एसएच-55 पर जीरो माइल स्थित हनुमान मंदिर के पास हुआ। रोसड़ा की तरफ से आ रही छात्राओं से भरी बोलेरो की सीधी टक्कर चेरिया बरियारपुर की ओर से जा रही पुष्कर बस से हो गई। इस दर्दनाक हादसे में 4 छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। बोलेरो ड्राइवर समेत 6 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों ने सभी को इलाज के लिए रोसड़ा भेजा।
मौके पर पहुंची खोदावंदपुर थाने की पुलिस ने सभी छात्राओं का शव अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो सभी छात्राओं को रोसड़ा से परीक्षा दिलाने के बाद लौट रही थी। उसमें कुल 10 छात्राएं थी। क्षतिग्रस्त बोलेरो से मिले कुछ एडमिट कार्ड से छात्राओं की पहचान हुई है। तीन छात्राएं जिनकी मौत हुई है, वे सबीना खातून, तम्मना खातून और नगमा खातून हैं। सभी समस्तीपुर के बिथान की रहने वाली हैं।
- जींद। उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घटी सड़क दुर्घटना में हरियाणा के एक मिल मालिक का परिवार ही खत्म हो गया। यह परिवार जींद जिले के सफीदों से ताल्लुक रखता था और बांकेबिहारी के दर्शन करने वृंदावन धाम गया था। वापसी में हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मिल मालिक के साले के दो बच्चे और ड्राइवर की भी मौत हो गई है। घटना के बाद रिश्तेदार शवों को लेने मथुरा पहुंच गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर इनोवा कार पर पलट गया। हादसे में इनोवा सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा नौझझील इलाके के माइल स्टोन 68 के पास हुआ। टैंकर नोएडा की तरफ से आ रहा था, जो अनियंत्रित होकर आगरा से नोएडा की तरफ जाने वाली सड़क पर आ गया और कार पर पलट गया।राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही डीएम नवनीत चहल और एसएसपी गौरव ग्रोवर भी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने सभी शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं हादसे में पलटे टैंकर से निकलकर डीजल सड़क पर फैल गया, लेकिन गनीमत रही कि उससे कोई हादसा नहीं हुआ। क्योंकि रिफाइनरी की टीम और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया था। हादसे के बाद टैंकर चालक फरार हो गया, जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।मृतकों में ये शामिलमृतकों में जींद जिले के सफीदों कस्बा निवासी मिल मालिक मनोज गर्ग (45), उनकी पत्नी बबीता (40), बेटा अभय (18) और हेमंत (16) शामिल हैं। अन्य मृतकों की पहचान मनोज गर्ग के साले सफीदों निवासी मुकेश की पुत्री हिमांगी (14), मुकेश का पुत्र मनु (10) और चालक राकेश (39) के रूप में हुई है। मनोज गर्ग तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई शिवचरण (52) ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। मझले भाई सतीश (46) हैं। तीनों की अरुणोदय फीड मिल नाम से पोल्ट्री फीड की फैक्ट्री है।
- इंदौर। जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवाओं की कार देर रात हातोद के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पलटने से दो युवकों को गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हातोद थाना क्षेत्र में देर रात कार पलटने से दो लोगों की मौत हुई है। मृतक जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रेडिमेड कारखाने में काम करने वाले 8-10 युवक दो कारों में सवार होकर अपने किसी मित्र के जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। रात में वे हातोद से इंदौर की ओर लौट रहे थे। कार हातोद से थोड़ा आगे आई और अनियंत्रित हो गई। गति तेज होने से कार पलट गई। पता चला है कि कार में सवार 27 साल का भय्यू प्रजापत को गंभीर चोट आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनका एक अन्य साथी मोंटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घटना में नीरज और उमेश को भी चोट आई है।
-
भोपाल। मध्यप्रदेश के इंदौर में सोमवार रात भयावह सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। यह खबर मंगलवार सुबह जिसने भी सुनी वह सन्न रह गया। हादसे में मारे गए दोस्तों के शव क्षत-विक्षत हो चुके थे। इन दोस्तों में शामिल सोनू जाट ने घर से निकलने से पहले अपनी मां से कहा था - 'मां मैं दोस्त की जन्मदिन की पार्टी मनाने जा रहा हूं। मेरे लिए खाना मत बनाना, आने में देर हो जाएगी।' इसके बाद सोनू घर आया तो सही मगर कफन में लिपटा हुआ। जिसने भी सोनू के घर का यह नजारा देखा उसकी आंखें नम हो गईं।
मृतकों में दो चचेरे भाई शामिल
सोमवार रात करीब एक बजे छह दोस्तों की कार इंदौर के एबी रोड पर खड़े टैंकर में घुस गई। हादसे दो चचेरे भाइयों समेत छह युवकों की जान चली गई। मंगलवार सुबह इन सभी के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया और जब शव घर लाए गए तो इनके घरों के आसपास मातम पसर गया।
मालवीय नगर से निकली तीन अर्थियां
मालवीय नगर और भाग्यश्री नगर के हालात मार्मिक थे। मालवीय नगर से एक साथ तीन अर्थियां निकलीं और भमोरी मुक्तिधाम पहुंची। हादसे में मृत ऋषि भी यहीं अंतिम संस्कार हुआ। यहां कुल चार दोस्तों की अंत्येष्टि हुई। भाग्यश्री कॉलोनी के रहने वाले सुमित की भी मौत हुई है।
कानपुर गए थे माता-पिताहादसे में मृत सुमित के पिता अमर सिंह यादव मोहल्ले में ही किराना दुकान चलाते हैं। वह फस्र्ट ईयर का स्टूडेंट था। उसके बड़े पापा का निधन हो गया था। इसके चलते मां गायत्री के साथ पिता कानपुर में अपने गांव गए हुए थे। हादसे में बेटे की मौत की जानकारी लगते ही रात में ही पिता कानपुर से निकल गए - भवानीपटना। ओडिशा पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो महिला समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह पर विवाह कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप है। आरोप है कि इस गिरोह के सदस्य बड़ी ही चालाकी से लोगों को अपने जाल में फंसाते और बाद में बदनाम कर रुपयों का चूना लगाकर फरार हो जाते थे।ओडिशा के कालाहांडी के पुलिस अधीक्षक श्रवण विवेक ने बताया कि यह गिरोह पैसे वाले एवं उम्रदराज तलाकशुदा लोगों को अपना निशाना बनाता था। इस गिरोह में दो लोग छत्तीसगढ़ के थे। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह में आरोपी एली महंता नामक एक महिला दुल्हन की भूमिका अदा करती थी जबकि तीन अन्य आरोपी उसके माता-पिता और चाचा बनते थे जो विवाह के लिये दूल्हे के साथ बातचीत करते थे। दुल्हन का पिता मध्यस्थ के तौर पर कुछ पैसे लेता था, जिसे गिरोह के सदस्य आपस में बांट लेते थे। विवाह के बाद, दुल्हन कुछ समय तक दूल्हे के साथ रहती थी और उसे बदनाम करने के बाद छोड़ कर चली आती थी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कालाहांडी जिले में एक व्यक्ति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों ने शिकायतकार्ता से चार लाख रुपये ठगे थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि 2013 से 2020 के बीच उन लोगों ने कम से कम चार लोगों को ठगा है।पुलिस के मुताबिक आरोपी एली 32 साल की है और वह ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले की रहने वाली है। अलग अलग नामों से उसके पास चार आधार कार्ड हैं, जबकि आरोपी एली की मां आरोपी मीना गुप्ता और चाचा आरोपी सरबन सोनी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। गिरोह का पांचवां सदस्य आरोपी बीरबल शर्मा बोलंगीर जिले का रहने वाला है जो आरोपी महिला के पिता की भूमिका अदा करता था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी एली ने चार आधार कार्ड कैसे बनवा लिए हैं।
- मुंबई। दक्षिण मुंबई के कफे परेड में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी 19 वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि पत्नी के किसी से अवैध संबंध हैं।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने रविवार रात को डॉ आंबेडकर नगर इलाके में कथित तौर पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य के साथ अवैध संबंध हैं। अधिकारी ने कहा कि मृतका की मां की शिकायत के आधार पर कफे परेड पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
-
कोयंबटूर (तमिलनाडु) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे जिसमें कम से कम 1.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।
जिला भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पीएम श्री मोदी दोपहर 3.30 बजे विमान से यहां पहुंचेंगे और कोडिसिया परिसर में एक समारोह में हिस्सा लेंगे, जहां वह अपराह्न 3.55 बजे विभिन्न परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शाम 5 बजे भाजपा द्वारा पास के मैदान में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे और शाम 6 बजे विमान से चेन्नई रवाना होंगे। नंदकुमार ने कहा कि तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित, मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी और उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम आधिकारिक समारोह में भाग लेंगे। जनसभा में 12 जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी. टी. रवि, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी और प्रदेश अध्यक्ष एल. मुरुगन मौजूद रहेंगे। - नई दिल्ली। रक्षा खरीद परिषद (डीएसी) ने तीनों सशस्त्र बलों की जरूरतों को लेकर विभिन्न हथियारों, प्लेटफार्म, सैन्य उपकरणों के पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को मंगलावार को मंजूरी दी। साथ ही, कुल 13 हजार 700 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन 'आवश्यकताओं को स्वीकृति' (एओएन) दी।ये सभी एओएन रक्षा खरीद की उच्चतम प्राथमिकता श्रेणी में हैं। इनमें 'इंडियन-आईडीडीएम (स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित)' शामिल हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा, ''रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा खरीद परिषद ने भारतीय थल सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना की जरूरतों के अनुरूप विभिन्न हथियारों/ प्लेटफार्म/ उपकरणों/ प्रणालियों के लिए पूंजीगत खरीद प्रस्तावों को 23 फरवरी 2021 को नई दिल्ली में मंजूरी प्रदान की। '' खरीद प्रस्ताव में शामिल ये सभी साजो सामान स्वदेश में डिजाइन तैयार, विकसित एवं विनिर्मित होंगे। इनमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित प्लेटफार्म भी शामिल हैं। डीएसी ने यह भी मंजूरी दी है कि सभी पूंजीगत खरीद अनुंबंध, डी एंड डी (डिजाइंड एवं डेवलप्ड) मामलों को छोड़ कर दो साल में संपन्न की जाएं।
-
शाहजहांपुर / लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज से गायब हुई स्नातक की छात्रा अधजली हालत में राजमार्ग के किनारे मंगलवार को मिली। पीडि़ता को गंभीर हालत में लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।
छात्रा के पिता ने अपनी बेटी की दोस्त को वारदात का कुसूरवार ठहराया है। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने मंगलवार को बताया कि शहर के ही स्वामी शुकदेवानंद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में स्नातक में पढऩे वाली छात्रा लखनऊ-बरेली राजमार्ग पर नगरिया मोड़ के पास खेतों में अधजली अवस्था में मिली है। उन्होंने बताया कि सोमवार को पीडि़ता अपने पिता के साथ बरेली मोड़ स्थित कॉलेज में पढऩे के लिए आई थी। छात्रा का पिता कॉलेज के बाहर बैठा रहा जबकि छात्रा पढऩे के लिए कॉलेज में चली गई। आनंद ने बताया, ''जब तीन बजे तक छात्रा वापस नहीं आई तो उसके पिता ने तलाश शुरू की। इस बीच, छात्रा के पिता को किसी ने सूचना दी की उनकी बेटी नगरिया मोड़ के पास जली हुई अवस्था में पड़ी है और पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ला रही है।''
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, पुलिस अधिकारी तथा मजिस्ट्रेट द्वारा छात्रा के बयान लेने का काफी प्रयास किया गया परंतु वह बोल नहीं सकी। छात्रा काफी झुलस गई है, ऐसे में उसे बेहतर इलाज के लिए लखनऊ स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस बीच, सिविल अस्पताल के निदेशक एसएससी सुंदरीयाल ने मंगलवार रात बताया कि लड़की की स्थिति स्थिर है और उसकी हालत की निगरानी की जा रही है।
-
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को छात्रों एवं उनके अभिभावकों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान साइबर खतरों एवं ऑनलाइन ठगी तथा इन खतरों से बच्चों की सुरक्षा के बारे में संवेदनशील बनाने के लिये कहा है ।
महामारी को देखते हुये पिछले साल मार्च में देश भर में लॉक डाउन लगाया गया था जिसके बाद अध्ययन एवं अध्यापन की प्रक्रिया ऑनलाइन हो गयी थी । स्कूल प्रमुखों को लिखे पत्र में शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान ज्ञान अर्जित करने के लिये स्कूली शिक्षा ऑनलाइन हो गयी है । निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है, ''इंटरनेट पर स्पेस बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने के लिये डेटा सुरक्षा, निजता एवं बचाव अपर्याप्त है । यह महत्वपूर्ण है कि इंटरनेट से जुड़ा रहने वाला हर व्यक्ति इसके खतरों से अवगत हो सके ।'' पत्र में कहा गया है, ''इसके अतिरिक्त, इन खतरों के प्रति छात्रों को चेताये जाने की जरूरत है और हमारे लिये यह सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे बच्चों को उनकी मासूमियत बनाए रखते हुये गैर-हानिकारक तरीके से उनकी जिज्ञासा पूरी करने के लिये हर संभव कदम उठायें ।''
-
नई दिल्ली। पेटीएम भुगतान बैंक ने बीते साल टोल प्लाजा के साथ फास्टैग प्रयोगकर्ताओं के लिए 82 प्रतिशत विवादित मामलों में जीत हासिल की है। बैंक ने मंगलवार को बताया कि टोल प्लाजा पर फास्टैग प्रयोगकर्ताओं से अधिक राशि काटने के मामले आते हैं। इस तरह के मामलों में उसने 2.6 लाख ग्राहकों को उनका रिफंड वापस दिलाने में मदद की है।
भुगतान बैंक ने बताया कि उसने एक ऑटोमेटेड भुगतान प्रबंधन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत यदि टोल प्लाजा पर फास्टैग से अधिक राशि कट जाती है, तो इसकी वापसी के लिए तत्काल दावा किया जाता है। पेटीएम भुगतान बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सतीश गुप्ता ने बयान में कहा, हमारा प्रयास अपने प्रयोगकर्ताओं को सड़क पर बाधारहित यात्रा उपलब्ध कराने का है। इसके तहत हम अपने प्रयोगकर्ताओं की हरसंभव तरीके से मदद करते हैं। इसमें टोल प्लाजा पर आने वाली शिकायतों का निपटान भी शामिल है।
- सीतापुर (उत्तर प्रदेश)। सीतापुर जिले के विषय क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के दो नेताओं की मौत हो गई।पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात मोटरसाइकिल से अपने घर बिसवां लौट रहे अभिषेक अवस्थी और आकाश मिश्रा के वाहन को सीतापुर-बिसवां मार्ग पर एक ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दोनों युवक भारतीय जनता युवा मोर्चा के स्थानीय नेता थे। इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।इस बीच, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की मृत्यु पर दुख जताते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
- किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से हुआ अलगइंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में सड़क हादसे में छह दोस्तों की मौत हो गई। वे पार्टी करके लौट रहे थे। उनकी कार खड़े टैंकर में पीछे से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर की स्टेपनी टूट गई और कार का अगला हिस्सा पिछली सीट से जा मिला।पुलिस के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब एक बजे निरंजनपुर चौराहे के पास हुआ। दो दोस्त सीट से उछलकर बोनट पर आ गिरे। उनमें से किसी का हाथ तो किसी का सिर धड़ से अलग हो चुका था। वे देवास की तरफ से आ रहे थे। हालांकि, अभी यह नहीं पता चला है कि वे पार्टी करने कहां गए थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। जान गंवाने वाले सभी दोस्तों की उम्र 19 से 30 साल थी। यह पता नहीं चला कि ये पार्टी करने कहां गए थे। हादसे की वजह भी अभी पता नहीं चल सकी है।लसूडिय़ा पुलिस के एसआई नरसिंह पाल ने बताया कि कार बुरी तरह डैमेज हो चुकी थी। इसे गैस कटर से काटकर शवों को बाहर निकालना पड़ा। इसमें कुल छह लोग ही सवार थे। चार की मौके पर ही मौत हो गई। दो दोस्तों की सांसें चल रही थीं, लेकिन एमवाय अस्पताल में उन्होंने भी दम तोड़ दिया।पुलिस के अनुसार जान गंवाने वाले सभी दोस्त इंदौर के हैं। इनमें ऋषि (19), 129 भाग्यश्री कॉलोनी, गोलू उर्फ सूरज (25), मालवीय नगर छोटू उर्फ चंद्रभान रघुवंशी (23), मालवीय नगर, सोनू जाट (23), आदर्श मेघदूत नगर, सुमित (30), भाग्यश्री कॉलोनी, देव (28), 384/3 मालवीय नगर के हैं।
- जबलपुर। संजीवनी नगर में गैस एजेंसी संचालक के बेटे के अपहरण की कोशिश की गई। 17 वर्षीय किशोर की सूझबूझ और मां के शोर मचाने के चलते पांच अपहरणकर्ता अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। आरोपी किशोर के घर उसकी सेकेंड हैंड चार पहिया वाहन खरीदने के बहाने पहुंचे थे। किशोर आरोपियों को बाहर तक छोडऩे गया। उसी दौरान आरोपियों ने उसे अगवा करने की कोशिश की, लेकिन छत पर मौजूद उसकी मां और एक होमगार्ड सैनिक के शोर मचाने पर उन्हें भागना पड़ा।पुलिस के अनुसार जसूजा सिटी सामुदायिक भवन के पास संदीप कुसरे का घर है। कुसरे की कांच घर में इंडेन कंपनी की गैस एजेंसी है। इस संदीप गैस एजेंसी को वे समीक्षा टाउन से संचालित करते हैं। उनका 17 वर्षीय बेटा सुजल कुसरे 11वीं में पढ़ता है। सोमवार दोपहर 2.30 बजे सुजल और उसकी मां घर पर थे। तभी एक बिना नंबर की सफेद कार से पांच लोग पहुंचे। बोले कि संदीप कुसरे से बात हुई है, बिक रही गाड़ी दिखा दो। सुजल ने आरोपियों को गाड़ी दिखाई और फिर उन्हें बाहर तक छोडऩे भी गया।पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने उसे गाड़ी में बैठकर बिकने वाली अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने को कहा। इस पर उसने मना कर दिया और बाहर ही खड़े होकर रजिस्ट्रेशन नंबर लिखने लगा। तभी गाड़ी से उतरे दो आरोपी उसे धक्का देकर वाहन में बिठाने लगे। उसने शोर मचाया। छत पर उसकी मां भी खड़ी होकर देख रही थी। उसने भी शोर मचाया। संयोग से उसी दौरान होमगार्ड में काम करने वाले भी पहुंच गए। इसके चलते आरोपियों को भागना पड़ा।पुलिस ने बताया कि सुजल ने आरोपियों की 25 से 30 की उम्र बताई है। तीन को देखकर वह पहचान जाएगा। सुजल की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने मामले में 363, 511 भादवि का प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी है।
- मां के सामने ट्रक ने 2 बच्चों को रौंदासीवान। बिहार के सीवान में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 लोगों को रौंद डाला। हादसे में 1 की हालत गंभीर है। घायल महिला अपने भाई और दो बच्चों के साथ बीमार पिता से मिलने जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। मृतकों की पहचान एमएम कॉलोनी निवासी नौशाद आलम के दो बच्चे फरियाद, मुस्कान और साला रेहान के रूप में की गई है। नौशाद की पत्नी शबनम की हालत गंभीर है। उसके सिर, पैर और कमर में भयंकर चोट लगी है।पुलिस ने बताया कि नौशाद आलम की पत्नी शबनम अपने भाई रेहान और अपने बच्चे फरियाद, मुस्कान के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पिता से मिलने जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार सभी लोग दूर सड़क पर फेंका गए। स्थानीय लोगों ने जब देखा तो चारों को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रेहान, मुस्कान और फरियाद को मृत घोषित कर दिया। शबनम की हालत नाजुक है।
- कटिहार। कुरसेला से कटिहार के गेराबारी के बीच मंगलवार को फिर एक बड़ा हादसा हुआ। सोमवार को 5 की जान गई थी और मंगलवार को 7 की जान गई। मंगलवार को यह हादसा कोसी नदी के कटरिया पुला पर हुआ। सुबह करीब साढ़े 5 बजे एनएच 31 पर पूर्णिया से नवगछिया की तरफ ही जा रहे ट्रक से साइड लेने के क्रम में स्कॉर्पियो आगे बढ़ा ही था कि सामने से बाइक आ गई। इससे तीनों ही गाडिय़ां असंतुलित होकर टकरा गईं। स्कॉर्पियो पुल की रेलिंग से बचने में ट्रक के अंदर ही घुस गया। घायलों में से एक अर्जुन महतो ने सिर्फ इतना ही बताया कि स्कॉर्पियो पर 10 लोग थे, जिनमें तीन बचे हैं। वहीं घटनास्थल पर एक बाइक के टुकड़े तो मिले, लेकिन यह पता नहीं चला कि बाइक सवार भी मृतकों या शेष बचे 3 घायलों में है या वह इस टक्कर से नदी में जा गिरा।घटना में स्कॉर्पियों की सीट पर पीछे बैठे 3 लोग गंभीर स्थिति में गाड़ी से निकाले गए। इनमें से सिर्फ अर्जुन महतो बात करने की स्थिति में थे। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो पूर्णिया के फुलवरिया से समस्तीपुर के रोसड़ा लौट रही थी। प्राथमिक जानकारी में सभी 6 मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि एक ड्राइवर है। हादसे के बाद कुरसेला होकर कटिहार और पूर्णिया जाने वाले रास्ते से क्रेन लगाकर छोटी गाडिय़ों के लिए रास्ता खोला गया है।गौरतलब है कि मंगलवार को जिस जगह घटना हुई, उससे पूर्णिया की ओर करीब 7 किलोमीटर दूर समेरी खेरा में सोमवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टेम्पो सवार 5 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में भी टेम्पो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 को गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से एक सुशील कुमार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
-
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में बैंक खातों से फर्जी अंगूठे का क्लोन बनाकर धनराशि निकाल लेने वाले सक्रिय गिरोह के चार बैंक मित्रों समेत छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को बताया नौ फरवरी को जलालाबाद तहसील दिवस में 75 वर्षीय एक वृद्ध ने शिकायत की कि उसके खाते से प्रधानमंत्री किसान निधि का आया दो हजार रुपए किसी ने निकाल लिया है, वृद्ध ने कहा, ''मैं बहुत परेशान हूं साहब हमारे रुपए दिलवा दीजिए'' जिस पर जिलाधिकारी ने अपने पास से दो हजार रुपए वृद्ध रामरतन को दे दिए। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने तहसील दिवस में मौजूद बैंक प्रबंधक को उस आईडी का पता लगाने का निर्देश दिया जिससे पैसा निकाला गया था इसके बाद बैंक प्रबंधक ने जांच पड़ताल में आरोपी हुकुम सिंह नामक बैंक मित्र को लाकर जिलाधिकारी के समक्ष पुलिस को सौंप दिया। पुलिस महानिरीक्षक बरेली जोन राजेश कुमार पांडे ने बताया कि जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह के पास आयी शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए थाना जलालाबाद प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई जिसमें जलालाबाद क्षेत्र के आरोपी चार बैंक मित्र शिवराम, सुनील त्रिपाठी, गौरव तथा हुकुम सिंह समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के हवाले से पांडे ने बताया कि वह ग्लू गन से अंगूठे का क्लोन बनाकर उसके बाद फेवीकोल से अंगूठे का नमूना बना लेते थे तथा सरकारी योजनाओं का आया गरीबों का पैसा निकाल लेते थे, इस मामले में थाना जलालाबाद में चार मामले दर्ज भी किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कंप्यूटर ग्लू गन तथा खातेदारों के अंगूठे के नमूने तथा मोहर आदि बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है जबकि इनके बाकी अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। - नई दिल्ली। आयकर विभाग ने मध्य प्रदेश के सोया उत्पाद बनाने वाले समूह के परिसरों की तलाशी में 450 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को यह जानकारी दी। तलाशी 18 से 22 फरवरी के बीच समूह के बैतूल और सतना (मध्य प्रदेश), मुंबई और सोलापुर (महाराष्ट्र) तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ली गयी।सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, ''लैपटॉप, हार्ड ड्राइव, पेन ड्राइव जैसे डिजिटल मीडया में कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जो समूह को दोषी ठहराते हैं।'' सीबीडीटी के बयान के अनुसार, ''अब तक की जांच से 450 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है।'' बयान में कहा गया है कि आठ करोड़ रुपये से ज्यादा के नकद और विभिन्न देशों की 44 लाख से अधिक की विदेशी मुद्रा जब्त की गयी है। समूह ने आठ करोड़ रुपये के स्रोत का पता नहीं बताया। इसके अलावा जांच के दौरान नौ बैंक लॉकर भी पाये गये। बयान में कहा गया है, ''समूह ने कोलकाता स्थित मुखौटा कंपनियों से भारी प्रीमियम पर शेयर पूंजी के माध्यम से 259 करोड़ रुपये की बेहिसाब आय अर्जित की है।'' समूह ने जिन कंपनियों का दावा किया, उनमें से कोई भी दिये गये पते पर परिचालन में नहीं थी।बयान के अनुसार समूह ने समूह की इकाई के शेयर बिक्री पर गलत तरीके से 27 करोड़ रुपये के दीर्घकालीन पूंजी लाभ (एलटीसीजी) छूट का भी दावा किया। जांच में पाया गया कि इन शेयरों की खरीद सही नहीं थी।-
- नई दिल्ली। आयकर विभाग ने पुणे के एक कारोबारी समूह के यहां तलाशी के दौरान करीब 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता लगाया है। समूह तंबाकू उत्पादों और संबंधित सामानों की पैकेजिंग और बिक्री में शामिल है।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने सोमवार को एक बयान में कहा कि तलाशी 17 फरवरी को महाराष्ट्र में 34 स्थानों पर शुरू की गयी। इस दौरान एक करोड़ रुपये नकद जब्त किये गये। समूह ने इसके स्रोत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। बयान के अनुसार, ''करदाता ने नौ करोड़ रुपये की रीयल एस्टेट संपत्ति बेचकर लाभ कमाने की बात स्वीकार की है। जबकि इसका कोई रिकार्ड नहीं था।'' सीबीडीटी ने कहा कि अब तक 335 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चला है। समूह पुणे के संगमनेर इलाके का है और उसकी इकाइयां तंबाकू और उससे संबंधित उत्पादों की पैकेजिंग और बिक्री, बिजली उत्पादन एवं वितरण, दैनिक उपयोग के सामान (एफएमसीजी) की बिक्री तथा रीयल एस्टेट विकास से जुड़ी हैं। बयान के अनुसार हाथ से लिखे और कंप्यूटर में उपलब्ध साक्ष्यों से तंबाकू बिक्री से संबद्ध 243 करोड़ रुपये नकद बिक्री का पता चला है जिसका कोई रिकार्ड नहीं है।



























