- Home
- देश
- नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के चलते कई मोर्चों पर अनिश्चितता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रमुख अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से उन उपायों पर चर्चा करेंगे, जिन्हें वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए आगामी बजट में शामिल किया जा सकता है।बैठक का आयोजन सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है और इसमें नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत भी भाग लेंगे। एक सरकारी अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया, प्रधानमंत्री शुक्रवार को अगले बजट पर सलाह लेने के लिए अर्थशास्त्रियों से मिलेंगे।यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के अनुमानों के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था का आकार चालू वित्त वर्ष में 7.5 प्रतिशत घट सकता है, जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक का अनुमान है कि इसमें क्रमश: 10.3 प्रतिशत और 9.6 प्रतिशत कमी होगी। भारतीय अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही के दौरान उम्मीद से अधिक तेजी से भरपाई हुई और इस दौरान विनिर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस कारण उपभोक्ता मांग में सुधार की उम्मीद है।---
- लखीमपुर खीरी (उप्र)। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज इलाके में एक प्रेमी युगल ने कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली।पुलिस अधीक्षक विजय ढुल ने बताया कि बुधवार को मैगलगंज थाना क्षेत्र के खाखरा गांव के पास रेल पटरी के नजदीक एक युवक और युवती के शव बरामद किए गए। दोनों के सिर में गोली लगी थी। पुलिस को मौके से एक देशी तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान पवन (20) और युवती की शिनाख्त रेखा (19) के रूप में की गई है। वे दोनों सीतापुर के महोली थाना क्षेत्र स्थित कचुरा गांव के रहने वाले थे।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पवन और रेखा मंगलवार से लापता थे। दोनों एक साथ रहते थे और संभवत: दोनों ने किसी हताशा में यह आत्मघाती कदम उठाया है। लड़के के खिलाफ सीतापुर के महोली थाने में अपहरण का मुकदमा भी दर्ज था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 21 हजार 314 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 99 लाख 97 हजार 272 हो गई है।संक्रमित मामलों की कुल संख्या में केवल 2.19 प्रतिशत सक्रिय मामले शेष बचे है। फिलहाल देश में करीब दो लाख 27 हजार सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 हजार 88 नये मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमित मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 3 लाख 74 हजार से अधिक है। मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे कम है।पिछले 24 घंटों के दौरान 264 लोगों की मौत की खबर है। एक लाख 50 हजार 114 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लाख 41 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई।
-
गोरखपुर। कल तक जिसे वह अपने पति के कत्ल का आरोपी मानती थी और उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस अधिकारियों के यहां शिकायत करती फिर रही थी अब समाज के दबाव में उसी से महिला शादी करेगी। पीपीगंज इलाके का यह मामला जब से सामने आया है पूरे इलाके में चर्चा है। बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत से डरे आरोपी युवक ने खुद को बचाने के लिए शादी का प्रस्ताव रखा तो महिला अपने लिए जीवन साथी और बच्चों के लिए पिता का सहारा मिलने की उम्मीद में उसका प्रस्ताव ठुकार नहीं पाई। उसने न सिर्फ उसे माफ किया बल्कि कत्ल की अपनी शिकायत भी वापस ले ली। फिलहाल पुलिस की जांच अभी यह साबित नहीं कर पाई है कि आरोपी युवक ही कातिल है। पुलिस का शुरू से ही कहना था कि महिला के पति की ट्रेन से कटकर मौत हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार पीपीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय जनार्दन प्रसाद बीते 28 दिसम्बर की शाम घर से निकला और 30 दिसम्बर की सुबह करीब पांच बजे पीपीगंज में गोलीगंज के पास रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिली। जर्नादन की पत्नी ने पीपीगंज इलाके के युवक पर पति के कत्ल का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी थी। उसका आरोप था कि युवक ही उसके पति को दावत के बहाने साथ ले गया था। पीपीगंज पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया था पर पीएम रिपोर्ट में ट्रेन से कटने से मौत की बात सामने आई तो पुलिस ने उसे छोड़ दिया।
उधर, थाने की पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की तो जनार्दन की पत्नी ने चार जनवरी को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। उसने आरोप लगाया कि मेरे पति को मेरे वार्ड के एक आरोपी ने बहाल फुसला कर अपने साथ ले गए और मारपीट कर हत्या कर ट्रैक पर फेंक दिए। मुझे भी धमकी दी जा रही है।
एसएसपी ने पीपीगंज पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। पीपीगंज पुलिस युवक की तलाश कर रही थी कि इस बीच मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच उनके समाज के लोगों की उपस्थिति में समझौता हो गया है। जिस युवक पर महिला आरोप लगा रही थी उसी से समाज के समझाने में वह शादी कर रहने के लिए तैयार हो गई। महिला ने कहा कि वह अकेली है उसके तीन बच्चे भी हैं लोगों ने समझौता करने को कहा तो मैं तैयार हो गई। थाने में ही दोनों पक्षों का समझौता हुआ मैं समझौते को तो मैं स्वीकार कर रही हूं लेकिन मन में डर है कि आगे मेरे साथ कोई अनहोनी न हो इसकी पुलिस गारंटी ले।
यह हुआ है समझौता
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक ने समझौते का पत्र तैयार करते हुए लिखा कि मेरा और महिला के बीच संबंध था। मैं हिन्दू रिति रिवाज के तहत उसे अपनी पत्नी के तरह रखूंगा। हम दोनों के बीच अब किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं है। महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला को अपनी पत्नी की तरह रखूंगा। हमदोनों में किसी तरह का कोई कानूनी व विधिक कार्रवाई नहीं होगी। पहले पति के बच्चे भी अब मेरे बच्चे की तरह रहेंगे। जिस युवक पर महिला अपने पति के कत्ल का आरोप लगा रही थी उससे वह समझौता कर ली है। समाज के लोगों ने अपास में मिलकर समझौता कराया है और पुलिस को इससे अवगत कराया है। महिला के पति का कत्ल नहीं हुआ था उसकी ट्रेन से कटकर मौत हुई थी। समझौते के आधार पर वह महिला को अपनी पत्नी के तौर पर रखेगा उसके तीनों बच्चों को भी स्वीकार करेगा। - - आरोपी 5 लोगों को पहले भी उतार चुका था मौत के घाट, 74 लोगों से पूछताछ के बाद मिला सुरागभोपाल। भोपाल में करीब दो महीने पहले युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या करने वाला सीरियल किलर निकला। उसने जमीन में गड़े खजाने का लालच देकर नवंबर 2020 में एक युवक की हत्या की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। आरोप है कि अब तक वह 6 लोगों की इसी तरह जंगल में ले जाकर हत्या कर चुका है। पुलिस 74 लोगों से पूछताछ के बाद ही 58 साल के इस आरोपी तक पहुंच सकी।एएसपी राजेश सिंह भदौरिया के अनुसार गत 8 नवंबर 2020 को थाना सूखीसेवनिया अंतर्गत ग्राम अब्दुल्ला बरखेड़ी के जंगल में पत्थर से सिर कुचली आदिल वहाव की लाश मिली थी। जांच में सामने आया कि अशोका गार्डन में रहने वाले आदिल ने खजाना (जमीन में गड़ा सोना) के लालच में आरोपी मनीराम सेन को 17 हजार रुपए दिए थे। आदिल उससे रुपए वापस मांग रहा था, लेकिन आरोपी मनीराम सेन नहीं लौटा रहा था। हत्या के बाद से ही उसके फरार होने के कारण सबसे पहले उस पर ही संदेह गया। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए नकद इनाम रखा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीराम सेन को राहतगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह मंगलवार को इलाहाबाद से लौटकर सागर जिले के राहतगढ़ पहुंचा था।उसने बताया कि आदिल उस पर जल्द से जल्द रुपए वापस करने का दबाव बना रहा था। इसलिए वह 7 नवंबर को आदिल को स्कूटी से सूखीसेवनिया के जंगल में ले गया। यहां उसे तंत्र विद्या करने का झांसा देकर आंखें बंद करने को कहा। जब उसे लगा कि आदिल अब आंखें नहीं खोलेगा तो उसने उसके सिर पर पत्थर मारा। इसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचल दिया था। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 74 लोगों से पूछताछ की थी।एएसपी भदौरिया ने बताया कि आरोपी मनीराम सेन ने वर्ष 2000 में थाना ग्यारसपुर जिला विदिशा में खजाना दिलाने के नाम 5 लोगों की हत्या की थी। उसने जमीन में गड़ा खजाना दिलाने के नाम पर सबसे 5-5 हजार रुपए लिए। इसके बाद वह सभी को जंगल में ले गया। वहां उन्हें एक-दूसरे से एक-एक किमी की दूरी पर पेड़ के नीचे बैठा दिया था।तंत्र विद्या के नाम पर सभी के हाथ में धागा बांधा और बोरा रखकर आंखें बंद कर मंत्र जाप करने को कहा। इसके बाद उसने एक-एक कर सभी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। वह करीब डेढ़ साल तक फरार रहा था। उसके बाद 2002 में पकड़ा गया था। उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी। वर्ष 2006 में पैरोल पर छूटने के बाद वह फरार हो गया था। करीब 4 महीने बाद गुजरात से गिरफ्तार हुआ था। आजीवन कारावास की सजा वर्ष 2017 में पूरी हो गया। उसके बाद वह अशोका गार्डन की नवाब कॉलोनी में रहने लगा था। (प्रतीकात्मक फोटो)
- मुंबई। इस साल हज यात्रा पर जाने वाले सभी लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुम्बई में हज समिति की बैठक के बाद वे पत्रकारों को सम्बोधित कर रहे थे।श्री नकवी ने बताया कि हज यात्रा के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख दस जनवरी है। अब तक जितने लोगों ने पंजीकरण कराया है उनमें से पचास प्रतिशत महिलाएं हैं। इनमें से 7 सौ ऐसी महिलाएं हैं जो अकेले ही हज यात्रा पर जाना चाहती हैं। इस साल हज यात्रा जून से जुलाई के बीच होगी।श्री नकवी ने कोरोना के टीके को लेकर लोगों में भ्रम पैदा करने वाले राजनीतिक नेताओं की आलोचना करते हुए कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने शुरू में कोविड महामारी से निपटने के लिए केन्द्र के प्रयासों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि कुछ हताश लोग उन भारतीय वैज्ञानिकों की विश्वसनियता को नुकसान पहुंचाने का काम कर रहे हैं जिन्होंने रिकॉर्ड समय में कोरोना का टीका तैयार किया है।
- नई दिल्ली। केन्द्र ने देश भर में अगले सप्ताह से कोविड-19 टीकाकरण शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरकार ने कहा है कि कोविड वैक्सीन के लिए पूर्वाभ्यास की प्रतिक्रिया के आधार पर सरकार इसके आपात उपयोग की तारीख से 10 दिनों के भीतर वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए तैयार है।केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि टीकाकरण के बारे में अंतिम निर्णय सरकार करेगी। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भारत में किसी भी टीकाकरण कार्यक्रम के लिए दवा निर्माताओं ने पहले देश भर के चार प्राथमिक वैक्सीन भंडारों के लिए टीके उपलब्ध कराए है, जहां से बड़ी संख्या में इन्हें 37 राज्यों के टीका स्टोर और फिर जिलों और अंत में सार्वजनिक स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचाया गया। श्री भूषण ने कहा कि करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में चार प्राथमिक वैक्सीन स्टोर यानी सरकारी मेडिकल स्टोर स्थित जीएमएसडी और देश में 37 वैक्सीन स्टोर हैं। वे थोक में टीकों का भंडारण करते हैं और आगे वितरित करते हैं।वैक्सीन के बारे में आईसीएमआर के महानिदेशक प्रोफेसर बलराम भार्गव ने कहा कि भारतीय अध्ययन के अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के एक हजार छह सौ लोगों में इम्युनोजेनेसिटी डेटा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक के विश्लेषण के अनुसार कोविशील्ड सुरक्षित है। नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर वी. के पॉल ने कहा कि संक्रमण के वर्तमान मामलों और इससे हो रही मृत्यु के आंकड़ों में कमी को देखते हुए देश में आशावादी परिदृश्य सामने आ रहा है।----
- पटना। बिहार की राजधानी पटना के एक गांव में हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां मुर्दा यानी मरा हुआ शख्स अपना पैसा लेने के लिए बैंक पहुंच गया। बैंक में उसे देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए। जानते हैं पूरा मामला क्या है....दरअसल, ये अजीब मामला पटना सिटी से सटे शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव सिगरियावां का है। जहां केनरा बैंक की शाखा है. हुआ यूं कि सिगरियावां गांव के निवासी 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार की सुबह बीमारी के चलते मौत हो गई। मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए ग्रामीणों ने बैंक जाकर उसके खाते के पैसे बैंक स्टाफ से मांगे, लेकिन बैंक मैनेजर ने पैसे देने से इनकार कर दिया।इस बात से नाराज होकर ग्रामीण महेश यादव की लाश लेकर बैंक जा पहुंचे और लाश को बैंक के अंदर ले जाकर रख दिया।ये मंजर देखकर बैंक के कर्मचारी भी हैरान परेशान थे। लगभग तीन घंटे तक महेश की लाश बैंक में पड़ी रही, लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे। लिहाजा बैंक मैनेजर ने अपनी जेब से दस हजार रुपये देकर मामले को शांत कराया।पैसे मिल जाने पर ग्रामीण मृतक महेश यादव की लाश को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। दरअसल, महेश की शादी नहीं हुई थी और उसका आगे पीछे भी कोई नहीं था। उसके बैंक खाते में एक लाख अठारह हजार रुपये थे, लेकिन बैंक खाते में उसका कोई नॉमिनी नहीं था। यहां तक कि उसकी केवाईसी भी जमा नहीं हुई थी। इस कारण बैंक ने उसका पैसा देने से इनकार कर दिया था।केनरा बैंक के मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि गांव वाले महेश का पैसा निकालने आए थे।दाह संस्कार के लिए उन्हें पैसे की ज़रूरत थी, लेकिन बैंक की एक प्रक्रिया होती है। उसके अनुसार उनको पैसे नहीं दे सकते थे, क्योंकि उनके खाते में कोई नॉमिनी भी नहीं था। यहां तक की मृतक की केवाईसी भी नहीं थी। जब उनकी मौत के कागजात आ जाएंगे तो उनके क्लेमर को पैसे दे दिए जाएंगे।
- -पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी, इसलिए दूसरी के भी छोड़ जाने का डर सता रहा थासोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली थाना के गांव अकबरपुर बारोटा में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकबरपुर बारोटा निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बयान दिया है कि उसे पत्नी के छोड़कर चले जाने का भय था। वह अकसर मायके जाने की जिद करती थी, इससे वह तंग आ चुका था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। वह पत्नी रंजना (30) और 4 साल के बेटे मयंक के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। उसकी पहली पत्नी छोड़कल चली गई थी। इसके बाद उसने रंजना से दूसरी शादी की थी। उसकी और रंजना की उम्र में करीब 15 साल का अंतर था। रंजना अकसर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसे डर था कि वह भी पहली पत्नी की तरह उसे छोड़कर चली जाएगी।आरोपी ने बताया कि वह फिर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके कारण दोनों में कहासुनी हुई और उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मृतका के मामा दिल्ली के अलीपुर निवासी लेखराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नयी दिल्ली । सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और भारत बायोटेक ने मंगलवार को कहा कि वे भारत तथा विश्व स्तर पर कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के लिये मिलकर काम करेंगी। दोनों कंपनियों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में एसआईआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अदार पूनावाला और भारत बायोटेक के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने भारत समेत दुनिया के लिये कोविड-19 टीकों के विकास, विनिर्माण तथा आपूर्ति के अपने संयुक्त इरादे के साथ काम करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनके सामने सबसे महत्वपूर्ण कार्य भारत और विश्व स्तर पर जीवन व आजीविका को बचाना है। टीका सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी वैश्विक वस्तु हैं। उनमें जीवन को बचाने और जल्द से जल्द आर्थिक पुनरुद्धार को तेज करने की शक्ति है। भारत में दो टीके के आपात उपयोग की मंजूरी मिल चुकी है। ऐसे में अब ध्यान इसके विनिर्माण, आपूर्ति व वितरण पर है कि आबादी के जिस हिस्से को इसकी सबसे अधिक जरूरत है, उसे उच्च गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित व प्रभावी तरीके से टीका मिले। डीसीजीआई ने रविवार को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी प्रदान कर दी है। दोनों ने कहा, हमारी दोनों कंपनियां इस गतिविधि में पूरी तरह से लगी हुई हैं और देश व दुनिया में बड़े पैमाने पर टीके को उतारने को सुनिश्चित करने को अपना कर्तव्य मानती हैं।
- लखनऊ । एमबीबीएस और बीडीएस की पढ़ाई पूरी कर इंटर्नशिप करने वाले छात्रों का भत्ता उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की तरफ से मंगलवार को ट्वीट कर दी गयी जानकारी के अनुसार इंटर्नशिप के दौरान अब छात्रों को मासिक भत्ते के रूप में 7,500 रुपये की जगह 12,000 रुपये देने फैसला लिया है। भत्ते में यह बढ़ोतरी 10 साल बाद की गई है। ताजा फैसले के मुताबिक प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस अथवा बीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर इंटर्नशिप कर रहे छात्रों को वर्तमान में मिल रहे 7500 रुपयों की जगह अब प्रतिमाह 12,000 रुपये इंटर्नशिप भत्ता मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी ने भत्ता राशि बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।
- नई टिहरी । उत्तराखंड के टिहरी जिले में हाल में बने डोबरा-चांठी पुल घूमकर वापस धनोल्टी जा रहे पर्यटकों के वाहन के झील के पास खड्ड में जा गिरने से उसमें सवार एक दंपति की मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो पुत्रों समेत तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना सोमवार देर रात जाख-डोबरा मोटर मार्ग पर उप्पू सिराईं गांव के पास हुई जब सवारी वाहन अनियंत्रित होकर टिहरी बांध झील की ओर खड्ड में जा गिरा । उपजिलाधिकारी सदर पीआर चौहान ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने बचाव अभियान चलाया । हादसे में मोनिका सिंघल (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके पति ,दो पुत्र तथा वाहन चालक घायल हो गए जिन्हें बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान मोनिका के पति अजय सिंघल की भी मृत्यु हो गयी जबकि उनके दो पुत्रों—सूर्यांश और शौर्य तथा वाहन चालक प्रमोद पाल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है । दुर्घटना का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के निवासी हैं ।
- लंदन । ब्रिटिश रणनीतिक विशेषज्ञ एलेक्स एलीस भारत में ब्रिटेन के नये उच्चायुक्त होंगे । विदेश, राष्ट्रमंडल एवं विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने मंगलवार को यह घोषणा की। नौकरशाह एलीस (53) फिलहाल ब्रिटिश मंत्रिमंडल कार्यालय में सरकार की समेकित कूटनीति, विकास एवं रक्षा समीक्षा से संबद्ध उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं। नयी दिल्ली में वह सर फिलीप बार्टन की जगह लेंगे जो स्थायी अवर सचिव के तौर पर नवविस्तारित एफसीडीओ का प्रभार संभालने के लिए पिछले साल ब्रिटेन लौट गये। एफसीडीओ ने एक बयान में कहा, श्री एलेक्स एलीस सीएमजी को सर फिलीप बार्टन केसीएमजी ओबीई के स्थान पर भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। श्री एलीस जनवरी, 2021 के दौरान अपना पदभार ग्रहण करेंगे।'' महानिदेशक के तौर पर ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ सुरक्षा साझेदारी, ब्रिटेन के निकटतम साझेदारों के साथ संबंधों, पिछले यूरोपीय संघ से पृथकाव विभाग में ब्रेक्जिट पर यूरोपीय संघ के साथ कामकाज संभाल चुके एलीस को सुरक्षा मुद्दों एवं रणनीति पर व्यापक अनुभव वाला शख्स बताया जाता है। वह ब्राजील, पुर्तगााल आदि में ब्रिटिश उच्चायुक्त रह चुके हैं।
- अलप्पुझा/कोझिकोड। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए केरल के दो जिलों अलप्पुझा और कोझिकोड के कुछ हिस्सों में मंगलवार को मुर्गियों और बत्तखों को मारने की कार्रवाई शुरू की गई। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा गठित त्वरित प्रतिक्रिया दल ने सरकार द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के तहत मंगलवार सुबह से दोनों जिलों के प्रभावित क्षेत्र के एक किलोमीटर की परिधि में बत्तखों, मुर्गियों और अन्य घरेलू पक्षियों को मारने की कार्रवाई शुरू की। दोनों जिलों से भोपाल की प्रयोगशाला में भेजे गए नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के एक दिन बाद यह अभियान शुरू किया गया है। अलप्पुझा जिला प्रशासन ने कहा कि कुट्टनाड क्षेत्र की चार पंचायतों नेदुमुदी, तकाजी, पल्लिप्पद और करुवत्ता में अभियान शुरू किया गया, जोकि बुधवार शाम तक पूरा होने की संभावना है। इन्हीं इलाकों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे। एक अधिकारी ने कहा कि अकेले करुवत्ता पंचायत क्षेत्र में ही करीब 12,000 पक्षियों को मारा जाएगा। प्रशासन के मुताबिक, कोट्टायम जिले की प्रभावित नींदूर पंचायत में अब तक करीब 3,000 पक्षियों को मारा जा चुका है। नींदूर के एक बतख पालन केंद्र में बर्ड फ्लू वायरस संक्रमण के कारण करीब 1,700 बत्तखों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, वायरस के प्रसार की रोकथाम के लिए कुट्टनाड क्षेत्र में ही करीब 40,000 पक्षियों को मारा जाएगा। हालात काबू में होने के बावजूद प्रशासन ने जिलों में हाई अलर्ट जारी किया है क्योंकि यह वायरस मनुष्य को भी संक्रमित करने की क्षमता रखता है। अलप्पुझा के जिलाधिकारी ने कुट्टनाड और कार्थिकपल्ली तालुकाओं में मुर्गी और बत्तख समेत अन्य घरेलू पक्षियों के मांस, अंडों आदि की बिक्री और कारोबार पर रोक लगा दी है।
- नईा दिल्ली। राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान दस और जिलों में बर्डफ्लू के संभावित मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य के 18 जिलों में पक्षियों की मौत के मामले देखे जा चुके हैं।उधर, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हाल ही में पोंग बांध में मृत पाये गए दो हजार तीन सौ से अधिक प्रवासी पक्षी बर्ड फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं। जिला प्रशासन ने इसके बाद कई एहतियाती उपाय किए हैं। जिले के चार उप-मंडलों में चिकन, मछली और अन्य पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री और खरीद पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोंग बांध के एक किलोमीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस क्षेत्र को अलर्ट जोन घोषित कर दिया है।मध्यप्रदेश के इन्दौर में भी कौओं की मौत तथा अन्य जिलों में भी बर्डफ्लू के मामले मिलने से वहां के पशु-पालन विभाग ने सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये हैं। राज्य के पशु-पालन मंत्री प्रेमसिंह पटेल ने कहा कि अधिकारियों से मुर्गी पालन के फॉर्म, उसके बिक्री के स्थान तथा प्रवासी पक्षियों के आश्रय स्थलों पर विशेष निगाह रखने को कहा गया है।
-
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को कहा कि 1901 के बाद से 2020 आठवां सबसे अधिक गर्म वर्ष रहा लेकिन 2016 की सबसे अधिक गर्मी की तुलना में यह काफी कम रहा। आईएमडी के मुताबिक, गुजरे हुए दो दशक 2001-2010 और 2011-2020 भी सबसे गर्म दशक दर्ज किए गए।
आंकड़ों के अनुसार, 1901 के बाद से 15 सबसे ज्यादा गर्म वर्षों में 12 वर्ष 2006 से 2020 के दौरान रहे। इसके अनुसार, 1901-2020 के दौरान देश में औसत वार्षिक तापमान सामान्य में 0.62 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखी गई। विभाग ने 2020 के दौरान भारत की जलवायु संबंधी एक बयान में कहा कि वर्ष के दौरान देश में औसत वार्षिक तापमान सामान्य से 0.29 डिग्री सेल्सियस अधिक था। यह आंकड़ा 1981-2010 के आंकड़ों पर आधारित है। आईएमडी ने कहा कि 1901 में देश भर के रिकार्ड रखने की शुरूआत हुयी और उसके बाद से 2020 आठवां सबसे अधिक गर्म वर्ष रहा। हालांकि, यह 2016 के अधिकतम स्तर से काफी कम है। आईएमडी के अनुसार रिकॉर्ड के अनुसार सबसे ज्यादा गर्म पांच वर्षों का क्रम इस प्रकार - 2016, 2009, 2017, 2010 और 2015रहा।
-
नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर में नव उद्घाटित न्यू खुर्जा-न्यू भाउपुर भाग पर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मालगाडिय़ों का संचालन किया। डीएफसीसीआईएल ने एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में 351 किलोमीटर लंबे इस भाग का उद्घाटन किया था। अधिकारियों के अनुसार इस भाग पर मालगाडिय़ां राजधानी ट्रेनों से भी अधिक गति से दौड़ती हैं। राजधानी ट्रेनें यहां औसतन 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ती हैं। रेल मंत्रालय के अधीन आने वाला सरकारी उपक्रम डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीएल) फिलहाल विशेष रूप से मालगाडिय़ों की आवाजाही के लिये 3,342 किलोमीटर के पूर्वी और पश्चिमी मालवहन गलियारे का निर्माण कर रहा है। बयान में कहा गया है, क्रांतिकारी घटनाक्रम के तहत ईस्टर्न डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के न्यू खुर्जा-न्यू भाउपुर सेक्शन पर मालगाडिय़ों ने 90 किलोमीटर प्रतिघंटे से अधिक की रफ्तार से दौडऩा शुरू कर दिया है। गति तेज होने से माल की जल्द आपूर्ति हुई है साथ ही परिवहन लागत में भी कमी आई है। बयान के अनुसार तीन जनवरी तक 53 ट्रेनों का संचालन किया गया, जिनमें से न्यू खुर्जा-न्यू भाउपुर के बीच (वापस आने की दिशा में) 32 ट्रेनों ने 83.70 किलोमीटर प्रतिघंटे की उच्च रफ्तार पकड़ी जबकि विपरीत दिशा में 21 ट्रेनें अधिकतम 85.98 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ीं।
-
मुंबई। महाराष्ट्र के धुले का एक युवक फेसबुक पर लाइव आकर खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा था। युवक के इस कृत्य को सोशल मीडिया कंपनी के आयरलैंड के अधिकारियों ने देख लिया और तुरंत महाराष्ट्र पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद स्थानीय पुलिस के हस्तक्षेप से युवक की जान बचा ली गई।
पुलिस ने बताया कि 23 वर्षीय युवक धुले पुलिस से संबद्ध होम गार्ड का बेटा है। उसने रविवार शाम को अपनी कलाई काट ली और उसने इस कृत्य को फेसबुक पर लाइव कर दिया। उन्होंने बताया कि रविवार रात आठ बजकर 10 मिनट आयरलैंड से फेसबुक के अधिकारियों का फोन कॉल मुंबई की पुलिस उपायुक्त (साइबर) रश्मि करनदिकर को आया। इसके बाद 25 मिनट में ही उनकी टीम ने युवक का पता लगा लिया। अधिकारी ने बताया कि युवक धुले की भोई सोसाइटी से कृत्य को फेसबुक पर लाइव कर रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना देने के साथ-साथ नासिक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक प्रताप दिघावकर और धुले के पुलिस अधीक्षक चिनमय पंडित को भी जानकारी दी गई। स्थानीय पुलिस रात नौ बजे युवक के घर पहुंच गई। पंडित ने कहा कि युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और उसे सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उसकी काउसलिंग की जाएगी। एसपी पंडित ने बताया कि डीसीपी करनदिकर ने युवक के बारे में सभी तकनीकी विवरण उपलब्ध कराए और हमने तत्काल कार्रवाई की तथा उसकी जिंदगी बचा ली। -
बीकानेर। जिले के नयाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को अज्ञात हथियारबंद नकाबपोश लुटेरो ने दिनदहाड़े एक बैंक से 12.50 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरों ने बैंक के प्रबंधक को भी गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि अज्ञात लुटेरे ग्रामीण बैंक में फायर करते हुए घुसे और करीब 12.50 लाख रुपये से अधिक की राशि नकदी लूट कर कार से फरार हो गए। लुटेरों ने प्रबंधक को भी गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह कृष्णियां ने बताया कि बैंक लूट के मामले की जांच की जा रही है। बैंक प्रबंधक मदन लाल आर्य के कान पर गोली लगी है, अभी खतरे से बाहर है। बैंक में घुसे दोनों लूटेरों के हाथों में पिस्तौल थी और चेहरे पर मास्क लगा हुआ था। इनकी उम्र 20 -25 वर्ष नजर आ रही है। शीघ्र ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा। घटना की सूचना मिलने के बाद शहर के कई इलाकों में पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी है। पुलिस बैंक परिसर के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर लूटेरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
-
रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार देर शाम को बेटी को थप्पड़ जडऩे से नाराज सास ने कथित रूप से दामाद का कालर पकड़कर इतनी जोर का धक्का दिया कि वो दीवार से जा भिड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई, और वो वहां से हटकर दूसरे कमरे में जा लेटा और इसी अवस्था में उसकी मौत हो गई। आज सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया। पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार ये घटना रायबरेली जिले के बछरावा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की है। गांव निवासिनी आरोपी धन्नों की पुत्री सरिता और दामाद अजय उसी के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सर बेटी-दामाद में नोक झोक और झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी बेटी-दामाद में झगड़ा हुआ, इस बात को लेकर कि अजय बाहर से देर में घर लौटा। पत्नी ने उससे देर में लौटने की वजह पूछी तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि अजय ने पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस के अनुसार दामाद का बेटी को थप्पड़ जडऩा था कि आरोपी सास धन्नों आग बबूला हो गई। उसने आव देखा ना ताव दामाद की कालर पकड़ी और धक्का दे दिया। धक्का लगते ही अजय सीधे दीवार से जा लगा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद सब अलग-अलग हो गए। अजय दूसरे कमरे में जा लेटा। लेकिन जब रोज की तरह आज अजय समय पर नहीं उठा तो परिवार वाले कमरे में गए, तो वो बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने से अजय की जान चली गई। करीब 6 साल पहले अजय की शादी हुई थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बछरावां एसओ ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थल निरीक्षण के बाद साक्ष्य संकलित करके शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। -
ट्राले ने मारी थी कार को टक्कर
महेंद्रगढ़। हरियाणा में महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर गांव जोनावास के पास मंगलवार सुबह हुए हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई है। हादसा ट्राले व कार की टक्कर होने से हुआ। ट्राले से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार सवार नीरपुर निवासी फूलवती (58) व उसके बेटे सत्येन्द्र (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सुरेंद्र अपनी माता फूलवती को इलाज के लिए कार से महेंद्रगढ़ के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहा था। साथ में उसका चचेरा भाई सत्येन्द्र भी था। रास्ते में जोनावास गांव की समीप तेज रफ्तार ट्राले ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई और सत्येंद्र घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मृत व्यक्ति के चचेरे भाई सुरेंद्र की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों शवों का महेंद्रगढ़ के उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है।
- राजस्थान में रविवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौतजयपुर। राजस्थान कई जिलों में पक्षियों की मौत का सिलसिला जारी है। रविवार को विभिन्न जिलों में 170 से अधिक पक्षियों की मौत हो गई।पशुपालन विभाग के अनुसार राज्य में 425 से अधिक कौवों, बगुलों और अन्य पक्षियों की हुई है। झालावाड़ के पक्षियों के नमूनों को जांच के लिये भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी जबकि अन्य जिलों के पक्षियों की मौत के नमूनों की जांच के परिणाम अभी तक नहीं मिले हैं। पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ विरेन्द्र सिंह ने बताया, राज्य के विभिन्न हिस्सों में अभी तक 425 पक्षियों की मौत हुई है उनमें अधिकतर कौवे हैं। केवल झालावाड़ा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। अन्य स्थानों में मौत के नमूनों की जांच की रिपोर्ट अभी तक नहीं मिली है।पक्षी विशेषज्ञों का कहना है कि पक्षी ठंड के कारण मर रहे हैं। माइक्रोबायोलॉजिस्ट और राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी साइंसेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ ए.के. कटारिया ने कहा कि महामारी विज्ञान में मौत के पैटर्न का मूल्यांकन महत्वपूर्ण है और यह सुझाव देता है कि ठंड के कारण मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने जांच रिपोर्ट नहीं देखी है लेकिन मौतों का पैटर्न ठंड के झटके से मौत का सुझाव देता है क्योंकि एवियन इन्फ्लूएंजा के स्पष्ट लक्षण हैं। डॉ कटारिया ने बताया कि अधिकतर मौत कौवों की हुई है और अभी तक पोल्ट्री पक्षियों की नहीं हुई है।पशुपालन विभाग के अनुसार रविवार को बीकानेर में 80, सवाईमाधोपुर में 42, कोटा-बांरा में 12-12, पाली-जयपुर में 8-8, दौसा में छह, जोधपुर में पांच और झालवाड में दो पक्षियों की मौत हुई है।
- नई दिल्ली। भारत ने सोमवार से अंटार्कटिका में 40वां वैज्ञानिक अभियान शुरू किया। इसके साथ ही देश के दक्षिणी श्वेत महाद्वीप-अंटार्कटिका के वैज्ञानिक अभियान के चार दशक पूरे हो गए। अभियान के 43 सदस्यों वाले दल को मंगलवार को गोवा से रवाना किया जाएगा।चार्टर्ड आइस-क्लास पोत एमवी वासिली गोलोवनिन में सवार यह दल 30 दिन में अंटार्कटिका पहुंचेगा। 43 में से 40 सदस्यों को वहां छोडऩे के बाद, यह पोत अप्रैल में भारत लौट जाएगा। यह पोत इससे पहले वहां गए दल को वापस लेकर आएगा।---
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि गुणवत्ता और विश्वसनीयता ब्रांड इंडिया के आधार स्तंभ होने चाहिए। आज वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से राष्ट्रीय मापिकी सम्मेलन 2021 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, उन्होंने भारतीय वैज्ञानिकों और तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा हासिल की गई सफलताओं की सराहना करते हुए विशेष रूप से देश में तैयार किये गये दो कोरोना टीकों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में शीघ्र ही विश्व का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया जायेगा।प्रधानमंत्री ने कहा कि उद्योग और संस्थानों के बीच बेहतर सहयोग स्थापित करने के सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप देश में कई विश्वस्तरीय अनुसंधान केन्द्रों की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों से भारत इस समय विश्व नवाचार रैंकिंग में पहले पचास देशों में शामिल है।श्री मोदी ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद और अन्य वैज्ञानिक संस्थाओं ने मिलकर वैश्विक महामारी का हल खोज निकाला है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में वैज्ञानिक संस्थाओं की भूमिका की देश ने सराहना की है।श्री मोदी ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों से देश में छात्रों के साथ अपने अनुभव साझा करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे युवा वैज्ञानिकों की नई पीढ़ी तैयार करने में मदद मिलेगी।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए नए मानक विकसित करने होंगे। उन्होंने कहा कि देश के सामने आज नई चुनौतियां और लक्ष्य हैं। श्री मोदी ने कहा कि देश में क्षमता निर्माण उन मानकों और गुणवत्ता पर निर्धारित होगा जिन्हें हम बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि देश द्वारा अपनाए गए गुणवत्ता मानक भविष्य में विश्व मंच पर उसकी महत्वपूर्ण भूमिका को तय करेंगे।
-
भीड़ ने कुएं में कूदकर तीनों बच्चों की जान बचाई
डोंगराटोला में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप
पेंड्रा। आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने अपने पति की टंगिया मारकर हत्या कर दी है। इसके बाद आरोपी महिला ने 3 बच्चों को कुएं में फेंक दिया। 35 वर्षीय आरोपी महिला को दिमागी तौर पर अस्वस्थ बताया जा रहा है।
पेंड्रा पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार शोर-शराबा सुनकर जुटी भीड़ ने कुएं में कूदकर तीनों बच्चों की जान बचा ली है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने कुएं में कूदकर खुदकुशी की भी कोशिश की, हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पेंड्रा थाना के आमाडाण्ड पंचायत के डोंगराटोला में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

.jpg)
.jpg)
.jpg)


















.jpg)




