देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 96.36 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 21 हजार 314 मरीज ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 99 लाख 97 हजार 272 हो गई है।
संक्रमित मामलों की कुल संख्या में केवल 2.19 प्रतिशत सक्रिय मामले शेष बचे है। फिलहाल देश में करीब दो लाख 27 हजार सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 हजार 88 नये मामलों की पुष्टि हुई है। देश में संक्रमित मामलों की कुल संख्या एक करोड़ 3 लाख 74 हजार से अधिक है। मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है, जो विश्व में सबसे कम है।
पिछले 24 घंटों के दौरान 264 लोगों की मौत की खबर है। एक लाख 50 हजार 114 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान 9 लाख 41 हजार से अधिक कोविड नमूनों की जांच की गई।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment