- Home
- देश
-
श्रावस्ती (उप्र). श्रावस्ती जिले में भिन्गा तहसील के अशरफ नगर गांव में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांट रही नाव के बृहस्पतिवार को पलट जाने से पांच लोग डूब गये। उनमें चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जबकि एक व्यक्ति अभी लापता है। प्रशासन ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बृहस्पतिवार शाम बताया कि अशरफनगर इलाके में हरिहरपुर रानी ब्लाक के लेखपाल चंद्र भूषण तिवारी तथा एक रोजगार सेवक सहित पांच लोग नाव पर सवार होकर बाढ़ प्रभावितों के बीच राहत सामग्री बांट रहे थे। प्रकाश के अनुसार इस दौरान पानी के बहाव से उनकी नाव पलट गयी और पांचों सवार डूबने लगे। उनके मुताबिक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है किन्तु लेखपाल चंद्र भूषण तिवारी लापता बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि लेखपाल की तलाश में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
गौरतलब है कि दो दिन से लगातार हो रही बारिश एवं पहाड़ों से आए पानी के चलते राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और जिले के कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं। -
‘विकसित भारत' के लक्ष्य में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं युवा आईएएस अधिकारी: प्रधानमंत्री
नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के युवा अधिकारियों से कहा कि उन्हें ‘‘अमृत काल'' में देश की सेवा करने का मौका मिला है और वे 2047 तक ‘‘विकसित भारत'' के लक्ष्य को हासिल करने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक यहां स्थित सुषमा स्वराज भवन में 2020 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित ‘‘असिसटेंट सेक्रेटरी प्रोग्राम'' के समापन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवा अधिकारी ‘‘अमृत काल'' में ‘‘पंच प्राण'' के संकल्प को पूरा करने में भी मदद कर सकते हैं। ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार 76वें स्वाधीनता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए अगले 25 साल की यात्रा को ‘‘अत्यंत महत्वपूर्ण'' करार दिया था और इस ‘‘अमृत काल'' में विकसित भारत, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता व नागरिकों द्वारा अपने कर्तव्य पालन के ‘‘पंच प्राण'' का आह्वान किया। पीएमओ के मुताबिक मोदी ने अधिकारियों से कहा, ‘‘आप लोगों को अमृत काल में देश सेवा और पंच प्राण के संकल्पों को हकीकत में बदलने में मदद करने का मौका मिल है। अमृत काल में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करना सुनिश्चित करने में अधिकारियों की प्रमुख भूमिका है।'' प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लीक से हटकर सोचने और उनके प्रयासों में समग्र दृष्टिकोण अपनाने के महत्व पर प्रकाश डाला ओर इस कड़ी में प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यह योजना समग्र दृष्टिकोण के महत्व को दर्शाता है। अधिकारियों को संबोधित करते हुए मोदी ने नवोन्मेष के महत्व पर चर्चा की और बताया कि कैसे यह देश के सामूहिक प्रयास और कार्य करने की संस्कृति का हिस्सा बना है। उन्होंने स्टार्ट-अप इंडिया योजना का भी उल्लेख किया और बताया कि कैसे पिछले कुछ सालों में इनकी संख्या में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह कई मंत्रालयों के एक साथ आने और 'संपूर्ण सरकार' दृष्टिकोण के माध्यम से एक टीम के रूप में काम करने के कारण संभव हुआ है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवा अधिकारियों को यह भी बताया कि कैसे उनके कार्यकाल में शासन की सोच का दायरा देश के हर क्षेत्र में बढ़ा है जबकि पहले यह दिल्ली केंद्रित हुआ करती थी। उन्होंने उदाहरण दिया कि अब महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत दिल्ली से बाहर की जाती है। उन्होंने अधिाकारियों को सलाह दी कि वे जिन क्षेत्रों में काम करते हैं वहां की स्थानीय संस्कृति को समझें और जमीनी स्तर पर स्थानीय लोगों से संपर्क को मजबूत करें। उन्होंने अधिकारियों से ‘‘एक जिला, एक उत्पाद'' की संकल्पना पर जोर देने और अपने जिलों में उत्पादों के निर्यात के अवसरों को तलाशने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा। उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लिए अधिकारियों से एक कार्य योजना बनाने को भी कहा।प्रधानमंत्री ने इस दौरान महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून के और प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने जनभागीदारी की भावना को रेखांकित करते हुए कहा कि यह रूख कुपोषण के समाधान में प्रमुख भूमिका निभा सकता है। प्रधानमंत्री ने जन धन योजना की सफलता की चर्चा करते हुए डिटिटल अर्थव्यवस्था के महत्व पर प्रकाश डाला और अधिकारियों से कहा कि वह अपने जिलों में लोगों को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ें। अधिकारियों को देश सेवा के महत्व समझाते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें उनके कर्तव्यों की याद दिलाई और कहा कि ‘‘राजपथ'' की मानसिकता अब ‘‘कर्तव्य पथ'' की भावना में परिवर्तित हो गई है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों ऐतिहासिक राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया गया था।पीएमओ ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान सहायक सचिवों की ओर से विभिन्न विषयों में प्रधानमंत्री के समक्ष आठ प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस साल 2020 बैच के 175 अधिकारियों को 63 मंत्रालयों और विभागों में सहायक सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। -
वज्रपात की चपेट में आने से तीन किसानों की मौत
मेदिनीनगर. पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड में लोटनिया गांव के समीप बृहस्पतिवार को तेज बारिश के बीच वज्रपात होने से तीन किसानों की मौत हो गई। वज्रपात की इस घटना में उनकी एक भैंस भी मर गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पलामू के हुसैनाबाद में इस वज्रपात में जान गंवाने वालों की पहचान रघुनंदन यादव(55) , सुरेंद्र यादव (50) और प्रमोद यादव (35) के रूप में की गयी है। सूत्रों के अनुसार वज्रपात में मारे गये सभी किसान अपने-अपने मवेशी को चरा कर घर लौट रहे थे, इस दौरान मूसलाधार बारिश होने लगी। उनके अनुसार इसी बीच वज्रपात हुआ जिसकी चपेट में आने तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने तीनों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। -
हवाई अड्डे से 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की हेरोइन बरामद
मुंबई. राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई हवाई अड्डे से 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 16 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है और इस संबंध में एक यात्री तथा घाना की एक महिला को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मामले में डीआरआई की कार्रवाई के तहत घाना की महिला को दिल्ली में एक होटल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि डीआरआई की मुंबई इकाई ने मंगलवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर जाल बिछाया था। उन्हें यह गुप्त सूचना मिली थी कि एक अफ्रीकी देश मालावी से कतर होते हुए मुंबई आ रहा एक यात्री देश में मादक पदार्थ की तस्करी की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया, ‘‘इसके तहत डीआरआई के अधिकारियों की निगरानी और संदिग्ध की पल-पल की गतिविधि पर नजर रखने वाली टीम को हवाई अड्डा पर तैनात किया गया और संदिग्ध यात्री को रोक कर पूछताछ की गई।'' अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध के सामान की तलाशी के दौरान डीआरआई अधिकारियों ने 16 किलोग्राम हेरोइन बरामद की, जिसे ट्रॉली बैगों में खंडों में छिपा कर रखा गया था। उन्होंने बताया कि जब्त हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 100 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया और स्थानीय अदालत ने उसे डीआरई अधिकारियों को रिमांड पर देने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद की गई कार्रवाई में डीआरआई अधिकारियों ने घाना की एक महिला को गिरफ्तार किया, जो तस्करी की गई इस प्रतिबंधित सामग्री को दिल्ली में लेने वाली थी।'' अधिकारी ने कहा, ‘‘घाना की यह महिला नागरिक जब मादक पदार्थ की आपूर्ति को लेने के लिए आई तो उसे दिल्ली में एक होटल से पकड़ लिया गया।'' उन्होंने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे दिल्ली में अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर मुंबई लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है। -
किशोरी ने पिता की बंदूक निकाली और खुद को मार ली गोली !...मौत
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक नाबालिग किशोरी ने गुरुवार को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कथित रूप से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आर सी मिशन थाना के प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि रोसर कोठी में अंशिका (16) ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से दोपहर बाद गोली मार ली जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यादव के अनुसार तब घर में अंशिका को छोड़कर कोई और नहीं था। थाना प्रभारी ने बताया कि अंशिका के पिता बिजेंद्र सक्सेना जब घर पहुंचे तब उन्हें इस घटना की जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है और वह मामले की जांच कर रही है। उनके अनुसार आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नही चल सका है। - रांची। झारखंड के दुमका में फिर एक लड़की को पेट्रोल डालकर जलाने की खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार एक शादीशुदा युवक उससे जबर्दस्ती दूसरी शादी करना चाहता था, परिजनों के इनकार के बाद आरोपी युवक ने युवती की हत्या का प्रयास किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जरमुंडी के डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि लड़की को गंभीर रूप से झुलसी हालत में इलाज के लिए रांची भेजा गया है। घटना जरमुंडी प्रखंड के भालकी गांव में हुई। आरोपी राजेश राउत ने नानी के साथ सो रही 19 साल की मारुति कुमारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती 70 फीसदी झुलस गई है।पुलिस के अनुसार गुरुवार रात युवती अपनी नानी के साथ सो रही थी। तभी आरोपी राजेश उनके घर में घुस गया और उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना से घबराए परिजन उसे तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, वहां से उसे रांची भेज दिया गया। युवती ने बयान में कहा है कि आरोपी राजेश राउत ने घर में घुसकर उस पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। वह उससे जबर्दस्ती शादी करना चाहता है। डीएसपी शिवेंदर ने बताया कि आरोपी राजेश राउत पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ का रहने वाला है। इसी साल आरोपी राजेश राउत की दूसरी लड़की से शादी हुई थी। इसके बाद भी वह घायल युवती पर शादी का दबाव बना रहा था।युवती भालकी गांव में मामा के घर में रहकर स्नातक की तैयारी कर रही थी। 2021 में उसकी मुलाकात आरोपी राजेश से हुई थी। इसके बाद वह उससे दूसरी शादी करना चाहता था। युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए, इससे खफा होकर आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दे दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
आगरा (उप्र),। आगरा के एत्मादपुर में बृहस्पतिवार को कूलर की एक फैक्टरी में आग लग गई और दो घंटे के बाद उसपर काबू पाया जा सका। एत्मादपऱ थाने के निरीक्षक सर्वेश कुमार ने बताया कि प्रात: साढ़े सात बजे आग लगी जिसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी गयी। उनके अनुसार दमकल की दो गाडिय़ों ने आग पर काबू पाया। कुमार ने बताया कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। उनके अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फैक्ट्री संचालक सोनू का कहना है कि आग से करीब 650 कूलर जलकर राख हो गए। उनके अनुसार फैक्ट्री में प्लास्टिक के कूलर थे।
-
पानीपत। हरियाणा में पानीपत जिले के इसराना उपमंडल में नेशनल हाइवे पर बुधवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार चालक ने सड़क किनारे खड़े 3 दोस्तों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों युवक नीचे गिर गए। हादसा इतना भयंकर था कि, तेज रफ्तार कार तीनों को रौंदते हुए आगे निकल गई और कुछ दूरी पर जाकर रुकी। हादसे के बाद राहगीर मौके पर इकट्ठे हो गए। जिसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर देखा कि 2 युवकों की मौके पर मौत हो चुकी थी, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल था। जिसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया। उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार दिलखुश ने बताया कि वह गोहाना के गांव दुराना का रहने वाला है। उसका भतीजा मोनू (35) बुधवार को इसराना के गांव कैत गया था। जहां दोस्तों से फोन पर संपर्क होने के बाद देर शाम नेशनल हाइवे पर वह गांव बनवासा निवासी संदीप (35) और गांव पुठर निवासी धर्मबीर (36) से मिलने के लिए खड़ा हो गया। संदीप और धर्मबीर दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे थे। तीनों वहां खड़े हुए कुछ ही देर हुई थी कि इसी दौरान गोहाना की ओर से एक तेज रफ्तार बलेनो कार आई, जिसने तीनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके पर कार छोड़कर फरार हो गया। हादसे में संदीप और धर्मबीर की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि मोनू ने खानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। - नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में विजयाजदशमी पर कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। दरअसल चीन सागर में नोरु तूफान की वजह से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती हवाएं चल रही हैं, इस कारण नमी मिलने से बारिश हो रही है। यह सिलसिला मध्य अक्तूबर तक जारी रहने का अनुमान है।नोरु तूफान की वजह से ही देश के कुछ राज्यों में मानसून अब भी ठिठका हुआ है और उसकी वापसी में विलंब हो रहा है। स्कायमेट के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र व चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र आंध्र प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा आंध्र प्रदेश के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े अन्य चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से पूरे उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक फैली हुई है। ताजा बारिश से रबी की जल्दी बोआई करने वाले राज्यों के किसानों को राहत मिलेगी, वहीं, सब्जियों व फूलों की खेती पर इसका विपरीत असर पड़ सकता है।मौसम विभाग के अनुसार यूपी और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश होगी। विभाग ने यूपी व उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 7-8 अक्तूबर को उत्तराखंड के कुमाऊं और गढ़वाल अंचल में अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इसी तरह यूपी में भी अगले दो तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में भी कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है।20 राज्यों के लिए येलो अलर्टमौसम विभाग ने देश के 20 राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। यानी यहां गरज चमक व तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये राज्य हैं- यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना, पुड्डुचेरी, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, केरल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा।
-
नई दिल्ली। उत्तराखंड में केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट इस महीने की 27 तारीख को भाई दूज के दिन बंद कर दिए जाएंगे, जबकि गंगोत्री को इस महीने की 26 तारीख को गोवर्धन पूजा के दिन बंद किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम के कपाट अगले महीने की 19 तारीख को सर्दियों के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति ने विजयादशमी के अवसर पर यह घोषणा की।श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल हरीश सेमवाल ने बताया कि बुधवार को पंचांग देखकर शीतकाल के लिए होने वाली कपाटबंदी का समय तय किया गया। उन्होंने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर 12:01 मिनट पर बंद किए जाएंगे। धाम से मां गंगा की उत्सव डोली यात्रा 12:05 बजे शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) के लिए रवाना होगी जो कि एक दिन लंका स्थित भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन मुखबा पहुंचेगी। यमुनोत्री पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि धाम के कपाट 27 अक्तूबर को भैया दूज पर 12:09 बजे सर्व सिद्धि योग और अभिजीत मुहूर्त में बंद किए जाएंगे। मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन पड़ाव खरसाली के लिए प्रस्थान करेगी।
बदरीनाथ के रावल (मुख्य पुजारी) ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी और धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा की। इस दौरान आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा के संचालन के लिए बदरीनाथ में बारीदार (हक-हकूकधारी) को पगड़ी भी भेंट की गई। ये बारीदार आगामी वर्ष की बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा में भंडार से लेकर भोग तक की जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 27 अक्तूबर को भैयादूज पर बंद किए जाएंगे। इसी दिन बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए रात्रि प्रवास के लिए रामपुर पहुंचेगी। 28 को गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी। 29 को बाबा केदार ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान होंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि इस वर्ष बदरीनाथ धाम के कपाट मीन लग्न में 19 नवंबर को अपराह्न 3:35 बजे शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। 20 नवंबर को आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी, कुबेर और उद्धव की उत्सव डोली धाम से अपने शीतकालीन प्रवास स्थल पांडुकेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी।
-
नई दिल्ली। कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार जन प्रतिनधित्व कानून में संशोधन के माध्यम से बड़े चुनावी बदलाव लाने के लिए निर्वाचन आयोग के साथ विचार-विमर्श कर रही है। श्री रिजिजू ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में यह बात कही। उन्होंने कहा, बदलते समय और स्थितियों की मांग है कि कुछ चुनावी कानूनों में आमूल-चूल परिवर्तन किए जाएं, जिससे अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विचार-विमर्श के बाद नई परिस्थितियों और समय की मांग के अनुसार कदम उठाएगी।
- श्रीनगर। गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ बातचीत से इनकार किया है। बारामूला में एक रैली को सम्बोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार क्षेत्र से आतंकवाद का सफाया करेगी और पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी। गृह मंत्री ने कहा कि वे जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ हैं, न कि पाकिस्तान के। श्री शाह ने कहा कि जिन्होंने पिछले 70 वर्ष तक कश्मीर पर शासन किया वे सरकार को पाकिस्तान के साथ बातचीत की सलाह दे रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद पूरी पारदर्शिता के साथ विधानसभा चुनाव कराए जाएंगे। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक व्यवस्था जमीनी स्तर तक पहुंची है।गृह मंत्री ने कल श्रीनगर में लगभग दो हजार करोड़ रुपये की 240 विकास परियोजनाओं को शिलान्यास किया। उन्होंने बारामूला में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की भी आधारशिला रखी। गृह मंत्री तीन दिन की कश्मीर दौरे पर थे।
- बिलासपुर| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस अस्पताल की आधारशिला प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा की केन्द्रीय योजना के अंतर्गत अक्तूबर 2017 में रखी थी।इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि विजय दशमी पर शुरू की गई ये परियोजनाएं भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने कहा कि आज बिलासपुर को शिक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की दो सौगात मिली हैं। श्री मोदी ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में सरकार ने देश के दूर-दराज के इलाकों के लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाने का काम किया है। श्री मोदी ने जिक्र किया कि बिलासपुर में एम्स के बनने से हिमाचल के लोगों को किफायती चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। ये संस्थान पर्यावरण अनुकूल भी है और इसे ग्रीन एम्स के नाम से जाना जायेगा।एम्स बिलासपुर का निर्माण एक हजार चार सौ सत्तर करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। यह एक अत्याधुनिक अस्पताल है जिसमें 18 स्पेशयलिटी और 17 सुपर स्पेशियलिटी विभाग, 18 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और 64 आईसीयू बिस्तर के साथ 750 बिस्तर हैं।दो सौ 47 एकड़ में फैले इस अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन और डायलिसिस सुविधाओं सहित आधुनिक नैदानिक मशीनें जैसे -अल्ट्रासोनोग्राफी, सीटी स्कैन, एमआरआई हैं। यहां अमृत फार्मेसी, जन औषधि केंद्र और 30 बिस्तरोंवाले आयुष ब्लॉक भी है।एम्स के उद्घाटन में हिमाचल प्रदेश केराज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और सूचना औरप्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर मौजूद थे।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश को एम्स का उपहार देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने हर क्षेत्र में राष्ट्र की प्रगति के लिए प्रधानमंत्री के कार्यों को रेखांकित किया।सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने पिछले वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा की पहलों पर प्रकाश डाला।
-
नयी दिल्ली. सरकार ने 15 वर्ष की लाइसेंस अवधि के दौरान एक ही प्रबंधन समूह के तहत एफएम रेडियो अनुमतियों के नवीनीकरण के लिए तीन साल की ‘विंडो' अवधि को समाप्त करने की मंगलवार को घोषणा की। इस कदम से निजी एफएम रेडियो स्टेशन के विस्तार के लिए मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले सप्ताह हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में निजी एजेंसी के जरिए एफएम रेडियो प्रसारण सेवा के विस्तार (तीसरा चरण) पर नीतिगत दिशानिर्देशों में संशोधन करने का फैसला लिया गया। संशोधन के जरिये ‘सी' और ‘डी' श्रेणी के शहरों के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया में एक करोड़ रूपये की कुल संपत्ति वाली कंपनी को भाग लेने की अनुमति दी गयी है। अब से पहले, बोली लगाने की प्रक्रिया में भाग लेने वाली कंपनी की संपत्ति 1.5 करोड़ रुपये होनी चाहिए थी। एक अधिकारिक बयान में कहा गया है कि सरकार ने रेडियो उद्योग की, चैनल के स्वामित्व पर 15 फीसदी की राष्ट्रीय सीमा को हटाने की लंबे समय से की जा रही मांग को भी स्वीकार कर लिया है। इसमें कहा गया है कि निजी एजेंसी के जरिए एफएम रेडियो प्रसारण सेवाओं के विस्तार पर नीतिगत दिशानिर्देशों (तृतीय चरण) पर तीन संशोधनों से निजी एफएम रेडियो उद्योग को एफएम रेडियो के विस्तार में मदद मिलेगी। बयान में कहा गया है, ‘‘इससे न सिर्फ रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे, बल्कि देश के दूरदराज के हिस्सों में रेडियो के जरिए संगीत एवं मनोरंजन आम आदमी को उपलब्ध कराया जा सकेगा।
-
रांची। दिल्ली के विभिन्न इलाकों से खूंटी जिले की 12 अल्पवयस्क लड़कियों एवं एक बच्चे को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद झारखंड सरकार की मदद से उनके गांव भेजा जा रहा है। झारखंड के एकीकृत पुनर्वास संसाधन केंद्र, नई दिल्ली के नोडल अधिकारी नचिकेता ने बताया कि जिला समाज कल्याण विभाग, बाल संरक्षण विभाग एवं मानव तस्करी निरोधी इकाई (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) ने दिल्ली पुलिस की मदद से राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न स्थानों से मानव तस्करी की शिकार खूंटी की 12 बालिकाओं एवं एक बालक को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि इसके लिए गठित टीम लगभग 15 दिनों से दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर छापा मारकर इन बच्चों को मुक्त कराने और दशहरे पर उन्हें उनके गांव भेजने में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में कई अवैध रूप से संचालित प्लेसमेंट एजेंसियों का भी पता चला है जो छोटी बच्चियों को दिल्ली में लाकर बेच देते थे। उन्होंने कहा कि इन एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि दिल्ली से मुक्त करायी गयी बालिकाओं में एक बालिका मात्र 14 साल की है और वह तीन महीने की गर्भवती भी है। खूंटी के जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिवाजी प्रसाद ने बताया कि इन सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) खूंटी के समक्ष पेश कर प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।
-
नयी दिल्ली. मसाले और खाने में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों पर गठित कोडेक्स समिति ने जायफल, केसर और मिर्च (काली मिर्च तथा शिमला मिर्च) के लिये गुणवत्ता मानदंडों की सिफारिश की है। समिति (सीसीएससीएच) ने इन मानकों को ‘कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन' (सीएसी) के पास अंतिम मंजूरी और उसको लागू करने के लिये भेजा है। कोडेक्स मानक वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इसका उपयोग अंतरराष्ट्रीय व्यापार विवादों के निपटान में किया जाता है। साथ ही यह कोडेक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय मानकों में एकरूपता के लिये आधार बनाता है। समिति का काम मसाले और खाने-पीने की जड़ी बूटियों के लिये दुनिया भर में मानकों का विकास और विस्तार करना है। इसका गठन 2013 में भारत के साथ 100 से अधिक देशों के समर्थन के साथ किया गया था। इसका अध्यक्ष भारत है और भारतीय मसाला बोर्ड उसके सचिवालय के रूप में काम करता है। कोडेक्स समिति ने पिछले पांच सत्रों में आठ मसालों और खाने में इस्तेमाल होने वाली जड़ी-बूटियों के लिये मानकों को तैयार किया और उसे अंतिम रूप दिया है। ये मसाले और जड़ी-बूटियां हैं जीरा, अजवायन, लहसुन, लौंग, अदरक और ओरगैनो हैं। ‘कोडेक्स एलेमेंट्रिस कमीशन' संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित एक अंतर-सरकारी निकाय है। इसका गठन खाद्य व्यापार में बेहतर मानक सुनिश्चित करने और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये संयुक्त राष्ट्र के खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के ढांचे के तहत किया गया है।
-
लखनऊ. फिल्म 'मोदी जी की बेटी' के कलाकारों समेत पूरी टीम इसके प्रमोशन के लिए मंगलवार को लखनऊ पहुंची और स्पष्ट किया कि इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। निर्देशक एडी सिंह की अगुवाई में फिल्म 'मोदी जी की बेटी' की टीम ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस किया।
इस दौरान सिंह ने फिल्म के शीर्षक को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कहा, ‘‘इस फिल्म का राजनीति से दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है। यह पूरी तरह से मनोरंजक फिल्म है।" उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी पहली फीचर फिल्म है। कहानी बहुत अनोखी है और हम चाहते हैं कि हर कोई यह फिल्म देखे।" आगामी 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अवनि मोदी ने एक सवाल पर कहा, "मोदी जी की बेटी एक वास्तविक घटना पर आधारित है। यह सच है कि मैं मोदी जी की बेटी हूं लेकिन दरअसल पूरे देश की लड़कियां मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) की बेटियां हैं। हम आप सभी से फिल्म के लिए समर्थन चाहते हैं।" संवाददाता सम्मेलन में अवनि मोदी और निर्देशक एडी सिंह के साथ-साथ विक्रम कोचर, पितोबाश और तरुण खन्ना भी मौजूद थे। फिल्म 'मोदी जी की बेटी' का निर्माण एई क्रिएटिव्स द्वारा किया गया है। -
चंडीगढ़. हरियाणा की ‘सर्वजातीय खाप महापंचायत' ने मंगलवार को मांग की कि हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन कर एक ही गांव के भीतर और एक ही ‘गोत्र' के लोगों के बीच विवाह पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए। सर्वखाप के राष्ट्रीय संयोजक टेक राम कंडेला की अध्यक्षता में ‘महापंचायत' हरियाणा के जींद में आयोजित की गई। इसमें कुल 150 खापों, विभिन्न सामाजिक संगठनों और उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य लोगों ने भाग लिया। कंडेला ने कहा कि महापंचायत के दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सरकार से मांग की है कि एक ही गांव के भीतर और एक ही गोत्र में विवाह पर प्रतिबंध लगाने के लिए हिंदू विवाह अधिनियम में संशोधन किया जाना चाहिए।'' -
नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग इलाके में आर्मी का एक चीता हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि हादसे में एक पायलट की मौत हुई है। हादसा किस वजह से हुआ अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
--- -
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में मंगलवार को एक युवक ओमेंद्र की टीवी फटने से मौत हो गई। उसके दोस्त और उसकी मां जख्मी हो गए। धमाका इतना तेज था कि एक दीवार पूरी तरह से टूट गई। कमरे की बाकी दीवारों में दरारें आ गईं। टीवी क्यों फटी इसकी वजह की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
टीला मोड़ थाने के प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि यह मामला गाजियाबाद के हर्ष विहार का है। पुलिस के मुताबिक, ओमेंद्र के दोस्त करण को सोमवार को कुत्ते ने काट लिया था। ओमेंद्र उसे दिल्ली गुरु तेग बहादुर अस्पताल हॉस्पिटल में रेबीज इंजेक्शन लगवाने ले गया था। दोपहर ढाई बजे दोनों करण के घर लौटे और पहली मंजिल पर टीवी देखने लगे। करण की मां ओमवती भी वहीं मौजूद थीं। दोपहर 3 बजे के करीब अचानक टीवी की स्क्रीन में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के बाद नीचे कमरे में मौजूद करण का भाई सुमित और भाभी मोनिका सबसे पहले मौके पर पहुंचे। देखा तो करण, ओमवती और ओमेंद्र लहूलुहान जमीन पर पड़े थे। कमरे की दीवार क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। सोफा, बेड समेत अन्य सामान खराब हो चुका था। इसके बाद उन्हें दिल्ली के अस्पताल में ले जाया गया। जहां ओमेंद्र की मौत हो गई, जबकि मां-बेटे का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि हमने धमाके की वजह पता लगाने के लिए पूरे कमरे की छानबीन की, लेकिन कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। टीला मोड़ थाने के प्रभारी भुवनेश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने घायल को देखा तो उसके चेहरे में कांच के टुकड़े घुसे हुए थे। देखने से ऐसा ही प्रतीत हो रहा था कि टीवी स्क्रीन ही फटी है।
- -
आगरा। आगरा के शाहगंज इलाके में बुधवार तड़के आर. मधुराज हॉस्पिटल में भीषण आग लग गई। हादसे में हॉस्पिटल संचालक डॉ. राजन, उनकी बेटी और बेटे की मौत हो गई। तीनों के शव अग्निशमन विभाग के दमकलकर्मियों ने निकाले। वहीं, ग्राउंड फ्लोर से 3 मरीज और उनके तीमारदारों को भी रेस्क्यू किया गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। अग्निकांड के बाद बचाए हुए मरीजों को नजदीक के दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कराया गया। धुआं से दम घुटने से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। डॉ. राजन के पिता डालचंद इस हादसे में सुरक्षित बच गए। उन्होंने कहा,मैं फस्र्ट फ्लोर के बाहर वाले कमरे में सो रहा था। राजन और बच्चे पीछे के कमरों में सो रहे थे। बच्चों में 15 साल की बेटी शालू और 14 साल का बेटा ऋषि था। सुबह करीब 4 बजे मैं उठा था। बाहर आकर गेट खोला तो सामने आग लग चुकी थी। उन्होंने बताया, मैं बहुत तेज चिल्लाया। इसके बाद अंदर कमरे से राजन की आवाज सुनाई दी। उसने खुद को अंदर कमरे में बंद कर लिया। ताकि आग न फैले। बच्चों ने भी यहीं किया। शायद यही गलती हो गई। पहले धुआं कमरों में भरा, फिर आग फैल गई। फिर किसी को बचाया नहीं जा सका।
- -
नैनीताल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में मंगलवार रात एक बस 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। ये बस 50 बारातियों को लेकर हरिद्वार के लालढांग से काड़ागांव जा रही थी। सिमड़ी गांव के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने वो रोल निभाया, जिसके बिना जिंदगियों को बचाना मुश्किल था। हादसे में 32 की मौत हुई है, लेकिन 18 जानें बचाई गई हैं।
रात का वक्त था। गहरी खाई और मुश्किल पहाड़ी हालात। बारातियों के रेस्क्यू में यही बड़ी चुनौतियां थीं। लेकिन, रेस्क्यू टीम से पहले स्थानीय लोग पहले ही घटना स्थल पर पहुंचे। इन्हें इलाके की भी जानकारी थी पर गहरी खाई का डर भी। लेकिन, मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर ये बरातियों को ढूंढते रहे। एक चश्मदीद ने बताया कि जब हमने मोबाइल की लाइट में बारातियों को खोजना शुरू किया तो कुछ शव ऐसे दिखे, जो कई टुकड़ों में बंट चुके थे। कई घायल भी थे, जिन्हें वक्त पर इलाज मिल गया।
कुछ और रिपोट्र्स में घटना के प्रत्यक्षदर्शियों की आंखोंदेखी बताई गई है। एक रिपोर्ट में दूल्हे की कार चला रहे ड्राइवर ने कहा कि जब हम लौट रहे थे, तब कार के सामने सांप आ गया। ड्राइवर ने कहा कि मैंने ब्रेक मार दिया था। इसके बाद पीछे आ रही बस ने हमें ओवर टेक किया। चंद मिनट बाद ही वह खाई में गिर गई थी।
- -
सीतापुर। सीतापुर में मंगलवार की देर रात गांव के बाहर पुलिस को एक युवक का शव मिला। युवक का खून से लथपथ शव खेत से बरामद किया गया है। गर्दन धड़ से अलग और हाथ भी कई जगहों से कटे हुए थे। शव की हालत देखकर बताया जा रहा है कि हमलवारों ने बड़ी ही बेरहमी से हत्या को अंजाम दिया है।
एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना मछरेहटा थाना क्षेत्र के मामूपुर इलाके की है। यहां गांव के बाहर एक युवक का शव क्षत विक्षत हालत में मिला। मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की देर रात मछरेहटा की यूनिट पुलिस गश्त कर रही थी। तभी सड़क किनारे शव मिला जो खून से लथपथ था।शव मिलने की सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां शव की शिनाख्त की गई। कई घण्टों की कड़ी मशक्कत के बाद युवक की पहचान 32 वर्षीय रामलखन गुप्ता निवासी संदना के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से कुछ दूरी तक खून के धब्बे मिलने से पुलिस हर ऐंगल से जांच पड़ताल कर रही है।
एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि परिजनों के मुताबिक रामलखन दोपहर 2 बजे घर से निकला गया था। युवक केरल सहित अन्य प्रांतों में ट्रक चलाने का काम करता था। पुलिस हत्या के पीछे महिला से प्रेम संबंध की आशंका जता रही है। निर्मम हत्या के पीछे पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। -
नयी दिल्ली. गोवा और जम्मू कश्मीर समेत 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अभी कोई नेत्र बैंक नहीं है। आधिकारिक आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। बहरहाल, डॉक्टरों का कहना है कि अकेले ऐसे बैंकों से उद्देश्य पूरा नहीं होता है क्योंकि खासतौर से कोविड-19 महामारी को देखते हुए नेत्रदान करने वालों की मांग बढ़ गयी है। मध्य प्रदेश के एक सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा दाखिल सूचना का अधिकार (आरटीआई) आवेदन पर मिले जवाब के अनुसार देश में अभी कुल 320 नेत्र बैंक हैं। इसमें कहा गया है कि 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश - अंडमान और निकोबार द्वीप, अरुणाचल प्रदेश, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव, गोवा, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, नगालैंड और सिक्किम में कोई नेत्र बैंक नहीं है। डॉ. श्रॉफ्स चैरिटी आई हॉस्पिटल में नेत्र बैंक की चिकित्सा निदेशक डॉ. मनीषा आचार्य ने कहा कि भारत में कुल 750 नेत्र बैंक हैं लेकिन उनमें से कुछ ही पूरी तरह काम कर रहे हैं, सभी साजोसामान से लैस हैं और देशभर में 80 प्रतिशत कॉर्निया संग्रह के लिए जिम्मेदार हैं। आचार्य ने ‘ एक न्यूज़ एजेंसी' से कहा, ‘‘देशव्यापी नेत्र बैंकिंग नेटवर्क वक्त की जरूरत है और साजोसामान से लैस एक नेत्र बैंक में नेत्र संग्रह के लिए प्रशिक्षित पेशेवर होने चाहिए। यह एक समाधान हो सकता है क्योंकि एक नेत्र बैंक स्थापित करने में बड़े निवेश और कई सरकारी नियामक संस्थाओं की मंजूरी की आवश्यकता होती है।'' आंकड़ों के अनुसार, त्रिपुरा, उत्तराखंड तथा मिजोरम जैसे राज्यों में महज एक नेत्र बैंक है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 77 नेत्र बैंक हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 41, कर्नाटक में 32 और गुजरात में 25 नेत्र बैंक हैं। गुरुग्राम के फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट में नेत्र रोग विज्ञान की निदेशक डॉ. अनिता सेठी ने कहा कि असल समस्या नेत्रदान को लेकर जागरूकता की कमी की है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों को पता ही नहीं है कि नेत्रदान क्या होता है। जब अधिक से अधिक नेत्रदान होंगे, और लोग अपनी आंखों को दान देने के लिए आगे आएंगे, तभी हमारे पास सैकड़ों और नेत्र बैंक हो सकते हैं इसलिए हमें नेत्र बैंक के बजाय नेत्रदान के बारे में अधिक जागरूकता फैलानी चाहिए क्योंकि नेत्र बैंक केवल एक जगह है जहां दान किए गए नेत्र रखे जाते हैं।'' आचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय दृष्टिहीनता और दृष्टिबाधित सर्वेक्षण (2019) के अनुसार, करीब 48 लाख लोग नेत्रहीनता से जूझ रहे हैं और कॉर्नियल नेत्रहीनता दृष्टिहीनता का दूसरा सबसे बड़ा प्रकार है। करीब 25,000 लोग हर साल मोतियाबिंद से प्रभावित होते हैं। दान किए गए नेत्रों से केवल कॉनियल नेत्रहीनता वाले लोगों को फायदा मिलता है। कॉर्नियल नेत्रहीनता आंख के आगे के हिस्से को कवर करने वाले ऊत्तक यानी कॉर्निया में क्षति के कारण दृष्टि चले जाने को कहते हैं। आरटीआई पर मिले जवाब के अनुसार, 2016-17 तक 3,35,940 कॉर्निया संग्रहण किए गए जबकि इस अवधि के दौरान 1,56,419 कॉर्निया प्रतिरोपण हुए।
-
वडोदरा. गुजरात के वडोदरा शहर में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कंटेनर ट्रक ने एक तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो बच्चों समेत 10 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हुए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दो घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने कहा कि दुर्घटना में तिपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके चलते इसमें फंसे शवों को निकालने में मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि घायलों को शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरनी थाने के निरीक्षक एस.आर. वेकारिया ने कहा, ‘‘दोपहर के समय कंटेनर ट्रक एक कार से टकराने के बाद संतुलन खो बैठा और डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ चला गया और एक ‘चक्र' (तिपहिया वाहन) से जा टकराया। हादसे में दो बच्चों और दो महिलाओं समेत 10 लोगों की मौत हो गई। सात अन्य घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।'' ‘चक्र' एक खुला तिपहिया वाहन है, जिसका उपयोग गुजरात के कुछ हिस्सों में माल की ढुलाई और परिवहन के लिए किया जाता है। इस वाहन में मोटरसाइकिल का अगला आधा भाग होता है, जिसके पीछे दो पहिया गाड़ी जुड़ी होती है। दुर्घटना में जान गंवाने वाले और सभी घायल तिपहिया वाहन में सवार थे।
वेकारिया ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि तिपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इसमें फंसे यात्रियों को निकालने के लिए दमकल विभाग की टीम बुलाई गई। उन्होंने कहा कि चालक समेत सात घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जिनमें से दो की हालत नाजुक है। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने कहा, ‘‘जान गंवाने वालों में 10 साल और 15 साल के दो लड़के शामिल हैं। मरने वालों में ज्यादातर की उम्र 40-55 साल के बीच थी।



.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




















.jpeg)

