ब्रेकिंग न्यूज़

 जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक 29 सितंबर से मिलवॉकी में, पीयूष गोयल होंगे शामिल

वाशिंगटन. जी20 देशों के व्यापार एवं वाणिज्य मंत्री अमेरिका की बदलती शुल्क नीतियों, लंबे समय से जारी ईरान युद्ध और आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ रहे दबाव के बीच मिलवॉकी में बैठक करेंगे। वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जैमीसन ग्रीर की मेजबानी में होने वाली जी20 व्यापार मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। बैठक में वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में बंधुआ मजदूरी को खत्म करने, 'सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र' (एमएफएन) के सिद्धांत को अद्यतन करने, खाद्य उत्पादों के व्यापार को राजनीतिक हथियार बनाने का विरोध करने तथा औद्योगिक क्षमता और अतिरिक्त उत्पादन से निपटने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। यूएसटीआर ने बयान में कहा कि ग्रीर जी20 की चर्चा का नेतृत्व करेंगे। इसमें वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में जबरन श्रम को खत्म करने और औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त क्षमता तथा उत्पादन से निपटने जैसे मुद्दे शामिल हैं। मिलवॉकी अमेरिका का प्रमुख औद्योगिक और विनिर्माण केंद्र है। यहां खाद्य एवं पेय पदार्थ, मशीनरी विनिर्माण, ऊर्जा और जल प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों की कई बड़ी कंपनियां हैं। बैठक की शुरुआत मंगलवार शाम बिजनेस राउंडटेबल और नेशनल एसोसिएशन ऑफ मैन्युफैक्चरर्स की ओर से आयोजित स्वागत समारोह से होगी। 
बुधवार सुबह औपचारिक कार्यक्रम की शुरुआत वैश्विक इस्पात अतिरिक्त क्षमता मंच की मंत्रिस्तरीय बैठक से होगी। इस्पात उत्पादन और औद्योगिक क्षेत्र में अतिरिक्त क्षमता अंतरराष्ट्रीय व्यापार में विवाद का एक प्रमुख मुद्दा बन गई है। अमेरिका लगातार अतिरिक्त उत्पादन को अपने घरेलू विनिर्माताओं और श्रमिकों पर पड़ रहे दबाव से जोड़ता रहा है। इस्पात बैठक के बाद ग्रीर और जी20 देशों के मंत्री मिलवॉकी में 'रॉकवेल ऑटोमेशन' के एक संयंत्र का दौरा करेंगे। यूएसटीआर के बयान के अनुसार, इस दौरान ग्रीर और जी20 देशों के मंत्री कारखाने में श्रमिकों और उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात करेंगे और चर्चा करेंगे कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीति किस तरह अमेरिका में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है तथा आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत कर रही है। गोयल की ग्रीर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। इसमें भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर मुख्य रूप से चर्चा होने की उम्मीद है। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका में शुल्क व्यवस्था में हुए बदलावों के कारण इस समझौते पर आगे बातचीत जारी है। इस दौरान गोयल अमेरिकी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत कर सकते हैं।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english