ब्रेकिंग न्यूज़

हौसलों को सम्मान: पैरा खिलाड़ी स्वाति साहू को कलेक्टर ने सौंपा 21 हजार का चेक

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत मिला प्रोत्साहन, राष्ट्रीय स्तर पर जीत चुकी हैं 22 पदक
बिलासपुर/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बेटियों को शिक्षा, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिले की प्रतिभावान पैरा फेंसिंग खिलाड़ी कु. स्वाति साहू को 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने आज अपने कार्यालय में स्वाति को सम्मानित कर प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा और उनकी उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
     आदर्श चौक, बहतराई निवासी स्वाति साहू ने विपरीत परिस्थितियों को पीछे छोड़ते हुए पैरा फेंसिंग में राष्ट्रीय स्तर पर अब तक 22 पदक, जिनमें 3 स्वर्ण, 4 रजत और 15 कांस्य पदक शामिल हैं, अपने नाम किए हैं। इसके अलावा व्हीलचेयर फेंसिंग में एक स्वर्ण तथा कराटे में 6 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। वर्ष 2026 में थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा फेंसिंग प्रतियोगिता में भी उन्होंने सहभागिता की। स्वाति को शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार 2024-25, मुख्यमंत्री खेल अलंकरण 2022-23, निषाद गौरव खेल पुरस्कार 2022-23 एवं तेजस ध्यान खेल पुरस्कार 2025-26 से भी सम्मानित किया जा चुका है।
    महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत दी गई यह प्रोत्साहन राशि स्वाति जैसी प्रतिभावान बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। स्वाति की उपलब्धियां ‘सशक्त बेटी-सशक्त भारत’ की भावना को साकार करते हुए अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी हैं।इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, अतिरिक्त कलेक्टर वीरेंद्र बहादुर पंचभाई, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री संदीप पांडेय, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री सूर्यकांत गुप्ता सहित डॉ. अखिलेश तिवारी, श्री दीपक गुप्ता, श्री श्याम नारायण पांडेय एवं श्रीमती रोशनी पांडेय उपस्थित थे।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english