- Home
- देश
-
नयी दिल्ली। भारतीय नौसेना में भर्ती होने वाले ‘‘अग्निवीरों'' में करीब 20 प्रतिशत महिलाएं होंगी। नौसेना के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। नौसेना की योजना इस साल करीब 3000 लोगों की भर्ती ‘‘अग्निपथ''योजना तहत करने की है और इसके लिए एक जुलाई से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नौसेना पहली बार नयी योजना के तहत महिला नाविकों की नियुक्ति करेगी।एक वरिष्ठ नौसेना अधिकारी ने बताया, ‘‘नौसेना में 20 प्रतिशत अग्निवीर महिलाएं होंगी, बशर्तें वे अर्हता को पूरा करें।'' गौरतलब है कि इस साल 14 जून को केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना की घोषणा की थी, जिसके तहत साढ़े 17 से लेकर 21 साल के युवाओं की सशस्त्र सेनाओं में चार साल के लिए भर्ती होगी, जिनमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों के लिए सेवा विस्तार दिया जाएगा। वर्ष 2022 के लिए सरकार ने भर्ती की ऊपरी उम्र बढ़ाकर 23 साल की है। योजना के तहत इस साल तीनों सशस्त्र सेनाओं में 46000 लोगों की भर्ती की जाएगी और आने वाले वर्षों में यह संख्या बढ़ाई जाएगी।
- नयी दिल्ली। देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) ने पिछले तीन वर्षो में 1535 पेटेंट दर्ज/पंजीकृत कराए हैं और इनमें से 69 पेटेंट को प्रक्रियाओं एवं उत्पादों में बदला गया है। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति को उच्च शिक्षा विभाग से यह जानकारी मिली है । यह रिपोर्ट सोमवार को राज्यसभा के सभापति को सौंपी गई । संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार, उसे यह बताया गया है कि पिछले तीन वर्षो में 23 आईआईटी ने 1535 पेटेंट दर्ज/पंजीकृत कराए हैं । इनमें से 69 पेटेंट को प्रक्रियाओं एवं उत्पादों में बदला गया जिसका देश को लाभ हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, इन पेटेंट का कुल वाणिज्यिक मूल्य 13.21 करोड़ रूपये है । उच्च शिक्षा विभाग ने कहा है कि आईआईटी राष्ट्रीय महत्व के संस्थान होते हैं और शोध एवं नवाचार के क्षेत्र में अगुआ होते हैं जिनका उद्योगों के साथ समाज को भी फायदा होता है। रिपोर्ट के अनुसार, पेटेंट सृजन में अग्रणी स्थान रखने वाले इन आईआईटी में बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ (आईपीआर)/ प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, समर्पित आईपीआर नीति/ दिशानिर्देश आदि मौजूद हैं जो अनुसंधान प्रयोगशालाओं एवं उद्योगों के बीच सहभागितापूर्ण शोध को बढ़ावा देते हैं । इनके पास नये उद्यमियों के लिये स्टार्टअप नीति भी है।
-
नई दिल्ली। आज सुबह 239 वाहनों के काफिले में छह हजार से अधिक तीर्थयात्रियों का सातवां जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ के लिए रवाना हुआ। हालांकि, पहलगाम और बालटाल से खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। तीन हजार से अधिक श्रद्धालु नुनवां आधार शिविर में फंसे हैं।
कल 18 हजार से अधिक यात्रियों ने पवित्र गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अब तक 70 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने श्रीअमरनाथ के दर्शन कर लिए हैं।इस बीच, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के कुल्लन गुंड इलाके में बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद श्रीनगर-लेह राजमार्ग को आज सुबह वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। यातायात को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। file photo -
नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन भरने की अधिसूचना जारी कर दी है। 19 जुलाई तक नामांकनपत्र भरे जा सकते है। मतदान 6 अगस्त को होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्य करते हैं। दोनों सदनों के सदस्यों की कुल संख्या 788 है। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है।
- देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने मानसून अवधि में प्राकृतिक आपदाओं के चलते राहत और बचाव अभियान में किसी तरह का व्यवधान ना हो इसके मददेनजर सभी सरकारी कर्मचारियों की छुटटी पर रोक लगा दी है। राज्य के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, मानसून अवधि में अतिवृष्टि, बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं से कुछ जिले अत्यधिक प्रभावित होते हैं जिससे प्रदेश में जन जीवन अस्त व्यस्त हो जाता है। सभी विभागों के प्रमुखों तथा जिलाधिकारियों को जारी इस आदेश में कहा गया है कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी अपने उच्चाधिकारियों से लंबी अवधि का अवकाश स्वीकृत करा लेते हैं जिससे आपदा की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों में व्यवधान पैदा होता है। संधू ने कहा कि मानसून अवधि यानि 30 सितंबर तक अपरिहार्य परिस्थतियों को छोडकर अधिकारियों और कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत न किया जाए और अवकाश स्वीकृत किए जाने की दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि उस अधिकारी या कर्मचारी के स्थान पर किसी अन्य की तैनाती हो। पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बैठक कर अगले तीन माह को आपदा की दृष्टि से प्रदेश के लिए अति महत्वपूर्ण बताते हुए निर्देश दिए थे कि इस अवधि में अधिकारियों और कर्मचारियों को अपरिहार्य कारणों के अलावा छुटटी न दी जाए। (प्रतीकात्मक फोटो)
- पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद बीमार पड़ गए हैं और उन्हें सोमवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे 24 घंटे से भी कम वक्त पहले वह गिर पड़े थे जिससे उनके कंधे में फ्रैक्टर हो गया था। पारस एचएमआरआई अस्पताल के अधीक्षक सैयद आसिफ रहमान के मुताबिक, बिहार के 74 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री आईसीयू में हैं। रहमान ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्हें कई लक्षणों की शिकायत के साथ यहां लाया गया है जो उनके कंधे की चोट और गुर्दे की समस्याओं सहित अन्य बीमारियों से संबंधित हैं।'' उन्होंने यह भी कहा कि यह अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी कि क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री को दिल्ली के बेहतर अस्पताल में रेफर करना पड़ सकता है। राजद सुप्रीमो की पत्नी राबड़ी देवी और दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव अस्पताल में उनके साथ हैं। लालू रविवार को सीढ़ियों से गिर गए थे और उनके दाहिने कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर उनकी पत्नी को आवंटित आवास में रहते हैं। चारा घोटाला मामलों में जमानत पर रिहा लालू ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय से गुर्दा प्रत्यारोपण के लिए विदेश, खासकर सिंगापुर जाने की इजाज़त ली थी। file photo
- जयपुर। राजस्थान के अलवर शहर में सोमवार को छह हथियारबंद बदमाशों ने एक निजी बैंक से कथित तौर पर नकदी और सोना लूट लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी एक्सिस बैंक की शाखा में घुसे और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार आरोपियों ने बैंक के स्ट्रांग रूम से करीब 70 लाख रुपये की नकदी और 40-50 लाख रुपये का सोना लूट लिया। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
-
होशियारपुर. यहां पर एक कार दुर्घटना में दो महिलाओं और एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना उस समय हुई जब कार होशियारपुर से करीब 34 किलोमीटर दूर फोकल प्वाइंट, टांडा के पास एक पुलिया से टकरा गयी। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग जालंधर के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को टांडा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने कहा कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। - नोएडा,। जनपद के थाना जेवर क्षेत्र के गोपालगढ़ गांव के पास फसल बेच कर लौट रहे दो लोगों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। थाना जेवर के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि हरवीर सिंह नाम के शख्स ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने भतीजे के साथ मूंग की फसल बेचने के लिए जट्टारी मंडी गए थे। शिकायत के मुताबिक, बीती रात वहां से टेंपो से वापस लौटते समय गोपालगढ़ गांव के पास शिवम, नीरज तथा उनके दो अन्य साथियों ने उनपर जान से मारने की नियत से गोली चलाई तथा लाठी-डंडे से हमला किया। हरवीर सिंह के मुताबिक इस घटना में उनके भतीजे गौरव को गंभीर चोट आई है। उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
-
अमेठी. अमेठी तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितयों में उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया। प्रभारी निरीक्षक, जायस, राकेश सिंह ने बताया कि अमेठी तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर तैनात जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी राम सागर सोनकर (54) का शव रविवार रात उनके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। परिजन के मुताबिक राम सागर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढने पर उनका शव अपने दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
-
बलिया . उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के दुबहड़ क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक युवक ने अपने चाचा की कथित तौर पर चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने सोमवार को बताया कि दुबहड़ थाना क्षेत्र के दुबहड़ गांव में रविवार शाम अशोक सिंह (52) की चाकू से प्रहार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में सिंह के भतीजे आरोपी प्रीतम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी प्रीतम का अपने चाचा से कथित तौर पर किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। -
ठाणे (महाराष्ट्र). महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सात मंजिला इमारत की लिफ्ट में सोमवार को सात लोग फंस गए। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लिफ्ट में लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद स्थानीय दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। उन्होंने बताया कि इमारत में पुलिस आवासीय क्वार्टर हैं। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि लिफ्ट इमारत की दूसरी मंजिल पर फंस गई थी। उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न में ग्यारह बज कर करीब पंद्रह मिनट पर सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों की एक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी लिफ्ट को खोलने में कामयाब रहे और आधे घंटे के भीतर लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को बचा लिया। अधिकारियों ने बताया कि लिफ्ट खराब होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
-file photo
- मथुरा (उत्तर प्रदेश)। मथुरा जिले के जैंत क्षेत्र में दिल्ली—आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो मजदूरों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तण्ड प्रकाश ने बताया कि जैंत के दिगंबर (25), पुन्नी (32) तथा राजवीर मजदूरी कर मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में दिल्ली—आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवी आर्ट्स मार्ग पर सामने से आयी एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दिगंबर और पुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दुर्घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना जैंत पुलिस ने चालक को तो हिरासत में ले लिया, परंतु कार में बैठे मालिकों को भगा दिया। काफी देर हंगामे के बाद ग्रामीण और परिजन मृतकों के शवों को लेकर राजमार्ग पर पहुंच गए और शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। इसकी वजह से राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। हंगामे के चलते कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुला लिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा—बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस उपाधीक्षक (सदर) प्रवीण मलिक ने बताया कि कार चालक को पकड़ लिया गया है तथा कार में सवार अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से जारी संदेश में दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को उनके परिजनों की हरसंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।
- नयी दिल्ली ।सरकार ‘अर्थ गंगा योजना' के तहत देश के किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियों से रूबरू करायेगी और चुने गए किसानों को अगले महीने प्रशिक्षण के लिये उन स्थानों पर भेजेगी जहां सुनियोजित ढंग से प्राकृतिक खेती हो रही है। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक जी अशोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया, ‘‘अर्थ गंगा के तहत कुछ गतिविधियों पर कार्य शुरू किया जा रहा है । इसमें एक विषय गंगा के दोनों किनारों पर प्राकृतिक खेती का है। पिछले सप्ताह हमने अर्थ गंगा एवं आजीविका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की थी।''उन्होंने कहा कि अर्थ गंगा ढांचे के तहत गंगा नदी के किनारे से 10 किलोमीटर तक खेतों में रसायनों का इस्तेमाल बंद करने को बढ़ावा दिया जायेगा । एनएमसीजी के महानिदेशक ने कहा कि देश के कई हिस्सों में पहले से प्राकृतिक खेती की जा रही है, ऐसे में किसानों को इन स्थानों पर प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जायेगी । कुमार ने कहा, ‘‘ अर्थ गंगा योजना के तहत देश के किसानों को प्राकृतिक खेती की बारीकियों से रूबरू कराया जायेगा । अगले महीने चुने गए किसानों को प्रशिक्षण के लिये उन स्थानों पर भेजा जायेगा जहां सुनियोजित ढंग से प्राकृतिक खेती हो रही है।'' उन्होंने कहा कि इसके तहत प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अहम स्थान रखने वाले सुभाष पालेकर से भी बात की गई है ।पतंजलि ने भी कुछ स्थानों पर प्राकृतिक खेती शुरू की है और उनके अनुभव का भी लाभ उठाया जायेगा । राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने हाल ही में कार्यकारी समिति की बैठक में 'अर्थ गंगा ढांचे के तहत मिट्टी रहित कृषि तकनीक के कार्यान्वयन की एक प्रायोगिक परियोजना' को मंजूरी दी है। परियोजना के मसौदे के अनुसार, इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। इसका लक्ष्य अर्थ गंगा ढांचे का उपयोग करके 1000 एकड़ जमीन को मिट्टी रहित खेती करने में सक्षम करना है । गौरतलब है कि मिट्टी रहित कृषि तकनीक फसल उगाने की एक विधि हैं । इसे घोल विधि और माध्यम विधि से किया जाता है । घोल विधि में पौधों को केवल पानी और पोषक तत्वों की मदद से उगाया जाता है। वहीं, माध्यम विधि में मिट्टी की बजाए नमी बनाए रखने के लिये बालू, धान की भूसी, पौधों के अपशिष्ट आदि का इस्तेमाल किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार, आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 स्थानों पर इस प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञात हो कि दिसम्बर 2019 में आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे के तहत गंगा नदी के कायाकल्प के साथ इसके तटीय क्षेत्रों के लोगों के आर्थिक विकास के लिये "अर्थ गंगा" की परिकल्पना पर चर्चा की थी । एनएमसीजी ने पिछले महीने ‘‘ जल और ऊर्जा बचत पर प्राकृतिक कृषि पद्धतियों का मूल्यांकन '' विषय पर एक परियोजना को मंजूरी दी है। इसका मुख्य उद्देश्य, मिट्टी की उर्वरता, फसल उत्पादकता और समग्र लाभप्रदता पर प्राकृतिक कृषि पद्धतियों के प्रभाव का आकलन करना है। एनएमसीजी के अधिकारी ने बताया कि गंगा नदी के तट पर ‘पर्यटन सर्किट' के विकास की भी योजना है और इस बारे में पर्यटन विभाग के महानिदेशक के साथ कई बैठकें हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा भारतीय जलमार्ग प्राधिकार के साथ भी चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत नदी तट पर ‘रिवर क्रूज' की परिकल्पना है । इन पर्यटन सर्किट का विकास उन स्थानों पर किया जायेगा जो रामायण, महाभारत आदि से संबंधित हैं । कुमार ने कहा कि ऐसे 75 स्थलों का विकास नदी पर्यटन के रूप में किया जायेगा ।
- अमेठी (उत्तर प्रदेश)। अमेठी तहसील में तैनात एक राजस्व निरीक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितयों में उसके घर में फंदे से लटकता पाया गया। प्रभारी निरीक्षक, जायस, राकेश सिंह ने बताया कि अमेठी तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) के पद पर तैनात जायस थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी राम सागर सोनकर (54) का शव रविवार रात उनके घर में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने परिजन की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।परिजन के मुताबिक राम सागर ड्यूटी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने फोन किया, मगर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि ढूंढने पर उनका शव अपने दूसरे मकान में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है। (प्रतीकात्मक फोटो)
- नयी दिल्ली। नये उद्यमियों के लिए स्टार्टअप परिवेश विकसित करने में गुजरात और कर्नाटक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए तैयार की गई रैंकिंग में यह बात सामने आई। मेघालय को छोटे राज्यों में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला पाया गया। एक करोड़ से कम आबादी वाले राज्यों को छोटा राज्य माना गया है। केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर को शीर्ष प्रदर्शन करने वालों के रूप में वर्गीकृत किया गया है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को यहां राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग 2021 जारी की। इसमें गुजरात को लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का दर्जा मिला। कुल 24 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों ने इस कवायद में हिस्सा लिया। उन्हें पांच श्रेणियों में स्थान दिया - 1) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले, 2) शीर्ष प्रदर्शन करने वाले, 3) नेतृत्वकर्ता, 4) आकांक्षी नेतृत्वकर्ता और 5) उभरता स्टार्टअप परिवेश। रैंकिंग उभरते उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप परिवेश विकसित करने के लिए की गई पहल पर आधारित है। इसमें पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश और गोवा को नेतृत्वकर्ता की श्रेणी में रखा गया। आकांक्षी नेतृत्वकर्ता की श्रेणी में छत्तीसगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, चंडीगढ़, पुडुचेरी और नगालैंड शामिल हैं। रैंकिंग के अनुसार उभरते स्टार्टअप परिवेश की श्रेणी में आंध्र प्रदेश, बिहार, मिजोरम और लद्दाख को शामिल किया गया। इन राज्यों का मूल्यांकन सात क्षेत्रों में किए गए सुधार के आधार पर हुआ। इन क्षेत्रों में संस्थागत समर्थन, नवाचार को बढ़ावा देना, बाजार तक पहुंच और वित्त पोषण सहायता जैसे 26 कार्य बिंदु शामिल थे। गोयल ने सभी संबंधित पक्षों से कहा कि स्टार्टअप परिवेश के लिहाज से भारत इस समय दुनिया में तीसरे स्थान पर है और उसे दुनिया में शीर्ष बनाना है। उन्होंने इसके लिए जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित करने का सुझाव दिया।
-
नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नेट - 2022 परीक्षा का दिसंबर 2021 और जून 2022 का एकीकृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षाएं 9 जुलाई से शुरू होंगी। एनटीए ने 9 जुलाई, 2022 के परीक्षा-कार्यक्रम के लिए कल यूजीसी नेट परीक्षा स्लिप जारी की। परीक्षा की अन्य तिथियों के लिए परीक्षा केंद्र स्लिप अभी जारी नहीं की गयी है। एनटीए ने जुलाई 9, 11 और 12 को होने वाली परीक्षाओं का यूजीसी नेट कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजीसी नेट 2022 परीक्षा 9, 11 और 12 जुलाई तथा 12, 13 और 14 अगस्त, 2022 को कंप्यूटर आधारित नहीं होगी।
-
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के जांगला गांव के पास आज सुबह एक निजी बस के गहरी खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गये। ये बस शेंसार से सेंज जा रही थी।
जिलाधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य में जुट गये हैं। घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपये और घायलों को 15-15 हजार रूपये की राशि तुरन्त देने को कहा है। श्री ठाकुर ने कहा कि घायलों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। उन्होंने मुख्य सचिव से अपने स्तर से राहत और बचाव अभियान की निगरानी करने को कहा है। श्री ठाकुर ने दुर्घटना की न्यायिक जांच के आदेश दिये हैं।राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बस दुर्घटना में छात्रों सहित कई लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचलप्रदेश की दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख तथा घायलों को पचास-पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। -
नई दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने आम जनता के लिए वायरलेस जैमर और बूस्टर/रिपीटर्स के इस्तेमाल संबंधी नये परामर्श जारी किये हैं। पहली जुलाई को जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि आमतौर पर सेलुलर सिग्नल जैमर, जीपीएस ब्लॉकर या अन्य सिग्नल जैमिंग उपकरणों का इस्तेमाल अवैध है। इन उपकरणों का इस्तेमाल करने की अनुमति उन्हीं लोगों और संस्थाओं को है, जिन्होंने सरकार से पहले मंज़ूरी ली है।
इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश https://cabsec.gov.in/others/jammerpolicy/पर उपलब्ध हैं।भारत में सिग्नल जैमिंग उपकरणों का विज्ञापन, बिक्री, वितरण, आयात या कारोबार करना गैरकानूनी है।दूरसंचार विभाग ने सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर वायरलेस जैमर बेचने या बेचने की सुविधा देने के प्रति चेतावनी दी है। -
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हाल ही में बनी भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। सत्ता पक्ष को 164 मत मिले, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी गठबंधन के पक्ष में 99 मत पडे। शिवसेना के बागी विधायक संतोष बांगर ने सरकार के पक्ष में वोट किया, जो कल ही शिंदे गुट में शामिल हुए थे।समाजवादी पार्टी के दो विधायक और एआईएमआईएम के एक विधायक ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अशोक चव्हाण, विजय वेड्डेतिवार और 18 अन्य जिनमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक भी शामिल थे, मत विभाजन के लिए अंतिम घंटी बजने से पहले तक सदन में नहीं पहुंचे।उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे की सराहना करते हुए कहा कि श्री शिंदे के पास मजबूत संगठनात्मक गुण हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिंदे चौबीसों घंटे और सातों दिन फोन कॉल पर उपलब्ध रहेंगे और सभी शिकायतों का निवारण किया जाएगा।
- बागपत (उप्र)। बागपत जिले के बालैनी थाना इलाके के एक गांव में सो रहे किसान की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। थाना बालैनी के प्रभारी निरीक्षक विरजाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र के मविकलां गांव निवासी श्यामवीर (45) की शनिवार की रात घेर में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उन्होंने दर्ज तहरीर के हवाले से बताया कि शनिवार रात को श्यामवीर अपने घेर में सो रहा था और उसके पास ही घेर के सामने रहने वाला शकील सो रहा था। देर रात करीब डेढ़ बजे श्यामवीर के चिल्लाने की आवाज सुनकर शकील की आंख खुली, तो वह भागकर उनके घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। परिजनों ने मौके पर आकर देखा तो श्यामवीर का गला कटा हुआ था और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट लगी हुई थी। श्यामवीर की मेरठ अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले में पूछताछ के लिए गांव के ही कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। किसान के परिजनों ने कहा कि उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
- देहरादून। एक ह्रदयविदारक घटना में उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से परीक्षा देने के लिए नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर के लिए निकले दो सगे भाइयों के शव एक सप्ताह बाद गेठिया क्षेत्र में एक खाई से बरामद हुए। खाई में 23 वर्षीय राजकुमार और 19 वर्षीय रामलखन के शव के साथ ही उनकी मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। माना जा रहा है कि रास्ते में अनियंत्रित होकर बाइक के खाई में गिरने से दोनों भाइयों की मौत हुई होगी। पुलिस ने बताया कि शनिवार को गेठिया से गुजर रहे राहगीरों ने खाई में एक शव पड़ा होने तथा दुर्गंध आने की सूचना दी, जिस पर राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम को गहरी खाई में दो शव तथा एक मोटरसाइकिल मिली, जिन्हें निकालकर उन्होंने मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। छानबीन में जानकारी मिली कि राजकुमार और रामलखन 26 जून को रूद्रपुर की राजा कालोनी स्थित अपने घर से मोटर साइकिल पर सवार होकर हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में फार्मेसी की परीक्षा देने गए थे। दोनों के घर न लौटने से परेशान उनके परिजन उनकी तलाश कर रहे थे।
- मंडला (मप्र) । मध्य प्रदेश के मंडला जिले में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा जाने से इस पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह घटना बिछिया पुलिस थाना अंतर्गत छपरतला ग्राम के पास शनिवार-रविवार मध्यरात्रि के आसपास हुई। बिछिया पुलिस थाना प्रभारी एसआर मरावी ने बताया कि मृतकों की पहचान संदीप झारिया (19), दीनदयाल झारिया (19) और मोतीलाल धुर्वे (22) के रूप में की गई है। ये तीनों छपरतला गांव के निवासी थे। उन्होंने कहा कि इस हादसे में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे बिछिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मरावी ने बताया कि हादसे के वक्त ये लोग घुटास-सेरमी मार्ग से होते हुए अपने गांव छपरतला वापस आ रहे थे।
-
कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश की ऑनलाइन प्रक्रिया जारी रखने का फैसला किया है। उच्च शिक्षा विभाग ने शनिवार को जारी एक नोटिस में कहा कि कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच पिछले दो वर्षों में डिजिटल पोर्टल पर यह प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। इसमें कहा गया है कि आवश्यक बुनियादी ढांचे के साथ ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी। नोटिस के मुताबिक, “सूचित किया जाता है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-2023 के लिए पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार से वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश ऑनलाइन लिया जाएगा।” पोर्टल पर 18 जुलाई से आवेदन स्वीकार करने शुरू किए जाएंगे। स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए मेधा सूची 16 अगस्त तक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 21 अक्टूबर तक घोषित की जाएगी।
-
श्रीनगर। इस साल अमरनाथ यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 40 हजार से अधिक श्रद्धालु दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर चुके हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक यात्रा के चंदनवाड़ी-शेषनाग मार्ग से वीरेंद्र गुप्ता नाम का एक तीर्थयात्री लापता हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि पांच में से तीन लोगों की मौत हृदय गति रुक जाने के कारण हुई। दिल्ली के जय प्रकाश की चंदनवाड़ी में मौत हो गयी, बरेली के देवेंद्र तायल (53) की निचली गुफा में और बिहार के लिपो शर्मा (40) की काजीगुंड कैंप में मौत हो गई। महाराष्ट्र के जगन्नाथ (61) की पिस्सू टॉप में अन्य स्वास्थ्य कारणों की वजह से मौत हो गयी जबकि राजस्थान के आशु सिंह (46) की एमजी टॉप पर घोड़े से गिरने के कारण मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक 40,233 तीर्थयात्री गुफा में प्राकृतिक रूप से निर्मित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना कर चुके हैं। वार्षिक 43-दिवसीय अमरनाथ यात्रा 30 जून को दोनों आधार शिविरों - दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल में बालटाल मार्ग से शुरू हुई। यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के अवसर पर समाप्त होगी।

.jpg)
.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)



.jpg)

.jpg)






.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpeg)

