- Home
- देश
- नयी दिल्ली। रेल एवं कपड़ा राज्य मंत्री दर्शना जरदोश ने बृहस्पतिवार को यहां 14 वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि प्रौद्योगिकी नवाचार राष्ट्रीय विकास की गति को बनाए रखने में महत्वपूर्ण है। जरदोश ने कहा कि भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। उन्होंने कहा कि यह देश के सामाजिक आर्थिक विकास की जीवन रेखा है और बड़े पैमाने पर औपचारिक एवं अनौपचारिक रोजगार प्रदान करता है। मंत्री ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘रेलवे नये समर्पित फ्रेट कॉरिडोर, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की पहचान करने और रेल डिब्बों एवं लोकोमोटिव की आवश्यकताओं का आकलन करने की प्रक्रिया में है। राष्ट्रीय विकास की गति को बनाए रखने के लिए अनुकूलन और प्रौद्योगिकी नवाचार महत्वपूर्ण है।'' यह अंतररष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई), 2021 18 दिसंबर तक चलेगी।जरदोश ने कहा कि मंत्रालय द्वारा तैयार राष्ट्रीय रेल योजना के तहत 2030 तक रेलवे को भविष्य के लिए तैयार करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि आधुनिक रियायत समझौते के तहत 400 स्टेशनों को पीपीपी (सार्वजनिक-निजी साझेदारी) मॉडल के तहत विकसित किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि रेल मंत्रालय का ध्यान विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाकर यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने पर है। उन्होंने कहा कि भोपाल और गांधीनगर को विश्व स्तरीय स्टेशनों के रूप में विकसित किया गया है और ऐसे और भी स्टेशन बनाये जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘स्वतंत्रता के 75वें वर्ष (आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष) में, राष्ट्रीय रेल योजना में मौजूदा रेलवे परिसंपत्तियों का क्षमता उपयोग, पूरे नेटवर्क का विद्युतीकरण, माल ढुलाई टर्मिनल, समर्पित माल एवं हाई स्पीड रेल कॉरिडोर जैसी कई पहल की भी परिकल्पना की गई है।'' जरदोश ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ हरित स्टेशनों पर एक कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।कन्फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज (सीआईआई) के दीपांकर घोष ने कहा कि यह एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी है जिसमें लगभग 200 कंपनियां भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा कि आईआरईई 2021 में विभिन्न देशों- मुख्य रूप से ऑस्ट्रिया, चेक गणराज्य, जापान, जर्मनी, फ्रांस, स्विटजरलैंड सहित अन्य देशों की भागीदारी देखी जा रही है।
- मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्मों में काम करने के लिए कई प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन वह सही मौके का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह चाहते हैं कि बॉलीवुड में पदार्पण उनके करियर में मील का एक पत्थर साबित हो। तेलुगु सिनेमा के दिग्गज कलाकारों में से एक अर्जुन का कहना है कि वह काफी समय से हिंदी फिल्म में काम करना चाहते हैं और वह इस संबंध में कुछ फिल्मकारों के साथ बातचीत भी कर रहे हैं। अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म ‘‘पुष्पा: द राइज़'' से संबंधित एक कार्यक्रम के अवसर पर यह बात कही। अल्लू अर्जुन (39) ने कहा, ‘‘मुझे हिंदी सिनेमा काफी पसंद है। मैं हिंदी फिल्में देखकर ही बड़ा हुआ हूं। मैं निश्चित रूप से एक हिंदी फिल्म करना चाहता हूं। यह मेरे करियर का एक ऐतिहासिक क्षण होगा और मैं इसके लिए एक शानदार पटकथा का इंतजार कर रहा हूं। मेरे पास कुछ प्रस्ताव आए हैं, लेकिन वास्तव में अभी तक दिलचस्प या रोमांचक कुछ भी सामने नहीं आया है।'' अभिनेता ने कहा कि वह चाहते हैं कि भविष्य में उनकी सभी फिल्में अखिल भारतीय स्तर की बनें और भाषा इसमें किसी प्रकार की बाधा न बन सके। उन्होंने कहा, ‘‘मैं सब कुछ अखिल भारतीय बनाना चाहता हूं। सिनेमा के लिए भाषा कोई बाधा नहीं है। मैं कहूंगा कि हमें अपनी फिल्मों को कई भाषाओं में रिलीज करना चाहिए और देखना चाहिए कि हम भारतीय सिनेमा के रूप में कितना लंबा सफर तय कर सकते हैं।
- नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने देश के विभिन्न हिस्सों में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के लगभग 70 मामले सामने आने की खबरों के बीच बृहस्पतिवार को देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कोविड-19 स्थिति से निपटने के लिए सभी केंद्र शासित प्रदेशों की स्वास्थ्य संबंधी तैयारियों की भी समीक्षा की गई। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बैठक में भाग लिया, जिसमें केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। प्रवक्ता ने कहा, ''केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय गृह सचिव ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। कोविड-19 से निपटने के लिए सभी केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य ढांचे की तैयारी की भी समीक्षा की गई।'' भारत में बुधवार तक ओमीक्रोन संक्रमण के 68 मामले सामने आ चुके हैं।तेलंगाना और पश्चिम बंगाल में बुधवार को ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया जबकि महाराष्ट्र में चार और व्यक्ति ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 32 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा राजस्थान में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। कर्नाटक में 3, गुजरात में 4, केरल में 1, तेलंगाना में 2, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में 1-1 तथा केंद्रशासित प्रदेशों दिल्ली में छह और चंडीगढ़ में एक व्यक्ति ओमीक्रन से संक्रमित पाया गया है।
-
नई दिल्ली। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मिश्रण के लिए इस्तेमाल इथेनॉल पर वस्तु और सेवा कर की दर सरकार ने 18 प्रतिशत से घटा कर पांच प्रतिशत कर दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने लोकसभा में गुरुवार को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल के सम्मिश्रण को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला लिया गया है।
गन्ना आधारित फीड स्टॉक जैसे भारी गुड़, गन्ने का रस, चीनी, चीनी सीरप से उत्पादित इथेनॉल का खरीद मूल्य सरकार द्वारा और खाद्यान्न आधारित फीड स्टॉक से बने इथेनॉल का खरीद मूल्य सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा वार्षिक आधार पर तय किया जाता है। इससे जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति - 2018 की अधिसूचना द्वारा देश में जैव ईंधन के उपयोग को बढ़ावा मिला है। यह नीति पेट्रोल के साथ सम्मिश्रण के लिए इथेनॉल की आपूर्ति में वृद्धि के लिए जैव-इथेनॉल के उत्पादन के वास्ते कई फीडस्टॉक्स के उपयोग की अनुमति देता है। - नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती सहित कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के विभिन्न मुद्दों पर जोर दिया है। गुरुवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से गुजरात के आणंद में कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती और कृषि तथा कृषि आधारित स्वच्छ ऊर्जा को बदलने में प्रौद्योगिकी की अहम भूमिका है। श्री मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती के इस आंदोलन में देश के आठ करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के नतीजों से देश भर के किसान लाभान्वित होंगे। गुजरात के आणंद में तीन दिन का शिखर सम्मेलन मंगलवार को शुरू हुआ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से बडे पैमाने पर जैविक और प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने के लिए हर राज्य और राज्य सरकारों को आगे आना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर एक पंचायत के कम से कम एक गांव को प्राकृतिक खेती से जोड़ा जाना चाहिए।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती दो एकड से कम भूमि वाले 80 प्रतिशत छोटे किसानों के लिए अधिक लाभकारी है। श्री मोदी ने कहा कि किसान रसायनों और उर्वरकों पर अधिक पैसा खर्च कर रहे हैं, प्राकृतिक खेती अपनाने से उनकी स्थिति में सुधार आएगा। श्री मोदी ने कहा कि यह मिथक है कि रसायनों के बिना अच्छी फसल संभव नहीं है जो वास्तविकता परे है। उन्होंने कहा कि कृषि अपशिष्ट जलाने से भूमि उत्पादकता कम हो रही है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के किसानों और गुजरात के मुख्यमंत्री को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए बधाई दी।सम्मेलन को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि प्रधानमंत्री की परिकल्पना से प्रेरित होकर सरकार किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही है। सरकार उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने कृषि क्षमता को बढ़ाने और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये हैं।सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि जीरो बजट आधारित प्राकृतिक खेती खरीदे गए इनपुट पर किसानों की निर्भरता को कम करने और पारंपरिक क्षेत्र आधारित प्रौद्योगिकियों पर भरोसा करके कृषि की लागत को कम करने के लिए एक आशाजनक उपकरण है इससे मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार होता है।केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह सिंह तोमर, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मेलन में मौजूद हैं। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 5 हजार से अधिक किसानों ने भाग लिया और हजारों अन्य किसान वर्चुअल माध्यम से इस सम्मेलन से जुडे रहे।
- नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के 10 मामले सामने आए हैं और उनमें से किसी की हालत ‘‘गंभीर’’ नहीं है। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर 40 लोगों को लोकनायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 38 कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।जैन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ दिल्ली में अभी तक ओमीक्रोन स्वरूप के 10 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।’’उन्होंने बताया कि इनमें से किसी की हालत ‘‘गंभीर’’ नहीं है।दिल्ली में मंगलवार तक ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के छह मामले सामने आए थे, जो बुधवार को बढ़कर आठ और गुरुवार को 10 हो गए।मंत्री ने बताया कि कई अंतरराष्ट्रीय यात्री इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा रहे हैं।उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे आठ लोगों को गुरुवार को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’जैन ने मंगलवार को कहा था कि ‘ओमीक्रोन’ के मामले अभी सामुदायिक स्तर पर नहीं फैले हैं और स्थिति अभी नियंत्रण में है। ‘ओमीक्रोन’ के सभी मरीजों की हालत भी स्थिर है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। तंजानिया से दो दिसंबर को दिल्ली लौटे 37 वर्षीय व्यक्ति इससे संक्रमित पाए गए थे, जबकि उनका पूर्ण टीकाकरण हो चुका था।
-
नयी दिल्ली । आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में बुधवार को बस दुर्घटना में चालक सहित 9 लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एपीएसआरटीसी की बस 47 यात्रियों को लेकर जा रही थी और जिले के जंगअ रेड्डी गुडम के पास पलट गई। इस हादसे में 26 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दुर्घटना में छह महिलाओं की मौत हो गई। सभी घायलों को अस्पातल में भर्ती कराया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी में हुई बस दुर्घटना पर लोगों की मौत पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि दु:ख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रूपए देने की घोषणा की है।इस दुर्घटना पर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन और राज्य़ के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने दुख व्यक्त किया है। राज्य सरकार ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। - नयी दिल्ली। केंद्र ने उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए प्याज, आलू और दाल जैसी कृषि उत्पादों की कीमतों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष की स्थापना की है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के तहत दालों और प्याज का बफर स्टॉक रखा जाता है। उन्होंने कहा कि इससे सट्टेबाजी और जमाखोरी पर रोक लगती है। श्री चौबे ने कहा कि सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य स्तरीय मूल्य स्थिरीकरण कोष कोष स्थापित करने के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दो लाख मीट्रिक टन से अधिक प्याज का बफर स्टॉक रखा गया है।
- नयी दिल्ली। सरकार ने बुधवार के बताया कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) निधि को बहाल करने और उसे वित्त वर्ष 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दे दी गई है।लोकसभा में भर्तृहरि महताब के प्रश्न के लिखित उत्तर में सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह जानकारी दी। महताब ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड्स) को बहाल करने के फैसले के बारे में सवाल पूछा था।सिंह ने बताया कि सरकार ने मौजूदा सांसद निधि (एमपीलैड) के दिशानिर्देश के अनुसार, एक किस्त में 2 करोड़ रुपए प्रति सांसद की दर से सांसद निधि की राशि निर्मुक्त करने के साथ वित्त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के दौरान सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) को पुनः बहाल करने का फैसला किया है।उन्होंने बताया कि इसके साथ ही, 5 करोड़ रुपए प्रति सांसद की वार्षिक हकदारी के साथ वित्त वर्ष 2022-23 से वित्त वर्ष 2025-26 तक सांसद निधि को जारी रखने का अनुमोदन किया है।मंत्री ने बताया कि इस पर वर्ष 2021-22 से वर्ष 2025-26 तक कुल वित्तीय परिव्यय 17,417 करोड़ रुपए आयेगा ।उल्लेखनीय है कि सांसद निधि के तहत हर सांसद के लिए पांच करोड़ रुपये की वार्षिक राशि निर्धारित है। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के चलते साल 2020 में सांसद निधि को निलंबित कर दिया था जिसे अब बहाल कर दिया गया है।
- नयी दिल्ली। तमिलनाडु में कुन्नूर के पास हुए हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से घायल वायु सेना के ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का बुधवार सुबह बेंगलुरू के सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने कहा कि ‘‘बहादुर’’ ग्रुप कैप्टन ने आज सुबह दम तोड़ दिया। वायु सेना ने ट्वीट किया, ‘‘ आईएएफ को यह बताते हुए बेहद दुख हो रहा है कि बहादुर ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह, जो आठ दिसंबर 2021 को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में घायल हो गए थे ..उनका आज सुबह निधन हो गया। भारतीय वायुसेना गहरी संवेदना व्यक्त करती है और शोक संतप्त परिवार के साथ दृढ़ता से खड़ी है।’’ इस हादसे में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्य कर्मियों की जान चली गई थी। पिछले साल एक बड़ी तकनीकी खामी की चपेट में आए लड़ाकू विमान तेजस को संभावित दुर्घटना से सफलतापूर्वक बचा लेने के उत्कृष्ट कार्य के चलते ग्रुप कैप्टन सिंह को अगस्त महीने में शौर्य चक्र से नवाजा गया था।
- नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने की 16 तारीख को गुजरात के आणंद में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के समापन-सत्र के दौरान किसानों को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के दौरान प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। किसानों को प्राकृतिक खेती के तौर-तरीकों को अपनाने संबंधी जानकारी दी जाएगी, ताकि वे इनसे लाभ उठा सकें।गुजरात सरकार प्राकृतिक खेती पर ध्यान केंद्रित करते हुए कृषि और खाद्य प्रसंस्करण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रही है। इस महीने की 14 से 16 तारीख तक तीन दिन का शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसमें पांच हजार से अधिक किसान भाग ले रहे हैं जो शिखर सम्मेलन के दौरान उपस्थित रहेंगे।केंद्र सरकार ने कृषि के तौर-तरीकों में बदलाव लाने तथा किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई उपाय शुरू किए हैं। सरकार उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि किसान अपनी कृषि क्षमता को अधिकतम कर सकें।
- नई दिल्ली। भारतीय विमानन प्राधिकारण ने कहा है कि ओमिक्रॉन से प्रभावित यानी जोखिम वाले देशों से भारत आने वाले यात्रियों के लिए, पहले से नाम दर्ज करा कर आरटी-पीसीआर जांच अब अनिवार्य कर दी गई है। यह जांच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप की जाएगी। प्राधिकरण ने बताया कि आरटी-पीसीआर जांच की व्यवस्था छह हवाई अड्डों पर इस महीने की बीस तारीख से शुरू की जाएगी। जोखिम वाले देशों से आने वाले या पिछले चार दिन के दौरान इन देशों की यात्रा करने वाले सभी यात्रियों के लिए इस अनिवार्य जांच के वास्ते पहले से नाम दर्ज कराने के लिए एयर सुविधा पोर्टल में बदलाव किया जाएगा।
- नयी दिल्ली। जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी ‘बायोकोन' की कार्यकारी अध्यक्ष किरन मजूमदार शॉ ने कहा कि कोविड महामारी ने अहम जीवन रक्षक टीके देने के लिए किफायती प्रौद्योगिकियों, नवाचार में निवेश के महत्व को उजागर किया है। छठे वार्षिक ‘वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन' को संबोधित करते हुए शॉ ने कहा कि टीकों को लेकर दुनिया में मौजूद असमानताओं को देखना भी बहुत महत्वपूर्ण था। इस शिखर सम्मेलन का सह मेज़बान विदेश मंत्रालय है। उन्होंने कहा कि देश में पर्याप्त संख्या में टीके उपलब्ध हैं, “लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं, भारी मात्रा में असमानता थी.... निम्न मध्य आय वाले देशों व मध्य आय वाले देशों में टीकाकरण के सुरक्षित स्तर तक पहुंचने के लिए अब भी टीकों की कमी है।” उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी ने अहम जीवन रक्षक टीके देने के लिए किफायती प्रौद्योगिकियों, नवाचार में निवेश के महत्व को उजागर किया है। वायरस के ‘ओमीक्रोन' स्वरूप के मद्देनजर टीके की बूस्टर खुराक देने के बारे में बात करते हुए शॉ ने कहा कि अगर इस तरह के साक्ष्य हैं कि बूस्टर खुराक देने के बाद शख्स को गंभीर रूप से बीमार होने से अधिक सुरक्षा मिलेगी तो कोई भी इसके खिलाफ दलील नहीं देगा।
- रामबण/जम्मू। जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को एक निजी वाहन के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दरअसल इस वाहन से लोग जम्मू कश्मीर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक गुलाम हसन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। हसन सोमवार शाम को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक आतंकवादी हमले में दो कनिष्ठ सहयोगियों के साथ शहीद हो गये थे। रामबन के उपायुक्त मसरत-उल-इस्लाम ने बताया कि सड़क हादसा चूचैतर गांव को रामबन जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ। रामबन जिला मुख्यालय जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है। उपायुक्त ने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह सैंकड़ों फुट गहरे चिमोटरी नाले में जा गिरा, जिसके फलस्वरूप पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने बताया कि एक घायल को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया जबकि बाकी दो घायलों का निकट के एक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वे गुलाम हसन के रिश्तेदार थे और उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद डोडा जिले के तोपरील गांव में अपने घर लौट रहे थे। गुलाम हसन का अंतिम संस्कार चिल्लई भारतुंड गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अधिकारियों के अनुसार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन इनमें चार महिलाएं हैं।
- गंगटोक। सिक्किम के गंगटोक में महिला मित्र के बात करने से इंकार करने से खफा एक व्यक्ति ने सोमवार को एसटीएनएम अस्पताल में एक डॉक्टर और एक सफाई कर्मचारी को कथित तौर पर चाकू घोंप दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तातांगचेन निवासी आरोपी व्यक्ति से उसकी महिला मित्र कई दिनों से फोन पर बात नहीं कर रही थी , जिससे वह नाराज हो गया था और महिला मित्र से मिलने के लिए अस्पताल गया था। पुलिस ने कहा कि बीमार रिश्तेदार के इलाज के लिए अस्पताल गई महिला ने आरोपी से बात करने से इनकार कर दिया और जब आरोपी उससे मिला तो वह उसे छोड़कर चली गई। उन्होंने बताया कि इस बात से नाराज आरोपी ने साथ लाए चाकू से अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ और सफाई कर्मचारी पर हमला कर दिया। बाद में खून से सना चाकू लेकर अस्पताल के आसपास घूमते समय पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया डॉक्टर और महिला सफाई कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टर की हालत स्थिर लेकिन गंभीर है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।-
- बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रोशनगढ़ गांव में एक युवक ने कथित रूप से दो बहनों पर तेजाब फेंक दिया। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया है । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीडि़त परिजनों की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार एक तरफा प्रेम-प्रसंग के चलते घटना को अंजाम दिया गया । दर्ज तहरीर के आधार पर पुलिस ने बताया कि गांव रोशनगढ़ निवासी शराफत की दो बेटियां जो 14 और 16 वर्ष की हैं, सोमवार रात को घर में सोई हुई थी। आरोप है कि उनके ऊपर रात में करीब 12 बजे आरोपी युवक मुर्सलीन तेजाब फेंक कर फरार हो गया। घटना के बाद दोनों बहनों को पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उनको जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस अधीक्षक बागपत नीरज कुमार जादौन के अनुसार पीडि़त पक्ष का कहना है कि आरोपी युवक पिछले एक साल से उनकी बड़ी बेटी से एकतरफा प्यार करता था। बालैनी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
- नयी दिल्ली। बीएसएफ का प्रसिद्ध ऊंट दल, आईटीबीपी के 'डेयर डेविल' बाइकर और सीआरपीएफ तथा सीआईएसएफ जैसे अन्य अर्धसैनिक बलों के मार्चिंग दस्ते गणतंत्र दिवस परेड-2022 में हिस्सा लेंगे, जिसका आयोजन यहां नव-निर्मित सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में किया जाएगा। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इन बलों की छह टुकड़ियों को रक्षा मंत्रालय के परामर्श के बाद अगले साल गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय परेड में भाग लेने के लिए मंजूरी दी गई है। गृह मंत्रालय (एमएचए) की कार्यक्रम संबंधी इकाई के निर्देश के अनुसार घुड़सवार बैंड के साथ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ऊंट दल, दिल्ली पुलिस की बैंड टीमों के साथ मार्चिंग दस्ते, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) इस कार्यक्रम में भाग लेंगे ।एक न्यूज़ एजेंसी के अनुसार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की बाइक सवार प्रदर्शनी टीम भी पहली बार वार्षिक कार्यक्रम में भाग लेगी। केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सितंबर में कहा था कि राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का पुनर्विकास कार्य 2022 में गणतंत्र दिवस परेड की मेजबानी के लिए समय पर तैयार हो जाएगा।
- नयी दिल्ली। फसल वर्ष 2021-22 के रबी सत्र के दौरान देश का सरसों का उत्पादन 29.41 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 100-110 लाख टन होने की उम्मीद है। उत्पादन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का अनुमान बुवाई के रकबे में वृद्धि से लगाया जा रहा है। खाद्य तेल उद्योग निकाय सीओओआईटी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रमुख रबी (सर्दियों) फसलों में से एक, सरसों दाने का उत्पादन फसल वर्ष 2020-21 (जुलाई-जून) में 85 लाख टन का हुआ था। केंद्रीय तेल उद्योग एवं व्यापार संगठन (सीओओआईटी) के अध्यक्ष बाबूलाल दाता ने एक बयान में कहा, ‘‘इस साल राजस्थान सहित सभी प्रमुख उत्पादक राज्यों में सरसों की बुवाई में काफी वृद्धि हुई है। हमारा अनुमान है कि वर्ष 2021-22 सत्र में उत्पादन बढ़कर 100-110 लाख टन हो सकता है।'' सरकारी आंकड़ों के अनुसार, चालू रबी बुवाई के मौसम में 10 दिसंबर, 2021 तक रैपसीड और सरसों के बीज का रकबा 81.66 लाख हेक्टेयर था, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 65.97 लाख हेक्टेयर था। उन्होंने कहा, “किसानों को पिछले रबी सत्र में उनकी सरसों की फसल के अच्छे दाम मिले। इसके चलते उन्होंने चालू रबी सत्र में सरसों की अधिक रकबे में बुवाई की है।” इसके हिसाब से मौसम की स्थिति भी अब तक अनुकूल रही है। वर्ष 1952 में स्थापित सीओओआईटी भारत के वनस्पति तेल क्षेत्र के विकास में लगा हुआ है। सीओओआईटी देश में संपूर्ण वनस्पति तेल क्षेत्र के हितों का प्रतिनिधित्व करने वाला राष्ट्रीय सर्वोच्च निकाय है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में चार और लोग कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं और ये सभी हाल में विदेश यात्रा कर चुके हैं।उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस का ओमीक्रॉन स्वरूप अब तक सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है और स्थिति नियंत्रण में है।स्वास्थ्य मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, 'अब तक राजधानी में छह लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें से एक को छुट्टी दे दी गई है। उन सभी ने विदेश यात्रा की थी और उन्हें (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय) हवाई अड्डे से लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। हवाई अड्डे से अब तक 74 यात्रियों को अस्पताल भेजा जा चुका है, जहां ओमीक्रोन के संदिग्ध रोगियों को पृथक करने और इलाज के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है। उनमें से 36 को छुट्टी दे दी गई है और 38 अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाए गए पहले व्यक्ति को एलएनजेपी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्होंने कहा कि रांची के रहने वाले 37 वर्षीय व्यक्ति ने तंजानिया से दोहा की यात्रा की थी और फिर 2 दिसंबर को कतर एयरवेज की उड़ान के जरिये दिल्ली आया था। वह एक सप्ताह तक दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में रुका था और उसमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखे थे।
- वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सोमवार को मध्यरात्रि के बाद वाराणसी की सड़कों पर निकले और काशी विश्वनाथ धाम और बनारस रेलवे स्टेशन का दौरा किया। देर रात करीब एक बजे पोस्ट किए गए एक ट्वीट में मोदी ने कहा कि उन्होंने वाराणसी में ‘‘प्रमुख विकास कार्यों’’ का निरीक्षण किया।वाराणसी 2014 से प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है। वह सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। मोदी सोमवार सुबह काल भैरव मंदिर गए थे। दोपहर में उन्होंने महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ गलियारा परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया, जिसे ‘काशी विश्वनाथ धाम’ कहा जाता है और शाम को उन्होंने भव्य गंगा ‘‘आरती’’ और ‘लाइट एंड साउंड’ शो देखा। मध्यरात्रि के कुछ समय बाद एसपीजी सुरक्षा कर्मियों से घिरे प्रधानमंत्री गोदौलिया चौक के पास वाराणसी की सड़कों पर टहल रहे थे, इस दौरान उनके स्वागत के लिए मार्ग को सजाया गया था और लोग ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारे लगा रहे थे।मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘काशी में प्रमुख विकास कार्यों का निरीक्षण कर रहा हूं। इस ऐतिहासिक शहर के लिए हर संभव सर्वोत्तम बुनियादी ढांचा तैयार करने का हमारा प्रयास है।’’मोदी ने काशी विश्वनाथ धाम की अपनी देर रात की यात्रा की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसका उन्होंने कुछ घंटे पहले लोकार्पण किया था। मोदी ने इस तरह रात्रि में भ्रमण कर लोगों को लोगों को चकित कर दिया, वहीं सुरक्षा कर्मी यह सुनिश्चित कर रहे थे कि कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री के करीब न जाए।बाद में एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘अगला पड़ाव... बनारस स्टेशन। हम रेल संपर्क बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ, आधुनिक और यात्री अनुकूल रेलवे स्टेशनों को सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं।’’उन्होंने देर रात एक बजे के बाद रेलवे स्टेशन के अपने दौरे की तस्वीरें भी साझा कीं, जिसे हाल में पुनर्विकसित कर सजाया संवारा गया था। बनारस रेलवे स्टेशन को पहले मंडुआडीह के नाम से जाना जाता था और इस साल की शुरुआत में इसका नाम बदला गया।भारतीय रेलवे के ट्विटर हैंडल ने सोमवार रात को स्टेशन की तस्वीरें साझा की थीं। स्टेशन को सजाया, संवारा गया था। प्रधानमंत्री सोमवार सुबह जब वाराणसी की सड़कों पर निकले तब ‘‘हर हर महादेव’’ और ‘‘मोदी, मोदी’’ के नारों के बीच गुलाब के फूल बरसाए गए, सड़कों पर उनके अभिवादन और प्रशंसा में विशाल पोस्टर लगे हैं। काल भैरव मंदिर की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का काफिला जब संकरी गलियों से गुजर रहा था तब एक व्यक्ति ने उन्हें गुलाबी ‘‘पगड़ी’’ और पीताबंरी भेंट करने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया। फिर मोदी ने कार के अंदर से इशारा कर व्यक्ति को उन्हें ‘‘पगड़ी’’ भेंट करने की अनुमति दी। प्रधानमंत्री ने व्यक्ति की भेंट को स्वीकार कर लिया।
- नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखण्ड में चार धाम परियोजना के तहत सडक की चौडाई बढाकर दो लेन करने की अनुमति दे दी है। रक्षा मंत्रालय ने आठ सौ 99 किलोमीटर लंबी चार धाम परियोजना के तहत सडक चौडी करने की अनुमति मांगी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चन्द्रचूड, सूर्यकान्त और विक्रम नाथ की पीठ ने यह आदेश दिया। रक्षा मंत्रालय ने 8 सितम्बर 2020 के उच्चतम न्यायालय के आदेश को संशोधित करने के लिए आवेदन किया था। तब न्यायमूर्ति रोहिन्टन नरीमन की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने केन्द्र सरकार को दस मीटर के बजाय साढे पांच मीटर चौडी सडक बनाने की अनुमति दी थी।उच्चतम न्यायालय ने आज उस आदेश को संशोधित कर दिया और रक्षा मंत्रालय को दस मीटर चौडी सडक बनाने की अनुमति दे दी। इसके साथ ही उच्चतम न्यायालय ने उच्चाधिकार समिति द्वारा प्रकट की गई पर्यावरण संबंधी चिन्ताओं का भी संज्ञान लिया। न्यायालय ने रक्षा मंत्रालय और सडक परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय को समिति की सिफारिशें लागू करने का निर्देश दिया।अदालत ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश ए के सीकरी को यह अवलोकन करने के लिए नियुक्त किया कि उच्चाधिकार समिति की सिफारिशें लागू की जा रही हैं, या नहीं। न्यायालय ने कहा कि सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के परिपत्र में पर्वतीय क्षेत्रों में रणनीतिक और सीमाई महत्व की दो लेन की सडकों के निर्माण पर रोक नहीं लगाई गई है। न्यायालय ने यह भी कहा कि रक्षा जरूरतों की न्यायिक समीक्षा नहीं की जा सकती। न्यायालय ने आवेदक एनजीओ सिटीजन्स फॉर दून्स का यह तर्क खारिज कर दिया कि रक्षा मंत्रालय का आवेदन दुर्भावना पर आधारित है।
- वाराणसी। काशी विश्वनाथ गलियारे के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए यहां के जिला प्राधिकरण और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा शहर भर में लड्डू के आठ लाख पैकेट वितरित किए जाएंगे। अधिकारियों ने कहा कि लक्ष्य सोमवार को सभी पैकेट वितरित करने का है, लेकिन काम बड़ा है इसलिए, वितरण कार्य मंगलवार तक बढ़ सकता है। इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में काशी विश्वनाथ गलियारे को लोगों को समर्पित किया। उद्घाटन में बड़ी संख्या में साधु-संतों ने भाग लिया, जिन्होंने बाद में नए परिसर में स्थित 'भोजनालय' में भोजन किया। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “काशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के अवसर पर, समारोह के अंत में आज से आठ लाख पैकेट लड्डू वितरित किए जाने हैं। वितरण काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जाएगा, हम उन्हें (जिला प्रशासन) 5,000 स्वयंसेवक दे रहे हैं।” श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रत्येक पैकेट में दो या चार लड्डू होंगे। योजना शहर के सभी घरों में लड्डू वितरित करने की है। यह एक उत्सव का अवसर है और हम चाहते हैं कि लोग इसका हिस्सा बनें।
- मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन से दो और लोग सोमवार को संक्रमित पाए गए। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। दूसरी तरफ, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात लौटे एक व्यक्ति के ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जाने के साथ ही देश में इस स्वरूप के मामलों की संख्या बढ़कर 41 तक पहुंच गई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक नया मामला लातूर और एक अन्य मामला पुणे में पाया गया है। पुणे में सामने आयी मरीज 39 वर्षीय महिला है जबकि लातूर का संक्रमित 33 वर्षीय पुरुष है। इसी के साथ राज्य में ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। विभाग के मुताबिक, दोनों मरीजों में बीमारी के लक्षण नहीं थे और वे टीके की दोनों खुराक ले चुके थे। दोनों ने दुबई की यात्रा की थी। इसके मुताबिक, मरीजों के तीन करीबी संपर्कों का पता लगाकर उनकी जांच की गई और तीनों संक्रमित नहीं पाए गए। वहीं, दक्षिण अफ्रीका से गुजरात के सूरत लौटे 42 वर्षीय व्यक्ति में वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि हुई है जोकि राज्य में इस स्वरूप का चौथा मामला है। अधिकारियों ने बताया कि इस व्यक्ति की दिल्ली में जांच की गई थी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। हालांकि, गुजरात पहुंचने के बाद उसमें लक्षण दिखने के चलते दोबारा जांच की गई। अब तक देश में ओमीक्रोन स्वरूप के कुल 41 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें महाराष्ट्र में 20, राजस्थान में नौ, कर्नाटक में तीन, गुजरात में चार, दिल्ली में दो जबकि आंध्र प्रदेश, केरल और चंडीगढ़ में एक-एक मामला शामिल है।
- नयी दिल्ली, । बच्चों के शोषण पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए नागरिक संस्थाओं ने सोमवार को एक राष्ट्रीय गठबंधन की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना और बाल अधिकारों को लागू करना है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने यहां इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फोरम (आईसीपीएफ) की शुरुआत की। भागीदारी करने वाले गैर सरकारी संगठनों के एक संयुक्त बयान के अनुसार, सामाजिक कार्यकर्ता और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी आमोद कंठ को मंच का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। बाल तस्करी और यौन शोषण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श करने के लिए ‘कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन' ने चार दिवसीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया। विचार-विमर्श में प्रयास, शक्ति वाहिनी, बचपन बचाओ आंदोलन और प्रज्वला जैसे 70 से अधिक नागरिक संस्थाओं ने भाग लिया। सत्यार्थी ने कहा, ‘‘आईसीपीएफ ने एक बड़े संकल्प, एक बड़ी प्रतिज्ञा की शुरुआत की है। मंच का गठन साझा दृढ़ संकल्प, सपनों और विचारों को पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है।'' उन्होंने कहा कि यह विभिन्न नागरिक संस्थाओं का एक गठबंधन है, जो बाल शोषण और बाल दासता को समाप्त करने के लिए काम करेगा। सत्यार्थी ने कहा, ‘‘मंच बच्चों के प्रति सामाजिक सोच और नीतियों को बदलेगा और सामाजिक चेतना का प्रसार करेगा। मंच के माध्यम से हम एक ऐसे भारत के निर्माण की कोशिश करेंगे, जहां किसी भी तरह से किसी भी बच्चे का शोषण नहीं होगा।'' आईसीपीएफ के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कंठ ने कहा, ‘‘यह मंच हमारे देश में बुनियादी सुविधाओं से वंचित बच्चों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में काम करेगा।'' कंठ ने कहा, ‘‘देश में ऐसे बच्चों की संख्या तीन करोड़ से ज्यादा है। हम कोशिश करेंगे कि जो बच्चे सामाजिक, आर्थिक विषमताओं के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, उनका स्कूलों में दाखिला करा दिया जाए।'' पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि मंच यह सुनिश्चित करेगा कि बच्चे किसी भी तरह के शोषण और प्रताड़ना से मुक्त हों।
- नयी दिल्ली। ) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि ''भारत-निर्मित'' और ''भारत-अनुसंधानित'' टीकों की आपूर्ति दुनिया भर में की जा रही है और ये टीके सभी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुबई में एक्सपो 2020 में भारत पवेलियन का दौरा कर रहे मंडाविया ने वैश्विक निवेशकों को देश में निवेश करने और 'मेक इन इंडिया' पहल को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया। मंडप में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में निवेशकों के पास जबरदस्त अवसर हैं, क्योंकि यह एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है और कारोबार की सुगमता एक बड़ा सूत्रधार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है।'' उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है और लोगों की खपत शक्ति भी बढ़ रही है। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए, मंडाविया ने कहा कि देश ‘‘वैक्सीन निर्माण क्षेत्र में एक विश्व नेता है।'' बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘हमारी वैक्सीन निर्माण क्षमता प्रति माह 31 करोड़ खुराक है और 86 प्रतिशत प्राप्त आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की 55 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक मिली है। यह भारत की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है।'' ‘वसुधैव कुटुम्बकम' के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए, मंडाविया ने कहा, ‘‘हम दुनिया भर में 'भारत-निर्मित, भारत-अनुसंधानित' टीके प्रदान कर रहे हैं और हर किसी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।'






.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)








.jpg)



.jpg)
.jpg)

.jpeg)

