- Home
- देश
- श्रीनगर। कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने से तापमान जमाव बिंदु के कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में रविवार रात तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। यह घाटी का दूसरे सबसे ठंडा क्षेत्र था। वहीं, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहलगाम में तापमान शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जो घाटी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में तापमान शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकरनाग में तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में मंगलवार को हल्की बारिश या बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया है।
- जयपुर। राजस्थान के भीलवाडा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग कमरों में पति पत्नी के शव पंखे से लटके पाये गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । थानाधिकारी ठक्कर राम ने बताया कि दशहरा मैदान क्षेत्र में रहने वाले दीपक नागौरी (33) और उसकी पत्नी कविता नागौरी (30) के शव अलग अलग कमरों में पंखें से लटके पाये गये। उन्होंने बताया कि मृतक एक बीड़ी कंपनी का मालिक था और उसने दूसरी शादी की थी और पहली पत्नी से उसके दो बच्चे हैं जो घटना के समय घर में मौजूद नहीं थे । उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला के पिता की ओर से ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये गये। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- नई दिल्ली। भारत आगामी गणतंत्र दिवस समारोह में मध्य एशियाई देशों के शीर्ष नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहा है। यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है, जब भारत क्षेत्र के साथ अपने संबंधों को विस्तार दे रहा है। इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाखस्तान, किर्गिज गणराज्य और ताजिकिस्तान के नेताओं को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के विकल्प पर विचार किया जा रहा है।उन्होंने अन्य विकल्पों के चयन की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि मेहमानों की सूची को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। भारत ने 2018 में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए 10 राष्ट्रों के प्रभावशाली क्षेत्रीय ब्लॉक आसियान (दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन) के नेताओं को आमंत्रित किया था और उन सभी ने इसमें भाग लिया था। भारत पिछले कुछ वर्षों में ऊर्जा समृद्ध मध्य एशियाई देशों के साथ समग्र सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। वह इन देशों को अपने विस्तारित पड़ोस के तौर पर देखता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जुलाई 2015 में किए गए पांच देशों के दौरे के बाद क्षेत्र के साथ भारत के संबंध और मजबूत हुए, जिसके परिणामस्वरूप कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों का विस्तार हुआ। इसके अलावा अफगानिस्तान में हालिया घटनाक्रमों ने भी मध्य एशियाई देशों की महत्ता की पुन: पुष्टि की, जिनमें से तीन देश ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान की सीमाएं अफगानिस्तान से लगती हैं। इन पांचों मध्य एशियाई देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) ने 10 नवंबर को अफगानिस्तान के विषय पर भारत की मेजबानी में आयोजित क्षेत्रीय संवाद में भी हिस्सा लिया था। इस संवाद में रूस और ईरान के एनएसए ने भी भाग लिया था। भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में इस साल किसी ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग नहीं लिया था। भारत ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था और उन्होंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया था, लेकिन ब्रिटेन में कोविड-19 के मामले बढऩे के कारण उन्होंने समारोह से तीन सप्ताह पहले नयी दिल्ली का अपना दौरा रद्द कर दिया था। इससे पहले, 2020 में गणतंत्र दिवस समारोह में ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो मुख्य अतिथि थे और वह इस समारोह की शोभा बढ़ाने वाले ब्राजील के तीसरे राष्ट्रपति थे।दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा 2019 में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि थे, जबकि 2018 में आसियान देशों के नेता समारोह में शामिल हुए थे। अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 2017 में समारोह के मुख्य अतिथि थे, जबकि तत्कालीन फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने 2016 में इस अवसर की शोभा बढ़ाई थी। इससे पहले 2015 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि थे।
- सहारनपुर (उप्र)। सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस और अपराध शाखा के संयुक्त दल ने सरकारी कंपनी भारतीय तेल निगम की पाइपलाइन से पेट्रोल एवं डीजल चुराने के आरोप में एक अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. एस. पी. आकाश तोमर ने को बताया कि गिरफ्तार किये गये लोगों की पहचान शुभम, संदीप, गुरमीत, अजय, भूपेन्द्र, शुभम, जनेश्वर और अजीत के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी किया गया तेल, चोरी में प्रयुक्त की गईं दो कार एवं एक ट्रैक्टर, तीन तमंचे, पाइप लाइन खोलने वाले उपकरण और छह कारतूस बरामद किये गये हैं। अधिकारी ने बताया कि इन आरोपियों के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
- धर्मपुरी (तमिलनाडु)। यहां एक राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र की चार वरिष्ठ छात्रों ने रैगिंग की और इससे आहत छात्र ने आत्महत्या का प्रयास किया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।चिकित्सा अधिकारियों ने बताया कि पीडि़त, एक युवक अब मानसिक रूप से परेशान है और उसके हाथ (कलाई के आसपास) में चोटों का इलाज किया जा रहा है। शिकायत के बाद, धर्मपुरी सरकारी मेडिकल कॉलेज (डीजीएमसी) द्वारा एक समिति का गठन किया गया था और जांच में पाया गया कि मौखिक दुव्र्यवहार सहित रैगिंग का आरोप सही था। समिति की रिपोर्ट के कारण आरोपी चार छात्रों को कॉलेज से तीसरे वर्ष में निलंबित कर दिया गया और छात्रावास से स्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इसके बाद, रैगिंग विरोधी कानून के प्रावधानों के तहत उनमें से चार के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एक पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, ''हम इन आरोपी चार छात्रों की तलाश कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि कॉलेज के डीन द्वारा लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि पीडि़त ने पिछले हफ्ते आत्महत्या करने की कोशिश की और उससे पहले भी कई मौकों पर उसकी रैगिंग की गई। file photo----
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि उनकी सरकार समस्याओं के समाधान में यकीन करती है, उन्हें टालने में नहीं। प्रधानमंत्री ने यहां ‘जमाकर्ता प्रथम: पांच लाख रुपये तक का गारंटीशुदा समयबद्ध जमा बीमा भुगतान' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी देश समस्याओं के अधिक जटिल होने से पहले ही समय रहते हल निकालकर उनसे निजात पा सकता है। उन्होंने कहा, "पहले वर्षों तक समस्याओं को टालने की प्रवृत्ति थी। वहीं आज का नया भारत समस्याओं के समाधान की दिशा में अग्रसर है, वह उन्हें टालता नहीं है।" गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने कार्यकाल को याद करते हुए मोदी ने कहा कि तब उनके सामने अनेक परेशान जमाकर्ताओं की समस्याएं आई थीं लेकिन वह उनके लिए ज्यादा कुछ कर नहीं सके। मोदी ने कहा कि उन्होंने तत्कालीन केंद्र सरकार को अनेक पत्र लिखकर ऐसे बेबस जमाकर्ताओं की स्थिति से अवगत कराया था और जमा बीमा कवर एक लाख रूपये से बढ़ाकर पांच लाख रूपये करने का अनुरोध किया था। हालांकि उस समय की सरकार ने इसकी अनदेखी की। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘तत्कालीन सरकार ने लोगों की नहीं सुनी इसलिए जनता ने सरकार ही बदल दी और मुझे प्रधानमंत्री बनाया। मैंने जनता के हित में जमा बीमा कवर को बढ़ा दिया।
- मुंबई। महानगर के मलाड उपनगर में मालवानी गेट नंबर एक पर रविवार को तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान आकाश कुमार के रूप में हुई है, जो एक स्कूटर पर पीछे बैठा था। उन्होंने कहा कि आरोपी डंपर चालक नागेश राम कासले को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "टक्कर के कारण स्कूटर सवार ने संतुलन खो दिया क्योंकि डंपर तेज रफ्तार में था। इस कारण आकाश गिर गया और डंपर के पिछले के पहिये के नीचे आ गया। स्कूटर चला रहे व्यक्ति को मामूली चोट आई है। आरोपी डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- मुंबई। ऑलकार्गो समूह की फर्म गति लिमिटेड अगले तीन वर्षों में 3,000 करोड़ रुपये की कंपनी बनने की योजना बना रही है। गति लिमिटेड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी पिरोजशा सरकारी ने कहा कि कंपनी को सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और खुदरा व्यापार-से-व्यापार (बी2बी) क्षेत्रों से मिलने वाले समर्थन के दम पर आगे बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने कारोबार बढ़ाने के लिए तीन क्षेत्रों की पहचान की है। इसमें प्रतिभा अधिग्रहण और बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है। उन्होंने स्वीकार किया कि ऑलकार्गो समूह के अधीन आने से पहले गति लिमिटेड ने पिछले पांच-सात वर्षों में एक्सप्रेस लॉजिस्टिक कारोबार पर ध्यान केंद्रित करने के बजाय अन्य व्यवसायों में हाथ आजमाया जिससे कंपनी 'रास्ता भटक गई' थी। उन्होंने कहा कि कंपनी की भले ही अतीत में सेवा बाधित हो गई हो लेकिन एक विशाल नेटवर्क उसकी ताकत बना रहा।
- ठाणे (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शनिवार देर रात को एक टैंकर की चपेट में आने से एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना देर रात करीब एक बजे मुंबई-नासिक राजमार्ग पर साहापुर तालुका के चेरपोली गांव के पास हुई। साहापुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों सड़क पर पैदल ही जा रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रहा टैंकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराया और उछल कर विपरीत लेन पर चला गया जिससे दोनों टैंकर की चपेट में आ गए। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि टैंकर में क्या था। दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान विक्रांत वारे (26) और पूजा हिरवे (29) के रूप में हुई है, दोनों इलाके के एक आवासीय परिसर के निवासी हैं। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए साहापुर के एक सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने बाद में टैंकर के चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया, अधिकारी ने बताया कि उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
- नयी दिल्ली। दिल्ली की तिहाड़ जेल में एक कैदी पर दो अन्य कैदियों ने अपने वार्ड में बाल कटवाते समय कथित तौर पर कैंची से हमला किया। जेल अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। जेल के अधिकारियों के अनुसार, घटना 10 दिसंबर को तिहाड़ के केंद्रीय कारागार संख्या आठ के भीतर हुई, जब दो कैदियों ने अपने वार्ड में बाल कटवाने के दौरान अचानक कैंची से दूसरे कैदी पर हमला कर दिया। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘खींचतान के दौरान पीड़ित और एक हमलावर घायल हो गए और जेल कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत अलग कर दिया। दोनों कैदियों की चोट गंभीर नहीं थी।'' अधिकारी ने कहा कि घायल कैदियों को इलाज के लिए दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उसी दिन छुट्टी दे दी गई और वे वापस जेल लाए गए।
- नयी दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी ने पूर्वोत्तर में अपनी तरह के पहले नैनो प्रौद्योगिकी केंद्र में उन्नत सूक्ष्म इलेक्ट्रॉनिक्स और नैनो ऊर्जा सुविधाएं स्थापित की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का सामना करने और नैनो प्रौद्योगिकी में उद्योग के साथ अकादमिक साझेदारी बढ़ाने के उद्देश्य से केंद्र, स्वास्थ्य देखभाल, नैनो जैव सामग्री, सूक्ष्म और नैनो इलेक्ट्रॉनिक्स, नैनो-ऊर्जा उपकरणों और सेंसर के क्षेत्र में बहुआयामी अनुसंधान करेगा। अधिकारियों के अनुसार, संस्थान 2000 की शुरुआत से नैनो प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहा है और नैनो विज्ञान और नैनो प्रौद्योगिकी के कई क्षेत्रों में इसका प्रमाणित रिकॉर्ड है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले महीने नए भवन का उद्घाटन किया था, जिसका निर्माण संस्थान में नैनो प्रौद्योगिकी पर मौजूदा काम से होने वाली आय से वित्त पोषित किया गया था। आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक टी.जी. सीताराम ने कहा, ‘‘इस केंद्र के शिक्षकों और विद्वानों ने अनुसंधान क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिसके परिणामस्वरूप कई प्रौद्योगिकी हस्तांतरण हुए हैं और उत्कृष्टता के लिए कुछ केंद्र भी स्थापित किए गए हैं।
- नयी दिल्ली। निर्वाचन कानून में संशोधन करके लोगों को मतदाता के रूप में नामांकित करने के लिए हर साल चार ‘कट-ऑफ' तारीखें रखने की योजना है। इस कदम से लोकसभा, विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के लिए एक आम मतदाता सूची बनाने में मदद मिलेगी और यह भी सुनिश्चित हो सकेगा कि अधिक पात्र युवा मतदाता बनें। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) अधिक पात्र लोगों को मतदाता के रूप में पंजीकरण करने की अनुमति देने के लिए कई ‘कट-ऑफ' तारीखों पर जोर दे रहा है। अब तक, किसी विशेष वर्ष में होने वाले चुनाव के लिए, केवल वही व्यक्ति मतदाता सूची में नामांकित होने के लिए पात्र है, जो उस वर्ष की एक जनवरी या उससे पहले की स्थिति में 18 वर्ष की आयु का हो चुका है। ईसीआई ने सरकार को बताया था कि इस उद्देश्य के लिए निर्धारित एक जनवरी की ‘कट-ऑफ' तारीख कई युवाओं को एक विशेष वर्ष में होने वाले चुनाव में भाग लेने से वंचित करती है। केवल पात्रता या ‘कट-ऑफ' तिथि के कारण, दो जनवरी को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले व्यक्ति को पंजीकृत नहीं किया जा सकता है। इसलिए जो व्यक्ति एक जनवरी के बाद 18 साल का हो जाता है, उसे पंजीकरण के लिए अगले साल का इंतजार करना पड़ता है। कानून मंत्रालय ने एक संसदीय समिति को बताया है कि ‘‘लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 14 (बी) में संशोधन करने का प्रस्ताव है, जिसमें हर साल चार तिथियां (या कट-ऑफ तिथियां) एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई और एक अक्टूबर शामिल हैं। मंत्रालय ने कहा कि एक व्यापक मसौदा कैबिनेट नोट ‘‘इस प्रस्ताव (चार तिथियों के संबंध में) के साथ-साथ निर्वाचन आयोग द्वारा उठाए गए कुछ अन्य महत्वपूर्ण चुनावी सुधार प्रस्तावों को तैयार किया जा रहा है।'' कानून और कार्मिक संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने शुक्रवार को लोकसभा में ‘कानून और न्याय मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों (2021-22) पर समिति की 107वीं रिपोर्ट पर की गई कार्यवाही'' पर अपनी 109वीं रिपोर्ट पेश की। समिति ने अपने पहले के अवलोकन का उल्लेख किया जहां उसने देश में एक आम मतदाता सूची के कार्यान्वयन के लिए अपनी सिफारिश दोहराई थी और इच्छा व्यक्त की थी कि इस संबंध में ‘सभी प्रयास' किए जाने चाहिए। मंत्रालय ने कहा, ‘इसलिए, अब तक लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों दोनों के लिए एक समान मतदाता सूची है।
- पुणे। महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में करवीर तहसील में एक गौर के हमले में 21 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। गौर को भारतीय भैंसा भी कहा जाता है, जो मुख्यत: दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भुईवाडी इलाके में शनिवार शाम करीब सात बजे यह घटना हुई। मृतक की पहचान सौरभ खोट के रूप में हुई है। उन्होंने बताया, भुईवाडी गांव में यह जानवर घूम रहा था और इसे परेशान न करने की घोषणाओं के बाद भी कुछ लोग घबरा गए और उसे खदेड़ने के लिए कुछ उसका पीछा करने लगे। इसके बाद इस जानवर ने लोगों पर हमला कर दिया और खोट की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि गौर को जंगल में छोड़ने के प्रयास जारी हैं।
- पणजी। गोवा के एक भाजपा विधायक ने रविवार को राज्य की अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री पर प्रति उम्मीदवार 25 से 30 लाख रुपये की दर से रिश्वत लेकर राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में अभियंता के पदों को भरने का आरोप लगाया। आरोप लगाने वाले विधायक ए. मॉन्सरेट ने शनिवार शाम को एंटोनियो फर्नांडिज के साथ मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी इंजीनियर पद के लिए अधिसूचित नामों को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए और नए सिरे से परीक्षा कराई जानी चाहिए। उल्लेखनीय है कि पीडब्ल्यूडी विभाग में कनिष्ठ अभियंताओं के 150 पदों पर भर्ती के लिए पिछले महीने परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसके नतीजे शनिवार को घोषित किए गए। मॉन्सरेट ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने मुख्यमंत्री को सूचित किया कि राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री दीपक पुष्कर ने इन पदों के लिए 25 से 30 लाख रुपये प्रति उम्मीदवार रिश्वत ली है। मैंने मुख्यमंत्री से इस पूरी सूची को वापस लेने और नए सिरे से परीक्षा कराने को कहा है।'' उन्होंने कहा कि वह उन उम्मीदवारों को ला सकते हैं, जिनसे रिश्वत की मांग की गई।भ्रष्टाचार के आरोपों को खारिज करते हुए पुष्कर ने कहा, ‘‘परीक्षा पणजी स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विशेषज्ञों द्वारा कराई गई। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है।'' इससे पहले आम आदमी पार्टी नेता अमित पालेकर ने दावा किया था , ‘‘राज्य स्वास्थ्य विभाग के लिए चुने गए 95 प्रतिशत उम्मीदवार सत्तारी तालुका और सनखालिम विधानसभा क्षेत्र के हैं।'' सत्तारी का प्रतिनिधित्व राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे करते हैं, जबकि सनखालिम मुख्यमंत्री की सीट है।
- वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वाराणसी के मध्य में स्थित महत्वाकांक्षी काशी विश्वनाथ गलियारे को सोमवार को लोगों को समर्पित करेंगे। इस विशाल परियोजना से वाराणसी में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। प्रतिष्ठित दशाश्वमेध घाट के पास ऐतिहासिक काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास के अत्याधुनिक ढांचे का उद्घाटन अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले 13 दिसंबर को होने वाला है।पत्थरों और अन्य सामग्री के साथ पारंपरिक शिल्प कौशल का उपयोग कर प्रवेश द्वार और अन्य संरचनाएं बनाई गई हैं। इस कार्यक्रम के मद्देनजर यहां के अधिकांश निवासियों और घरेलू पर्यटकों में उत्साह है, जिसे देखते हुए वाराणसी में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रतिष्ठित मंदिर के पास सड़कों पर नक्काशीदार लैम्पपोस्ट पर पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें ''इस परियोजना के दृष्टिकोण को साकार करने'' के लिए मोदी की प्रशंसा की गई है।काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार प्रसिद्ध धार्मिक स्थल को 'स्वर्ण मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है। कई पुराने नक्शों में इस नाम का उल्लेख देखा जा सकता है। पुलिसकर्मियों की एक टुकड़ी अतिरिक्त बलों की सहायता से मंदिर परिसर, सार्वजनिक चौराहों पर तैनात है और सब कुछ सुचारू रूप से हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सड़कों पर गश्त कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''कार्यक्रम के महत्व को देखते हुए शहरभर में विशेष रूप से मंदिर और गलियारे के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विशिष्ट मेहमानों और लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।''इस बीच, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी अपराह्न लगभग एक बजे मंदिर जाएंगे और लगभग 339 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री काशी विश्वनाथ धाम के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। बयान में कहा गया है कि भगवान शिव के तीर्थयात्रियों और भक्तों की सुविधा के लिए लंबे समय से मोदी का एक दृष्टिकोण था। इसमें कहा गया है, ''इस दृष्टिकोण को साकार करने के लिए, श्री काशी विश्वनाथ धाम को गंगा नदी के किनारे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर को जोडऩे के लिए आसानी से सुलभ मार्ग बनाने के वास्ते एक परियोजना के रूप में अवधारणा की गई थी।'' इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने परियोजना के सभी चरणों में गहरी और सक्रिय रुचि ली। बयान में कहा गया है कि उनके द्वारा नियमित ब्रीफिंग, समीक्षा और निगरानी की जाती थी क्योंकि उन्होंने परियोजना को बेहतर बनाने और दिव्यांगों सहित तीर्थयात्रियों के लिए इसे और अधिक सुलभ बनाने के लिए लगातार सुझाव और विचार दिये थे।वर्ष 2014 से मोदी के संसदीय क्षेत्र रहे शहर में विशेष रूप से गोदौलिया चौक और उसके आसपास मंदिर की ओर जाने वाली सड़कों को 'दिव्य काशी, भव्य काशी' के नाम से हो रहे विशाल कार्यक्रम से पहले सजाया गया है। यहां के निवासी प्रधानमंत्री के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
- नयी दिल्ली। कोविड-19 के चलते स्कूल बंद होने से छात्रों की वर्तमान पीढ़ी को आज के हिसाब से 17 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई का नुकसान होने का खतरा है, जो वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा है। यूनेस्को और यूनिसेफ के सहयोग से विश्व बैंक द्वारा तैयार एक नयी रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रिपोर्ट से पता चलता है कि प्रभाव पहले की तुलना में अधिक गंभीर है, और 2020 में जारी 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के अनुमान से कहीं अधिक है। ''स्टेट ऑफ द ग्लोबल एजुकेशन क्राइसिस: ए पाथ टू रिकवरी'' शीर्षक वाली रिपोर्ट से पता चलता है कि निम्न और मध्यम आय वाले देशों में पढ़ाई में कमजोर बच्चों का हिस्सा 53 प्रतिशत था, जो महामारी के कारण लंबे समय तक स्कूल बंद होने के चलते 70 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। विश्व बैंक के वैश्विक शिक्षा निदेशक जैम सावेद्रा ने कहा, ''कोविड -19 संकट ने दुनिया भर में शिक्षा प्रणालियों पर विराम लगा दिया। अब 21 महीने बाद भी लाखों बच्चों के लिए स्कूल बंद हैं और अनेक बच्चे ऐसे भी हैं जो अब कभी स्कूल नहीं लौट सकते। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नैतिक रूप से अस्वीकार्य है। पढाई में कमजोर बच्चों की संख्या में संभावित वृद्धि से इस पीढ़ी के बच्चों और युवाओं की भविष्य की उत्पादकता, कमाई और जीवन पर विनाशकारी प्रभाव पड़ सकता है।'' रिपोर्ट के अनुसार अनुमान है कि स्कूल बंद होने से पढ़ाई में महत्वपूर्ण नुकसान हुआ है, अब वास्तविक आंकड़ों द्वारा इसकी पुष्टि की जा रही है।
- मिलान। सिसली में गैस रिसाव के बाद हुए विस्फोट में एक इमारत गिर गई और इसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। दमकलकर्मी छह लापता लोगों की मलबे में तलाश कर रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दमकलकर्मियों ने बताया कि इस इमारत में एक परिवार के नौ सदस्य रहते थे और दो रिश्तेदार-एक गर्भवती महिला और उसका पति- यहां आए हुए थे। यह घटना शनिवार देर रात रावेनुसा कस्बे में हुई। दो महिलाओं को रात में ही बाहर निकाला गया, जिसमें से एक 80 साल की महिला रोजा कैरमीना है। उन्होंने ‘ला रिपब्लिका' को बताया कि अचानक बिजली चली गई और छत और फर्श ढह गए। इस विस्फोट की वजह से तीन अन्य इमारतें भी गिर गई, लेकिन उसमें कोई रह नहीं रहा था। वहीं, तीन अन्य इमारतों के शीशे टूट गए। सिसली की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने कहा कि यह निश्चित रूप से गैस रिसाव था, जिसने मीथेन का बुलबुला पैदा किया।-file photo
- कोलकाता। यहां करुणामयी इलाके में एक महिला से छेड़खानी के आरोप में एक सहायक उप निरीक्षक और एक नागरिक रक्षा स्वयंसेवी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला गुरुवार की मध्यरात्रि को आसनसोल से एक बस में सवार होकर आई थी और उसने आरोपियों से मदद मांगी थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों ने अपनी मोटरसाइकिल में महिला को लिफ्ट देने की पेशकश की और कथित तौर पर उसके साथ छेड़खानी की। उन्होंने बताया कि दोनों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की तड़के आरोपियों द्वारा उल्टाडांगा मोड़ पर उतारी गई महिला ने कस्बा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने कहा कि अभी जांच जारी है। घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि राज्य में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है। मजूमदार ने संवाददाताओं से कहा, यह घटना दर्शाती है कि शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए वादे कितने खोखले हैं।
- तिरुवनंतपुरम। केरल में कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के पहले मामले की पुष्टि हुई है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्री ने फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि मरीज केरल का निवासी है, जो हाल में ब्रिटेन से लौटा है। उन्होंने बताया कि मरीज की हालत स्थिर है और घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि सरकार संक्रमण के नए स्वरूप को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
-
नई दिल्ली। अनुसूचित जातियों और जनजातियों पर अत्याचार की स्थिति में सहायता के लिए 13 दिसंबर से एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन शुरू की जायेगी। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की जाने वाली इस हेल्पलाइन का उददेश्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति- अत्याचार रोकथाम अधिनियम का उचित कार्यान्वयन सुनिश्चित करना है। चौबीसों घंटे काम करने वाली इस टोलफ्री हेल्पलाइन का नम्बर है- 1 4 5 6 6.......
यह सेवा हिन्दी, अंग्रेजी और राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों की क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होगी। - नई दिल्ली। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बिस्वजीत बोरकाकोटी के नेतृत्व में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केन्द्र डिब्रूगढ़ ने एक ऐसी किट तैयार की है जो दो घंटे के भीतर ही ओमिक्रॉन वैरिएंट का पता लगा लेती है। यह बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि है, क्योंकि वर्तमान में वैरिएंट का पता लगाने में लक्षित सिक्वेंसिंग के लिए न्यूनतम 36 घंटे और सम्पूर्ण जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए चार-पांच दिन लगते है। आंतरिक पुष्टि से पता चला है कि परीक्षण शत-प्रतिशत सटीक हैं।
- नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल रविवार को कुछ समय के लिए हैक कर लिया गया और इससे एक ट्वीट किया गया कि भारत ने ‘‘आधिकारिक रूप से बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है।’’ बाद में, प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि ट्विटर के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद अकाउंट को तुरंत सुरक्षित कर लिया गया।पीएमओ ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर हैंडल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। मामले को ट्विटर के समक्ष उठाया गया और अकाउंट को तत्काल सुरक्षित कर लिया गया। अकाउंट के कुछ समय तक हैक रहने के दौरान साझा किए गए किसी भी ट्वीट को नजरअंदाज किया जाए।’’
प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल को कुछ समय के लिए हैक किए जाने के बाद एक ट्वीट में यह भी दावा किया गया कि भारत ने आधिकारिक तौर पर 500 बीटीसी खरीदें हैं और उन्हें वह अपने नागरिकों के बीच वितरित कर रहा है और इस संबंध में एक लिंक भी साझा किया गया। इसमें कहा गया, भविष्य आज आपके सामने है।कई यूजर ने तत्काल कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि अकाउंट हैक हो गया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी. वी. जैसे कुछ लोगों ने अब हटाए जा चुके ट्वीट का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘सुप्रभात मोदी जी, सब चंगा सी?’’ यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री से जुड़े किसी ट्विटर हैंडल से छेड़छाड़ की गई है। सितंबर 2020 में, उनकी निजी वेबसाइट का हैंडल हैक कर लिया गया था और तब भी एक अकाउंट से बिटकॉइन को बढ़ावा देने वाले ट्वीट पोस्ट किए गए थे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अकाउंट अकेला नहीं है जिसे हैकर ने क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को बढ़ावा देने के लिए निशाना बनाया है। इससे पहले अमेरिका के पूर्व प्रधानमंत्री बराक ओबामा, बिल गेट्स सहित कई प्रसिद्ध हस्तियों के अलावा मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों के ट्विटर हैंडल को निशाना बनाया जा चुका है।गौरतलब है कि क्रिप्टोकरेंसी को लेकर भारत का रुख सख्त है। मोदी क्रिप्टो से जुड़े जोखिमों को उजागर करने में मुखर रहे हैं। हाल में प्रधानमंत्री ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित लोकतंत्र शिखर सम्मेलन और सरकारी अधिकारियों के साथ आंतरिक बैठकों में इस मुद्दे पर चर्चा भी की थी। सरकार ने चिंता व्यक्त की है कि क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल निवेशकों को भ्रामक दावों के साथ लुभाने और आतंकी गतिविधियों और धन शोधन के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। इस मुद्दे से निपटने के लिए कानून लाने की संभावना है। केंद्र सरकार के क्रिप्टोकरेंसी पर एक विधेयक पेश करने की संभावना है और उसने चिंता व्यक्त की है कि उनका इस्तेमाल निवेशकों को भ्रामक दावों के साथ लुभाने और आतंकी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए किया जा सकता है। - चंडीगढ़। विदेश से अपने रिश्तेदारों से मिलने चंडीगढ़ पहुंचे 20 वर्षीय एक युवक के कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही चंड़ीगढ़ में कोरोना वायरस के इस स्वरूप से किसी व्यक्ति के संक्रमित होने का पहला मामला सामने आया है।स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉक्टर सुमन सिंह ने बताया, ‘‘ वह इटली में रह रहा था। हाल में वह अपने रिश्तेदारों से मिलने यहां आया था। जीनोम अनुक्रमण की उसकी रिपोर्ट 11 दिसंबर को देर रात मिली और इसमें ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।’’ युवक ने टीके की खुराक ले रखी है और वह फिलहाल सांस्थानिक पृथकवास में है। एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि व्यक्ति 22 नवंबर को भारत आया था। वह चंडीगढ़ में अपने रिश्तेदारों से मिलने आया था और पृथकवास में था तथा एक दिसंबर को दोबारा जांच में संक्रमित पाया गया। बयान में बताया गया कि इसके बाद उसे सांस्थानिक पृथकवास में भेज दिया गया और उसके नमूने को जीनोम अनुक्रमण के लिए नई दिल्ली भेजा गया। उच्च जोखिम का सामना कर रहे उसके परिवार के सात सदस्यों को भी पृथकवास में भेजा गया है। उनमें से किसी में भी संक्रमण की पुष्ट नहीं हुई। ऐसा बताया गया कि व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। बयान में बताया गया कि उसके परिवार के सात सदस्यों की दोबारा रविवार को भी जांच हुई है।
- जमाकर्ताओं को सुरक्षा मिलीनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को बैंक जमा राशि बीमा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश के लिए बैंकिंग सेक्टर के लिए और देश के करोड़ों बैंक अकाउंट होल्डर्स के लिए महत्वपूर्ण दिन है। दशकों से चली आ रही एक बड़ी समस्या का कैसे समाधान निकाला गया है, आज का दिन उसका साक्षी बन रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि अब बैंक डूबने पर 5 लाख रुपए जरूर मिलेगा। इससे जमाकर्ताओं को सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में एक लाख से ज्यादा डिपॉजिटर्स को बरसों से फंसा हुआ उनका पैसा वापस मिला है। ये राशि करीब 1300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। इसके बाद भी 3 लाख और डिपॉजिटर्स को बैकों में फंसा हुआ उनका पैसा मिलने वाला है।
- सुल्तानपुर। सुल्तानपुर में लखनऊ-बलिया नेशनल हाईवे पर शनिवार रात करीब 2 बजे बड़ा हादसा हो गया। आजमगढ़ से लखनऊ जा रही जनरथ बस गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बांसगांव के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक यात्री की मौत हो गई है, जबकि 11 यात्री घायल हैं। इनमें 4 की हालत गंभीर है। हादसे के वक्त बस में कुल 32 यात्री सवार थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।एसपी डॉ. विपिन मिश्रा ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजकर इलाज करवाया जा रहा है। बाकी बचे यात्रियों को अन्य बसों से गंतव्य की ओर रवाना करा दिया गया। बस में कुल 32 यात्री सफर कर रहे थे। दुर्घटना में गाजीपुर के बीरबल कुमार (46) की मौत हो गई। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

.jpg)

.jpg)
















.jpg)


.jpg)


.jpeg)

